हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

मेरे तो डीएनए में ही चुनौतियों को चुनौती देना है : नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से गले मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आज शिखर वार्ता होनी है। इससे पहले सोमवार को रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पुतिन के आवास पर दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई।  इस दौरान उन्होंने मॉस्को में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को भी संबोधित किया।


मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा 'मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्यार लेकर आया हूं। ये बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद भारतीय समुदाय से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है। (हमारा नेता कैसा हो, मोदीजी जैसा हो के नारे लगे) आज वैसे 9 जुलाई है। आज मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक एक महीने पहले नौ जून को मैंने तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था। मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुना ताकत से काम करूंगा।'



प्रधानमंत्री ने कहा 'सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा आदि दुनिया के विकास का अध्याय लिखेगी। आज विश्व अर्थव्यवस्था में 15 प्रतिशत भारत का योगदान है और आने वाले समय में इसका विस्तार होगा। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को भारत टक्कर देगा और मेरे तो डीएनए में है चुनौती को चुनौती देना।'



'जो सोच नेता के मन में चलती है और वही सोच जन के मन में चलती है तो अपार ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है और मैं यही देख रहा है। वैश्विक समृद्धि को ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यहां मौजूद आप सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को और नई ऊंचाई दे रहे हैं। आपने अपनी मेहनत से अपनी ईमानदारी से रूस के समाज में अपना योगदान दिया है। साथियों मैं दशकों से भारत और रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है, उसका कायल रहा हूं। रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में आता है, भारत के सुख-दुख का साथी। भारत का भरोसेमंद दोस्त।



'पूरी दुनिया कह रही है कि तीसरी सदी भारत की सदी है'
पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत और रूस गंगा-वोल्गा के जरिए रिश्तों को री-डिस्कवर कर रहे हैं। दुनिया के सभी एक्सपर्ट कह रहे हैं कि तीसरी सदी भारत की सदी है। आज विश्व बंधु के रूप में भारत दुनिया को नया भरोसा दे रहा है। भारत की काबिलियत से पूरी दुनिया समृद्धि और शांति की उम्मीद लगा रही है। आज भारत को मजबूत स्तंभ के रूप में देखा जाता है। आज भारत जब कुछ कहता है तो पूरी दुनिया सुनती है। जब भी दुनिया पर संकट पर आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है।'

 

 

 
और भी

पीएम मोदी पहुंचे रूस के मॉस्को

 पीएम मोदी पहुंचे रूस के मॉस्को

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से गले मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आज शिखर वार्ता होनी है। इससे पहले सोमवार को रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पुतिन के आवास पर दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई।

पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्साह
पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्सुकता का माहौल है। रूस के कलाकारों ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए और इस दौरान पूरा माहौल भारतीयता के रंग में रंगा दिखाई दिया। भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर बहुत उत्साहित हैं। वे हमेशा हमारी मदद करते रहे हैं। हम सभी उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं और मॉस्को आने के लिए उनका धन्यवाद किया।'

 

 

और भी

युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना रक्षा का सबसे अच्छा तरीका : धनखड़

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजी से बदलते तकनीकी और भू-राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए सोमवार को कहा कि रक्षा का सबसे अच्छा तरीका युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना है। श्री धनखड़ ने ‘उपराष्ट्रपति एन्क्लेव’ में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि युवा अधिकारियों को तेजी से बदलते परिदृश्य के साथ लगातार तालमेल बिठाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। रक्षा भूमि को सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने रक्षा भूमि के प्रबंधन में आने वाली कई चुनौतियों जैसे अतिक्रमण और उसके बाद कानूनी विवादों का उल्लेख किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को भूमि प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी घुसपैठ की निगरानी कर सकेंगे और दृढ़ संकल्प के साथ त्वरित कार्रवाई कर सकेंगे।

 

उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करने का आग्रह करते हुए कहा,  जब आप दबावों और चुनौतियों का सामना करें, तब भी दृढ़ रहें। उन्होंने छावनी क्षेत्रों के अंदर पर्यावरण की देखभाल और वनस्पतियों का पोषण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के व्यापक लाभ के लिए रक्षा संपदा भूमि पर संरचित तरीके से हर्बल वृक्षारोपण और बागवानी को बढ़ावा देकर इसे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होेंने कहा कि छावनी क्षेत्रों को स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुविधाओं के मामले में अन्य निकायों (जैसे नगर पालिकाओं) के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।

 
और भी

ईडी ने हेमंत सोरेन की जमानत को दी चुनौती, पहुंची सुप्रीम कोर्ट

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबत कैबिनेट विस्तार के साथ ही बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ईडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन को जमानत देने का फैसला अवैध था। हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में ईडी की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

बता दें कि 28 जून को हेमंत सोरेन जमानत के बाद होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, षड्यंत्र रचकर और झूठी कहानी गढ़कर मुझे पांच महीने तक जेल में रखा गया। अंततः न्यायालय के आदेश पर राज्य की जनता के बीच हूं। न्यायालय का जो आदेश आया है, वह देखने-समझने लायक है। हमने जिस लड़ाई का संकल्प लिया है, उसे मुकाम तक पहुंचाएंगे।

 

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड हाईकोर्ट ने सोरेन की जमानत मंजूर की थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि, कोर्ट के समक्ष अब तक जो तथ्य लाए गए हैं, उसमें यह मानने का कोई आधार नहीं है कि सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं। हाईकोर्ट का ऑर्डर जारी होने के बाद रांची सिविल कोर्ट में उनके भाई बसंत सोरेन और कुमार सौरव ने 50-50 हजार रुपए के दो निजी मुचलके भरे। इसके बाद उन्हें रिलीज करने का ऑर्डर जेल भेजा गया।

 

हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी को करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था।

और भी

कठुआ में पांच जवान शहीद, आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका फिर बरसाईं गोलियां

 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों की तरफ से घात लगाकर किए गए हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे हुई, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। दहशतगर्दों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है।

 

सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है, आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। उधर, सेना के ऑपरेशन में पैरा कमांडो भी शामिल कर लिए गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है।

 

पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और सेना बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के सफाये की तैयारी में है। हालांकि, शाम को भारी बारिश व धुंध का दौर शुरू हो गया था। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया है। बिलावर से बदनोता मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। 

 

और भी

बारिश में बह गई पुलिया, हवा में लटका रेलवे ट्रैक...

 हाल ही में बड़ी लाइन में बदले पीलीभीत मैलानी जंक्शन रेलवे रूट पर शाहगढ़ स्टेशन व संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले के तेज बहाव से पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से बह गई। यह पुलिया रेलवे पोल संख्या 241/2 व 241/3 के बीच बताई गई है।


पुलिया बहने से घटिया निर्माण की भी पोल खुल गई है। इसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने फिलहाल बंद कर दिया है। नई ट्रेनों के संचालन में भी बाधा पैदा हो गई है। पुलिया के निर्माण में काफी समय लगेगा।



इसके अलावा खटीमा पुल पर पानी बढ़ने से टनकपुर पीलीभीत रूट की ट्रेनें बंदकर दी गई है। बता दें कि अभी हाल में ही मैलानी पीलीभीत के बीच कुछ ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिली है। ऐसे में अब लोगों का इंतजार और बढ गया है। इधर लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के गोदावरी स्टेट में लोगों के घरों में पानी भर गया।

ग्राम बैल्हा में घरों में भरा पानी
जिले में बारिश से नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं तो घरों पर ही चारपाई पर घरेलू सामान रखकर दिन काट रहे हैं। इधर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया शारदा व देवहा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।
 
इसको ध्यान में रखते हुए लोग नदी के किनारे न जाएं एवं नदियों के किनारे बसे लोग वहां से सुरक्षित स्थानों पर निकल जाएं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट करते हुए बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

 

 

 
और भी

आतंकियों ने सैन्य काफिले पर किया हमला, 2 जवान घायल...

 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर माछेदी इलाके में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी कर दी। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। वहीं, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।



कुलगाम और चिन्नीगाम इलाकों में हाल ही में किए गए ऑपरेशन के बाद सोमवार को कठुआ जिले के माछेदी इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के काफिले पर हमला कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू और कश्मीर का यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है।

और भी

भारी वर्षा से देश के कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात, उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

 लगातार हो रही वर्षा से देश के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित रही। यदि मौसम सही हुआ तो सोमवार को यात्रा शुरू होगी। राजस्थान में पिछले पांच दिनों से हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हनुमानगढ़ में तेज वर्षा के बीच एक मकान की छत गिर जाने में दो भाइयों की मौत हो गई।

हरियाणा में शनिवार रात से शुरू वर्षा रविवार सुबह तक जारी रही। उत्तराखंड में एक सप्ताह से भारी वर्षा होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है, जिससे संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। रविवार के लिए मौसम विभाग ने नौ जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी, जिसे देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रही। गढ़वाल मंडल में पिछले छह दिन से हो रही भारी वर्षा रविवार को थम गई, जिससे थोड़ी राहत महसूस की गई।

कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा का क्रम जारी

गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी कम हुआ है, जिससे जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन सुचारु रहा। मंडल में 30 के करीब संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। शासन ने सोमवार से चारधाम यात्रा सुचारु करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में वर्षा का दौर जारी है। कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले दो मार्ग अब भी बंद हैं। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर गुंजी पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। बीआरओ पुल को बचाने के प्रयास में जुटा है।

नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा
काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे दो जगह मलबा आने से बंद है। लगातार वर्षा होने से इन्हें खोलने में भी दिक्कत आ रही है। नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बदरीनाथ राजमार्ग जोशीमठ के पास सुबह करीब चार बजे से बंद है, इस कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए ढाई हजार तीर्थयात्री धाम व पड़ावों पर फंसे हुए हैं। अब प्रदेश में लगभग 190 मार्ग बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारी वर्षा के बाद रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में वर्षा हुई।
शिमला में आंधी चलने व भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कांगड़ा व चंबा में नदी-नालों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में आंधी चलने व भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। हरियाणा के 10 जिलों में वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम तो हिसार में 59.4 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।
बिहार में गरज-तड़क के साथ वर्षा जारी
बिहार में गरज-तड़क के साथ वर्षा जारी है। सोमवार को भी कहीं छिटपुट तो कहीं भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वज्रपात की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें कैमूर जिले में पांच, सासाराम में दो और औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लगातार वर्षा से नदियां उफनाने लगी हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के करीब 60 लोग गंडक में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण पूरी रात दियारा में फंसे रहे।
कटिहार में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि
रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक 40 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। शेष 20 मजदूर सुरक्षित जगह पर हैं। सोमवार को उन्हें वापस लाया जाएगा। मोतिहारी में बागमती और लालबकेया नदी उफना रही है। कोसी में जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। किशनगंज से गुजरने वाली महानंदा और कनकई नदियां खतरे के निशान के करीब से गुजर रही हैं। कटिहार में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।

 

 

और भी

मुंबई में भारी बारिश, जन जीवन अस्त-व्यस्त, हाई टाइड का अलर्ट

  कल से ही हो रही लगातार बारिश की वजह से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे सहित अन्य जरूरी काम काज भी ठप पड़े हैं। बता दें कि मुंबई में कल रात से ही भारी बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मुंबई में हाईटाइड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 

और भी

किसी भी दशा में बख्शे न जाएं जमीन कब्जाने वाले : योगी आदित्यनाथ

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जा करने के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। बारिश के कारण मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके, इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं।

करीब 400 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी।

जनता दर्शन में दूसरे जिलों के भी लोग आए थे। सीएम से मिलकर समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक रही। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने भूमाफिया और दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमाफिया को करारा सबक सिखाया जाएगा। उनके रहते कोई भी किसी कमजोर या गरीब को उजाड़ नहीं पाएगा।

मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि जबरन जमीन कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई करें। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग, माफिया, अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। सीएम ने अफसरों से कहा कि वे हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाएं ताकि इलाज के लिए उन्हें परेशान न होना पड़े।

और भी

क्लेमोर माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल...

  महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए क्लेमोर माइन के ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नक्सल यूनिट C60 के जवानों के सर्चिंग से लौटने समय क्लेमोर माइंस ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

महाराष्ट्र के नक्सल सेल ने बताया कि, आज सुबह नक्सली की पैठ वाले इलाके से सर्चिंग कर वापस लौट रहे थे। जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाते हुए गढ़चिरौली जिले के डोधराज ब्रिज के पास क्लेमोर माइंस से अटैक कर दिया। इस धमाके में दो जवानों के हाथ में मामूली चोट आई है। सैनिकों की मुस्तैदी के चलते माओवादियों की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद महाराष्ट्र सीमा पर खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।

और भी

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से, 23 को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट

 आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा। यह 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।


किरेन रिजिजू ने यह भी बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद म बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी साल में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत के मिशन पर जोर दिया जाएगा।

 

 

और भी

बिहार में बैक टू बैक तीन पुल ध्वस्त : कई गांवों के बीच आवागमन बाधित

 बिहार में फिर से पुल हादसा हुआ है। सीवान में बैक टू बैक तीन पुल ध्वस्त हो गए। लगातार बारिश के कारण कुछ ही घंटों में तीन पुल गिरने से कई गांवों के बीच संपर्क टूट गया है। पहली घटना  महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा गांव और देवरिया गांव के बीच की है। यहां गंडक नदी पर बना 35 साल पुराना पुल का का एक पाया धंसने लगा। देखते ही देखते पुल गंडक नदी में समा गया।


कई गांवों के बीच संपर्क बाधित
दूसरी घटना महाराजगंज प्रखंड के तेवथा पंचायत की है। नौतन और सिकंदरपुर गांव के गंडक नदी पर बना पुल गिर गया। वहीं तीसरा पुल धीमही गांव में गंडक नदी में बना था। यह भी धाराशायी हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले इस पुल की मरमत भी हुई थी। उसके बाद भी यह पुल टूट गया है। पानी के तेज बहाव के कारण बताया जा रहा है। हादसे के बाद कई गांव के बीच आवागमन बाधित हो गया है। इलाके में हड़कंप मच गया। लोग पुल के निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है यह पुल 35 से 40 साल पुरानी थी। हजारों लोगों के आने-जाने का मात्र एक यही साधन था। जो अब पूरी तरह से टूट गया है। ग़नीमत रही कि इस हादसे में जानमाल की कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इससे पहले 22 जून को गिरा था पुल
इस हादसे के पहले 22 जून को महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर पुल अचानक गिर गया था। हादसे के बाद दो गांव के बीच आवागमन बाधित हो गया है। इलाके में हड़कंप मच गया। लोग पुल के निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 30 साल पहले बिहार सरकार ने इस पुल का निर्माण करवायाा। कुछ दिन पहले ही विभाग नहर की सफाई करवाई गई थी। साथ ही नहर की मिट्टी काटकर नहर के बांध पर फेंक दी गई थी।

28 जून को मधुबनी में हुआ था हादसा
वहीं इससे पहले मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा कोशी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही निकट का है। ग्रामीणों का कहना है कि गार्डर के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। तभी भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिस वजह से पानी के तेज बहाव में गार्डर बह गया।

23 जून को पूर्वी चंपारण में हुआ था हादसा
23 जून को पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग बिहार सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घोड़ासहन प्रखंड अमावा से चैनपुर स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर बन रहे पुल की ढलाई का काम कई दिनों से चल रहा था। शनिवार को पूल के एक हिस्से की ढलाई भी हुई थी। अचानक रात में करीब 40 फीट लंबा हिस्सा गिर गया।
 
18 जून को बकरा नदी पर बना पुल गिरा था
बता दें कि 18 जून को अररिया जिले सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त हो गया था। 182 मीटर का पुल कुल तीन हिस्सों में बना था। दो पाए के साथ दो हिस्सा नदी में समा गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत बने इस पुल की लागत 7.79 करोड़ रुपये थी। 182 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में यह 7 करोड़ 80 लाख की लागत का था, लेकिन बाद में नदी की धारा बदलने और एप्रोच सड़क को लेकर कुल 12 करोड़ की लागत का हो गया था।

 

 

और भी

आज से महंगे हो गए Airtel और Jio के रिचार्ज

  Airtel और Jio के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान आज यानी 3 जुलाई से महंगे हो गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल टैरिफ को 11 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। वहीं, Vi (Vodafone-Idea) के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान भी कल यानी 4 जुलाई से महंगे हो जाएंगे। टेलीकॉम कंपनियों ने ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ाने के लिए मोबाइल टैरिफ में यह बढ़ोतरी की है। 

 
और भी

हाथरस हादसे में अब तक 121 की मौत, आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रात में ही शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

राहत विभाग की ओर से दी गई सूची के अनुसार, अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग घायल हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों में सबसे ज्यादा लगभग (112) महिलाएं शामिल हैं।

हाथरस भगदड़ स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना 'भोले बाबा' द्वारा आयोजित सत्संग के दौरान घटी। फोरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू कर दी है।

उधर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत 'मुख्य सेवादार' कहे जाने वाले वेद प्रकाश मधुकर और इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने मंगलवार को कहा था कि हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।

 
और भी

अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकृति प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सुदर्शन पटनायक

  भारत के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट (रेत पर कलाकृति बनाने वाले कलाकार) सुदर्शन पटनायक, रूस में होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता दें कि रूस में गुरुवार से अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। भारत की ओर से सुदर्शन पटनायक इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पटनायक का कहना है कि वे प्रतियोगिता में भगवान जगन्नाथ का रेत का रथ बनाएंगे।

इसमें भगवान जगन्नाथ के साधक बलराम दास को भी दिखाया जाएगा। बलराम दास ओडिशा के 14वीं शताब्दी के प्रख्यात कवि रह चुके हैं। वे भगवान जगन्नाथ के अनन्य भक्त थे। सुदर्शन पटनायक ने कहा, ‘प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुझे निमंत्रण आया है। प्रतियोगिता का विषय इतिहास और पौराणिक कथाएं हैं।

इस प्रतियोगिता में मैं भगवान जगन्नाथ और उनके परम भक्त बलराम दास की रेत की कलाकृति बनाऊंगा। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में चार जुलाई से 12 जुलाई के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विश्व के 21 प्रख्यात कलाकारों के भाग लेने की संभावना है।

और भी

विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए चार साल का रोडमैप बनाएँ :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 4 साल का समय शेष है। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुँच कर विकास कार्य व्यवस्थित तरीके से करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप सभी कायों का क्रियान्वयन हो। चार साल का रोड मेप बनाएँ, राज्य शासन द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास लिए चार साल में 60 करोड़ की राशि दी जाएगी। हर साल 15 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राशि खर्च करने के लिए वर्ष 2028 तक का योजना का रोडमैप तैयार कर ली जाए। नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों के अंतर्गत जनता से सीधे जुड़ी योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित करें। जनता से जुड़े सभी अभियानों में बेहतर योगदान दें। सबका विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा। जनता की समस्याओं के निकराकरण के लिए लगातार शिविर लगाए जाएं। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के विधायकों की संभागवार बैठक ले रहे थे। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में जल गंगा अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की भी जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौ-शालाओं के संचालन के लिए प्रति गाय 40 रुपए की राशि प्रतिदिन के मान से उपलब्ध कराएगी। गौ-शालाएं अच्छी तरह चलें। स्वस्थ्य पशु अपने घरों में रखें, लावारिस और अपाहिज गौ-वंश को गौशालाओं में जरूर रखा जाए। गौ-शाला संचालन का जनता के बीच अच्छा संदेश जाए। अपनी विधान सभा के लिए लीडर के रूप में अपनी छबि बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के कानूनों में एक जुलाई 2024 से जो बदलाव हुए हैं उनकी जानकारी आमजन को कार्यक्रमों के माध्यम से दी जाए। बदली गई धाराओं से नागरिकों को अवगत कराया जाए।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर संभाग की सभी ग्रामों की पेयजल योजनाएं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की जा चुकी हैं। कोई भी ग्राम छूटा नहीं है। समूह जल प्रदाय योजनाओं से कई गांव लाभान्वित हो रहे हैं। पेयजल योजना ठीक से संचालित हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में बंद पड़ी नल- जल योजनाओं को चालू किया जाए। कोई भी योजना बंद न रहे। गांव में पीने के पानी की समस्या न हो। भू-जल स्तर बढ़ाने के कार्य हों। जो भी कार्य हाथ में लें उसे पूरा जरूर करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेयजल योजनओं की मानिटरिंग करें। शिकायतों को जांच कर दूर करें। आयुष्मान योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले। अपनी विधानसभा में स्वेच्छानुदान राशि से नि:शुल्क चश्में बांटने का काम हो।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा में पौध-रोपण का अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक पौधे रोपने का कार्य हो। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसल चक्र सुधारना चाहिए, अधिक आय देने वाली फसलों को बढ़ावा दें। दुग्ध उत्पादन के लिए डेयरी उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी त्यौहार रक्षाबंधन पर अभियान चला कर बहनों से राखी बंधवाएं। जन्माष्टमी पर भी जनता से जुड़े रहने के लिए लड्डू गोपाल बटवाएं। स्कूल आंगनबाड़ी में जाएं। हॉस्पीटल और स्कूलों की मानिटरिंग कर देख लें कि कहीं भी अतिक्रमण न हो।

 

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 30 रन चाहिए थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी ने मैच के रुख को भारत की ओर मोड़ दिया। पांड्या ने आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले हेनरिच क्लासेन को आउट किया तो, वहीं बुमराह ने मार्को यानसेन को चलता किया। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की, लेकिन पांड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया।

 

 

और भी

नए कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने सभी को पहल करनी होगी : डीआइजी अग्रवाल

 देशभर में एक जुलाई से लागू हो रहा नया कानून नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए है, इसलिए जरुरी है कि आप सभी इसमें पारंगत हो जाएँ। उससे पहले हमें इसे अच्छे से समझना होगा। इसी उद्देश्य से इंदौर पुलिस और मालवांचल यूनिवर्सिटी इंडेक्स समूह संस्थान में नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में इंडेक्स समूह संस्थान के छात्र, ग्रामीण और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर इंदौर पुलिस डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी हितिका वासल, डीएसपी उमाकांत चौधरी, एडीपीओ उदल सिंह मौर्या और थाना प्रभारी खुड़ैल दीपक खत्री ने छात्रों और ग्रामीणों को नए कानून की जानकारी दी।


इस अवसर पर इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव नारंग, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश्वर सिंह जोधाणा, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जीएस पटेल, डायरेक्टर आर एस राणावत और एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर खुड़ैल सहित विभिन्न गाँवों के सरपंच और ग्रामीण भी शामिल हुए।

ई-एफआईआर से ऑनलाइन फैसले और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रायल तक की सुविधा

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि देशभर में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएँगे और ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो चुका है। स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी औपनिवेशिक काल के कई कानून बोझ की तरह बने हुए हैं। अब भारत की आत्मा और भावना को प्रमुख आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता में शामिल कर दिया गया है। नए कानूनों से एक आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी, जिसमें 'जीरो एफआईआर', पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना, 'एसएमएस' (मोबाइल फोन पर संदेश) के जरिए समन भेजने जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल होंगे। ई-एफआईआर से ऑनलाइन फैसले और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रायल तक की सुविधा भी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि हम मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान का आभार मानते हैं कि इन्होंने सामाजिक पहल के साथ ग्रामीण और छात्रों को नए कानून के प्रति जागरूक करने के लिए इतने वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया। सभी छात्र, शिक्षक और डॉक्टर्स को उन्होंने डॉक्टर्स डे की बधाई भी दी।

इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यम से भी होंगी रिपोर्ट दर्ज
एसपी हितिका वासल ने कहा कि आज के युवा वर्ग को अपने देश के नए कानून की जानकारी होना सबसे जरूरी है। कई बार हमें अपना थाना कौन-सा है, इसकी भी जानकारी नहीं होती है। ऐसे समय में, पुलिस और शिक्षण संस्थानों और संगठनों की जिम्मेदारी है कि वे नए कानून के प्रति सभी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि नए कानूनों के तहत अब एफआईआर दर्ज कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से थाने तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन यानी फोन या मैसेज के जरिए भी यह काम हो सकेगा। हमारी जिंदगी में तकनीकी के बढ़ते दखल को देखते हुए इन कानूनों में भी तकनीकी के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है, इसके साथ ही किसी बच्चे को खरीदना और बेचना जघन्य अपराध बनाया गया है।

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि नए कानून की आने के साथ ही प्रक्रिया में बड़े स्तर पर बदलाव होने वाले हैं। ऐसे में, यदि अब किसी व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराना है, तो उसे पुलिस स्टेशन नहीं जाना होगा। साथ ही, तलाशी और जब्ती करने के दौरान वीडियोग्राफी करना होगा। इस नई व्यवस्था के लिए तहत अपराध की तत्काल रिपोर्टिंग और पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। जीरो एफआईआर के आने के बाद अब कोई भी व्यक्ति किसी भी पुलिस स्टेशन से एफआईआर दर्ज करा सकेगा।

 

 

और भी