छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवा भी करेगी बैतुल माल, जल्द शुरू होगा कलेक्शन सेंटर

भिलाई: इस्पात नगरी भिलाई में समुदाय की आर्थिक व सामाजिक स्थित सुधारने विगत 4 दशक से सक्रिय बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी का सालाना ईद मिलन कार्यक्रम सेक्टर 6 के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में रखा गया। इस दौरान स्वरोजगार के लिए 11 जरूरतमंद लोगों को हाथ ठेला तथा 15 प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए आर सिद्दीकी थे और अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एसए रिज़वी ने की।

शुरुआत हाफिज मंजर हसन की तिलावत-ए- कुरान से हुई। बैतुलमाल कमेटी भिलाई के सदर हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कमेटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी पिछले 32 सालों से गरीब, अनाथ, बेसहारा, विधवा और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी मदद करती आ रही है। उन्होंने बताया कि कमेटी ने अब तक 1548  युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मदद पहुंचाई है। इस वर्ष 254 स्कूली व तकनीकी छात्र-छात्राओं को फीस की मदद देने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सर्व समाज के लिए पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर शुरू किए जाने की भी घोषणा की गई। 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आर ए सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में बैतुलमाल कमेटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत बताया। वहीं डॉक्टर एस ए रिजवी ने भी कमेटी को आगे ऐसे ही काम करते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि डॉक्टर एस जे रिजवी ने महिलाओं को समूह में रोजगार हेतु ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की बात कही। विशेष अतिथि ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर एस एम इकबाल ने भी पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर खोले जाने की बात पर खुशी जाहिर करते हुए हर संभव मदद की बात कही।

प्रोग्राम निदेशक अलीम सिद्दीकी ने संस्था की पूरी कार्य शैली बताई। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक नदीम खान विषेष अतिथि के रूप में विषेष रूप से उपस्थित थे। वही जमील अहमद अध्यक्ष भिलाई मस्जिद ट्रस्ट और जाहिद अली, वरिष्ठ अधिकारी बीएसपी रहे। महासचिव अरमान बेग ने धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और मंच संचालन अब्दुल जाकिर खान ने किया। इस दौरान संस्था के मुख्य स्तंभ हाजी अब्दुल हफीज़, उपाध्यक्ष आसिम बेग,सैय्यद आतिफ, एम आई खान,सैयद हुसैन, हाजी आबिद अली, जाहिद इमरान, फजल हक,अशरफ उल्लाह खान,हाजी शाहिद खान, हाजी इमरान बेग हाजी मुमताज अली, मुख्तार शेख, शमशुल हुदा, मो मेराज, मो शकील, मो गौरी, हाजी मो जावेद, अवध खान, रहीम खान, नदीम, तौकीर अहमद खान, सलमान बेग, साहिल अनवर और फैजान हसन के अलावा बैतुलमाल वेलफेयर  सोसायटी  के सभी  पदाधिकारियों सहित अन्य संस्थाओं व मस्जिदों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

और भी

टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जनपद पंचायत रामानुजनगर और भैयाथान में रणनीति बनी

सूरजपुर: पिरामल फाऊंडेशन और जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र सूरजपुर जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हर स्तर कोशिश कर रहा है।  विगत दिनों जनपद पंचायत रामानुजनगर और भैयाथान में जनपद सीईओ से मिल कर टीबी मुक्त पंचायत के लिए रणनीति पर चर्चा किया गया। ज्ञात हो कि निक्षय सूरजपूर के लिए जिला कलेक्टर महोदय रोहित व्यास के द्वारा आयेदिन प्रमुखता से समिक्षा किया जा रहा है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस एस के मार्गदर्शन में दिशा-निर्देश दिया जा रहा है ।

जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय ने बताया कि टीबी के संदेश को ग्राम के सभी पारा टोला तक पहुंचाने के लिए स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और वार्ड पंच सबसे शसक्त माध्यम है।  हर पंचायत में करीब तीन से पांच स्वयं सहायता समूह है और एक समूह में दस से पंद्रह महिला सदस्य सामिल है। जो सदस्य उसमें सामिल है उनके परिवार में लगभग पांच से अधिक लोग हैं अर्थात एक समूह को टीबी का संदेश दिया जायेगा तो पचास से अधिक परिवारों तक टीबी का संदेश पहुंचेगा।

इसी तरह हर पंचायत में चार पांच आंगनवाड़ी केन्द्र है जो  गांव के हर परिवार के स्वास्थ्य का खबर रखता है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जागरूक कर दिया जाये तो भी हर परिवार तक संदेश पहुंच जायेगा। वार्ड पंच ग्रामीण सचिवालय दिवस में आते हैं सचिवालय दिवस के ऐजेण्डा में टीबी को सामिल कर समीक्षा किया जाये तो टीबी मुक्त पंचायत का निर्माण आसानी से हो सकता है। चर्चा के दौरान पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र तिवारी ने पब्लिक हेल्थ के विषय में अपना अनुभव शेयर करते हुऐ कहा कि आम जनता को टीबी मुक्त पंचायत के लाभ को बताने की आवश्यकता है यह सिर्फ शासकीय आयोजन या कार्यक्रम न हो आम जनता का ध्यान आकृष्ट हो, टीबी मुक्त पंचायत जनता की आवाज बनें । चर्चा के दौरान महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी एवं आजीविका मिशन की बीपीएम उपस्थित रही । इसी तरह जनपद सीईओ भैयाथान के साथ भी उनके कार्यालय में पिरामल फाऊंडेशन ने चर्चा किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी भैयाथान के विपिन गुप्ता ने कहा की जब जब ग्राम सभा हो इस पर विशेष चर्चा किया जाये व्यक्ति स्वत: जागरूक हो कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आकर अपने जांच और उपचार की बातें करे तो समझें हम टीबी मुक्त भारत के ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस रणनीति के सुत्रधार पिरामल फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने आम जनता और शासन के बिच संवाद सम्प्रेषण का कार्य बखूबी कर रहे हैं। हर पंचायत में जाकर जनप्रतिनिधियों से मिलना और शासकीय विभागों तक ग्रामीणों के संवाद को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

और भी

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद : विष्णु देव साय

जन समस्याओं के त्वरित निराकरण पर सीएम साय का पूरा फोकस, नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी

रायपुर: जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन "विष्णु का सुशासन" को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आम तौर पर बेहद शांत और सरल माने जाने वाले मुख्यमंत्री साय ने अभी पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि सामान्यतः वे बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। संभवतः इसी परिप्रेक्ष्य में सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।

साय सरकार ने जनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित गति से निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाएंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इतना ही नहीं साय सरकार ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में सांय-सांय निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद : विष्णु देव साय
आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आए आवेदनों का त्वरित निराकरण जनता के लिए राहत भरा होगा। इसी लिए मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आवेदनों के संबंध में नोडल अफसर नियुक्त होंगे, जो पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का संतुष्टीदायक निराकरण करेंगे। संतुष्टि न होने पर आवेदक अपील भी कर सकेगा। जिसके लिए अपीलीय अधिकारी भी नियुक्त होंगे। अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

 

 

और भी

दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

कवर्धा: विगत कुछ दिनों से जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करते हुए वाहन चलाने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिस पर अंकुश लगाने हेतु कबीरधाम पुलिस ने जिले मे विशेष अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वाले वाहन चालकों/क्षमता से अधिक सवारी परिवहन पर कार्रवाई की है।

पुलिस ने 95 प्रकरण में कार्यवाही कर 38700/- रूपये समन शुल्क, प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई सायलेंसर में 08 प्रकरण में 11700/-रूपये समन शुल्क, आम रास्तों पर वाहन खडाकर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर कुल 114 प्रकरण में कार्यवाही कर 34200/-समन शुल्क लिया गया है। शराब सेवन कर वाहन चालन करने वाले पर 3 प्रकरण में कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा 30000/-रूपये अर्थदण्ड लिया गया है।

कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन ने चलाएं। ऐसा करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और भी

सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय सीमा पर हो पूर्ण : कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़: कलेक्टर डी.राहुल वेंकट व जिला परियोजना निदेशक नीतेश कुमार उपाध्याय ने विभिन्न विभागों की बिंदुवार गहन समीक्षा की जिसमे प्रधान मंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यों और उपयोगिता की समीक्षा की गई। बैठक में सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सभी तकनीकी सहायको को स्पष्ट निर्देश दिए की लक्षित परिवारों के आवास शीघ्र पूर्ण कराए जाएं साथ ही जो हितग्राही आवास निर्माण में रुचि नही ले रहे उनके साथ समन्वय करें एवं जिन हितग्राहियों के द्वारा राशि का दुर्प्रयोग किया गया है उन पर वसूली की कार्यवाही की जाये।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सभी ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य उनकी जियो टैगिंग एवं ओडीएफ प्लस  बनाए जाने की कार्यवाही शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही  ग्रामों में डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथककरण यूजर चार्ज पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है । प्लास्टिक प्रबंधन इकाई का संचालन, एफएसटीपी प्लांट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मनरेगा योजना अंतर्गत जल संरक्षण जल संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए कार्यों की  स्वकृति एवं गुणवत्ता अनुरूप अमृत सरोवरों हेतु स्थल चयन निर्धारित माप दंड अनुरूप चयन कर भरतपुर में लेवर बढ़ने के लिए निर्देशित किया गया। एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन की प्रोफ़ाइल लोकोस एप्प में अपडेट करने, सामुदायिक कैडर राउंड चलाने की आवश्यकता एवं इंटरनल सामुदायिक कैडर तैयार करने के निर्देश दिए गए। ग्राम संगठन, संकुल संगठन भवन की उपलब्धता की जानकारी ली गई एवं आवश्यकता अनुसार मनरेगा एवं अन्य कन्वर्जन के माध्यम से निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।  उत्पादन समूह के साथ काम करने के निर्देश एवं महिला लखपति के की कार्ययोजना तैयार करने की निर्देश। संख्यात्मक की जगह गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के स्पस्ट निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक के साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

और भी

डिप्टी सीएम शर्मा ने तरेगाँव जंगल पहुंचकर क्षेत्रवासियों की मुलाकात

कवर्धा: स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में तरेगाँव जँगल जाकर क्षेत्र वासियों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों से अपने विधायक का आत्मीय स्वागत किया । इस दौरान ग्रामीणों ने अपने समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा लोगो को अपनी छोटी छोटी समस्या के लिए भटकना न पड़े इसलिए क्षेत्र में ही समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य किया जाएगा। अभी आचार संहिता की मर्यादा है इसलिए चुनाव आचार संहिता की बाध्यता समाप्त होने के बाद बहुत जल्द समस्याओं का निराकरण की दिशा में तेजी से कार्य हम सब मिलकर करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा तुंहर बीच रेहे म मोला बने लगथे बिकट दिन हो जथे त रहासि नई पड़य त आज मेल मुलाकात करे बर आय हव ,तुंहर हाल चाल जाने बर। मोर मन म सेवक के भाव हे। तुमन ल छोटे छोटे काम बर भटके ल न पड़य ये भाव हे ओखर बर बढ़िया व्यवस्था तुंहर सँग मिल के खड़ा करबो।

और भी

बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम हाउस समेत लाखों घर में संपन्न हुआ गृहे-गृहे यज्ञ

रायपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पण्ड्या के आह्वान एवं मार्गदर्शन में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ वैश्विक शांति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टता, समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिये तथा भारत को समर्थ, शक्तिशाली व पुनः विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य व संकल्प के साथ बुद्ध पूर्णिमा के दिन देश के 24 लाख घरों एवं विदेश के अनेक घरों में एक साथ गायत्री परिजनों के द्वारा यज्ञ किया गया।

गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि उपरोक्त संकल्पों की पूर्ति हेतु सामूहिक स्तर पर यह प्रयास गायत्री परिवार द्वारा विगत 8 वर्षाें से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्यक्रम 23 से 26 मई तक आयोजित किया गया है। प्रदेश के 02 लाख घरों/ प्रतिष्ठानों/ सामाजिक संस्थानों/मंदिरों में यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया है। रायपुर जिले में 11 हजार से अधिक स्थानों में यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ में विशेष रुप से वेदमंत्र गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र एवं सूर्य मंत्र की आहुतियां प्रदान की गयी।

गायत्री परिवार रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम व अमित डोये ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाते हुए मंख्यमंत्री निवास में यज्ञ संम्पन्न करवाया। वे सपरिवार यज्ञ में सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित करते हुए प्रदेशवासियों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की। अनेक जनप्रतिनिधियों के निवास स्थान के साथ-साथ रायपुर स्थित विभिन्न प्रकार के समाजसेवी संगठनों व मंदिरों जिसमें प्रमुख रुप से साध्वी विभामुनि संस्थापिका श्रीधाम आध्यात्मिक सेवा संस्थान गीतांजली नगर, जागृति मण्डल (आर.एस.एस.) पंडरी, विश्व हिन्दू परिषद् पंडरी, बोरियाखुर्द श्रीराम मंदिर समिति व शिव मंदिर समिति, जगन्नाथ मंदिर अवंती विहार, राम मंदिर तेलीबांधा, महामाया मंदिर, काली मंदिर आकाशवाणी चौक, एवं अनेक मंदिरों में यज्ञ संपन्न हुआ। यह आयोजन 26 मई तक चलेगा। श्रद्धालुजन अपने निवास में यज्ञ करवाने हेतु अपने नजदीकी गायत्री शक्तिपीठ/प्रज्ञापीठ/प्रज्ञा मण्डल/युवा मण्डल/महिला मण्डल से संपर्क कर सकते हैं।

और भी

कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया : टंक राम वर्मा

रायपुर:  राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस कथन का तीखा प्रतिकार करते हुए न्यायालय की खुली अवहेलना करार दिया है, जिसमें ममता बनर्जी यह कहती नजर आ रही हैं कि “मैं कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करूंगी, बंगाल में मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देना नहीं छोड़ूंगी।”


मंत्री वर्मा ने आरक्षण को लेकर दिए हाई कोर्ट के फ़ैसले पर कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी करके दिखा दिया। हम सभी इस फैसला का स्वागत करते हैं। उच्च न्यायालय का जो ये यह फैसला आया है, ये इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के किए  कुकृत्य और वोट बैंक की राजनीति के असली चेहरे को उजागर करता है।

उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार से इंडी गठबंधन के दलों की सरकारों ने राज्यों में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया वो संविधान के विपरीत है और पिछड़ा वर्ग के हितों का गला घोटने जैसा है। इतने वर्षों में कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन ने देश में लगातार पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया है, उनके अधिकारों को छीना है, उनका शोषण किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले से ये स्पष्ट हो गया है की किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग षड्यंत्र रचते हैं, पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों को मारते हैं और धर्म व जाती के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

टंक राम वर्मा ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी के लोगों के साथ जब भी अन्याय होगा, तो हम पूरी ताकत से इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। ओबीसी/एससी/एसटी/ वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन और उनपर किसी भी तरह के अत्याचार को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

 

और भी

होटल व ढाबा में शराब पिलाने व बेचने पर होगी कार्रवाई

कटघोरा: जिला पुलिस विभाग की ओर से जिले में अवैध कार्यों पर लगाम लगाने अथक प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमार्ग पर स्थित ढाबा, होटलों व रेस्टारेंट में अनिवार्य सीसीटीवी कैमरा लगाने व अवैध शराब बेचे जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। जिसमें कटघोरा से बिलासपुर मार्ग, कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग तथा कटघोरा से कोरबा मार्ग पर स्थित ढाबा संचालक शामिल हुए। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने सभी ढाबा संचालकों से ढाबा में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के विषय में जानकारी ली और कहा कि जिस ढाबा में सीसीटीवी नही लगा है वो 30 मई तक अपने ढाबा में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं।

कैमरा भीतर तथा मुख्यमार्ग की ओर विशेष तौर लगाएं। उन्होने कहा कि निर्धारित तिथि तक तक सीसीटीवी कैमरा नही लगाया गया तो उक्त ढाबा संचालक पर कार्यवाही किये जाने की बात कही। बैठक में ढाबा में अवैध शराब बेचने व बैठाकर पिलाने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी। बैठक में थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों से कहा है कि वारदात रोकने की जितनी जिम्मेदारी पुलिस की है, उतनी ही ढाबा होटल या फिर दूसरे व्यवसाय से जुड़े लोगों की भी है। ऐसे में यदि उनके यहां कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो पुलिस को इसकी समय से जानकारी दें ताकि बड़ी घटना होने से रोका जा सके। बैठक में कटघोरा के काके ढाबा, अनूप ढाबा, तिवारी ढाबा, नायक ढाबा, ग्रीन वेज ढाबा, पंजाब ढाबा, पंजाब फैमिली ढाबा, बाबी ढाबा, कंचन ढाबा के संचालक मौजूद रहे।

 

 

और भी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी किया

 माओवादी बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं -  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा


नक्सलियों से वार्ता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है विजय शर्मा

जगदलपुर में  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये  मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी किया

जगदलपुर/रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।
  उन्होंने कहां की मैं हमेशा कहता हूं की वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं और इसके लिए हमारी भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने  नियद नेल्ला नार नाम से योजना लाकर गांव में सड़क ,स्वास्थ्य, पानी, सुविधा प्रारम्भ कर समानता और विकास का एक वातावरण तैयार कर दिया हैं और यह बात भटके हुए युवा समझ रहे हैं इसीलिए हम उन्हीं से पूछ रहे हैं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। ताकि मुख्य धारा में जुड़कर प्रदेश और देश की विकास में भागीदारी कर सके।
  पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप और समाज समर्थ है नक्सलवाद की इस समस्या के हल के लिए। सरकार स्वयं मानती है की आपरेशन मुख्य विषय नही है और यह तो सरकार के प्रयास का बहुत छोटा सा हिस्सा है सरकार का मुख्य प्रयास प्रभावित क्षेत्र में विकास करना, आदिवासी क्षेत्र की सामाजिक , सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के कार्य करना है। साथ ही साथ जो युवा नक्सलवादी विचारधारा छोड़कर पुनर्वासित हुए है  उनके लिए कार्य कर रही है और उनके सर्वांगीण  विकास की योजना आगे बढ़ा रही है। 
       उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं को भड़काने वाले नक्सली नेताओं से पूछा है कि चीन जैसे देशों में भी माओवाद है लेकिन वहां सामाजिक धार्मिक आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता शून्य है क्या वे ऐसा राज्य चाहते हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति बहुत ही अच्छी है लेकिन उसे बेहतर बनाने के लिए किसी भी राज्य में जाकर अध्ययन करने को तैयार है परंतु मुख्य विषय यह है की ना अधिकारियों को समर्पण करना है ,ना पत्रकारों को, ना शासन में बैठे लोगों को और ना आमजनों को, समर्पण माओवादियों को करना है औऱ यह पहल उन्हीं के लिए है कि वह स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।
  बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव, बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिह मंडावी, चित्रकूट विधायक विनायक गोयल, सुभाउ कश्यप वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
और भी

बंदूक सफाई के दौरान हुआ फायर, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

नारायणपुर: नारायणपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां आइटीबीपी जवान को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई। घायल जवान का नारायणपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। जवान की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। एडिशनल एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि आइटीबीपी जवान को गोली उस वक्‍त लगी जब सर्विस राइफल सफाई कर रहा है। गोली लगने के बाद जवान फर्श पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर दूसरे जवान घटनास्‍थल पर पहुंचे तो देखा जवान लहूलुहान फर्श पर गिरा पड़ा है।

आनन-फानन में जवान को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आइटीबीपी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना पर एसपी ने कहा, मिस हैंडलिंग की वजह से घटना हुई है। आइटीबीपी का घायल जवान केरल के कौल्‍लम जिले का निवासी है।

 

 

और भी

डिप्टी सीएम शर्मा ने किया दुर्घटनास्थल का मुआयना, मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

कवर्धा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास हुए सड़क हादसे के घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, इस हादसे में कई लोगों ने अपनों को खो दिया। सरकार यथासंभव पीड़ित परिवारों की मदद हेतु तत्पर है।

 

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उपमुख्यमंत्री शर्मा दुर्घटना में पीड़ितों के गाँव सेमरह पहुचे। यहां उन्होंने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई । मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को 50000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।

इसके बाद सोमवार सुबह वे हादसे में मृतको की अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुँचे।

और भी

आरटीई : प्रथम चरण में 16036 विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना

रायपुर: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन लॉटरी की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में संचालित 6 हजार 554 निजी विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षा में कुल आरक्षित 52 हजार 872 सीटों के विरूद्ध प्रवेश के लिए एक लाख 22 हजार 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में आज 16 हजार 036 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। 

प्रथम चरण में 20 मई को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निजी विद्यालय संगठन, पालकों एवं विभिन्न मीडिया के समक्ष रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, जशपुर और जगदलपुर जिलों की लॉटरी निकाली गई है। इनमें रायपुर में 5 हजार 126 आरक्षित सीटों के विरूद्ध 4 हजार 655, दुर्ग में 4 हजार 293 सीटों के विरूद्ध 3 हजार 462, बिलासपुर में 4 हजार 558 सीटों के विरूद्ध 3 हजार 609, राजनांदगांव में एक हजार 703 सीटों के विरूद्ध एक हजार 471, कवर्धा में एक हजार 351 सीटों के विरूद्ध एक हजार 242, जशपुर में एक हजार 252 सीटों के विरूद्ध 895 और जगदलपुर में 761 सीटों के विरूद्ध 702 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। 

चयनित विद्यार्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके बाद इन विद्यार्थियों को एक जून से 30 जून के मध्य चयनित विद्यालयों में प्रवेश लेना होगा। विद्यार्थियों के चयन के लिए की जाने वाली ऑनलाईन लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत एवं मानव हस्तक्षेप रहित प्रक्रिया है। 

शेष बची सीटों पर आवेदकों से पुनः आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए एक जुलाई से 8 जुलाई तक निर्धारित है। द्वितीय चरण के लॉटरी की प्रक्रिया 17 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य की जाएगी।

और भी

छत्तीसगढ़ की योगा टीम ने नेपाल में जीता गोल्ड, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर: इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की योग टीम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि योग टीम के गोल्ड मैडल हासिल करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, उन्होने टीम के सदस्यों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने भी छत्तीसगढ़ की योग टीम की प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि इस महीने के 9 से 12 मई को नेपाल में आयोजित हुए इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ के 10 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगीता में टीम को गोल्ड मैडल से नवाजा गया है। इस टीम के कोच ज्योति दीपक कुंभारे हैं। योगा टीम में दिव्या जैन, प्रीत साव, पुष्पा साव, धमेश, छाया जैन, हेमलता, हर्षा, क्षमता शामिल हैं।

और भी

नक्सल पुनर्वास नीति में हो सकता है बदलाव, सीएम साय ने दिए संकेत...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार नक्सल पुनर्वास नीति में बदलाव कर सकती है। सीएम विष्णुदेव साय ने संकेत दिये हैं कि पुनर्वास नीति के कारण नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। इस संबंध में देखा जा रहा है कि इस नीति में और क्या बेहतर हो सकता है। इसके साथ ही नई पुनर्वास नीति पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार नई पुनर्वास नीति ला सकती है और इसे प्रदेश में लागू कर सकती है।


वर्तमान में पुनर्वास के प्रावधान के तहत आत्मसमर्पितों नक्सलियों को किराए का मकान दिया जाता है। इसके साथ ही पुनर्वास की राशि, रोजगार, शिक्षा समेत अन्य सुविधाएं दी जाती है। हालांकि इसमें देरी की शिकायते मिलती रही हैं। आत्मसमर्पितों नक्सलियों को निवास के लिए मनचाहे शहर या गांव का विकल्प दिया जाएगा। मकान ऐसा होगा जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रह सके। रोजगार के लिए कौशल विकास योजना के तहत रोजगार दिया जायेगा। इसके तहत उन्हें प्रशिक्षण मिलेगा। स्वरोजगार चाहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इतना ही नहीं पुलिस उनके कोर्ट केसस को सुलझाने में भी मदद करेगी।

नक्सल मोर्चे पर मिल रही कामयाबी से बढ़ा उत्साह
सीएम साय ने कहा कि ये सब डबल इंजन सरकार की वजह से संभव हुआ है कि केवल तीन से चार महीने में 112 नक्सली मारे गए हैं। करीब पौने चार सौ नक्सली आत्मसमर्पण किये हैं और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। नक्सल क्षेत्र में 28 सुरक्षा कैंप खुले हैं। 143 आईडी बरामद किए गए हैं। ये हमारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। साय बोले कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस विषय पर बहुत ही गंभीर है और जल्द ही छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का समापन चाहते हैं। तीन वर्ष के भीतर नक्सलियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस रोडमैप को हरी झंडी दी है। उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं।

अभी ये मिलती है प्रोत्साहन राशि और सुविधा
प्रत्येक नक्सली को समर्पण पर प्रोत्साहन के लिए 25 हजार रुपये की राशि देने का नियम है। नक्सल पीड़ित के समान ही आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुविधाएं देने का प्रावधान है। सक्रिय, पांच लाख या अधिक के इनामी नक्सली को आत्मसमर्पण पर 10 लाख की राशि पृथक से देने, समर्पित हथियार के बदले देय मुआवजा राशि का प्रावधान है। यह राशि बैंक में सावधि जमा की जाती है और इसका ब्याज समर्पित नक्सली को मिलता है। तीन साल बाद चाल चलन की समीक्षा के बाद यह राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। यदि समर्पित नक्सली की ओर से तीन वर्ष के भीतर कृषि भूमि क्रय की जाती है तब दो एकड़ तक भूमि पर स्टांप ड्यूटी व पंजीयन शुल्क में पूर्ण छूट देने का प्रावधान है।

 

 

और भी

शालीमार एलटीटी ट्रेन हादसा : रेलवे ने दिए एसएजी लेवल की जांच के आदेश

 छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के ड्रिलिंग मशीन के ड्रीलर का हेड लगने से टूटी एसी कोच की खिड़कियां : रेलवे

 

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में उरकुरा स्टेशन से गाड़ी संख्या 18030 शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस गुजर रही थी। घटना स्थल पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कांट्रेक्टर  द्वारा रेलवे को संज्ञान में लाये बिना ड्रिलिंग मशीन से रेलवे लाइन के नीचे ड्रिलिंग किया जा रहा था उसी समय ड्रीलर का हेड लगने से ट्रेन के एसी कोच बी-4,बी-5,बी-6 के खिड़कियों के कांच टूटने की घटना घटित हुई ।

जिसमें ट्रेन में चलने वाले ओबीएचएस (सफाई कर्मी) स्टाफ नारायण चंद बाग उम्र 30 साल को एवं एक अन्य यात्री (व्यक्ति) देवारी लाल धीवर उम्र 30 साल हाथ में चोट आई । एक रेल यात्री उम्र 12 साल जो अपने परिवार के साथ खड़गपुर से एलटीटी की यात्रा कर रहे थे उन्हें आंख के पास चोट आई इन्हें उपचार के उपरांत परिवार सहित विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रेलवे द्वारा टिकट की व्यवस्था कर भेजा गया ।



रायपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के 5 मिनट के अंदर डॉक्टर एवं एंबुलेंस की टीम पहुंच गई एवं यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और घायल यात्रियों को नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत बेहतर है।

घटना की जानकारी लगते ही रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर के साहू, रायपुर स्टेशन पर पहुंचे । 10.20 बजे शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस के रायपुर पहुचते ही स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मचारी वाणिज्य निरीक्षक, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक,  रेलवे सुरक्षा बल के जवान तत्परता के साथ यात्रियों की देखभाल में लग गए । घायल यात्रियों को  नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं अन्य सभी यात्रियों की सरंक्षा की पुष्टि के उपरांत 11:40 बजे रायपुर स्टेशन से ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 

चोटिल यात्रियों से मिलने नारायणा हॉस्पिटल में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा चोटिल यात्रियों से बात की गई उनके परिजनों से बात कर संतुष्टि जाहिर की। रेलवे द्वारा चोटिल यात्रियों के लिए बेहतरीन चिकित्सा एवं खानपान की व्यवस्था व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चोटिल यात्रियों को उचित  एवं त्वरित इलाज सुनिश्चित करने तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को अनुग्रह राशि दिए जाने को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।

तत्पश्चात सरंक्षा एवं अन्य  मंडलीय अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही मुख्यालय से अधिकारियों की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है । इसके साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के  अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाकर जानकारी ली गई उनके द्वारा यह माना गया की घटना स्थल पर निर्धारित मानकों को अनदेखा कर ठेकेदार द्वारा कार्य संपन्न किया जा रहा था । घटना की विस्तृत जानकारी पूरी जांच होने के बाद दी जाएगी ।

घटना के विषय में रेल का खंबा गिरने की खबर भ्रामक है घटना का कारण भूमिगत ड्रिलिंग सॉफ्ट का जमीन से ऊपर आकर रेल कोच से टकराना पाया गया है जिससे यात्रीगण चोटिल हुए हैं ।

चोटिल यात्रियों में देवारी लाल धीवर ही पाए गए उनके पिता खमन लाल दीवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद द्वारा अनुग्रह राशि (Ex-Gratia)  पचास हजार (50000) रुपए सौंपी गई ।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने इस घटना की जांच कराने का आदेश सम्बंधित अधिकारीयों को दिये, भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो यात्रियों की सुरक्षा एवं सरंक्षा सर्वोपरि प्राथमिकता है  इस हेतु सभी की निदेशित किया । साथ ही मुख्यालय ने  सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के अधिकारीयों द्वारा एसएजी (SAG) लेवल की जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

और भी

रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन के ऊपर गिरा बिजली का खम्बा

 

रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के B6 AC कोच में एक खंभा गिरने से हादसा हो गया है जिसके कारण AC कोच की खिड़की टूट गई है खिड़की के पास बैठे यात्री घायल हो गए हैं जिसमें एक युवक का हाथ कट गया है और एक की आंख पर चोट आई है घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में AC कोच की खिड़की टूटने से कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से चोटे आई है हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं हादसे की खबर मिलते ही डीआरएम और रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद  ट्रेन को रवाना किया गया.
 
रायपुर रेलवे के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने का कहना है कि यह काम CSEB के द्वारा अवैध रूप से किया गया था जिसमें सुरक्षा को ताक पर रखा गया था हादसे के बाद स्टेशन स्टाफ तुरंत हरकत में आया और रेलवे के अधिकारी स्टेशन पहुंच गये रेलवे के तरफ से सभी जरूरी कार्रवाई की गयी है।
और भी

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार

 रायपुर: प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। वहीं, राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इसी बीच गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के लैलूंगा में तीन-तीन सेमी, घरघोरा, सीतापुर और कटघोरा में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस कोरबा में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

राजनांदगांव में औसत से ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान राजनांदगांव को छोड़कर शेष अन्य स्थानों पर औसत से कम है। यह राजनांदगांव में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा माना, बिलासपुर व जगदलपुर में यह तीन डिग्री कम, दुर्ग, अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में यह सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस तक कम है।

उतार-चढ़ाव भरा है न्यूनतम तापमान

इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से कम, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा है। जगदलपुर में यह 1.2 डिग्री, बिलासपुर में 0.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि दुर्ग में 4.1 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और माना में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

 

 

और भी