छत्तीसगढ़

सांकरा मंडल में हुंकार रैली की तैयारी बैठक संपन्न

 पिथौरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत  के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सांकरा मंडल की बैठक आगामी महतारी हूंकार रैली को सफल बनाने बैठक संपन्न।

शराबबंदी,अनाचार ,अत्याचार ,लाचार कानून व्यवस्था, कर्जमाफी महिला स्व सहायता समूह ,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास  आमंटित नहीं करने आदि मुद्दे को लेकर 11 नवंबर को प्रदेश स्तर पर महतारी हुंकार रैली निकाली जाएगी जिसके  रणनीति बनाने हेतु भाजपा महिला मोर्चा सांकरा की बैठक रखी गयी।

जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा  पुष्पलता चौहान , मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू , महामंत्री रामलाल मलिक , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जशोवंती पटेल , भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकाश बघेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश विशाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहू, मुरली यदुराज, रजनी कश्यप,गायत्री डडसेना,टिकेश्वरी साहू,हीरा बंजारा, अंजु यादव,नितिशा ग्वाल, सुरजा बरिहा,चंद्रिका यादव, साधना सिंह, ओमकार ठाकुर,बाबूलाल साव, उपस्थित रहें।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है। 

बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की जाती है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

 
और भी

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए :मुख्यमंत्री

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान बेचने वाले किसानो  को समितियां और उपार्जन केन्द्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में जिलों के प्रभारी सचिव और कलेक्टर मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि समिति स्तर पर 1 नवम्बर को किसानों की बैठक ली जाए और किसानों से धान आवागमन की प्लानिंग समिति स्तर पर की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के कारण धान कटाई पूरे तरीके से शुरू नही हुई है। किसानों को धान को सुखाकर लाने के लिए सेंसिटाईस करें, ताकि उन्हें धान बेचने में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष खरीदे जाने वाले धान में नमी का प्रतिशत 17 प्रतिशत से कम होना चाहिए। इसका किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने धान की मिलिंग के लिए राईस मिलों के पंजीयन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, वित्त सचिव अलरमेलमंगई डी., मुख्यमंत्री के सचिव  डी.डी. सिंह, खाद्य सचिव  टोपेश्वर वर्मा, मुख्यमंत्री के उप सचिव  सौम्या चौरसिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में किसानों के पंजीयन की स्थिति, बारदाना व्यवस्था, धान परिवहन की तैयारियों, संग्रह केन्द्रों में की गई तैयारियों और मिलों के पंजीयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि धान परिवहन की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। नवगठित सभी पांच जिलों में डीएमओ, सहायक लेखा अधिकारी व क्षेत्र सहायक की पदस्थापना की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर जांच चौकियां सक्रियता से काम करें। 

पंजीकृत किसानों और धान के रकबे में बढ़ोतरी

बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ वर्ष 2022-23 में एक लाख 29 हजार नये किसानों के एक लाख 9 हजार हेक्टेयर रकबे का नवीन पंजीयन किया गया है। इस प्रकार खरीफ वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के लिए 25 लाख 23 हजार किसानों के 29.42 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया जा चुका है। गौरतलब है कि पिछले खरीफ वर्ष में धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 24 लाख 5 हजार थी। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि धान खरीदी के लिए वर्तमान में लगभग 3 लाख 92 हजार गठान नये, पुराने बारदाने उपलब्ध हो चुके हैं। इसके अलावा नये बारदानों की प्राप्ति तथा पुराने बारदानों के संकलन एवं सत्यापन का कार्य सतत रूप से प्रक्रियाधीन है। राज्य स्तरीय समिति के निर्णय के अनुसार सभी जिलों में धान परिवहन हेतु परिवहनकर्ताओं से अनुबंध किया जा चुका है, साथ ही धान परिवहन हेतु अन्य आवश्यक तैयारियां भी पूर्ण की जा चुकी हैं। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि मिलरों द्वारा समितियों से धान के अधिकतम उठाव को सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समितियों को धान खरीदी हेतु अग्रिम राशि उपलब्ध कराई जाए। बैठक में बताया गया कि विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के संबंध में प्रदेश स्तर पर जिलों के सभी मास्टर ट्रेनर्स तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा धान खरीदी में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

 

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 बिलासपुर : जिला मुख्यालय में 1 नवम्बर को मनाया जाएगा राज्योत्सव

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को जिला मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह होंगी। राज्योत्सव के एक दिवसीय कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

धमतरी : जिले में राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने इस साल भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जि़ला स्तर में मनाए जानेवाले राज्योत्सव की तैयारियां बेहतरीन तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिकारी सौंपे गए दायित्व का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करें।

धमतरी : जिले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने दिया बल

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में भी आगामी 1 नवंबर से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानों से की जाएगी। धान खरीदी व्यवस्थित और बिना किसी दिक्कत के 96 उपार्जन केंद्रों में की जा सके इसके लिए कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने 96 नोडल अधिकारी बनाए हैं। आज इन अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपे गए दायित्व से ना केवल वाकिफ कराया, बल्कि इसका सही तरीके से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए हैं।

कवर्धा : राज्योत्सव मेले में होगा ग्रामीण और शहरीअर्थव्यवस्था का अदभूत संगम

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को कवर्धा के आचार्य पंथ गृंथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में राज्योत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के मुख्यअतिथि पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर होगी। एक दिवसीय राज्योत्सव मेले में इस बार छत्तीसगढ़ की कला-सांस्कृतिक पर आधारित खुबसुरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखरेगी।

धमतरी : संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आगामी 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

 

और भी

मुंगेली जिले की सभी सड़के होंगी दुरूस्त, 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए 35 करोड़ की राशि स्वीकृत

कलेक्टर और एसपी ने किया नवीन सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में नवीन सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य जोरों से चल रहा है। कलेक्टर राहुल देव स्वयं सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए फील्ड पर उतरकर मुआयना कर रहे हैं। वहीं सड़कों के निर्माण, सुधार और मरम्मत के लिए समिति भी गठित की गई है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी सड़कों का दुरूस्तीकरण किया जाएगा। इस हेतु कार्ययोजना बनाया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए शासन की ओर से 35 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। वहीं लोरमी-कोदवामंहत सड़क मार्ग के लिए 6 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर देव ने पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के साथ आज लोरमी विकासखंड अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और एडीबी की ओर से किए जा रहे नवीन सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की ओर से मुंगेली-लोरमी सड़कमार्ग के मरम्मत कार्य, पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन लोरमी-कोदवामहंत सड़क मार्ग और एडीबी की ओर से निर्माणाधीन लोरमी-जरहागांव सड़कमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जायेगा। कलेक्टर ने निर्माण और मरम्मत कार्य को उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोरमी-जरहागांव सड़क मार्ग में भू-अधिग्रहण के प्रकरणों की भी जानकारी ली और मौके पर ग्राम विचारपुर में किसान लक्ष्मण प्रसाद के सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का माप भी करवाया। उल्लेखनीय है कि लोरमी-जरहागांव सड़क मार्ग के लिए 93.53 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

 

और भी

मुद्दाविहीन भाजपा अपराधिक घटनाओं का महिमा मंडन कर रही : कांग्रेस

 भाजपा राज में एफआईआर नही होता था, कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधी पकड़े जा रहे

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य में मुद्दों के दिवालियों से जूझ रही भाजपा अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिये अपराधिक घटनाओं का महिमा मंडन करने की गंदी राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता अपराधिक घटनाओं की कमेंटरी करते हुये बयान जारी कर प्रदेश में अनावश्यक भ्रम का वातावरण बनाने की कोशिश में लगे है। भाजपा क द्वारा छिटपुट अपराधिक घटनाओं के आधार पर एक दिन में दो- दो बयान जारी किये जाते है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एक अपराधिक घटना पर बयान जारी करते उसी दिन भाजपा की प्रवक्ता किसी दूसरे घटना पर बयान जारी कर राजनीति करती है। यह बताता है कि भाजपा के पास में कांग्रेस सरकार के खिलाफ उठाने के लिये मुद्दे नही बचे है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा यदि बयान देते समय भूल जाते है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों की अपेक्षा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा हैै। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऐसी कोई अपराधिक घटना नही हुई है जिसमें अपराधी पकड़े गये न हुये हो। हर घटना का अपराधी सलाखो के पीछे भेजा गया है। भाजपा के राज में तत्कालीन भाजपा नेताओं के संरक्षण में जुआ, सट्टा, गिरोहबाजी होती थी, हुक्का बार के नाम पर युवाओं को नशा परोसा जाता था। कांग्र्रेस की सरकार बनने के बाद सट्टा, जुआ, गिरोहबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगा हैं। हुक्का बारों को ने बंद कर दिया गया। राज्य में 15 सालों तक मजबूत हो चुके नशा माफिया को नेस्तानाबूत किया।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की जनता भूली नही है किस प्रकार भाजपा के राज में राजधानी में महिला कांस्टेबल के साथ दुराचार के बाद हप्ते भर एफआईआर दर्ज नही हुयी थी। झलियामारी की मासूम बच्चियों को न्याय दिलाने विपक्ष को आंदोलन करना पड़ा था राजधानी में व्यापारियों के साथ दर्जनों लूट डकैती, गोली मारने की वारदाते हुयी थी लेकिन भाजपा सरकार किसी को पकड़वा नही पाई थी आज कानून का राज है कांग्रेस सरकार अपराध पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही हैै।

और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 50 करोड़ 62 लाख के 166 विकास कार्यों की सौगात

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चारामा में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर जिले के लिए 50 करोड़ 62 लाख रुपए के 166 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इन कार्यों में 40 करोड़ 35 लाख रुपए के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 20 लाख रुपए के 21 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इसके अलावा उनके द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया गया। 

भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चिल्हाटी गौठान में समूह के लिए आजीविका कार्यकलाप के लिए 7 लाख 60 हजार रुपए का वर्क शेड निर्माण व वार्ड क्रमांक-08 गौठान में 22 लाख 20 हजार रुपए के 3 नग शेड निर्माण कार्य, कन्या आश्रम किनारी में 23 लाख 45 हजार रुपए से 50 सीटर प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम में आहाता निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डो में अधोसंरचना मद से 02 करोड़ 81 लाख रुपए के सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 44 लाख रुपए की लागत से विभिन्न वार्डों में सी.सी.रोड व नाली निर्माण कार्य, कोरर-तरांदूल मार्ग में 02 करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपए की लागत से 2.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, घोटिया से बोटेचांद तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 3.15 किलोमीटर लागत 45 लाख 01 हजार रुपए, ग्राम पंचायत परवी में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मांगरा नाला भाग-02 नालों का उपचार कार्य लागत 1 करोड़ 12 लाख 56 हजार 700 रुपए, ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत बयानार नालों का उपचार कार्य लागत 88 लाख 81 हजार 700 रुपए तथा ग्राम पंचायत नारायणपुर के सेमरपारा, ग्राम पंचायत कन्हारगांव के पाण्डरपुरी, ग्राम पंचायत बोगर के निषादपारा और ग्राम पंचायत भेजा के गांडापारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 05-05 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया।

चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जेपरा के बांधापारा में दुलार घर से नारद घर तक 300 मीटर सी.सी. रोड निर्माण लागत 07 लाख 39 हजार 600 रुपए, खासपारा बड़ेगौरी में 330 मीटर सी.सी. रोड़ निर्माण लागत 8 लाख 15 हजार 900 रुपए, ग्राम पंचायत चांवड़ी के जुर्रीपारा बरकच्छार में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 07 लाख 39 हजार 600 रुपए, चारामा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण पूर्व में निर्मित भवन के ऊपर लागत 12 लाख रुपए, ग्राम पंचायत सराधुनवागांव के काउ डंक में वर्किंग के लिए सामने व पीछे शेड व पेवर ब्लाक कार्य लागत 06 लाख 61 हजार रुपए, ग्राम पंचायत जेपरा से बांधापारा मार्ग पर डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण लागत 19 लाख 80 हजार रुपए, तुएगहन, पंडरीपानी, करिहा ग्राम पंचायत में नरवा विकास के अंतर्गत चयनित रौतकोनहा नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 69 लाख 78 हजार 800 रुपए, ग्राम पंचायत लखनपुरी व उडकुडा में नरवा विकास के अंतर्गत चयनित लखनपुरी नालों का उपचार कार्य लागत 62 लाख 65 हजार 700 रुपए, कांटागांव से भोथा सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत पंडरीपानी के जुनवानी हल्बा, ग्राम पंचायत बासनवाही के भुईंगांव साहूपारा, ग्राम पंचायत मैनपुर के शक्तिदाई मंदिरपारा, ग्राम पंचायत आंवरी के गडरिया धनकरपारा, ग्राम पंचायत भिरौद के कलारपारा और ग्राम पंचायत जैसाकर्रा शिवमंदिर पारा व ग्राम पंचायत तेलगरा के सुरावंड में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 05-05 लाख रुपए, ग्राम पंचायत करिहा के कलारपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 10 लाख रुपए, नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक-08 में डबरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 18 लाख  75 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-15 में भाठापारा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 88 लाख 88 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-06 में सरार तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 48 लाख 75 हजार रुपए, नगर पंचायत चारामा में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 02 नग लागत 33 लाख 51 हजार रुपए व सीसी रोड निर्माण कार्य 03 नग लागत 26 लाख 16 हजार रुपए, जनपद पंचायत चारामा अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों में वैकल्पिक प्रवाह प्रकाश व्यवस्था लागत 201 लाख 60 हजार रुपए, ग्राम पंचायत लखनपुरी के साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत बागडोंगरी के हिंगनझर में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के गिधाली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 05 लाख रुपए, ग्राम पंचायत भिरौद के आवासपारा में रंगमंच निर्माण कार्य लागत 05 लाख रुपए, शहीद गैंदसिंह महाविद्यालय जैसाकर्रा में जीर्णोद्धार कार्य लागत 6 लाख 40 हजार रुपए, ग्राम पंचायत चांवड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया।

इसी प्रकार दुर्गूकोंदल विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 15 लाख 66 हजार रूपये, ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य गोड़वाना सर्कल लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत आमाकड़ा के यादवपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत हाटकोंदल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य महिला संगठन लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कर्रामाड़ में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य महिला संगठन लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य महिला संगठन लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत डांगरा में संबलपुर-दुर्गूकोंदल रोड से डांगरा तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 1.50 किलोमीटर लागत 18 लाख 17 हजार रूपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गूकोंदल में 10 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड लागत 37 लाख रूपये, ग्राम पंचायत घमरे में मिट्टी बांध का निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपये, ग्राम पंचायत खुटगांव एडग़ुड़, हानपतरी के आमागढ़, लोहत्तर के सोनादाई व ग्राम पंचायत बरहेली के कोडाखुर्री में देव वनभूमि (देवगुड़ी) के संरक्षण कार्य लागत 05-05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत घमरे कोण्डे में मेटाघमरे नाला का उपचार कार्य लागत 97 लाख 33 हजार रूपये, ग्राम पंचायत साधुमिचगांव में हड़मालेण्डी नाला का उपचार कार्य लागत 47 लाख 48 हजार रूपये, ग्राम पंचायत हानपतरी में वेदकट्टी नाला का उपचार कार्य लागत 21 लाख 17 हजार रूपये, ग्राम पंचायत मिचेसुखई में तुमरीसुर नाला का उपचार कार्य लागत 60 लाख 91 हजार रूपये, ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से के कलारपारा, लोहत्तर के हल्बापारा, चाहचड़ के पटेलपारा, घोड़पाल के आमापारा और आमाकड़ा के निषादपारा में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 05-05 लाख रूपये का भूमिपूजन किया। इसके अलावा भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत 31 आश्रम-छात्रावासों का मरम्मत, जीर्णोद्धार व शौचालय, स्नानागार निर्माण कार्य लागत 158 लाख 70 हजार रुपये तथा 27 प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला का मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्य लागत 66 लाख 76 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कांकेर विकासखंड अंतर्गत नगरपालिका कांकेर के वार्ड क्रमांक-06 संजय नगर वार्ड स्थित गौठान में 20 नग वर्मी पिट सह शेड निर्माण कार्य लागत 07 लाख 84 हजार रुपये, ग्राम पंचायत पोटगांव में पशु आश्रय स्थल निर्माण कार्य लागत 07 लाख 13 हजार रुपये, ग्राम पंचायत इच्छापुर, बागोडार, मरकाटोला और मालगांव में बनने वाले गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उक्त प्रत्येक गोदाम सह कार्यालय भवन की लागत 25 लाख 26 हजार रुपये है। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखंड के  ग्राम पंचायत अभनपुर और घोटियावाही में गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। प्रत्येक गोदाम सह कार्यालय भवन की लागत 25 लाख 26 हजार रूपये है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बादल में मुख्य सड़क से धान खरीदी केन्द्र व धान खरीदी केन्द्र से पंचायत भवन तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य लागत 01 करोड़ 97 लाख 40 हजार रूपये और अंतागढ़ विकासखण्ड के एकलव्य आवासीय विद्यालय लामकन्हार का उन्नयन व सुदृढ़ीकरण अन्य निर्माण कार्य सहित लागत 05 करोड़ रूपये, ग्राम पंचायत बेलोण्डी में 50 सीटर प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम में आहाता निर्माण कार्य लागत 18 लाख 48 हजार रूपये, ग्राम पंचायत आमाबेड़ा में 50 सीटर प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम में आहाता निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत 23 लाख 45 हजार रूपये, ग्राम पंचायत भैंसासुर, पोडग़ांव और सरण्डी में बनने वाले गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उक्त प्रत्येक गोदाम सह कार्यालय भवन की लागत 25 लाख 26 हजार रूपये है। ग्राम पंचायत भैंसगांव अंतर्गत रावघाट चरणपीठ के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 04 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कोलर के यादवपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फुफगांव में संत कुमार खेत के पास 02 मीटर पुलिया निर्माण लागत 05 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया।

कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनगढ़ के डोण्डे में सामुदायिक स्व सहायता समूह के लिए शेड निर्माण कार्य लागत 06 लाख 34 हजार रूपये व मुर्गी शेड निर्माण कार्य लागत 08 लाख 43 हजार रूपये, हरनगढ़ के गौठान ग्राम कोण्डे में पशु आहार निर्माण इकाई की स्थापना लागत 22 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बडग़ांव, संगम, ऐसेबेड़ा, पी.व्ही-16, पी.ही. 26, कोड़ेनार, छोटेबेठिया पी.व्ही. 92 और ग्राम पंचायत चारगांव में गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। उक्त प्रत्येक गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण की लागत 25 लाख 26 हजार रुपये है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत कापसी कालोनी से रतनपुरी पी.व्ही. 118 तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 2.10 किलोमीटर लागत 34 लाख 64 हजार रूपये, ग्राम पंचायत गोण्डाहुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत जयपुर पी.व्ही. 50 से कुरूषबोड़ी तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 1.20 किलोमीटर लागत 18 लाख 07 हजार रूपये, ग्राम पंचायत बदरंगी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत मारदा से भवानीपुर पी.व्ही. 75 तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 1.70 किलोमीटर लागत 24 लाख 69 हजार रूपये, ग्राम पंचायत पित्तेभोडिय़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत किलोमीटर 25 आफ कापसी कालोनी रतनपुर रोड से पित्तेभोडिया तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 2.10 किलोमीटर लागत 29 लाख 64 हजार रूपये तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत एल-022-49 किलोमीटर आफ भानुप्रतापपुर बांदे रोड बडग़ांव से बड़ेपारा तक सड़क नवीनीकरण सह नियमित संधारण कार्य लंबाई 1.30 किलोमीटर लागत 06 लाख 39 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत छिंदपाल के निषादपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत सिकसोड़ के प्राथमिक शाला जुनागावड़े गांव में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 05 लाख रूपये, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हरनगढ़ में किचन शेड निर्माण कार्य लागत 04 लाख रूपये, प्राथमिक शाला बड़ेकापसी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 05 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत बडग़ांव में मेन रोड से दु:खुराम पांडे के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 100 मीटर लागत 02 लाख 60 हजार रूपये का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से 10 करोड़ 20 लाख रूपये के 21 कार्यों का लोकार्पण भी किया। भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर में निर्मित सी.सी. सड़क निर्माण गौठान से मेन रोड तक लागत 10 लाख 61 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण ग्राम कच्चे लागत 36 लाख 91 हजार रूपये, भानुप्रतापपुर में निर्मित 50 सीटर पो.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण लागत 191 लाख रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानबेड़ा में महिला, पुरूष वार्ड व बर्थ वेटिंग रूम निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपये, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत 05 ग्राम पंचायतों में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था लागत 72 लाख रूपये और मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत सीमेंट क्रांकीट सड़क 08 कार्य लंबाई 1.45 किलोमीटर लागत 83 लाख 50 हजार रूपये का लोकार्पण किया गया।

इसी प्रकार चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुनवागांव में निर्मित महिला स्व सहायता समूह के आजीविका संवर्धन के लिए वर्किंग शेड निर्माण लागत 07 लाख  60 हजार रूपये, गांडागौरी से आमापारा मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत 02 करोड़ 76 लाख 66 हजार रूपये तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्रेकोड़ो में निर्मित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वयनर लागत 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कर्रामाड़ के मुंगूरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 05 लाख रूपये, दुर्गूकोन्दल की सड़कों में सोलर स्ट्रीट लाईट स्थापना लागत 14 लाख 40 हजार रूपये, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत सी.सी.रोड निर्माण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दमकसा, बालिका छात्रावास दमकसा, हाई स्कूल तराई घोटिया, हाई स्कूल भवन परवी में पहुंच मार्ग लंबाई 595 मीटर लागत 30 लाख 78 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत सी.सी.रोड निर्माण हाई स्कूल हानपतरी, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्र कोड़ेकुर्से, बालिका छात्रावास कोड़ेकुर्से, हायर सेकेण्डरी भीरागांव में पहुंच मार्ग लंबाई 485 मीटर लागत 39 लाख 76 हजार रूपये तथा कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलगांव में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य भगन सिंह घर से चरण घर तक 200 मीटर लागत 07 लाख 55 हजार रूपये, ग्राम पंचायत ईरादाह में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य महिला स्व सहायता समूह ग्राम मलांजकुडूम लागत 06 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत कोदागांव के गौठान में  पशु आश्रय स्थल निर्माण कार्य लागत 07 लाख 06 हजार रूपये, ग्राम पंचायत मालगांव में सी.सी.रोड निर्माण कार्य देवराम साहू घर से प्राथमिक शाला छोटेपारा तक लंबाई 300 मीटर लागत 09 लाख 78 हजार रुपये, ग्राम पंचायत सिंगारभाट में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य बिन्नु सलाम घर से संत नेताम घर तक लंबाई 200 मीटर लागत 06 लाख रूपये, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत सीमेंट कांक्रीट सड़क 06 कार्य लंबाई 1.36 किलोमीटर लागत 55 लाख 83 हजार रूपये और नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनोरा के भीमाडीह में निर्मित आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य साहू घर से उमेश घर तक लागत 07 लाख 61 हजार रूपये तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोण्डी में 127 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा, महिला व बाल विकास मंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, राज्यसभा के पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के अध्यक्ष शंकर ध्रुवा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, गौ-सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य नरेष ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेष ठाकुर, बस्तर संभाग के कमिंनर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. मनोज मंडावी को दी गई श्रद्धांजलि :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री  कवासी लखमा, महिला व बाल विकास मंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव  शिशुपाल शोरी, राज्यसभा के पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के अध्यक्ष  शंकर ध्रुवा सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आज चारामा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्व. मनोज मंडावी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

और भी

गन्ना उत्पादक कृषकों को बोनस राशि दी जाएगी : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम केरता स्थित मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस अवसर पर मंत्री  डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गन्ना पेराई आयोजित कार्यक्रम में किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने बोनस राशि देने स्वीकृत किया है बोनस राशि दी जाएगी। अच्छा गन्ना आएगा, पेराई होगी, शक्कर बनेगा और किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वैकल्पिक कृषि करने की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा कि शक्कर कारखाना में गन्ना की आपूर्ति के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने खेत में इसका उत्पाद कर लाभ उठा सकते हैं।

कारखाना स्थापना से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों की जीवन स्तर में सुधार आया है। कारखाना के पेराई सत्र व मरम्मत कार्य के दौरान प्रति दिवस आस-पास के गांवों के लगभग 300-400 मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कारखाने में 20 केएलपीडी ईथेनॉल प्लांट स्थापना के लिए बसंतदादा शर्करा संस्थान पुणे से डीपीआर तैयार कराया जा चुका है। राज्य शासन से इसका प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है, जिससे संस्था की आय में अतिरिक्त लाभ अर्जित होगी। कारखाने में 6 मेगावाट टरबाइन स्थापित है जिसमें से 3.5 से 4 मेगावाट का पेराई सीजन के दौरान विद्युत का उपयोग किया जाता है, शेष 2 से 2.5 मेगावाट विद्युत विक्रय के लिए आवश्यक एग्जिट इन्फ्राट्रक्चर के अंतर्गत स्विचयार्ड, सिंक्रोनाइजेशन पैनल का निर्माण 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नवंबर माह के आखिरी दिनों में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कारखाने में 20 हजार मीट्रिक टन का नवीन स्थायी शक्कर गोदाम निर्माण व 5 हजार मीट्रिक टन मोलासिस टैंक निर्माण किया जा रहा है। शक्कर गोदाम का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है व मोलासिस टैंक निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उन्होंने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष का पेराई सीजन आप सब के सहयोग से अनवरत व बहुत अच्छे से संपादित हो। सभी गन्ना उत्पादक किसान भाइयों व कर खाने संबद्ध समस्त इंजीनियर तथा कर्मचारी साथियों को शुभकामनाएं दी।

गन्ना पेराई सत्र 2022-23 में जिला सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर के 16 विकासखंडों से गन्ना रकबा 10,958.782 हेक्टेयर से 17,240 पंजीकृत कृषकों को 4 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य रिकवरी 9.50 प्रतिशत पर निर्धारित 282. 125 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा साथ ही रिकवरी 9.5 प्रतिशत से अधिक होने पर 1 प्रतिशत पर 3 .05 प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर इफ्फत आरा ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि गन्ना पेराई प्रारंभ होने से सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर तीनों जिले के किसानों को लाभ मिलेगा उन्होंने अधिक से अधिक गन्ना विक्रय कर लाभ अर्जित करने कहा। उन्होंने धान के बदले अन्य फसल लेने कहा जिससे किसानों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। इसी तरह मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह व उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने किसानों को सही समय में गन्ना विक्रय करने कहा जिससे किसानों के गन्ने सही समय में खरीदी की जा सके। उन्होंने सभी किसानों को निश्चिंत होकर गन्ने का विक्रय करने कहा। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, एसडीएम दीपिका नेताम, तहसीलदार प्रतीक जायसवाल मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक एम. मिंज, प्रबंध संचालक आकाशदीप पात्रे, संचालक मंडल के सदस्य, अधिकारी कर्मचारी, किसान व ग्रामीण जन उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. राकेश मोहन मिश्रा, आभार प्रदर्शन प्रबंध संचालक आकाशदीप पात्रे की ओर से किया गया।

 
और भी

राष्ट्रीय एकता दौड़ 31 को, नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाना है। जिला स्तर, विकासखंड स्तर (विकासखंड मुख्यालय में 1 एकता दौड़ सहित प्रत्येक विकासखंड में 20 बड़े ग्राम पंचायत में) व सभी नगरीय निकायों में एकता दौड़ का आयोजन करना है। एकता दौड़ में राजीव युवा मितान क्लब, जन प्रतिनिधियों, नहेरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, महाविद्यालयों, स्कूली छात्र-छात्रों व अन्य सभी वर्ग को शामिल किया जाएं। 

उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निम्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, खेल अधिकारी जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, प्रतापपुर, ओडग़ी, प्रेमनगर विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, प्रतापपुर, ओडग़ी, प्रेमनगर विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी, सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरजपुर, प्रतापपुर, प्रेमनगर, बिश्रामपुर, जरही, भटगांव नगर पालिका, नगर पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किये गए है।

 
और भी

आकलन शिविर में 256 अभिभावक व दिव्यांग छात्र छात्राओं ने लिया भाग

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर पालिका परिषद सूरजपुर के मंगल भवन में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर का आयोजन कलेक्टर व जिला मिशन संचालक इफ्फत आरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला परियोजना संचालक लीना कोसम के निर्देशन पर व जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय तथा जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा  शशिकांत सिंह के मार्गदर्शन में व सोमनाथ चौबे सहायक परियोजना समन्वयक समावेशी शिक्षा व रविंद्र सिंह देव सहायक संचालक समग्र शिक्षा के समन्वय से आकलन शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में 256 अभिभावक व दिव्यांग छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहा स्वास्थ विभाग की मेडिकल बोर्ड की टीम की ओर से दिव्यांग बच्चों का चिन्ह अंकन कर मेडिकल प्रमाण पत्र मौके पर प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में रोहित पटेल मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा गुप्ता डॉक्टर जी एस पैकरा डॉ. राजेश पैकरा मनोरोग विशेषज्ञ तेरस कवर नेत्र रोग विशेषज्ञ मारुति नंदन चक्रधारी नेत्र सहायक संजय कुमार गुप्ता ऑडियोमेट्री सहायक  सचिन माथुर कर व  दुर्गा दास मुंडा सहायक ग्रेड 3 का महत्वपूर्ण भूमिका रही आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में समावेशी शिक्षा संकुल समन्वयक, सुरविंद गुर्जर व दिनेश कुमार द्विवेदी सहायक परियोजना समन्वयक का महत्वपूर्ण योगदान रहा शशिकांत सिंह जिला मिशन समन्वयक ने विभागीय प्रतिवेदन तथा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया, तिर्की मैडम उप संचालक समाज कल्याण विभाग के द्वारा विभाग में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम की ओर से दिव्यांग बच्चों के उत्थान के संबंध में बताया गया अंत में  रविंद्र देव सहायक संचालक की ओर से कार्यक्रम के संबंध में आभार प्रदर्शन किया गया।

और भी

गर्भवती महिलाओं का समय से एएनसी जांच करें : कलेक्टर

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर नंदनवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद गीदम में विकासखंड स्तर की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने क्षेत्र में हुए कार्य-प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए क्रमवार पटवारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पटवारियों से समय से बी-1 वाचन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, गिरदावरी के सबंध में भी पूछा। उन्होंने मैदानी क्षेत्र में भ्रमण कर राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण में तेजी लाने को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पटवारी अपने अधीनस्थ हल्कों में लंबित प्रकरणों के निराकरण करें।

कलेक्टर ने गीदम विकासखंड अंतर्गत सीसी रोड, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी, गौठान इत्यादि के सबंध में जानकारी ली। उन्होंने सचिवों से वर्षों से लंबित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती माताओं के पंजीयन, शिशु पंजीयन, डिलीवरी अपडेशन की स्थिति, लक्ष्य दंपति पंजीयन, चिन्हांकित हाई रिस्क महिलाएं की जानकारी लेते हुए हाई रिस्क महिलाओं का उचित उपचार करने को कहा। उन्होंने एनीमिक महिलाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से विभिन्न समस्याएं उत्पन्न होती है उनका उचित उपचार करें। साथ ही डोर टू डोर सर्वे कर गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीयन कराएं और मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें। 

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों से भोजन व्यवस्था, शौचालय, पेयजल आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रावास में दूर-दराज के बच्चे पढऩे आते है। शासन प्रशासन द्वारा बच्चों को आवश्यकतानुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रावासों का बेहतर तरीके से संचालन करें। विद्यार्थियों को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना दें। उन्होंने बच्चों के लर्निंग आउटकम की जानकारी लेते हुए सर्वांगीण विकास करने की बात कही।

कलेक्टर ने वन पट्टाधारी किसानों का राजीव गांधी न्याय पंजीयन के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्माण समिति की ओर से कराए जा रहे प्रगतिरत कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित लोगो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, एसडीएम  कुमार विश्वरंजन, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 
और भी

दुरपति बाई की ट्रायसायकल से राह हुई आसान

 बालोद  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने  दिव्यांग दुरपति बाई को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर उसकी राह आसान की है। गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम परसदा की दिव्यांग दुरपति बाई  कलेक्टोरेट बालोद पहुंची और कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को आवेदन सौंपकर अपनी चलने-फिरने में होने वाली समस्या से अवगत कराया और बैटरी चलित ट्रायसयकल की मांग की।

कलेक्टर ने दिव्यांग दुरपति बाई की समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए तत्काल उसे बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय कुमार ने दुरपति को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया। कलेक्टर शर्मा के त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के फलस्वरूप तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से दुरपति बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशीलता की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्होंने उनके महत्वपूर्ण समस्या के निराकरण होने पर शासन-प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया। आवेदन देने के पश्चात् शीघ्र बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग दुरपति ने कहा कि अब वह कहीं भी जाना-आना कर सकती है। अब उसे जरूरी कामों के लिए आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

 

और भी

शहर सरकार का विरोध करने निकाली गई शव यात्रा, निगम परिसर में किया गया अंतिम संस्कार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  हिंदुओ के आराध्य बजरंग बली को वसूली हेतु नोटिस शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हितग्राही, चरमराई सफाई व्यवस्था की वजह से बढ़ते डेंगू, मुक्तिधाम की व्यवस्था सुदृण करने के अलावा नए मुक्तिधाम बनाए जाने के संबंध में आज जिला भाजपा नेताओं ने निगम सरकार की शव यात्रा भाजपा कार्यालय से नारे बाजी करते हुए निकाली। विरोध स्वरूप शहर सरकार की निकाली गई अर्थी को  जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव सचेतक अशोक यादव ने कंधा दिया। शव यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता महिला नेत्रिया सहित भाजपा के पार्षद भी शामिल थे। विरोध स्वरूप निकाली गई इस शव यात्रा में निगम की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गईl जिला भाजपा कार्यालय से विरोध स्वरूप निकाली गई शव यात्रा मुखमार्ग से नारे बाजी करते हुए निगम परिसर में सभा के संबोधन के पश्चात अर्थी के दाह संस्कार के बाद समाप्त हुई।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेसी विधायकों व मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था बदहाल सड़को के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां को  जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने भाजपा की सत्ता के दौरान किए गए।  विकास कार्यों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि विकास कार्यों हेतु  धन की कमी आड़े नहीं आई। आज विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार की तिजोरी खाली है। कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है। कांग्रेस की जीत की कीमत आम जनता परेशान होकर चुका रही है।उमेश ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा बस एक साल का इंतजार करिए पुनः भाजपा आम जनता की उम्मदो में खरा उतर कर दिखाएगी।

 

वहीं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भाजपा शासन काल का स्मरण कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान विकास कार्यों हेतु धन की कमी आड़े नहीं आई आज विकास हेतु सरकार को तिजोरी खाली है।कांग्रेस जनता को बताए कि उनकी सत्ता के दौरान कौन से बड़े कार्य हुए।

 

▪️सोई सरकार को जगाने का काम कर रही भाजपा : सुभाष पांडे

 

केंद्र सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में  निगम सरकार बड़ी बाधा बन  रही है। प्रधानमंत्री आवास के आबंटन में बरती जा रही लापरवाही से बहुत से  हितग्राही इस योजना से वंचित हो गए भरी बरसात में  शहरवासीयो  पेयजल की भारी समस्या को जूझना पड़ रहा है।

 

▪️जनसेवा के भाव के बिना शव के समान निगम सरकार : पूनम सोलंकी

 

जिस सरकार में जन सेवा का भाव न हो वह शव के समान है।निगम सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों वाले वार्डो में विकास कार्य ठप्प है। सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कांग्रेस की जीत जनता के लिए दुर्भाग्य साबित हुई है।

 

▪️हिंदू आस्था पर चोट स्वीकार्य नहीं : विवेक रंजन सिन्हा

 

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति  सदस्य विवेकरंजन सिन्हा ने कहा  हिन्दू आस्था पर चोट  स्वीकार्य नहीं है l विचारणीय प्रश्न यह है कि पार्टी के पार्षदों को विरोध स्वरूप शव यात्रा क्यू निकालनी पड़ी ? वार्ड के जन प्रतिनिधियों को  निगम सरकार से कोई आस ही नहीं बची। ऐसी लापरवाह  सरकार को बेदखल किया जाना चाहिए।

 

 

और भी

राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन 31 अक्टूबर को

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। जिला खेल अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

यह दौड़ सुबह सात बजे सिटी कोतवाली स्थित गांधी चैक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चैक, भगवती लाॅज, देवश्री टाॅकीज रोड, शिव चैक, सेंचुरी गार्डन से होते हुए पुनः गांधी चैक में समाप्त होगी। दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल, काॅलेज के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की गई है।

इसके अलावा जिले के 100 गांवों में सुबह सात बजे से सायकल रैली/ यूनिटी रन का आयोजन किया जाएगा।

 

 

और भी

पहले दिन की धान खरीदी के लिए टोकन कटना शुरू

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत आगामी एक नवम्बर से प्रदेश सहित जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इसके मद्देनजर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने 36 चेकलिस्ट के आधार पर समिति प्रबंधकों को धान खरीदी शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत, चालू हालत में कम्प्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर सहित इंटरनेट कनेक्शन, आर्द्रतामापी यंत्र का केलिब्रेशन, उपलब्ध कांटा-बांट और उनका नाप तौल विभाग से सत्यापन शामिल हैं।

साथ ही बारदानों की उपलब्धता, रंग, सुतली, हमाल, खरीदी केन्द्र की बफर लिमिट की मात्रा, उपलब्ध चबूतरा, तारपोलिन, डेनेज की व्यवस्था, किसान पंजीयन, पेयजल, समर्थन मूल्य के प्रदर्शन के लिए बैनर-पोस्टर की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा किसान पोर्टल और सोसाइटी माॅड्यूल अद्यतन करने के लिए प्रोग्रामर की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे से आहूत इस बैठक में बताया गया कि इस साल अनुमानित चार लाख 84 हजार 287 मीट्रिक टन धान खरीदी समर्थन मूल्य पर 74 समितियों के 96 उपार्जन केन्द्रों के जरिए की जाएगी। कुल एक लाख 22 हजार 468 किसानों का पंजीयन हो चुका है। इनमें खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के एक लाख 16 हजार 543 और वर्ष 2022-23 के पांच हजार नौ सौ 25 नए किसान शामिल हैं।

बताना लाज़मी है कि 31 अक्टूबर तक किसान पंजीयन जारी रहेगा। पहले दिन याने एक नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का टोकन कटना भी शुरू हो गया है। कलेक्टर ने बैठक में किसानों/कोचियों एवं बिचैलियों द्वारा गलत तरीके से खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री नहीं की जाए, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने का प्रयास किया जाता है, तो तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रतिवेदन उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं धमतरी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

और भी

संसदीय सचिव ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित किया

 रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री  आर के रोज़ा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव रजत भार्गव को सौंपा जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होने अपने राज्य का नृत्य दल भेजने की सहमति प्रदान की। संस्कृति मंत्री ने महोत्सव में स्वयं सम्मिलित होने की सहमति भी प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आदिवासी नृत्यों की धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए छत्तीसगढ़ में तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अन्य देशों के नर्तक दल भी शिरकत करेंगे।

आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री आर के रोजा ने छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। छत्तीसगढ़ राज्य का यह प्रयास आदिवासी नृत्य एवं संस्कृति को संरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होगा। जैन ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री रोजा को आमंत्रण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया। विजयवाड़ा स्थित राज्य सचिवालय में विभाग के प्रमुख सचिव डा रजत भार्गव को भी निमंत्रण देकर आन्ध्र प्रदेश से आदिवासी नर्तक दल भेजने का आग्रह किया गया।

इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल मौजूद थे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने चल रहे कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं नगर निगम रायपुर के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम डी श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट परिसर के मुख्य द्वार के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरे करें ताकि जल्द ही लोकार्पण भी किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। इस अवसर पर  संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय पहचान

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक

सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति

दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का किया जाएगा वितरण

 
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। 42 तरह की जनजातियां प्रदेश में निवास करती हैं। इन सभी जनजातियों के अपने-अपने तीज-त्यौहार हैं, अपनी-अपनी संस्कृति है, अपनी-अपनी कला परंपराएं हैं। इन्हीं सबसे मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य की सुंदर संस्कृति और परंपराओं का निर्माण होता है।  छत्तीसगढ़ में जनजातियों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में राज्य में तीसरी बार आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की गई है। यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के आपसी मेलजोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध साबित हो रहा है।  

इस आयोजन में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय कलाकारों की टीमों के साथ-साथ 09 देशों के जनजातीय कलाकारों की टीमें भी शामिल हो रही हैं। इस वर्ष यह आयोजन 01 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की तारीख भी है। रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा। इस आयोजन में 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। इनमें से 1400 कलाकार भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं, और 100 कलाकार विदेशों के होंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह तीसरा आयोजन है। पिछले वर्ष इस आयोजन में 12 देशों ने रुचि ली थी, जिनमें से 07 ने इसमें हिस्सा लिया था। इस साल 26 देशों ने रुचि प्रदर्शित की है, इनमें से 09 देश इस महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। 01 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा। 

03 नवंबर को नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का समापन होगा। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। महोत्सव के दौरान संगोष्ठियां भी होंगी, जिनमें जनजातीय विकास के बारे में विमर्श होगा। जाने-माने विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।
और भी