शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट

 रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्राम सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेईई मेंस, नीट और कक्षा दसवीं के स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स से मिले। मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस में चयनित प्रतीति टोप्पो और हसीबा अमान तथा नीट में नीतीश सोनी और जयंती यादव के परिजनों को लैपटॉप वितरित किया।

उल्लेखनीय है कि प्रतीति को एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी ब्रांच और हसीबा को एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला है। नीतीश सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस और जयंती बी फार्मेसी में एडमिशन लेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान की कक्षा दसवीं में नौवा स्थान प्राप्त करने वाली अनिशा एक्का तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली विभा यादव को टेबलेट वितरित किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर की सौम्या यादव ने दसवीं में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया, मुख्यमंत्री ने सौम्या को भी टेबलेट वितरित किया।

और भी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 739 अभ्यर्थी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022’ का आयोजन रविवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के चार सेन्टरों में किया गया। संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 में कुल 947 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन करवाया था। कृषि विश्वविद्यालय के चार सेन्टरों में आयोजित परीक्षा में कुल 739 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें कृषि महाविद्यालय रायपुर में 491 अभ्यर्थी, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 107 अभ्यर्थी, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर में 69 अभ्यर्थी तथा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर में 72 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित थे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पात्र होते हैं।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. ठाकुर एवं अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।

और भी

महेशपुर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 उदयपुर (वीएनएस)। विकास खण्ड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम महेशपुर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया है एक दर्जन से अधिक नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुस्तकें एवं ड्रेस भी वितरित किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं इनकी बेहतर शिक्षा हमारी जिम्मेदारी है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी । बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ेंगे इसका शासन के निर्देशानुसार पूरा ख्याल रखते हुए पढ़ाई का कार्य कराया जाएगा।

सीएसी सुरित राजवाड़े के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेम प्रकाश साहु, ग्राम पंचायत महेशपुर सरपंच कपिलदेव सिंह उप सरपंच पुरूषोत्तम सिंह एस एम सी अध्य्क्ष शिवधन राम, जय सिंह, सहदेव राम, प्राथमिक प्रधान पाठक राम मनोहर सिंह, माध्यमिक प्रधान पाठक धनीराम यादव, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती ठकुरी सिंह सुखनंदन सिंह श्रीमती संध्या तिरकी का योगदान सराहनीय रहा।

और भी

मुख्यमंत्री ने दिए बस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फरसाबहार के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे उस वक्त खुशी से झूम उठे जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल दूर होने के कारण बच्चों को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फरसाबहार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र नूतन कुमार से बात कर रहे थे।नूतन कुमार ने बताया कि स्कूल में पढाई अच्छी होती है। स्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। उसने बताया कि स्कूल में अभी 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नूतन नें स्कूल दूर होने के कारण बस सुविधा की मांग कर दी। मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए।

गौरतलब है कि कुनकुरी विधानसभा में 3 आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जनपद पंचायत कुनकुरी, दुलदुला तथा फरसाबहार में संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में 1100 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। गांव के गरीब बच्चों को आधुनिक शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प निश्चित रूप से आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिए साकार हो रहा है।
और भी

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने देखा दक्ष कमान सेंटर

महापौर ने कहा : आपके सहयोग से रायपुर को मिलेगी अलग पहचान

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्मार्ट सिटी मिशन की स्थापना के सात वर्ष पूरे होने पर रायपुर स्मार्ट सिटी द्विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा हैं। इसके तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित आर डी तिवारी स्कूल के विद्यार्थियों को दक्ष कमान सेंटर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कमान सेंटर की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा।

इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर ने बच्चों को संबोंधित करते हुए कहा कि दक्ष कमान सेंटर की आधुनिक प्रणाली नागरिकों को ज़रूरी सुविधा, सूचना देने के साथ ही प्रभावी अपराध नियंत्रण और ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहा है । बच्चों से उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहते हुए रायपुर को उत्कृष्ट शहर बनाने में अपना योगदान दें । स्कूली बच्चों को समसामयिक विषयों से जोड़ने स्वामी आत्मानंद योजनांतर्गत संचालित शहर के सभी स्कूलों में क्विज़ प्रतियोगिता नियमित आयोजित करने और रायपुर के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। ट्रैफ़िक डी एस पी सतीश ठाकुर ने अनुशासन के साथ ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर नियम पालन की सीख इन बच्चों को दिया। आईटीएमएस इंचार्ज विजय मधुकर ने जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि मोबाइल-गाड़ी चोरी ,ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ट्रेस कर कार्रवाई की जाती हैं।विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर बढ़-चढ़कर कर इस आयोजन में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आरएससीएल के जीआईएस एक्सपर्ट रंजीत रंजन ने भी जी आई से जुड़े टिप्स विद्यार्थियों को दिए ।
और भी

बच्चों का सर्वांगीण विकास करें शिक्षक : राजेश राणा

स्वामी आत्मानद स्कूल के शिक्षकों ने योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिया भाग

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत प्रारंभ किए गए इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण देने का प्रयास एससीईआरटी द्वारा लगातार किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों ने योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण में स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं संचालक एससीईआरटी राजेश सिंह राणा ने कहा कि हमें बच्चों को अकादमी ज्ञान के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए उनकी रुचि को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल इत्यादि गतिविधियां निरंतर करनी होगी। बच्चों को अपडेट करने के लिए शिक्षकों को भी अपडेट रहना होगा।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों का प्रशिक्षण राजधानी में एक साथ पांच स्थानों-एससीईआरटी, सीटीई, डाईट, काईट और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 500 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को पेशेवर दक्षता, भाषा दक्षता, नेतृत्व प्रबंधन कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव राजेश सिंह राणा ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल योजना प्रदेश की उच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षकों को देखकर ही सीखते हैं। इसलिए सबसे पहले शिक्षकों को वेशभूषा, आचरण में बदलाव लाना पड़ेगा और बच्चे के स्तर पर जाकर उसे बातचीत करनी होगी। शिक्षकों को नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा। राणा ने कहा कि बच्चे जो देखते हैं, वही सीखते हैं। शिक्षक बच्चे को जो देना चाहते हैं उसे अपने आचरण में भी लाना होगा। राणा ने कहा कि बच्चों को रोबोट नहीं बनाना है। बच्चों में नैतिक शिक्षा कैसे लाएं इस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इसका उल्लेख राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी है। राणा ने कहा कि शिक्षकों में आत्मविश्वास की कमी नहीं है, केवल उनको प्रशिक्षण का मौका दिया जाए।
 
स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिए और आगामी सत्र के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। राणा के निर्देश पर असिस्टेंट डायरेक्टर एवं स्टेट मीडिया सेंटर के नोडल अधिकारी प्रशांत पांडेय ने भी सभी सत्रों में जाकर व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ कैसे वातावरण निर्माण करना है उन्होंने एक्शन के साथ गीत भी गाए। कार्यशाला में सहायक निदेशक सेज सेल कौस्तुभ चटर्जी, डॉ विद्या चंद्राकर, आई संध्या रानी, केके शुक्ला, प्रीति सिंह, पुष्पा चंद्रा, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, ललित साहू, सविता गुप्ता, रिसोर्स पर्सन चानी एरी, श्रीमती चरनित संधू, श्रीमती कमला राजपाल, कविता मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा और प्रज्ञा सेनापति उपस्थित थे।
और भी

डीईओ ने स्कूल व प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र में 21 शिक्षक अनुपस्थित मिले

बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा की ओर से आज शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला भोइनाभाठा, बावामोहतरा, नवागांव, पेंड्री, खुडमुडी, मोहभट्ठा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनेक शालाओं में कतिपय अनुपस्थित शिक्षकों के संबंध में जोन स्तरीय नवा जतन प्रशिक्षण में जाना बताया गया। प्रशिक्षण केंद्र बावामोहतरा में कुल 26 शिक्षकों का प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण केंद्र में निर्धारित समय में केवल 05 शिक्षक उपस्थित तथा 21 शिक्षक अनुपस्थित मिले। शास प्राथमिक शाला मोहभट्ठा में बच्चे सड़क और परिसर में खेलते और झगड़ते पाए गए, जबकि प्रधान पाठक और अन्य 4 शिक्षक स्टाफ रूम में गपशप मारते मिले।

आज निरीक्षण किए गए सभी शालाओं में बच्चों का स्तर कमजोर पाया गया, जबकि मध्यान्ह भोजन का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। बार बार निर्देश के बावजूद बच्चों के स्तर व एमडीएम में सुधार नहीं होने पर खेद प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा अरविन्द मिश्रा की ओर से संबंधित संस्था प्रमुखों को चेतावनी पत्र जारी करने तथा प्रशिक्षण केन्द्र में निर्धारित समय पर अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने केलिए डी.ई.ओ. मिश्रा की ओर से निर्देशित किया गया है।
 
और भी

​​​​​​​राज्य में इसी शैक्षणिक सत्र से 76 और नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होंगे

नये स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश एक जुलाई से 

कलेक्टरों को नवीन स्कूलों के लिए शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों की पूर्ति एवं आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में 76 नये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किए जा रहे है। इन नये स्कूलों में विद्यार्थियों को एक जुलाई से प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्टरों को नवीन स्कूलों में आवश्यकतानुसार शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों की पूर्ति के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 76 नये स्कूलों के खुल जाने से राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संख्या 171 से बढ़कर 247 हो जाएगी। राज्य में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि सभी 76 नये स्कूलों को शुरू किए जाने को लेकर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अधोसंरचना की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसके चलते इन स्कूलों का क्रेज बढ़ा है और मुख्यमंत्री के भ्रमण एवं भेंट-मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में पालक और बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग अपने इलाकों में करते रहे है। पालकों और बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में 50 और नवीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा करने के साथ ही अपने ट्वीटर हैण्डल से भी इसकी जानकारी दी थी। विधानसभा क्षेत्रों के भेंट-मुलाकात के दौरान लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 26 और नवीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की मंशा और उनकी घोषणा के अनुरूप 76 नये स्कूल खोले जा रहे है। 

मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि रायपुर में सर्वाधिक 12 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और शुरू किए जा रहे है, जो मोवा, लालपुर, शांतिनगर, गुरूनानक चौक, मोहबा बाजार, सरोना, मदिर-हासौद, समोदा, गोबरानावापारा, सारागांव, तिलकनगर गुढ़यारी, बीरगांव रायपुर में खुलेंगे। इसी तरह बिलासपुर में लाल बहादुर हायर सेकेण्डरी स्कूल, अंबेडकर स्कूल एवं तिलकनगर बिलासपुर में, कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत पसान एवं कोरबी तथा बालको कोरबा में, कोरिया जिले में नवापारा पोड़ी, पिपरडांड बैकुण्ठपुर एवं केलहारी, कोण्डागांव जिले में कोण्डागांव, मरदापाल एवं कोनगुड़, कांकेर जिले में सरोना, कबीरधाम जिले में कचहरी पारा कवर्धा, बलौदाबाजार जिले में सरसींवा, सुहेला, भंटगांव, लवन, रायगढ़ जिले में कोड़ातराई, राजनांदगांव जिले में साल्हेवारा, धमतरी जिले में गोकुलपुर एवं चर्रा (कुरूद), बीजापुर जिले में कुटरू एवं मद्देड़, बलौद जिले में नयापारा राजहरा, गुण्डरदेही, देवरीबंगला, बस्तर जिले में करन्दोला (भानपुरी), धरमपुरा, बकावण्ड एवं नानगुर, बेमेतरा जिले में सिंघौरी, साजा, थानखम्हरिया एवं देवरबीजा तथा बलरामपुर जिले में रामचंदपुर, डौरा एवं चलगली में नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं।

मंत्री डॉ. टेकाम ने इन विद्यालयों में हिन्दी माध्यम पूर्व की भांति यथावत संचालित रहेंगे तथा हिन्दी माध्यम के शिक्षकों का पूर्व से स्वीकृत सेटअप भी यथावत रहेगा। हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निश्चित संख्या निर्धारित नहीं की गई है। विद्यालय अपनी आवश्यकता एवं क्षमता अनुसार प्रवेश दे सकेंगे। विद्यालयों का संचालन आवश्यकतानुसार दो पालियों में किए जा सकेंगे। 
और भी

डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक नदारद

 गैरहाजिर शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी


बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा कल विकासखण्ड नवागढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला हाथाडांड़ू, प्राथमिक शाला जूनाडांड़ू, नवागांव (ब), खैरी, छेरकापुर, खपरी, समेसर, झाल, पूर्व माध्यमिक शाला हाथाडांडू, समेसर, झाल विकासखण्ड बेमेतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोलिया तथा प्राथमिक शाला चारभाठा का निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला हाथाडांडू के श्री अनिल कुमार जांगड़े सहा.शि. एवं श्रीमती सुचित्रा निषाद सहा.शिक्षक निर्धारित विद्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हाथाडांडू में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था उपयुक्त नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा द्वारा व्यवस्था में सुधार करते हुए गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश प्रधान पाठक को दिए गए। शासकीय प्राथमिक शाला जूनाडांडू के निरीक्षण के दौरान पाठकान के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि श्री टेकराम साहू शिक्षक दो दिवस से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। शासकीय प्राथमिक शाला खैरी में निरीक्षण के दौरान किसी भी कक्षा में अध्यापन कार्य होते नहीं पाया गया इस पर शिक्षक श्री किशोर देवांगन को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षाध्यापन हेतु निर्देशित किया गया। डी.ई.ओ. श्री मिश्रा के द्वारा विद्यालय के बच्चों से उनकी कक्षा के अनुरूप सवाल पूछे गए बच्चों में कक्षानुरूप दक्षता में कमी पाई गई। उपस्थित शिक्षकों को बच्चों में कक्षा के अनुरूप दक्षता को प्राप्त करने हेतु उचित प्रयास किए जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला समेसर में सभी शिक्षक कक्षा में न होकर बाहर प्रांगण में बैठे पाए गए जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के शिक्षक जय प्रकाश सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। शासकीय प्राथमिक शाला झाल एवं पूर्व माध्यमिक शाला झाल में प्रातः 11.15 बजे बच्चों को छूट्टी दे दी गई थी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित समय तक विद्यालय संचालक हेतु निर्देशित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोलिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा बंद पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा द्वारा सभी अनुपस्थित शिक्षकों को, बंद पाए गए विद्यालयों एवं निर्धारित विद्यालयीन समय के पूर्व बंद विद्यालयों के प्रधान पाठकों को, कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
और भी

जिले के स्कूलों में 27 से 30 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला बेमेतरा में 27 से 30 जून 2022 तक समस्त शासकीय एवं निजी पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पढ़ने वाले तथा शाला त्यागी 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोर किशोरियों स्कूलों में टीकाकरण सत्र लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा। जिसके लिए कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान द्वारा कल स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग का संयुक्त बैठक लेकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि जिले के सभी 12 से 14 से 17 वर्ष तक के किशोर किशोरियों को आयु अनुसार निर्धारित वैक्सीन कॉर्बाेवैक्स एवं कोवैक्सीन की प्रथम डोज़ एवं द्वितीय डोज लगाई जायेगी। जिन किशोर किशोरियों को प्रथम डोज़ लग चुका है, उन्हे प्रथम डोज प्राप्त वैक्सीन का ही द्वितीय डोज़ 28 दिवस के अंतराल में दिया जायेगा। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशन पर यह विशेष सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इसके स्वास्थ्य विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शतप्रतिशत कोविड-19 सैम्पल का संग्रहण करने के निर्देश जिला सर्विलेंस अधिकारी को दिया गया।

बैठक में शिक्षा विभाग के द्वारा 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु के सभी अध्यनरत किशोर किशोरियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभिभावको पालकगणों से सहमति लेकर कोविड टीकाकरण हेतु लंबित डोज़ प्रथम एवं द्वितीय डोज़ का टीकाकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम स्तर पर शाला त्यागी किशोर किशोरियांे को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के माध्यम से नजदीकी टीकाकरण सत्र आयोजित होने वाले स्कुलों में ले जाकर या अपना टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है। जिला बेमेतरा में 12 से 14 आयु वर्ग के 66 प्रतिशत एवं 15 से 17 आयु वर्ग के 73 प्रतिशत किशोर किशोरियों प्रथम डोज़ प्राप्त किया है, इसी प्रकार 12 से 14 आयु वर्ग के 19 प्रतिशत एवं 15 से 17 आयु वर्ग के 57 प्रतिशत ने द्वितीय डोज़ का टीका प्राप्त किया है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी जिलेवासी से अपील करते हुए कहा कि 12 से 14 एवं 15 से 17 वर्ष आयु के सभी किशोर किशोरियों को अपने नजदीकी स्कूलों अथवा प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में होने वाले कोविड-19 टीकाकरण सत्रों में जा कर कोविड-19 का टीकाकरण अवश्यक कराये, टीकाकरण स्थल में अपने साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र मोबाईलन नम्बर अवश्य लेकर जावें। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण में टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है, अतः निर्धारित आयु वर्ग के नागरिकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें, साथ ही कोविड-19 संक्रमण के बचाव संबंधित दिशा निर्देश (मास्क लागना, दो गज की दूरी का पालन करना, हाथों की सफाई करना) का पालन करें।
और भी

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल देवकर का निरीक्षण

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। -कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज गुरुवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवकर का निरीक्षण किया। जिलाधीश ने स्कूल परिसर में लगभग 500 कदम एवं फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए गए।

और भी

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रारंभ

 हिंदी माध्यम प्रवेश के लिए कोई प्रतिबंध नहीं

अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बताया है कि जिले में विगत शैक्षणिक सत्र 2021-22 से संचालित 5 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रक्रियाधीन है। इन विद्यालयों में विगत वर्ष की भांति प्रवेश प्रारंभ हो चुकी है।

लखनपुर के विद्यालय में हिन्दी माध्यम के 9वीं में 27 तथा कक्षा 11वीं में 28 प्रवेश के लिए फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार बतौली के विद्यालय में प्रवेश के लिए कक्षा 9वीं में 116 तथा कक्षा 11वीं में 176 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। धौरपुर के विद्यालय में कक्षा 9वीं में 55 तथा कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए 28 फॉर्मों का वितरण किया जा चुका है। विकासखंड मैनपाट के नमर्दापुर स्थित विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 46 तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश केलिए 32 फॉर्मों का वितरण किया गया है। विकासखंड उदयपुर के विद्यालय में कक्षा 9वीं के लिए 50 तथा कक्षा 11 वीं में नवीन प्रवेश हेत 20 फॉर्मों का वितरण किया गया है।
 
जिले के इन समस्त विद्यालयों में प्रवेश देने की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दी माध्यम में प्रवेश के लिए कक्षावार दर्ज संख्या में कोई प्रतिबंध नहीं है। अत: पालक अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिला सकते हैं। जिले के सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में ही विद्याथिर्यों को शासन की योजना के अनुसार गणवेश व पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा रहा है।
और भी

स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को दिलायें दाखिला-कलेक्टर

उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर चन्दन कुमार ने स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी न रहे, 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके आंगनबाड़ी के बच्चों को भी स्कूलों में दाखिला दिलाना सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। छात्र-छात्राओं में पाठ्य पुस्तक का वितरण सुनिश्चित करने तथा छात्रावास-आश्रम भवनों की मरम्मत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के भूमि का समतलीकरण मनरेगा अंतर्गत कराने के लिए कहा गया। गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित कर वहां विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने तथा सभी गौठान में प्रतिमाह कम से कम 30 क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। गौठानों में वर्मी टांका बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। आवर्ती चराई गौठानों में भी गोबर की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये गये।


राजीव युवा मितान क्लब के बैंक खाता में राशि जमा करने की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मितान क्लब की गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया जावे तथा क्लब की पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के संबंध में जानकारी दिया जावे। धान के बदले अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। ऐसे फसलों की खेती के लिए सहकारी बैंक से ऋण सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी सहकारी बैंक को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति जिले के गांवों में जन चैपाल लगातार आयोजित किये जाएंगे, जिसमें प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जावे। उनके द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाॅटर की व्यवस्था, जल जीवन मिशन की कार्यांे में प्रगति, स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों में प्रगति की भी समीक्षा तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की भी समीक्षा की गई। खुले हुए बोर को तत्काल बंद कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की माध्यम से इसका सर्वे करने के निर्देश भी दिये गये।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर श्रीकृष्ण जाधव, वन मण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर शशिगानंदन, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, सभी एसडीएम, तहसीलदार,जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
और भी

युवोदय एकेडमी में कोचिंग लेकर सफल हुए विद्याथिर्यों ने कलेक्टर से की मुलाकात

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन की ओर से 10वीं व 12वीं स्तर के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थापित युवोदय अकादमी से कोचिंग लेकर सफल हुए विद्याथिर्यों ने मंगलवार को कलेक्टर रजत बंसल से मुलाकात किए। कलेक्टर बंसल ने सफल विद्याथिर्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी सहित अकादमी के नोडल अधिकारी एलेक्जेंडर चेरियन और संस्था के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

युवोदय अकादमी का लाभ अब बस्तर के साथ अन्य जिलों के बच्चों को भी मिलने लगा-46485 परीक्षाथिर्यों में टोटल लगभग 1531 सीट के लिए आयोजित राज्य पी ए टी परीक्षा में तीसरे रेंक के साथ बकावंड के चंद्रकांत वर्मा ने बस्तर का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही युवोदय अकादमी जिला प्रशासन बस्तर जगदलपुर से कोचिंग ले रहे कई बच्चों का पीएटी में चयन हुआ है। जिसमे से श्रेया वर्धन, श्रेया शर्मा, भुनेश्वर चंद्रिका, सोनिया, साक्षी ने भी क्वालीफाई किए है।
 
कलेक्टर ने कहा कि बहुत ही कम समय में युवोदय अकादमी ने रिजल्ट देना शुरु कर दिया है। अब स्थानीय पालको की मांग भी सीट बढ़ाने हेतु हो रही है। जिस तरह से सरकारी शिक्षको के माध्यम से यह अकादमी चल रहा है वह बच्चो के कैरियर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा। जो बच्चे बाहर जाने में सक्षम नहीं है उनके लिए युवोदय अकादमी रास्ता खोल रहा है। बकावंड से एक बच्चा स्टेट रैंकिंग में तीसरे नंबर आया है चंद्रकांत और उसके पालको को एवं सभी बच्चों और शिक्षकों को बधाई। इससे पूर्व युवोदय अकादमी के बच्चों ने नीट, फिजियोथेरेपिस्ट, वेटनरी परीक्षा में भी क्वालीफाई किया था, जिसमे से कुछ बच्चे सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिए है। इस दौरान विज्ञान कांग्रेस में प्रतिनिधित्व करने वालों बच्चों को सम्मानित किया गया।
और भी

स्कूलों में कक्षाओं के साथ प्रयोगशालाएं भी प्रांरभ करने के निर्देश जारी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही प्रयोगशालाएं भी अनिवार्यतः प्रारंभ होनी चाहिए। संचालक लोक शिक्षण ने सभी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी और हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि स्कूलों में प्रयोगशालाओं का विधिवत संचालन किया जाए।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य स्तरीय अधिकारियों को जिला आबंटित कर जिलों की शालाओं का संघन निरीक्षण करने का दायित्व सौंपा गया है। इसके लिए संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी और हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को भी निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है। उल्लेखनीय है कि स्वयं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से विभिन्न राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के संघन दौरे आगामी सप्ताह में होंगे। जिसमें मुख्यतः प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा। अतः सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि प्रयोगशालाओं की साफ-सफाई कर ली जाए, आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति एवं आवश्यक यंत्रों को व्यवस्थित कर लिया जाए। शिक्षा सत्र के प्रारंभ से ही प्रयोग संबंधी गतिविधियों का संचालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इस दिशा में किसी भी प्रकार की उदासिनता एवं लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
 
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रायः देखने में आया है कि हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में प्रयोगशालाएं शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने के साथ ही संचालित नहीं हो पाती है, जिससे शैक्षणिक कार्यों के समांतर प्रायोगिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित होते है।
और भी

सोमवार-मंगलवार को प्रदेशभर में बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

आइजोल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मिजोरम सरकार ने पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते रविवार को आदेश दिया कि अगले दो दिन सभी स्कूल बंद रखे जाएं। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा रास्तों और आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया कि राज्य के आपदा विभाग की सलाह पर यह निर्णय लिया गया।
 
अगले दो दिन के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तूफानी बारिश का अंदेशा जताया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आइजोल समेत मिजोरम के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरें प्राप्त हुई।
और भी

अब चिल्फी-रेंगाखार के ग्रामीणों ने की स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने मांग

मंत्री अकबर ने भेंट-चर्चा कार्यक्रम में सुनी आमजनों की समस्याएं और मांगें

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य के नई पीढी को उच्च स्तरीय सुविधाओें के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने के दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला व विकासखण्ड मुख्यालय में स्कूल खुलने के बाद बड़ी आबादी वाले गांवो से भी स्कूल खोलन की मांग आने लगी है। प्रदेश के वन, परिवहन आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के समक्ष कबीरधाम जिले के सूदूर वनांचल ग्राम चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणो ने अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम खोलने की मांग की है। मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार बच्चों को उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यय से एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के शुरूआत होने से लोगों का रूझान सरकारी स्कूल के प्रति बढ़ा है। राज्य में शैक्षणिक सत्र 2020-21 से 52 और शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 119 इस प्रकार राज्य में कल 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए है। इस सत्र से अब हिन्दी माध्यम के स्कूल भी खोले जाएंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और विकासखण्ड मुख्यालयों में यह स्कूल खोलने की यह योजना है। अकबर ने ग्रामीणों का मांगों पर कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते इस क्षेत्र का समूचित विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी अपने राज्य स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जब भी कबीरधाम जिले के दौरे पर आएंगे तो मै भी आप लोगों के साथ एक विधायक होने के नाते आप लोगों की मांगो को मुख्यमंत्री तक अवगत कराउंगा।


मंत्री अकबर शनिवार को अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लूप में वनांचल क्षेत्र के लगभग 30 से 40 गांव के ग्रामीणो से भेंट-मूलाकात एवं सीधा संवाद किया। उन्होने सभी से सीधा संवाद करते हुए लोगों की मांग, समस्या और शिकायतों से रूबरू भी हुए। अकबर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड कोरोना वायरस की वजह से क्षेत्र का भ्रमण नहीं हो पाया था, हालांकि आप लोगों से क्षेत्र के जनप्रनिधियों और अन्य माध्यमों से जुड़ा रहा है। इसलिए आप लोगों से सीधा संवाद करने आया हू। आप लोगों की समस्याएं मांग और शिकायतों भी सुनने आया हूं। इस दौरान ग्रामीणों ने पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, हैण्डमंप, स्कूल, आंगनबाडी मरम्मत एवं निर्माण कार्य, बिजली लाईन विस्तार, प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्रों में नर्स एवं स्टॉप की मांग, वन अधिकार पत्र, भूमि सीमांकन, एंबूलेंस, 108 व्यक्तिगत मांग भी सामने आई। अकबर ने कहा कि सभी मांगों, समस्याओं को नोट किया गया हैं। सभी पर उचित कार्यवाहीं करते हुए मांगों, समस्याओं का प्राथमिकता में निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष होरी साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली, हंसा राम धुर्वे, रामकुमार पटेल, मुखीराम मरकाम, तुका राम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, पीताम्बर वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती नरमदिया बाई, राजेश मेरावी, श्रीमती राजकुमारी मेरावी, श्रीमती अमरौतिन बाई, इंदरो पंचचेश्वर, श्रीमती दुखिया बाई, श्रीमती अर्चना चंद्रवंशी, सुमरन सिंह, जिला पंचायत सदस्य हंसराम ध्रुवे, बैगा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पुसुरम मेरावी, लूप ग्राम पंचायत, सरपंच ग्राम पंचायत शंभूपीपर सोनसिंह, रेंगाखार जनपद सदस्य लेखराम पंचेश्वर, जनपद सदस्य चिल्फी ब्रिजलाल मेरावी, सरपंच टेकराम यादव, उपसरपंच दसरू बैगा, रूपेश केशरवानी, सरपंच चिल्फी अनिरुद्ध पनारिया, उपसरपंच प्रकाश अग्रवाल, तानसेन चौधरी, सुकाल सिंह, संजय लिखाटे, गऊ दास बघेल आदि शामिल थे। कैबिनेट मंत्री अकबर इस अवसर पर ग्राम आमपानी, बारहपनी, बोक्करखार, कुण्डापानी, मांछीभाठाखुर्द, शम्भूपीपर, कबरीपथरा, महलाघाट, राजाढार, तुरैयाबाहरा, दुलदुला, छधवाईपानी, जामपानी, बेलापान, चिल्फी, भोथी, लूप, सरोधादादर, बेंदा और साल्हेवारा,झलमला, रेंगाखार जंगल सहित दूर-दराज के ग्रामीणों से सीधा सवांद किया।

 

और भी

केवि के बच्चों ने किए सूर्य नमस्कार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय विद्यालय धमतरी में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक प्रतिदिन योग महोत्सव कार्यक्रम हो रहा है। इस योग सप्ताह के अंतर्गत शिक्षक एस के पांडे द्वारा ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पालकों को योग के सामान्य ज्ञान, ध्यान लगाना, योग के फायदे, योग इतिहास, योग को दिनचर्या में कैसे शामिल किया जाए आदि विषयों पर जानकारी दी जा रही है। योग सप्ताह के अंतर्गत 17 जून 2022 को शिक्षक सुरेश देवांगन द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और शीतली प्राणायाम के साथ-साथ सुखासन, पश्चिमोत्तासन, बालासन, उत्तानासन तथा सूर्य नमस्कार आदि योगासन करने की विधियाँ और उनके फ़ायदों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने उपस्थित बच्चों को उन आसनों का अभ्यास भी कराया। सभी ने सूर्य नमस्कार में हर चरण के दौरान योग द्वारा दिए गए मंत्र का साथ में ऊचारण भी किया। उन्होने बच्चों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित भी किया । प्राचार्य डॉ. एस एस धुर्वे ने कहा कि योग से मन और शरीर दोनों की शक्ति बढ़ती है। 18 जून को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबंधी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी होगी। उन्होने सभी विद्यार्थियों और पालकों को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि 21 जून को विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थिगण ज्योत्स्ना देवांगन, भूमिका, चिन्मय, गगन, अंश सिन्हा, रूपेन्द्र और पुष्कर साहू आदि उपस्थित थे।

और भी