छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती हैे।
और भी

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने 9 जून को अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हेल्थ प्राइड अवार्ड से सम्मानित डॉक्टरों को सम्मानित किया। कोविड-19 संकट के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 32 डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों को हेल्थ प्राइड अवार्ड प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इन डॉक्टरों को अपने निवास में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, देवेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव दुबे उपस्थित हैं


मुख्यमंत्री ने लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित पद्मश्री डॉ एटी दाबके और डॉ पीएस देशपांडे सहित हेल्थ प्राइड अवार्ड से सम्मानित डॉक्टरों को सम्मानित किया।
और भी

जिला अस्पताल से बंदी फरार, आरक्षक निलंबित…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिला जेल खोखरा जांजगीर में दुष्कर्म के आरोपित की तबीयत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां के सामान्य वार्ड से वह फरार हो गया। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा में तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

मुलमुला थाना क्षेत्र के एक मामले में धारा 363 ,366, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज अपराध में तोरवा बिलासपुर निवासी दुर्गा प्रसाद साहू जिला जेल में बंद था। मंगलवार को उसे सीने में दर्द हुआ तो उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के सामान्य वार्ड में उसका उपचार चल रहा था। रात लगभग 12बजे वह पानी पीने के बहाने वार्ड से बाहर निकला और फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात प्रहरी ने आसपास पतासाजी की इसके बाद जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना जेलर को दी गई। प्रहरी की लापरवाही से यह घटना हुई है। जेलर ने सुबह एक टीम गठित कर उसके घर सहित अन्य ठिकानों में उसकी तलाश कराई मगर कोई पता नहीं चल सका है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी एक बार बंदी जिला अस्पताल से उपचार करा कर वापस जेल चला गया था। दूसरी बार जब वह अस्पताल में भर्ती हुआ तो प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया ।इस संबंध में जेलर डीडी टोंनडर का कहना है कि बंदी की तलाश की जा रही है। उसकी सुरक्षा में तैनात प्रहरी सोनू राम साहू को निलंबित कर दिया गया है, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।
और भी

जल्द ही रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच होंगे : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से  मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। जल्द रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच होगा जिसमें विजेन्दर सिंह का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा।

और भी

केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कर रही प्रयास : अशोक

रायपुर(छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम नवागांव में आयोजित किसान चौपाल में कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ राज्य सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।

सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले किसानों को वर्मी कंपोस्ट जबरन थमाया जा रहा है तथा अप्रमाणित वर्मी कंपोस्ट नहीं लेने वाले किसानों को कृषि ऋण से वंचित किया जा रहा है। श्री बजाज ने धान खरीदी में लेट लतीफी, नया रायपुर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान का चोला ओढ़ कर उनका शोषण करना चाहती है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू , जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, नत्थू राम साहू, किशोर देवांगन , मनीष देवांगन, चेतन साहू, टीकम साहू , कैलाश तिवारी , टिकेंद्र साहू, नवल किशोर साहू मनीषा साखरे, शशि ठाकुर, गुहाराम साहू, मिथलेश साहू, द्वीज़ राम साहू , इतवारी चक्रधारी, मुकुंद मेश्राम आदि उपस्थित थे।

और भी

मछली पकड़ने तालाब में फेंका जाल, हाथ आया 4 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप…

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जगदलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक तलाब में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें मगरमच्छ फंस गया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि रोज की तरह मछुआरा गोरोमुंडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे।

तभी अचानक मछुआरे के जाल में एक 4 फ़ीट की मादा मगरमच्छ फंसा गई। ये देखकर मछुआरा हैरान रह गया। जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंसने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते गांव मे हड़कंप मच गया। डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को बांधकर अपने साथ चित्रकोट इंद्रावती नदी में ले जाकर सही सलामत छोड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ 4 फ़ीट के होने के साथ ही 20 किलोग्राम वजनी है फिलहाल मगरमच्छ को नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

और भी

मांगे पूरी नहीं करेगी सरकार तो, 6 को होगा बड़ा प्रदर्शन

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में आज महिला बाल विकास विभाग के सामने से रैली निकालकर तहसील कार्यालय में तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन शासन को सौंपा गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहसील संयोजक संतोष पांडेय ने अपने उद्बोधन में बोला कि जो वादा सरकार ने किया है हम सिर्फ उसी को पूरा करने की मांग करते हैं। फेडरेशन के महामंत्री कुबेर देवांगन और इस कर्मचारी नेता मनबोध बेहरा एवं अश्वनी दर्शन उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष ममता पुरसेठ रैली का नेतृत्व कर रही थी। पदाधिकारियों में अलका, बसंती, कुंती गुप्ता, मीरा राठिया, प्रभा ठाकुर, हेम कुमार, प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।

ये हैं इनकी मांग :
सामाजिक सुरक्षा के रूप में मानसिक पेंशन, समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर तत्काल लागू करना, सेवानिवृत्ति मृत्यु होने पर कार्यकर्ताओं को 5लाख एवं सहायिकाओं को 3लाख एकमुश्त भुगतान करना, सुपरवाइजर के रिक्त पद पर सत प्रतिशत बिना उम्र बंधन के एवं बिना परीक्षा की भर्ती करना, मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दर्ज संख्या कम होने के कारण उन्हें निष्कासित किया गया है उन्हें पुनः समाहित किया जाए, प्रदेश स्तर में रिक्त् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, पोषण और कोई भी कार्य जब तक नेट चार्ज नहीं दिया जाएगा तब तक मोबाइल से कार्य नहीं लिया जावे।

उपरोक्त मांगो को पूर्ण करने के लिए आज लगभग 400 कार्यकर्ता सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। अगर उनकी मांग 5 जुलाई 22:00 तक पूर्ण नहीं होती है तो 6 जुलाई को जिला स्तर पर रैली एवं प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके पश्चात भी शासन मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

और भी

जनचौपाल में मिले 35 आवेदन, 2 दिव्यांगो को बांटे गए श्रवण यंत्र

 

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के निर्देश पर सँयुक्त जिला कार्यालय समेत जिले के अन्य सभी निर्धारित कार्यालयों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आज कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 को टोकन जारी कर समय सीमा के तहत दर्ज किए है। एवं 19 आवेदन सामान्य आवदेन प्राप्त हुए जिसका निराकरण करनें के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए है। आज आवेदकों में पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम सिसदेवरी निवासी उमेंश चंद्राकर ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा खेत के उपर विद्युत तार ले जाने के बदले मुआवजा राशि नहीं प्राप्त होने की शिकायत की है।

जिस पर कलेक्टर ने बलौदाबाजार एसडीएम को निराकरण करने की निर्देश दिए है। इसी तरह कसडोल निवासी राजेश कन्नौजे एवं हसुवा निवासी रघुवर कैवर्त्य ने सीमांकन के लिए आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने कसडोल तहसीलदार को समय-सीमा के भीतर आवदेकों के सीमांकन करने के निर्देश दिए है। पलारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहांसी के सरपंचों एवं ग्रामीणों ने गौठान के लिए आरक्षित भूमि में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा की शिकायत की गई है। जिस पर कलेक्टर ने पलारी तहसीलदार को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी तरह सुहेला तहसील अंतर्गत ग्राम हिरमी निवासी तिमिर उपाध्याय के द्वारा नामांतरण नहीं करने की शिकायत की गई है। गौरतलब है कि नयी व्यवस्था के तहत जनचौपाल का आयोजन तहसील, जनपद एवं नगरीय निकायों कार्यालयों में भी जनचौपाल का अयोजन किया जा रहा है। जन चौपाल के विकेन्द्रीकरण से लोगों को जिला मुख्यालय तक आने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। जिससे समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है।

मौके पर 2 आवेदकों को कलेक्टर ने दिया श्रवण यंत्र
कलेक्टर डोमन सिंह ने समाज कल्याण विभाग द्वारा जनचौपाल में मिले आवेदन अनुसार दो हितग्राहियों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। सिमगा विकासखंड अंर्तगत ग्राम जरौद निवासी 21 वर्षीय लिलेश्वरी साहू एवं ग्राम गोरदी निवासी 29 वर्षीय देवप्रकाश साहू को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। सामग्री मिलने पर सभी दिव्यांग हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने हितग्राहियों सहित उनके परिवारजनों से बातचीत कर उनका जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं उप संचालक समाज कल्याण आशा शुक्ला सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।

और भी

धमतरी जिले के चार शिक्षक ‘अक्षय शिक्षक अलंकरण’ से हुए सम्मानित

मगरलोड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अक्षय शिक्षा समिति रायगढ़ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शिक्षा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन रायगढ़ के एक निजी होटल में किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेशभर के बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण, प्रबोधक शिक्षक के रूप में धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक अंतर्गत अवध राम साहू ब्याख्याता शा. उ. मा. वि. मेघा, शासकीय बालक माध्यमिक शाला हसदा न.1 के शिक्षक शिवशंकर साहू, राजू राम साहू ब्याख्याता शा उ मा. वि. बुड़ेनी एवं शेलेन्द्र कुमार साहू शा.प्रा.शाला करेली छोटी को अक्षय शिक्षण समिति एवं मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार पांडे द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि अक्षय शिक्षा अलंकरण प्रबोधक सम्मान पाने वाले धमतरी जिले के चार शिक्षकों को चयनित किया गया है। यह अक्षय शिक्षा अलंकरण का सम्मान 5 बिंदुओं पर तय किया जाता है। जैसे विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य करना। शाला विकास के लिए जन समुदाय से सहयोग एवं संपर्क कर शिक्षा गुणवत्ता के लिए प्रेरित करना, शिक्षकों को ट्रेनिंग में प्रभावशाली मार्गदर्शन देकर शिक्षा के लिए बेहतर नेतृत्व करना। अपने कर्तव्यों का समय बद्ध निर्वहन करना। उच्च अधिकारियों से सतत संपर्क करना। क्षमता विकास विकसित स्वयं करना और सदैव कार्य के लिए तैयार रहना। सामाजिक सरोकार के विषयों में अपनी सहभागिता देने में समय देना। उपरोक्त विषयों में खरा उतरा और आनलाइन टेस्ट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त की तत्पश्चात साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान अक्षय शिक्षक प्रबोधक में हासिल की।

और भी

माशिम ने जारी की 10-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी

 

माशिम ने जारी की 10-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार 10 वीं की पूरक परीक्षा 4 से 12 जुलाई तक तथा 12वीं की परीक्षा 4 से 16 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 से 12:15 तक रहेगा।

 

 

और भी

आगजनी के बाद जागा परिवहन विभाग, आरटीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। परिवहन विभाग के रायपुर आरटीओ कार्यालय में अब तीसरी आंख नजर रखेगी। आगजनी की घटना के बाद परिसर में निगाह रखने के लिए 4 सीसीटीवी कैंमरे लगाए गए है। साथ ही 24 घंटे सुरक्षा गॉर्ड की तैनाती की गई है। बताया जाता है कि पिछले दिनों दो वाहनों में आगजनी की घटना को परिवहन विभाग मुख्यालय ने गंभीरता से लिया। दोबारा घटना की पुनरावृति रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने, सुरक्षा गॉर्ड तैनात करने और हाइमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं प्रदेशभर के सभी आरटीओ और एआरटीओ में सुरक्षा के प्रबंध करना कहा गया है।

रायपुर आरटीओ शैलाभ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी की घटना को देखते हुए परिवहन विभाग के सभी दफ्तरों में सीसीटीवी लगाने की कवायद चल रही है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ कार्यालय में कार्यालीन अवधि के बाद बिना अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही इसका उल्लंघन करने पर विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना देने के निर्देश सुरक्षाकर्मियों को दिए गए है। बता दें कि सभी आरटीओ कार्यालय में कामकाज की पारदर्शिता लाने के लिए दफ्तरों में कैमरे लगाए गए है। लेकिन, परिसर की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। रिकॉर्डिंग की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे से साथ ही उसकी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए साफ्टवेयर फिट किया गया है। साथ ही निगरानी के लिए अलग कक्ष बनाया गया है। यहां महीने भर की रेकॉडिग सुरक्षित रहेगी। नाइट विजन युक्त कैमरे से रात के समय भी आसानी से पूरा इलाका दिखाई देगा। कैमरे लगाए गए आरटीओ कार्यालय परिसर की निगरानी करने के लिए 4 नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वही सुरक्षा गॉर्ड की तैनाती की गई है। जल्दी ही परिसर में हाइमास्ट लाइट लगाई जाएगी।

और भी

रिकवरी दर में शक्कर कारखाना पंडरिया देश अव्वल, राम्हेपुर कारखाना दूसरे स्थान पर

अधिक रिकवरी दर से गन्ना किसानों को मिलेगी 53.83 करोड़ की अतिरिक्त राशि 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में संचालित दो सहकारी शक्कर कारखानों ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। कीर्तिमान रचने वाले कारखानों में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा शामिल हैं। यह दोनों ही सहकारी शक्कर कारखाने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकास और समृद्धि के लिए अनेक नीतियां लागू की जा रही हैं, जिससे राज्य लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है। इन दोनों ही कारखानों ने देश के सभी सहकारी शक्कर कारखानों को रिकवरी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रिकवरी दर अधिक होने से जिले के 18 हजार 497 किसानों को 53.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इससे वित्तीय वर्ष में किसानों को 280.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरियापेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में पहले नंबर पर रहकर उपलब्धि हासिल की है। इससे यहां के 7 हजार 279 किसानों को 104.40रुपये प्रति क्विंटल का लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79रुपये किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 459रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2021-22के लिए7 हजार 279 किसानों को 135.5 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी। बीते वित्तीय वर्ष में किसानों से 29 लाख 5 हजार 338 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई।


इसी तरह भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धापेराई सत्र 2021-22 में सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में दूसरे नंबर पर रहा है। इस उपलब्धि से यहां के 11 हजार 218 किसानों को 66.70रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79रुपये किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 421रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2021-22 में 11 हजार 218 किसानों को 145.2 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी। वित्तीय वर्ष में किसानों से 34 लाख 5 हजार 3मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई है।


जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष शक्कर कारखाना रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक रिकवरी दे रहा है, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में रिकॉर्ड है। इससे यहां के गन्ना किसानों को पूरे देश में सर्वाधिक दर प्राप्त हुआ है। वहीं भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा विगत 19 वर्षों में इस वर्ष सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त करने में सफल रहा है, जो देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा से जुड़े18 हजार 497 किसानों को इस वर्ष 280.7 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा। इन किसानों को रिकवरी दर पर 53.83 करोड़ रुपयेका अतिरिक्त राशि प्राप्त होगा। साथ ही किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 50.58 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।


लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया के प्रबंध संचालक सतीश कुमार पाटले ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी आयी है जो 9.50 प्रतिशत से 36 पाइन्ट अधिक है। इस प्रकार 36×2.90=104.4रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानों को प्राप्त होगा। इससे किसानों को 30.83 करोड़ रूपए रिकवरी राशि मिलेगा।


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा के प्रबंध संचालक भूपेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में 11.8 प्रतिशत रिकवरी आयी है जो 9.50 प्रतिशत से 23 पाइन्ट अधिक है। इस प्रकार 23×2.90=66.70 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानों को प्राप्त होगा। इससे किसानों को 23 करोड़ रूपए रिकवरी राशि मिलेगा।

यह है रिकवरी दर :

गन्ना का दर एफआरपी से तय होता है, जिसमें न्यूनतम 9.50 प्रतिशत रिकवरी या उससे कम पर 275.50 रूपए प्रति क्विंटल दर से दिया जाता है। 9.50 प्रतिशत से अधिक रिकवरी आने पर प्रति 0.1 प्रतिशत पर 2.90 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ते जाता है।

 

और भी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प में कैंपस इंटरव्यू 9 को

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प में मारुति सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आई.टी.आई.(एन.सी.व्ही.टी. एवं एस.सी.व्ही.टी. तथा शासकीय एवं निजी आई.टी.आई.) से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों एवं 10 वी की परीक्षा में 40 प्रतिशत मार्क से उत्तीर्ण युवाओं फिटर, वेल्डर, पेंटर, एम.एम.वी., डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, सीओई (आटोमोबाईल) ट्रेक्टर मेकैनिक पद के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू होगा।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प के प्रभारी प्रचार्य ने बताया कि इसके लिए युवाओं की आयु 18 से 26 वर्ष से कम हो। चयनित युवाओं को बेसिक स्टाइपेंड 12 हजार 900 रूपये , हॉउसरेंट 4,605 रूपये-, युनिफॉम मेंटेनेंस 1,425 रूपये, यात्रा भत्ता 2,000 रूपये, अतिरिक्त परिवहन भत्ता 600 रूपये, भोजन भत्ता 300 रूपये, उपस्थिति इनाम 4,160 रूपये, भविष्य निधि 12 प्रतिशत् तथा चिकित्सा भत्ता 50 रूपये दिया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में सम्मलित हो सकते है ।

और भी

206 रेट्रोफिटिंग, 154 एकल ग्राम योजना के लिए 229 करोड़ के कार्यादेश जारी

 

जिला जल-स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टोरेट परिसर में 6 जून की सुबह कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समिति के सदस्य सचिव एवं पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने समिति को अवगत कराया कि जिले को वर्ष 2021-22 के लिए 85977 एवं वर्ष 2022-23 के लिए 69666 कुल 155643 परिवारो को घरेलू नलजल कनेक्शन प्रदाय करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे 209 रेट्रेफिटिंग योजना एवं 479 एकल ग्राम योजना से पूर्ण किया जाना है। 29 मार्च 2022 के पश्चात् प्राप्त 16 योजनाओं की लागत रू. 2106.22 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। अभी तक 209 रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत 44515 एफएचटीसी एवं 479 एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 106739 एफएचटीसी की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में से 209 रेट्रोफिटिंग योजना एवं 356 एकल ग्राम योजना की निविदा जारी की गई। तथा अभी तक 503 निविदाओं के ग्राम 206 रेट्रोफिटिंग योजना, 154 एकल ग्राम योजना में कुल 76512 एफएचटीसी हेतु राशि रू. 229.46 करोड़ के कार्यादेश जारी किये गये शेष निविदा प्रक्रियाधीन है। 29 मार्च 2022 के पश्चात् प्राप्त एकल ग्राम योजना के कुल 16 योजनाओं की लागत रू. 2106.22 लाख की प्रशासकीय स्वीकृत का अनुमोदन हेतु समिति को अवगत कराया गया।

सदस्य सचिव द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक एवं 01 अप्रैल 2022 से 03 जून 2022 तक की गई विभिन्न मदों में व्यय की जानकारी से समिति को अवगत कराया गया। कुल 116 निविदाओं के दर प्राप्त किये गये। जिसे समिति मे स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की गई। मेसर्स गुडविल इंटरप्राईजेस रायपुर अनुबंध क्रमांक 20/डी.एल/2021-22 रेट्रोफिटिंग कार्य ग्राम टेमरी, विकासखण्ड नवागढ़ 05 फरवरी 2022 से 06 जुलाई 2022 तक कुल 120 दिन के लिए अधिभार शासित करते हुये समय वृध्दि स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की गयी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विकासखण्ड बेरला एवं नवागढ़ में रनिंग वाटर के तहत् कराये गये कार्यो के लिए शीघ्र राशि जारी करने हेतु समिति को अवगत कराया गया। जल जीवन मिशन योजना के तहत् मांग संख्या 20 में मांग संख्या 64 को जोड़ने हेतु 26 ग्रामों की सूची प्रस्तुत की गयी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, कार्यपालन अभियंता पीएचई आशालता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सीएस शिवहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी बी.डी. पटेल, उप संचालक कृषि एमडी मानकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के आर सोनवानी, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई विप्लव घृतलहरे एवं ए.आर. धु्रव, डीईओ के प्रतिनिधि सुनील तिवारी उपस्थित थे।

और भी

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यो के लिए योग शिविर का आयोजन

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रितेश अग्रवाल एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत के मार्गदर्शन में जिले के बगीचा एवं मनोरा विकासखण्ड में विषेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यो के लिए 15 दिवसीय योगाभ्यास एवं नशामुक्ति शिविर 10 जून तक आयोजित किया गया है। बगीचा विकासखण्ड के 05 एवं मनोरा विकासखण्ड के 02 छात्रावास-आश्रम में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बगीचा विकासखण्ड के बालक आश्रम सुलेसा, बालक आश्रम टांगरपानी, बालक आश्रम हर्राडीपा, बालक आश्रम गायबुडा, बालक आश्रम सरबकोम्बो एवं मनोरा विकाखण्ड के बालक आश्रम गेड़ई एवं छतौरी शामिल हैं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय परिवार के सदस्यों को योगाभ्यास के साथ नशामुक्ति हेतु प्रेरित करना है। योग शिविर में पहाड़ी कोरवा परिवार के अतिथि शिक्षक, छात्रावास-आश्रम के अधीक्षक, आयोजित ग्राम के पहाड़ी कोरवा परिवार के अलावा स्थानीय युवा भी शामिल हो रहे हैं। योग शिविर में विभिन्न योग कराते हुए नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी जा रही है। योग को सर्वसुलभ और प्राकृतिक पद्धति है, इससे मन एवं शरीर के साथ आध्यात्मिक लाभ मिलता है। अधिकांश अपराधों के पीछे नशा मुख्य कारक होता है, साथ ही नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दिये जाने से युवा स्वयं तो जागरूक हो रहे हैं, साथ ही ग्रामीणों को भी नशा से दूर रहने की समझाइश दे रहे हैं।

और भी

विधायक भगत ने 85 हितग्राहियों को वितरित किए वन अधिकार पत्र

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जशपुर विधायक विनय भगत सोमवार को ग्राम सारूडीह में वृक्षारोपण व वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जशपुर ने कार्यक्रम के दौरान सारूडीह में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने 85 वन अधिकार पट्टा अधिकारियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया।

साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के लिए शासन प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। आप सभी के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का आगे बढ़ कर लाभ उठाए एवं अपने आस पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे की हर वर्ग के लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिल सके।

और भी

बड़ी लापरवाही सामने आई, बीएसपी में 4 दिन में हुए 3 हादसे…

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा रूकने का नाम नही ले रहा है। लगातार हादसा पर हादसा होते जा रहा है। इसमें बीएसपी के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। पहले दिन हुए हादसे के कारण एक डीजीएम को सस्पेंड भी कर दिया गया है। चार दिन में फिर तीसरी बार भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टील मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल को ले जाते समय लेडल के गिरने से ब्लास्ट हुआ इसमें चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए कर्मचारियों में एक बीएसपी कर्मचारी और तीन बीएसपी ठेका कर्मी हैं। चारों का उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मेल्टिंग शॉप में 120 टन हॉट मेटल से भरे हुए लेडल को एसएमएस 2 के कनवर्टर 3 से क्रेन के जरिए एलएफ 2 ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लेडल के एक तरफ का हुक खुल गया और 120 टन पिघला हुआ लोहे से भरा लेडल छिटक गया। इतनी बड़ी मात्रा में गर्म लोहा गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारी उसकी जद में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान वहां ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। सूचना मिलती ही क्चस्क्क की फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और आग बुझाने का काम किया गया है।

बताया जा रहा है कि झुलसे हुए चारों कर्मचारियों को गंभीर हालत म बीएसपी के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया और उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एसीटी चंद्रशेखर साहू, संजय कुमार, शैलेष कुमार और योगेश कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सांसे फूल रही हैं। इन चारों में नियमित कर्मचारी के हाथ झुलसे हैं वहीं ठेका कर्मी की हालत गंभीर है।

बीएसपी में तीन दिन में हुए ये तीन दुर्घटना

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर तीन दिनों में तीन बड़ी दुर्घटनाएं लगातार हुई हैं। पहले दिन हादसे में एक बीएसपी कर्मी की मौत हो गई है वहीं एक गंभीर हैं। इसी प्रकार दूसरे दिन एसएमएस 2 में ब्लास्ट होने से दो कर्मचारी झुलस गए थे और तीसरे दिन शनिवार को दोपहर फिर से हादसा होने से 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं।

 

और भी

सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम…

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैली व पौधरोपण

बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून को वन मंडल बीजापुर एवं इंद्रावती टाईगर रिजर्व के संयुक्त तत्वाधान में रैली एवं पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम इंद्रावती टाईगर रिजर्व में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने धरती को ग्लोबल वार्मिंग/प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण की सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाया, तत्पश्चात पैदल रैली इंद्रावती टाईगर रिजर्व से नया बस स्टैण्ड होते हुऐ महादेव तालाब पहुंची जहां अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा पौध-रोपण किया जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, डीएफओ अशोक पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीएस कुसरे, सीएमओ नगर पालिका बंशीलाल नुरेटी, सहायक संचालक सत्यजीत कवर, एसडीओ (वन विभाग) प्रकाश नेताम, सहायक संचालक उद्यानिकी, पत्रकार कमलेश पैकरा सहित जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी