छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

धमतरी जिले के चार शिक्षक ‘अक्षय शिक्षक अलंकरण’ से हुए सम्मानित

मगरलोड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अक्षय शिक्षा समिति रायगढ़ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शिक्षा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन रायगढ़ के एक निजी होटल में किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेशभर के बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण, प्रबोधक शिक्षक के रूप में धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक अंतर्गत अवध राम साहू ब्याख्याता शा. उ. मा. वि. मेघा, शासकीय बालक माध्यमिक शाला हसदा न.1 के शिक्षक शिवशंकर साहू, राजू राम साहू ब्याख्याता शा उ मा. वि. बुड़ेनी एवं शेलेन्द्र कुमार साहू शा.प्रा.शाला करेली छोटी को अक्षय शिक्षण समिति एवं मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार पांडे द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि अक्षय शिक्षा अलंकरण प्रबोधक सम्मान पाने वाले धमतरी जिले के चार शिक्षकों को चयनित किया गया है। यह अक्षय शिक्षा अलंकरण का सम्मान 5 बिंदुओं पर तय किया जाता है। जैसे विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य करना। शाला विकास के लिए जन समुदाय से सहयोग एवं संपर्क कर शिक्षा गुणवत्ता के लिए प्रेरित करना, शिक्षकों को ट्रेनिंग में प्रभावशाली मार्गदर्शन देकर शिक्षा के लिए बेहतर नेतृत्व करना। अपने कर्तव्यों का समय बद्ध निर्वहन करना। उच्च अधिकारियों से सतत संपर्क करना। क्षमता विकास विकसित स्वयं करना और सदैव कार्य के लिए तैयार रहना। सामाजिक सरोकार के विषयों में अपनी सहभागिता देने में समय देना। उपरोक्त विषयों में खरा उतरा और आनलाइन टेस्ट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त की तत्पश्चात साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान अक्षय शिक्षक प्रबोधक में हासिल की।

और भी

माशिम ने जारी की 10-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी

 

माशिम ने जारी की 10-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार 10 वीं की पूरक परीक्षा 4 से 12 जुलाई तक तथा 12वीं की परीक्षा 4 से 16 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 से 12:15 तक रहेगा।

 

 

और भी

आगजनी के बाद जागा परिवहन विभाग, आरटीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। परिवहन विभाग के रायपुर आरटीओ कार्यालय में अब तीसरी आंख नजर रखेगी। आगजनी की घटना के बाद परिसर में निगाह रखने के लिए 4 सीसीटीवी कैंमरे लगाए गए है। साथ ही 24 घंटे सुरक्षा गॉर्ड की तैनाती की गई है। बताया जाता है कि पिछले दिनों दो वाहनों में आगजनी की घटना को परिवहन विभाग मुख्यालय ने गंभीरता से लिया। दोबारा घटना की पुनरावृति रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने, सुरक्षा गॉर्ड तैनात करने और हाइमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं प्रदेशभर के सभी आरटीओ और एआरटीओ में सुरक्षा के प्रबंध करना कहा गया है।

रायपुर आरटीओ शैलाभ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी की घटना को देखते हुए परिवहन विभाग के सभी दफ्तरों में सीसीटीवी लगाने की कवायद चल रही है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ कार्यालय में कार्यालीन अवधि के बाद बिना अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही इसका उल्लंघन करने पर विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना देने के निर्देश सुरक्षाकर्मियों को दिए गए है। बता दें कि सभी आरटीओ कार्यालय में कामकाज की पारदर्शिता लाने के लिए दफ्तरों में कैमरे लगाए गए है। लेकिन, परिसर की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। रिकॉर्डिंग की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे से साथ ही उसकी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए साफ्टवेयर फिट किया गया है। साथ ही निगरानी के लिए अलग कक्ष बनाया गया है। यहां महीने भर की रेकॉडिग सुरक्षित रहेगी। नाइट विजन युक्त कैमरे से रात के समय भी आसानी से पूरा इलाका दिखाई देगा। कैमरे लगाए गए आरटीओ कार्यालय परिसर की निगरानी करने के लिए 4 नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वही सुरक्षा गॉर्ड की तैनाती की गई है। जल्दी ही परिसर में हाइमास्ट लाइट लगाई जाएगी।

और भी

रिकवरी दर में शक्कर कारखाना पंडरिया देश अव्वल, राम्हेपुर कारखाना दूसरे स्थान पर

अधिक रिकवरी दर से गन्ना किसानों को मिलेगी 53.83 करोड़ की अतिरिक्त राशि 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में संचालित दो सहकारी शक्कर कारखानों ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। कीर्तिमान रचने वाले कारखानों में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा शामिल हैं। यह दोनों ही सहकारी शक्कर कारखाने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकास और समृद्धि के लिए अनेक नीतियां लागू की जा रही हैं, जिससे राज्य लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है। इन दोनों ही कारखानों ने देश के सभी सहकारी शक्कर कारखानों को रिकवरी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रिकवरी दर अधिक होने से जिले के 18 हजार 497 किसानों को 53.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इससे वित्तीय वर्ष में किसानों को 280.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरियापेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में पहले नंबर पर रहकर उपलब्धि हासिल की है। इससे यहां के 7 हजार 279 किसानों को 104.40रुपये प्रति क्विंटल का लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79रुपये किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 459रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2021-22के लिए7 हजार 279 किसानों को 135.5 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी। बीते वित्तीय वर्ष में किसानों से 29 लाख 5 हजार 338 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई।


इसी तरह भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धापेराई सत्र 2021-22 में सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में दूसरे नंबर पर रहा है। इस उपलब्धि से यहां के 11 हजार 218 किसानों को 66.70रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79रुपये किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 421रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2021-22 में 11 हजार 218 किसानों को 145.2 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी। वित्तीय वर्ष में किसानों से 34 लाख 5 हजार 3मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई है।


जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष शक्कर कारखाना रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक रिकवरी दे रहा है, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में रिकॉर्ड है। इससे यहां के गन्ना किसानों को पूरे देश में सर्वाधिक दर प्राप्त हुआ है। वहीं भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा विगत 19 वर्षों में इस वर्ष सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त करने में सफल रहा है, जो देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा से जुड़े18 हजार 497 किसानों को इस वर्ष 280.7 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा। इन किसानों को रिकवरी दर पर 53.83 करोड़ रुपयेका अतिरिक्त राशि प्राप्त होगा। साथ ही किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 50.58 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।


लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया के प्रबंध संचालक सतीश कुमार पाटले ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी आयी है जो 9.50 प्रतिशत से 36 पाइन्ट अधिक है। इस प्रकार 36×2.90=104.4रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानों को प्राप्त होगा। इससे किसानों को 30.83 करोड़ रूपए रिकवरी राशि मिलेगा।


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा के प्रबंध संचालक भूपेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में 11.8 प्रतिशत रिकवरी आयी है जो 9.50 प्रतिशत से 23 पाइन्ट अधिक है। इस प्रकार 23×2.90=66.70 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानों को प्राप्त होगा। इससे किसानों को 23 करोड़ रूपए रिकवरी राशि मिलेगा।

यह है रिकवरी दर :

गन्ना का दर एफआरपी से तय होता है, जिसमें न्यूनतम 9.50 प्रतिशत रिकवरी या उससे कम पर 275.50 रूपए प्रति क्विंटल दर से दिया जाता है। 9.50 प्रतिशत से अधिक रिकवरी आने पर प्रति 0.1 प्रतिशत पर 2.90 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ते जाता है।

 

और भी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प में कैंपस इंटरव्यू 9 को

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प में मारुति सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आई.टी.आई.(एन.सी.व्ही.टी. एवं एस.सी.व्ही.टी. तथा शासकीय एवं निजी आई.टी.आई.) से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों एवं 10 वी की परीक्षा में 40 प्रतिशत मार्क से उत्तीर्ण युवाओं फिटर, वेल्डर, पेंटर, एम.एम.वी., डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, सीओई (आटोमोबाईल) ट्रेक्टर मेकैनिक पद के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू होगा।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प के प्रभारी प्रचार्य ने बताया कि इसके लिए युवाओं की आयु 18 से 26 वर्ष से कम हो। चयनित युवाओं को बेसिक स्टाइपेंड 12 हजार 900 रूपये , हॉउसरेंट 4,605 रूपये-, युनिफॉम मेंटेनेंस 1,425 रूपये, यात्रा भत्ता 2,000 रूपये, अतिरिक्त परिवहन भत्ता 600 रूपये, भोजन भत्ता 300 रूपये, उपस्थिति इनाम 4,160 रूपये, भविष्य निधि 12 प्रतिशत् तथा चिकित्सा भत्ता 50 रूपये दिया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में सम्मलित हो सकते है ।

और भी

206 रेट्रोफिटिंग, 154 एकल ग्राम योजना के लिए 229 करोड़ के कार्यादेश जारी

 

जिला जल-स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टोरेट परिसर में 6 जून की सुबह कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समिति के सदस्य सचिव एवं पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने समिति को अवगत कराया कि जिले को वर्ष 2021-22 के लिए 85977 एवं वर्ष 2022-23 के लिए 69666 कुल 155643 परिवारो को घरेलू नलजल कनेक्शन प्रदाय करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे 209 रेट्रेफिटिंग योजना एवं 479 एकल ग्राम योजना से पूर्ण किया जाना है। 29 मार्च 2022 के पश्चात् प्राप्त 16 योजनाओं की लागत रू. 2106.22 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। अभी तक 209 रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत 44515 एफएचटीसी एवं 479 एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 106739 एफएचटीसी की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में से 209 रेट्रोफिटिंग योजना एवं 356 एकल ग्राम योजना की निविदा जारी की गई। तथा अभी तक 503 निविदाओं के ग्राम 206 रेट्रोफिटिंग योजना, 154 एकल ग्राम योजना में कुल 76512 एफएचटीसी हेतु राशि रू. 229.46 करोड़ के कार्यादेश जारी किये गये शेष निविदा प्रक्रियाधीन है। 29 मार्च 2022 के पश्चात् प्राप्त एकल ग्राम योजना के कुल 16 योजनाओं की लागत रू. 2106.22 लाख की प्रशासकीय स्वीकृत का अनुमोदन हेतु समिति को अवगत कराया गया।

सदस्य सचिव द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक एवं 01 अप्रैल 2022 से 03 जून 2022 तक की गई विभिन्न मदों में व्यय की जानकारी से समिति को अवगत कराया गया। कुल 116 निविदाओं के दर प्राप्त किये गये। जिसे समिति मे स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की गई। मेसर्स गुडविल इंटरप्राईजेस रायपुर अनुबंध क्रमांक 20/डी.एल/2021-22 रेट्रोफिटिंग कार्य ग्राम टेमरी, विकासखण्ड नवागढ़ 05 फरवरी 2022 से 06 जुलाई 2022 तक कुल 120 दिन के लिए अधिभार शासित करते हुये समय वृध्दि स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की गयी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विकासखण्ड बेरला एवं नवागढ़ में रनिंग वाटर के तहत् कराये गये कार्यो के लिए शीघ्र राशि जारी करने हेतु समिति को अवगत कराया गया। जल जीवन मिशन योजना के तहत् मांग संख्या 20 में मांग संख्या 64 को जोड़ने हेतु 26 ग्रामों की सूची प्रस्तुत की गयी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, कार्यपालन अभियंता पीएचई आशालता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सीएस शिवहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी बी.डी. पटेल, उप संचालक कृषि एमडी मानकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के आर सोनवानी, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई विप्लव घृतलहरे एवं ए.आर. धु्रव, डीईओ के प्रतिनिधि सुनील तिवारी उपस्थित थे।

और भी

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यो के लिए योग शिविर का आयोजन

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रितेश अग्रवाल एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत के मार्गदर्शन में जिले के बगीचा एवं मनोरा विकासखण्ड में विषेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यो के लिए 15 दिवसीय योगाभ्यास एवं नशामुक्ति शिविर 10 जून तक आयोजित किया गया है। बगीचा विकासखण्ड के 05 एवं मनोरा विकासखण्ड के 02 छात्रावास-आश्रम में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बगीचा विकासखण्ड के बालक आश्रम सुलेसा, बालक आश्रम टांगरपानी, बालक आश्रम हर्राडीपा, बालक आश्रम गायबुडा, बालक आश्रम सरबकोम्बो एवं मनोरा विकाखण्ड के बालक आश्रम गेड़ई एवं छतौरी शामिल हैं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय परिवार के सदस्यों को योगाभ्यास के साथ नशामुक्ति हेतु प्रेरित करना है। योग शिविर में पहाड़ी कोरवा परिवार के अतिथि शिक्षक, छात्रावास-आश्रम के अधीक्षक, आयोजित ग्राम के पहाड़ी कोरवा परिवार के अलावा स्थानीय युवा भी शामिल हो रहे हैं। योग शिविर में विभिन्न योग कराते हुए नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी जा रही है। योग को सर्वसुलभ और प्राकृतिक पद्धति है, इससे मन एवं शरीर के साथ आध्यात्मिक लाभ मिलता है। अधिकांश अपराधों के पीछे नशा मुख्य कारक होता है, साथ ही नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दिये जाने से युवा स्वयं तो जागरूक हो रहे हैं, साथ ही ग्रामीणों को भी नशा से दूर रहने की समझाइश दे रहे हैं।

और भी

विधायक भगत ने 85 हितग्राहियों को वितरित किए वन अधिकार पत्र

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जशपुर विधायक विनय भगत सोमवार को ग्राम सारूडीह में वृक्षारोपण व वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जशपुर ने कार्यक्रम के दौरान सारूडीह में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने 85 वन अधिकार पट्टा अधिकारियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया।

साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के लिए शासन प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। आप सभी के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का आगे बढ़ कर लाभ उठाए एवं अपने आस पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे की हर वर्ग के लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिल सके।

और भी

बड़ी लापरवाही सामने आई, बीएसपी में 4 दिन में हुए 3 हादसे…

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा रूकने का नाम नही ले रहा है। लगातार हादसा पर हादसा होते जा रहा है। इसमें बीएसपी के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। पहले दिन हुए हादसे के कारण एक डीजीएम को सस्पेंड भी कर दिया गया है। चार दिन में फिर तीसरी बार भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टील मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल को ले जाते समय लेडल के गिरने से ब्लास्ट हुआ इसमें चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए कर्मचारियों में एक बीएसपी कर्मचारी और तीन बीएसपी ठेका कर्मी हैं। चारों का उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मेल्टिंग शॉप में 120 टन हॉट मेटल से भरे हुए लेडल को एसएमएस 2 के कनवर्टर 3 से क्रेन के जरिए एलएफ 2 ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लेडल के एक तरफ का हुक खुल गया और 120 टन पिघला हुआ लोहे से भरा लेडल छिटक गया। इतनी बड़ी मात्रा में गर्म लोहा गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारी उसकी जद में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान वहां ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। सूचना मिलती ही क्चस्क्क की फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और आग बुझाने का काम किया गया है।

बताया जा रहा है कि झुलसे हुए चारों कर्मचारियों को गंभीर हालत म बीएसपी के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया और उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एसीटी चंद्रशेखर साहू, संजय कुमार, शैलेष कुमार और योगेश कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सांसे फूल रही हैं। इन चारों में नियमित कर्मचारी के हाथ झुलसे हैं वहीं ठेका कर्मी की हालत गंभीर है।

बीएसपी में तीन दिन में हुए ये तीन दुर्घटना

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर तीन दिनों में तीन बड़ी दुर्घटनाएं लगातार हुई हैं। पहले दिन हादसे में एक बीएसपी कर्मी की मौत हो गई है वहीं एक गंभीर हैं। इसी प्रकार दूसरे दिन एसएमएस 2 में ब्लास्ट होने से दो कर्मचारी झुलस गए थे और तीसरे दिन शनिवार को दोपहर फिर से हादसा होने से 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं।

 

और भी

सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम…

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैली व पौधरोपण

बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून को वन मंडल बीजापुर एवं इंद्रावती टाईगर रिजर्व के संयुक्त तत्वाधान में रैली एवं पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम इंद्रावती टाईगर रिजर्व में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने धरती को ग्लोबल वार्मिंग/प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण की सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाया, तत्पश्चात पैदल रैली इंद्रावती टाईगर रिजर्व से नया बस स्टैण्ड होते हुऐ महादेव तालाब पहुंची जहां अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा पौध-रोपण किया जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, डीएफओ अशोक पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीएस कुसरे, सीएमओ नगर पालिका बंशीलाल नुरेटी, सहायक संचालक सत्यजीत कवर, एसडीओ (वन विभाग) प्रकाश नेताम, सहायक संचालक उद्यानिकी, पत्रकार कमलेश पैकरा सहित जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

मन की शान्ति के लिए पर्यावरण का साथ जरूरी : प्रेम कुमार

 

कल्प तरू योजना के अन्तर्गत देश में चालीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन विभाग के सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान समय प्रदूषण इतना विकराल रूप ले चुका है कि हरेक को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। पर्यावरण को सरंक्षित और सवंर्धित करने के लिए जहाँपर भी खाली जगह मिले वहाँ पेड़ लगाकर प्रकृति से जुड़ें।

प्रेमकुमार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यकम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं तो वन यानि पर्यावरण से जुड़ा व्यक्ति हूँ, इसलिए जैसे मेडिटेशन में आत्म अनुभूति होती है। वैसे ही मुझे जब मैं वृक्षों को पानी देता हूँ, घायल जानवरों का ईलाज करवाता हूँ, पेड़ों में बने घोसलों में पक्षियों के कलरव को सुनता हँू तो मुझे खुशी मिलती है। रिसर्च से ज्ञात हुआ है कि जो लोग शान्त रहते हैं। पर्यावरण के बीच काम करते हैं जैसे कि वन विभाग के लोग तो उनका जीवन खुशियों से भरा होता है।

उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के कल्पतरू योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर जीवन में खुशी चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनका संवर्धन करें।

कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि अगर मानवता को बचाना है तो प्रकृति का सरंक्षण करना ही होगा। इसका और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों ने हमारे जीवन को जहरीला बना दिया है। पहले लोग कहते थे कि दिन में एक सेब खाओ और बिमारी दूर भगाओ। लेकिन आज यह सेब भी पेस्टीसाईड्स के कारण जहरीला हो गया है। उन्होंने उपभोगवादी संस्कृति की आलोचना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक फसल प्राप्त करने के लिए हमने जमीन को जहरीला बना दिया है। जमीन की उर्वराशक्ति कम हो रही है।

उन्होंने बतलाया कि भारत की संस्कृति लोक कल्याणकारी और समृद्घ है। ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनें इसी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। यह ऋषि परम्परा की बहनें हैं जो समाज को लोक कल्याण का मार्ग दिखा रही हैं। प्रकृति से उतना जितनी आवश्यकता है उतनी ही लें किसी दूसरे का हिस्सा न छिनें।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि बेतहासा जनसंख्या वृद्घि के कारण प्रकृति की दशा दयनीय हो गई है। जंगल कटने से गर्मी बढ़ती जा रही है, पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। उन्होंने बतलाया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सारे विश्व में पर्यावरण जागृति के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने हमारी संस्थान को आब्र्जवर स्टेटस प्रदान किया है। उन्होंने बतलाया कि कल्पतरू योजना के अन्तर्गत आने वाले 75 दिनों में हमारी संस्थान का देश में चालीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।

इससे पहले ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि जल, जमीन, जंगल और जानवरों की सुरक्षा से ही पर्यावरण सरंक्षण संभव है। दुनिया के तीस सबसे प्रदूषित शहरों में से बाईस हमारे देश के हैं।

इस अवसर पर छोटे-छोटे बाल कलाकारों ने सुन्दर नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रकृति को बचाने का सन्देश दिया। बाद में वन सचिव प्रेमकुमार और कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने शान्ति सरोवर में वृक्षारोपण कर कल्पतरू योजना का शुभारम्भ किया।

और भी

अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री ने दी 109 करोड़ के 88 विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कांकेर जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार, 5 जून को जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को 109 करोड़ रुपए के 88 विकास कार्यों की सौगात दी।

कांकेर स्थित विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 31 करोड़ 45 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 77 करोड़ 69 लाख रुपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 5 करोड़ 80 लाख रुपए के 12 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 65 लाख रुपए के 4 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1 करोड़ 62 लाख रुपए का एक कार्य, शिक्षा विभाग के लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए के 8 कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के 45 लाख रुपए का 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 8 करोड़ 71 लाख रुपए के 3 कार्य, जिला खनिज न्यास संस्थान, लोक शिक्षण संचालनालय के 1 करोड़ 46 लाख रुपए के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के 4 करोड़ 53 लाख रुपए के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु के लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपए के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 22 करोड़ 49 लाख रुपए के 18 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 39 करोड़ 5 लाख रुपए के 21 कार्य, ग्रामीण यांत्रिक सेवा के 14 लाख रुपए के एक कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 25 लाख रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री ने खुद छुड़ाया अपना कॉलर, बाद में जमकर लगाए ठहाके

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्या कभी ऐसा हो सकता है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी कोई मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ ले और मुख्यमंत्री कार्रवाई करने की बजाए बदले में जमकर ठहाके लगाएं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिलखुश मिजाज के लिए जाने जाने जाते हैं, हंसी मजाक का कोई भी पल मुख्यमंत्री अपने हाथों से जाने नहीं देते हैं।  ऐसा ही कुछ हुआ कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में जब उन्होने एक बच्ची को गोंद में उठाया।  बच्ची जैसे ही मुख्यमंत्री की गोंद में पहुंची उसने मुख्यमंत्री का कालर पकड़ लिया।  इसके बाद बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने तो सीधा मुख्यमंत्री का ही कॉलर पकड़ लिया और जमकर ठहाके लगाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और कहा बच्ची को अपने हाथों से चाकलेट भी खिलाया।  मुख्यमंत्री के इस खुशमिजाज रूप को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट फैल गई।  इसके बाद मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी के रसोई में भी पहुंचे और अपने हाथों से माता और शिशुओं को मिलने वाले गर्म भोजन का निरीक्षण किया।

और भी

जिला अस्पताल में लग रहा है हीमोफीलिया का निःशुल्क इंजेक्शन

 

इंजेक्शन के लिए राज्य से बाहर जाने व पैसों के खर्च से मिला छुटकारा

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग में इन दिनों निःशुल्क इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दुर्ग विधायक की पहल एवं सीएमएचओ के निर्देश पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा इंजेक्शन खरीदे गए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को अब महंगा इंजेक्शन लगवाने से छुटकारा तो मिल ही गया है, साथ ही इंजेक्शन लगवाने के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है। पीड़ित लोगों को काफी राहत मिली है।

हीमोफीलिया एक ऐसी दुर्लभ स्थिति है, जिसमें रक्त का थक्का ठीक से नहीं जमता है। हीमोफीलिया पीड़ित लोगों में कुछ निश्चित प्रोटीन की कमी होती है जिसे क्लॉटिंग कारक कहा जाता है। ऐसे 13 प्रकार के क्लॉटिंग (रक्त स्कंदन) कारक हैं, जो चोट वाले स्थान पर खून के बहाव को रोकने के लिए प्लेटलेट्स के साथ काम करते हैं। प्लेटलेट छोटे रक्त कोशिकाएं हैं जो अस्थि-मज्जा में बनती हैं। स्कंदन कारक का अत्यधिक नुकसान रक्तस्राव को जन्म देता है। एक सहज या आंतरिक रक्तस्राव मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंग के भीतर होने पर जीवन के लिए घातक हो सकता है।

हीमोफीलिया के लक्षण अलग-अलग तरह से प्रकट होते हैं। यदि शरीर में क्लॉटिंग-कारक के स्तर में बहुत कम मात्रा में कमी हो तो शरीर में शल्य चिकित्सा या आघात (गंभीर चोट) के बाद ही खून बह सकता है और यदि क्लॉटिंग-कारक के स्तर में कमी गंभीर होती है तो सहज रूप में रक्तस्राव का अनुभव हो सकता है। रक्तस्राव बाहरी या आंतरिक रूप में भी हो सकता है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बतायाः शरीर पर चोट लगने की स्थिति में खून का निकलना बंद ना हो रहा हो तो यह हीमोफलिया रोग का लक्षण हो सकता है। यह लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि हीमोफीलिया के दौरान होने वाला आंतरिक रक्तस्राव अंगों और ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकता है और जीवन को खतरे में डाल सकता है। हीमोफीलिया रोग होने का खतरा नवजात शिशुओं पर भी रहता है। यह गर्भवती महिला से शिशु में फैलता है। इस बीमारी के पीड़ित राहत की आस लेकर जिला अस्पताल आते हैं। कुछ पीड़ितों को शुरुआती राहत के लिए टेबलेट भी दिए जाते हैं। मरीजों की तकलीफ से राहत के लिए सीएमएचओ कार्यालय द्वारा इंजेक्शन खरीदे गए हैं, जो हीमोफीलिया के मरीजों को जिला अस्पताल में निःशुल्क लगाया जा रहा है।

महीने के भारी खर्च से मिली राहत
लाभार्थी दुर्ग निवासी अयाज अली (परिवर्तित नाम) ने बतायाः मुझे साल 2015 से हीमोफिलिया के फेक्टर-9 का इंजेक्शन लग रहा है। इंजेक्शन की आवश्यकता हालांकि रक्तश्राव की स्थिति पर निर्भर करती है पर मुझे महीने में औसतन 4 इंजेक्शन लगते हैं और प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत 13 से 15,000 रुपये होती है। यह इंजेक्शन मैं हमेशा नागपुर और दिल्ली से लगवाता रहा हूं, लेकिन विधायक अरुण वोरा व सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम की पहल से अब पहली बार मैंने जिला अस्पताल दुर्ग में इंजेक्शन लगवाया है, वह भी निःशुल्क। ऐसे में मुझे शारीरिक व मानसिक के साथ ही आर्थिक रूप से भी बड़ी राहत मिली है।

राहत के अन्य उपाय
नियमित व्यायाम।
दांत और मुंह को स्वच्छ रखना।
रक्त दान करते समय या रक्त स्थानांतरण के दौरान हीमोफीलिया रोग की जांचञ
टीकाकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए।

और भी

पृथ्वी अनमोल है उसे सुरक्षित रखना हर मनुष्य का कर्तव्य : डॉ. महंत

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। डॉ. महंत ने कहा, पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उसको पहुंचने वाले नुकसान की वजह से हर साल तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इसी वजह से कई जीव-जन्तु विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही इंसानों को भी सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे हमारी जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी हो गया है। शहर-गांव को हरा-भरा करके, पेड़ लगाकर, जगह-जगह बगीचे बनाकर और नदियों और समुद्र की सफाई करके पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली की जा सकती है। प्रकृति को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है और प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आकर समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए।

और भी

संरक्षा सलाहकार दे रहे समपार फाटकों को सही तरीके से पार करने की जानकारी

 

9 जून तक चलेगा रेलवे का समपार फाटक जागरूकता अभियान

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा 3 से 9 जून तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 4 जून को संरक्षा अधिकारियों, सलाहकारों तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर ने भिलाई नगर स्टेशन, सिलियारी स्टेशन, मांढर स्टेशन, मरोदा ,दुर्ग एवं मंदिर हसौद स्टेशन सहित 7 स्टेशन स्टेशन, विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे सीलतरा गेट, टेकारी गेट, बोरसी गेट, वीआईपी गेट एवं जिंदल गेट सहित 13 गेट तथा इसके अलावे भिलाई सेक्टर एरिया के 6 पेट्रोल पंप एवं मंदिर हसौद का बस स्टैंड तथा भिलाई पावर हाउस का मार्केट में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण कर, स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से पार करने और इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ में लोगों की ट्रेन क्रमांक 08745 में काउंसिलिंग भी की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है।

और भी

मंत्री अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार को सौंपा 4 लाख का चेक

 

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को कबीरधाम प्रवास के दौरा कलेक्टोरेट कार्यलय के सभाकक्ष में 1 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए का चेक सौंपा। मंत्री अकबर ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शोक संतप्त परिवार से भेंट-मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए हर सदस्य का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार का चाहे वह छोटा या बड़ा या घर का मुखिया हो अकास्मात रूप से परिवार को छोड़कर चले जाना उस परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की अपूर्णिय क्षति को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा तहसील के ग्राम कवर्धा निवासी प्रेमिश की सरोधा नहर नाली में डुबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उमेश देव महानंद को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, सुनील साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, मुकंद माधव कश्यप, राजेश शुक्ला, राजकुमार तिवारी, प्रशांत परिहार, मनोज दुबे, गोरे चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता निराकरण करने के निर्देश दिए है।

और भी

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम

 

अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव 5 जून को अपरान्ह 3ः30 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर लखनपुर विकासखंड के ग्राम अरगोती पहुंचेंगे। मंत्री सिंहदेव अरगोती में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात अपराह्न 5ः15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर वापस लौट आएंगे एवं अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 14 में आयोजित चौपाल में आमजनों से मुलाकात करेंगे।

और भी