छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

दूसरे की जमीन को अपना बताकर ठगे लाखों रूपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश की राजधानी रायपुर में सस्ती दाम में दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखों रूपए ठगने का मामला सामने आया है।  ये घटना तेलीबांधा थाने का है।  


पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच आरोपी अनिल कुलदीप ने मोहन लाल साहु के ग्राम डोमा स्थित भूमि का स्वयं को मुख्तयारनामा होना बताकर पिड़ित अर्जीत कुलदीप के चाचा महेंद्र कुलदीप को सस्ता जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रू लेकर धोखाधडी की।

पुलिस ने भादवि की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

 
और भी

होली के मद्देनजर रायपुर में 1000 जवान तैनात, बने 60 चेक पाइंट

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। होली के लिए जिले में एक हजार जवानों की तैनाती रहेगी। 60 जगहों में चेक पाइंट बनाए जाएंगे। रंग खेलने वाले दिन 40 पेट्रोलिंग वाहन भ्रमण करते रहेंगे।

वहीं 10 से ज्यादा जगहों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा आइटीएमएस के कैमरों की मदद पुलिस लेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच मंगलवार शाम से ही शुरू हो जाएगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे।

 

होली पर हुड़दंग करने वालों को रोकने पुलिस ने योजना बना ली है। इसके लिए थाना पुलिस के बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस ने 60 चेक पाइंट तय किए हैं, जहां संदिग्धों की जांच की जाएगी। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले, दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। रायपुर पुलिस ने होली में क्या न करें, इस बात को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का आग्रह किया जा रहा है।

 

 

रायपुर पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि होली खेलने में हर्बल रंगों का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। होली खेलते समय एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें और बिजली के खंभों और तारों का ध्यान रखें।

 

 

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। एक हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग भी होगी। साथ ही चेक पाइंट बनाए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इन बातों का ध्यान दें

- होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें।

- किसी के ऊपर जबरन रंग न लगाएं।

- ग्रीस और कांचयुक्त रंग का प्रयोग न करें।

- मवेशियों पर रंग न डालें।

- अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें।

- बेवजह शहर में घूम कर हुड़दंग न मचाएं।

- दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न चलें।

- किसी प्रकार के मुखौटों का प्रयोग न करें।

- ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में न लाएं।

- गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग न करें।

- तेज आवाज या फटाखे की तरह आवाज वाले साइलेंसर दोपहिया में न उपयोग करें।

 

 

 

और भी

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से आज जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए 40 से अधिक लोगों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को अपनी समस्याए बताकर आवेदन दिया।

जन चैपाल में शंकर नगर निवासी संगीता मिश्रा ने प्लाट पर अवैध रूप से कब्जे को हटाने की शिकायत हेतु, रामकुमार साव ने भवन निर्माण की अनाधिकृत विकास के लिए नियमितीकरण किए जाने ,राजा तालाब रायपुर निवासी सरदार हरदयाल सिंह ने फर्जीवाड़े की जांच कर फर्जी नामांतरण रद्द कर राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण करने की कार्यवाही हेतु आवेदन दिया।वार्ड क्रमांक 65 मठपारा की पार्षद सविता वर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मठपारा में शेड निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार मीनल चौबे एवं अन्य पार्षदों  ने  उनके और रहवासियों के समक्ष करबला तालाब चौबे कॉलोनी का सीमांकन कर जल क्षेत्र में किए जा रहे कब्जे को हटवाने, बिरगांव निवासी संजय वर्मा ने अवैध प्लाटिंग करने वाले के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर रजिस्ट्री बंद कराने,  बेदराम साहू ने उरला मेन रोड पर भारी वाहनों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश निषेध करने, वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद गोविंद मिश्रा ने बिल्डर द्वारा शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे पर कार्यवाही करने,इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया।

 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा, अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई, सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

होली, शब-ए-बारात आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं : कलेक्टर

 पुलिस से जारी किया अलग से हेल्पलाइन नबंर 9479190629

बलौदाबाजार(छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस सभागार में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 7 मार्च को शब-ए-बारात का पर्व, होलिका दहन और 8 मार्च को होली का पर्व शांति एवं सद्भावना के साथ मिल जुलकर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पुलिस द्वारा हेल्पलाइन लाइन नंम्बर 9479190629 जारी किया गया है। जिसमें हुड़दंगियों एवं कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। बैठक में कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल,पुलिस अधीक्षक दीपक झा,जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर,एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव,डीएसपी अभिषेक सिंह एसडीओपी सुभाष दास,शांति समिति के सदस्य रूपेश ठाकुर, ईशान वैष्णव, संकेत शुक्ला,नरेश केसरवाणी, प्रभाकर मिश्रा,गौतम ठेठेवार,गोल्डी मरैया सहित अन्य पदाधिकारी, स्स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।बैठक में बंसल ने कहा कि जिले में सभी धर्माें एवं सम्प्रदाय का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ सभी धर्माें के पर्वाें और उत्सवों को मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने यह परम्परा आगे भी जारी रहने की आशा व्यक्त की। बैठक में पर्व के दौरान आपात सहायता एवं किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए पुलिस सहित नगर पालिक परिषद,नगर सेना एवं जिला अस्पताल,विद्युत मण्डल आदि विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।समिति ने जिले के सभी नागरिकों को जल का अपव्यय रोकने के लिए सूखी होली खेलने,केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे एवं हर्षाेल्लास के साथ होली एवं शब-ए-बारात मनाने की अपील की है। हुड़दंगियों, तेज वाहन चलाने वाले तथा धार्मिक पर्वाें की भावना के विपरीत काम करने वाले असामाजिक लोगों के साथ पुलिस को सख्ती से निपटने कहा गया है। नगर पालिक  परिषद द्वारा होलिका दहन स्थलों को चिन्हांकित कर साफ-सफाई कराई जाएगी। पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सिम्स,जिला अस्पताल सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए है। बीच सड़क पर डिस्क एवं बिजली तार के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। तेज गति से मोटर वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी चलने वालों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। पेट्रोेलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाकर मुख्य मार्गाें के साथ-साथ अंदर की गलियों में गश्त की जाएगी। नगर सेना द्वारा फायर बिग्रेेड वाहन मुस्तैद रखा जाएगा। जिला अस्पताल इस दौरान 24 घंटे खुले रहेंगे। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान विद्युत की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने एवं आपात स्थिति में सुधार के लिए कर्मचारियों की टीम तैनात रखे जाने के निर्देश दिए गए है।

 

 

और भी

मनरेगा से बारात बाई की बंजर भूमि को मिला नया जीवन

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोटा ब्लॉक के छोटे से गांव बारीडीह की बारात बाई गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है। उनकी सफलता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की महती भूमिका है। इस योजना से उनके खेत में डबरी निर्माण का कार्य हुआ है। डबरी में मछली पालन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है, जिससे परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो जा रही है।  

बारात बाई ने बताया कि एक बंजर भूमि के लिए पानी अमृत के समान होता है। गांवों के अधिकांश ग्रामीण सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते है। राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के तहत किसानों के भूमि पर डबरी निर्माण करके जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर जन-जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भूमि के नाम पर बंजर जमीन थी, जिस पर खेती करना, रेत से पानी निकालने के समान था। खेती के लिए केवल भूमि ही जरूरी नहीं होता। इसके साथ फसल उत्पादन के लिए भूमि उपजाऊ भी होनी आवश्यक है। खाली पड़ी बंजर जमीन का हमारे लिए कोई उपयोग नहीं था। बंजर भूमि के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार का विकल्प भी नहीं था। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत उनकी बंजर भूमि पर डबरी निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ। डबरी बन जाने से उनके जीवन में एक उम्मीद की किरण दिखाई दी।
उन्होंने इस मौके को अपनी सफलता की दिशा की ओर मोड़ते हुए डबरी में मछली पालन का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि डबरी निर्माण से उन्हें आय का स्त्रोत तो मिला हीं साथ ही उनकी शेष बंजर भूमि भी डबरी निर्माण से उपजाऊ हो रही है। जिस पर उन्होंने फसल भी लगाना प्रारंभ कर दिया है। अब उनकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।
बारात बाई ने अपनी सफलता का श्रेय शासन की मनरेगा योजना को देते हुए बताया कि योजना से उनकी बंजर भूमि को अब नया जीवन मिल गया है। 

 

 

और भी

आप छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी गोपाल राय का रायपुर दौरा 4 को

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यकर्ता संवाद जोरा ग्राउंड, जी ई रोड,कृषि विश्वविद्यालय के सामने रायपुर में 05मार्च 23 को होगा। इसी कार्यक्रम के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय कल 04मार्च23 को  नियमित विमान से रायपुर आ रहे है। प्रदेश के कार्यकर्ता विमानतल पर 1बजे  उनका स्वागत करेंगे।
प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में  प्रेस से रूबरू होंगे।
प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  05 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रायपुर में जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,में 5 मार्च को हो रहा है और इस  कार्यक्रम की तैयारी का प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय भी जायजा लेंगे।  
पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है जिसकी जोन स्तर पर तैयारी चल रही है।
पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है।
 प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर  रणनीति तय करेंगे।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया और अकूट  भ्रष्टाचार  लगातार हो रहा है ।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है।  प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब मूर्त रूप ले रहा  है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर बदलाव करने का मन बना चुके है।

और भी

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी : मौसम विभाग

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  प्रदेश में मौसम शनिवार को शुष्क रहने की संभावना है वहीँ शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमानों में  प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये वहीं न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। 

प्रदेश के दुर्ग व बिलासपुर, रायपुर तथा सरगुजा संभागों   सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य तापमान रहे।  इसके आलावा अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रायगढ़ में और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री  दर्ज किया गया है।

और भी

मुख्यमंत्री ने की संत पवन दीवान के नाम पर पुरस्कार की घोषणा

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ‘संत कवि पवन दीवान’ श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में संत कवि पवन दीवान के नाम से कविता लेखन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। यह पुरस्कार आगामी राज्य अलंकरण समारोह से प्रतिवर्ष प्रदाय किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर साहित्य तथा कविता लेखन के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के कवि तथा साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। इनमें पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को विप्रकुल गौरव शिखर सम्मान-2023 से नवाजा गया। इसी तरह अरूण कुमार निगम को तथा काशीपुरी कुन्दन को संत कवि पवन दीवान स्मृति अस्मिता सम्मान से पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक को पुरस्कार स्वरूप 21-21 हजार रूपए की राशि और शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस मौके पर विप्र योग पत्रिका तथा विप्र महाविद्यालय के मासिक बुलेटिन का विमोचन भी किया।
बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत कवि पवन दीवान का छत्तीसगढ़ की माटी से गहरा लगाव था। इनके लेखन में समाज के तत्कालीन दशा का बहुत ही सुन्दर और सहज चित्रण मिलता है, जो हर वर्ग और हर समाज के लोगों की भावनाओं से जुड़ी होती थी। यह वजह है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री दीवान जन-जन में काफी लोकप्रिय थे।
उन्होंने कहा कि संत कवि दीवान को याद करना हमारे पुरखों द्वारा देखे गए छत्तीसगढ़ के स्वप्न को याद करने के जैसा है। उनकी कविता में बार-बार छत्तीसगढ़ के माटी का उल्लेख हुआ है। वे कवि हृदय बहुत भावुक, बहुत अच्छे कथावाचक और पूर्णतः निःस्वार्थ व निश्छल मन के व्यक्ति थे। उन्होंने समाज के मौजूदा स्थितियों को बड़ी ही सहजता से अपनी रचनाओं में पिरोया।
मुख्यमंत्री  ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, वे हमारे पुरखों के छत्तीसगढ़ के लिए देखे गए सपना को पूरा कर रही है। आज विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का डंका देश और दुनिया में बज रहा है। यहां लागू की गई योजनाओं को अन्य राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।
उन्होंने अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर और व्यापारी तथा किसानों सहित सभी वर्ग के लोगों की स्थिति में काफी सुधार आया है। यहां धान बेचने वाले किसानों की संख्या और धान का उत्पादन पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ गया है।
कार्यक्रम को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री राकेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र तिवारी, विभा तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और भी

हार्ट सर्जरी के नेशनल कॉन्फ्रेंस में डाॅ. कृष्णकांत साहू के ऑपरेशन के तरीके की सराहना

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाल ही में कोयंबटूर (तमिलनाडु) में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 69वें नेशनल कॉन्फ्रेंस (IACTSCON 2023) में डाॅ. कृष्णकांत साहू द्वारा किये ऑपरेशन की बहुत अधिक सराहना हुई। डाॅ. कृष्णकांत साहू पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में स्थित कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के एक मात्र हार्ट सर्जन जिनका इस काॅन्फ्रेंस के लिए पेपर सलेक्ट हुआ। इस कॉन्फ्रेंस में एक सर्जन को एक पेपर ही प्रस्तुत करना था वह भी कॉन्फ्रेंस कमेटी द्वारा चयन किये जाने पर, लेकिन डाॅ. साहू के तीन पेपर वीडियो प्रेन्टेंशन के लिए चयनित हुए क्योंकि इनके तीनों ही पेपर में जो ऑपरेशन की तकनीक बतायी गयी थी वह कमेटी के लोगों को काफी पसंद आयी। यह एक शासकीय चिकित्सा संस्थान के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।

इस कॉन्फ्रेंस में डाॅ. साहू ने तीन वीडियो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिसमें एक जन्मजात हृदय रोग एब्सटीन एनामली के ऑपरेशन के बारे में वीडियो बनाकर विस्तार से अन्य सर्जनों के समक्ष रखा। इस जन्मजात हृदय रोग का इस तरह का सफल ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में पहली बार इसी संस्थान में हुआ था। यह एक जन्मजात हृदय रोग है जिसमें आधे बच्चे जन्म के समय या जन्म के कुछ समय बाद हार्ट फेल्योर से मर जाते हैं एवं कुछ जो बचते हैं उनकी औसत आयु 20 से 25 साल होता है। यदि ऐसे मरीजों का सही समय पर सही ऑपरेशन हो जाए तो मरीज सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है।
 
दूसरा पेपर खून की नसों के ऑपरेशन का था जिसमें ऑपरेशन का वीडियो बनाकर बताया गया कि पूर्ण रूप से बंद खून की नसों को विशेष विधि जिसको एन्ड आरटेरेक्टाॅमी कहा जाता है, से ऑपरेशन करके पुनः खून का प्रवाह प्रारंभ किया जा सकता है। जिससे पैरों में गैंग्रीन होने से बचाया जा सकता है।  

तीसरा पेपर खून के नस के ऑपरेशन के नये तरीके जिसको फीमारो फीमोरल क्राॅस ओवर बाईपास कहा जाता है के बारे में वीडियो बनाकर विस्तार से अन्य सर्जन्स को बताया गया। इस आॅपरेशन में एक पैर की खून की नस को दूसरे पैर के बंद खून की नस से जोड़ दिया जाता है जिससे बंद नसों में भी रक्त का संचार प्रारंभ हो जाता है एवं पैर को कटने से बचाया जा सकता है। इस काॅन्फ्रेंस में देश-विदेश से लगभग 1500 हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन ने हिस्सा लिया था।

और भी

होली पर प्राकृतिक रंगों की चमक बिखेरेंगी दरभा की महिलाएं

 

टेसू के फूलाें से तैयार कर रहीं रंग, सी-मार्ट और बिहान की मदद से हो रही है ब्रिक्री

   रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। होली के लिए आजकल बाजारों में मिलने वाल चटक और आकर्षक रंग केमिकलयुक्त होते हैं। जिससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। यही नहीं बाजार में मिलने वाले ये रंग बच्चों के स्किन के लिए भी नुकसानदायक होतेहैं। सांस के माध्यम से भी केमिकलयुक्त रंग हमारे शरीर में पहुंचकर फेफड़ों कोभी नुकसान पहुंचाते हैं इसीलिए विशेषज्ञ ये सलाह देते हैं कि होली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रंग केमिकल फ्री होने चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए दरभाके अल्वा गांव में पटेलपारा की महिलाएं पलाश के फूलों से होली के लिए गुलाल तैयार कर रही हैं। बिहान की इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे प्राकृतिक गुलाल पूरीतरह से केमिकल फ्री हैं इसीलिए ये गुलाल बाजार में मिलने वाले रंगों की जगह अच्छा विकल्प साबित होंगे।


गेंदा फूलस्व-सहायता समूह से जुड़ी  लगभग 12 महिलाओं के इस समूह ने अब तक 50 किलो के आस-पास गुलाल तैयार कर लिया है। जिन्हें ग्राम पंचायत के माध्यम से सीमार्ट तक पहुंचाया जा रहा है जहां से आम नागरिक केमिकल फ्री गुलाल खरीद सकेंगे। इन रंगों को तैयार करने के लिए पलाश के फूलों को सुखाकर पाउडर बनाया गया, जिसके बाद इसमें मक्के का आटा मिलाकर चिकना किया गया।इन्हें रंगीन बनाने के लिए भी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है। जैसे लालरंग के लिए लाल भाजी, पीला रंग के लिए हल्दी और हरे रंग के लिए मेथी और हरेरंग की भाजियों का इस्तेमाल किया गया है। समूह कीसदस्य सावित्री मंडावी का कहना है कि उन्हें 1 क्विंटल गुलाल बनाने का ऑर्डर मिला था,जिसे उनके समूह की महिलाएं बड़ी मेहनत से तैयार कर रही हैं। सावित्री बताती हैं किउनका यह गुलाल केमिकल फ्री होने की वजह से स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं है। इसेबच्चे-बूढ़े सभी उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय बाजारों में भी ये महिलाएंअपने प्राकृतिक गुलाल को बेचेंगी।  प्राकृतिक गुलाल बनानेके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पलाश के फूल के कई नाम हैं। इसे टेसू, ढाक,परसा, के शुक, और केसू भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऋतुराज वसंत की सुंदरता पलाश के बिना पूरी नहीं होती है। पलाश के फूल को वसंत का श्रृंगार माना जाता है। 

 

 

 

और भी

बृजमोहन ने सत्तापक्ष को घेरा, सभापति से की मुख्यमंत्री समेत दूसरे मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग...

   रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सत्ताधारी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सदन में जब हम हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे जय सियाराम भजन गा रहे थे, ओंकार का नाद कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा था कि इन्हें रेबीज का इंजेक्शन दीजिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हां मैं बुला लेता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खत्म तो नहीं हो गया तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पूरा है। इसी बात को संसदीय कार्य मंत्री भी कह रहे थे की जानवरों जैसी आवाज कर रहे थे।


इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की उन्होंने जो सदन में हमारे लिए कहा है अगर उनके लिए भी उसकी आवश्यकता है तो हम उनके साथी हैं। पर इस प्रकार की बाते कहना  पूरे सदन का अपमान है। यहां की परंपराओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि हम तो आसंदी को धन्यवाद देते है जो उन्होंने इन बातों को विलोपित किया है और कहा है कि सदन की कार्रवाई में यह सब बातें नहीं आनी चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने जरूर इस विषय पर खेद व्यक्त किया है परंतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसोस भी जाहिर नहीं किया। सत्ताधारी नेताओं द्वारा कही गई यह आपत्तिजनक बातें सदन के सदस्यों की अवमानना है।

बृजमोहन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई करें।

 

 

और भी

विस बजट सत्र : लखमा की जगह अकबर ने दिया जवाब, विपक्ष ने जताई आपत्ति...

  रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को विभागीय मंत्री की सदन में मौजूदगी के दौरान दूसरे मंत्री द्वारा सदन में जवाब देने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। भाजपा नेताओं ने इस मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम से व्यवस्था देने की मांग की।

प्रश्नकाल के दौरान डॉ. रेणु जोगी ने उद्योग मंत्री कवासी लखमा से गौरेला पेंड्रा मरवाही व बलौदाबाजार भाठापारा जिले में उद्योगों को दिए गए स्थायी पूंजी निवेश अनुदान के संबंध में सवाल किया। इसका जवाब देने के लिए वन मंत्री मोहम्मद अकबर उठे। उस समय अकबर के ही बगल में अपने स्थान पर उद्योग मंत्री लखमा भी बैठे थे। इस पर बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि सदन में मंत्री की मौजूदगी में कोई दूसरे मंत्री जवाब नहीं दे सकते। संसदीय कार्यप्रणाली में मंत्री की गैर मौजूदगी में जवाब देने का नियम है। विधायकों ने आसंदी से पूछा कि क्या उनके पास विभागीय मंत्री की मौजूदगी में दूसरे मंत्री द्वारा जवाब देने की कोई सूचना है? इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। विपक्ष के नेताओं ने सत्ता पक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई।

और भी

छत्तीसगढ़ में जीडीपी 8 फीसदी : मंत्री भगत ने पेश किए आंकड़े...

 रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। इसके मुताबिक 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार 898 रुपए अनुमानित है। यह पिछले साल के मुकाबले 10.93 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह जीडीपी आठ प्रतिशत है। यह भारत के जीडीपी एक प्रतिशत ज्यादा है।


आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1,33,898 अनुमानित है। पिछले साल 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,704 थी। वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

देखें आंकड़े...
2017-18 – 88793
2018-19 – 102024
2019-20 – 106603
2020-21 – 104788
2021-22 – 120704
2022-23 - 133898

और भी

बस्तर के साथ अब सरगुजा में भी टारगेट किलिंग की साजिश :अनुराग

 सूरजपुर पुलिस रेत माफियाओं दोषी अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करें 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने सरगुजा के सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग के साथ अब सरगुजा में भी भाजपा नेताओं पर प्राणघातक हमले का ठेका माफिया को दे दिया है।घटना में जिस तरह से अमन एवं अन्य 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया वो बेहद शातिराना था  बाइक से जा रहे इनलोगो पर पहले तो रेत माफियाओं द्वारा स्कार्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई जब वो गिर गए तो रॉड लाठियों से उन्हें बेरहमी से पीटा गया , रेत माफियाओं की गाड़ियों को प्रशासनिक संरक्षण में रेत परिवहन तो खुले आम इस सरकार में हो रहा है किंतु आपत्ति करने वाले भाजपा नेताओं को जान से मारने की कोशिश अब यह सिद्ध करने के पर्याप्त है कि माफियाओ को कांग्रेस सरकार में किस हद तक छूट दी गई है , अपराधियों के हौसले बुलंद हैं  किंतु कांग्रेस कितनी भी साजिश कर ले, भाजपा डरने वाली नहीं है।

हमने इमरजेंसी में  तानाशाही का डटकर मुकाबला किया। दमनकारी कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया। हमने छत्तीसगढ़ की पहली हिटलरशाही कांग्रेस को उखाड़ दिया था और अब छत्तीसगढ़ के दूसरे तानाशाह भी अपने अंजाम के आभास से इतने बौखला गए हैं कि कहीं माओवादियों से हमारे नेताओं की हत्या हो रही है तो कहीं कांग्रेस पोषित माफिया से हमारे नेताओं की जान लेने के इरादे से हमले कराये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता खतरे में है। विपक्ष के नेता कार्यकर्ता खतरे में हैंदहशत फैलाकर लोकतंत्र को दबाया जा रहा है। कांग्रेस अच्छी तरह समझ ले कि भाजपा आपकी तरह कायरों की पार्टी नहीं है। भाजपा का मुकाबला सामने से नहीं कर पा रहे तो अराजक ताकतों के कंधे इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। बुझने के पहले जैसे दिया भभकता है कांग्रेस भी वैसे ही भभक रही है।पा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस वह षड्यंत्रकारी पार्टी है, जिसके विधायक अपने ही मंत्री से जान का खतरा बताते हैं। यह पार्टी राजनीतिक जीत के लिए घिनौनी से घिनौनी साजिश रच सकती है। इसका प्रमाण है कि अब तक जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू हो गया है। भाजपा जनता के सहयोग से इस साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने तैयार है।
हमारे एक एक कार्यकर्ता ने संकल्प ले रखा है कि हर जोर जुल्म की टक्कर में ऐसा संघर्ष करेंगे कि दमन की सरकार भरभरा कर गिर जायेगी और भाजपा की विकास और अमन की सरकार आएगी। भूपेश बघेल सरकार लोकतंत्र विरोधी साजिश करके अपने ताबूत में कीलें ठोक रही है।
और भी

छत्तीसगढ़ी अस्मिता बर समर्पित रहिन पवन दीवान..

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ी कला, साहित्य के संगे- संग छत्तीसगढ़ राज आन्दोलन म लइकई उमर ले रुचि रखे अउ संघरे के सेती संत कवि पवन दीवान  के नांव अउ काम ले तो मैं आगूच ले परिचित रेहेंव। फेर उंकर दर्शन पहिली बेर तब होइस, जब उन पृथक छत्तीसगढ़ पार्टी के बैनर म रायपुर लोकसभा ले गाड़ी छाप म चुनाव लड़िन।

तब मैं पढ़त रेहेंव. मोला सुरता हे, वो बखत हमन रायपुर के अमीनपारा म नव दुर्गा चौक म राहत रेहेन। दीवान  अपन चुनाव प्रचार खातिर शीतला मंदिर डहर ले रेंगत रेंगत सब झन ल जोहार करत महामाया मंदिर डहर आवत रहिन. हमर घर दूनों मंदिर के बीच म रिहिसे, तेकर सेती दीवान  ल देखइया अउ भेंट करइया मन के ए जगा भारी भीड़ होगे राहय।

 

हमूं मनला जब जानकारी होइस, के दीवान  इही डहार रेंगत रेंगत आवत हें, त हमूं मन घर ले निकल के बाहिर आगेन. उन माईलोगिन मन ल हाथ जोर के जोहार करंय अउ आदमी जात मन संग हाथ घलो मिला लेवंय. मन तो मोरो होइस के हाथ मिलाए जाय, फेर नइ मिला पाएन।

 

 
और भी

मुख्यमंत्री से सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने की मुलाकात

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुधवार को शाम उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को  आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं।

आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है। मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट  आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। आशा ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

 
और भी

12 वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, हिंदी के पेपर में अनुपस्थित रहे 216 विद्यार्थी

बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बेमेतरा  बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 में बुधवार 1 मार्च को विषय हिन्दी की परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 73 केंद्रों में किया गया। कक्षा 12वीं में कुल पंजीकृत 11403 विद्यार्थी है। आज दर्ज 11257 में 11041 प्रविष्ट एवं 216 अनुपस्थित रहे।


जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केंद्र जेवरा, कठिया रांका, नांदघाट, टेमरी का निरीक्षण किया गया। श्रम अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र सेजेस देवकर, बालक देवकर, राजामोहगांव का निरीक्षण किया गया। खनिज अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र ठेलका, कारेसरा, खाती, देवरबीजा, बीजा, पदुमसरा, ओडिया, खैरझिटीकला का निरीक्षण किया गया। एस.डीओ पी.एच.ई. द्वारा परीक्षा केन्द्र जेवरी, बैजलपुर, जेवरा, कठियारांका, बावामोहतरा, कन्या शाला बेमेतरा, बालक स्कूल बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी द्वारा परीक्षा केन्द्र छिरहा, बालक दाढी, कन्या दाढी, प्रतापपुर, बालक नवागढ, कन्या नवागढ, का निरीक्षण किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा परीक्षा केन्द्र कन्या बेरला, सेजेस बेरला, लेंजवारा, सरदा, कुसमी का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेमेतरा/बेरला/साजा/नवागढ/थानखम्हरिया एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा एवं आज की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। 

 

 

और भी

कांग्रेस राज्यपाल के विरुद्ध हाईकोर्ट जाती है, और उनके अभिभाषण में अपना गुणगान करवाती है : बृजमोहन

  राज्यपाल के अभिभाषण पर बृजमोहन की प्रतिक्रिया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्यपाल, पद के विरुद्ध हाईकोर्ट जाती है और उन्ही राज्यपाल से अपनी सरकार की उपलब्धियों को अभिभाषण के रूप में पढ़वाती है।जब राज्यपाल के पद के ऊपर सरकार को विश्वास नहीं है तो फिर उस राज्यपाल पद से अपनी उपलब्धियों को पढ़वाना क्या असंवैधानिक नहीं है? असल में इस सरकार को संविधान के ऊपर विश्वास नहीं है।राज्य के मुख्य सचिव ने राज्यपाल के विरुद्ध हाई कोर्ट में केस दायर किया है। राज्य के खजाने से राज्यपाल के विरुद्ध केस लड़ने के लिए फीस दी जा रही है। बृजमोहन ने कहा यह दोमुहि सरकार है। जब राज्यपाल से उनका राजनैतिक हित सधे तो ठीक और न सधे तो उनके विरुद्ध कोर्ट जाते हैं।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संविधान विरोधी सरकार है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि जो सरकार आप के पद के विरुद्ध हाईकोर्ट में जाती है ऐसी सरकार का अभिभाषण पढ़ने का कोई औचित्य नहीं है।

और भी