छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में गृहमंत्री ने 450 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किये सम्मानित

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन समीपस्थ ग्राम नगपुरा में क्षेत्रिय विधायक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में संम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत महिलाएं,जिन्होंने पारिवारिक व सामाजिक आयामो मे उल्लेखनीय व सराहनीय योगदान दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनो ही विभाग की रीढ़ है इनके प्रयास से ही महिलाओं और कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने तेजी से कार्य हो रहा है ।सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है । महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी 450आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजगीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ। यहां स्थानीय बच्चों व महिलाओ ने पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। तो वहीं मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्न प्रसन्न का कार्यक्रम भी हुआ और  मुख्य अतिथि के हाथों आसपास के आंगनबाड़ी से आये धात्री।माताओ के नन्हें बच्चों का खीर खिलाकर अन्न प्रसान भी कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की ओर से नगपुरा सेक्टर की कार्यकर्ता तारा देशमुख अपनी मांगो को लेकर एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसपर गृहमंत्री ने कहा कि वे उनकी मांगों को पूरा समर्थन देते हैं और सभी मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और पूरा करने का प्रयास करेंगे । कार्यक्रम को दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी मैं स्वयं 10 वर्षों तक आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता रही हूं , इसलिए मै जानती हूं कि आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर गांवो में गर्भवती महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व संतुलित पोषण सहित बहुत सी जिम्मेदारियां होती है  जिसे वे पूरी जिम्मेदारी से निभाती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का हो रहे सम्मान के वाजिब हकदार है  इसलिए मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा हमसब के मंशा अनुरूप आज यह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

 
 
 

आयोजन के विषय में क्षत्रिय विधायक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं बहनें हमारी सरकार की सबसे जरूरी, सबसे छोटी और सबसे नीचे की योजनाओं को क्रियान्वित करती है। गांव के बच्चों व महिलाओं का हर स्तर में शासन की योजनाओं को पहुचाती हैंऔर लाभ दिलाती है। हमने सोचा कि क्यों ना इन बहनों के लिए एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाए जहा ऐसे माहौल में सभी का आपस में मिलना जुलना हो , सम्मेलन हो और इनकी सेवाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी हो जाए इसी परिपेक्ष्य में इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।

 
 
 

इस आयोजन में जिला पंचायतअध्यक्ष शालनी रिवेंन्द्र यादव, विशेष अतिथि  केश शिल्प बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार सेन , कृषि मंडी बोर्ड सदस्य तारकेश्वर चन्द्राकर,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू,सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर,बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार सेन , जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड,सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, समाज सेवी हर्ष साहू, सहकारिता प्रकोष्ट अध्यक्ष रिवेंन्द्र यादव ,जनपद सदस्य सरस्वती सेन,सरपँच ग्राम पंचायत नगपुरा  भूपेन्द्र रिगरी, सेवा सहकारी समिति उतई दिवाकर गायकवाड, सेवा सहकारी समिति कुथरेल अध्यक्ष शिवनारायण दिल्लीवार, समिति कोडिय़ा अध्यक्ष भरत चंद्राकर, जनपद सदस्य रूपेश देशमुख,ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा जनपद पंचायत दुर्ग ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि डा.पिलेश्वर साहू, नोहर साहू,बाबू लाल देशमुख, तारा शर्मा,सरपंच बोरई पदमा साहू ,सरपंच तिरगा घसियाराम देशमुख ,सरपंच रासमडा ममता साहू ,सरपंच पीपरछेड़ी बालकिशन ठाकुर ,सरपंच कोटनी मनोज साहू ,सरपंच घुघसीडीह गोवर्धन बारले ,सरपंच कोडिया तेजराम चंदेल ,हिरा मणी देशमुख, जनपद सदस्य दीपिका चंद्राकर, भुनेश्वरी ठाकुर, प्रिति वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्द कुमार साहू,केंद्रीय जेल संदर्शक भरत साहू, जनपद सदस्य अजय वैष्णव,जनपद सदस्य हेमकुमारी देशमुख, घसिया देशमुख कैलाश सिन्हा ,ताम्रध्वज सिन्हा ,नरेंद्र देशमुख ,लोकेश बंजारे ,किशोर यादव ,गोपाल साहू ,सहित महिला बाल विकास के।परियोजना अधिकारी उषा झा ,पर्यवेक्षक इंदु मिश्रा ,शशि रैदास,प्रमिला वर्मा, कर्मचारी  मौजूद थे , इस कार्यक्रम के मंच संचालन दिल्ली से सम्मानित खिलेंद्र संजू यादव ने किया।

 

 

और भी

प्रिंस अब पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा : घूमंतू बच्चों का भविष्य संवारने कलेक्टर ध्रुव की अभिनव पहल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चिरमिरी में बीते चार सालों से निवासरत राजा पनिका का 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस अब स्कूल में पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ेगा, जीवन में आगे बढ़ेगा। कलेक्टर पी.एस. ध्रुव की विशेष पहल से प्रिंस को कचरा बिनने से छुटकारा मिल गया है। सोमवार को उसका दाखिला चिरमिरी के पोड़ी बाजार स्थित सरकारी स्कूल में हो जाएगा। प्रिंस को स्कूल जाने के लिए नया ड्रेस, पुस्तक, कॉपी और बैग मिल गया है। नगर निगम चिरमिरी के अधिकारी प्रिंस को अपने साथ ले जाकर उसे स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। वह नियमित रूप से स्कूल जाए और अच्छे से पढ़ाई करे, इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने प्रिंस जैसे घूमंतू, कचरा बिनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था कर उनका भविष्य को संवारने के लिए बाल-जतन अभियान की शुरूआत की है। प्रथम चरण में यह अभियान जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में संचालित होगा। नगरीय निकाय और शिक्षा विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से घूमंतू, कचरा बिनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूल में दाखिला कराएंगे। इन बच्चों को पठन-पाठन सामग्री सहित अन्य सुविधाएं भी शासकीय योजनाओं एवं गैर-शासकीय संगठनों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि कलेक्टर ध्रुव शनिवार सुबह 6 बजे कड़ाके की ठंड के बावजूद आकस्मिक रूप से चिरमिरी नगर पहुंचे और यहां विभिन्न चौक-चौराहों और वार्डाें में पैदल घूमकर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पोड़ी बाजार के करीब उनकी नजर कचरा बिनते 8 वर्षीय बालक प्रिंस पर पड़ी। कलेक्टर ने उसके पास पहुंचे। उसका नाम, पता और पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर ने प्रिंस को स्कूल जाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अभी उसकी उम्र पढ़ने-लिखने की है। उन्होंने उसे कचरा बिनने का काम बंद करने और स्कूल जाने की समझाइश दी। यहां यह उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ध्रुव के पूछने पर प्रिंस ने बताया कि वह कक्षा दूसरी में पढ़ता है, जबकि बाद में यह हकीकत सामने आयी कि वह स्कूल ही नहीं जाता। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम आयुक्त को प्रिंस को पठन-पाठन, सामग्री ड्रेस उपलब्ध कराने के साथ ही उसका पोड़ी बाजार स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बाल-जतन अभियान के माध्यम से अनाथ, बेसहारा और घूमंतू बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में सहयोग के लिए स्वयं सेवी, समाज सेवी संगठनों की भी भागीदारी होगी।

और भी

जनता कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर वापस लो और मुर्दाबाद के नारे लगाए, फूंका पुतला

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जनता कॉंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी श्रीमती ऋचा जोगी के खिलाफ जाति मामला में मुंगेली कोतवाली में एफ आईआरदर्ज किया गया है, इसे लेकर जनता कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है। जनता कांगेस नेता नवल राठिया के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। जनता कांग्रेस नेता नवल राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ऋचा जोगी की अकलतरा पदयात्रा और अमित जोगी के जन अधिकार यात्रा से इतना डर गए हैं कि पहले  स्व. अजित जोगी जी को जाति मामले में फसाया फिर अमित जोगी जी को, अब ऋचा जोगी जी को।

मुख्यमंत्री और कांग्रेसी जोगेरिया बीमारी से ग्रसित हो गए हैं, जिसके विरोध में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के छाल में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान वहाँ भारी पुलिस बल तैनात थी। मगर नवल राठिया रुके नहीं। कार्यक्रम में जोगी कांग्रेस के 50 से भी अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, एफआईआर वापस लो के नारे लगाए और भूपेश बघेल के पोस्टर पर अंडा मार कर विरोध किया।

और भी

हर जिले में शुरू होंगे मॉडल उचित मूल्य दुकान : राशन सामग्री के साथ-साथ मिलेंगी अन्य उपभोक्ता वस्तुएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मॉडल शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रारंभ होंगे। ये दुकानें जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरू की जाएंगी। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मॉडल उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्र्री के साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री के अलावा बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट आदि की सुविधा भी दी जाएगी।

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्य अधिकारियों को राज्य के हर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से मॉडल राशन दुकान शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नवीन धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। सभी जिलों में राईस मिलों के पंजीयन का कार्य पूर्ण कर धान का उठाव तेजी से किया जाए।

 

खाद्य विभाग के संचालक सत्यनारायण राठौर ने बैठक में कहा कि माह नवम्बर की राशन सामग्री का भण्डारण समय पर करने के साथ ही क्लोजिंग स्टॉक की गणना की कार्यवाही सभी जिलों द्वारा पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि राशनकार्डों में आधार सीडिंग हेतु शेष सदस्यों की कार्यवाही नवम्बर माह में पूर्ण की जाये, नवीन जिलों में प्रोग्रामर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाये। उचित मूल्य दुकानों के संचालन को आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक बनाये जाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों तथा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार नवीन योजनायें उचित मूल्य दुकानों में लागू की जाए।

 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग तथा विभाग के अन्य मुद्दों पर विस्तृत प्रशिक्षण भी अधिकारियों को इस मौके पर दिया गया। इसके साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकानों के जरिए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों और नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। खाद्य सचिव वर्मा ने कहा कि बैठक में खाद्य विभाग के अपर संचालक राजीव जायसवाल, अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त संचालक श्रीमती दयामणी मिंज, विक्रमराम भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के कंपनी सचिव संदीप अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक संतोष अग्रवाल एवं प्रदेश के सभी खाद्य नियंत्रक एवं खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

दबंगों ने दी थी पुलिस केस में फसाने की धमकी ,केस दर्ज हुआ तो एसपी ऑफिस पंहुचा पीड़ित परिवार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत वापस लेने के लिए दबंगों द्वारा पिता और उसके पूरे परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी मिल रही थी और दबंगों ने आज वह कर दिखाया। पीड़ित नाबालिक बच्ची की मां ने बताया कि आज उनके पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया गया है जबकि घटना के वक्त हुआ 10 किलोमीटर दूर जिंदल में ड्यूटी पर थे। मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने बताया की उसका पूरा परिवार, जिसमे बूढ़ी सास और 4 छोटी बच्चियां हैं.. रोज प्रातड़ित हो रहा है। अब वह आत्महया को मजबूर है। अंतिम आस लेकर एसपी ऑफिस पहुची है। 

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में जिला पुलिस अधीक्षक को बताया कि 16 वर्षीय पुत्री के साथ अमन सोनकर नाम के गुडे द्वारा लगातार कई माह से छेड़-छाड़ की जा रही थी लेकिन लड़की डर से किसी को नहीं बता रही थी, जिससे अमन सोनकर की हिम्मत बढ़ गई व स्कूल में घुसकर मेरी नाबालिग लड़की से छेडछाड करने लगा जिसके रिपोर्ट के आधार पर अमन सोनकर के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। अमन सोनकर का पूरा परिवार गुंडा है और सैकड़ों की संख्या में एक साथ रहता है। जिनके द्वारा पहले तो मेरे पति और मुझे धमकाया गया, कि मैं और मेरे पति पाक्सो के केस में राजीनामा कर लें, जब हम लोग नहीं माने तो मेरे पति के खिलाफ झूठा प्रकरण बनवाना अमन सोनकर के परिवार वालों के द्वारा चालू कर दिया गया है।

 

इसी तरह गुरुवार सुबह 8.00 से मेरे पति जिंदल प्लांट में नौकरी कर रहे हैं, तथा जिंदल प्लांट के अंदर है, परंतु इसी समय 9.30 बजे रेलवे रनिंग रूम के पास चाकूबाजी की घटना हुई। मेरे पति संतोष पटेल के खिलाफ धारा 307 भारतीय दंड विधान का एफआईआर. दर्ज करा दिया गया है, जबकि मेरे पति अभी भी जिंदल प्लांट में हैं। घटना का वक्त 9:30 बजे था और उसके पति सुबह 8:00 बजे जिंदल प्लांट के अंदर थे। विवाद उनके भतीजे और मोहल्ले के ही रोहित राजपूत का था। लेकिन दबाव बनाने के लिए उनके पति का नाम भी इसमें डाल दिया गया। इस प्रकार पाक्सों के प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिये लगातार पुलिस मशीनरी का दुरूपयोग कर मेरे पति के खिलाफ झूठी एफआईआर. दर्ज करायी जा रही है।

 

इस बारे में रायगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी, अगर जांच में आरोपी संतोष पटेल अगर मौके पर मौजूद नहीं होगा तो उसका नाम FIR से पृथक कर दिया जाएगा। अगर वह मौके पर मौजूद होगा तो आरोपी बना रहेगा।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री को युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार  शाम को रायपुर  निवास कार्यालय में नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सोनकर समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तरीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज की प्रतिभाओं के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। 

 कार्यक्रम आगामी 5 दिसंबर को कुम्हारी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सदस्यों को इस कार्यक्रम में निमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर, चेतन सोनकर, कैलाश सोनकर,  मोहन सोनकर, दुलारु सोनकर सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

और भी

अस्पताल में महिला नक्सली की इलाज के दौरान हुई मौत

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीपीआई माओवादी संगठन के एक वरिष्ठ महिला माओवादी का इलाज के दौरान मौत हो गई।  बुधवार  को देर रात संदिग्ध परिस्थिति में कुछ व्यक्तियों ने गंभीर रूप से बीमार महिला माओवादी कैडर को कोंटा अस्पताल में भर्ती करवाया था अस्पताल से सूचना मिलने पर कोंटा पुलिस निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात की थी।

इलाज के दौरान गुरुवार को  महिला माओवादी कैडर की मौत हो गई। बताया जा रहा कि महिला को पीलिया की शिकायत थी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक महिला की शिनाख्त केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य जोगी के रूप में हुई है। जो डीकेएसजेडसी मेम्बर सुजाता की सुरक्षा टीम के कमांडर के रूप में काम कर रही थी। इस सूचना की पुलिस तस्दीक कर रही है। कोंटा पुलिस प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

और भी

सीएम बघेल आज महाराष्ट्र दौरे में, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे।  वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. सीएम बघेल सुबह 11 बजे रायपुर से शेगांव के लिए रवाना होंगे।  शाम साढ़े 6 बजे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वापस रायपुर लौट आएंगे। .

कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।  7 सितंबर को कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी. नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। 

 

पार्टी के संचार एवं प्रचार विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश ने अकोला जिले के वाडेगांव में  19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगी।  उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों (भोजन पूर्व और मध्याह्न भोजन के बाद) में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी।  महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होंगी। 

 

 

और भी

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। गुप्ता ने ये सूचि छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी सौंपी है। 

आगामी उपचुनाव के लिओए भाजपा ने इस सूचि में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, नितिन नबीन, पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडेय समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। 

और भी

छत्तीसगढ़ में औषधीय प्रजातियों के कृषिकरण कार्य को मिला बढ़ावा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनांतर्गत औषधीय प्रजातियों के कृषिकरण कार्य को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु के अनुकूल प्रजातियों का चयन कर लगभग 1000 एकड़ से अधिक रकबा में औषधीय प्रजातियों का कृषिकरण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में पायलट परियोजना अंतर्गत लेवेंडर की खेती के लिए छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में अम्बिकापुर, मैनपाट, जशपुर और रोजमेरी मध्य क्षेत्र बस्तर तथा मोनाड्रा सिट्रोडोरा का कृषिकरण कार्य को बढ़ावा देने चिन्हांकित किया गया है। औषधीय एवं सुगंधित प्रजातियों के कृषिकरण कार्य से किसानों को परंपरागत खेती से दोगुना अथवा इससे भी अधिक लाभ प्राप्त होता है। 

औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी. राव ने बताया कि नेशनल एरोमा मिशन योजना अंतर्गत राज्य में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं पादप बोर्ड के सहयोग द्वारा औषधीय एवं सुगंधित पादपों का कृषिकरण कार्य जारी है। इस मिशन योजनांतर्गत लेमनग्रास, सीकेपी-25 (नींबू घास) का कृषिकरण किया जा रहा है। योजनांतर्गत मुख्य रूप से कृषक समूह तथा किसानों को कृषिकरण की तकनीकी जानकारी, रोपण सामग्री की उपलब्धता तथा आश्वन मशीन उपलब्ध कराने जैसे हर तरह की मदद दी जा रही है।


वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में 02 समूहों द्वारा कार्य किया जा रहा है, जिसमें पहला जिला महासमुंद अंतर्गत ग्राम-चुरकी, देवरी, खेमड़ा, डोंगरगांव, मोहदा व अन्य स्थानों पर कृषिकरण प्रारंभ किया जाकर आश्वन यंत्र के माध्यम से तेल को निकाला जा रहा है। वहां आश्वन यंत्र भी स्थापित किया गया है। लेमनग्रास के कृषिकरण उपरांत प्राप्त होने वाले लाभ परंपरागत कृषि से लगभग दो गुना से ज्यादा है। उक्त योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा विपणन कार्य हेतु पूर्व में भी योजनाबद्ध तरीके से उत्पादों को विक्रय करने हेतु विभिन्न संस्थानों से करारनामा किया गया है, जिससे कृषकों को अपने उत्पादों को विक्रय करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही आइ.आई.आई.एम. जम्मू से तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र बावरिया एवं राजेन्द्र गोचर के द्वारा वर्ष भर क्षेत्र में भ्रमण कर कृषकों को कृषिकरण की तकनीकी जानकारी तथा क्षमता विकास हेतु सतत् रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से कृषकों द्वारा कृषिकरण में होने वाली कठिनाईयों का समाधान किया जा रहा है, जो एक सराहनीय कार्य है।


इसी तरह दूसरा समूह जिला गरियाबंद अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्तमान में औषधीय एवं सुगंधित पादपों के कृषिकरण हेतु क्षेत्र का भ्रमण किया गया है। इनमें जिला धमतरी, बस्तर, पेण्ड्रा, दुर्ग के कृषकों के द्वारा 04 समूह तैयार कर निकट भविष्य में औषधीय एवं सुगंधित पादपों का कृषिकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बोर्ड द्वारा लेमनग्रास कृषिकरण के साथ जामारोज सीएन-5 प्रजाति का भी गत वर्ष में परीक्षण किया गया है, जिसे वर्तमान में बढ़ाया जा रहा है। लगभग 25 एकड़ में जामारोज सीएन-5 प्रजाति एवं 300 एकड़ से अधिक में लेमनग्रास का कृषिकरण किया जा रहा है। वर्तमान में आइ.आई.आई.एम. जम्मू तथा कृषकों द्वारा स्वयं सात आश्वन यंत्र लगाया गया है। संचालक आइ.आई.आई.एम जम्मू डॉ. श्रीनिवास रेड्डी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण कार्य हेतु एक विशेष मॉडल बनाने की योजना है। साथ ही साथ मिशन अंतर्गत उक्त कार्य के संचालित होने से राज्य में स्थानीय स्तर पर चार से छह हजार परिवारों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
 
और भी

भुईंया पोर्टल कई दिनों से ख़राब, लोग हो रहे परेशान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भुईंया सॉफ्टवेयर की वजह से किसानों का भू-अभिलेख रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ने जो भुईंया वेब पोर्टल का नया वर्जन तैयार किया है,वह पुराने सॉफ्टवेयर से रकबा, खसरा और नक्शा जैसी कीमती रिकॉर्ड का बैकअप ही नहीं ले रहा है। इस वजह से रिकॉर्ड भी आसानी से अपडेट नहीं हो रहा है। आये दिन सर्वर डाउन रहता है।

कई बार के प्रयास से पोर्टल पर यदि डाटा अपडेट भी हो गया तो कागज पर भू-मापन का क्रमांक,क्षेत्रफल,कब्जेदार का नाम, उसके पिता का नाम, निवास स्थान, लगान, फसल का नाम, फसल का क्षेत्रफल, कैफियत जैसे आंकड़े प्रिंट नहीं होता। पोर्टल पर भी दिखलाई नहीं देता। इस वजह से किसान रिकॉर्ड गायब होने की आशंका जता रहे हैं। इन दिनों धान बेचने के लिए किसानों को अभिलेख की जरूरत है जो भुइँया पोर्टल न चलने के कारण नहीं मिल पा रहा है। 

 

 

और भी

नदी-नालों के पुनर्जीवन से बदली तकदीर, नरवा विकास से किसानों के जीवन में आई खुशहाली

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जल संरक्षण का व्यापक स्तर पर फायदा पर्यावरण, जैवविविधता के साथ किसानों और आम नागरिकों को मिल सकता है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने प्रदेश में नरवा संरक्षण की पहल की। नई सरकार बनने के साथ आई महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना आज अपनी सार्थकता साबित कर रही है। नदी, नालों के पुनर्जीवन से जहां जल संरक्षण और भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, वहीं नरवा में बने जल संरक्षण संरचनाओं से किसानों की सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश के सुदूर दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल द्वारा बोटी कनेरा उप परिक्षेत्र में किये गये चियोर बहार नरवा विकास कार्य ने क्षेत्र के किसानों की खुशहाली और समृद्धि के द्वार खोल दिये हैं।

कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत वनाच्छादित क्षेत्र से निकलने वाले चियोर बहार नाला में नरवा उपचार किया गया है। इसमें वन प्रबन्धन समिति के माध्यम से काकड़गांव के ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहभागिता की। नाले के पुनर्जीवन के लिए किए गए योजनाबद्ध कार्यों का लाभ गांव के किसानों को मिला और उन्होंने सिंचाई सुविधा के विस्तार का लाभ लेकर अपनी तकदीर बदल दी। 

 

किसान सोमीराम नरवा में बनाए जल संरक्षण संरचना के पास स्थित अपने 2 हेक्टेयर कृषि भूमि पर अब खरीफ में उड़द और रबी में मक्का सहित साग-सब्जी की पैदावार ले रहे हैं। सोमीराम सिंचाई साधन सुलभ होने से खुश होकर बताते हैं कि पहले वे ख्ेाती के लिए बारिश पर निर्भर थे और केवल मक्का की खेती कर पाते थे। लेकिन नरवा से सिंचाई सुविधा मिलने से अब उन्होंने अपने खेत में 3 हार्सपॉवर का विद्युत पंप लगवा लिया है। सिंचाई सुविधा बढ़ने से वे रबी फसल में मक्का के अतिरिक्त भिन्डी, बैंगन, कद्दू, ग्वारफल्ली जैसी साग-सब्जी भी लगा रहे हैं। इससे उनकी आय बढ़ी है और वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं। अब गांव के किसान महेश और फगनू के साथ ही करीब 10 किसानों द्वारा रबी में मक्का एवं सब्जी की खेती की जा रही है। वहीं नरवा में बनी जल संरचनाओं में वन प्रबन्धन समिति द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से मछलीपालन भी शुरू किया गया है ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिल गया है। वन प्रबन्धन समिति काकड़गांव के अध्यक्ष विजय नाग ने बताया कि चियोर बहार नरवा विकास कार्यों ने क्षेत्र में हरियाली के साथ किसानों और ग्रामीणों के जीवन में भी खुशहाली ला दी है। 

 

डीएफओ आरके जांगड़े ने बताया कि चियोर बहार नाला-2 में 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से कुल 40,919 जलसंरक्षण और जल संवर्धन संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। इससे नाले के 7 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में 1100 हेक्टयर जल संग्रहण क्षेत्रफल को मद्देनजर रखते हुए 298 लूज बोल्डर चेकडेम, 143 ब्रशवुड चेकडेम, 11 गेैबियन संरचना, 35680 कन्टूर ट्रैंच के साथ ही 9 डाइक, तालाब गहरीकरण, परकोलेशन टैंक निर्मित किए गये हैं। जिससे नाले में निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं में उपलब्ध पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही इस नाले में निर्मित 15 मीटर लम्बी एवं 60 मीटर ऊंची कांक्रीट डाईक में लगभग 1800 क्यूबिक मीटर जल संग्रहित है।

 

 

और भी

विद्युत नियामक आयोग द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि 12 माह के औसत खपत के आधार पर होता है निर्धारित

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष सभी उपभोक्ताओं से उसके वार्षिक खपत की बिलिंग के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना होती है। विद्युत उपभोक्ताओं से ली जाने वाली सुरक्षानिधि की राशि का पुर्ननिरीक्षण प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने में किया जाता है। इसका आकलन पूर्ववर्ती 12 महीने के खपत के आधार पर किया जाता है। यदि निम्नदाब विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा जमा की गई सुरक्षा निधि की राशि में 20 प्रतिषत से अधिक वृद्धि होती है तब उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि की राशि की मांग की जाती है।

इसी तरह उच्चदाब उपभोक्ताओं के प्रकरण में जमा की गई सुरक्षानिधि की राशि 10 हजार रूपए से अधिक होने पर अतिरिक्त सुरक्षानिधि की मांग की जाती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने हर उपभोक्ताओं को जमा सुरक्षा निधि पर 4.25 प्रतिशत की दर से ब्याज भी प्रदान किया जाता है जो कि अपै्रल माह के बिजली बिल में प्राप्त होता है। इस वर्ष भी अक्टूबर माह के बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि जिन उपभोक्ताओं को देय है जुड़ कर आई है, जिसका भुगतान इसी माह नबंबर में किया जाना है। उपभोक्ता अपने बिल की जानकारी मोर बिजली ऐप के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं।  

और भी

कोरोनाकाल में माफ किया गया था अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को निर्धारित कर पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को इसे लागू करवाने के निर्देश जारी करता है। और यह व्यवस्था मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के बाद छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल फिर अब छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पर लागू है जो कि वार्षिक खपत की बिलिंग के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि हर साल नवम्बर माह के बिजली बिल में लिया जाता है। कोरानाकाल में वर्ष 2020 में इसे राज्य सरकार द्वारा इसे माफ कर दिया गया था। वर्ष 2021 में भी कोविड के कारण मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इसमें 50 प्रतिशत की कटौती की गई थी। मौजुदा टैरिफ व्यवस्था के तहत अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का आकलन कर सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में नवम्बर माह से यह राशि ली जा रही है। जिसकी जानकारी उपभोक्ता बिजली बिल के अलावा अपने मोबाइल पर मोर बिजली ऐप में भी देख सकते हैं।

 
और भी

बारात से पहले निकली अर्थी, सड़क हादसे में युवक की मौत

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के रामपुर नोन्दरहा गांव के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुरेंद्र यादव की अगले महीने ही शादी थी। पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों और खरीदारी में जुटा था। लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र यादव (27 वर्ष) भैसमा ढोंगदरहा गांव का रहने वाला था और एक निजी कोल कंपनी में काम करता था। गुरुवार साढ़े 10 बजे वो नाइट शिफ्ट खत्म करके अपने घर लौटा था। वहां तैयार होकर और खाना खाकर युवक दोपहर में अपने किसी काम से घर से निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वो बस थोड़ी ही देर में एक जगह से आ रहा है। वो अपनी बोलेरो से निकला था, लेकिन रामपुर नोन्दरहा गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राजेश यादव ने बताया कि सुरेंद्र की शादी रायगढ़ जिले में तय हो गई थी। तारीख तय होना बाकी था, लेकिन अगले महीने का मुहूर्त निकलवाने की तैयारी थी।
सभी उसकी शादी तय होने से बहुत खुश थे और धूमधाम से आयोजन की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे से उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी और अनियंत्रित होकर उसने दो बार पलटी खाई, जिससे सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

और भी

ऋचा जोगी के खिलाफ एफआईआर, कहा- 'कोर्ट में करूंगीं चैलेंज'...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुंगेली पुलिस ने जनता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी के खिलाफ फर्जी जाती प्रमाण पत्र को लेकर केस दर्ज किया है।

मुंगेली पुलिस के अनुसार, सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे के जांच रिपोर्ट के आधार पर ऋचा के खिलाफ सामाजिक प्रस्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि साल 2020 में मुंगेली जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने ऋचा जोगी जाती प्रमाण पत्र को ख़ारिज कर दिया था।  

वहीँ  ऋचा जोगी ने अपने विरुद्ध दर्ज हुए एफआईआर के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा के शुरू होने के बिल्कुल ठीक पहले मेरे विरुद्ध  एफआईआर करना ये प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री फिर एक बार जोगेरिया से ग्रसित हो गए हैं।  

उन्होंने कहा मेरी जाति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन उसके बाद भी बिना किसी कोर्ट आर्डर के, मेरे विरुद्ध अचानक एफआईआर करना मुझे 'जोगी जन आधिकार पदयात्रा में भाग लेने से रोकने का प्रयास है। मैं जोगी जन अधिकार पदयात्रा की अकलतरा विधानसभा की पर्यवेक्षक हूँ। पदयात्रा की जोरशोर से हो रही तैयारी और मिल रहे जनसमर्थन से घबरा कर, मेरे विरुद्ध एफआईआर की गई है। 

उन्होंने कहा कि मैं इस गौरक़ानूनी एफआईआर को कोर्ट में चैलेंज करूंगी और दूषित मानसिकता वाले हमारे जोगेरिया ग्रसित विरोधियों को यह चेतावनी देती हूँ कि मैं अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी हूँ। आपकी इन तुच्छ हथकंडों से कतई घबराने वाली नही हूँ। माँ हूँ, मेरी हिम्मत का आप मुकाबला नही कर सकते। याद रखना। जोगी जन अधिकार पदयात्रा आपकी जड़ों को हिला देगी। याद रखना।

 

 

और भी

रमन की स्वीकारोक्ति भाजपा में भूपेश के कद का कोई नेता नहीं : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है कि आगामी चुनाव में भाजपा किसी चेहरे को आगे नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने फिर से यह बयान देकर मान लिया कि भाजपा के पास कोई भी विश्वसनीय चेहरा नहीं है जिसको आगे करके वह 2023 के विधानसभा चुनाव में जायेगी। यह इस बात की भी स्वीकारोक्ति है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कद का भाजपा के पास कोई नेता नहीं बचा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीतियों का मुकाबला करने के लिये भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। इसलिये भाजपा किसी भी के चेहरे को आगे करने के लिये परहेज कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं पर से जनता का भरोसा उठ ही गया था, अब उनके आलाकमान को भी भरोसा नहीं है। स्वयं रमन सिंह के नेतृत्व को जनता 2018 में नकार दिया था। रमन मंत्रिमंडल के सारे नेताओं पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के दाग लगे है। यही कारण है कि किसी को चेहरा बनाने का साहस नहीं दिखा पा रही। पहले डॉ. रमन ने स्वीकार किया था कि वे भी भाजपा का छोटा-मोटा चेहरा है, उन्होंने आज माना कि उनकी पार्टी में कोई भी चेहरा नहीं है। भाजपा मजबूरी में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। डॉ. रमन सिंह का यह बयान 2023 के चुनाव के पहले ही भाजपा की हार को प्रदर्शित करता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने साढ़े तीन साल में चार अध्यक्ष बदल लिया, नेता प्रतिपक्ष बदल लिया। 2018 में धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते भाजपा विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद विक्रम उसेंडी अध्यक्ष बनाये गये उनके नेतृत्व में चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव, निकाय चुनाव हारने के बाद नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया उनके नेतृत्व को भी जनता ने नकार दिया दो उपचुनाव मारवाही, खैरागढ़ पंचायत और नगरीय  निकाय के दूसरे चरण में भाजपा बुरी तरह हार गयी अब अरूण साव को आगे लेकर आये है। उनके नेतृत्व में भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव और 2023 का विधानसभा चुनाव हारने की तैयारी है।

और भी

भानूप्रतापपुर में रमन सिंह पांचवी बार लेंगे हार की नैतिक जिम्मेदारी : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के नामंकन के साथ ही भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस के जीतने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि  भानूप्रतापपुर जीत के साथ कांग्रेस 4 साल में 5 उपचुनाव जीतने का रिकार्ड बनायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भानूप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद पांचवी बार उपचुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे। बीते 4 साल में प्रदेश में विधानसभा के चार उपचुनाव हुए चित्रकोट दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ एवं नगर निगम नगर पालिका,नगर पंचायत और जिला पंचायत की चुनाव हुई जिसमें भाजपा को मुहँ की खानी पड़ी थी अब भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी प्रदेश की जनता भाजपा के दगाबाजी चरित्र से वाकिफ है 15 साल के सरकार के दौरान भाजपा ने किसानों नौजवानों आदिवासियों माता बहनों के साथ किये वादे को पूरा नहीं किया बल्कि ऐसी नीतियां बनाएं जिससे इनका सिर्फ शोषण हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अब ट्विटर के नेता बन गये है आम जनता किसान मजदूर महिलाओं से उनका कोई सरोकार  नहीं रहा है। सुबह सोकर उठते हैं और अपने पीआर कंपनी से एक बाइट बनाते हैं और बाइट को जारी कर फिर सो जाते हैं ट्विटर में झूठ फरेब की राजनीति करते है और उसी झूठ फरेब में खुद भी फंस जाते हैं। और भाजपा भी डॉ रमन सिंह को अब ट्विटर और सोशल मीडिया तक ही सीमित रखी है जब कोई झूठ बोला ना हो फर्जी आंकड़े जारी करना हो तब रमन सिंह जी को भाजपा याद करती है क्योंकि झूठ बोलने में रमन सिंह जी को महारत हासिल है जो भाजपा 15 साल तक रमन सिंह के गुणगान करते रही है अब उसी रमन सिंह के चेहरे से भाजपा पिंड छुड़ाने की जुगत में है कई बार भाजपा के प्रभारियों ने रमन सिंह के चेहरा को चेहरा मानने से इनकार कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते आदिवासियों से किये वादे को पूरा नहीं किया आदिवासी परिवार को 10 किलो दूध देने वाली जर्सी गाय एवं उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था। किसानों को धान की कीमत 2100रु समर्थन मूल्य और 300 रु बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा कर पूरा  नहीं किया। 12वीं पास युवाओं को 500 रु बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया पूरा नहीं किया।बस्तर के आदिवासी बालिकाओं को शराब परोसने की ट्रेनिग दे रहे थे। बस्तर के लोहण्डीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार को जमीन से बेदखल कर दिया था उनकी जमीन हड़पने के लिए रमन सरकार ने बंदूक लाठी और जेल का सहारा लिया था और 42 00 एकड़ जमीन को कब्जा किया था। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने लौटाया है। रमन सरकार के दौरान बस्तर के 700 गांव में रमन सरकार के अत्याचार का भय दिख रहा था वह अपने घर को छोड़कर पलायन कर गए 100 से अधिक गांव में आग लगा दी गई थी। निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद कर दिया गया था रमन सरकार के अत्याचार पूरे प्रदेश में देखा।
 
और भी