छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 16 विषय को पारित किया गया

 नगर पालिक निगम भिलाई की सामान्य सभा  निगम के सभागार में आयोजित हुई। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई सभा में 18 विषय निगम के सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें से 2 विषय पर चर्चा उपरांत शेष 16 विषय को बहुमत के आधार पर पारित किया गया।

सभा के प्रारंभ में आयुक्त रोहित व्यास ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सदन में उपस्थित महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम के सदन के 23 वर्ष पूर्ण होने पर इसके गरिमामय इतिहास के अपने अनुभव को सदन में साझा किए।

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व महापौर स्व. विद्यारतन भसीन के निधन पर सदन ने उन्हें अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए। अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू ने सदन को 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की। 11:10 मिनट पर सदन की कार्यवाही अध्यक्ष द्वारा पुन: प्रारंभ की गई। सामान्य सभा में 18 विषय का एजेंडा प्रस्तुत किया गया जिसमें जोन 03 वार्ड 37 संत रविदास नगर में स्थित उद्यान का नाम स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर नामांकरण एवं मूर्ति स्थापना करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया इसके अलावा वार्ड क्र. 25 संतोषीपारा तेल्हानाला (करूणा अस्पताल से गौरव पथ तक) विकास कार्य पर चर्चा करने के बाद विषय को पारित किया गया।

सदन में प्रस्तुत शेष विषय जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत 500 सीट शहरी महिला आजीविका केन्द्र का निर्माण कार्य, जाति/मूल निवास की उद्घोषणा, नगर पालिक निगम भिलाई के नए श्लोगो/मोनोश् के सृजन, टाउनशिप क्षेत्रान्तर्गत आने वाले वार्डो में स्कोप ऑंफ वर्क के अन्तर्गत नाली, सड़क, बाजार एवं तिपहिये रिक्शे/ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य, निगम के विभिन्न क्षेत्रों (योजनाओं) में रिक्त आवासीय/व्यवसायिक/आवास सह व्यवसायिक भूखण्डों के अंतरण के संबंध में, घासीदास नगर मैदान का नामकरण, विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण कार्य, साडा भिलाई के समय आबंटित (व्यवस्थापित) प्रकरण जिसमें ऑफर की पूर्ण राशि जमा हो चुकी है।

किन्तु पंजीयन नही हुआ के संबंध में, सुपेला पुरानी बस्ती आबादी भूमि में निवासरत परिवारों को आबादी पट्टा/स्थायी मालिकाना हक प्रदान करने, निगम द्वारा विभिन्न आवासीय, आवास सह व्यवसायिक एवं व्यवसायिक योजनाओं में आबंटित 300 भूखण्डों के संबंध में विचार, निगम भिलाई क्षेत्र में निर्मित सामाजिक भवन जो बिना भू-आबंटन/बिना अनुमति के निर्मित किये गये है उनके आबंटन के संबंध में, जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र में बीपीओ कॉल सेंटर खोले जाने, जोन क्र. 01 नेहरू नगर स्थित जी.ई. रोड से लगे हुये उद्यान क्र. 03 के व्यवसायिक उपयोग, संचालन एवं संधारण कार्य, केनाल रोड निर्माण में प्रभावित व्यवसायिक का वैकल्पिक व्यवस्थापन, भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत मदर्स मार्केट पावर हाउस में सी मार्ट संचालन एवं संधारण करने के संबंधित विषयों को बहुमत के आधार पर पारित किया गया।

और भी

गर्मी-उमस से राहत दिलाने जमकर बरसे बादल...

 सावन में गर्मी और उमस से परेशान राजधानीवासियों के लिए गुरुवार शाम बड़ी सुहानी रही। शाम सवा 5 बजे से जोरदार बारिश रही है। बारिश के चलते कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि तेज बारिश अपने साथ राहत के साथ मुसीबत भी ले कर आती है। इस बारिश से निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति भी बन जाती है। वहीं बिजली की भी आंख-मिचौली भी शुरू हो जाती है।

और भी

भूपेश के खिलाफ भाजपा ने विजय को बनाया अपना प्रत्याशी...

 कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है, वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 21 लोगों के नाम शामिल है। भाजपा के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में साहू समाज के चार लोगों का नाम भी शामिल है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण में से एक सीट यानी की पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मदीवार बनाया गया है। बता दें कि, वर्तमान में पाटन से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया भी था।

और भी

सीएम बघेल ने हिमाचल के सीएम को फोन कर हालात पर चर्चा की

कहा : आपदा के इस वक्त आपके साथ खड़े

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर वहां की त्रासदी के संबंध में किये जा रहे राहत कार्यों के लिए एकजुटता दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन वक्त से गुजर रहा है। इस त्रासदी में सभी देशवासी हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर सुक्खू से वर्तमान हालात की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं। आपदा बहुत बड़े स्तर की है और देशवासियों की सामूहिक एकजुटता से इस आपदा से निपटेंगे। इससे बाहर आने और सामान्य स्थिति बहाली के लिए आपके द्वारा किये जा रहे हर आवश्यक प्रयास में हम आपके साथ खड़े हैं।

और भी

विस्फोटक के साथ चार नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा:छत्तीसगढ़ के थाना दंतेवाड़ा क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थ परिवहन करते हुए 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

नक्सलियों के पास से विस्फोटक के अलावा कुल 84 हजार रुपए नगद सहित 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

तीन नक्सलियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।

दरअसल, सीआरपीएफ 231 बटालियन की आसूचना पर जिला बल एवं सीआरपीएफ 231 बटालियन के बल के साथ सूचना को तस्दीक करने के लिए पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।

बस स्टैंड के अंदर चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में ट्राली बैग तथा उसी के साथ खडे़ तीन अन्य व्यक्तियों के पीठ में पीठ्ठू बैग लटका रखे थे।

पुलिस बल के द्वारा इन सभी नक्सलियों की घेराबंदी करने पर वे भागने की कोशिश करने लगे।

सभी चारों संदिग्धों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया तथा उनसे पूछताछ करने पर सुभाष कुमार कड़ती उम्र 21 वर्ष, निवासी डेगमेटा फुलगट्टा भैरमगढ़, जिला बीजापुर, मनोज कुमार ओयाम उम्र 18 वर्ष, निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, रमेश कुमार ओयाम उम्र 18 वर्ष, निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर एवं 1 संदेही विधि से संघर्षरत बालक है। उक्त चारों संदेहियों की तलाशी ली गई।

और भी

कोंडागांव में खुलेगी कुश्ती एकेडमी, सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय : भूपेश बघेल

 बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने युवाओं को दी अनेक सौगात

रायपुर: बस्तर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से चर्चा की, उनकी आकांक्षाएं जानीं और उनके हित में अनेक घोषणाएं मौके पर ही की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी के साथ ही अनेक घोषणाएं भी की। सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय आरंभ होगा। साथ ही सुकमा के शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भी उन्होंने 4 करोड़ रुपए की घोषणा की। भेंट मुलाकात के दौरान नारायणपुर के युवाओं ने आउटडोर स्टेडियम तथा सेंट्रल लाइब्रेरी की माँग की, इसे भी पूरा किया गया। नारायणपुर में पीएमटी गर्ल्स कालेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किये जाने की घोषणा भी की गई। छात्राओं की सुविधा के लिए जगदलपुर दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में हास्टल को भी स्वीकृति दी गई। बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम कालेज में भवन, हास्टल और बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। कांकेर के चारामा में डीसीए और पीजीडीसीए की माँग आ रही थी। साथ ही उन्होंने चारामा में पीजी कालेज खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से यह कोर्स आरंभ हो जाएंगे।

नारायणपुर से वनीता नेताम ने मेरे सपनों का छत्तीसगढ़ पर अपनी बात रखी और इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों को सराहा। मुख्यमंत्री ने इसकी खूब प्रशंसा की। अन्य युवाओं ने भी गढ़बो छत्तीसगढ़ की अपनी कल्पना मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। क्राइस्ट कालेज की छात्रा कुमारी भूमिका ने बादल एकेडमी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से बस्तर की कला संस्कृति को सहेजने में बड़ी मदद मिल रही है।

इस मौके पर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चंदन कश्यप, महापौर जगदलपुर श्रीमती सफीरा साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा भी मुख्य मंच में उपस्थित रहे।

युवा हितों में लिए गये बड़े फैसलों की भी दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा हितों में लिये गये बड़े फैसलों की जानकारी भी युवाओं को दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से महाविद्यालय तक आने बस की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं परीक्षाओं की तैयारी आनलाइन विकासखंड मुख्यालयों में हो सकेगी।

नेशनल चैंपियन रीना ने किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने स्वीकारा, कोंडागांव में स्थापित होगी कुश्ती एकेडमी
भेंट मुलाकात के दौरान कोंडागांव की युवती रीना राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं। 10 नेशनल और 35 स्टेट लेवल कांपिटिशन में हिस्सा लिया है। अब मैं यहां कुश्ती के टैलेंटेड लोगों को तैयार कर रही हूँ। जिस तरह यहां स्पोर्ट्स एकेडमी की घोषणा आपने की। उसी तरह से कुश्ती एकेडमी भी बन जाए तो कुश्ती के लिए अच्छा माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना शासन की प्राथमिकता है। हम यहां कुश्ती एकेडमी बनाएंगे। शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय विश्वविद्यालय जगदलपुर की छात्रा कु घृतिका निषाद ने कहा कि हमारे जिले में आर्चरी, क्रीड़ा परिसर, इंडोर स्टेडियम, प्रियदर्शिनी स्टेडियम आदि बनाया गया है। इससे खेलों के लिए बहुत बढ़िया माहौल बना है।

भाजियों को मिड डे मील में शामिल करें
उत्तर बस्तर कांकेर से कुमारी श्रेया वर्मा एमबीबीएस की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजियों के लिए मशहूर है। यहां इतनी तरह की भाजियां हैं और सबमें बहुत से विटामिन हैं। इन्हें मिड डे मील में शामिल किया जाए तो बच्चों के पोषण में बहुत वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका सुझाव बहुत अच्छा है। इस संबंध में हम लोग काम कर रहे हैं। भाजियों के पौष्टिक गुणों के संबंध में वन विभाग के औषधि पादप बोर्ड द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। मैं बस्तर संभाग में भेंट मुलाकात में गया और हर जगह अलग किस्म की स्वादिष्ट भाजियां खाईं जो बहुत शानदार अनुभव रहा। अभी लोग मिड डे मील में मिलेट्स को जोड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत कांकेर से की गई है और शीघ्र ही इसे विस्तारित किया जाएगा।

जल्द होगी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती- भेंट मुलाकात के दौरान कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्र निखिल तिवारी ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी स्वीकृति वित्त विभाग से हो चुकी है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि लगभग 41 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और प्रक्रिया चल रही है। कोण्डागांव की प्रियंका सोरी ने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और एनएसएस की कैडेट भी हैं। ऐसे में कृपया एनएसएस के छात्र-छात्राओं को भर्ती परीक्षाओं में बोनस अंक प्रदान करने की कृपा करें। प्रियंका ने कहा कि हम आपकी योजनाओं को एनएसएस द्वारा गांव स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे जिले में अब कॉलेज की संख्या 3 से बढ़कर 8 हो गई है। इसके लिए हम आपका धन्यवाद देते हैं। एमएससी बॉटनी और फिज़िक्स हमारे कालेज में नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।

 
और भी

जगदलपुर एयरपोर्ट में सीएम बघेल का स्वागत

जगदलपुर: मुख्यमंत्री बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे।  

इस अवसर बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

और भी

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान : कहा- इन्हें नहीं मिलेगी टिकट...

रायपुर: विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। इसके चलते सरगर्मी बढ़ गई है। किसे टिकट मिलेगी और किसे नहीं, यह चर्चा अब शुरू हो गई है। वहीं बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में आयोजित हुई। बैठक के लिए पहुंचे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि टिकट वितरण के लिए कोई कोटा तय नहीं है। केवल जीतने की क्षमता ही मुख्य आधार होगा।

उन्होंने कहा कि यह देखकर कि ये दावेदार टीएस सिंहदेव गुट है टिकट नहीं मिलेगा, केवल विनिबिलिटी के आधार पर ही दी जाएगी। इस बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित समिति के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री रविंद्र चौबे, अनिला भेड़िया, जय सिंह अग्रवाल, विधायक विकास उपाध्याय, राजिम विधायक अमितेश शुक्ला, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा राजीव भवन पहुंचए।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बैठक में जिसमें प्रत्याशी चयन का फॉर्मूला तय किया जा सकता है। साथ ही दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पर फैसला हो सकता है।

और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में ध्वजारोहण किया

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि आज ही के दिन 1947 में देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था। आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से तिरंगा लहरा रहा है।

 

जिसके बाद वे 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

और भी

संभागीय संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी की नवीन पदस्थापना

 राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी की नवीन पदस्थापना की है।


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से सोमवार को जारी आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर आर.एल.ठाकुर को संयुक्त संचालक दुर्ग, संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर आर.पी. आदित्य को संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता को संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर एच.आर. सोम को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, सहायक संचालक महासमुन्द हिमांशु भारती को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला जिला सरगुजा भारती वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर पदस्थ किया गया है।

देखें आदेश...


 

और भी

सीएम बघेल ने दुर्ग में सबसे बड़े जैव विविधता वाले क्षेत्र का उद्घाटन किया

 दुर्ग शहर में 300 एकड़ में बना नगरवन तालपुरी, ओपन जीप से मुख्यमंत्री ने नजारों का लिया लुत्फ

रायपुर: दुर्ग-भिलाई के बीच किसी जंगल की कल्पना करना भी कठिन है, लेकिन यह कल्पना नहीं है। दुर्ग शहर से लगे ठगड़ा बांध के किनारे मुख्यमंत्री ने ऐसे ही एक जंगल का लोकार्पण किया है। 300 एकड़ में बने इस तालपुरी नगरवन में बायोडायवर्सिटी के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। यहां 103 तरह की वनस्पति और 295 तरह के पशु-पक्षी हैं। सबसे खास आकर्षण 108 एकड़ में फैला एक जलाशय है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ओपन जीप से 3 एकड़ में फैले इस रूट का अवलोकन किया और यहां की संपन्न जैव विविधता को नजदीक से देखा।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को कहा कि इसका ट्रैक काफी लंबा है और सुबह शाम सैर के लिए आने वाले लोगों के लिए यह जगह जन्नत जैसी महसूस होगी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस जलाशय में प्रवासी पक्षी भी आते हैं। जलाशय के पास थोड़ा दलदली क्षेत्र होने की वजह से पक्षियों के रहवास के लिए यह आदर्श स्थल है। इसके अनुरूप ही यहां पर जैव विविधता के लिए अनेक वनस्पति लगाई गई है। बीते दो-तीन बरसों में यहां बड़े पैमाने पर प्लांटेशन का कार्य हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी यहां काफी पौधे थे और बाद में भी पौधे लगाये गये। लगभग सत्तर हजार पौधों का रोपण यहां किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसका साइक्लिंग ट्रैक ही 3 किलोमीटर का है। बीच-बीच में बैठने के लिए बेंच लगाये गये हैं। पक्षियों की चह-चहाहट सुनते हुए मेडिटेशन करने के लिए यह जगह आदर्श होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाये। साथ ही लोकार्पण की स्मृति में कदंब का एक पौधा भी रोपा। उन्होंने वन विभाग की पक्षी मार्गदर्शिका और हरियर दुर्ग पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे।

इंडियन रोलर, ग्रीन बी ईटर जैसे कई तरह के पक्षी- तालपुरी नगर वन में विभिन्न प्रकार के वृक्ष एवं जीव जन्तुओं की एक विशाल विविधता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के घास, पौधे, पक्षी, तितलियाँ, स्तनधारी, सरीसृप और जलीय प्रजातियों के समूह भी शामिल हैं। यहां विभिन्न प्रकार के वृक्ष प्रजातियां जैसे सागौन, आंवला, शीशु, करंज, आम, जाम, कटहल, बादाम, गुलमोहर, पेल्ट्राफार्म, रेन ट्री आदि के लगभग 70 हजार पौधों का रोपण किया गया है।

इस क्षेत्र में जैव विविधता सर्वेक्षण किया गया है जिसके परिणामस्वरूप वनस्पतियों की कुल 103 प्रजातियों और जीव जन्तुओं की 295 प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें दुर्ग जिले अंतर्गत कुछ दुर्लभ और नए जीवों की पहचान की गई है। यहां पर कोयल, तोता, मैना, सारस, बतख, ग्रे हेडड स्वैम इंडियन रोलर, ग्रीन बी इटर, पर्पल हेरेन, एशियन ओपनबील, लेसर विसलिंग डक, इंडियन स्पॉट बिल डक, कॉम्बे डक कॉटन टेल, किंगफीशर कॉमन क्विल, ग्रे फेल्कन आदि क्षेत्रीय पक्षी एवं फैल्केटेड डक बार हेडेड गूस, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, गॉडविल, नॉर्दन पिनटेल, ग्रे हेडेड स्वामहेन आदि प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में तिलियों की भी कई प्रजातियां पाई जाती है।



मेमोरियल कार्नर तथा ओपन थियेटर भी- दुर्ग शहर के निवासियों के लिए यह मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक सौंदर्ययुक्त एक मनोरम स्थल है। यहां योगा जोन एवं ओपन थिएटर का निर्माण किया गया है। यहां एक मेमोरियल कॉर्नर स्थापित किया गया है जिसका उद्देश्य लोगों को अपने प्रियजनों की याद में जन्मदिन तथा किसी अन्य अवसर पर वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित करना है। लोगों को प्रकृति के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने की इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा अत्यधिक पसंद किया जा रहा है। इस योजना से जुड़ते हुए अब तक 100 से अधिक लोगों ने इस स्थान पर 200 से अधिक पौधों का रोपण किया है तथा उनके द्वारा समय-समय पर अपने द्वारा लगाए गये पौधों की देखभाल भी की जाती है।

और भी

छत्तीसगढ़ की प्रतिभा की चमक बॉलीवुड तक

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अंकित पांडेय ने केके मेनन की अपकमिंग फिल्म लव आल के लिए लिखे गीत


महेश भट्ट और पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैं सुधांशु शर्मा

अंकित ने लिखे हैं दो गीत, पहले गीत गीली सी सुबह को गाया है पापोन ने तथा बातों बातों में गीत को गाया है जुबिन नौटियाल ने, म्यूजिक कंपोजिशन सौरभ वैभव का

रायपुर,12 अगस्त, 2023। जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में कार्यरत सहायक सूचना अधिकारी और मूल रूप से अंबिकापुर निवासी श्री अंकित पांडेय के दो गीत 25 अगस्त को देश भर में 7 भाषाओं में रिलीज की जाने वाली फिल्म लव आल में दर्शक सुन सकेंगे। प्रख्यात निर्माता निर्देशक श्री महेश भट्ट और प्रख्यात बैडमिंडन खिलाड़ी तथा बैडमिंटन की टीम इंडिया के नेशनल कोच श्री पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म के निर्माता निर्देशक श्री सुधांशु शर्मा हैं। 

फिल्म के गीत गीली सी सुबह की लांचिंग मुंबई के अंधेरी में की गई। इस मौके पर मौजूद श्री महेश भट्ट ने कहा कि इस गीत की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके गीतकार अंकित पांडेय छत्तीसगढ़ से हैं। जब देश के मुख्तलिफ हिस्सों से आये लोग सिनेमा रचते हैं तो सिनेमा ज्यादा समृद्ध, ज्यादा सच्चा होता है। फिल्म के डायरेक्टर श्री शर्मा ने भी इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लव आल में जो सीन था उसके मुताबिक मुझे बहुत से गीत दिखाये गये, कोई भी गीत पसंद नहीं आ रहा था। फिर अंकित द्वारा लिखा गया गीत गीली सी सुबह सुनाया गया। मुझे लगा कि मैं इसी गीत की तलाश में था। गीत बहुत खूबसूरत जज्बात के साथ लिखा गया है। सौरभ वैभव ने बहुत सुंदर कंपोजिशन किया है। खास बात यह है कि वे भी छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से ही हैं। पापोन ने इसे अपने अनूठे स्वर में गाया है। केके मेनन ने कहा कि खूबसूरत गीत और कंपोजिशन तथा पापोन की प्रस्तुति ने इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है।

उल्लेखनीय है कि यह गीत अंकित ने दशक भर पहले लिखा था जब उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा समाप्त की थी। कोरोना की वजह से फिल्म में कुछ विलंब हुआ।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म देश भर के 700 थियेटर्स में एक साथ प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म में बैडमिंटन के नेशनल लेवल के प्लेयर दिखाये गये हैं। खास बात यह है कि फिल्म में एक्टर्स को बैडमिंटन के लिए और बैडमिंटन प्लेयर्स को एक्टिंग के लिए ग्रूम किया गया है। फिल्म में एक अन्य गीत बातों बातों में भी अंकित ने लिखा है। इसे जुबिन नौटियाल ने गाया है।

गीली सी सुबह की लांचिंग के मौके पर अंकित को मुंबई बुलाया गया। जब महेश भट्ट आये तो उन्होंने कहा कि इस गीत की खास बात यह है कि इसके लेखक छत्तीसगढ़ के हैं। फिर निर्देशक ने अंकित का परिचय कराया और कहा कि जिनकी बात आप कर रहे हैं। वे भी आज हमारे साथ हैं। इस पर महेश भट्ट ने बताया कि गीत बहुत खूबसूरत है और चाँद पर जो तुमने हिस्सा लिखा है वो सबसे खूबसूरत है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने की प्रशंसा 
अंकित की इस उपलब्धि पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है। आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपांशु काबरा ने कहा कि अंकित ने देश भर में प्रदेश का नाम बढ़ाया है। संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने भी अंकित की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अपने मौलिक लेखन से अंकित ने सबका दिल छू लिया है। विभाग के अपर संचालक श्री जेएल दरियो, श्री उमेश मिश्र, श्री संजीव तिवारी ने भी अंकित की प्रशंसा की है। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने भी संघ की ओर से अंकित को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अपने विभागीय कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही अंकित ने कला के क्षेत्र में भी बढ़िया काम कर दिखाया है। इससे पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
और भी

छत्तीसगढ़ में लोग उमस से परेशान, बारिश के आसार नहीं

 छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने से नमी तेजी से घट रही हैं और उमस बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। 


वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में चली गई है। जिसके कारण फिलहाल प्रदेश में अच्छी बारिश ई की संभावना नहीं है। सोमवार को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकता है।


वहीं राजधानी रायपुर में रविवार को 50 फीसदी बादल थे। दिनभर धूप थी। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां नमी 76-60 प्रतिशत तक थी। नमी घटने से उमस बढ़ रही है। अधिकतम तापमान माना एयरपोर्ट में 32.5 बिलासपुर में 33.8 पेण्ड्रारोड में 31.8 अधिकापुर में 29.9, जगदलपुर में 32.1 दुर्ग में 33.9 और राजनांदगांव में 33 डिग्री सेल्सियस था। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दा था। पिछली रात रायपुर में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। 


मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार को राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी व आसपास के क्षेत्रों में 3 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

और भी

कलेक्टर व एसपी ने किया कार्यक्रम के अंतिम रिहर्सल का अवलोकन

  स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आज कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय ने कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल का अवलोकन किया। वहीं पूर्वाभ्यास के सभी कार्यक्रमों के गरिमामय व सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। 

अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन, ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश वाचन, राष्ट्रगान, सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण आदि पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, एसडीएम बीजापुर पवन कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 
और भी

धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी : डॉ. रमन सिंह

 भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न समाज प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के भाजपा प्रवेश का सिलसिला निरंतर जारी है। रविवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैय्या, नगर पंचायत लोरमी के सभापति धर्मेंद्रगिरी गोस्वामी, नपं में विधायक प्रतिनिधि अविश यादव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,  प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुँओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ताकि देश आगे बढ़े, देश का मान-सम्मान बढ़े और गाँव, गरीब और किसान तरक्की करें। विधायक सिंह के भाजपा प्रवेश से भाजपा को और ताकत मिलेगी। यह निश्चित रूप से भाजपा की बढ़ती हुई ताकत, बढ़ते हुए कदम का परिचायक है और हमें नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टचारी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने में यकीनन मदद मिलेगी।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर विधायक सिंह सहित सभी नव भाजपा सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय के एक बड़े लक्ष्य की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है ऐसे समय में भाजपा में प्रवेश का आज का यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त वातावरण बन गया है। विधायक सिंह की राजनीतिक व प्रशासनिक कार्य कुशलता की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि वह सही समय पर सही दल में आए हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक सिंह ने कहा, ‘विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है।‘ भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल छत्तीसगढ़, अपितु समूचे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन की मिसाल पेश की है। अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के दृष्टिकोण से भारतीय राजनीति का स्वर्णकाल रहा है। मोदी देश के 85 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क अनाज देने का काम कर रहे हैं, विश्वभर में भारतवर्ष का परचम लहरा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत ने विश्व-मंच पर अपनी धाक जमाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके उसको उसकी हैसियत बताई, देश में आतंकवाद को खत्म करने का काम किया, धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर को शांति का टापू बनाया, ऐसे प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा के विजय-रथ की यात्रा को भारत में कोई भी नहीं रोक सकता। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा-भानुमती का कुनबा जोड़कर चाहे जितनी कोशिश कर ली जाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को देश की सेवा करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्हीं के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का झण्डा फहराएगा और आगामी नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार बनेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सौम्य, सरल-सहज हृदय व व्यक्तित्व का धनी बताते हुए विधायक सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने शासनकाल में गरीबों को चावल दिया, वनवासी अंचल की सेवा की, नक्सलियों पर नकेल कसी, सड़कों का जाल बिछाया, अनेक धार्मिक-सामाजिक प्रतीकों का निर्माण कराया। डॉ. सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को प्रदेश की जनता आगामी नवंबर माह में महसूस करेगी और भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करके ईडी-सीडी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को बीमारू प्रदेश की अपमानजनक स्थिति से उबारकर एक समग्र विकासशील प्रदेश के तौर पर देश में एक सम्मानजनक स्थान पर प्रतिष्ठित किया। प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, घपलों-घोटालों पर हताशा ज़ाहिर कर विधायक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का पहला राज्य है, जहाँ बड़े-बड़े व्यापारी तो जेल गए ही, आईएएस और प्रशासनिक अधिकारी तक भी जेल में हैं। इसका मतलब है कि अराजकता की पराकाष्ठा इस प्रदेश में हो चुकी है। इस अराजकता को खत्म करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वह (विधायक सिंह) एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

 

 

और भी

पर्युषण पर्व संयम के अंदर की निर्मलता के दर्शन कराता है : प्रवीण ऋषि

 संसार में कई उत्सव हैं, लेकिन जो उत्सव हमें परमात्मा से जोड़ता है, वह उत्सव है पर्युषण। जिस तप से सबकी आराधना हो जाये वह पर्युषण है। जिस उत्सव से व्यक्ति समाज से जुड़ जाए, उसे पर्युषण कहते हैं। उक्त बातें टैगोर नगर के लालगंगा पटवा भवन में चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान जैन संत प्रवीण ऋषि के कहीं। उन्होंने कहा कि पर्युषण पदार्थ नहीं प्रभु से जुड़ने का उत्सव है। संसार में जितने उत्सव मनाये जाते हैं वे सभी असंयम को उत्साह देने वाले हैं। पर्युषण पर्व संयम के अंदर की निर्मलता के दर्शन कराता है, महापुरुषों के जीवन से हमें जोड़ता है।

चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में रविवार को आचार्य प्रवर ने महावीर कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि विश्वभूति के जीवन में शांति का अनुभव नहीं था। उन्होंने सोचा कि सभी मेरा आदेश मानते हैं, लेकिन मैं खुद अपना आदेश नहीं मानता हूँ। जैसे स्वयं को चाहते थे वैसे नहीं चला सकते थे। आचार्य प्रवीण ऋषि ने कहा कि विश्वभूति सोच रहे थे कि दूसरे मेरी बात मानते हैं, लेकिन मैं क्यों अपनी बात नहीं मानता हूँ। उनके अंतर्मन में द्वन्द चल रहा था, एक भूकंप सा आया था। आचार्य ने कहा कि भूकंप आने से जमीन और जमीर का नक्शा बदल जाता है। भूकंप बाहर के हमले से नहीं धरती के अंदर हुए हमले से आते हैं। ऐसा ही विश्वभूति के साथ हुआ। फिर वह चल पड़े, जैसे कोई जख्मी शेर चल पड़ा हो। पिता ने रोकने की कोशिश की, नहीं रुके। रानी की आंखों से आंसू बाह रहे हैं, फिर भी नहीं रुके। और उन्हें रोकने की किसी में हिम्मत नहीं थी। वे बाहर निकले, सामने से संभूति आ रहे थे। विश्वभूति को देख संभूति को लगा मानों साक्षात महावीर चले आ रहे हों। उनके चेहरे पर संवेदना और आँखों में ज्वाला थी। संभूति ने आवाज दी, बंधु कहां जा रहे हो, लेकिन विश्वभूति को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। संभूति ने उनका हाथ पकड़ लिया। विश्वभूति ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन संभूति ने नहीं छोड़ा। प्रभु का हाथ को छोड़ सकता है भला। विश्वभूति मुड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन फिर भी मुड़ गए। वहीं विश्वभूति को देककर लोगों को आश्चर्य हुआ कि लोगों के दुःख दूर करने वाला आज दुखी है, जो हमेशा दोस्तों के साथ रहता था, आज अकेला है? संभूति को देख विश्वभूति की आँखों में आंसू आ गए। संत प्रवर ने कहा कि जो किसी का दुःख महसूस कर सकता है वह संत होता है।

और भी

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल

 स्वतंत्रता दिवस समारोह 15  अगस्त 2023 की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर नंदिनी साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन रामानुज उ.मा.वि के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगे।

इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर होगा तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान कलेक्टर लंगेह की मौजूदगी में अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। शासन के निर्देशानुसार इस स्वतंत्रता दिवस पर परेड तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।

कलेक्टर लंगेह ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण आदि के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों के तहत कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

और भी

प्रियंका गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने पर सीएम बघेल ने कहा - नहीं छुपेगा सच

 सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज होने के मामले पर कहा कि ‘FIR कर देने से सच्चाई थोड़ी छुप जाएगी। ठेकेदार ख़ुद लिखे 50% कमीशन लिया जाता है। इससे बड़ा प्रमाण और क्या चाहिए?’ वहीं भरोसे के सम्मेलन को लेकर BJP कह रहे हैं कि लोगों का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है।

इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भरोसा 2018 में भाजपा से उठ गया था और अब भी पिछले लगातार जो चुनाव उपचुनाव हुए या नगरी निकाय चुनाव हुआ है, पंचायती चुनाव हुए तब कांग्रेस पर ही लोगों ने भरोसा जताया है और आगे भी कांग्रेस पर ही भरोसा रहेगा। जनता का ऐसा विश्वास है।

और भी