छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

 कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के संबंध में आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक के कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के फलस्वरूप जिले में सड़क दुर्घटना के मामलों में कमी आने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इस दौरान बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा अंतर विभागीय समन्वय से जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में एडीशनल एसपी  अशोक जोशी, एसडीएम बालोद श्रीमती शीतल बंसल, एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम डौण्डीलोहारा  शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुण्डरदेही  सुरेश साहू, एसडीओपी बालोद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी के अलावा लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक ने जिले के सभी एसडीएम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सप्ताह में एक बार जाँच अभियान चलाने को कहा। इस दौरान उन्होंने शराब पीकर एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तथा नाबालिकों को वाहन चलाने की अनुमति नही देने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों को आवश्यकतानुसार मार्ग में संकेतक लगाने तथा गति अवरोधक आदि का निर्माण कराने के भी निर्देश दिया गया।

इसके अलावा रात्रि के समय शहर के स्ट्रीट लाईट को पूरे समय चालू रखने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का तत्काल उपचार कराने को कहा गया। बैठक में परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिले के स्कूल, काॅलेज, हाट बाजार तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर नियमित रूप से सड़क जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिया गया।

बैठक में एडीशनल एसपी श्री अशोक जोशी ने जिले को सड़क दुर्घटना से मुक्त बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी सहयोग से जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि हिट एण्ड रन के नए प्रावधान के तहत सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को 02 लाख रुपये तथा घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान किया जाएगा। बैठक मंें जिले में सड़क दुर्घटना के कारण होने वाले आकस्मिक जन क्षति के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को सड़क दुर्घटना समिति की बैठक आयोजित करने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

 

और भी

कलेक्टर रिदम केडिया को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

 कलेक्टर अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में रिदम केडिया रायपुर को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रिदम केडिया जेईई एडवांश 2024 में 14 लाख परीक्षार्थियों के बीच ऑल इंडिया में चौथा रैंक हासिल किया है। यह परीक्षा विश्व की सबसे कठित परीक्षाओं में से एक है। 

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रिदम केडिया को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि रिदम केडिया ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आज यहां जिले के हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों को इस परीक्षा से जुडऩे और सफलता हासिल करने के लिए मोटिवेशनल स्पीच भी दिए। उन्होंने आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट विद्यालय एवं सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट विद्यालय में प्रेरणादायी संबोधन प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र दिया।

 
और भी

तुरमा में डायरिया के मिले 82 मरीज, खबर मिलते ही गांव पहुंचा जिला प्रशासन

 बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले है। डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए आज कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा पहुंचकर गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को 76 मरीज एवं 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया। जिसमें से वर्तमान में 82 एक्टिव मरीज है। उक्त मरीजों में 17 को जिला अस्पताल एवं 16 को सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य मरीज गांव के हाट बाजार क्लीनिक भवन में स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आ रहे हैं। ग्रामीणों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।


 इस पूरे मामले में कलेक्टर  ने गंभीर नाराजगी जताते हुए ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन,पीएचई सब इंजीनियर के.आर.पैकरा को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम के सचिव राजपाल कोसले के अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के प्रति भी नाराजगी जताते हुए उनके छुट्टी को निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

तुरमा में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जागरुकता के लिए काम करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को डोर टू डोर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान कलेक्टर स्वयं गांव के पानी टंकी पर चढ़कर सफाई संबंधित जायजा लिया।

कलेक्टर सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने एवं स्वच्छ पानी आमजनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण को जांच कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। गांव में सर्वे कर जो व्यक्ति डायरिया बीमारी से प्रभावित हो रहे है, उन्हें तत्काल सुविधा देने कहा गया है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। सोनी ने पीएचई विभाग अधिकारियों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव सहित सभी पेयजल स्त्रोतों के जांच करने के निर्देश दिए है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री साय ने हाथरस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, दिवंगतों के परिजनों को प्रभु इस दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

 

और भी

सोशल ऑडिट निकासी बैठक में अनिवार्य तौर पर उपस्थित हों संबंधित विभागीय अधिकारी : कलेक्टर

 महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत दो दिवसीय सोषल ऑडिट की निकासी बैठक सोनहत व बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित की गई हैं। बैठक में सभी निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों की उपस्थिति के लिए कलेक्टर एवं मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय कुमार लंगेह ने एक पत्र जारी कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि सोशल ऑडिट की टीम की ओर से गत वित्तीय वर्ष में कराए गए सभी कार्यों का मैदानी अवलोकन कर स्थानीय जनों के साथ चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें विभिन्न तरह के भुगतान और सामग्री का उपयोग आदि का विवरण भी उल्लेख किया गया है। इस दौरान दर्ज की गई आपत्तियों और वित्तीय खर्च के संबंध में विभागों पर प्रावधानों के विपरीत खर्च आदि के विषय चिन्हांकित किए गए हैं। सभी आपत्तियों पर स्थानीय एसडीएम की अगुवाई में निकासी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें निर्माण एजेंसी के सभी जिम्मेदार अधिकारी पूरे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे। 

कलेक्टर लंगेह ने कहा है कि इस कार्य में लापरवाही की जाती है तो सोशल ऑडिट टीम द्वारा दर्ज आपत्तियों को सही मानते हुए प्रत्येक अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कार्य में आहरित और खर्च राशि की वसूली संबंधितों के विरूद्ध प्रस्तावित की जाएगी। इसलिए सभी विभाग प्रमुख अत्यंत जिम्मेदारी से निकासी बैठक की गतिविधि में उपस्थित होकर अपना पक्ष और दस्तावेज अवश्य प्रस्तुत करें।  

विदित हो कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के प्रावधानों के अंतर्गत सोशल ऑडिट के माध्यम से स्थानीय ग्राम सभाओं में महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की समीक्षा जनता के द्वारा की जाती है। इस समीक्षा के सभी बिंदुओं पर प्रत्येक अनुभाग स्तर पर सोशल ऑडिट संबंधी निकासी बैठक आयोजित किए जाने का प्रावधान है। प्रत्येक निर्माण विभाग के कार्यों की सामाजिक संवीक्षा के दौरान निकल कर आए बिंदुओं पर समाधान के लिए एग्जिट कॉन्फ्रेंस या निकासी बैठक की अत्यंत उपयोगिता है। इस बैठक की अध्यक्षता संबंधित अनुविभाग के एसडीएम करेंगे। सोशल ऑडिट के तहत निकासी बैठक 4 जुलाई को सोनहत जनपद पंचायत के सभागार में तथा आगामी 5 जुलाई को यह बैठक बैकुठपुर जनपद पंचायत सभागार में आयोजित की गई है। कलेक्टर कोरिया ने सभी संबंधितों को इस बैठक में दस्तावेजों के साथ अनिवार्य तौर पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।  

 
और भी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव शाला प्रवेशोत्सव में हुए शामिल

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम गोड़खाम्ही में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्य पुस्तक वितरित किए। श्री साव ने कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता और स्काउट-गाइड एडवेंचर मनाली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यालय परिसर में शेड निर्माण के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा की। श्री साव ने स्कूल परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गोड़खाम्ही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन की सफलता का पहला राज अनुशासन है। सभी विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत के साथ अनुशासित होकर समर्पण भाव से पढ़ाई करें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला विद्यार्थी जितनी मेहनत करता है, उतनी ही मेहनत सभी विद्यार्थियों को करना चाहिए। स्कूल से ही हमारी नींव का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने एक छोटी सी जगह से देश के राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उसी तरह हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के अंतिम छोर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। आप जिस क्षेत्र में भी जाएं, उसमें अपना शत-प्रतिशत दें। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

 

और भी

देश की न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन : अरुण साव

 उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश की न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है, ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। आज से प्रभावी हो रहे तीनों नए कानूनों को समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इनके जरिए नागरिकों को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर न्याय मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय के थाना सिटी कोतवाली में नए कानूनों के लागू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए स्वरूप में आज अस्तित्व में आने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने इन कानूनों को बनाने की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम में मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि नए कानून के अनुसार अब लोग घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए हैं जिससे लोगों को अब त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने इन नए कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मोहले ने पुलिस विभाग को समाज को न्याय दिलाने में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नए कानूनों की उपयोगिता और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वनमंडलाधिकारी संजय यादव, मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, मुंगेली जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

और भी

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लामबंद : 5 जुलाई को चक्का जाम और नगर बंद

 राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लामबंद है। बिलाईगढ़ ब्लॉक काँग्रेस कमेटी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। इस संदर्भ में सोमवार को ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के विकास सहित नगर के विभिन्न समस्याओं पर मंथन कर भाजपा सरकार में हो रही भ्रष्टाचार को लेकर रणनीति बनाई गई। आगामी 5 जुलाई को नगर पंचायत भटगांव में हो रही भ्रष्टाचार एवं उनके अनियमितता के खिलाफ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर बन्द व चक्काजाम के लिए थानेदार को ज्ञापन सौंपा गया।

काँग्रेस पार्टी की ओर से नगर के केशरवानी भवन में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे की मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ विधानसभा के ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की एक बैठक कार्यक्रम आयोजित हुई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास सहित नगर की विभिन्न समस्याओं की मंथन हुई। साथ ही बीजेपी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। वहीं विधायक कविता प्राण लहरे ने मीडिया को बताया कि नगर पंचायत भटगांव में भ्रष्टाचार बढ़ रही हैं। नगर के व्यवसायिक परिसर में बनी 23 दुकानों की नीलामी गलत तरिके से की गई, जिसकी जानकारी नगर के किसी भी व्यक्ति को नहीं हैं। जिसकी जानकारी देते हुए कलेक्टर को  शिकायत की गई थी और दोबारा नीलामी करने  सहित जाँच करने माँग की गई थी लेकिन अब तक उस मामलें में कोई कार्रवाई नही की गई। नगर के व्यवसायिक परिसर का नाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहरलाल नेहरू के नाम पर था जिसे भी  बदलकर प. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया गया हैं। जिसके कारण काँग्रेस पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर हो रही हैं।    

वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम समापन के  बाद काँग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नगर के कांग्रेसी उक्त शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने के कारण आगामी 5 जुलाई को नगर बंद और चक्काजाम जैसे आंदोलन करने को लेकर भटगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा । उक्त ज्ञापन में नगर पंचायत द्वारा करोड़ो की राजस्व हानि पहुँचाने , नगर के बुकिंग कार्यालय को बेचने सहित नगर के कांजी हाऊस को भी बेचने के आरोप लगाये गये साथ ही पी.एम.आवास जैसे जनहितैषी योजनाओं में पैसों की लेनदेन करने के  भी आरोप लगाए है साथ ही नगर के अन्य कई मुद्दों पर जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की माँग की है।

और भी

मुख्यमंत्री की अपील: स्कूल में बच्चे और शिक्षक ’एक पेड़ अपनी मां के नाम’ लगाएंगे

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौध रोपण हो सकेगा। चूंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे अतएव इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से हो सकेगी। 

मुख्यमंत्री की अपील के अनुपालन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने समस्त कलेक्टरों को विभागीय निर्देश जारी कर दिए हैं। अपने निर्देश में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना है। चूंकि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है। अतः इन्हे जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोगी कार्य किया जा सकता है। 

निर्देशों के अंतर्गत ऐसे स्कूल जहाँ अहाता है, उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन आदि लगाये जाने कहा गया है। विद्यार्थी, शिक्षक तथा पालक अपने द्वारा लगाए गए पौधे का वृक्ष बनते तक पालन पोषण एवं सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण हेतु उचित ऊँचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है। पौधारोपण हेतु उचित मापदण्ड के गड्ढे कराने तथा आवश्यक मात्रा में मिट्टी एवं खाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने कहा गया है। पौधारोपण शाला प्रवेश उत्सव के दौरान किया जाएगा। इस हेतु जिले का शालावार कलेण्डर तैयार किया जाएगा। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। पौधारोपण के समय शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में हजारों युवाओं को मिला रोजगार

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप से कई युवाओं को रोजगार मिल गया है। सालों से रोजगार की तालाश में भटक रहे बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप ने नई दिशा दिखाई है। इस कैंप के जरिए युवाओं और उनके परिवारों ने आंखों में जो सपने संजोए थे वे पूरे होने लगे है। इन्हीं युवाओं में भारतीय नगर निवासी दिव्यांग सनी कुमार कुर्रे भी शामिल है। 

25 वर्षीय श्री सनी ने बताया कि उन्हें जब मेगा प्लेसमेंट कैंप के आयोजन की जानकारी मिली तब उन्होंने बिना देरी किए इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। आज उन्हें रोजगार मिल गया हैं। श्री श्याम अस्पताल के डायरेक्टर ने आज उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्हें बिलिंग स्टाफ के रूप में काम दिया गया है। वे कहते है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि इतनी अच्छी जगह उन्हें नौकरी मिल जाएगी। वर्ष 2012 में अपने साथ हुई दुर्घटना को याद कर वे आज भी सहम जाते हैं। इसके पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे लेकिन जुलाई 2012 में उनके जीवन में ऐसी दुर्घटना हुई कि उनकी पूरी दुनिया ही बिखर चुकी थी। अपने भाई के जन्मदिन पर वे गैस बलून लेने गए थे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और इस दर्दनाक हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए। घर के बड़े बेटे के साथ हुए इस हादसे ने माता-पिता को झकझोर के रख दिया। श्री कुर्रे के परिवार में अभी आठ लोग रहते है। संयुक्त परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी श्री कुर्रे और उनके पिता पर ही है। इसके पहले श्री कुर्रे छोटा मोटा काम करके गुजर-बसर करते थे। उन्हें समाज कल्याण विभाग से ट्राईसिकल भी मिली है। 

इस नौकरी के मिल जाने से उन्हें और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। श्री कुर्रे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते नहीं थकते है। वे कहते है कि सरकार ने हम जैसे बेरोजगारों की सुध ली है। सरकार की पहल पर ही इस तरह के रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो निश्चित ही उन जैसे बेरोजगारों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। प्लेसमेंट कैंप के नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना ने बताया कि 1700 युवाओं को कैंप में ऑफर लेटर मिला था। उन्हें शनैः शनैः निजी कंपनियों द्वारा नियोजित किया जा रहा है।

 

 

और भी

पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों में अनुशासन बना रहे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर भी हर माह दो से तीन स्कूलों का दौरा कर वहां निरीक्षण करें। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और पारदर्शी प्रशासन हमारा लक्ष्य है। राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि बच्चों को स्कूल का बेहतर भवन मिले और वहां पढ़ाई-लिखाई की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णाेंद्धार के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर स्कूल भवनों की सुदृढ़ता की स्वंय मानिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णाेंद्धार के लिए प्रारंभ की गई स्कूल जतन योजना के तहत जीर्णाेंद्धार कार्याें की जांच की जाए तथा स्कूल जतन योजना में आबंटित राशि का उपयोग कर कार्यों को पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और शालाओं के युक्ति-युक्तकरण के लिए प्रस्ताव अगले कैबिनेट की बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इससे शालाओं में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और डॉ. बसवराजू एस., स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों में अनुशासन बना रहे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर भी हर माह दो से तीन स्कूलों का दौरा कर वहां निरीक्षण करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और पारदर्शी प्रशासन हमारा लक्ष्य है। राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि बच्चों को स्कूल का बेहतर भवन मिले और वहां पढ़ाई-लिखाई की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णाेंद्धार के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर स्कूल भवनों की सुदृढ़ता की स्वंय मानिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णाेंद्धार के लिए प्रारंभ की गई स्कूल जतन योजना के तहत जीर्णाेंद्धार कार्याें की जांच की जाए तथा स्कूल जतन योजना में आबंटित राशि का उपयोग कर कार्यों को पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और शालाओं के युक्ति-युक्तकरण के लिए प्रस्ताव अगले कैबिनेट की बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इससे शालाओं में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और डॉ. बसवराजू एस., स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ लगाने का आव्हान किया है। बारिश के मौसम में ऐसे स्कूल जहां चार दीवारी हो, वहां बच्चों से पेड़ लगवाए जाएं। बच्चे ही पेड़ों की देखभाल करें। नीम, गुलमोहर, करंज आदि प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षकों को रोटेशन के आधार पर प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण नीति तैयार की जाए, ताकि सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों से बच्चों के पालकों को भी जोड़ा जाए। छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में इस वर्ष पहली बार 6 अगस्त को प्रदेशव्यापी मेगा-पीटीएम आयोजित किया जा रहा है।

आरटीई के तहत ड्राप आउट रोकने मेंटॉर होंगे नियुक्त 

छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के ड्राप आउट पर अंकुश लगाने के लिए जिलेवार अधिकारियों को मेंटॉर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। मेंटॉर के रूप में नियुक्त अधिकारी आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। बच्चों को यदि कोई समस्या आती है तो उनके पालकों, शाला प्रबंधन और प्रशासन से मिलकर उसका समाधान करेंगे और पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चों और उनके पालकों को प्रोत्साहित करेंगे।  
 
व्यावसायिक शिक्षा : बच्चों की स्किलिंग उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हो

मुख्यमंत्री ने स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम को बेहतर गुणवत्ता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बच्चों की स्किलिंग इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हो, ताकि बारहवीं पास करने के बाद उन्हें वर्तमान और नए लगने वाले उद्योगों में आसानी से रोजगार के अवसर मिल सके। बच्चों को इसकी फिल्ड ट्रेनिंग भी दी जाए। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कक्षा 6 से व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 
बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में छात्र-शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय स्तर से बेहतर है। राष्ट्रीय स्तर पर 26 बच्चों पर एक शिक्षक है, जबकि छत्तीसगढ़ में छात्र-शिक्षक अनुपात 21.84 है। बालवाड़ी के संबंध में जानकारी दी गई कि 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रदेश में 9,438 बालवाड़ियां संचालित है। इस वर्ष 1132 बालवाड़ी प्रारंभ की जानी है। पीएम श्री योजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में प्रदेश में यह योजना 211 स्कूलों में प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखण्ड तथा नगरीय निकायों से एक-एक स्कूल का चयन कर उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना में 198 स्कूलों में इस योजना को प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना के साथ किचन-गार्डन, एआई रोबोटिक्स, आईसीटी लैब की सुविधा के साथ ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस बार अधिकांश स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। 

विद्या समीक्षा केन्द्र के संबंध में बैठक में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु विद्या समीक्षा केन्द्र बनाया गया है। चरणबद्ध रूप से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की ऑनलाईन मॉनिटरिंग, विद्यार्थियों के मूल्यांकन, मध्यान्ह भोजन योजना, शिक्षकों की पदोन्नति-स्थानांतरण, अवकाश आदि की मॉनिटरिंग की जाएगी। डाटा विश्लेषण हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए आईआईटी भिलाई के साथ एमओयू किया गया है। बैठक में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री संजीव झा, संचालक लोक शिक्षण श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, संचालक एससीईआरटी श्री राजेन्द्र कटारा, पाठ्यपुस्तक निगम के संचालक श्री कुलदीप शर्मा भी उपस्थित थे।
और भी

महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त आज जारी करेंगे मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त सोमवार एक जुलाई को जारी करेंगे। योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में मुख्यमंत्री श्री साय 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस महती योजना पर काम शुरू हो गया।  प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं तथा कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में बहुत सी महिलाएं आयी उन्होंने अपने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं। 

सोमवार को जब मुख्यमंत्री पांचवीं किश्त का अंतरण महिलाओं के खाते में करेंगे, तब स्वतः ही महिलाओं के जीवन में कुछ खुशियां और भी जुड़ जाएंगी। मातृ शक्ति को मजबूत कर प्रदेश को विकसित बनाने का जो विजन मुख्यमंत्री ने देखा है, उस विजन की राह में एक मील का पत्थर इस दिन फिर जुड़ जाएगा।

 
और भी

श्री सदगुरु कबीर प्रागट्य उत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव

  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने दुर्ग जिले के अहिवारा में 2 करोड़ 68 लाख 94 हजार रुपये लागत के 41 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 17 लाख 84 हजार रुपये लागत से नवनिर्मित नगर पालिका परिषद भवन अतिरिक्त के कक्ष का लोकार्पण तथा नगर पालिका के विभिन्न वार्डाे में 2 करोड़ 51 लाख 10 हजार रूपए लागत के 40 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। भूमिपूजन कार्यों में प्रमुखता वार्ड क्र. 01 शिवमंदिर नहर पुल कलर्वट से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण 24 लाख 72 हजार रूपए, वार्ड क्र. 11 महिला भवन से महमूद खान घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 20 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 प्रकाश साहू घर से गया यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 16 लाख 32 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 सूर्यवंशी ब्यारा से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 4 लाख 49 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 कुशल साहू घर से फेरहा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 78 हजार रूपए, वार्ड क्र. 07 बस स्टैण्ड से सुंदर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 31 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 रतन बहादुर घर से चुम्मन यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9 लाख 54 हजार रूपए, वार्ड क्र. 02 लिलार घर से शत्रुहन बाड़ी तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 96 हजार रूपए, वार्ड क्र. 04 बिसौहा किराना स्टोर्स से कचरा बाई घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 3 लाख 23 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 संतेश्वर घर से विनोद विश्वकर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5 लाख 11 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 मुरलीधरण घर से पुष्पा बघेल घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5 लाख 17 हजार रूपए, वार्ड क्र. 02 राम किशोर बाड़ी से कुम्हारी रोड बरातुराम साहू के बाड़ी तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 19 लाख 99 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 दुर्गा मंदिर से स्लाटर हाउस तक बी.टी. रोड वाईडिंनिंग कार्य 16 लाख 20 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 बस स्टैण्ड के पास बी.टी. रोड वाईडिनिंग कार्य 6 लाख 30 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 देवांगन प्रिन्टर्स से साहू पान ठेला तक बी.टी. रोड वाईडिनिंग कार्य 5 लाख 31 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 सलीम अहमद घर से मेनरोड एवं पाण्डेय पारा में पाईप लाईन विस्तार 3 लाख 46 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 निर्मलपारा अशोक घर से झंडी घर तक, मांझी पारा गैंदू से लक्ष्मण घर तक, पाण्डेय पारा मेनरोड तक एवं अंपूर्णा किराना स्टोर्स से सेन भवन तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 9 लाख 62 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 रमेश यादव घर से रिंकू घर तक एवं बहादुर घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1 लाख 65 हजार रूपए, वार्ड क्र. 04 अशोक रवानी घर से नंदू घर तक एवं मुक्तिधाम से मनीकंचण केन्द्र तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 4 लाख एक हजार, वार्ड क्र. 03 खासीडीह तालाब स्थित पम्प से खासाडीह स्कूल तक एवं नहर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 6 लाख 39 हजार रूपए, वार्ड क्र. 01 गौरा चौरा से सेम्पवेल पानी टंकी तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1 लाख 61 हजार रूपए, वार्ड क्र. 13 स्थित बंगला शत्रु घर से शिव घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 5 लाख 40 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 पावर हाउस रोड शिव मंदिर से जोशी भवन तक पाईप लाईन विस्तार 1 लाख 62 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 कमल नारायण से सरोज पटेल तक, सार्वजनिक मंच से भोला राम जोशी घर तक, गया यादव घर से छन्नू साहू घर तक, धनीराम जोशी घर से हिमांचल जोशी, खेमराज से घन्सू, जागेश्वर पटेल से कृष्णा पटेल घर तक, किराना स्टोर्स से अरसनारा रोड, मंदिर से हेण्ड पम्प, पटेल भवन के पास एवं महामाया मंदिर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 9 लाख 38 हजार रूपए, वार्ड क्र. 11 पथरिया चौक से काली मंदिर एवं तीन बत्ती चौक तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 11 लाख 74 हजार रूपए, वार्ड क्र. 04 में चबूतरा निर्माण कार्य 10 लाख रूपए और वार्ड क्र. 01 छटवा तालाब के पास गार्डन निर्माण कार्य 9 लाख 37 हजार रूपए आदि निर्माण कार्य शामिल है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियांे को राशि का चेक भी प्रदान किया।

तत्पश्चात् कबीर भवन में आयोजित श्री सदगुरू कबीर प्रागट्य उत्सव को मुख्य अतिथि की आसन्दी  से सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अहिवारा से मेरा बचपन से नाता रहा है। भारत माता की गर्भ से बड़े-बड़े संत महात्मा हुए है। इनमंे से एक संत कबीर भी है। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी में जीवन दर्शन मिलता है। कबीर की वाणी को घर-घर तक पहंुचाये और जीवन में आत्मसात करें। यह परिसर कबीर के वाणी का प्रचार प्रसार का माध्यम बने। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अहिवारा के लोगों को भरोसा दिलाया गया कि अहिवारा के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष को 50 लाख रूपए तक की कार्य के प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा, राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अहिवारा में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने की बाते कहीं। विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संत कबीर की वाणी सभी समाज को जोड़ने का है। कबीर के अनुयायी सभी समाज के लोग है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर पालिका के अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार ने भी अहिवारा के कबीर चौक का सौंदर्यीकरण पालिका की ओर से 05 लाख रूपए की लागत से कराने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं कबीर प्राकट्य उत्सव के आयोजक महंत श्री लीलाधर साहू सहित अन्य महंतगण एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।

 

 

और भी

टेमरी संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 टेमरी संकुल के संकुल समन्वयक पवन सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों हेतु वृहद रूप में शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 जून 2024 को किया गया। सम्मान समारोह में पदोन्नत शिक्षक, स्थानांतरित शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक भी सम्मानित हुए। इसी तरह नवोदय, एन.एम.एम.एस.ई. चयनित एवं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। रसोइयों और स्वीपर को प्रशस्ति सहित भेंट राशि देकर सम्मान किया गया। सत्र 2023-24 में  विशेष उपलब्धि प्राप्त करने बच्चांे का सम्मान, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर हार पहनाकर मिठाई खिलाकर, बिस्किट, निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक देकर सम्मानित करते हुए स्कूल में  प्रवेश दिया गया। ‘‘स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर‘‘ कुछ इसी प्रकार की भावना संजोए अवसर था। नवप्रवेशी नौनिहालों के संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सह सम्मान का संकुल केंद्र टेमरी के संकुल समन्वयक और संकुल प्राचार्य के दिशा निर्देश में सभी शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज परंपरागत माँ सरस्वती के पूजन अर्चना से हुआ तत्पश्चात सेवानिवृत प्राचार्य सम्मानीय पी.एस.ठाकुर जी को पूरे ग्राम भ्रमण कर ससम्मान विदाई दी गई। नवप्रवेशी नौनिहालों कक्षा पहली, छटवी, नवीं को कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू एवं राज्य स्तरीय अधिकारी बी. रघु, तहसीलदार,  विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू, एबीईओ संगीता देवांगन एवं बेनी राम वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक महावीर वर्मा एवं संकुल अंतर्गत ग्राम सरपंच, संकुल समन्वयकों, शाला विकास समिति के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बिस्किट पैकेट साथ स्कूल ड्रेस और पुस्तक प्रदान कर अपना आशीष प्रदान किया गया। सभी अतिथियों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जनमानस को दिया गया। प्रभारी प्राचार्य नीलिमा ठाकुर ने विद्यालय की उपलब्धियों का वाचन किया।

 

 

और भी

समय पर पीड़ित को न्याय दिलाना ही नये कानून का उद्देश्य : जिला-सत्र न्यायाधीश

  एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नये कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने तथा इसमें जुड़े प्रावधानों पर चर्चा करने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में जिले के अधिवक्ताओं को नये कानून के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ितों को न्याय देने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्येन्द्र साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि नये कानून का उद्देश्य न्याय में विलंब की प्रक्रिया को दूर करना और पीड़ितों को जल्दी न्याय दिलाना है। नये कानून में समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विटनेस के अभाव में प्रभावित होने वाली न्याय प्रक्रिया के लूप होल को भी नये कानून में दूर किया गया है।


कार्यशाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश साहू ने आगे कहा कि उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के तहत एक जुलाई से लागू होने वाले नये कानूनों की जानकारी से सभी को अवगत कराया जा रहा है। अधिवक्ताओं की भूमिका न्यायालय का सहयोग करने के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने में होता है। अधिवक्ता न्याय प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। किसी भी कार्य को समर्पित होकर ईमानदारीपूर्वक किया जाये तो निश्चित ही समय पर कार्य पूर्ण होता है। उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि पक्षकार, अधिवक्ता समर्पित होकर कार्य करें तो सिविल कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पांच वर्ष के भीतर न्याय की प्रक्रिया संपादित हो सकती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं के कार्य को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी विशिष्ट सेवाओं के कारण ही अधिवक्ताओं की सेवा को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में नहीं लाया गया है। उन्होंने विधिक ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की बात भी कही।

कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने कानून को देश की विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम सभी शासन के अंग हैं और कानून का पालन सुनिश्चित कराने से पूर्व कानून के संबंध में जानकारी अवश्य रखें। कलेक्टर ने भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ के बैरिस्टर सहित अन्य अधिवक्ताओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियन 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के संबंध में सभी को जानकारी होने के साथ ही अधिवक्ताओं का सहयोग होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश तेजी से आगे बढ़ा है। इससे पूर्व ब्रिटिश काल में कानून लागू किये गये थे। उस समय कानून का उद्देश्य उनके हितों के अनुसार तय किया गया था। एक जुलाई से लागू होने वाले नये कानून में पीड़ितों को जल्दी न्याय देने के साथ ही भारतीयों के हितों के लिए कानून बनाया गया है। उन्होंने डॉ.अम्बेडकर द्वारा तैयार कानून में समानता की बात कहते हुए नवीन कानून से सभी को अपडेट रहने की अपील की। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि भारत में लागू होने वाले नये कानूनों को सर्वाेत्तम बनाने के साथ ही उसे क्रियान्वित करने में हम सभी की भूमिका होगी। उन्होंने नये कानूनों में न्याय को प्राथमिकता, तकनिकी पहलुओं का समावेश, नागरिक केंद्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, महिला सुरक्षा, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, समयबद्ध साक्ष्य संग्रह तथा निष्पक्षता आदि के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप, न्यायाधीश, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

 

 

और भी

भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी बन गई है भाजपा सरकार की पहचान : कांग्रेस

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साय सरकार की पहचान बन गयी है। बिना कमीशन के प्रदेश में किसी विभाग में कोई काम नहीं हो सकता। आबकारी, पीएचई, कृषि सभी विभागों में कमीशन के टारगेट फिक्स हो गये है। अब तो लोग साय सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हो रहे है। आबकारी विभाग में अधिकारी दुकानों को कमीशन का टार्गेट दे रहे है, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमीशन मांगे जाने की लिखित शिकायत विगत 2 अप्रैल 2024 को जल जीवन मिशन के प्रदेश संचालक से की है। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने उक्त शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया है। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का मौन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की सहमति और संरक्षण में ही लूट का यह खेल खेला जा रहा है। कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने अपने शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि ईई और एसडीओ के द्वारा यह बताया गया है उनके द्वारा लिए जाने वाला कमीशन ऊपर वालों के लिए है। मुख्यमंत्री साय यह स्पष्ट करें, कि क्या यह कमीशन छत्तीसगढ़ को रिमोट से चलाने वाले मोदी और शाह तक पहुंचाया जा रहा है?


दीपक बैज ने कहा कि आबकारी और जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना है। भाजपा नेताओं का पूरा फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं में जमकर वसूली शुरु हो गई है। तमाम विभाग ठेके पर संचालित किये जा रहे हैं। पूरा कमीशन का भुगतान नहीं होने पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर बिल पर साइन करने से रोका जा रहा है। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा भी भाजपाईयों के लिए केवल जुमला है, असलियत यही है कि छत्तीसगढ़ में वसूली और संगठित लूट का रैकेट भाजपा नेताओं के सरंक्षण में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के चलते ही अमृत मिशन योजना छत्तीसगढ़ में पिछड़ गया है। साय सरकार आने के बाद से घरेलू नल कनेक्शन लगाने की रफ़्तार बेहद धीमी हो गई। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के लिए नित नए प्रयोग हो रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार ने स्मार्ट सिटी कमेटी में निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बाईपास करके अधिकारियों को जिम्मेदारी दी, डीएफ समिति में कलेक्टरों को प्रमुख बनाया ताकि भुगतान और वसूली में केंद्र का सीधा नियंत्रण हो सके। स्मार्ट सिटी की तरह है जल जीवन मिशन भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कमीशनखोरी के कारण सफल नहीं हो पाया है। 2024 तक सभी घरों में घरेलू नल कनेक्शन देने का मोदी सरकार दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

 

 

और भी

भाटापारा में मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत

 भाटापारा में आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्थानीय हैलीपैड पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।


हैलीपेड में भाटापारा विधायक इंद्र साव,भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, समाज प्रमुखों, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

 

 

और भी

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हुए कांकेर के तीर्थयात्री

 रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को जिले के 72 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के पश्चात सकुशल वापस लौट आए। इस दौरान सभी तीर्थयात्री अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन से अभिभूत होकर शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिये आभार प्रकट किया।


अयोध्या धाम के दर्शन कर लौटे नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सरोना निवासी श्रीमती शांता बाई मरकाम ने बताया कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुण्य धरा काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए, इसके बाद अयोध्या धाम में भगवान रामलला के। साथ ही गंगा आरती में भी शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई और तीर्थ स्थलों में अच्छे से घूमने और दर्शन करने का मौका मिला। श्रीमती मरकाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल के लिए बारंबार आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार नागरिकों को ऐसे ही तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी।

चारामा विकासखंड के ग्राम हाराडुला निवासी सुधराम सिन्हा ने बताया कि वे एक सहयोगी माखन हिरवानी के साथ अयोध्या धाम यात्रा के लिए गए थे। शासन द्वारा सभी यात्रियों के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। वहाँ पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री भेंट कर सभी को अग्रिम बधाई देते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। यह भी बताया कि वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल होने का मौका मिला। इसके पश्चात अयोध्या धाम पहुंचे जहां भगवान रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था थी, जिससे सभी को अच्छे से भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सिन्हा ने रामलला दर्शन योजना के तहत अच्छी व्यवस्था  के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार प्रकट किया। इसी तरह दुर्गुकोंदल विकासखंड के ग्राम हाटकोंदल निवासी युवराज सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से छत्तीसगढ़वासियों को भगवान राम के जन्म स्थल अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय पहल है। इसके लिए उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन का सौभाग्य मिलता रहेगा।

इसी प्रकार ग्राम ठेलकाबोड़ निवासी श्रीमती जागेश्वरी उइके, ग्राम जैसाकर्रा निवासी श्रीमती पुरइन साहू, ग्राम उमरादाह निवासी गोविंद राम नाग, राजकुमार पटेल और अंतागढ़ निवासी उर्मिला साहू, ग्राम हाटकोंदल निवासी दरबू राम कोसमा, ललित हिडको और मोहन सिंह ठाकुर सहित जिले के सभी तीर्थयात्रियों ने अयोध्या धाम यात्रा के लिए शासन की व्यवस्थाओं से अभिभूत होकर और भगवान रामलला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

यात्रियों के सहयोग एवं अनुरक्षक के रूप में गए वीरेंद्र ठाकुर और वीरेंद्र महिलांगे ने बताया कि सभी यात्री ने ट्रेन में भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा का आनंद लिया और शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से प्रसन्नता  और संतुष्टि जाहिर की। सभी तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा के पश्चात सकुशल और स्वस्थ जिला मुख्यालय पहुंच गए।

 

 

और भी