हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमेन का हुआ देहांत

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिंद्रा समूह के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का बुधवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

इस खबर की पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र के अध्यक्ष पवन गोयनका ने अपने ट्वीट के माध्यम से की। केशव महिंद्रा ने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

हाल ही में केशब महिंद्रा को दौलत आंकने वाली पत्रिका फोर्ब्स ने 2023 की सूची में शामिल किया था। फोर्ब्स ने बताया था कि वह सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति हैं। 99 वर्षीय केशब महिंद्रा की संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

केशब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने महिंद्रा ग्रुप में 1947 में एंट्री ली थी और 1963 में कंपनी के चेयरमैन बने। केशब महिंद्रा को केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों में जगह मिली है।

उन्होंने सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और आईसीआईसीआई सहित कई अलग-अलग कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया है। आपको बता दें कि 2004 से 2010 तक केशब महिंद्रा प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद, नई दिल्ली के सदस्य थे।
 

और भी

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत तीन हजार गांवों की पहचान की गई : अमित शाह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किबिथू में आईटीबीपी के जवानों के साथ विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी के जवान उन पहाड़ों की भावना का प्रतीक हैं जिनकी वे रक्षा करते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि उनके पास हिमालय के चट्टान जैसी अटूट इच्छाशक्ति और इसके ऊबड़-खाबड़ इलाकों की तरह दृढ़ता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे कठिन इलाकों में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों की प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है।

इससे पहले गृहमंत्री ने अंजॉ ज़िले के किबिथू गांव में 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के 19 जिलों, 46 ब्‍लॉकों और दो हजार नौ सौ 63 गांवों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में चार हजार आठ सौ करोड रुपये के खर्च के साथ 11 जिले, 23 ब्‍लॉक और एक हजार चार सौ 51 गांव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अन्तर्गत, मोदी सरकार विकास के माध्यम से सीमावर्ती गांवों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीमावर्ती गांवों को भौतिक और डिजिटल माध्यम से जोड़ेगी।

 

 

और भी

नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी की जांच में शामिल हुए तेजस्वी यादव

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को अपने पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े कथित जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। तेजस्वी सुबह 11 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले सीबीआई ने 25 मार्च को तेजस्वी से पूछताछ की थी। उसी दिन (25 मार्च) उनकी बहन और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती से भी ईडी ने पूछताछ की थी।

मार्च में, ईडी ने रिकॉर्ड में कहा था कि 1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज विशेष खुफिया सूचनाओं के आधार पर दिल्ली, मुंबई, पटना और रांची में 24 स्थानों पर मारे गए छापे के दौरान बरामद किए गए।

ईडी ने कहा था कि उन्होंने लगभग 600 करोड़ रुपये का पता लगाया, जो 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों और 250 करोड़ रुपये के लेनदेन के रूप में अपराध (पीओसी) की आय थी, जो विभिन्न 'बेनामीदारों' के माध्यम से किए गए थे।

ईडी ने कहा कि अब तक की गई पीएमएलए जांच से पता चला है कि लालू प्रसाद के परिवार ने रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में पटना और अन्य क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर कई जमीनों का अवैध रूप से अधिग्रहण किया था। इन भूखंडों का वर्तमान बाजार मूल्य 200 करोड़ रुपये से अधिक है।

 
और भी

सोनिया गांधी ने साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना, उठाए ये सवाल

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है सोनिया ने एक समाचार पत्र में लिखे लेख में मोदी सरकार पर केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग करने, संसद में विपक्ष की आवाज दबाने,  मीडिया पर दबाव बनाने, न्यायपालिका की विश्वसनीयता को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

सोनिया ने अपने लेख में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर हमला बोला है।

सोनिया ने कहा, थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याओं का हल नहीं होगा. सोनिया ने कहा, भारत के लोगों ने यह सीख लिया है कि जब आज की स्थिति को समझने की बात आती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरकतें उनके शब्दों से कहीं अधिक जोर से बोलती हैं।

सोनिया गांधी ने लिखा, पिछले महीनों में हमने देखा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार लोकतंत्र के सभी तीन स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को व्यवस्थित रूप से ध्वस्त कर रही है।

उनके कामों से लोकतंत्र और लोकतांत्रिक जवाबदेही के लिए तिरस्कार का प्रदर्शन होता है।

सोनिया ने अपने लेख में संसद में हुईं घटनाओं का भी जिक्र किया. सोनिया ने लिखा, पिछले सत्र में हमने उस सरकारी रणनीति को देखा, जिसके तहत विपक्ष को बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, सामाजिक विभाजन, बजट और अडानी जैसे मुद्दे उठाने से रोका गया।

सरकार ने विपक्ष के विरोध का सामना करने के लिए कई उपायों का सहारा लिया। इनमें भाषणों को हटाना, चर्चा को रोकना, संसद सदस्यों पर हमला करना और आखिर में कांग्रेस के एक सांसद को तेज गति से अयोग्य घोषित करार दे दिया गया।

इसका नतीजा हुआ कि लोगों के 45 लाख करोड़ का बजट बिना किसी बहस के पास कर दिया गया। यहां तक कि जब लोकसभा में वित्त विधेयक पारित किया गया तब पीएम अपने व्यापक मीडिया कवरेज वाले निर्वाचन क्षेत्र में परियोजनाओं के उद्घाटन में व्यस्त थे।

सोनिया गांधी ने कहा, मोदी सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग जाहिर है। 95% राजनीतिक मामले सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ दायर किए गए। 

वहीं, वे लोग जो बीजेपी में शामिल हो गए, उनके खिलाफ केस चमत्कारिक रूप से गायब हो गए। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।  पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और थिंक टैंक के खिलाफ मामले अप्रत्याशित हैं।

सोनिया ने लिखा, पीएम सच्चाई और न्याय को लेकर दिखावटी बयान देते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री के चुने हुए व्यवसायियों पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को भी नजरअंदाज किया जाता है। इंटरपोल भगोड़े मेहुल चौकसी के खिलाफ नोटिस वापस ले लेता है। बिलकिस बानो के रेप के दोषियों को छोड़ दिया गया। वे बीजेपी के नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं।

'न्यायपालिका की विश्वसनीयता को कमजोर करने का व्यवस्थित प्रयास संकट तक पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री कुछ रिटायर जजों को एंटीनेशनल बता रहे हैं और उन्हें चेतावनी दे रहे हैं कि उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। यह भाषा लोगों को जानबूझकर गुमराह करने, उनके जुनून को भड़काने के लिए इस्तेमाल की जा रही है, ताकि जजों को धमकाया जा सके। ''

सोनिया ने लिखा, लंबे समय से चली आ रही मीडिया की स्वतंत्रता से समझौता किया गया. सरकार ने वित्तीय शक्ति और बीजेपी के दोस्तों के साथ मिलकर राजनीतिक धमकी के जरिए ऐसा किया। चैनलों पर शाम को चलने वाले डिबेट्स स्लैंगिंग मैच की तरह हो गए हैं, जहां सरकार पर सवाल उठाने वालों को शांत कर दिया जाता है। सरकार इससे भी संतुष्ट नहीं हुई, तो सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में संशोधन करके कानूनी तौर पर खुद को और सशस्त्र कर लिया गया। अब किसी भी ऐसी खबर को जो पसंद न हो उसे 'फेक न्यूज' का टैग देकर हटाया जा सकता है।

सोनिया ने आगे लिखा, ''भारत के सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि सरकार की आलोचना दंडात्मक कार्रवाई का आधार नहीं है. क्या सरकार सुन रही है? नहीं. बीजेपी और आरएसएस ने वकीलों की एक सेना तैयार कर रखी है, जो 'महान नेता' की आलोचना करने पर किसी भी मंच को परेशान करने के लिए हमेशा तैयार है।''

सोनिया ने कहा, चुप्पी साधने से भारत की समस्या का समाधान नहीं हो सकता. प्रधानमंत्री लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले सरकार के कार्यों पर उठ रहे जायज सवाल पर चुप हैं. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बेरोजगारी या महंगाई का जिक्र नहीं किया, मानो ऐसा जैसे कि ये समस्याएं हैं ही नहीं। उनकी चुप्पी दूध, सब्जियां, अंडे, रसोई गैस, बेरोजगारी का सामना कर रहे करोड़ों लोगों के संघर्ष में मदद नहीं कर सकती. किसानों की 2022 तक आय दोगुनी करने के अपने वादे पर विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री ने आसानी से चुप्पी साध ली है. जबकि उनकी अन्य समस्याएं जैसे बढ़ती लागत अभी भी ज्यों के त्यों हैं।

सोनिया ने लिखा, प्रधान मंत्री के प्रयासों के बावजूद भारत के लोग न तो चुप रह सकते हैं और न ही रहेंगे. अगले कुछ महीने हमारे लोकतंत्र की परीक्षा के लिए एक अहम परीक्षा है. हमारा देश ऐसे चौराहे पर है, जहां नरेंद्र मोदी सरकार कई प्रमुख राज्यों में सत्ता और चुनाव का दुरुपयोग करने पर तुली है।

उन्होंने लिखा, कांग्रेस पार्टी अपने संदेश को लोगों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। ऐसा ही कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया। कांग्रेस भारत के संविधान की रक्षा करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ हाथ मिलाएगी। हमारी लड़ाई लोगों की आवाज की रक्षा करने की है।

 कांग्रेस पार्टी विपक्षी दल के रूप में अपने कर्तव्यों को समझती है और सभी समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करने के लिए तैयार है।
लोकसभा चुनाव में एक साल का वक्त रह गया है। ऐसे में सोनिया गांधी के इस लेख से कांग्रेस की रणनीति को समझा जा सकता है।

सोनिया ने अपने पत्र में अडानी से लेकर महंगाई, बेरोजगारी, यहां तक कि बिलकिस बानों केस में दोषियों को बरी करने समेत उन सभी मुद्दों का जिक्र किया, जिस पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरती आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस आगे भी रणनीति के तहत इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सोनिया के पत्र में राहुल का नाम लिए बिना उनकी सदस्यता रद्द किए जाने का भी जिक्र है।

और भी

सचिन पायलट गहलोत सरकार के खिलाफ 11 को करेंगे अनशन

जयपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राजस्थान में कांग्रेस का घमासान जारी है। मंगलवार का दिन इसलिए अहम होने जा हा है कि सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने जा रहे हैं।

दो दिन पहले उन्होंने इसका ऐलान किया है। पार्टी की चेतावनी के बावजूद सचिन पायलट एक दिनी अनशन कर रहे हैं।

कांग्रेस के कुछ नेता इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं। चुनाव से छह माह पूर्व पायलट के तेवरों से सिरदर्दी बढ़ गई है, लेकिन हाईकमान जोखिम लेने के बजाय गहलोत के पीछे खड़ा हुआ है।

इससे पहले सचिन पायलट ने अनशन की अपनी रणनीति में बदलाव किया। उन्होंने तय किया है कि मंगलवार को अनशन पर वह अपने साथ किसी मंत्री अथवा विधायक को लेकर नहीं बैठेंगे। इस दौरान उनके समर्थक कार्यकर्ता ही मौजूद रहेंगे।

बताते हैं कि पायलट ने रणनीति के तहत ऐसा किया है क्योंकि मंत्रियों और विधायकों के कम संख्या में पहुंचने पर राजनीतिक भ्रम खत्म होने का खतरा है। साथ ही इसे बगावत से जोड़कर भी देखा जाता।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर सुखजिदर सिह रंधावा मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे। उधर, गहलोत समर्थक राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार नेता हैं। श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि पायलट सवा चार वर्ष चुप क्यों रहे।

बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि घर की बात घर में होनी चाहिए, सड़क पर नहीं। ऐसा नहीं करके वह कांग्रेस का नुकसान कर रहे हैं।

और भी

प्रधानमंत्री ने ईस्टर पर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक गुरूओं से मुलाकात की

  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर के अवसर पर नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गिरिजाघर गए। वहां उन्‍होंने ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक गुरूओं से मुलाकात की। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने कामना की कि यह दिन समाज में खुशियां और सद्भाव बढाये।

 
और भी

हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

जमशेदपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखंड के जमशेदपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। यहां रामनवमी पर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद एक मंदिर पर टंगे झंडे में मांस मिलने के बाद हालात बिगड़ गए। ताजा खबर यह है कि कुछ थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समूहों के बीच ईंट-पत्थरबाजी हुई। कुछ दुकानों और वाहनों में आगजनी भी की गई।

इसके बाद अधिकारियों ने इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि उनके धार्मिक झंडे का अपमान किया गया।

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, स्थिति नियंत्रण में है।

जो भीड़ जमा हुई थी, उन्हें घर भेज दिया गया। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है और आरएएफ की एक कंपनी तैनात कर दी गई है।

एसएसपी कुमार ने कहा, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजय जाधव के मुताबिक, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है।

जाधव ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया उन्हें पुलिस को रिपोर्ट करें।

और भी

सेक्यूलर सीएम और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं : ओवैसी

पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'सेक्युलर' सीएम और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से ही फुर्सत नहीं है।

 

ओवैसी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा के जि़म्मेदार हिन्दुत्ववादियों को जेल भेजने के बजाय मुसलमान लड़कों और बच्चों को ही गिऱफ्तार किया जा रहा है। दूसरी ओर बिहार के 'सेक्युलर' मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं मिलती।

ओवैसी ने अपने ट्वीट के साथ इफ्तार पार्टी की नीतीश और तेजस्वी की चार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।

 
और भी

न्‍याय पाने के रास्‍ते में खर्च सहित अनेक बाधाएं : राष्ट्रपति

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समावेशी और सर्व सुलभ न्‍याय पर जोर दिया है। वे गौहाटी उच्‍च न्‍यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बोल रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि न्‍याय पाने के रास्‍ते में खर्च सहित अनेक बाधाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि मुफ्त कानूनी सलाह को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि न्‍याय की भाषा एक और बाधा है लेकिन इस दिशा में सराहनीय प्रगति हुई है। 

उच्‍च न्‍यायपालिका ने फैसलों को अधिक से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्‍ध कराना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि न्‍याय के क्षेत्र में टेक्‍नोलॉजी की बढती भूमिका से अनेक वैसी समस्‍याएं दूर हो रही है जिन्‍होंने न्‍याय पद्धति को लम्‍बे समय तक प्रभावित किया था। श्री मुर्मु ने वकीलों और कानून के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस क्षेत्र में तकनीकी समाधान ढूंढे ताकि निर्धनों और जरूरतमंदों को मदद मिल सके।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र इस बात का सर्वश्रेष्‍ठ उदाहरण है कि विभिन्‍न समुदाय किस तरह साथ रहते आएं हैं। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न इलाकों के कानून में अंतर हो सकता है लेकिन पूरे क्षेत्र का प्रशासन एक उच्‍च न्‍यायालय द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने पूर्वोतर के लोगों की भावनाओं का सम्‍मान करते हुए क्षेत्र में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्‍व की भावना को बढाने में गौहाटी उच्‍च न्‍यायालय की सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने महिलाओं और वृद्धों की सुरक्षा के लिए बनाये गये भोरोसा मोबाइल एप की भी शुरूआत की। समारोह में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने दोपहर में गुवाहाटी के कोइनाधारा स्टेट गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ आइस-एक्स बैटन सौंपकर माउंट कंचनजंगा पर्वतारोही दल को रवाना किया।

और भी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हैदराबाद  (छत्तीसगढ़ दर्पण)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में AIIMS बीबीनगर का शिलान्यास किया। PM ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना ज़रूरी है।

इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंच कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया।

 
और भी

समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोए रखते हैं साहित्य, कला और लेखन : रघुबीर सिंह बाली

 धर्मशाला  (छत्तीसगढ़ दर्पण)  साहित्य, कला और लेखन समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोए रखते हैं। इससे जहां एक तरफ अपने विचारों को व्यक्ति प्रभावी ढंग से प्रकट करने में समर्थ होता है वहीं सभ्यता और संस्कृति भी समृद्ध होती है। धर्मशाला डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने यह शब्द कहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आर.एस बाली ने जिला प्रशासन द्वारा धर्मशाला में लिटरेचर फेस्टिवल शुरु करने की पहल की सराहना करते हुए इसके आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने इसकी सार्थकता को देखते हुए धर्मशाला लिटरेचल फेस्टिवल के लिए पर्यटन विकास निगम की ओर से पांच लाख रूपये देने की घोषणा की। आर.एस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार प्रदेश में पर्यटन, कला और साहित्यिक वातावरण को विकसित करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि लिटरेचर फेस्टिवल के लिए धर्मशाला से उपयुक्त स्थान कोई अन्य नहीं हो सकता क्योंकि यह स्थान भी खूबसूरत है और यहां विचार भी खूबसूरत ही निकलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लिटरेचर फेस्टिवल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र और विचारों से आए लोग अपनी बात रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जो विचारों का आदान-प्रदान होता है, उससे एक जागरुक समाज का निर्माण होता है।

 

 

 

और भी

कोरोना के 6,155 नए केस, 11 लोगों की मौत

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) देश में कोरोना के 6,155 नए मामले सामने आए। 11 लोगों की मौत हुई, जबकि 3,253 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। तीन दिन बाद नए केसेस में स्थिरता देखने को मिली है। गुरुवार को 6050 नए केस सामने आए थे, इसके मुकाबले शुक्रवार को ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

फिलहाल देश में 31 हजार 194 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 5.63% पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,51,259 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है। इनमें केरल द्वारा संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में जोड़े गए दो मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,89,111 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

देश में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामलों के बीच बिहार में शुक्रवार की रात इस साल की पहली मौत गई।

गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने कहा, मृतक गया जिले की मखदुमपुर गांव की मूल निवासी 70 वर्षीय महिला है। तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उसे गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। हमने कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

और भी

कोरोना वायरस के 6000 से ज्यादा नए केस, 13 मौत

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) देश में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,050 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को 5,335 मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते केस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज (शुक्रवार) दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

4 अप्रैल को कोरोना वायरस के 3038 और 5 अप्रैल को 4,435 नए मामले मिले थे। भारत में संक्रमण में एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट देखा गया है। वहीं अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 28,303 है। पिछले 23 घंटे में 3,329 लोग रिकवर हुए थे।

वहीं, अब तक 44185858 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 13 मौत हुई है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 606 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमण की दर 16.98% रही। यह पिछले वर्ष अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। राजस्थानी में 26 अगस्त को 620 केस सामने आए थे। वहीं, बुधवार को 509 मामले दर्ज किए गए।

और भी

अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा 7 को

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश के कौशांबी और आजमगढ़ दौरा शुक्रवार को है।

इस दौरान वह 4,567 करोड़ रुपए से अधिक विकास परियोजनाओं और एक संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

उसके बाद 12.35 बजे शीतला धाम कौशाम्बी जाएंगे, जहां पूजन-दर्शन के बाद कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे।

इसी के साथ खेल स्पर्धा के विजेताओं को मेडल वितरण करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है।

ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

और भी

शिक्षा मंत्री का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, सीएम ने जताया दुःख

रांची (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजनीतिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतोका चेन्नई में निधन हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है।

उन्होंने लिखा, ‘हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीयवे जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

उनकी तबीयत विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ख़राब हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल एचइसी-पारस अस्पताल में 11:25 बजे लाया गया था. शुरूआती जांच में ऑक्सीजन का स्तर नीचे चला गया था।

 

और भी

सोने और चांदी के बढ़े दाम

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुरूवार को सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,400  रुपये है। बीते दिन 55,450  भाव था यानी दाम बढ़े हैं।

वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम ,60,480 रुपये थी। आज दाम बढ़े  हैं।   

आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम  56,400 रुपये है बीते दिन 55,450  भाव था। आज सोने के रेट बढ़े हैं। आज 24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम,61,510 जो कल  ,60,480 रुपये थी यानी आज पैसे बढ़े हैं।

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 77,090 वहीं, ये दाम कल 74,600 रुपये प्रति किलो था यानी चांदी के दाम बढ़े हैं।

और भी

मोदी-योगी सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी

 नोएडा  (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। थाना सेक्टर -20 में एक न्यूज चैनल के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर को एक ई-मेल किया और ई-मेल के माध्यम से बदमाश ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को हत्या करने की धमकी दी।


घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं । पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर 16-ए स्थित एक चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को ई-मेल भेजकर अज्ञात बदमाशों ने देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी दी है।

दावा किया कि पुलिस इस मामले के काफी नजदीक पहुंच गई है, जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस को शक है कि किसी साइको या प्रेम में विफल रहे व्यक्ति ने इस तरह की मेल किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। साइबर टीम भी इस केस पर काम कर रही है।

 


 

और भी

केरल, महाराष्ट्र फिर बन रहे कोरोना हॉट-स्पॉट, हुई सबसे ज्यादा मौत

दिल्ली छत्तीसगढ़ दर्पण) । कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4435 मामले दर्ज हुए हैं।

इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हजार पार हो गई है। अभी 23,091 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हुई है। इसमें केरल और महाराष्ट्र के 4-4 मरीज शामिल हैं।

वहीं छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत की सूचना है।

बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस मिले थे। महामारी से 11 और लोगों की मौत हो गई थी। तब केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई थी।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि देश में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी (10 फरवरी 2023) अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशा-निर्देशों में उड़ानों में मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है।

भारत में कोविड के बढ़ते मामलों और एच3एन2 वायरस के बारे में चितित राज्यसभा सांसद हरभजन सिह ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या उड़ानों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को फिर से लागू करने का कोई प्रस्ताव है।

 

 

और भी