छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 466 नए केस मिले, 1 मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 466 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 3025 हो गई है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर कम होकर 8.06 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 26 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।  

राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। ज्यादा से ज्यादा संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान हो सके इसलिए स्वास्थ विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।


कोरोना के सबसे ज्यादा 53 मामले राजधानी रायपुर में हैं। इसके बाद दुर्ग में 45 मरीजों की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव में 38, बलौदा बाजार में 37, सरगुजा में 29, कोरिया में 28, सूरजपुर में 27, कांकेर में 26, रायगढ़ में 21, बेमेतरा में 20, महासमुंद में 19, बालोद में 18, बिलासपुर में 16, बीजापुर में 13, कोरबा में 13, धमतरी में 12,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 कबीरधाम में 10, जशपुर में 5 जांजगीर-चांपा में 4, दंतेवाड़ा में 4,गरियाबंद में 4, कोंडागांव में 4, बस्तर में 3, नारायणपुर में 3 और बलरामपुर में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

 

और भी

महिला-बाल विकास विभाग ने रुकवाए 4 बाल विवाह

कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश मे बाल विवाह को रोकने व बाल विवाह न करने की समझाईस देने की कार्यवाही करते हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा जिले में 4 बाल विवाह को रोकने में सफलता प्राप्त की है, जिसके अंतर्गत सोनहत में 3 तथा बैकुण्ठपुर में 1 बाल विवाह रोका गया। अवगत हो कि बाल विवाह अपराध ही नही एक सामाजिक बुराई भी है, जिसे रोका जाना आवश्यक है। अधिनियम अनुसार बाल विवाह करने, कराने वाले पर 2 वर्ष का करावास तथा 1 लाख तक का जुर्माने का प्रावधान है।

बाल विवाह रोकने में स्थानीय सरपंच, पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पंचायत एवं नगरी निकाय स्तरीय बाल संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बाल विवाह ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रचलित है, जिसे ग्राम पंचायत से जुडे हुए जनप्रतिनिधि कोटवार, सामाजिक कार्यकर्ता आंगनबाडी कार्यकर्ता सचिव व संरपच के द्वारा रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए, इसके लिए यह जरूरी है कि ग्राम पंचायत स्तर पर एक विवाह पंजीयन रजिस्टर हो तथा विवाह सपन्न होने के पूर्व यह पंचायत (सचिव) द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए की वर व वधु की उम्र विवाह योग्य हो चुकी है। बाल विवाह के प्रकरण देखने, सुनने या जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना, स्थानीय थाना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (परियोजना अधिकारी) अथवा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सूचित करे।

 

 

और भी

छग योग आयोग के 6वें स्थापना दिवस पर 1500 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवन-शैली और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने निकाली गई रैली

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ योग आयोग के 25 अप्रैल को छठवें स्थापना दिवस पर सुभाष स्टेडियम में मंगलवार सुबह 6 से 7 बजे तक एक दिवसीय सामूहिक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1500 लोग शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास किया। योगाभ्यास सत्र के बाद लोगों को स्वस्थ जीवन-शैली और योग के प्रति जागरूक करने सुबह 7 बजे से जागरूकता रैली (पैदल यात्रा) निकाली गई। यह जागरूकता रैली सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर शास्त्री चौक होते हुए जय स्तंभ चौक से सिटी कोटवाली होते हुए वापस सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई।

कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने नागरिकों को निःशुल्क योग केंद्र एवं नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फुंडहर स्थित भवन निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योग के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को स्वस्थ जीवन-शैली की ओर लौटकर निरोगी बनाने की महती जिम्मेदारी योग आयोग को सौंपी है। इस दिशा में योग आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। नगर निगम के सहयोग से प्रदेश में योग मय वातावरण का माहौल तैयार हुआ हैै। नगरीय क्षेत्रों में 40 से ज्यादा निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र शुरू किए जा चुके है। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर पिछले वर्ष फुंडहर में योग भवन शुरू हो गया है। यहां योग विशेषज्ञों द्वारा 24 अप्रैल से सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण योग साधकों को दिया जा रहा है। इससे सुयोग्य योग प्रशिक्षक और अनुदेशक तैयार होंगे, जो छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक योग को पहुंचाएंगे।


पूर्व मंत्री और विधायक रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और महापौर रायपुर एजाज ढेबर ने कहा कि योग आयोग की सक्रियता से छत्तीसगढ़ में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हर सार्वजनिक जगहों में लोग सुबह सुबह योग करते दिखाई देते हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में नियमित योग को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के योगाभ्यास की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्कृत विद्या मण्डल के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, पार्षद सतनाम सिंह, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की प्रमुख सविता बहन, रविशंकर विश्वविद्यालय के योग आयोग के सचिव एम एल पांडे योग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष भगवंत सिंह रायपुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने माना कैम्प में किया जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन

 नये महाविद्यालय का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर करने की घोषणा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायपुर ग्रामीण में भेंट मुलाकात के दौरान नगर पंचायत माना कैम्प जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन किया। लगभग साढ़े 44 करोड़ रुपए लागत की यह योजना 27 माह में पूरी होगी। जल आवर्धन योजना के माध्यम से माना कैम्प के 3 हज़ार 2 सौ घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने माना कैम्प में खुलने वाले नये महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अनके जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने माना में जल आवर्धन योजना के भूमिपूजन समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और विशेष रूप से हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि माना कैम्प को इंदिरा जी ने ही बसाया था और उनका स्नेह यहां के लोगों को मिला। तबसे यह क्षेत्र निरंतर उन्नति और प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माना कैम्प के लोगों का इंदिरा गांधी जी से भावनात्मक लगाव भी है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा जी के नाम को स्मरणीय बनाये रखने के लिए यहां के लोगों की मांग पर यहां खुलने वाले नए महाविद्यालय का नाम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि इंदिरा जी के बसाये हुए माना कैेम्प में उनके नाम पर महाविद्यालय होगा।

उल्लेखनीय है कि माना कैम्प में बनने वाले जल आवर्धन योजना के तहत दो नये ओवर हेड टैंक बनाएं जाएंगे। साथ ही लगभग 65 हज़ार मीटर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इस जल आवर्धन योजना के पूरा होने से माना कैम्प वासियों की भू-जल स्त्रोतों पर निर्भरता कम होगी। इस योजना के लिए पानी की आपूर्ति नगर निगम रायपुर से होगी।

 

 

और भी

शिव महापुराण कथा: कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण) जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में 25 अप्रैल से 1 मई तक, कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन होना है। कार्यक्रम में वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है।

कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा संबंधित अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।

जहां उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक, सेनानी नगर सेना, लोक निर्माण विभाग, छ0ग0 राज्य विद्युत मंडल नगर निगम, भिलाई इस्पात संयंत्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ई एण्ड एम भिलाई इस्पात संयंत्र, थाना प्रभारी, आयोजन समिति सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए , मूलभूत आवश्यकता व कानून व्यवस्था की पूर्ति के लिए आवश्यक आदेश दिये। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अंदर व बाहर जाने की मल्टीपल एंट्री एग्जिट डोर, पानी व बिजली पर्याप्त व्यवस्था व मल्टीपल मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे, जिनकी संख्या लगभग 2 से 5 लाख के बीच अनुमानित है। इस लिए कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहेगी। इसके साथ ही साथ भीड़ की स्थिती निर्मित न हो इसके लिए 10 पार्किंग स्थल( भिलाई विद्यालय, सेक्टर 6 ग्राउंड, सेक्टर 7 के पिछे कल्याण स्कूल, बडा भिलाई होटल के सामने सेक्टर 10, रूआंबांधा,  सिविक सेंटर, दशहरा मैदान चौक व मंदिर चौक इत्यादि ) चिन्हित किए गए है, और एक निश्चित सीमा के बाद प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ-साथ स्टेडियम के आस पास क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा ईरिक्शा व ऑटो इत्यादि उपलब्ध होंगे और किसी अप्रिय घटना के प्रमाण के लिए स्टेडियम के अंदर एवं बाहरी  क्षेत्रों लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे अलग अलग स्पॉट पर लगाए जाएंगे।

 

 

और भी

जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण) कोरबा में जहरीले सांप के काटने से ग्राम गोढ़ी में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है। सर्पदंश के बाद युवक अस्पताल जाने की बजाए पीड़ित बैगा के पास झाड़फूंक के लिए पहुंच गया। मगर वह भी उसे राहत नहीं मिली। फिर वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल जा रहा था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोमवार को गोपीनाथ (36) अपने बच्चों को लेकर सामान लेने किराना दुकान गया था। यहीं पर उसे जहरीले करैत ने उसे काट लिया। इसके बाद गोपीनाथ खुद ही बैगा के पास चला गया था। बैगा ने झाड़फूक किया। फिर भी युवक को कोई राहत नहीं मिली। ये सब करते हुए काफी देर हो गया।

आखिरकार गोपीनाथ ने अस्पताल जाने का फैसला किया था। लेकिन काफी देर हो गई थी। इस घटना के बाद से गोपीनाथ की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गोपीनाथ के दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। एक 3 साल का लड़का है, दूसरा 5 साल की लड़की है।

 
और भी

रायपुर : ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और इस संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें

आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए।

ट्रिपलआईटी सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है।

सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि और वानिकी के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर ने कृषि, वानिकी और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है।

कृषि के क्षेत्र में ऐसे यंत्र और उपकरण विकसित किए जाएं, जिनका उपयोग साधारण व्यक्ति भी आसानी से कर सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आज खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है

 
और भी

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन

तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपा दायित्व

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम के सम्मान के लिए और प्रदेश के विकास को गति देने में श्रमिकों की विशेष भूमिका को देखते हुए रायपुर में श्रमिक सम्मेलन के आयोजन का निर्णय शासन ने लिया है। साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर के श्रमिक हिस्सा लेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जिन हितग्राहियों को लाभ पहुंचा है, उनका सम्मान भी सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।


इसके साथ ही साईंस कॉलेज मैदान में 2 मई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा 3 मई को ग्राम कोटवार, पटेल और होम गार्ड्स का सम्मेलन आयोजित होगा। इन आयोजनों की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।   

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रम सम्मेलन हेतु जिम्मेदारी श्रम विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन सम्मेलन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग और ग्राम कोटवार, पटेल तथा होम गार्ड्स सम्मेलन की जिम्मेदारी राजस्व एवं गृह विभाग की होगी। सभी कार्यक्रमों का समन्वय श्रम सचिव अमृत खलखो करेंगे।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि हमेशा से हमारे प्रदेश के श्रमिक कड़ी मेहनत करते हैं और सुबह बोरे-बासी खाकर काम पर निकलते हैं। बोरे और बासी छत्तीसगढ़ का परंपरागत खाद्य पदार्थ हैं। यह हमारी मेहनतकश संस्कृति से जुड़ा खाद्य पदार्थ है और गर्मियों में कड़ी मेहनत के लिए तैयार करता है। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप श्रमिक दिवस के दिन हम अपने इस लोकप्रिय खाद्य परंपरा के अनुरूप जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, जिसमें बोरे-बासी का स्वाद लेकर नागरिक श्रम के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।  

आज हुई बैठक में श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो, राजस्व विभाग के सचिव एनएन एक्का, गृह सचिव अरुण देव गौतम, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम रायपुर आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एवं विभिन्न विभागों के अ

और भी

छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल जिन्हें मिले एक से अधिक पुरस्कार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई। 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रविंद्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्याें के लिए 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिये गये। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जिन्हें एक से अधिक पुरस्कार आज प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत नागम के सरपंच भंडारी राम पैकरा तथा ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच  शशि ध्रुव ने केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास  गिरिराज सिंह के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते और केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायत राज कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत नागम में गरीबी उन्मूलन के लिए ग्रामवासियों को मनरेगा के अंतर्गत अधिकाधिक जाब कार्ड प्रदान करने, शतप्रतिशत पारिश्रमिक प्रदाय करनेे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने,  स्वसहायता समूहों की महिलाओं के आय में वृद्धि के लिए तथा ग्रामवासियों को आईटीआई जैसी संस्था के माध्यम से कौशल विकास कराने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सांकरा में गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने, ग्राम सभा, महिला सभा एवं बालसभा में बच्चों के टीकाकरण पर चर्चा करने के लिए , बीमारी जैसे टायफाइड, मलेरिया, टीबी आदि  बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार, प्रसार करने एवं टेलीमेडिसीन के माध्यम से अच्छा कार्य करने पुरस्कृत किया गया। 

यह पुरस्कार इसलिए भी काफी मायने रखता है क्योंकि देश भर की ढाई लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए नामांकन भरा था। इसमें छत्तीसगढ़ की 11658 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इनमें से 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए देश भर से चुना गया। इस पुरस्कार के लिए 9 श्रेणियों में थीम रखी गई थी। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव  गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत रायपुर  आकाश चिकारा, सीईओ सरगुजा  विश्वदीप यादव, उप संचालक दिनेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में मिले 132 नए मरीज, एक की मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में बीते दिनों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटों में 132 मरीज मिले हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3083 हो गई है।

वहीं को-मॉर्बिडिटी के साथ 1 मरीज की मौत भी हो गई है। साथ ही पॉजिटिविटी दर भी कम होकर 10.98% हो गई है।

मरीजों की कम होती संख्या प्रदेश के लिए राहत की खबर है। लेकिन इस लिहाज से टेस्टिंग की संख्या भी कम हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1211 लोगों की जांच बीते 24 घंटे में की गई, जिसमें 132 मरीजों की पुष्टि हुई है। दुर्ग जिले के एक मरीज की मौत कोरोना संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है।

प्रदेश के 16 जिलों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि बाकी जिलों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। सबसे ज्यादा 28 मरीज बलौदा बाजार जिले में मिले हैं। बीजापुर में 27 मरीजों कि पुष्टि हुई है।

बिलासपुर में 23 दंतेवाड़ा में 9, बस्तर,रायपुर रायगढ़,सरगुजा और दुर्ग जिले में 6-6 मरीज मिले हैं। जबकि सूरजपुर में 4 राजनांदगांव में 3, कोरबा में भी 3, बालोद और महासमुंद में 2-2 मरीज, कांकेर और धमतरी में 1-1 मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

 

और भी

छठवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह

छठवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स को समग्र प्रदर्शन के द्वितीय पुरस्कार के साथ-साथ कुल 6 पुरस्कार


रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) खान मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयाेजित छत्तीसगढ़ की गैर कोयला खदानों के छठवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह, 2022-2023 के समापन समारोह में बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स को समग्र प्रदर्शन के द्वितीय पुरस्कार के साथ-साथ कुल 6 पुरस्कारो से पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त सम्मान से बैलाडीला लौह अयस्क खान बचेली कॉम्पलेक्स की पर्यावरणीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता एवं सतत् उत्कृष्ट प्रदर्शन को सिद्ध करती है। समापन समारोह का आयोजन दिनांक 16.04.2023 होटल सयाजी, रायपुर में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री पं…
और भी

तिल्दा में भीषण सड़क हादसा,1 की मौत 2 घायल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) तिल्दा इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिस जगह हादसा हुआ ये तिल्दा का प्रमुख बाजारी इलाका है। यहां देर शाम लोगों की आवाजाही थी, गाड़ियां सड़क किनारे पार्क की गई थीं, तभी इनमें पूरी रफ्तार से एक ट्रक घुस आया।

कुछ कारों और मोपेड को रौंदते, टक्कर मारते हुए ट्रक पास की दुकानों की ओर बढ़ा, दूसरी सड़क से आ रहा एक और ट्रक उसी ट्रक से टकरा गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को चोटें आईं, इन्हीं में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पुलिस कर रही है। तिल्दा थाने के प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने एक शख्स के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक की वजह से हादसा हुआ है। रास्ते में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों काे हटाया जा रहा है।

ये हादसा तिल्दा के दीनदयाल चौक के पास हुआ। ये चौराहा हाईवे से लगा हुआ है। टर्निंग के पास ही ट्रक बेकाबू हो गया और ये हादसा हुआ। कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान भी ट्रक की चपेट में आ गया, दो कारों के क्षतिग्रस्त होने, कुछ बाइक के रौंदे जाने की खबर है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

लोगों ने कर दिया बवाल

पुलिस जब ट्रकों को और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने लगी तो स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया। लोगों का कहना था कि आए दिन इस जगह पर हादसे का जोखिम बना रहता है। मगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस काफी देर तक लोगों को समझाकर बवाल शांत कराने का प्रयास करती रही।

 

 

और भी

माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर के गीतों से गूंजेगा चंदखुरी

मशहूर गायक कविता पौडवाल के भक्तिमय भजन और व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा कार्यक्रम का होगा मंचन

 

महोत्सव के अंतिम दिन मशहूर गायक पद्म श्री कैलाश खेर माता कौशल्या धाम में देंगे प्रस्तुति

छत्तीसगढ (छत्तीसगढ़ दर्पण) माता कौशल्या महोत्सव का आगाज शनिवार को हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में देश की मशहूर क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर अपने भक्तिमय गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगी। मूलतः बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने देश के युवा वर्ग में अपने गीत-संगीत से एक अलग पहचान बनायी है और पूरा देश उनके गीत-संगीत का कायल है।

महोत्सव के दूसरे दिन मुंबई की मशहूर गायिका कविता पौडवाल के भक्तिमय भजनों की भी प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी से आए व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति महोत्सव के मंच से की जाएगी। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इनकी प्रस्तुति आज महोत्सव के दूसरे दिन होगी।

महोत्सव के दूसरे दिन दर्शक मुंबई से आई रमिंदर खुराना के भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य-वाटिका की प्रस्तुति का भी आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ भिलाई के रहने वाले प्रभंजय चतुर्वेदी भी अपने भक्तिमय गीत-संगीत व भजनों को महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।
माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, अध्यक्ष के रूप में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

और भी

अष्टांग योग के साथ तनाव प्रबंधन भी सीखेंगे प्रशिक्षणार्थी

संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को योग से परिचित कराने तथा योग के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24 से 30 अप्रैल तक सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रथम चरण में रायपुर संभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 24 से 30 अप्रैल तक ‘योग भवन‘ वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बी.आई.पी रोड रायपुर में किया जा रहा है। शिविर में लगभग 200 महिला एवं पुरूष प्रतिभागी सम्मिलित होगें।


सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 24 अप्रैल को योग के परिचय एवं महत्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अष्टांग योग और योग दर्शन पर योग विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 25 अप्रैल को अष्टांग योग (नियम), वैश्विक परिदृष्य में योग, षठकर्म का सैद्धांतिक विवेचन, प्रज्ञायोग के साथ शारीरिक और मानसिक भावनात्मक ऊर्जा परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा। 26 अप्रैल को हास्य योग, अष्टांग योग (आसन), प्राकृतिक चिकित्सा, किशोरी बालिकाओं के लिए योग पर व्याख्यान होगा।

प्रशिक्षण शिविर में 27 अप्रैल को प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग (प्राणायाम), अध्यात्मिक सशक्तीकरण, आपातकाल में एक्यूप्रेेशर द्वारा विभिन्न लोगों का इलाज, सूर्य नमस्कार एवं महत्व, योग एवं मूल्य शिक्षा के बारे में बताया जाएगा। 28 अप्रैल को विषय-विशेषज्ञ अष्टांग योग (प्रत्याहार, धारणा), योग एवं तनाव प्रबंधन, मद्यपान एवं नशीले पदार्थाें से बचाव के साथ योग एवं मूल्य शिक्षा के बारे में बताएंगे। 29 अप्रैल को प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग (ध्यान, समाधि), प्रसव के दौरान योग की भूमिका, अष्टांग योग में जीवन जीने की कला, ईसा योग के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण के अंतिम दिन 30 अप्रैल को रोगों और तनाव प्रबंधन पर योग का प्रभाव, गर्भवती महिला हेतु विशेष योगाभ्यास के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रेरक वीडियो प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

 

और भी

धरती मां की सेहत की चिंता करते हुए जैविक खेती अपनाएं : भूपेश बघेल

 सीएम बघेल ने अक्ति तिहार पर माटी पूजन कर रोप बीज, ट्रैक्टर चलाकर जोता खेत

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की और बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना करते हुए कोठी से धान के बीज लाकर पूजा की और गौ-माता को चारा भी खिलाया। मुख्यमंत्री बघेल ने धरती माता से राज्यवासियों के धन-धान्य से भरे रहने की कामना की। अक्ति तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कृषक सभागार भवन, नवनिर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे हम अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हैं वैसे ही धरती माता की भी चिंता करनी चाहिए। हमें कृषि में रासायनिक खाद का उपयोग कम कर जैविक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए। हम जो भी सुविधा ले रहे हैं सभी प्रकृति से मिल रही हैं। अक्ति और माटी पूजन त्यौहार धरती के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का त्यौहार है। हमें यह सोचना चाहिए कि प्रकृति से हम जितना ले रहें हैं उसके बदले में धरती को क्या वापस कर रहे हैं। अक्ति त्यौहार के अवसर पर खेती-किसानी का कार्य शुरू करने के लिए धरती माता से प्रार्थना कर हम उनसे अनुमति लेते हैं तब कुदाल चलाते हैं। धरती माता को जो क्षति होती है उसके लिए हम क्षमा मांगते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि अभियांत्रिकी के पृथक संचालनालय बनाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने अक्ति तिहार और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने ही अक्षयपात्र का निर्माण किया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम ने कृषि के क्षेत्र में भी कई शोध किए। उनका फरसा युद्ध के साथ खेती-किसानी में भी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है यहां कि 70 से 80 प्रतिशत लोग आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित होने के कारण राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए कई नई योजनाएं संचालित कर उन्हें समृद्ध करने का कार्य किया है। इससे इन चार सालों में कृषि उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसान 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेच सकेंगे, इससे किसानों को बहुत लाभ होगा। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण राज्य में धान का उत्पादन 107 लाख मीट्रिक टन हो चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो औऱ कुटकी का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है और उसकी खरीदी की व्यवस्था भी की है। छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में खासकर आदिवासी अंचलों में कोदो, कुटकी, रागी का उत्पादन करते हैं। छत्तीसगढ़ उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में एक बड़ा हब बनेगा देश-विदेश से लोग यहां अध्ययन के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने धरती माता की रक्षा करने और जैविक खाद्य का उपयोग करने, आने वाले पीढ़ी के लिए साफ पानी, शुद्ध हवा बचाने की शपथ दिलाई।

इंदिरा बीज ब्रांड को लॉन्च किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंदिरा बीज ब्रांड को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंदिरा बीज ब्रांड कृषकों के लिए लाभकारी होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि शोध पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जब गोबर खरीदी की शुरुआत की तो लोगों ने मजाक उड़ाया लेकिन आज साढ़े 3 लाख लोग गोबर बेच रहे हैं और 230 करोड़ रुपए उनके खाते में पहुंच चुका है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मिलेट्स कैफे संचालित हो रहा है और जल्द ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और एम्स के बीच हुए समझौते के अनुसार एम्स में भी मिलेट्स कैफे खुलेगा इससे वहां मरीजों को मिलेट्स से बने पोषक आहार दिए जा सकेंगे। इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, नाफेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक उन्नीकृष्णन कुरूप, उद्यानिकी विभाग के संचालक माथेश्वरण डी. उपस्थित थे।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज के दिन हम धरती की पूजा करते हैं। आज के दिन खेतों में बीज डालने का मुहूर्त होता है। यह हम वर्षों से गांव में करते आ रहे हैं। आज अक्ति के दिन इस अवसर पर हमने विशेष आयोजन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की उस परंपरा को पुनर्जीवित किया है जो हमारी मूल परंपरा थी। हमारी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषकों की संख्या बढ़ी, उत्पादन भी बढ़ा इसका ही परिणाम है कि हमारे द्वारा 170 मीट्रिक टन धान की खरीदी की, जो देश में अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। साथ ही कार्यक्रम को कुलपति गिरिश चंदेल, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में साथ ही कृषि विश्वविद्यालय डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया गया और कृषि आधारित साहित्य का विमोचन किया गया। किसानों को बीज और पौध सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को बेमेतरा जिले के महिला समूहों द्वारा बनाए गए अल्सी से बने जैकेट भेंट की।

 


 
और भी

बीमार दुल्‍हन से शादी रचाने दूल्हा पहुंचा अस्पताल, डाक्‍टरों और मरीजों के बीच लिए फेरे

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी सुर्खियों में हैं, जहां दुल्‍हन बीमार हुई तो दूल्‍हा बरात लेकर अस्‍पताल पहुंच गया और वहीं डाक्‍टरों और मरीजों के बीच फेरे लिए।

दरअसल, यह अनोखी जांजगीर-चांपा जिला का है। यहां एक निजी अस्पताल में बाजे गाजे के साथ बरात पहुंची तो लोग अचरज में पड़ गए। बरात तय समय पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती कन्या का विवाह भी हुआ। घर के बजाय अस्पताल से ही कन्या की विदाई हुई।

अस्पताल स्टाफ भी इस विवाह का साक्षी बना। आमतौर पर विवाह मंगल भवन या शादी हाल में होता है मगर 20 अप्रैल को श्री नर्सिंग होम में बाजे गाजे के साथ बरात पहुंची और अस्पताल परिसर में ही विवाह हुआ।

दरअसल, इसके पीछे की कहानी यह है कि ग्राम बैजलपुर निवासी रश्मि उर्फ लक्ष्मी पिता अगरदास महंत, माता मुन्नाी बाई का विवाह सक्‍ती जिले के परसाडीह निवासी राज उर्फ बंटी पिता सुकालू दास, माता कौशिल्या देवी के साथ तय हुआ था। 18 अप्रैल को मंडपाच्छादन होना था। दोनों परिवार में खुशी का माहौल था।

धूमधाम से शादी करने के लिए सभी रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण दिया जा चुका था। इस बीच सप्ताह भर पहले अचानक रश्मि के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उसकी बड़ी आंत में छेद है।

डॉक्टरों ने बताया कि रश्मि का इलाज जल्द से जल्द नहीं करने पर यह घातक हो सकता है। इस बात की जानकारी वर पक्ष को हुआ तो राज के परिवार ने रश्मि के इलाज को महत्व देते हुए अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय किया।

साथ ही तय मुहूर्त में शादी भी करने का निर्णय लिया, क्योंकि दोनों परिवार के लिए यह शादी की तिथि बढ़ाया जाना संभव नहीं था, क्योंकि निमंत्रण कार्ड बट चुका था और वर के बड़े भाई की शादी भी होनी थी। रिश्तेदार भी पहुंचने लगे थे।

रश्मि के शादी के 5 दिन पहले आपरेशन हुआ और वह स्वस्थ हो गई। ऐसे में वर पक्ष बरात लेकर सीधा अस्पताल पहुंचा और अस्पताल परिसर में ही रीति रिवाज से शादी हुई। अस्पताल परिसर में उपस्थित सभी स्टाफ व अन्य मरीजों के स्वजन भी इस विवाह के साक्षी बने।

सभी ने दोनों के दांपत्य जीवन के सफल होने के साथ बहू के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों परिवार की माली हालत ठीक नहीं है इसलिए विवाह की तिथि भी बढ़ाना संभव नहीं था। क्योंकि खर्च हो चुके थे।

वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि जो पैसा विवाह के लिए जमा किया था वह इलाज में खर्च हो गए मगर वर पक्ष ने पूरा सहयोग किया और कन्या का अस्पाल में सफल उपचार व मंत्रोच्चार के साथ विवाह हुआ।

 

 

और भी

सैनिक विश्राम गृह में हुआ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

इप्टा ने किया

रायगढ़  (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायगढ़ के टीवी टावर रोड पर स्थित नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह में एक गरिमामय समारोह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्यअतिथि छग सैनिक कल्याण बोर्ड के डायरेक्टर विशेष सेवा मेडल प्राप्त ब्रिगेडियर विवेक शर्मा रहे। वहीं रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा, जिंदल स्टील एंड पावर के कर्नल राठौर के अलावे जिंदल स्टील पावर के वाईस प्रेसिडेंट संजीव चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में इन आयोजन में उपस्थित थे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत रायगढ़ नगर के ख्यातिलब्ध कला एवं संगीत संस्थान चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा समूह कथक के माध्यम से गुरूवंदना से हुई। महाविद्यालय छात्राओं की इस प्रस्तुति को दर्शकों की खूब तालियों बटोरीं। दूसरे क्रम में अंचल के उभरते हुए मंचीय कवि नरेन्द्र गुप्ता ने भारतीय सेना के पराक्रम पर अपनी चुनिंदा कविताओं का पाठ किया जिसे खूब सराहा गया।

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रायगढ़ इप्टा की ओर से अख्तर अली रायपुर द्वारा लिखित एवं अजय आठले द्वारा निर्देशित नाटक असमंजस बाबू की आत्मकथा के रूप में हुई। एकल प्रस्तुति वाले इस नाटक में केन्द्रीय भूमिका में रायगढ़ इप्टा से ही जुड़े रंग कर्मी युवराज सिंह आजाद ने असमंजस बाबू की भूमिका का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस नाटक के मंचन के दौरान तकरीबन एक घंटे तक पूरा ऑडिटोरियम पूरी तरह शांत था और अंत जोरदार तालियों की गडगड़़ाहट के साथ हुआ।

इस पूरे सांस्कृतिक आयोजन का बेहद प्रभावशाली संचालन रायगढ़ केन्द्रिय विद्यालय की शिक्षिका यामिनी शैलेन्द्र देवांगन द्वारा किया गया। इन प्रस्तुतियों के अंत में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सभी कलाकारों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया और अपने उद्बोधन में कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिये रायगढ़ नगर निगम एवं जिंदल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरे कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन रायगढ़ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्टॉफ, भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से किया गया। इस आयोजन में शिरकत करने में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाजसेवी, राजनीति और संगीत प्रेमियों के अलावे भूतपूर्व सैनिक रहे।

 

 

 

और भी

माता कौशल्या धाम में वॉटर, लेजर, लाइट,साउंड शो का रोमांच

मुख्यमंत्री बघेल 22 को करेंगे माता कौशल्या महोत्सव-2023 का शुभारंभ

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) रायपुर के चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या धाम में 22 से 24 अप्रेल तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इस महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं को एक नए रोमांच का अनुभव भी देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री बघेल 22 अप्रैल को माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।


राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी के कौशल्या धाम परिसर में क्रियान्वित किये जा रहे विकास कार्यो के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से तैयार वॉटर, लेजर, लाईट एवं साऊण्ड शो शुभारंभ किया जा रहा है। इसका शुभारंभ भी मुख्यमंत्री बघेल करेंगे। वाटर, लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु भगवान राम के वनवास और वन गमन पथ की कहानियां सुन और देख सकेंगे। इस शो में माता कौशल्या के जीवन चरित्र का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह कौशल्या माता का एक मात्र मंदिर है। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 22 अप्रैल

महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली, गरियाबंद की श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी के व्योमेश शुक्ला और मुम्बई  की सुप्रसिद्ध  भजन गायिका कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीत-संगीत भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 23 अप्रैल
महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को वीणा वादिनी मानस परिवार, भाटापारा से श्रीमती वीणा साहू ,हरि दर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा से देवेंद्र कुमार श्रीवास ,दंतेवाड़ा से ज्ञान गंगा मानस परिवार के कुशल सिंह साहू , मुंबई  की रविंदर खुराना  भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई भक्तिमय गीत संगीत भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

23 अप्रैल को महोत्सव के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 24 अप्रैल
महोत्सव के तीसरे दिन 24 अप्रैल को प्रज्ञा महिला मानस परिवार, कुरूद सिलयारी  की श्रीमती कुमुदिनी चंद्रवंशी, देवेश शर्मा रायगढ़ भक्तिमय गीत संगीत भजन और मुंबई की तृप्ति शाक्य  भक्तिमय गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे। 24 अप्रैल को महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।

बता दें कि चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम,  राम वनगमन पर्यटन परिपथ का अति महत्वपूर्ण स्थल है । यह स्थल राजधानी रायपुर से मात्र 27 कि.मी. की दूरी पर स्थित है । 126 तालाबों वाले इस गांव में जलसेन तालाब के बीच में माता कौशल्या का एतिहासिक मंदिर स्थित है जो पूरे भारत में सिर्फ यहीं पर है । प्रभु श्रीराम को गोद में लिए हुए माता कौशल्या की अद्भुत प्रतिमा इस मंदिर को दुर्लभ बनाती है ।

राम वगनमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी में घाट का विकास एवं पैगौड़ा, प्रशासनिक ऑफिस, पब्लिक टॉयलेट, ज्योत हॉल, ब्रिज, एप्रोच रोड एवं फैसिलिटी, तालाब, लैंड स्केपिंग एंड फैसिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, इंटरनल और एक्सटरनल प्लंबिंग, बड़ा प्रवेश द्वार, तालाब गहरीकरण, रिटेनिंग वॉल, दीप स्तंभ, श्रीराम स्टेच्यू  एवं गेट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

 


 
और भी