Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया लंदन वेकेशन की वीडियो

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण) बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन वेकेशन की वीडियो शेयर की है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों लंदन में अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों वियान और समिषा के साथ वेकेशन पर गई हैं। इस बीच शिल्पा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लंदन ट्रिप की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा लंदन के एल्टन टावर्स में अपने बच्चों के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में शिल्पा अपनी बेटी समिषा और बेटे वियान और राज कुंद्रा के साथ एडवेंचर पार्क में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं एक वीडियो में वियान और समिषा पिता राज के साथ राइड का लुफ्ट उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं शिल्पा समिषा के साथ राइड पर बैठी दिख रही हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘बेबीज डे आउट, जिसने हमें नॉकआउट कर दिया।’वीडियो के अंत में शिल्पा और उनके प्यारे पति राज कुंद्रा के बेहद क्यूट और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 
और भी

मलयालम अभिनेता कोल्लम सुधी की सड़क दुर्घटना में मौत

कोच्चि (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मलयालम एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कोल्लम सुधी की सोमवार को केरल के त्रिशूर के पास एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। सुधी और उनकी चार सदस्यीय टीम वातकरा से एक स्टेज शो के बाद लौट रही थी, तभी कैपमंगलम में उनकी कार एक पिकअप ट्रक से टकरा गई।

उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि एयरबैग काटकर उन्हें कार से बाहर निकालना पड़ा। 39 वर्षीया सुधी ने स्टेज शो से मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर सफलता पाई और फिर मलयालम फिल्म्स में काम किया। अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने कॉमेडी रोल्स किए।

फिल्मों में उनकी सफलता के बाद, टीवी शो में उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। सुधी ने फिल्मों में डेब्यू 2015 में किया था। उन्होंने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली थी।

और भी

महाभारत के शकुनि मामा का देहांत

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)महाभारत के शकुनि का अहम किरदार निभाकर ख्याति प्राप्त करने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फरीदाबाद में बिगड़ी थी तबीयत
गौरतलब है कि बीते दिनों गूफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। बीते दिनों टीवी अभिनेत्री टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

‘महाभारत’ से घर-घर पहचान मिली
बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि का अहम किरदार निभाकर गूफी पेंटर को ख्याति मिली थी। इससे पहले उन्होंने 1975 में 'रफू चक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और कई चर्तित फिल्मों व टीवी शो में अहम भूमिका निभाई थी। गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में नजर आए थे।

और भी

अमिताभ और जया बच्चन की शादी के 50 साल पूरे

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के आज 50 साल पूरे हो गये हैं। अमिताभ और जया आज अपने विवाह की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं।अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। इस खास दिन पर अमिताभ-जया की बेटी श्वेता बच्चन ने उन्हें बधाई देते हुए एक अनदेखी तसवीर शेयर की है। श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की थोब्रैक तसवीर पोस्ट की है। मोनोक्रोमैटिक तसवीर में अमिताभ और जया को एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं।

जया ने साड़ी पहना हुआ है और सिर को पल्लू से ढका हुआ है. उन्होंने एक बिंदी भी लगाया है। जबकि अमिताभ बी प्रिंटेड शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। श्वेता ने लिखा, 50वें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। अब आप गोल्डन हैं। श्वेता बच्चन ने पोस्ट में अपने माता-पिता की लंबी शादी का राज बताया। श्वेता ने लिखा, एक बार यह पूछे जाने पर कि लंबी शादी का राज क्या है, मेरी मां ने जवाब दिया, प्यार, और मुझे लगता है कि मेरे पिता ने कहा था। पत्नी हमेशा सही होती है।

 

 

और भी

भारतीय सिनेमा के पहला शो मैन थे राज कपूर

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय सिनेमा में राजकपूर को पहले शो मैन के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनायी। 14 दिसंबर 1924 को पेशावर ..अब पाकिस्तान.. में जन्मे राजकपूर जब मैट्रिक की परीक्षा में एक विषय में फेल हो गये तब अपने पिता पृथ्वीराज कपूर से उन्होंने कहा ..मैं पढ़ना नही चाहता.. मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं ..मैं एक्टर बनना चाहता हूं।

फिल्मे बनाना चाहता हूं ..राजकपूर की बात सुनकर पृथ्वीराज कपूर की आंख खुशी से चमक उठी। राजकपूर ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 1935 में प्रदर्शित फिल्म ..इंकलाब .. से की। बतौर अभिनेता वर्ष 1947 में प्रदर्शित फिल्म ..नीलकमल.. उनकी पहली फिल्म थी।

राज कपूर का फिल्म नीलकमल में काम करने का किस्सा काफी दिलचस्प है। पृथ्वीराज कपूर ने अपने पुत्र राज को केदार शर्मा की यूनिट में क्लैपर ब्वॉय के रूप में काम करने की सलाह दी।फिल्म की शूटिंग के समय वह अक्सर आइने के पास चले जाते थे और अपने बालो में कंघी करने लगते थे। क्लैप देते समय इस कोशिश में रहते कि किसी तरह उनका भी चेहरा कैमरे के सामने आ जाये।

एक बार फिल्म विषकन्या की शूटिंग के दौरान राजकपूर का चेहरा कैमरे के सामने आ गया और हड़बडाहट में चरित्र अभिनेता की दाढी क्लैप बोर्ड में उलझकर निकल गयी।बताया जाता है केदार शर्मा ने राजकपूर को अपने पास बुलाकर जोर का थप्पड लगाया।हालांकि केदार शर्मा को इसका अफसोस रात भर रहा।अगले दिन उन्होने अपनी नयी फिल्म नीलकमल के लिये राजकपूर को साइन कर लिया।

और भी

करीना ने एयरपोर्ट पर सेल्फी मांगने वाले फैन को नजरअंदाज किया

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एयरपोर्ट पर अपने एक फैन को नजरअंदाज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर करीना को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में करीना सफेद स्वेट पहने और धूप के चश्मे के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते दिख रही हैं।

वीडियो क्लिप में एक महिला फैंन को उनके पीछे सेल्फी के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, करीना फैन की रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ती दिख रही हैं। जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि फैंन के साथ अच्छा नहीं हुआ और उनके बारे में टिप्पणी की।

और भी

नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और टोनी जूनियर का समर पार्टी एंथम ‘बैलेंसियागा’ रिलीज

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और टोनी जूनियर का समर पार्टी एंथम ‘बैलेंसियागा’ रिलीज हो गया है। निर्माता भूषण कुमार पहली बार नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और टोनी जूनियर को 'बैलेंसियागा 'के लिए एक साथ लेकर आये हैं। टोनी कक्कड़ ने इस गाने को लिखा और कंपोज़ किया है।आदिल शेख द्वारा निर्देशित, 'बैलेंसियागा ' में टोनी जूनियर के साथ नेहा और टोनी कक्कड़ भी नज़र आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने कहा, 'बैलेंसियागा ' को फिल्माने में मुझे बहुत मज़ा आया क्योंकि गाने की एनर्जी और ट्यून बहुत दुमदार है।

टोनी और टोनी जूनियर के साथ सहयोग करना मेरे लिए बेहद खास था और मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक टोनी जूनियर को ज़रूर पसंद करेंगे और उनका समर्थन करेंगे क्योंकि उन्होंने हमारा समर्थन किया है। टोनी कक्कड़ ने कहा, बेलेंसियागा एक मजेदार गाना है, जो बहुत वाइब्रेंट है और इसमें बहुत सारा स्वैग है जो मुझे लगता है कि युवा दर्शकों को पसंद आएगा। इस गाने के ज़रिये टोनी जूनियर को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं इस नयी आवाज़ का लोग निश्चितरूप से आनंद लेंगे। निर्देशक आदिल शेख ने कहा, जब आपके पास एक गीत में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ जैसे नाम हों, तो आप निश्चिन्त हो सकते हैं कि संगीत वीडियो में बहुत एनर्जी और स्टाइलिश विसुअल होंगे। 'बैलेंसियागा ' गाना को टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है।

 

 

और भी

उर्वशी रौतेला ने 190 करोड़ में खरीदा बंगला

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मुंबई में 190 करोड़ में बंगला खरीदा है। उर्वशी रौतेला अपने नए घर को लेकर चर्चा में है। वह अब मुंबई में दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के घर के बगल में स्थित एक शानदार बंगले में रहने लगी हैं, जिसकी कीमत 190 करोड़ रूपये है। मुंबई के मध्य में स्थित, यह आलिशान बंगला चार माले का है, जहां उर्वशी के लिए सभी तरीके की सुविधाएं मौजूद है।

बंगले का आर्किटेक्चर बहुत ही खूबसूरत है और क्लासी है , जबकि बंगले का इंटीरियर भाग आधुनिक तस्वीरो और कलाकीर्तियो से सजा हुआ है। चार मंजिल के इस भव्य बंगले में, बंगले में एक भव्य गार्डन, जिम और भिन्न सुविधाएँ मौजूद है। उर्वशी ने अपने घर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

 
और भी

आलिया के रूप में तूफान लेकर आ रही रेहाना पंडित

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक्ट्रेस रेहाना पंडित 4 महीने बाद टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह शो में आलिया के किरदार में वापसी करेंगी। हाल के एपिसोड्स में, दर्शकों ने देखा कि कैसे रणबीर ने खुशी को सबसे दूर ले जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्राची हमेशा रणबीर के फैसले के खिलाफ रही है, वह पुलिस स्टेशन में रणबीर के साथ बहस करती है।

अपनी वापसी के साथ, आलिया प्राची के खिलाफ रिया का ब्रेनवॉश करने की कोशिश करती नजर आएंगी और उसे प्लान बनाने और रणबीर को उसके जीवन में वापस लाने के लिए उकसाएगी।

शो में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए, रेहाना पंडित ने कहा: मैं 4 महीने बाद शो में वापस आने के लिए उत्साहित हूं। मेरा किरदार आलिया मेरे दिल के बहुत करीब है। शो में मेरी एंट्री हो चुकी है और मैं निश्चित रूप से कह सकती हूं कि मैं धमाकेदार एंट्री कर रही हूं। आलिया इस बार तूफान लेकर आने वाली है और यह वाकई दर्शकों के लिए देखने लायक होगा।


 

 

और भी

शूटिंग के लिए कश्मीर गईं सौम्या टंडन वहां बिता रहीं छुट्टियां

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेत्री सौम्या टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने कश्मीर दौरे का एक वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया। अभिनेत्री शूटिंग के लिए कश्मीर गई थीं, लेकिन वह अपना काम पूरा कर वहां छुट्टियां बिता रही हैं, क्योंकि वह इसकी सुंदरता से प्रभावित हो गईं। सौम्या, जिन्हें 'भाबी जी घर पर हैं!' में अनीता भाबी के रूप में जाना जाता है, ने बताया कि वह किस तरह कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित हैं और उन्होंने प्रशंसा की कि वहां शूटिंग करना और यात्रा करना कितना शांतिपूर्ण और आसान है।

उन्होंने कहा, मैं एक छोटी सी शूटिंग के लिए कश्मीर में हूं और यहां छुट्टी बिता रही हूं। शूट सुखद रूप से सहज था और यह यात्रा का एक अद्भुत अनुभव है। मैं हमेशा फूलों के साथ शिकारा में डल झील जाना चाहती थी और आखिरकार मैंने इस बार ऐसा किया। श्रीनगर आज जी20 के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। मैं तीन दिन बाद श्रीनगर से बाहर कदम रखूंगी।

और भी

अनुपमा सीरियल के अभिनेता नितेश पांडे का निधन

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)अभिनेता नितेश पांडे की (51 वर्ष) बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है। मुंबई के पास इगतपुरी में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कि नितेश पांडे इगतपुरी में शूटिंग के लिए पहुंचे थे। यहां वह जिस होटल में रुके थे, वहां उनकी डेड बॉडी पाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनके शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि नितेश ने 1990 में थियेटर से अपना करियर शुरू किया था। वे कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में दिखे थे। वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, खोसला का घोसला,  मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे। 

टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने अनुपमा, साया, अस्तित्व... एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था।  इसके अलावा 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा' और 'एक रिश्ता साझेदारी का' में अभिनय किया था।

और भी

अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उनके मंगेतर की जान बच गई। अभिनेत्री की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

वैभवी सोमवार को वो अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में घूमने निकली थीं। उसी दौरान तीर्थन घाटी के पास सिधवा में उनकी गाड़ी ने अचानक कंट्रोल खो दिया। इसके बाद गाड़ी सड़क से करीब 50 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब गाड़ी में वैभवी को देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, अभिनेत्री के मंगेतर की जान बच गई। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने जय सुरेश गांधी को गाड़ी बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए बंजार अस्पताल में भेजा गया। 

वैभवी उपाध्याय को बड़ी पहचान सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली थी। इस शो में उनके किरदार का नाम जैस्मिन था। इसके अलावा ने 'क्या कसूर है अमला का' में भी दिखाई दीं थी। उन्हें वेब सीरीज में भी देखा गया। टीवी शोज के अलावा वैभवी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में भी काम किया था।

और भी

द केरला स्टोरी के निर्माता ने दान किए 51 लाख रुपये

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन में 'द केरला स्टोरी' की रिलीज के बाद फिल्म की टीम ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए मीडिया को संबोधित किया। इसके निर्माताओं के अनुसार, फिल्म आज भारत में 190 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। 'द केरला स्टोरी' को कुछ राजनीतिक दलों और समूहों का विरोध भी करना पड़ रहा है, जिन्होंने दावा किया है कि फिल्म तथ्यों पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाती है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है और तमिलनाडु में प्रदर्शकों ने इसे सिनेमाघरों से वापस ले लिया है, लेकिन फिल्म अभी भी व्यावसायिक रूप से सफल रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में, फिल्म निर्माता, विपुल अमृतलाल शाह ने दावा किया कि सच्चाई को उजागर करना सर्वोपरि था।

लोग यह दावा करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह फिल्म नकली है, निर्माता झूठ बोल रहे हैं और फिल्म गंदी है, जो ऐसा नहीं है। शाह ने कहा कि फिल्म सिर्फ तीन लड़कियों की कहानी से बड़ी है। शाह ने इस अवसर आर्ष विद्या समाज आश्रम को 51 लाख रुपये का दान करने की घोषणा की, जो धर्म परिवर्तन से बचे लोगों की देखभाल करता है। निर्माताओं ने फिल्म के कलाकारों के साथ मीडिया से बातचीत करने के लिए आश्रम की 26 लड़कियों को भी आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि 'द केरल स्टोरी' राज्य की महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जो इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं और जिहादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो जाती हैं।

और भी

नीतू कपूर ने बीकेसी में 17.4 करोड़ रुपये का 4 बीएचके फ्लैट खरीदा

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को आखिरी बार थिएटर फिल्म 'जुगजग जीयो' में देखा गया था। वह अब मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित एक आलीशान संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। नीतू का नया फ्लैट सनटेक रियल्टी के सिग्निया आइल की 7वीं मंजिल पर स्थित है, और इसका निर्माण क्षेत्र 3,387 वर्ग फुट है। 4 बीएचके फ्लैट मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में है। हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, संपत्ति की कीमत 17.4 करोड़ रुपये है और इसे 10 मई 2023 को पंजीकृत किया गया था।

लेनदेन के लिए 1.04 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था। यह केवल कृष्ण नोहरिया से खरीदी गई पुनर्विक्रय खरीद है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में नीतू कपूर बांद्रा के पाली हिल में कृष्णा राज बंगले में रहती हैं, जिसे वह दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ साझा करती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने नीतू की बहू आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने बांद्रा के पाली हिल में 37.80 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था।

और भी

अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता का निधन

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता व ज्योतिषाचार्य पी खुराना का मोहाली में शुक्रवार को निधन हो गया। इसकी पुष्टि अभिनेता ने खुद की है। पी खुराना आयुष्मान खुराना के अलावा अभिनेता अपारशक्ति खुराना के भी पिता थे। 

आयुष्मान खुराना के परिवार की ओर से बताया गया कि, हम भारी मन से इस बात की सूचना दे रहे हैं कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता व ज्योतिषाचार्य पी खुराना का मोहाली में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हम सभी आपकी प्रार्थनाओं अभिभूत हैं और आपने हमारे व्यक्तिगत क्षति में जो साथ दिया है। इसके लिए हम आपके आभारी है। 

बता दें कि आयुष्मान के पिता  पी खुराना मशहूर ज्योतिषी थे।  ज्योतिषी की दुनिया में आयुष्मान के पिता का खूब नाम था। बताया जा रहा है कि पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें  पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

आयुष्मान खुराना जल्द फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा में अनन्या पांडे की अहम भूमिका होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। 

 
और भी

उर्वशी ने पिंक ट्यूल गाउन में लूटीं महफिल

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। एक्ट्रेस पिंक ट्यूल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनके गाउन को सिमा कॉउचर ने डिजाइन किया था। उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। दो मगरमच्छ डिजाइन वाले नेकलेस को कार्टियर ने डिजाइन किया। इसके साथ ही हाई बन बनाया हुआ था।

एक्ट्रेस ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर सभी तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 76वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट की ओपनिंग..

उर्वशी फ्रेंच रिवेरा में परवीन बाबी की बायोपिक पेश करेंगी। उर्वशी एक फोटोकॉल लॉन्च इवेंट का हिस्सा होंगी, जहां उनके पास अपने किरदार का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक प्लेटफॉर्म होगा। यह इस बात की झलक देगा कि बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के लिए आगे क्या है।

 

 

और भी

मृणाल ठाकुर अपने ग्रैंड कान फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत करने के लिए तैयार

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)अभिनेत्री मृणाल ठाकुर प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और 17-19 मई तक वो फ्रेंच रिवेरा में रहेंगी। अपने कान डेब्यू के बारे में बात करते हुए, मृणाल ने कहा: मैं पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए रोमांचित हूं। इस तरह के प्रतिष्ठित मंच पर ग्रे गूज का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है।

मैं वैश्विक फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करने, नए अवसरों की खोज करने और भारतीय सिनेमा की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक हूं। मृणाल फिलहाल अपनी अगली प्रमुख प्रोजेक्ट 'नानी 30' के लिए शूटिंग कर रही हैं, और जल्द ही 'पूजा मेरी जान', 'पिप्पा' और 'लस्ट स्टोरीज 2' सहित कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

और भी

बेटी की सगाई पर परिणीति चोपड़ा की मां ने लिखा इमोशनल नोट

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा ने अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, जिसकी 13 मई को आप नेता राघव चड्ढा से सगाई हुई थी। रीना ने इंस्टाग्राम पर परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीर शेयर की और उनके लिए अपने विचार लिखे।

रीना चोपड़ा ने लिखा: अपने जीवन के सफर के दौरान कई सारे कारण इस दुनिया में आपको ऐसे मिल जाएंगे जो आपको इस बात का यकीन दिला देंगे कि वहां ऊपर कोई भगवान बैठा है। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने यहां पहुंचकर उनके लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

परिणीति और राघव की सगाई नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई और इसमें कपल के करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। अपने रिश्ते के बारे में एक महीने से अधिक समय तक चुप रहने के बाद, सगाई के दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि की। राघव ने लिखा: मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की. उसने हां कहा!

और भी