हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

महाकुंभ से लौट रही दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

  मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को महाकुंभ से लौट रही एक डबल डेकर बस ने एक अन्य खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जो बस खड़ी थी वह भी प्रयागराज में महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। यह बस भी डबल डेकर थी।

खड़ी बस के बाहर उतरे दो यात्री दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब महाकुंभ से लौट रही एक बस में एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और किसी को कल-पुर्जे लाने के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज से लौट रही एक अन्य डबल डेकर बस एक कार से आगे निकलने की कोशिश में खड़ी बस से टकरा गई। राया पुलिस थाने के प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के नवादा निवासी परमानंद (68), गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी राजकुमार (50) और मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी अमित मिश्रा (23) के रूप में हुई है। मामूली रूप से घायल लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 16 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

और भी

महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को ट्रक ने मारी टक्कर: 7 की मौत, 3 घायल

 

 मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रेवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रेवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा जबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर  नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह करीब नौ बजे बजे हुआ। सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था, इस दौरान उसने लोगों से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर  कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार भी लोग आंधप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। यह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनकी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई।

दो को निकाला, एक व्यक्ति अब भी ट्रैवलर में फंसा

पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रैवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।  
 
ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद एक कार भी टकराई
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर के बाद सामने से आ रही एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई।

 

 

और भी

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

 अधिकारी ने कहा कि दोनों उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधि और हथियारों व गोला-बारूद की अवैध तस्करी में भी शामिल थे। उनके कब्जे से एक .32 पिस्तौल और 3,120 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-पाम्बेई) के दो उग्रवादियों को शनिवार को जिले के नारनकोन्जिल इलाके से गिरफ्तार किया।अधिकारी ने कहा कि दोनों उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधि और हथियारों व गोला-बारूद की अवैध तस्करी में भी शामिल थे। उनके कब्जे से एक .32 पिस्तौल और 3,120 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक उग्रवादी को शनिवार को कांगजाबी लीराक माचिन इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

 
और भी

बांद्रा टर्मिनस कोच डिपो में आग लगी

 पश्चिम रेलवे के बांद्रा टर्मिनस कोच डिपो पर एक भंडार कक्ष में शनिवार रात आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आग के कारण किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। खार स्टेशन के पास स्थित कोच डिपो के भंडार कक्ष में रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर आग लगी। प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई अग्निशमन कर्मियों ने दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा। डिपो के कर्मचारियों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया और इसे बुझा दिया।

 
और भी

बिना नेटवर्क भी होगी कॉलिंग

  Airtel, Vodafone Idea, Jio यूजर हैं तो हम नए ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप बिना नेटवर्क वाले एरिया से भी कॉलिंग कर सकते हैं। दरअसल कंपनियों की तरप से WiFi कॉलिंग की शुरुआत की गई है। ये फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

क्योंकि आप ऐसी जगह पर भी कॉलिंग कर सकते हैं जहां पर कोई नेटवर्क नहीं है। ऐसा करने की स्थिति में यूजर्स की काफी मदद होने वाली है।  सबसे पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपके स्मार्टफोन पर WiFi Calling सपोर्ट करती है।

क्योंकि बहुत सारी डिवाइस ऐसी भी हैं जो WiFi Calling सपोर्ट नहीं करती है। अगर आपका डिवाइस भी करता है तो इस फीचर को आपको तुरंत ऑन कर लेना चाहिए।

अगर आप भी इस फीचर पर फोकस करते हैं तो काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। अब आपको पहले बताते हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन में कैसे ऑन रख सकते हैं ?

 

 

और भी

प्रधानमंत्री ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर जताया शोक

 प्रधानमंत्री मोदी ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री चौपाल एक समर्पित राम भक्त थे और उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।


‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा: “भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। दलित पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर समाज के वंचित समुदायों के कल्याण के कार्यों के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!”

 

 

और भी

प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार

 अपनी जान को खतरे में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले राज्य के बहादुर बच्चों को अब राज्य स्तर पर भी वीरता पुरस्कार देने की तैयारी है।

राज्य बाल कल्याण परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे 17 फरवरी को राजभवन से मंजूरी मिल सकती है।
राज्य के गुलदार से दूसरों की जान बचाकर अदम्य साहस का परिचय देने वाले बच्चों के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसके अलावा प्रदेश के वीर बच्चे पानी में बहने से बचाने जैसे कई बहादुरी के काम करते हैं।

भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से पूर्व में राज्य के इन बहादुर बच्चों को हर साल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन किन्हीं वजहों से पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से आवेदन नहीं मांगे जा रहे हैं।

यही वजह है कि अब इस तरह के बच्चों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी के बाद राज्य स्तर पर इस तरह के बच्चों के आवेदन लिए जाएंगे। जिसके बाद बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।
गुलदार से भिड़ गई थी बहादुर बिटिया राखी

अपने चार साल के छोटे भाई की जान गुलदार से बचाने के लिए पौड़ी जिले की बहादुर बिटिया राखी गुलदार से भिड़ गई थी। उसकी इस वीरता को देखते हुए उसे पूर्व में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैै। राज्य में बाल वीरों के इस तरह के इक्का दुक्का नहीं, बल्कि कई मामले हैं।

उत्तराखंड के इन बच्चों को मिल चुका राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

राज्य के 15 बाल वीरों को अब तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है। टिहरी गढ़वाल के हरीश राणा को वर्ष 2003, हरिद्वार की माजदा को 2004, अल्मोड़ा की पूजा कांडपाल को 2007, देहरादून के प्रियांशु जोशी को 2010, देहरादून की स्व.श्रुति लोधी को 2010, रुद्रप्रयाग के स्व. कपिल नेगी को 2011, चमोली की स्व.मोनिका उर्फ मनीषा को 2014, देहरादून के लाभांशु को 2014, टिहरी के अर्जुन को 2015, देहरादून के सुमित ममगाई को 2016, टिहरी गढ़वाल के पंकज सेमवाल को 2017, पौड़ी गढ़वाल की राखी को 2019, नैनीताल के सनी को 2020, पिथौरागढ़ के मोहित चंद उप्रेती को 2020 और रुद्रप्रयाग के नितिन रावत को 2022 में यह पुरस्कार मिल चुका है।

राजभवन परिसर में होनी है आम सभा की बैठक

उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की 17 फरवरी को राजभवन के ऑडिटोरियम में आम सभा की बैठक होनी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिए जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन के साथ ही राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को शैक्षिक सहायता देने सहित कुछ अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

और भी

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थौबल के उनिंगखोंग से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-थ्री से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

और भी

बालिकाओं के खिलाफ कोई भेदभाव न हो इसके लिये सरकार संकल्पबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को कहा कि भारत को सभी क्षेत्रों में लड़कियों की उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समान रूप से कृतसंकल्पित है कि बालिकाओं के खिलाफ कोई भेदभाव न हो।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आज, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धि हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।

 

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वास्थ्य जैसे अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसने बालिकाओं को सशक्त बनाने में योगदान दिया है। राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है, जो बालिकाओं के अधिकारों और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत 2008 में भारत सरकार द्वारा की गई थी ताकि समाज में लड़कियों के प्रति जागरूकता फैल सके।

 
और भी

भारत का विकास समावेशी व पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ : राजनाथ

 भारत तेजी से प्रगति करने वाला विकासशील देश है, लेकिन इसका विकास समावेशी, न्यायसंगत व पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ है । केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को केरल के पथानामथिट्टा जिले में प्रसिद्ध लेखिका और पर्यावरणविद् सुगाथाकुमारी की 90वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का उपभोग जरूरत आधारित होना चाहिए न कि लालच आधारित, उन्होंने कहा कि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए व्यवहार में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘उपयोग करो और खत्म करो’ की अर्थव्यवस्था से निजात पाने की जरूरत है।

 
और भी

कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की कार का हुआ एक्सीडेंट

 महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की कार का मंगलवार सुबह एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। इस सड़क दुर्घटना में मंत्री बाल-बाल बच गईं। एक्सीडेंट के वक्त कार में उनके भाई और कर्नाटक विधान परिषद ((MLC) के सदस्य चेन्नाराजु भी मौजूद थे, जिन्हें चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

घटना मंगलवार सुबह 5:30 बजे के करीब जिले के कित्तूर इलाके में घटी। सोमवार को बेंगलुरु में पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रम और शाम में विधायक दल की बैठक में  हिस्सा लेने के बाद मंत्री लक्ष्मी हेब्बलाकर ने सड़क के रास्ते बेलगावी जाने का फैसला किया, क्योंकि देर शाम को बेंगलुरु से बेलगावी की फ्लाइट नहीं है।

सुबह 5:30 बजे के करीब जब उनकी कार कित्तूर के पास पहुंची, तब अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। ड्राइवर ने उससे टकराने से बचने के लिए अचानक स्टीयरिंग घुमा दिया। गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी के सभी सेफ्टी एयरबैग खुल जाने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को चेहरे और कमर पर मामूली चोट आई है, जबकि उनके भाई और MLC चेन्नराजु को सिर पर चोट लगी है। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

और भी

महाकुंभ में ADM बनकर लिया VIP ट्रीटमेंट, कोरबा जिला प्रशासन ने किया खुलासा

 प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। इसी दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने खुद को कोरबा जिला का एडीएम (अपर जिला मजिस्ट्रेट) बताकर अस्पताल में वीआईपी इलाज लिया। जांच में पता चला कि कोरबा में "विक्रम सिंह जायसवाल" नाम का कोई एडीएम है ही नहीं।


घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, कोरबा का रहने वाला एक व्यक्ति, जो पेशे से वकील है, अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ घूमने पहुंचा था। वहां उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने खुद को कोरबा जिले का एडीएम विक्रम सिंह जायसवाल बताया और विशेष चिकित्सा सुविधाएं हासिल कीं।

जब इस घटना की खबर अखबारों में प्रकाशित हुई, तो कोरबा जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया कि कोरबा में "विक्रम सिंह जायसवाल" नाम का कोई भी एडीएम पदस्थ नहीं है। इसके साथ ही अधिवक्ता संघ ने भी इस व्यक्ति के पंजीकृत वकील होने से इनकार किया।

जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे झूठे दावे न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करते हैं, बल्कि संसाधनों के दुरुपयोग का भी कारण बनते हैं।

महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
महाकुंभ के पहले दिन ही सात श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक आया, जिन्हें मेले के आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोज कौशिक ने बताया कि अब तक मेले के अस्पताल में 42 हार्ट अटैक के मरीज पहुंचे हैं। इनमें से दो मरीजों को रेफर किया गया, जबकि बाकी का इलाज मेले के अस्पताल में ही हुआ और उन्हें बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया।

फर्जीवाड़े से उठे सवाल
फर्जी एडीएम बनकर वीआईपी इलाज लेने का यह मामला प्रशासनिक तंत्र की चूक और सतर्कता की कमी को उजागर करता है। घटना के बाद प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

क्या ऐसे फर्जीवाड़ों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे? यह देखना बाकी है।

 

 

और भी

घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली ये 26 ट्रेनें हुईं लेट

 राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की मार झेल रही दिल्ली को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले रखा है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इस कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई पड़ रहा हैं। बता दें कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं और घने को कोहरे का सामना कर रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका असर वाहन, हवाई जहाज की उड़ानों और भारतीय रेलवे की ट्रेनों पर भी पड़ता दिख रहा है। बता दें कि दिल्ली से चलने वाली 26 ट्रेनें घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं।
दिल्ली से चलने वाली ये ट्रेनें हो गईं लेट

    ट्रेन संख्या- 12565 (बिहार संपर्क क्रांति)- 165 मिनट
    ट्रेन संख्या- 15743 (फरक्का एक्सप्रेस)- 137 मिनट
    ट्रेन संख्या- 15658 (ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस)- 193 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12397 (महाबोधि एक्सप्रेस)- 228 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12555 (गोरखधाम एक्सप्रेस)- 173 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12451 (श्रमशक्ति एक्सप्रेस)- 162 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12275 (एनडीएलएस हमसफर एक्सप्रेस)- 169 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12309 (आरजेपीबी तेजस राज एक्सप्रेस)- 110 मिनट

    ट्रेन संख्या- 14217 (उंचाहार एक्सप्रेस)- 354 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12427 (रीवा आनंदविहार एक्सप्रेस)- 176 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12367 (विक्रमशिला एक्सप्रेस)- 153 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12417 (प्रयागराज एक्सप्रेस)- 185 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12391 (श्रमजीवी एक्सप्रेस)- 111 मिनट
    ट्रेन संख्या- 14207 (पद्मावत एक्सप्रेस)- 69 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12229 (लखनऊ मेल)- 64 मिनट
    ट्रेन संख्या- 15127 (काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस)- 124 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12429 (लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस)- 132 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12557 (सप्त क्रांति एक्सप्रेस)- 124 मिनट
    ट्रेन संख्या- 22181 (जेबीपी एनजेएम सुपरफास्ट एक्सप्रेस)- 136 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12409 (गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस)- 106 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12447 (यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस)- 205 मिनट
    ट्रेन संख्या- 14623 (पातालकोट एक्सप्रेस)- 336 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12723 (तेलंगाना एक्सप्रेस)- 104 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12155 (आरकेएमपी निजामुद्दीन एक्सप्रेस)- 88 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12414 (जाट ऑल एक्सप्रेस)- 482 मिनट
    ट्रेन संख्या- 12485 (एनईडी एसजीएनआर सुपरफास्ट एक्सप्रेस)- 508

और भी

कोयला खदान में घुसा पानी: 9 मजदूर फंसे, एक का शव बरामद

 असम के दीमा हसाओ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बाद, असम-मेघालय बॉर्डर के पास एक सुदूर इलाके उमरंगसो में 300 फीट गहरी अवैध कोयला खदान में सोमवार को पानी भर गया, जिससे नौ मजदूर फंस गए। बुधवार को आर्मी के गोताखारों ने एक मजदूर का शव बरामद किया है।


मजदूरों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इंडियन नेवी और NDRF सहित कई एजेंसियां, पानी से लबालब भरी कोयले की खदान में फंसे हुए आठ मजदूरों को बचाने के लिए कैंपेन चला रही है।

 
 



नौसेना ने सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए स्पेश्लाइज्ड डाइविंग इक्विपमेंट और पानी के अंदर कैमरे लगाए किए हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने वाली एनडीआरएफ की टीम ने बचावकर्मियों की सुरक्षा के लिए खदान से पानी निकालने और स्ट्रक्चर को मजबूत करने सहित सतही कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। तमाम तरह की परेशानियों के बावजूद, सेना, नौसेना और NDRF की टीम लगातार कोशिशें कर रही है। इंडियन नेवी द्वारा पानी के अंदर रिमोट से चलने वाले व्हीकल (ROV) का उपयोग पानी से लबालब खदान की मैपिंग करने में किया जा रहा है।

 

 

 
और भी

प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रवास ने बदली जिंदगी की दिशा

 एक दशक पहले अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों के संस्थान 'सक्षम' के एक छोटे से दृष्टिबाधित बच्चे की प्रतिभा से मुग्ध हो गए थे। उस बच्चे का नाम था अंजन। जब अंजन ने अपना गाना सुनाया तब प्रधानमंत्री जी इतने खुश हुए थे कि उन्होंने बड़े ही स्नेहिल भाव से उसके सर पर हाथ फेरकर उसे प्रोत्साहित किया था।  


देश के प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन एक बच्चे के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है,  अंजन इसका उदाहरण है। पहले अंजन दूसरों के लिखे गीत गाता था, आज अंजन  स्वयं गीत लिखता है, इसे कंपोज भी करता है और गाता भी है। अभी हाल ही में अंजन ने अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर एक गीत लिखा और उसे कंपोज भी किया है। 
अंजन की संगीत में रुचि को देखते हुए संस्थान में उसे आर्गन, कांगो और ढोलक का प्रशिक्षण दिया गया। 

दंतेवाड़ा में हर साल बारसूर महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार के आयोजन में अंजन अपने रामलला पर लिखे गीत की प्रस्तुति देगा। अंजन अभी 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है, अब इस संस्थान में दसवीं तक की पढ़ाई संस्थान के भीतर ही होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संस्थान में सभी बुनियादी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उल्लेखनीय है कि सक्षम संस्था में शैक्षणिक व्यवस्था डीएमएफ के माध्यम से होती है।  उनका यह मानना था कि खनन प्रभावित इलाकों में विकास के कार्यों के लिए डीएमएफ के माध्यम से निधि स्थापित की जाए। आज अंजन जैसे बच्चों का सपना डीएमएफ के माध्यम से पूरा हो रहा है।

जब पैदा हुआ तो दादाजी ने कहा, यह क्या करेगा इसको कहीं छोड़ दो

  अंजन बीजापुर के अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाके का रहने वाला है। नक्सल समस्या की वजह से माता-पिता को गांव छोड़ना पड़ा। अंजन बचपन से ही दृष्टिबाधित है। जब वह पैदा हुआ तो उसके दादाजी को बड़ी निराशा हुई और उन्होंने कहा कि इसका क्या होगा, यह क्या करेगा, इसको छोड़ दो। मां बहुत प्यार करती थी। मां ने कहा कि नहीं इसे पालेंगे। बाद में सक्षम संस्था के बारे में पता चला और सक्षम में एडमिशन दिलाया। सक्षम के टीचरों को इसके गायन की प्रतिभा और संगीत में रुचि के बारे में पता चला और अब अंजन की दुनिया ही बदल गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भी अंजन की प्रतिभा से प्रभावित हो चुके हैं।

गहरी प्रतिभा और अथाह उत्साह से सबको मिलती है प्रेरणा

अंजन ने आज सब बच्चों के साथ लुई ब्रेल को पुष्पांजलि दी। लुई ब्रेल ऐसे व्यक्ति है जिनकी वजह से दृष्टिबाधित बच्चे भी फर्राटे से पढ़ सकते हैं। सक्षम कैंपस में हेलेन केलर की तस्वीर भी है, जो यह बताती है कि दुनिया की सबसे अच्छी चीजों को ना देख सकते हैं न छू सकते हैं, उन्हें केवल महसूस कर सकते हैं।
और भी

देशभर में नए साल की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

 आज देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बीते साल को पीछे छोड़ नए साल 2025 में प्रवेश करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके लिए सभी एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहें हैं। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी है। 

पीएम मोदी की शुभकामनाएं और उम्मीद  

नए साल के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया को प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह वर्ष नए अवसर, सफलता और अनंत खुशी लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि 2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशी लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकरण करें।

 

 

और भी

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो हो सकता है 35 हजार का जुर्माना और जेल

 नए वर्ष के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर जश्न का आनंद उठाना चाहते हैं या फिर 35 हजार रुपये के जुर्माने के साथ जेल। यह खुद लोगों को तय करना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले मेें 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर यूनिट के पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे।

ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के लिए काफी संख्या में लोगों के नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व इंडिया गेट आदि स्थानों पर आने की संभावना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका तय मात्रा से अधिक शराब की मात्रा आने पर पहली बार 1000 रुपये का जुर्माना व एक साल की जेल हो सकती है। अगर वह दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 10000 रुपये का जुर्माना व दो साल की सजा हो सकती है। साथ ही खतरनाक ड्राइविंग का भी चालान किया जाएगा। इसके तहत पहली बार 10000 रुपये का चालान के साथ लाइसेंस जब्त किया जाएगा।


अगर दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 15 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर चालक ने तय मात्रा से ज्यादा शराब पी रखी है तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। अगर चालक ने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी है तो वाहन को जब्त कर उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। साथ ही परिजनों को मौके पर बुलाया जाएगा।

नई दिल्ली जिला पुलिस ने उठाए ये कदम-

    शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए विभिन्न चौराहों, मार्गों व होटल-पब के पास तैनात किए जाएंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी -398
    शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए शराब की मात्रा जानने के लिए एल्कोमीटर के साथ टीमें तैनात -20
    20 टीमों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं -46
    वाहनो को टो करने के लिए क्रेन तैनात -16
    ट्रैफिक कर्मी की इतनी टीमें मोटरसाइकिलों पर पेट्रोलिंग करेंगी-50
    विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा व पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह आदि सीनियर ट्रैफिक अधिकारी गश्त पर रहेंगे

सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने लोगों को सलाह दी कि लोग नए साल के आगमन में एन्जॉय करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब का सेवन किया है तो वाहन न चलाए, कैब आदि से घर जाएं।

और भी

हिमाचल-उत्तराखंड समेत 3 राज्यों में बर्फबारी जारी, 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

 नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ली है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कैसा है आज का मौसम। साथ ही यह भी बताएंगे कि कल का मौसम कैसा रहेगा।

तो चलिए पहले पहाड़ी राज्यों से शुरू करते हैं। इस समय देश के 3 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इन तीनों राज्यों में सड़के-हाईवे बंद हैं। हजारों टूरिस्ट फंसे हुए हैं।

 

मैदानी इलाकों की बात करें तो 5 राज्यों, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देश के 10 राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। कल्पा, कुफरी, और मुरंग जैसे स्थानों में 10 सेमी से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कल्पा में 14.9 सेमी, कुफरी में 14.5 सेमी, पूह में 12 सेमी, मुरंग में 12 सेमी, खदराला में 10 सेमी, सांगला में 8.5 सेमी, केलंग में 8 सेमी और कुकमसेरी में 1.6 सेमी ताजा बर्फबारी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में भी कई सड़कें और हाईवे बर्फबारी की वजह से बंद हैं। स्नोकटर मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ हटाकर रास्ता बहाल करने की कोशिश की जा रही है। 

 

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है।  ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड में ठंड का असर पहाड़ी राज्यों में ज्यादा दिख रहा है। भारी बर्फबारी की वजह से कई ग्रामीण इलाकों का शहरी इलाकों के बीच आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।

 

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान भारी बर्फबारी और शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर तेज हो गया है। गुलमर्ग में बीते दिन तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में भी पारा सामान्य से नीचे है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग  के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी हो सकती है। घाटी के निचले इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। शीतलहर का असर अगले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात बाधित है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई उड़ानें रद्द की गई हैं।गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों पर पहुंचे सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। कई जगहों पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

 

 

और भी