हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

टीचर लिस्ट में खेला होबे : बंगाल में ममता-शाह ने दी शिक्षक भर्ती परीक्षा?....मेरिट लिस्ट में दीदी को 92 तो शाह को 93 नंबर मिले

 नईदिल्ली/कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बंगाल के टीचर लिस्ट में खेला होबे .... जी हाँ यह चौकाने वाली जानकारी पश्चिम बंगाल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे की लिस्ट में सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में CM ममता बनर्जी, अमित शाह और पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी का भी नाम है। जबकि तीनों ने न तो परीक्षा दी, न ही परीक्षा देने के लिए वे एलिजिबल हैं। यह सब तब सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच चल रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी इस घोटाले में जेल में बंद हैं।

 

इस लिस्ट में ममता बनर्जी को 92 मार्क्स मिले हैं, जबकि बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। दिलीप घोष और सुजान चक्रबर्ती को भी 92 अंक मिले हैं। इस लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम है। उन्हें 93 अंक मिले हैं। यह लिस्ट वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन  ने जारी की है।

TET परीक्षा के नतीजे की पूरी लिस्ट जारी की गई, जिसमें  1,832 पन्नों की लिस्ट में 1 लाख 25 हजार उम्मीदवारों के नाम, उनकी कैटेगरी और स्कोर भी दिया गया है। TET मेरिट लिस्ट को लेकर आरोप लगते रहे हैं कि कई अयोग्य लोगों को नौकरी दे दी गई थी। इस लिस्ट के जारी होने के बाद बंगाल सरकार पर आरोप तेज हो गए हैं।

वकीलों के एक समूह ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के सामने यह मुद्दा उठाया है। इन वकीलों ने कोर्ट से अपील की है कि यह पता लगाया जाए कि जिन बड़े नेताओं के नाम इस लिस्ट में हैं, वे परीक्षा देने वाले कैंडिडेट हैं या नहीं।

 

इस लिस्ट में अमित शाह का रोल नंबर 075020639 है और उनकी कैटेगरी OBC लिखी गई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी जनरल कैटेगरी के हैं और उनका रोल नंबर 060038134 है। दिलीप घोष का रोल नंबर 165010207 है, वे OBC-B कैटेगरी के हैं।

 

इस सूची में बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल का नाम भी है। पार्थ चटर्जी का नाम शिक्षक भर्ती घोटाले में आया था। उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घरों पर छापे में करीब 50 करोड़ कैश और गोल्ड ज्वेलरी बरामद हुई थी।

 

 

और भी

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उठाऊंगा कदम : मोदी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडोनेशिया में शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। पीएम ने रवाना होने से पहले कहा कि वे इस सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे यहां वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर भी चर्चा करेंगे। 

वहीं दूसरी ओर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, लेकिन इससे पहले उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक बाली में होगी। इस बैठक में दोनों नेताओं में ताइवान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। बता दें कि इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे।  

 

गौरतलब है कि G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है और यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और विकासात्मक मुद्दों पर वैश्विक सरकारों को विचार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य G20 नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन आदि की स्थिति सहित सभी प्रमुख मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।

 
और भी

डिंपल यादव ने नामांकन से पहले मुलायम सिंह यादव की समाधि पर की पुष्पांजलि

 मैनपुरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डिंपल यादव सोमवार को मैनपुरी जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले पति अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तड़क-भड़क और शोर-शराबे से दूर बेहद सादे अंदाज में डिंपल पर्चा दाखिल करेंगी। 

डिंपल यादव ने नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले इटावा के सैफई में सोमवार को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को नमन किया। डिंपल यादव ने अपने पति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। सैफई के मेला मैदान में मुलायम सिंह यादव की अन्येष्टि हुई थी। मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर नमन करने के बाद डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव सैफई से मैनपुरी के लिए हुए रवाना हो गए।

 

 

और भी

दिल्ली में लिव इन पार्टनर आफ़ताब ने प्रेमिका श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, 18 दिन तक जंगल में ठिकाने लगाता रहा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली में 6 महीने पुरानी हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने लिव इन पार्टनर और प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें 18 दिन तक महरौली के जंगल में ठिकाने लगाता रहा।

पुलिस ने आरोपी आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल पहले श्रद्धा अफताब के साथ रहने के लिए मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुई थी। 26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में काम करते थे। 2019 में यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों प्यार करने लगे, लेकिन दोनों के रिश्तों से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे।

 

श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण से संपर्क में थी। लक्ष्मण ही श्रद्धा के पिता विकास मदान को जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक लक्ष्मण का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं मिल रही है। विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे इसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया।

 

साउथ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान ने बताया, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने शव के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया। उसने पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए।

 

इसके बाद रोज वह बैग में रखकर इन्हें फेंकने के लिए ले जाता। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा ताकि टुकड़े उसमें रख सके। अगरबत्ती जलाता था ताकि बदबू को दबाया जा सके। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा की बॉडी को सर्च करना शुरू कर दिया है।

और भी

निलंबन के चार दिन बाद मौत से जंग हार गया दारोगा, पुलिस लाइन में खाया था जहर

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रीजेंसी अस्पताल में सोमवार की सुबह निलंबित दारोगा अनूप सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की शाम उन्होंने आउटर पुलिस लाइन में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे हालत बिगड़ गई थी। पहले निलंबन से तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाने की बात कही गई थी लेकिन दो दिन जांच के बाद फजलगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल से नजदीकियों की बात सामने आई थी। महिला कांस्टेबल से कहासुनी के बाद दारोगा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की भी बात कही जा रही थी।

चर्चा थी कि महिला कांस्टेबल से संबंधों को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया था। मूलरूप से जालौन जनपद के उरई ऐंट निवासी अनूप कुमार सिंह 2015 बैच के दारोगा थे। परिवार में पिता शत्रुघ्न सिंह, पत्नी पूनम, दो साल का बेटा अयांश और भाई दीपक हैं। अनूप बिधनू थाने में तैनात थे और रावतपुर थानाक्षेत्र के केशवपुरम में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। नौ सितंबर को उन्होंने कठेरुआ गांव में वाहन धुलाई सेंटर के संचालक महेंद्र कुशवाहा और उनके नाबालिग बेटों को वसूली न देने पर पीटा था। इस मामले में एसपी आउटर तेजस्वरूप सिंह ने 14 सितंबर को दारोगा अनूप कुमार सिंह, सौरभ व सिपाही प्रवीण को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से अनूप काफी परेशान थे।

 

 

और भी

बेटे की जान बचाने के नाम पर तांत्रिक ने परिवार को लगाया लाखों का चूना...

 महाराजगंज (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक तांत्रिक ने परिवार से लाखों रुपए ऐंठ लिए, और फरार हो गया है। आरोपी तांत्रिक ने इकलौते बेटे की जान बचाने के नाम पर परिवार से 20-25 लाख रूपए वसूल लिए है, और अब अपना फोन बंद कर गायब है। बेटे की जान बचने के चक्कर में परिवार ने अपने हिस्से की जमीन तक बेच दी। इस धोखे के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल तांत्रिक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।


यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का है, जहां अपने इकलौते बेटे की जान बचाने के लिए संजू देवी पत्नी संतोष शर्मा एक तंत्रिक के झांसे में आ गईं और अपना सबकुछ लुटा दिया। सदर सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा सहाय खुटहां टोला लखराव की रहने वाली संजू देवी पत्नी संतोष शर्मा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि अगस्त माह की एक रात करीब नौ बजे एक शख्स उनके घर आया। उसने खुद को तांत्रिक बताया और कहने लगा कि तुम्हारी सात बेटियां व एक बेटा है, तुम्हारा बेटा मर जाएगा, अगर तुम बेटे को बचाना चाहती हो तो इसके लिए सोने की मूर्ति बनवाकर देनी पड़ेगी। नहीं दी तो देवी तुम्हारे बेटे को लेकर चली जाएगी। तांत्रिक की यह बात सुनकर पूरा परिवार डर गया।

तांत्रिक इस डिमांड को पूरा करने के लिए महिला ने अपने गहने और खेत बेचे, रुपये कम पढ़ने पर लोगों से ब्याज पर उधार लेकर रुपये इकट्ठा किए। इस दौरान मूर्ति बनवाने के लिए तांत्रिक बीस-पचीस दिन उन्हीं के घर पर रहा। पूरा पैसा मिलने पर वो बोला कि मूर्ति बनवा कर आता हूं। तक पांच माह बीत गए हैं पर तांत्रिक वापस घर नहीं लौटा। पीड़ित महिला ने कुछ साक्ष्य पुलिस दिए। लेकिन तांत्रिक अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

इस मामले पर इंस्पेक्टर रवि रॉय ने बताया कि तांत्रिक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 व अमानत में खयानत की धारा 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

और भी

रांग साइड चल रही थी बस, सामने से आया ट्रक... मची चीख-पुकार...

 सितारगंज (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूल बस सड़क पलट गई। हादसे में छात्रा और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस रांग साइड चल रही तथी। बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अपने वाहनों से अस्पताल में पहुंचया । मौके पर अफरा तफरी मची हुई है।


वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को रविवार को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बस में स्टाफ के साथ करीब 50 से अधिक छात्राएं थीं। शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कत इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई। स्कूल बस हादसे को देखकर लोगों में आफरा तफरी मच गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से लहूलुहान बच्चों को निकालना शुरू किया।



हादसे में मौके पर ही छात्रा और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर में चौकी थाने से पुलिस कर्मी और एंबुलसें भी मौके पर पहुंच गई। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सितारगंज अस्पताल में बच्चाें को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

रांग साइड से बस ले जा रहा था चालक
बताया जा रहा है कि चालक बस को रॉन्ग साइड से लेकर जा रहा था। तभी अचानक किच्छा हाईवे स्थित भिटौरा के पास किच्छा की ओर से रही ट्रक से बस की टक्कर हो गई। घायलों को राहगीरों, एंबुलेंस व पुलिस वाहनों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर अवस्था वाली छात्राओं को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर डीएम युगल किशोर भी पहुंच गए हैं।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर ट्वीट कर कहा है कि नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

 



मृतकों को मुआवजा, सरकार कराएगी घायलों का इलाज
डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सरकार की तरफ से निशुल्क करवाया जाएगा। साथ ही मृतकों के स्वजनों को दो लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

और भी

बड़ी खबर : राज्यपाल की कार्रवाई पर रोक लगाने मुख्यमंत्री पहुंचे हाईकोर्ट

 रांची (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में अवैध खनन से संबंधित चुनाव आयोग के पत्र के आधार पर राज्यपाल की कार्रवाई पर रोक लगाने का भी आग्रह किया गया है। याचिका में दूसरी राय लेने की प्रक्रिया को भी असंवैधानिक बताया गया है।

इससे पहले 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी थी। शीर्ष अदालत ने शेल कंपनियों में निवेश और खनन पट्टे में अनियमितता को लेकर सोरेन के खिलाफ दाखिल की गईं जनहित याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने झारखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें उसने इन याचिकाओं को सुनवाई योग्य माना था।

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ गलत तरीके से खनन लीज पट्टा आवंटन करने और उनके करीबियों द्वारा शेल कंपनियों में निवेश का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका की वैधता को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने इस याचिकाओं को सुनवाई योग्य माना था। इसके बाद सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।  

वहीं, रविवार 6 नवंबर को सीएम सोरेन कहा कि उन्होंने लाभ के पद के मामले में दूसरी राय को लेकर राज्यपाल रमेश बैस के अनुरोध की प्रति निर्वाचन आयोग से मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि राज्य के राज्यपाल रमेश बैस ने अपनी अयोग्यता के मुद्दे पर उनसे दूसरी राय नहीं मांगी है।

इससे पहले 27 अक्टूबर को बैस ने कहा था कि उन्होंने मामले में दूसरी राय मांगी है। उन्होंने दावा किया था कि झारखंड में किसी भी समय परमाणु बम विस्फोट हो सकता है। उन्होंने मामले में लंबित अपने निर्णय की ओर इशारा करते हुए यह बात कही थी। सीएम सोरेन ने कहा कि मैंने लाभ के पद के मामले में अपने वकील के माध्यम से राज्यपाल रमेश बैस के ‘दूसरी राय’ के अनुरोध की एक प्रति निर्वाचन आयोग से मांगी है। साथ ही कहा कि वकील ने मेरी ओर से कहा है कि निर्वाचन आयोग राज्यपाल द्वारा किए गए दूसरे अनुरोध के आधारी पर कोई राय देने से पहले निष्पक्ष और प्रभावी सुनवाई का अवसर प्रदान करेगा।

और भी

इस शहर में भारी बारिश की वजह से हुआ जलभराव, जानें शहरों के मौसम का हाल ...

 एक तरफ दिल्ली, यूपी समय कई राज्यों में लोग ठण्ड से ठिठुर रहे हैं तो वहीँ तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है। जलभराव के कारण मयिलादुथुराई जिले की सिरकाली नगरपालिका में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. यहां सुबह में यहां कोहरा नजर आया. दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा.

तमिलनाडु में बारिश से लोग परेशान

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई के सिरकाली में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं. कई इलाकों में जलभराव हो गया जिस कारण लोगों को समस्या हो रही है, इसी दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं जिसमें नजर आ रहा है कि लोग अपने पालतू को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने के लिए कार्टन का सहारा लेते दिखे.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर तटीय तमिलनाडु, केरल के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बरिश होने की संभावना है. इसके अलावा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप में भी रविवार को भारी बारिश के आसार हैं. तमिलनाडु के आंतरिक इलाकों, केरल और माहे में 13 व 14 नवंबर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार एक नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखने वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर और 14 नवंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार है. इससे इन राज्यों के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंडक बढ़ने के आसार हैं.

 

 

और भी

कुत्ता काटने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, लिया गया ये बड़ा फैसला ...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लेते हुए अब कुत्ता काटने पर जुर्माना लगाने का आदेश दे दिया है. डॉग पॉलिसी को मंजूरी देते हुए अथॉरिटी ने कहा कि डॉग के द्वारा कोई अप्रिय घटना की जाती है तो मालिक को 10 हजार रुपए जुर्माना और घायल का पूरा इलाज कराना होगा. इतना ही नहीं कुत्ते के मुंह को सार्वजनिक स्थानों पर कवर करना होगा.

31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, 31 जनवरी 2023 तक पालतू कुत्तों और बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन न कराने पर जुर्माना लगाया जाएगा.

एंटीरेबीज वैक्सीनेशन नहीं लगवाने पर जुर्माना

पालतू कुत्तों के स्टरलाइजेशन/एंटीरेबीज वैक्सीनेशन की अनिर्वायता की गई है. उल्लंघन की स्थिति में 1 मार्च 2023 से हर महीने 2000 का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है. 

पालतू के गंदगी करने पर मालिक की होगी जिम्मेदारी

पालतू कुत्ते के सार्वजनिक स्थल पर गंदगी किए जाने पर उसकी सफाई की जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी.

 

 

और भी

बैंक ऑफ बड़ौदा देगा, कम ब्याज पर होम लोन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के बड़े सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने बढ़ती ब्याज दरों के बीच होम लोन को 0.25 प्रतिशत सस्ता कर दिया है। इसके बाद अब बैंक की ओर से होम लोन 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जा रहा है। हालांकि बैंक की ओर से होम लोन की ब्याज दरों में कटौती सीमित समय के लिए की गई है और होम लोन पर ये नई ब्याज दर 14 नवंबर से लागू हो रही है।

बैंक के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह स्पेशल ब्याज दर 31 दिसंबर, 2022 तक के लिए है। होम लोन की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ ही प्रोसेसिंग चार्जेस और प्रीपेमेंट की भी छूट का लाभ मिलेगा।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

बैंक ने बताया कि स्पेशल ब्याज दर नए लोन के साथ- साथ बैलेंस ट्रांसफर पर भी मिलेगी। हालांकि स्पेशल ब्याज दर ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल पर भी निर्भर करेगी। इसके साथ बताया गया कि बैंक के द्वारा दिए जाने वाले होम लोन की खासियत यह है कि इसकी अवधि 30 साल तक की हो सकती है। इसके साथ ही कम से कम दस्तावेज और कोई भी प्री-पेमेंट या पार्ट-पेमेंट चार्जेस को नहीं लिया जा रहा है।

 

 

और भी

इंडियन नेवी के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या ...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस के अनुसार भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय सैनिक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली है। इस मामले में भरतीय नौसेना ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय जवान ने कल एक यानी शनिवार को  नौसैनिक जहाज पर अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान अपनी सर्विस राइफल का इस्तेमाल करते हुए खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच जारी है। भारतीय नौसेना का कहना है कि उसने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

और भी

ट्रेन गुजरने के चंद घंटों बाद ट्रैक पर हुआ धमाका, मचा हड़कंप...

 उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान में उदयपुर से लगभग तीस किलोमीटर आगे ओड़ा स्थित पुल पर विस्फोट कर ट्रेक को उड़ाने की कोशिश की गई है। वहां से चार घंटे पहले ही उदयपुर से अहमदाबाद चलने वाली यात्री ट्रेन निकली थी। इस घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।


ज्ञातव्य है कि तेरह दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का उद्घाटन किया था, जिसे विस्फोटक के जरिए उड़ाने की खतरनाक साजिश रची गई है। बदमाशों ने उदयपुर जिले में केवड़ा जंगल के आगे ओड़ा पुल को उड़ाने का प्रयास किया। विस्फोट से रेलवे की पटरी पर क्रेक आ गए तथा कुछ हिस्सा टूटकर अलग हो गया। मौके पर बारूद भी मिला है। घटना की जांच के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम पहुुंच चुकी है। जो इस घटना को आतंकी साजिश के एंगल से जांच कर रही है।



बताया गया कि ग्रामीणों ने शनिवार रात विस्फोट की आवाज सुनी थी। रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण ओड़ा पुल से गुजर रहे थे, तब उन्होंने हालात देखकर पुलिस को सूचित किया था। जानकारी मिलते ही उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, पूलिस अधीक्षक विकास शर्मा, रेलवे के ऐरिया मैनेजर बदरी प्रसाद सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 



घटनास्थल पर एटीएस के जांच दल के अलावा इआरटी मौजूद
जानकारी हो कि रेलवे उदयपुर-अहमदाबाद के बीच चलने वाली दोनों यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया है। रविवार रात तक ट्रेक की मरम्मत पूरी हो जाएगी तो सोमवार को दोनों यात्री ट्रेनों को चलाया जा सकेगा। इस बीच रविवार को उदयपुर आने वाली ट्रेन को डूंगरपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया हैं तथा रेलवे ने उदयपुर आने वाले यात्रियों को पहुंचाने के लिए बसों की सेवा ली है। घटनास्थल पर एटीएस के जांच दल के अलावा ईआरटी-इमरजेंसी रेस्पोन्स टीम (इआरटी), रेलवे पुलिस, जिला पुलिस के जवान मौजूद हैं। ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

उदयपुर-अहमदाबाद के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनें रद्द
रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी बदरी प्रसाद ने कहा कि पटरियों में दरार आने से उन्हें अब बदला जाएगा। पूरी जांच के बाद इस लाइन पर रेल का संचालन फिर शुरू होगा। फिलहाल रविवार को आने-जाने वाली उदयपुर-अहमदाबाद यात्री ट्रेन तथा अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन का संचालन रोक दिया गया है। ट्रेक की मरम्मत तथा जांच के बाद हो सकता है कि सोमवार रात तक फिर से इस लाइन पर आवागमन शुरू कर दिया जाए। इधर, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक सोमवार को दोनों ट्रेनों का संचालन अहमदाबाद से डूंगरपुर तक होगा। फिलहाल डूंगरपुर से उदयपुर के बीच ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाएगा।

और भी

अब गर्भगृह में 2 मिनट से ज्याद नहीं रुक पाएंगे श्रद्धालु, फोटोग्राफी भी बंद...

 महाकाल के दर्शन के लिए अब निर्धारित समय में केवल 1200 भक्तों को मिलेगा प्रवेश

उज्जैन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पंडे पुजारियों को निर्देश दिया गया है कि, वह 2 मिनट में श्रद्धालुओं को दर्शन करा कर बाहर करें, ताकि दूसरे श्रद्धालुओं को भी मौका मिल सके। पीछे से दर्शन करने वालों को कोई असुविधा न हो। वहीं महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह और नंदीहाल में अब श्रद्धालु फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगे। श्रद्धालुओं द्वारा फोटोग्राफी करने के कारण अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इस बात को लेकर श्रद्धालुओं का हंगामा रोज सामने आ रहा था। इसको लेकर प्रशासन ने बैठक की और सीमित समय के लिए श्रद्धालुओं को गर्भगृह में दर्शन कराय जाने का निर्णय लिया। गर्भगृह में फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया गया है।


शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। अब सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तथा शाम 6 से 8 बजे तक के निर्धारित समय में केवल 1200 भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश मिलेगा। अब तक इसकी संख्या तय नहीं थी। कलेक्टर ने बताया कि 1500 रुपए वाली व्यवस्था में ज्यादा भीड़ होने से पीछे वाले दर्शनार्थियों को दर्शन नहीं हो पाते थे। इसलिए रोजाना टिकट की संख्या 580 तक कर दी थी। इनमें करीब 300 टिकट पंडे अपने यजमान के लिए रखते थे। महज 280 टिकट ही सामान्य लोगों के लिए बचते थे।

1500 रुपए देकर गर्भगृह में जाने वाले श्रद्धालु फोटोग्राफी करने लगते हैं। इससे अधिक समय लगता है। अब ऐसा नहीं होगा। गर्भगृह में फोटोग्राफी को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। बैठक में तय किया गया कि 1500 की टिकट वाले श्रद्धालुओं को दर्शन होते ही बाहर निकाला जाएगा, ताकि पीछे आने वाले श्रद्धालुओं को समय मिल सके। 580 टिकट के कोटे की व्यवस्था को खत्म कर इसे अनलिमिटेड करने पर भी चर्चा की गई। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बता दें, मंदिर में पिछले कुछ समय से 1500 रुपये की रसीद पर दिनभर प्रवेश दिया जा रहा था। असीमित संख्या में टिकट दिए जाने से गर्भगृह में एक समय में 20-20 की संख्या में श्रद्धालु खड़े रहते थे। दर्शनार्थियों के लगातार प्रवेश व निर्गम से भगवान महाकाल के दर्शन बाधित हो रहे थे। इससे सबसे अधिक परेशानी गणेश व कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन करने वाले आम दर्शनार्थियों को हो रही थी। दर्शनार्थी सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर आते हैं और उन्हें भगवान के सुविधा से दर्शन ना हो यह मंदिर समिति नहीं चाहती। इसलिए 1500 रुपये की सशुल्क रसीद दर्शन सुविधा को समिति कर दिया गया है।

 

 

और भी

एक के बाद एक लोगों को बेकाबू स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बाजार में मचा कोहराम...

 जहानाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के जहानाबाद जिले के बीच बाजार में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक बेकाबू स्कार्पियो ने एक के बाद एक 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना मखदुमपुर बाजार में हुई। सभी जख्मी लोगों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहां से तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया गया।


घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी। इसके बाद भागने के चक्कर में अन्य लोगों को भी ठोकर मारता चला गया। बाजार में सड़क संकीर्ण होने, अतिक्रमण और भीड़ की वजह से यह हादसा हुआ। यहां से आम तौर पर गाड़ियां कम रफ्तार में ही गुजरती हैं। इसी बीच बाजार आये एक युवक को टक्कर लग गई।

युवक को टक्‍कर लगने के बाद लोगों ने गुस्‍सा जाहिर किया तो स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर नवाबगंज रोड में भागने लगा। इसी क्रम में कुछ और लोगों को भी गाड़ी से धक्‍का लग गया। हालांकि, खुद को घिरता देख वह गाड़ी छोड़कर भागने में ही अपनी भलाई समझा। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति कायम हो गई।

घटना में घायल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जख्मी लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस जब्‍त स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान में जुट गई है। बताते चलें कि एनएच 83 पर अवस्थित मखदुमपुर बाजार में हमेशा भीड़भाड़ की स्थिति कायम रहती है।

मखदुमपुर बाजार में अतिक्रमण का भी बोलबाला है। इसके कारण यह सड़क और भी संकीर्ण हो गयी है। यह घटना भी इसी बदइंतजामी का दुष्परिणाम है। इस तरह से ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था, उससे और बड़ी घटना घट सकती थी।

 

 

और भी

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला रखा बरकरार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला अदालत में सुनवाई हुई। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक शिवलिंग को संरक्षित रखने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने हिंदू पक्षों को ज्ञानवापी विवाद पर दायर सभी मुकदमों को मजबूत करने के लिए वाराणसी जिला न्यायाधीश के समक्ष आवेदन करने की अनुमति दी।

इसके साथ ही पीठ ने हिंदू पक्षों को एक सर्वेक्षण आयुक्त की नियुक्ति पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति द्वारा दायर अपील पर तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया।

आपको मालूम हो कि 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश द्वारा उस क्षेत्र की रक्षा करने का निर्देश दिया जहां 'शिवलिंग' पाया गया था और नमाज के लिए मुसलमानों तक पहुंच प्रदान की गई थी। आज वाराणसी के ज्ञानवापी मामले का अहम दिन रहा। ज्ञानवापी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक शिवलिगं का संरक्षण जारी रखने का आदेश सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि शिवलिंग को कोई नहीं छुएगा।

20 मई को, शीर्ष अदालत ने हिंदू भक्तों द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से वाराणसी के जिला न्यायाधीश को दायर एक दीवानी मुकदमे को 'जटिलताओं' और मुद्दे की 'संवेदनशीलता' को देखते हुए स्थानांतरित कर दिया था।

और भी

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरु, पीएम ने सभी से की वोट डालने की अपील ...

 हिमाचल प्रदेश (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जाखू यूएस क्लब होमगार्ड कार्यालय में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहूति डालने का कर्तव्य जरूर निभाएं।

 

 

 

वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी से वोट डालने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।  सीएम जयराम ठाकुर ने परिवार के साथ वोट डाला ।  

 

 

और भी

उपचुनाव के लिए भाजपा ने पदमपुर से प्रदीप पुरोहित को बनाया उम्मीदवार

 भुवनेश्वर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा ने ओडिशा के पदमपुर विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा किसान मोर्चे से जुड़े पुरोहित 2014 के विधान सभा चुनाव में पदमपुर से ही विधायक चुने गए थे लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

खबरे और भी :-हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरु, पीएम ने सभी से की वोट डालने की अपील ...

 

अब पांच दिसंबर को पदमपुर विधान सभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर से प्रदीप पुरोहित पर ही भरोसा जताया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ओडिशा विधान सभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी ओडिशा विधान सभा उपचुनाव- 2022 के लिए पदमपुर से प्रदीप पुरोहित के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

 

 

और भी