छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ज्योति मौर्य जैसी कहानी, मजदूर पति ने पढ़ा-लिखाकर बनाया शिक्षिका, फिर पत्नी ने किया ऐसा कारनामा...

कोरबा: उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य जैसी कहानी कोरबा में भी सामने आई है। जिस मजदूर पति ने अपनी पत्नी को मजदूरी मेहनत कर शिक्षिका बनाया, वह बाद में उसका साथ छोड़ दिया।

पति शांति कुमार कश्यप 38 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बालको नगर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपनी व्यथा बताई और पत्नी की नौकरी वापस लेकर उचित कार्रवाई की मांग की।

शांति कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है, उसका विवाह छह मई 2011 को शिक्षिका पत्नी 34 वर्ष के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। दोनों की दो पुत्री भी हैं। उसने अपनी पत्नी को आगे की पढ़ाई कराया और शिक्षा कर्मी तृतीय वर्ग में नौकरी लगाने के लिए दौड़ धूप भी किया।

उसने बताया कि पत्नी की शिक्षिका पद पर नौकरी लगते ही पति का अंकसूची, आधार कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री पेपर व अन्य दस्तावेज व सोना-चांदी व अन्य सामान को लेकर चली गई। उसका दो वर्षों से किसी गैर पुरुष के साथ संबंध है।

इस संबंध में ससुराल वालों को बताया कि बेटी गलत रास्ते में जा रही है, तो पत्नी के मायके वाले अपनी बेटी को समझाने की बजाए, उसे भड़का कर सहयोग किए।

उसने बताया कि पत्नी वर्तमान में कोरबा विकासखंड के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है।

इतना ही नहीं परिवार परामर्श केंद्र में झूठा बोली और उस पर झूठे आरोप लगाए। पति ने शिक्षिका पत्नी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

और भी

सीएम बघेल ने मदनवाड़ा नक्सल हिंसा में शहीद 29 पुलिसकर्मियों को किया नमन

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए शहीद विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगाँव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे जी एवं उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं, अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द।

ज्ञात हो कि एसपी विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद आईपीएस अधिकारी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 29 जवान भी शहीद हुए थे।

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान स्व.विनोद ध्रुव, उनि कोमल साहू, उनि धनेश साहू, प्रआर सुंदर लाल चौधरी, प्रआर दुष्यंत सिंह, आर प्रेमचंद पासवान, आर अरविंद शर्मा, प्रआर गीता भंडारी, प्रआर जखरियस खलखो, प्रआर संजय यादव, आरक्षक प्रकाश वर्मा, आर बेदुराम सूर्यवंशी, आर सुभाष कुमार बेहरा, आर टिकेश्वर देशमुख, आर सूर्यपाल वट्टी, आर अजय कुमार भारद्वाज, आर मनोज वर्मा, आर लोकेश छेदइया, आर श्यामलाल भोई,आर मिथलेश कुमार साहू, आर रजनीकांत,  आर निकेश साहू, आर संतराम साहू, आर झाड़ूराम साहू, आर अमित नायक, आर वेदप्रकाश यादव, आर रितेश कुमार वैष्णव, आर लालबहादुर नाग शहीद हुए थे।

और भी

मितानिनों को हर माह 2200 रुपए मानदेय मिलेगा

 कलेक्टर ने सौंपा स्वीकृति आदेश

बिलासपुर: स्वास्थ्य मितानिनों को पहली बार राज्य में 2200 रूपए मानदेय दिया जायेगा। चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से यह राशि उन्हें प्रदान की जायेगी। जिले की 2,642 मितानिनों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के बदले नियमित रूप से दिए जा रहे प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त यह मानदेय स्वीकृत किया गया है।

कलेक्टर सौरभकुमार ने  11 जुलाई को जिला कार्यालय में मितानिनों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर राज्य सरकार की ओर से इस आशय के जारी आदेश की प्रतियां सौंपी और उन्हें और उत्साह के साथ बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में इस आशय की घोषणा की थी। फिलहाल मितानिन कल्याण कोष के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, डीपीएम पियूली मजूमदार सहित मितानिन संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मरावी, जिला समन्वयक गीता बंजारे, मस्तूरी समन्वयक हीरालाल यादव, एमटी लक्ष्मी मरावी, राजू श्रीवास तखतपुर, कमलेश पटेल एवं शकुन्तला साहू कोटा, संतोषी पात्रे बिल्हा, एसपीएस आशा सोनवानी, लता साहू एवं एमटी सरोज यादव उपस्थित थीं। मितानिनों के प्रतिनिधि मण्डल ने मानदेय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के प्रति आभार जताया है।

और भी

भेंट-मुलाकात की तर्ज पर अब मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश के युवाओं से करेंगे सीधे संवाद

भेंट-मुलाकात की तर्ज पर अब मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश के युवाओं से करेंगे सीधे संवाद

युवाओं से मिलकर युवाओं की बात, संभागस्तरीय सम्मेलनों में मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा और छत्तीसगढ़ को लेकर उनके सपनों को जानने मुख्यमंत्री करेंगे संभाग स्तरीय संवाद

रायपुर, 10 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों आम जनता से भेंट-मुलाकात में सभी वर्गों से संवाद किये थे और प्रदेश के विकास को लेकर बहुत सी पहल इस कार्यक्रम के दौरान की गई थी। इसी तर्ज पर युवा आकांक्षाओं को जानने मुख्यमंत्री अब युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। संवाद का यह कार्यक्रम संभाग स्तरीय होगा। कार्यक्रम में युवा छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अपनी समझ साझा कर सकेंगे।

प्रश्न पूछेंगे युवा, मुख्यमंत्री देंगे जवाब-

छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन के पश्चात युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं और इनमें काफी उत्साह है। ऐसे में संभागस्तरीय होने वाले ऐसे आयोजन में युवा अपने अनुभव भी साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें और प्रदेश स्तर पर इसे कार्यान्वित करने की पहल भी की जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। फिर युवा मुख्यमंत्री से अपने प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।


तीन सबसे अच्छे प्रश्न पूछने वाले युवाओं को दिया जाएगा स्मार्ट फोन-

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल होंगे। जिन युवाओं के प्रश्नों का सरोकार इनके विभागों से होगा, उनके उत्तर सचिव देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसका लिंक द्वारा साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। सार्थक परिचर्चा को प्रोत्साहित करने सर्वश्रेष्ठ प्रश्न पूछने वाले तीन युवाओं को स्मार्ट फोन प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रेरणादायक पुस्तकें प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में भी जागरूक करने की कोशिश की जाएगी और महात्मा गांधी की पुस्तक सत्य के मेरे प्रयोग जैसी पुस्तकों से परिचित कराया जाएगा। 


31 जुलाई तक भरे जा सकेंगे रजिस्ट्रेशन फार्म- 

इसके लिए आवेदन 31 जुलाई तक किया जा सकेगा। 10 अगस्त तक लाटरी के माध्यम से युवाओं की सूची तैयार कर ली जाएगी। जिन युवाओं का चयन लाटरी से होगा, उन्हें प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं जिससे युवाओं के बेहतर भविष्य के प्रति उनका सरोकार निरंतर झलकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही रोजगार मिशन की पहल से बड़ी संख्या में शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां आरंभ कर तथा रोजगार मेले के आयोजन से बड़ी संख्या में रोजगार प्रदेश के युवाओं को उपलब्ध कराए हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

और भी

सीएम बघेल ने दी श्रावण मास के प्रथम सोमवार की बधाई

रायपुर:सीएम भूपेश बघेल ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा - बोलो! हर-हर महादेव, पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।संसार है जिनकी शरणों में है नमन उन महादेव के चरणों में मान्यता है कि, सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत कर विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।

शिव पुराण में इस दिन का खास उल्लेख किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन से मुक्ति मिलती है।

हिंदू पंचागं के अनुसार इस बार सावन मास कुल 59 दिनों का है, जिसमें कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। आज यानी 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।

इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक है। कहा जाता है कि, शाम के वक्त रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव के साधकों के सभी कष्टों का निवारण होता है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में बादल व बारिश से गिरा पारा...

रायपुर: मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से एक ओर जहां गर्मी छू मंतर हो गई है। वहीं बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए है।


मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, इसके साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।  शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्र हुए जलमग्न
बारिश के चलते शहर के अनुपम गार्डन, प्रोफेसर कालोनी, कुशालपुर शीतला कालोनी, तेलीबांधा थाने के पास सहित कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक तो मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के साथ ही बिजली भी गिरेगी और कुछ क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश होगी। मानसून विलंब होने की वह से इस वर्ष जून में कम वर्षा हुई है और जुलाई में इसकी भरपाइ होने की उम्मीद है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
बस्तानर 10 सेमी, पत्थलगांव-मगरलोड 8 सेमी, धमतरी-गीदम-पथरिया-कटेकल्याण 8 सेमी, लैलूंगा-छूरा-दुर्ग-कुसमी 7 सेमी, पामगढ़-धरमजयगढ़-बीजापुर 6 सेमी, पखांजुर-राजिम 4 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है और भारी वर्षा के आसार है।एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है।

 

 

और भी

सीएम बघेल 8 को सरगुजा जिले के प्रवास पर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 8 जुलाई को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में दोपहर 12.30 बजे राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

 

 

और भी

प्रधानमंत्री का प्रभु श्रीराम के ननिहाल में स्वागत है : सीएम बघेल

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की।

इस दौरान बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं।


उन्होंने ने कहा कि हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ, जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।

और भी

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 7500 करोड़ की सौगात, बोले- इससे जनता का जीवन होगा आसान

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान में शुक्रवार को जनता को संबोधित किया।

उन्‍होंने कहा, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।

मोदी ने कहा, भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा।सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास।

प्रधानमंत्री ने कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है।

मोदी ने कहा, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।

उन्होंने  कहा, 9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, गांवों को भी अच्छी 4G कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं।

और भी

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, सभा स्थल रवाना, 7600 करोड़ की देंगे सौगात

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। वायुसेना का विमान रायपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से पहुंचे।

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7600 करोड़ की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

एयरपोर्ट पर छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड ने पीएम मोदी की अगवानी की।



पीएम मोदी के कार्यक्रम में पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर प्रवास को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 

और भी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसका विवरण इस प्रकार है :- 

# छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए मंहगाई भत्ते (डी.ए.) में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

 
# शासकीय कर्मचारियों को एक और सौगात देते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया है साथ ही  स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति हेतु अर्हतादायी सेवा की अवधि को 20 वर्ष से घटाकर 17 वर्ष कर दिया गया है।
 
# प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 के उपस्थापना हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
 
# बस्तर और सरगुजा संभाग में शिक्षकों के रिक्त 3722 एवं सहायक शिक्षकों के 5577 पद भरने के लिए भर्ती नियम को शिथिल करते हुए स्वीकृत सेटअप में विषयवार पदों की भर्ती की बाध्यता को हटाए जाने का निर्णय लिया गया।
 
# राज्य शासन द्वारा आम लोगों को सस्ते दरों पर आवास उपलब्ध कराने बाजार मूल्य गाईडलाईन दरों को 30 प्रतिशत घटाया गया है। जिसकी प्रभावशीलता 31 मार्च 2023 तक थी। इस छूट को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
 
# मुख्यमंत्री जी की बेमेतरा जिले की ग्राम पंचायत संबलपुर, महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत भंवरपुर तथा राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायत लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा के परिपालन में आबादी के निर्धारित मापदण्ड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
 
# छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति में उन्नयन हेतु औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन करते हुए इसमें महिला उद्यमिता नीति 2023 को समावेशित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
 
# नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि का आबंटन, अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन तथा गैर रियायती एवं रियायती स्थायी पट्टों को भूमिस्वामी अधिकार में परिवर्तित करते समय देय राशि के आधार पर स्टाम्प शुल्क, पंजीयन शुल्क तथा नगरीय निकाय शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया गया।
 
# राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों को शक्कर वितरण हेतु अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक आवश्यक शक्कर की मात्रा राज्य के सहकारी शक्कर कारखानों से क्रय करने का निर्णय लिया गया। शक्कर का क्रय मूल्य 33,000 रूपए प्रति टन निर्धारित किया गया।  
 
# खनिज साधन विभाग में मानचित्रकार, अनुरेखक एवं खनि सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु जारी चयन सूची की 01 वर्ष तक प्रभावशील रहने की वैधता अवधि को शिथिल करने का निर्णय लिया गया।
 
# वन विभाग में विभागीय सेटअप स्वीकृति दिनांक 26 मार्च 2003 के बाद से नियुक्त किए गए समस्त वन रक्षकों का वेतनमान 3050-4590 मान्य किए जाने का निर्णय लिया गया।
 
# राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के डिप्टी कलेक्टर, कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान से संयुक्त कलेक्टर वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में वर्ष 2017 बैच तथा विचारक्षेत्र में आने वाले लगभग 18 राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों को पूर्व की भांति रिक्त वरिष्ठ पदो ंके विरूद्ध वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान दिए जाने का निर्णय लिया गया।
 
# राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के संयुक्त कलेक्टर वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से अपर कलेक्टर, प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत क्रमोन्नत हेतु 10 वर्ष सेवा अवधि में 6 माह की छूट देते हुए वर्ष 2014 बैच के पात्र अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में क्रमोन्नति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।
 
# छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 का अनुमोदन किया गया।
 
# टाटा टेक्नालाजीस लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उन्नयन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में हुए एम.ओ.यू. की शर्तों के संबंध में निर्णय लिया गया।
 
# वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रभुदत्त खेरा द्वारा संचालित अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरवा विकासखण्ड लोरमी वर्तमान में अभ्यारण्य शिक्षक समिति द्वारा संचालित है, यहां पूर्व से कार्यरत 07 कर्मचारियों को इस स्कूल के लिये स्वीकृत सेटअप में समायोजन कर संविलियन करने का निर्णय लिया गया।
 
# ग्राम बिरनपुर, तहसील-साजा, जिला बेमेतरा में दिनांक 08/04/2023 को घटित घटना में मृतक श्री साहू के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया।
 
# विश्व बैंक एवं आईफेड से बाहय सहायता प्राप्त चिराग परियोजना अंतर्गत त्रिपक्षीय अनुबंध तथा परियोजना कार्यान्वयन योजना के अनुसार परियोजना संचालन प्रक्रियाओं के संबंध में निर्णय लिया गया।
 
# बी. व्ही. एससी स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण सहा.प.चि.क्षे. अधिकारी (तृतीय श्रेणी) से पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित द्वितीय श्रेणी) संवर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित आठ प्रतिशत को केवल एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
 
# छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक, 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
 
# आवेदक रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के सामाजिक भवन एवं छात्रावास निर्माण हेतु ग्राम रयपुरा में आबंटित शासकीय भूमि की निर्धारित प्रव्याजि राशि में छूट देने का निर्णय लिया गया।  
 
# भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के सैन्य छावनी की स्थापना के लिए ग्राम चकरभाटा, बिलासपुर में कुल रकबा 1012.48 एकड़ भूमि को समर्पित कर भुगतान की गई मुआवजा राशि को वापस करने का निर्णय लिया गया।
 
# “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
 
# केन्द्रीय मोटर यान (24वां संशोधन) नियम, 2021 अंतर्गत “51क“ मोटर वाहन कर में रियायत लागू करते हुये छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 में चतुर्थ अनुसूची जोडने एवं पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग के संबंध में निर्णय लिया गया।
 
# खाद्य निरीक्षकों की भर्ती 2022 हेतु मेरिट सूची की वैधता अवधि में 06 माह की वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया।
 
# छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पम्प स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति, 2022 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
 
# आरडीएसएस योजना की अनिवार्यता के तहत शासकीय विभागों के बकाया विद्युत देयकों के भुगतान हेतु राज्य शासन द्वारा ट्रांसमिशन कंपनी के आर.ई.सी. लिमिटेड एवं पी.एफ.सी. लिमिटेड के ऋण की राशि का टेक ओवर किए जाने का निर्णय लिया गया।
 
# छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022 ) में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
 
# भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1999 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
और भी

समूह की महिलाएं कर रही मिर्च की खेती, 64 हजार की हुई आमदनी

जशपुरनगर: छ.ग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को एक स्व सहायता समूह के रूप में संगठित किया जा रहा है साथ ही उन्हें प्रेरित कर क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए अपने सपने के पंख का स्वरूप देकर नई उड़ान की ओर तैयार हैं। इन महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन की ओर से हर सम्भव प्रयास किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही है। बेरोजगार से स्व-रोजगार की राह में चल पड़े हैं। समूह की महिलाएं मिर्च की खेती करके अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही है। उत्पादित मिर्च का स्थानीय बाजार सहित जिले के बाहार भी मांग अनुसार विक्रय के लिए भेजा जाता है। महिलाएं अब तक 8 क्विंटल मिर्च बिक्री कर चुके है। जिसके विक्रय से 64 हजार रुपए की आमदनी हुई है। खेतों में अब भी मिर्ची विक्रय के लिए शेष हैं।

 
और भी

6 को होगा भूपेश कैबिनेट की बैठक

रायपुर; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक होगी। संसद के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट बैठक में अनुपूरक प्रस्तावों पर चर्चा होगी. साथ ही धान की रोपाई से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी. उच्चस्तरीय सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान होने वाली घोषणाओं पर मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सहयोगियों से चर्चा करेंगे. चार दिवसीय महासभा सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान सरकार लंबित विधेयकों को पारित करेगी और अपना पहला अनुपूरक बजट पारित करेगी.

संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार कैबिनेट बैठक में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों पर भी बड़े फैसले ले सकती है. राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन अंतर, छत्तीसगढ़ नियमितीकरण समेत 24 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे, ओपीडी से लेकर सर्जरी, प्रयोगशाला में जांचें भी प्रभावित हो रही हैं।

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहले ही इशारों-इशारों में जवाब दे चुके हैं. डिप्टी सीएम सिंह देव ने कहा कि फिलहाल सभी विभागों  की   नियमितीकरण के मामले में जानकारी मंगवाई गई है। सभी से चर्चा के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

और भी

सीएम बघेल ने न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 18.47 करोड़

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसमें से 5.05 करोड़ रुपए 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में तथा गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई।

आज वितरित राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 507. 14 करोड़ रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है। इसमें से 247.12 करोड़ रुपये का भुगतान गोबर विक्रेताओं को किया जा चुका है। अब तक गोठान समितियों और स्वयं सहायता समूहों को 244.95 करोड़ रुपये वितरित किया गया हैं। 20 जुलाई, 2020 से छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपये प्रति किलो पर गाय का गोबर खरीदा जा रहा है। 30 जून तक राज्य में गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है।

महिला समूहों को अब तक आय-संचालित गतिविधियों के माध्यम से 158 करोड़ 42 लाख रुपये की आय हो चुकी है। राज्य में गोठानों से सीधे जुड़े 17,486 महिला स्व-सहायता समूह हैं, जिनकी सदस्यता 2,05,817 है। गौठानों द्वारा खरीदे गए गाय के गोबर से बिजली, प्राकृतिक पेंट और अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है।

इसके अलावा, गौठानों में महिला समूह सब्जी और मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, बकरी, मछली पालन और पशुपालन और विभिन्न आय-उन्मुख गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।  प्रदेश के 5,959 आत्मनिर्भर गौसदनों ने अपने संसाधनों से 64.61  करोड़ रूपये का गोबर खरीदा है।

गोबर खरीदी के लिए आज वितरित 5.05 करोड़ रुपए की राशि में से 2.92 लाख रुपए आत्मनिर्भर गौठानों द्वारा और 2.13 लाख रुपए कृषि विभाग द्वारा भुगतान किया गया। 5419 गौठान 30 क्विंटल से अधिक गोबर खरीद रहे हैं।


 

और भी

पीएम मोदी की जनसभा के लिए बना गुंबद गिरा, 1 मजदूर घायल

प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं. विज्ञान संकाय मैदान में आमसभा के लिए गुंबद लगाया जा रहा है। उधर, मंगलवार को भी मौसम बदला और शाम को बारिश हुई। इस दौरान विज्ञान संकाय के मैदान में पानी भर गया। इसी दौरान बारिश के कारण एक निर्माणाधीन गुंबद गिर गया, जिससे एक मजदूर घायल हो गया।


मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के बाद गुंबद के ऊपर पानी जमा हो गया था,जिसे निकालने मजदूर ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान डोम गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
और भी

पीएम मोदी के दौरे से पहले एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

रायपुर;प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर दौरे से पहले एसपीजी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. इसके अलावा एसपीजी ने स्थानीय पुलिस से चर्चा कर सुरक्षा निर्देश जारी किये हैं.

आपको बता दें कि 7 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान संकाय के मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे. पहले कार्यक्रम स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता बैठेंगे. दूसरा फोरम राज्य के प्रमुख अधिकारियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के लिए होगा . इसके अलावा एक और मंच तैयार किया गया है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.   

पीएम मोदी से पहले गृह मंत्री शाह का दौरा प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. इससे पहले 22 जून को उन्होंने दुर्ग जिले का दौरा किया था. इस बार वे 5 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे और रात 8 बजे बीजेपी कार्यालय में कार्यालय प्रमुखों और कर्मचारियों की बैठक लेंगे. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा होगी. इसके अलावा सर्वे रिपोर्ट में मिले फीडबैक पर भी चर्चा होगी. इस बैठक के बाद वह 6 जुलाई को सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

और भी

सुनील रामदास ने पर्यावरण रथ रवाना किया, जिसका लक्ष्य क्षेत्र के दूरदराज स्थानों तक पौधे पहुंचना है

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील रामदास कई वर्षों से पौधा रोपण को बढ़ावा दे रहे हैं। सोमवार को रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने नगर के ऑडिटोरियम में  पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी और भाजपा नेता व फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील रामदास ने पौधारोपण के बाद पर्यावरण रथ को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया 

इस अवसर पर मुकेश जैन, ज्ञानु गौतम, आशीष ताम्रकार, आकाश शर्मा, मनीष गांधी एवं लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन से अध्यक्ष आनंद बेरीवाल, विनोद अजंता, सुभाष अग्रवाल चिराग, ऋषि वर्मा, अनुराग मित्तल, विजय हरि अग्रवाल, दयानंद अवस्थी, पूरन  पटेल तथा नगर के गणमान्यों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा नगर सहित अंचल के दूरस्थ स्थानों तक पौधा पहुंचाने के लिए पर्यावरण रथ का संचालन किया जा रहा है।

और भी

जन-चौपाल का लाभ उठाने दूर-दूर से पहुंच रहे ग्रामीण

 बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में करीब 90 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. इनमें से 30 गंभीर मामलों की जांच कर समय सीमा की बैठक में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त इस सप्ताह जनचौपाल में कुल 41 आवेदनों का पूरी तरह से निराकरण किया गया है।

जन-चौपाल में आज ग्राम देवरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायकल स्टैंड बनाने की मांग की है। जिस पर कलेक्टर कुमार ने शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दी है। इसी तरह ग्राम पंचायत बेंदरी के सरपंच द्वारा एक परिसर के निर्माण की जरूरत बताई, जिस पर कलेक्टर कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए है। इसी तरह ग्राम परसाभड़ेर निवासी कैलाश बाई ने  बारिश से मकान को हुए नुकसान के क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार बलौदाबाजार को जाँच कर 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई करनें के निर्देश दिए है। जनचौपाल का लाभ लेने लोग दूर-दूर से जिला कार्यालय आज के दिन पहुँचते है।

गौरतलब है कि कलेक्टर चंदन कुमार हर सोमवार को ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के लिए जनचौपाल लगाते हैं और अगले मंगलवार को समय सीमा बैठक के दौरान वे विभिन्न अधिकारियों के साथ प्रत्येक आवेदन की जांच करते हैं। इसलिए, आवेदनों पर बहुत तेजी से कार्रवाई की जाती है.

और भी