Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

कॉफी विद करण 7 के फिनाले में नजर आएंगी शाहरुख की पत्नी गौरी खान?

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कॉफी विद करण 7 को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस बार इसका प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है। अब तक शो में कई जाने-माने सितारे शिरकत कर चुके हैं। शो को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इसी बीच सुनने में आ रहा है कि इस शो के फिनाले में दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान नजर आएंगी। इस लिहाज से इसका फिनाले काफी दिलचस्प हो जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, कॉफी विद करण 7 के फिनाले में गौरी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। एक सू्त्र ने बताया, गौरी, करण को ना नहीं कह सकतीं। वह इस शर्त पर उनके शो पर आने के लिए तैयार हो गईं कि करण उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में कोई सवाल नहीं पूछेंगे। हालांकि, गौरी के शो में एंट्री को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

रिपोर्ट्स की मानें तो महीप कपूर और भावना पांडे भी 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले की शोभा बढ़ाएंगी। महीप एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने अभिनेता संजय कपूर से शादी की है। भावना की बात करें तो वह लोकप्रिय अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी हैं। उन्होंने एक बिजनेसवुमेन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महीप और भावना करण के प्रोडक्शन में बनी 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ चुकी हैं।

और भी

सोनू सूद ने IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का किया ऐलान

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  दिग्गज अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है।

अब सोनू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का ऐलान किया है। 2022-23 के लिए IAS परीक्षा के उम्मीदवारों को यह सुविधा मिलेगी।सोनू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, चलो मिलकर एक नया भारत बनाते हैं। संभवम 2022-23 का शुभारंभ। IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग।

 
 
 

सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के अंतगर्त इस मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इसके जरिए गरीब और असहाय विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। सोनू ने इस कार्यक्रम को लेकर अपना बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य विभिन्न स्तर के आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले IAS उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है। ज्ञान ही शक्ति है।

और भी

ब्रह्मास्त्र ने बायकॉट गैंग को दिखाया ठेंगा, 2 दिन में कमाई 100 करोड़ के पार

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। दूसरे दिन तो फिल्म ने और भी जबरदस्त कलेक्शन किया। ग्रॉस वर्ल्ड वाइड कलेक्शन, 75 करोड़ और दूसरे दिन के घरेलू कलेक्शन को साथ मिलाकर देखा जाए तो फिल्म अब तक 100 करोड़ पार कर चुकी है। 'ब्रह्मास्त्र' से इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सच में किसी नहीं की थी।

अयान मुखर्जी की साई-फाई ड्रामा फिल्म ने पहले दिन करीब 36 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद तो दूसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कहर ही बरपा दिया। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन 41.25 से 43.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने कुल मिलाकर सभी भाषाओं में 79 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 20 फीसदी का उछाल दिखाया है और यह लंबे समय के लिए सकारात्मक संकेत है।

100 करोड़ पार पहुंची ब्रह्मास्त्र
शनिवार को, सिर्फ हिन्दी वर्जन में लगभग 37.50 करोड़ का बिजनेस हुआ। 'ब्रह्मास्त्र' ने हिन्दी में दो दिनों में करीब 69.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड में 110 करोड़ पार हो जाएगी। जो कि किसी नॉन-हॉलीडे पर रिलीज हुई फिल्म के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा है। हालांकि तेलुगु वर्जन में पहले दिन 4 करोड़ कमाए तो दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 3 करोड़ रह गई। लेकिन तमिल वर्जन में 50 लाख का उछाल दर्ज किया गया।

'ब्रह्मास्त्र' शुरुआत से ही ट्रोल गैंग के निशाने पर रहा। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म रिलीज के दूसरे दिन तक ट्विटर पर लगातार #BoycottBrahmastra ट्रेंड कर रहा है। पर अच्छी खबर यह है कि इस ट्रेंड का कोई असर होता नहीं दिख रहा। 'ब्रह्मास्त्र' इस की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। हालांकि यह लाख कोशिशों के बाद भी 'केजीएफ चैप्टर 2' के 56 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ नहीं पाई।

और भी

टॉलीवुड के दिग्गज कलाकार कृष्णम राजू का निधन

 हैदराबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)।तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उप्पलापति वेंकटा कृष्णम राजू, जिन्हें कृष्णम राजू के नाम से जाना जाता है, का 82 वर्ष की आयु में 11 सितंबर की सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। उन्हें टॉलीवुड सिनेमा में रिबेल स्टार के रूप में जाना जाता था। बता दें कि 'बाहुबली' स्टार प्रभास इनके भतीजे थे।

दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर में 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें जीवन तरंगलू, मन वूरी पांडवुलु, अंतिमा थीरपू, अमरा दीपम, तंद्रा पपरायुडु और पलनती पौरुषम जैसी सफल फिल्में शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार अपने भतीजे प्रभास के साथ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' में देखा गया था।


खबरों के मुताबिक, तेलुगु सिनेमा के दिग्गज पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 83 वर्षीय अभिनेता ने हैदराबाद में अंतिम सांस ली। कृष्णम राजू के निधन की खबर आने के बाद, साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

अभिनेता से नेता बने कृष्णम राजू को कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता की तबीयत में सुधार नहीं हो सका। बता दें कि कृष्णम राजू के बारे में कहा जाता है कि वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने वाले पहले अभिनेता थे।

और भी

अर्जुन कपूर ने चाचा संजय कपूर का उड़ाया मजाक, "सर्वश्रेष्ठ सलाहकार" कहे जाने पर बोली ये बात


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अर्जुन कपूर और संजय कपूर एक दूसरे से काफी क्‍लोज हैं। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने चाचा संजय कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। संजय कपूर ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनके परिवार में उसने सबसे करीब अर्जुन है क्‍योंकि सच पूछे तो मैंने ही उसे पाला-पोसा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक चैट के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने चाचा का मजाक उड़ाया है।

संजय की मौजूदगी पर मज़ाक उड़ाया
दरसअल, अर्जुन ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड हाउसवाइव्स में संजय की मौजूदगी पर मज़ाक उड़ाया और कहा कि उनके चाचा को अगले सीज़न के लिए उनसे मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

चाची महीप कपूर की पोस्‍ट पर अर्जन कपूर ने दिया रिएक्‍शन
बता दें संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर जो कि अर्जुन की चाची हैं वो टफ्लिक्स के रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड हाउसवाइव्स में नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सजदेह के साथ शो में प्रमुख लोगों में एक हैं उनकी पोस्‍ट पर अर्जुन कपूर ने रिएक्शन देते हुए ये बात कही है।

अर्जुन कपूर के साथ शयाना की शेयर की फोटो
महीप कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी, उनकी बेटी शनाया कपूर और अर्जुन कपूर दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन अपनी चचेरी बहन शनाया को थिएटर में उसके एक विज्ञापन की स्क्रीनिंग के अरेजमेंट करवाने के साथ उसकी आगामी बॉलीवुड डेब्यू के बारे में टिप्स देते रहते हैं।

महीप ने अर्जुन ने अर्जुन को बताया सर्वश्रेष्‍ठ सहालकार
संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर ने सबसे अच्छी सलाह देने के लिए अर्जुन की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, "अर्जुन हमारे परिवार के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहालकार हैं #KeepsItReal में जाने-माने व्यक्ति हैं ... इसलिए हम#AlwaysthereForUs।" इसके बाद अर्जुन ने पोस्ट का जवाब देते हुए संजय कपूर का मज़ाक उड़ाया।

अर्जुन कपूर ने मजाक उड़ाते हुए चाचा संजय के लिखी ये बात
अर्जुन कपूर ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, "सीजन 3 के लिए मुझे अभी आकर संजय को सलाह देनी होगी।" महीप ने अर्जुन की बात पर सहमति जताते हुए जवाब दिया, "प्लीज डू!"

शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शंस की बेधड़क से डेब्यू करेंगी
बता दें संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शंस की बेधड़क से डेब्यू करेंगी। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी हैं। बॉलीवुड हाउसवाइव्स के फैबुलस लाइव्स के पिछले सीज़न में, अर्जुन को शनाया के छोटे भाई जहान कपूर को सलाह देते हुए देखा गया था, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्‍ट्री में करियर बनाने में रुचि व्यक्त की थी। अर्जुन ने जहान को अपनी हिंदी पर काम करने के लिए कहा था।
और भी

बालों को शैम्पू करने से पहले जानें शहनाज हुसैन के टिप्स

 बालों की समस्या तो हर मौसम में लगी रहती है, लेकिन खासकर  वरसात के बाद बालों की समस्या बढ़ जाती है जब बाल धो तब बाल झड़ने लगते हैं। जब बालों में ऑलिंग करो तब बाल टूटने लगते हैं। इससे आप ये मतलब निकाल सकते हैं कि मौसम बदलते ही बालों की समस्या शुरू हो जाती है।

सुन्दर दिखने के लिए मेक अप, गहनों,  सौन्दर्य प्रसाधनों के अलाबा बालों की देखभाल भी जरूरी मानीं जाती हैं। सुन्दर और घने बालों के लिए महिलाएं तेल मालिश, महंगे शैम्पू, स्पा ट्रीटमेंट जैसे कितने ही जतन करती रहती हैं। 

अधिकतर महिलाएं शैम्पू करने के सही तरीके की उलझन में रहती हैं। बालों को शैम्पू करने से पहले अच्छी तरह गीला करना चाहिए। सूखे बालों में शैम्पू लगाने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। कई बार शैम्पू करने के बाद भी बाल उलझे रहते हैं तो ऐसे में आप को शैम्पू या कंडीशनर बदलने पर बिचार करना चाहिए। बालों में शैम्पू लगाने के बाद दो तीन मिनट तक बालों की मसाज करें तथा उसके बाद ही ताजे ठन्डे पानी  से धोएं।

शैम्पू का प्रयोग खोपड़ी पर आहिस्ता आहिस्ता मालिश करके करना चाहिए। शैम्पू करने से एक  घण्टा पहले बालों में तेल मालिश करें। सिर में तेल  मालिश से खोपड़ी में रक्त का संचार होगा जिससे आप के बालों को मजबूती मिलेगी। बालों को गर्म पानी से कतई न धोयें इससे आप के बल  रूखे हो जाएंगे। हमेशा सही मात्रा में ही शैम्पू का प्रयोग करें क्योंकि शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल भी  बालों को खराब कर देगा। 

इसके लिए जरूरी है कि शैंपू करने से एक घंटा पहले बालों में मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिल सके। शैम्पू को थोड़े से पानी में घोलकर लगाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे तथा बह अन्दर तक पहुंचकर सफाई कर सकेगा। आप जब भी बाल धोती हैं तो  कुछ खास बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

आपके ऑयली बाल हो या ड्राय

हमेशा से इस बात का ख्याल रखें कि मार्केट में आपको  कई ऐसे शैम्पू मिल जाएंगे जो केमिकल्स से बने शैम्पू आपके बालों के नैचुरल ऑयल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आपके स्कैल्प का एसिड ऐल्कालाइन सन्तुलन बिगड़ता है और नतीजा होता है टूटते और डैमेज्ड बाल। ऑयली हेयर के लिए हिना और ड्राय के लिए आंवला वाले शैम्पू चुनें।

हफ्ते में कितनी बार करें शैम्पू

ये सवाल हर किसी के मन में उठता है। किसी ने आपको हफ्ते में दो बार तो कोई तीन बार इसे धोने की सलाह दी होगी पर अलग.अलग हेयर टाइप की ज़रूरत अलग होती है। जहां ऑयली हेयर को हफ्ते में तीन बार और वहीं  ड्राय हेयर को दो बार धोने की ज़रूरत होती है। लेकिन  उमस भरे मौसम में आपका चाहे जो भी हेयर टाइप हो इसे तीन बार धोएं। ऐसे मौसम में पसीने की वजह से धूल.गंदगी आपके स्कैल्प में चिपकर बालों को काफी गंदा करते हैं।

शैम्पू करने के बाद

इसके बाद पूरे बालों को तौलिए में अच्छी तरह लपेटें। इससे एक्सेस वॉटर निकल जाएगा। बालों को सुखाने के लिए इन्हें रगड़ने की गलती ना करें। जब बाल सूख जाए या बिल्कुल हल्के गीले रहेंए तो इन्हे सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी से अच्छी तरह सुलझायें। इन्हें सुलझाने के लिए पतले दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कभी भी ना करें। इससे ये टूटकर झड़ने लगते है। इन्हें खुद ही सूखने दें। सुखाने के लिए हमेशा हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। साथ ही अगर इसे इस्तेमाल करें तो हमेशा 10 इंच की दूरी पर रखें।

और भी

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में लगे रणबीर ने बताया कि उनकी आखिरी फिल्म शमशेरा क्यों नहीं चली बड़े पर्दे पर

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड इंडस्ट्री इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। पिछले 2 साल से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े कलाकारों की फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। ऐसे में हर अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चिंतिंत है। इसी बीच 9 सितंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली है। ऐसे में हर किसी की नजर इस फिल्म की ओपनिंग पर टिकी हैं।

गेम चेंजर हो सकती है ब्रह्मास्त्र
फिल्म ब्रह्मास्त्र को बॉलीवुड के लिए और खुद रणबीर कपूर के लिए एक बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है, क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म शमशेरा बड़े पर्दे पर जबरदस्त फ्लॉप हुई थी। यह फिल्म 22 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर के अलावा संजय दत्त भी थे। शमशेरा को लेकर रणबीर ने पहली बार माना है कि उनकी इस फिल्म का कंटेंट अच्छा नहीं था।

शमशेरा की फ्लॉप को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?
आपको बता दें कि बुधवार को रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनसे शमशेरा के फ्लॉप होने के बारे में सवाल किया गया। इस दौरान रणबीर ने कहा कि शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। रणबीर ने कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसलिए नहीं चली क्योंकि इस फिल्म का कंटेंट अच्छा नहीं था।

शमशेरा के जरिए रणबीर ने की थी 4 साल बाद वापसी
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट भी थीं और संजय दत्त भी थे। रणबीर ने इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की थी, लेकिन इस फिल्म ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। शमशेरा फिल्म में रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में था।
और भी

शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ शेयर की प्‍यारी सी फोटो, बर्थडे पर लिखा बड़ा ही रोमांटिक मैसेज

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत और लविंग कपल में से एक है। शाहिद कपूर और मीरा कपूर के बीच उम्र के बड़े फासले के बावजूद दोनों में जबरदस्‍त बॉडिंग है। 07 सितंबर को मीरा राजपूत ने अपना बर्थडे मनाया। अपनी प्‍यारी सी पत्‍नी मीरा के बर्थडे पर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर बड़ा ही इमोशनल मैसेज शेयर कर अपनी फीलिंग बयां की।

पत्‍नी के साथ शेयर की ये प्‍यारी फोटो
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के जन्मदिन पर उनके लिए एक इमोशलन पोस्ट लिखा और उन्होंने अपने दोनों की नाचते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है।

शाहिद ने मीरा के बर्थडे पर लिखी ये पोस्‍ट
शाहिद और मीरा 2015 में शादी के बंधन में बंधे और उनके दो बच्चें मिशा और ज़ैन हैं । शाहिद ने मीरा के बर्थडे पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई लव। हम जीवन के उतार-चढ़ाव में एक साथ नाचें। चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक के साथ हाथ में हाथ डाले।"

शाहिद की मां नीलिमा अज़ीम ने मीरा के लिए बोली थी ये बात
शाहिद कपूर जब 34 साल के थे तब उन्होंने 20 साल की मीरा सेशाी की थी। शाहिद की मां नीलिमा अज़ीम ने उनकी शादी के बारे में खुलासा करते हुए कहा था, "मीरा की शादी के समय वह बहुत छोटी थी। उसने तभी कॉलेज पूरा किया था। वह दिल्ली में थी, मौज-मस्ती कर रही थी, लापरवाह थी और युवा कैसे हैं और फिर उसने एक ऐसे सफल अभिनेता की पत्नी बनकर सेलिब्रेटी बन गई। किसी और चीज से ज्यादा उन्होंने शाहिद को वो खुशी दी है। मेरे लिए, उसने इसके लिए मेरा दिल जीता है।
 
और भी

'ब्रह्मास्त्र' के आगे फेल हुए बायकॉट अभियान, धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी

सिर्फ पीवीआर में एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रह्मास्त्र की रिलीज के साथ बॉलीवुड में चल रहा फ्लॉप का सिलसिला थम सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो कम से कम यही संकेत दे रहे हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी नजर आ रही है, इसका अंदाजा भी एडवांस बुकिंग को लेकर आ रही रिपोर्ट्स से हो रहा है। मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल चलाने वाले कंपनी पीवीआर ने एडवांस टिकट सेल्स का आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक ओपनिंग वीकेंड के लिए पीवीआर सिनेमाज में सोमवार तक एक लाख से ज्यादा टिकट बुक किये जा चुके हैं।

ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जा रही है। रणबीर कपूर की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है। विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दुनियाभर में करीब 8 हजार स्क्रींस पर उतारी जा रही है, जो एक बड़ी रिलीज है। फिल्म 2 डी के साथ 3 डी और आइमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज की जा रही है। एडवांस बुकिंग शनिवार को ओपन हुई थीं और तभी से इसकी अच्छी रिपोर्ट आ रही हैं।

ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी बवाल मचा हुआ था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पुराने बयानों को सतह पर लाकर फिल्म के बायकॉट की अपील की जा रही थी। कई दिनों से बायकॉट बॉलीवुड और बायकॉट ब्रह्मास्त्र के हैशटैग चलाये जा रहे हैं, मगर एडवांस बुकिंग देखकर ऐसा लगता है कि बायकॉट अभियानों का ब्रह्मास्त्र पर कोई असर नहीं है।

माइथोलॉजी को दिखाएगी ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है, जिसकी परिकल्पना अयान मुखर्जी ने की है। इसका पहला भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा है। रणबीर फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के जरिए अयान ने माइथोलॉजी की दुनिया में ले जाने की कोशिश की है। उन्होंने अस्त्रावर्स नाम से दैवीय अस्त्रों की एक दुनिया रची है।

रणबीर का किरदार शिवा खुद एक अस्त्र है, जिसमें अग्नि की शक्ति है। रणबीर और आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। शाह रुख खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्म में कैमियो करने की खबरें हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों का उत्साह फिल्म कारोबार के लिए भी शुभ संकेत माना जा सकता है।

और भी

अक्षय कुमार और राधिका मदाना आयेगें रायगढ़, जिंदल में होगी शूटिंग

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बालीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग करने आयेगें। इसके लिये 9 या 10 सिंतम्बर को फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगारा जिंदल प्लांट व कालोनी का लोकेशन देखने रायगढ़ आ रही हैं। यह फिल्म साउथ की सोरारई पोटरु की हिन्दी रिमेक है। इसमें अक्षय कुमार के साथ राधिका मदाना मुख्य किरदार में हैं। शूटिंग के लिये राधिका मदाना भी अक्षय के साथ ही रायगढ़ अयेगी। यह फिल्म एक एयर क्राप्ट स्ट्रग्लर की कहानी है, जो खुद का एयर वेज शुरु करना चाहता है। ताकि लोगो को सस्ते में हवाई यात्रा का अवसर मिले। फिल्म के लिये रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रीप के साथ प्लांट व कालोनी के लोकेशन का भी मुआयना किया जायेगा। इसके साथ ही कुछ अन्य लोकेशनों पर भी शूटिंग की जा सकती है। दो माह पहले रायपुर, कवर्धा, बस्तर में वेब सीरीज की शूटिंग में भी बालीवुड के अनेक कलाकार आए थे। अब अगले महीने बालीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार शूटिंग करने आ रहे हैं। यह पहला मौका है, अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शूटिंग के लिए रायगढ़ आयेगें। राज्य फिल्म नियामक के गौरव द्विवेदी ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के लिये प्रशासन को जरुरी निर्देश दिये हैं। फिल्म की शूटिंग रायगढ़ जिले में लगभग एक हप्ते तक चलेगी। जिसमें अनेक खूबसूरत एंव प्रसिद्ध स्थानों का फिल्मांकन किया जायेगा। फिल्म के ओरिजनल वर्सन में साउथ के सुपर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता सूर्या ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ और सुधा कोंगारा प्रसाद के जीवन पर आधारित है। फिल्म को विक्रम मल्होत्रा की एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और सूर्या की डी 2 इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जायेगा। अभिनेता सूर्या भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे

और भी

क्या सिद्धांत चतुर्वेदी कर रहे बिग बी की नातिन नव्या नंदा को डेट? एक्टर ने बताया रिश्ते का सच

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि, नव्या इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। हर तरफ ये अफवाह आग की तरह फैल गई। लेकिन अब अभिनेता ने इस रिश्ते का सच क्या है इसका खुलासा किया है।

सिद्धांथ ने बताया नव्या नंदा संग रिश्ते का सच
करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी सच्चाई के लिए मशहूर है। हर हफ्ते शो में एक्टर्स आते हैं जिनसे करण जौहर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे सवाल पूछते हैं जिससे बातों ही बातों वह सच्चाई उगल देते हैं। हाल ही में शो के 10वें एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ। जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर शामिल होने वाले हैं। शो में इस बार सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे करेंगे।

एक्टर ने खुद को बताया सिंगल
बता दें कि, करण जौहर सिद्धांत चतुर्वेदी से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल करते हैं और साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारी निकलवाने की कोशिश करते हैं। करण ने सिद्धांत की लव लाइफ के बारे में उनसे पूछा कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं? जहां सिद्धांत ने बताया कि वो सिंगल हैं। अपने सिंगलहुड के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने ईशान को भी लपेटे में लिया। सिद्धांत ने कहा -'मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूमते-घूमते ये भी सिंगल हो गया'।

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुए थे स्पॉट
आपको याद दिला दें कि करण जौहर ने इस बार अपने 50वें बर्थडे बैश में सभी बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया था। इस खास मौके पर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नंदा भी पहुंचे थे। हालांकि दोनों की साथ में एंट्री नहीं हुई थी लेकिन दोनों एकसाथ डांस करते हुए नजर आए थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इस वजह से लव अफेयर की चर्चा में रहे सिद्धांत और नव्या
इसके अलावा इससे पहले भी नव्या नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की साथ में ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं। दोनों की उन वायरल तस्वीरों के बाद से फैंस ये अंदाजा लगाने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। खैर अब तो सिद्धांत ने ही ये क्लियर कर दिया है कि वह सिंगल हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। अब वह कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
और भी

क्या 2 महीने में ही खत्म हो गया प्यार? ललित मोदी ने तोड़ा सुष्मिता सेन से रिश्ता! सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अब से 2 महीने पहले यानी की जुलाई 2022 में ललित मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुष्मिता सेन संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें ललित मोदी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बस फिर क्या था ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। दोनों के इस रिश्ते का खुलासा होने के बाद फैंस ये सोचकर हैरान थे कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुष्मिता सेन ने ललित मोदी को चुना। खैर अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इस बात का खुलासा खुद ललित मोदी ने किया है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। 

ललित मोदी ने दिया ब्रेकअप का हिंट
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान करने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा बायो लिखा था। जिसमें उन्होंने सुष्मिता को अपनी जिंदगी का प्यार बताया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं अपनी पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा हूं। मेरा प्यार सुष्मिता सेन'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो में सुष्मिता सेन के साथ तस्वीर लगाई थी।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटाई सुष्मिता सेन संग तस्वीर
हालांकि अब उन्होंने ना सिर्फ बायो में बदलाव किया है बल्कि सुष्मिता सेन के साथ लगाई तस्वीर को भी हटाकर अपनी लगा दी है। अब उनके बायो में बस आईपीएल फाउंडर और मून लिखा हुआ है। इसे देखकर यूजर्स काफी शॉक हो गए हैं।

फैंस को लगा बड़ा झटका
खैर ललित मोदी के इस कदम से फैंस काफी हैरान हैं और लगातार सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि दोनों ने अब ब्रेकअप कर लिया है। वहीं कुछ फैंस ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सुष्मिता सेन इन दिनों अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल कई बार स्पॉट हुई हैं। ऐसे में क्या इस वजह से एक्ट्रेस ने ललित मोदी से दूरी बना ली है। खैर दोनों की तरफ से अब तक ब्रेकअप को लेकर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

इस वजह से दोनों के रिश्ते से थे फैंस हैरान
इस रिश्ते में बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स को बड़ा झटका लगा था। सोशल मीडिया पर दोनों की कोजी होते हुए तस्वीरें देख फैंस इस रिश्ते पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। जिसकी वजह कहीं ना कहीं दोनों के बीच उम्र का फासला है। आपको बता दें कि ललित मोदी सुष्मिता सेन से 12 साल बढ़े हैं।

क्या एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं ब्रेकअप की वजह
हालांकि ललित मोदी ने इस रिश्ते को जिस तरह से ऑफिशियल किया था उसके बाद भी सुष्मिता सेन ने हमेशा इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी। उन्होंने कभी भी इस पर खुलकर बयान नहीं दिया। उन्होंने बस पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके चारों ओर प्यार है. इसके अलावा सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ समय बिताते हुए भी काफी बार देखा जा चुका है। जबकि दोनों ने दिसंबर 2021 में अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।
और भी

राधिका मदान और निमरत कौर की बनेगी जोड़ी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बड़े परदे पर स्त्री, मिमी और बदलापुर जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने टीचर्स डे के मौके पर अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। जहां उनकी कई फिल्मों ने सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया है, तो वही उनके मैडॉक प्रोडक्शन में बनी कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्होंने लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ उनका नजरिया भी बदला।

अब हाल ही में दिनेश विजन के प्रोडक्शन ने अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी टीचर्स डे' की घोषणा की है। इस फिल्म में राधिका मदान और निमरत कौर नजर आएंगी।

और भी

Celebrities Trolled: करण जौहर के विवादित बोल तो अनन्या पांडे की एक्टिंग देख ट्रोलर्स ने सुनाई जमकर खरी खोटी


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन अपने फैशन सेंस या फिर किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार फैंस सेलेब्स के ड्रेसिंग से बिल्कुल ही इंप्रेस हो जाते हैं तो कई बार फैंस को उनका लुक बिलकुल पसंद नहीं आता। तो कई बार सेलेब्स अपने विवादित बयान के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। बीते हफ्ते ऐसे कई सितारें हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर उन्हें खरी खोटी सुनाई गई। चलिए जानते इस लिस्ट में वो कौन से सितारे शामिल हैं?

अनन्या पांडे
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म में एक्ट्रेस के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यहां तक की सोशल मीडिया में उन पर तरह-तरह की मीम्स भी बने। एक तरफ जहां उनके हॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा चल रही तो वहीं यूजर ने लिखा, 'पहले एक्टिंग तो सीख ले बहन', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अभी भी आपकी एक्टिंग देखकर हंस रहा हूं'।

करण जौहर
इन दिनों फिल्म निर्माता करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो के 9वें एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ नजर आए। इस दौरान करण जौहर ने आलिया भट्ट का जिक्र कर उन्हें देश की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस कहा। बस फिर क्या था उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया।

अतुल कुलकर्णी
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के राइटर अतुल कुलकर्णी ने एक ट्वीट किया है जो वायरल हो गया है. इस ट्वीट को लेकर अतुल ट्रोल हुए। अतुल कुलकर्णी ने ट्वीट किया- 'जब विनाश का बड़े स्तर पर जश्न मनाया जाने लगे तो कड़वी सच्चाई कोई मायने नहीं रखती'। हालांकि उनके ट्वीट से ये साफतौर पर कहा नहीं जा सकता कि उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ट्वीट किया था। लेकिन यूजर्स इसे फिल्म से ही जोड़ रहे हैं।

शहनाज गिल
हाल ही में शहनाज गिल का एक ट्वीट वायरल हुआ था, जो कि उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेथ एनिवर्सरी के अगले दिन शेयर किया था। अब ये ट्वीट वर्ल्ड बियर्ड डे यानी 3 सितंबर को एक्ट्रेस ने किया था। शहनाज ने पूछा, 'दाढ़ी के बारे में यह सब क्या प्रचार है अब इसका अपना दिन हो गया है! शेविंग से क्या प्रॉब्लम है?' बस इतना ही शहनाज गिल के सवाल करते ही एक्ट्रेस को नेटिजेन्स ने जमकर ट्रोल किया।

नीसा देवगन और खुशी कपूर
स्टार किड्स खुशी कपूर और नीसा देवगन को इस हफ्ते मुंबई में पार्टी करते देखा गया। स्टार बेटियों को उनके रवैये के लिए बाहर बुलाया गया क्योंकि उन्होंने पोज़ देने से साफ इंकार कर दिया था। एक नेटिजन ने टिप्पणी की, "वे चाहते हैं कि वे खुद पर क्लिक करें और ध्यान दें और साथ ही साथ नखरे भी दिखाना चाहते हैं।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "ये लड़कियां पढ़ने के बजाय 30 साल की महिलाओं की तरह व्यवहार कर रही हैं।"
और भी

मशहूर प्रोड्यूसर की हत्या : प्लास्टिक बैग में मिला शव...

 चेन्नई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मशहूर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर भास्करन की हत्या की कर दी गई है। 68 साल के भास्करन की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनके शव को प्लास्टिक बैग में भरकर चिन्मय नगर में सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार सुबह सफाईकर्मियों ने प्लास्टिक बैग में शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। प्लास्टिक बैग के अंदर शव था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने लापता लोगों के बारे में मिली शिकायत की जांच की तो मृतक की पहचान भास्करन के रूप में हुई।  इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भास्करन रियल स्टेट का कारोबार करते थे। उन्होंने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की थी। शुक्रवार को वह नुंगमबक्कम के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। जीपीएस की मदद से पुलिस ने भास्करन की कार को बरामद कर लिया। जहां कार मिली वहां से चंद मीटर दूर उनका शव मिला।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भास्करन ने वडापलानी स्थित एक एटीएम से शुक्रवार को 20 हजार रुपए निकाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भास्करन का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पैसे का कोई मामला तो नहीं था। सूत्रों के अनुसार भास्करन शुक्रवार को विरुगमबक्कम में एक परिचित से मिलने गए थे। आशंका है कि उसकी वहीं हत्या कर दी गई और शव को नेरकुंद्रम रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस को शक है कि हत्यारे और उसके परिवार के लोग शनिवार सुबह घर खाली कर कहीं चले गए हैं। चेन्नई के उद्योगपति और फिल्म फाइनेंसर भास्करन की हत्या में शामिल आरोपी गणेशन को पुलिस ने तिरुवल्लुर शोलावरम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए 6 विशेष टीमों का गठन किया था।

और भी

'पैदा होते ही मुझे मार डालना चाहते थे पापा, मां ने घर छोड़कर पाला, पड़ोस की आंटी ने पिलाया अपना दूध'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म 'कमांडो' फेम एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'जहां चार यार' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा स्वरा भास्कर, मेहर विज, शिखा तनसानिया भी लीड रोल में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुद को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनको जानकर उनके फैंस दंग रह जाएंगे। एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने बताया कि जन्म होते ही उनके पिता उनको मार देना चाहते थे।

पैदा होते ही मार देना चाहते थे पिता
कहने को तो हम 21वीं सदी में रहते हैं, लेकिन आज भी लोगों के अंदर बेटों की चाहत कम नहीं हुई है। ऐसा ही खुलासा एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने किया है, जिसको जानने के बाद आपके भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस और मॉडल पूजा चोपड़ा 'मिस फेमिना' और 'मिस इंडिया' का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें फिल्म 'फैशन' और 'कमांडो' हैं। आज बॉलीवुड में फेम कमा चुकीं एक्ट्रेस को उनके पिता पैदा होते ही मार देना चाहते थे।

मां ने अकेले रहकर की परवरिश
एक्ट्रेस ने अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए हालिया इंटरव्यू में विस्फोटक खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता को बेटी नहीं बल्कि बेटे की चाहत थी। बकौल एक्ट्रेस जब मेरा जन्म हुआ तो उनके पापा ने कहा था कि मुझे बेटी नहीं बेटा चाहिए। इसे अनाथालय में दे दो या फिर मार डालो। जिसके बाद 20 दिन की एक्ट्रेस की परवरिश उनकी मां ने अकेले रहकर की।

बचपन से जुड़ा दर्दनाक किस्सा किया शेयर
पूजा चोपड़ा ने साल 2009 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके अलावा वह भारत के लिए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में "ब्यूटी विद ए पर्पस" का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'नवभारत टाइम्स' को दिए अपने इंटरव्यू में बचपन से जुड़ा दर्दनाक किस्सा शेयर किया। पूजा ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'जहां चार यार' की स्टोरी उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई है।

पिता का घर छोड़कर नानी के घर आ गईं मां
एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए बचपन की दर्दनाक कहानी सुनाते हुए कहा कि जब वह सिर्फ 20 दिन की थीं, तो उनके पापा ने उन्हें अनाथालय में भेजने या फिर मार देने की बातें कही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी मां उनको और उनकी बड़ी बहन को लेकर घर छोड़कर नानी के चली गई थीं। पूजा के मुताबिक वह अपने माता-पिता की दूसरी बेटी थी। उनकी एक बहन उनसे 7-8 साल बड़ी थी।

पड़ोस की आंटी ने पिलाया अपना दूध
एक्ट्रे्स ने उस घटना के बारे में आगे बताते हुए कहा कि घर छोड़कर निकली मां बाद में नौकरी करने लगीं और उनको अकेले पाल पोसकर बड़ा किया। इतना ही नहीं जब उनकी मां जॉब पर जातीं थी को बड़ी बहन उनका ख्याल रखती थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वह रोती थी तो नानी के घर के पड़ोस में रहने वाली आंटी उनको अपना दूध पिलाया थी।

'आज भी लड़कियों को लेकर अजस्ट करो वाला माइंडसेट'
वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी लड़कियों से उनकी शादी के बाद बस यही कहा जाता है कि अजस्ट करो। इस फिल्म के जरिए महिलाओं के सेक्शुअल डिजायर पर बात की गई है। बता दें कि ये फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस एक और फिल्म 'जीवन बीमा योजना' में भी नजर आएंगी।
और भी

सरकार को खासकर के ड्रग के खिलाफ कड़े एक्शन लेने चाहिए : श्रद्धा रानी

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोवा में बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट के हुए मर्डर कांड से अभिनेत्री श्रद्धा रानी बहुत आहत हुई है। इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए श्रद्धा ने कहा कि सोनाली के साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा हुआ। ड्रग और शराब जो है,देश व फ़िल्म इंडस्ट्री को दिन प्रतिदिन खोखला करती जा रही है।क्राईम पर क्राईम होता जा रहा है।सोनाली का मर्डर हो गया। लड़कियों को सावधानी बरतनी चाहिए, किसी पार्टी या कहीं भी जाएं तो किसी का दिया हुआ, कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। मैं तो कहूंगी कि आजकल लड़कियों को केवल काम से काम रखना चाहिए। अच्छा रिश्ता बनाने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।आज घोर कलयुग चल रहा है। बाकी जो लिखा है,वह जरूर होता है, लेकिन भगवान ने दिमाग दिया है, उसको ठीक से इस्तेमाल करना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री के बहुत सारे हादसे हुए है। इनसे हमें सबक लेना चाहिए।मैं तो सबको सलाह दूंगी कि ड्रग और शराब से दूर रहें और अपना जीवन व्यर्थ में बर्बाद होने से बचाये।"

आगे श्रद्धा शर्मा कहती है,"सरकार को चाहिए कि खासकर के ड्रग के खिलाफ कड़े एक्शन ले और इसके लिए उम्रकैद या फांसी की सज़ा का कानून पास करें और फास्टट्रैक पर केस चलाकर 15 दिन या महीने भर में सज़ा का प्रावधान बनाये।वर्ना हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।"

वैसे ग्लैमरस, सेक्सी व बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रद्धा शर्मा ने धारावाहिक 'सुनो हर दिल कुछ कहता हैं','सारथी' व 'हर शाख पे उल्लू बैठा है','कॉमेडी क्लासेस','नीली छत्रीवाले',''बिग बॉस सीजन 5,'इमोशनल अत्याचार' इत्यादि जैसे कई हिट धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई,इसके अलावा तीन कन्नड़ फिल्में 'जीवा','जय हो' और 'अन्वेषी' तथा एक तमिल फिल्म 'मैयूम कुंटे' में भी अभिनय किया है।

और भी

पति संजय कपूर को लेकर महीप कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के बाद दूसरी औरत के साथ...

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेटफ्लिक्स पर आज से 'फेब्यूलस लाइफ्स ऑफ वॉलीवुड वाइफ्स' शो का नया सीजन स्ट्रीम हो रहा है। पिछले काफी समय से इस खास शो की चर्चा हो रही थी। इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक को इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि इस शो में मशहूर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां नजर आएंगी जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के बड़े खुलासे करेंगी। इस शो के नए सीजन में आपको महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सचदेव की ग्लैमरस लाइफ की झलक देखने को मिलेगी।

महीप कपूर ने किया बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार इस शो का पहला सीजन भी सुपरहिट साबित हुआ था। पहले सीजन में चारों स्टार वाइव्स ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। लोगों का मानना है कि आज से शुरू हो चुका दूसरा सीजन भी कुछ ऐसा ही धमाकेदार साबित हो सकता है। खबर है कि दूसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर ने अपने पति संजय कपूर से जुड़ा एक ऐसा राज खोला जिसे सुनकर सबके होश उड़ सकते हैं। कैमरे के सामने एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने पति का एक बड़ा राज खोल दिया।

महीप ने कहा- संजय ने शादी के बाद दिया धोखा
महीप कपूर ने इस शो में बताया कि पति संजय कपूर ने उन्हें 25 साल की शादी के दौरान चीट किया था। महीप कपूर ने कहा कि इस बारे में संजय को कुछ नहीं पता कि मैं उनका ये राज सबके सामने खोल दूंगी। 'इंडियाटुडे' के साथ बातचीत में महीप कपूर ने इस बारे में बात की। महीप कपूर से जब पूछा गया कि क्या इस चीटिंग के बारे में शो पर सबके सामने बता पाना उनके लिए मुश्किल था और क्या इस बारे में उन्होंने परिवार को क्या बताया, तो महीप कपूर ने इसका सीधा जवाब दिया। महीप कपूर ने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें शादी के बाद धोखा दिया था। उनका किसी दूसरी महिला के साथ कई दिनों तक अफेयर चला था।

महिलाओं की जिंदगी आसान नहीं होती
महीप कपूर ने इंटरव्यू में कहा- ऐसा कुछ नहीं था जो मुश्किल लगा हो। यह बस हो गया। हम बस उस समय बात कर रहे थे और वो बात मैंने कह दी। हमने इस शो में अपनी रियल साइड दिखाने की कोशिश की है। महीप ने आगे कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि महिलाएं समझेंगी कि लाइफ में सबकुछ इतना हसीन और खूबसूरत नहीं होता है। हर किसी की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं और सबको इनका सामना करना पड़ता है।

स्टार्स की जिंदगी में भी कई परेशानियां होती हैं
महीप ने कहा- ऐसा नहीं है कि हम स्टार्स हैं तो हमारी जिंदगी में सब कुछ ठीक है। आप देखेंगे कि सबकी जिंदगी में परेशानिया हैं, बहुत से इशूज हैं। तो इस बारे में बात करना बहुत जरूरी था। सबकी लाइफ एक जैसी नहीं होती। कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य की जरूरत होती है। संजय का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा था।

संजय को बिना बताए महीप ने कही ये बात
महीप कपूर ने कहा कि संजय कपूर द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बात करने से पहले उन्होंने अपने पति को कुछ नहीं बताया था। महीप ने कहा- उन्हें कुछ नहीं पता है। अब उन्हें इस शो से पता चलेगा। आपको बता दें कि संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई हैं और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं। महीप कपूर और संजय कपूर का एक बेटा और एक बेटी हैं।
और भी