छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

शुद्ध पेयजल स्वस्थ जीवन की आधारभूत आवश्यकता, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं : रंजना साहू

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर निगम धमतरी की ओर से शहर में वॉटर ट्रीटमेंट फिल्टर प्लांट कर माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाता है, जहां पानी फिल्टर किया जाता है और शुद्ध होकर आमजनता तक उपलब्ध हो पाता है, परंतु पिछले दिनों से जो लापरवाही निगम प्रशासन की ओर से बरती जा रही है, उससे आमजन को बहुत तकलीफ  का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी जानकारी लगते ही विधायक ने तत्काल नगरीय प्रशासन मंत्री और नगरीय प्रशासन संचालक को पत्र लिख लापरवाही करने वाले दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की और स्थानीय निगम प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों को तत्काल फोन कर शुद्ध पेयजल दिलवाने की बात कही। 

जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक रंजना साहू ने कहा शुद्ध पेयजल स्वस्थ जीवन की आधारभूत आवश्यकता है जिसमें लापरवाही अक्षम्य है, गंदे पानी से ही पीलिया,डायरिया जैसी गंभीर बीमारी होने की पूरी संभावनाएं रहती हैएनगर निगम आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है वो कभी बर्दाश्त नहीं होगा, जो भी लापरवाही में शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा हो और भविष्य में ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए हमने संचालक नगरीय प्रशासन व मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र लिखा है, जरूरत पडऩे पर जनता की शुद्ध बुनियादी चीजों की लड़ाई लडऩे सड़क पर भी उतरना पड़े तो जनता के लिए सदैव खड़े रहेंगे।

और भी

मुख्यमंत्री ने किया सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक का लोकार्पण

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण किया। वाटर क्लीनिक के माध्यम से भिलाई की 10 हजार की आबादी को आर ओ युक्त वाटर की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लीनिक की क्षमता 25000 लीटर प्रतिदिन की है और प्रत्येक घंटे 5000 लीटर वाटर फिल्टर किया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स ऑस्मोसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। टीडीएस को मेंटेन करने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का भी उपयोग होगा। जो व्यर्थ का पानी होगा वह गार्डन में यूज हो सकेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल लोगों की बुनियादी आवश्यकता है। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों में सतत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े किए जा रहे हैं और इस दिशा में सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक जैसी पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस दौरान महापौर नीरज पाल भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इसका संचालन भारत सेवाश्रम संघ के द्वारा किया जा रहा है।

और भी

पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात व्यवस्था व थाना सिटी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से मकई चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया व आस पास के व्यापारियों से भी चर्चा कर उनसे सुझाव भी लिया गया। जिसके बाद सीधे थाना कोतवाली पहुंचकर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

थाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, लंबित मर्ग, शिकायत, चालान, लंबित संमस वारंट का निरीक्षण किये, संमंस वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर पेंडेंसी पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तामिली कराने के सख्त निर्देश दिए। उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम मीटिंग में भी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्वयं थाना आकर पेंडिंग अपराध, शिकायत और अन्य पेंडिंग रजिस्टरों का निरीक्षण करूंगा। लगातार सभी थानाओं में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये है। थाना सिटी कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया व साफ  सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। 

इस दौरान थाना में आने वाले फरियादी व शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने व उनकी समस्याओं कायथोचित निराकरण के निर्देश दिये। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निरीक्षक शेर सिंह बंदे व थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई व थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और भी

3 साल बाद अब फिर ठीक से सुन सकेंगे 56 वर्षीय राजेश

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर आयोजित दिव्यांग शिविर में 61 लाभान्वित 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय सेवा सद्भावना दिव्यांग शिविर में 61 दिव्यांग लाभान्वित हुए । प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि शिविर में डॉ सुनील कालड़ा ने 42 कटे फ़टे होंठ व तालु में छिद्र वाले बच्चों का सफल ऑपरेशन किया। डॉ सुनील कालड़ा ने ऑपरेशन कर बच्चों के चेहरे सँवार दिए । इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दिव्यांगों को वैशाखी व श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया ।

महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा व महावीर मालू ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के 61 वे जन्मदिन पर 61 दिव्यांगों को लाभान्वित करना तय किया गया था सो विभिन्न क्षेत्रों से चयनित पैर के दिव्यांग 12 भाई बहनों को वैशाखी का सहारा प्रदान किया गया । गूंगे बहरे लोगों को आवश्यकता अनुसार श्रवण यन्त्र प्रदान किया गया । पंडरी के 5 वर्षीय कोमल , मोवा से अय्यूब 63 वर्ष , ग्राम बरौदा के 56 वर्षीय राजेश चौहान सहित 7 लोगों को श्रवण यन्त्र वितरित किया गया । 56 वर्षीय राजेश ने बताया कि उन्हें पिछले 3 वर्षों से कम सुनाई दे रहा था अब कान की मशीन लगाकर पुनः ठीक से सुन सकेंगे । राजेश ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि विगत वर्षों में प्रकोष्ठ द्वारा अभी तक 21 हजार से ज़्यादा दिव्यांगों को सहयोग प्रदान किया गया है ।

और भी

छग प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष बने गोपाल नायक

 रायगढ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कलेक्ट्रेट में कोषालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी केलो बिहार आवासीय कर्मचारी सोसाइटी के पू्र्व अध्यक्ष गोपाल नायक को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरपी शर्मा ने पेंशनर्स संगठन संविधान के अनुरूप  अध्यक्ष के रूप मे उनको नियुक्त करने का पत्र प्रेषित कर उक्त दायित्व को निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी है तथा पेंशनर्स कर्मचारियों के हित में काम करने की भावना व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गोपाल नायक को उनके मित्रों विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। गोपाल नायक ने प्रांत अध्यक्ष श्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पेंशनरों के हित में काम करने के लिए संकल्पित हैं तथा पहले भी वे सेवानिवृत्ति के पूर्व पेंशनर्स साथियों के हित में सदैव काम करते रहे हैं इसलिए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करने में उन्हें खुशी होगी । गोपाल नायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न कर्मचारी संगठन के  पदाधिकारी एवं सक्रिय साथियों में सेवा निवृत्त कर्मचारी , पेंशनर संघ छग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, लिपिक कर्मचारी संघ, सहित विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
 
और भी

सीएम हाउस में तीजा-पोला की तैयारियां जोरों पर, गृहमंत्री शाह को भी न्योता...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पोला और हरितालिका तीज पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ट्वीटर पर तस्वीरें साझा की और लिखा - तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

गृहमंत्री शाह को भी दिया तीज पर्व का न्योता
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को देखने के लिए अपने निवास में आमंत्रित किया है। इस दिन यहां पोला और हरितालिका तीज पर्व का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार की शाम शाह से फोन पर बात कर बताया कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहारों में देखने को मिलता है। आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं।

और भी

हमने लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा - “हर वर्ग को सुविधा मिले, जिसके वे हकदार हैं”

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। “छत्तीसगढ़ में बीते साढ़े तीन साल में परिस्थितियां बदली हैं। हर वर्ग के आय को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने काम किया है। हमने लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम किया है। हर वर्ग को सुविधा मिले, जिसके वे हकदार हैं।” यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एक निजी होटल में आयोजित बिजनेस आईकॉन अवॉर्ड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एफएम तड़का की ओर से चयनित छत्तीसगढ़ राज्य के 21 बिजनेसमैन को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बीते दिन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल सेक्टर के बिजनेसमैन से मिले और आज एक कार्यक्रम में बिजनेसमैन लोगों से बात करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में लगातार उद्योग-व्यापार बढ़ रहा है। हम किसान, मजदूर, गरीब से लेकर उद्योगपति, व्यापारी, पत्रकार और सरकारी कर्मचारी तक सबको राहत देने के लिए कुछ-न-कुछ कर रहे हैं। परिस्थितियों के अनुरूप आज के दौर में अर्थव्यवस्था को संभालना कठिन कार्य है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग-व्यापार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनके पास ग्राहक हों और ग्राहक के पास पैसा हो, तभी उद्योगों का पहिया घूमेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं आपके ग्राहकों के जेब में पैसे डालने का कार्य कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसानों की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लायी गई, जिससे उन्हें उनकी उपज का उचित दाम मिला और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुए। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के जरिए ऐसे मजदूर जिनके पास अपनी कृषि भूमि नहीं है साथ ही पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को सात हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है। कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में मनरेगा के काम जारी रखकर 28 लाख मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मिलेट्स की खरीदी छत्तीसगढ़ में नहीं होती थी। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ने धान के अलावा मिलेट्स की खरीदी शुरू की। वर्तमान में धान समेत मिलेट्स और लघुवनोपजों को सबसे ज्यादा कीमत पर छत्तीसगढ़ में खरीदा जा रहा है। महुआ जैसे लघुवनोपज को नए ढंग से संग्रहण करने की विधि अपनायी गई, जिससे के बाद इंग्लैंड में यह कई गुना अधिक कीमत पर बिक रहा है। वहां इसकी मांग भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने वन धन विकास केन्द्रों में महिलाओं और वनवासी ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वनवासियों की आजीविका के स्त्रोत बढ़ाने पर काम किया है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गोबर से भी कैसे पैसा कमाया जा सकता है, यह बात छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देश-दुनिया को बता दी है। गांवों में ग्रामीण आजीविका पार्क की स्थापना कर हर गांव में उद्योग शुरू किए जा रहे हैं, जहां अनेक तरह के उत्पादों का निर्माण और संवर्धन, प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को काम मिल रहा है और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देता है, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में स्थापित डेनेक्स से आज दुनियाभर को कपड़ों की सप्लाई हो रही है। सरकार की नीतियों से लोग बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं और इन ग्रामीण उद्योगों से जुड़कर काम कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और प्रयासों पर बात करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर उपलब्ध हों, इस दृष्टिकोण से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की गई। अब पूरे छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की मांग हो रही है।

और भी

कबीरधाम बना राज्य का पहला मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीरधाम राज्य का पहला मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला बन गया है। मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के अन्य जिलों में भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मरीजों का सर्वे कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए ऑन स्पॉट मरीजों का पंजीयन कर यह ऑपरेशन किया जा रहा है।

राज्य का पहला मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिले के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कबीरधाम ने राज्य नोडल अधिकारी अंधत्व निवारण को पत्र भेजकर मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला होने की जानकारी दी है, जिसमें 23 अगस्त तक की स्थिति में जिले में मोतियाबिंद से दृष्टिहीन कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं होना बताया गया है। साथ ही सर्वे कर चिन्हांकित दोनों आंखों के दृष्टिहीन 1,128 मरीजों एवं एक आंख में मोतिाबिंद से दृष्टिहीन 2,124 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किए जाने संबंधी जानकारी भी साझा की गई है। इस संबंध में संचालक महामारी नियंत्रण एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी अंधत्व निवारण, डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया “योजना के तहत मोतियाबिंद से दृष्टिहीन हुए मरीजों का सर्वे राज्य के सभी जिलों में किया जा रहा है। प्रतिमाह सर्वे रिपोर्ट राज्य को सौंपकर मोतियाबिंद दृष्टिहीन लोगों और उनके ऑपरेशन की अद्धतन जानकारी दी जाती है, ताकि नया दृष्टिहीन मरीज ना मिले और सभी को आंखों की रोशनी मिल सके। इसी क्रम में कबीरधाम जिला राज्य का पहला  मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला बन गया हैI

उन्होंने आगे बताया कि भी जिले चिन्हांकित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन अपनी सुविधा के अनुसार कर रहे हैं।  इसी कड़ी में जुलाई 2022 तक दुर्ग में 90, कोरिया में 300, बीजापुर में 298, बलरामपुर में 280 तथा बेमेतरा में 227 चिन्हांकित पंजीकृत मरीजों की सूची भेजी है, जिनका सितंबर तक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं बिलासपुर में 627 तथा  अंबिकापुर सरगुजा में 2,387 में मोतियाबिंद दृष्टिहीन अभी तक चिन्हांकित हुए हैं लेकिन वहां सर्वे कार्य अभी जारी है। जल्द ही चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किया जाएगा। चिन्हांकित मरीजों में एक आंख में मोतियाबिंद और दोनों आंख में मोतियाबिंद के मरीज शामिल हैं।

दृष्टिहीनता की स्थिति निर्मित ना हो इसलिए सर्वे - मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मिटाने के लिए सभी जिलों में सर्वे चल रहा है। मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नेत्र नेत्र सहायक अधिकारियों को अधिकृत किया गया है, ताकि सर्वे कर स्पॉट में ही सर्वेक्षित मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा सके। सभी जिले सर्वेक्षित चिन्हांकित मरीजों का अपनी सुविधानुसार माह तय कर मोतियाबिंद ऑपरेशन कर रहे हैं। हालांकि अभी जिनको दोनों आंखों में मोतियाबिंद है, उनको प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही एक आंख में मोतियाबिंद वाले मरीजों का भी सर्वे कर ऑपरेशन किया जा रहा है जिससे की दृष्टिहीनता की स्थिति निर्मित ना हो सके।

और भी

मुख्यमंत्री ले रहे स्टेट यूनिफाइड कमांड की बैठक...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में स्टेट यूनिफाइड कमांड की बैठक हो रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित हैं। वहीं डीजीपी समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। यहां राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में ले रहे हिस्सा हैं।

और भी

'बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन' के रूप में चुना गया बस्तर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आउटलुक ग्रुप की ओर से विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कार की कड़ी में इस बार आउटलुक ट्रैवलर्स अवार्ड-2022 श्रेणी में छत्तीसगढ़ के बस्तर को एक विशेष जूरी पुरस्कार के साथ 'बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन' के रूप में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह बीते 24 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह में छत्तीसगढ़ की ओर से यह अवॉर्ड पर्यटन और संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पुरस्कारों का 19वां वर्ष है। वहीं इस वर्ष आउटलुक ग्रुप के शिखर सम्मेलन का विषय "यात्रा का तीसरा युग" निर्धारित है। इन पुरस्कारों का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा किए जा रहे यात्रा सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था और फिर जूरी सदस्यों द्वारा फीडबैक की जांच की गई थी।

और भी

आखिर कांग्रेस सरकार 34% डीए क्यों नहीं दे सकती : डॉ. रमन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य में इन दिनों चल रहे अधिकारी-कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार 5 लाख कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है, उन्हें धमका रही है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा, जब केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की सरकार 34% डीए दे रही है, तो फिर छत्तीसगढ़ सरकार क्यों नहीं दे सकती?

और भी

हमने लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा - “हर वर्ग को सुविधा मिले, जिसके वे हकदार हैं”

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। “छत्तीसगढ़ में बीते साढ़े तीन साल में परिस्थितियां बदली हैं। हर वर्ग के आय को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने काम किया है। हमने लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम किया है। हर वर्ग को सुविधा मिले, जिसके वे हकदार हैं।” यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एक निजी होटल में आयोजित बिजनेस आईकॉन अवॉर्ड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एफएम तड़का की ओर से चयनित छत्तीसगढ़ राज्य के 21 बिजनेसमैन को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बीते दिन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल सेक्टर के बिजनेसमैन से मिले और आज एक कार्यक्रम में बिजनेसमैन लोगों से बात करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में लगातार उद्योग-व्यापार बढ़ रहा है। हम किसान, मजदूर, गरीब से लेकर उद्योगपति, व्यापारी, पत्रकार और सरकारी कर्मचारी तक सबको राहत देने के लिए कुछ-न-कुछ कर रहे हैं। परिस्थितियों के अनुरूप आज के दौर में अर्थव्यवस्था को संभालना कठिन कार्य है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग-व्यापार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनके पास ग्राहक हों और ग्राहक के पास पैसा हो, तभी उद्योगों का पहिया घूमेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं आपके ग्राहकों के जेब में पैसे डालने का कार्य कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसानों की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लायी गई, जिससे उन्हें उनकी उपज का उचित दाम मिला और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुए। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के जरिए ऐसे मजदूर जिनके पास अपनी कृषि भूमि नहीं है साथ ही पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को सात हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है। कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में मनरेगा के काम जारी रखकर 28 लाख मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मिलेट्स की खरीदी छत्तीसगढ़ में नहीं होती थी। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ने धान के अलावा मिलेट्स की खरीदी शुरू की। वर्तमान में धान समेत मिलेट्स और लघुवनोपजों को सबसे ज्यादा कीमत पर छत्तीसगढ़ में खरीदा जा रहा है। महुआ जैसे लघुवनोपज को नए ढंग से संग्रहण करने की विधि अपनायी गई, जिससे के बाद इंग्लैंड में यह कई गुना अधिक कीमत पर बिक रहा है। वहां इसकी मांग भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने वन धन विकास केन्द्रों में महिलाओं और वनवासी ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वनवासियों की आजीविका के स्त्रोत बढ़ाने पर काम किया है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गोबर से भी कैसे पैसा कमाया जा सकता है, यह बात छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देश-दुनिया को बता दी है। गांवों में ग्रामीण आजीविका पार्क की स्थापना कर हर गांव में उद्योग शुरू किए जा रहे हैं, जहां अनेक तरह के उत्पादों का निर्माण और संवर्धन, प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को काम मिल रहा है और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देता है, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में स्थापित डेनेक्स से आज दुनियाभर को कपड़ों की सप्लाई हो रही है। सरकार की नीतियों से लोग बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं और इन ग्रामीण उद्योगों से जुड़कर काम कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और प्रयासों पर बात करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर उपलब्ध हों, इस दृष्टिकोण से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की गई। अब पूरे छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की मांग हो रही है।

और भी

3 साल बाद अब फिर ठीक से सुन सकेंगे 56 वर्षीय राजेश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय सेवा सद्भावना दिव्यांग शिविर में 61 दिव्यांग लाभान्वित हुए । प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि शिविर में डॉ सुनील कालड़ा ने 42 कटे फ़टे होंठ व तालु में छिद्र वाले बच्चों का सफल ऑपरेशन किया। डॉ सुनील कालड़ा ने ऑपरेशन कर बच्चों के चेहरे सँवार दिए । इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दिव्यांगों को वैशाखी व श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया ।

महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा व महावीर मालू ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के 61 वे जन्मदिन पर 61 दिव्यांगों को लाभान्वित करना तय किया गया था सो विभिन्न क्षेत्रों से चयनित पैर के दिव्यांग 12 भाई बहनों को वैशाखी का सहारा प्रदान किया गया । गूंगे बहरे लोगों को आवश्यकता अनुसार श्रवण यन्त्र प्रदान किया गया । पंडरी के 5 वर्षीय कोमल , मोवा से अय्यूब 63 वर्ष , ग्राम बरौदा के 56 वर्षीय राजेश चौहान सहित 7 लोगों को श्रवण यन्त्र वितरित किया गया । 56 वर्षीय राजेश ने बताया कि उन्हें पिछले 3 वर्षों से कम सुनाई दे रहा था अब कान की मशीन लगाकर पुनः ठीक से सुन सकेंगे । राजेश ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि विगत वर्षों में प्रकोष्ठ द्वारा अभी तक 21 हजार से ज़्यादा दिव्यांगों को सहयोग प्रदान किया गया है ।

और भी

इधर उधर की बात छोड़ों, रोज़गार और बकाया भत्ता दो : मूणत

 रायपुर ((छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के बयान को महज़ बहाना बना कर कन्नी काटने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आज रायपुर में हुए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व प्रदर्शन से वास्तव में कांग्रेसी हिल गए हैं। इसी घबराहट और बौखलाहट में वे अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेसियों की यह आदत है कि जब भी वे परास्त, पराजित हों और कोई जवाब इनके पास न हो तो वे दिवंगत लोगों को याद करने लगते हैं।

राजेश मूणत ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की स्मृति के पीछे छिप जाने से ये सवालों से बच नहीं सकते और न ही इन्हें इससे कोई राहत मिलने वाली है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से विश्वासघात किया है, इन्हें छला है, इसकी सजा उन्हें मिलेगी ही, भले ये राजीव गांधी को याद करें या रॉबर्ट वाड्रा को। इधर उधर की बात करने से छत्तीसगढ़ के विकास का काफ़िला लूट लेने वाले इन लुटेरों को माफ़ी नहीं मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के शब्दों में ही बात करें तो कह सकते हैं कि जिस तरह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को साज़िश कर जेल में ही शहीद कर दिया गया था, क्या कांग्रेस के मन में प्रदेश युवाओं के लिए आज ऐसा ही कुछ चल रहा था? इसीलिए उसने शहर को कंटेनरों से पाट दिया था? क्या जिस तरह कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने सिखों के नरसंहार को उकसाते हुए धरती हिलाने  वाला बयान दिया था, क्या वैसी ही कोई साज़िश थी कांग्रेस की, जिसे युवाओं के सैलाब ने अमल में लाने नहीं दिया?

प्रवक्ता मूणत ने कहा कि कांग्रेस को साफ-साफ बताना चाहिए कि 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए महीने के मान से अभी तक का शेष 12 हजार करोड़ रुपया ब्याज समेत कब दोगे? घर घर रोज़गार का वादा अभी तक क्यों नहीं निभाया? वादे अनुसार एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती क्यों नहीं की? पांच लाख नौकरी देने जैसा डींगें हांक कर और फिर सदन में झूठ पकड़ में आने पर भी शर्म क्यों नहीं आयी?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में बदज़ुबानी का प्रतीक बन गयी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बारे में जैसा अशोभनीय बयान सीएम ने लगातार दिया है, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के बारे में जिस तरह जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर मुख्यमंत्री बघेल ने बात की, यह घोर असभ्यता है। ऐसे नेताओं और पार्टी को किसी की भाषा पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को जो भाषा उपयोग करना हो करें, लेकिन कांग्रेस द्वारा हड़प लिए गए युवाओं-किसानों-आदिवासियों-महिलाओं-ग़रीबों के अधिकार को हम उनसे वापस ले के रहेंगे।

और भी

मंत्री अकबर ने किया छत्तीसगढ़ हर्बल्स की ई-कॉमर्स वेबसाइट का उद्घाटन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन-जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को राज्य लघु वनोपज संघ ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स की ई-कॉमर्स वेबसाइट का उद्घाटन किया. इस वेबसाइट से अब छत्तीसगढ हर्बल्स के ग्राहक पूरी दुनिया में कहीं से भी इन्हें खरीद सकेंगे।

www.Chhattisgarhherbals.org पर 120 से अधिक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आयुष, खाद्य, पर्सनल केयर के साथ साथ प्रीमियम उत्पादों के पूरी श्रृंखला इस वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। कस्टमर द्वारा अपने ऑर्डर को ट्रैक और मैनेज की सुविधा भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। थोक विक्रय करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के लिए एक सरल प्रक्रिया भी इस वेबसाइट पर बनाई गई है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद की बिक्री से प्राप्त लाभ, 6000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत 71,000 से अधिक महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाता है, जो लघु वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण द्वारा अपने आर्थिक एवं सामाजिक जीवन स्तर को निरंतर प्रगति दे रहीं हैं। अभी हाल ही में वन धन विकास केन्द्रों में काम करने वाली महिलाओं को सिंगापुर में पुरस्कृत किया गया था।

और भी

सीएम हाउस घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प, कई पुलिस कर्मी घायल, 450 से ज्यादा गिरफ्तार....

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बेरोजगारी के खिलाफ आज भाजयुमो का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है, राजधानी की सड़कों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आज जमकर बवाल मचाया। भाजयुमो ने अपनी मांगो को लेकर 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास घेराव का आह्वान किया था। इसके लिए प्रशासन/पुलिस ने 3 स्थानों में बेरिकेटिंग की थी। इस प्रदर्शन में लगभग 8000 से 9000 की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम पश्चात् जब रैली निकाली गई तब भारतीय जनता पार्टी/भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स को तोड़ा दिया। कई स्थानो में कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी की गई, इसमें कुछ पुलिस वालों को मामूली चोटें आयीं और कुछ को गंभीर। लगभग 450 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल ले जाया गया है। झूमाझटकी के दौरान तेलीबांधा टीआई भावेश गौतम भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

इसी दौरान भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कालीबाड़ी माता मंदिर का बेरिकेड को अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़ा जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि नगर निगम मुख्यालय के नजदीक से सभा के बाद रैली की शक्ल में सीएम हाउस घेरने निकले कार्यकर्ताओं ने महिला थाना समेत दो जगहों के बेरीकेड तोड़ दिए, जिसके बार कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। भाजपा ने दावा किया है कि पूरे प्रदेश से आज एक लाख कार्यकर्ता राजधानी में एकत्रित हुए हैं, सुरक्षा के मद्दे नजर प्रदेश भर से पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

बता दें कि रायपुर में बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन लगातार चल रहा है, भाजपा के तमाम दिग्गजों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले सभा के दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, ये मफियागढ़ बन गया है। बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है। सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोई पूछेगा कि सबसे बड़ा लबरा कौन है तो ये एक ही नाम आएगा।

उन्होने कहा कि 45 महीने बीत गए, युवाओं का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भूपेश सरकार लग रही है, नौकरी की पोल तो विधानसभा में खुल गई है, दस लाख नौकरियां देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन युवाओं को ठग दिया है इस सरकार ने। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2002 के युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद 15 साल बीजेपी की सरकार रही। आज इस आंदोलन के बाद राज्य में तीस साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी। इस दौरान भाजपा ने मंच से नारा दिया- 'फिर एक बार भाजपा सरकार।'

और भी

माउंट एल्ब्रुश को फतह करने वाली अंकिता का एसपी सिंह ने किया सम्मान

 कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता, जो वर्तमान में नक्सल ऑपरेशनल टीम (डी.आर.जी. ) में पदस्थ है ने 15 अगस्त को  यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी रसिया (रूस) स्थित एल्ब्रुश की चोटी (5642 मीटर की ऊँचाई ) पर राष्ट्रध्वज तिरंगा और छत्तीसगढ़ पुलिस का झण्डा लहराया था। अंकिता की यह उपलब्धि पूरे जिला पुलिस बल के लिये गौरवान्वित एवं सम्मान की बात हैं। महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता की इस उपलब्धि व कार्य कुशलता के लिये पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कौशल किशोर वासनिक ने 24 अगस्त को अंकिता गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। स्वागत / सम्मान की शुभ अवसर पर श्रीमति मोनिका परिहार, उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, डी.आर.जी. टीम के कमांडर व जवान एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने अंकिता गुप्ता की सफलता के बारे में बताया, साथ ही अंकिता गुप्ता ने फोर्स एकेडमी के युवाओं को अपने इस सफल पर्वतारोही की यात्रा के सबंध में बता कर मोटिवेशन किया। उपस्थित अधिकारियों ने अंकिता गुप्ता को इस सफलता के लिये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

और भी

पटरी से उतरे शिवनाथ एक्सप्रेस के कोच, हो सकता था बड़ा हादसा...

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डोंगरगढ़ में शिवनाथ एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। राहत व बचाव कार्य जारी है। गनीमत यह रही की ट्रेन की रफ़्तार धीमी होने से किसी तरह की जनहानि नही हुई है। घटना तड़के करीब 3.42 बजे हुई, जब कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पहुंची थी कि अचानक डिरेल हो गई। फिलहाल हादसे की वजहों का पता नहीं चल सका है।

और भी