छत्तीसगढ़

देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार की गई है। धूमधाम से मानने की तैयारी धान की बालियां,आम पत्ता, गेंदा फूल से मुख्यमंत्री निवास का परिसर सजाया गया है ।मुख्यद्वार को गेंदाफूल, आम पत्ते से सजाया गया है। मुख्यद्वार के ऊपर बंसी बजाते कृष्ण भगवान, द्वार के दोनों ओर लाठी लिए राउत नाचा करते पुरुषों का चित्र भी बहुत आकर्षक लग रहा है।  अंदरद्वार पर दीप लिए हुए महिलाओं की प्रतिमा और राउत नाचा में पहने जाने वाले खुमरी और सजी हुई लाठियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.परिसर में गौरा-गौरी पूजन स्थल पर धान की बालियों से कलश और विशेष कलाकृति बनाई गयी  है। 

कार्यक्रम स्थल को ग्रामीण परिवेश का स्वरूप दिया गया है। घर को भी नांगर (हल), गाड़ा चक्का, टुकनी, रापा, कुदारी, सिल-लोड़हा, खटिया, कांवर, तुलसी चौरा, कंडील (लालटेन) से सजाया गया है दीवारों में पेड़-पौधे, तोता-मैना, सुआ नृत्य करती महिलाएं, उत्साह पूर्वक पटाखे फोड़ते बच्चे, गौरा-गौरी विसर्जन के लिए जाती हुई महिलाएं, राउत नाचा, गाय चराते और दूध दुहते ग्वाले को आकर्षक ढंग से चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बॉड़ी को भी आकर्षक ढंग से दिखाया गया है।

और भी

वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर शकुंतला फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित बापू की कुटिया में दीप मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों के साथ हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। वरिष्ठजनों ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दे समां बांध दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय कुलपति डॉ अरूणा पलटा थी। इस अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्थापिका स्मिता सिंह, रायपुर प्रमुख सुषमा पटनायक ,ओम हेमराजनी , केजरीवाल अग्रवाल अशोक प्रजापतिआदि उपस्थित थे। फाउंडेशन के इस कार्यक्रम से बापू की कुटिया में रौनक आ गई।

 

 

और भी

पूर्व भाजपा विधायक दीपक पटेल का निधन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का मंगलवार देर शाम को निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें दोपहर को चिरमिरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां सुधार होने पर उन्हें रायपुर लाने की तैयारी थी, लेकिन देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बड़ा बाजार चिरमिरी निवासी दीपक पटेल 2008 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के रामानुज (रामू भैया) को हराया था। दीपक पटेल अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के सर्वोत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे गए थे। उनके निधन पर मनेंद्रगढ़ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दीपक पटेल कोरबा जिले के संगठन प्रभारी थे। वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अपने विधायक कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जलावर्धन योजना की स्वीकृति दिलाई थी।

पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने बताया कि दीपक को किडनी की समस्या थी, लेकिन वे काफी स्वस्थ हो गए थे। मंगलवार को सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दोपहर तक स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था। उन्हें रायपुर ले जाना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली। दो दिन पहले ही 23 अक्टूबर को उनका जन्मदिन था।

और भी

ED की रडार में कई IAS-IPS, कभी भी हो सकती है बड़ी कार्रवाई...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के माइनिंग केस में ईडी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को 14 दिन की रिमांड में लिया है। इनमे चिप्स के अधिकारी आईएएस समीर विश्नोई और दो कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल हैं। आगे की पूछताछ ईडी इन लोगों से कर रही है। इसके बाद कुछ और खुलासे हो सकते है। सूत्रों के अनुसार कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। इसके चलते महकमे में हड़कंप है, और कई अधिकारी छुट्टी पर हैं।


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 14 अक्तूबर को वसूली रैकेट का खुलासा किया था। ईडी ने बताया था कि जांच में राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से अवैध वसूली की जा रही है। इस घोटाले में मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को बताया गया। इसके बाद से कारोबारी सूर्यकांत तिवारी फरार है। वहीं ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई के मकान से चार किलो सोना, हीरा और कैश बरामद किया था।

 
 

ईडी द्वारा इस मामले में अभी तक कई जगहों पर छापेमारी की गई है। कई आईएएस अधिकारी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। आईएएस समीर बिश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं। उनकी पत्नी से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। जयप्रकाश मौर्या से भी पूछताछ हो रही है। उनकी पत्नी एवं रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के घर पर ईडी पहुंची है। इनके अलावा करीब डेढ़ दर्जन कारोबारी और कई नेता भी जांच एजेंसी की सूची में हैं। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, जूलरी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, बैंक से संबंधित एवं दूसरे दस्तावेजों की जांच पड़ताल हो रही है।

 

 

 
और भी

मुख्यमंत्री को मिला छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास में मंगलवार को छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने  मुख्यमंत्री को खारुन नदी के महादेव घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के पौराणिक हटकेश्वर महादेव धाम में पवित्र खारून नदी के महादेव घाट पर मनाया जाने वाले छठ पर्व का अपना एक विशेष आकर्षण है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी।

छठ पूजा आयोजन समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ पूजा पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस वर्ष नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्ध्य 30 अक्टूबर को होगा और उषा अर्ध्य 31 अक्टूबर को होगा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

और भी

ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिल के कुसमुंडा क्षेत्र का है जहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में वहां मौजूद कई जरुरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलते ही SECL की दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा के कुसमुंडा ग्रामीण बैंक की है। जहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में अचानक आग जाने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। घटना को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। फिलहाल इस मामले में कुछ सटीक रूप से कहा नहीं जा सकता

 

 

और भी

गांव में जारी है हाथियों का आतंक, वन विभाग में जारी किया अलर्ट

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कवर्धा के अंदर आने वाले पंडरिया ब्लॉक के  जंगल में  7 हाथियों के आने से आस पास के गांव में दहशत का माहोल हैं। हालाकि वन विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन गांव के लोगों में हांथियों का कहर साफ दिख रहा हैं।

कवर्धा में स्थित कोदवा, गोडान, मझोली रमन सनकपाट से लगे पहाड़ में हांथियों के झुंड को देखा गया हैं। जिसके बाद वन विभाग ने गांव वालों को जंगल की ओर ना जाने की अपील की हैं। वन विभाग ने अपील के साथ एक अधिकारिक नोटिस भी जारी किया हैं।

जिसमें हांथियों केआवागमन को लेकर को लेकर अलर्ट को मेंशन किया गया हैं। हांथियों को एक ओर से दूसरे ओर पलायन करने का सिलसिला 3 महीने से चल रहा हैं। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहोल हैं। हांथियों के इस पलायन के कारण किसी की फसल खराब हुए तो किसी की फसल ही हांथियों ने खत्म कर दी, तो कहीं घर गिरा दिया।

इन कारणों की वजह से जिधर भी इनका जाना होता है। उधर के व्यक्तियों की जान गले में अटकी होती हैं। कवर्धा जिले के पंडरिया में अब हांथियों की आवक जावक देखी जा रही हैं। वन विभाग ने गांव वालों को सुरक्षित रखने का भी अश्वासन दिया हैं। लेकिन ऐन वक्त पर क्या हो इस पर कोई कुछ नहीं कह सकता हैं।

और भी

जिले में कई गांव दिखे तेंदुए, लोगो में दहशत का माहौल

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। दिवाली की रात कांकेर जिले के 2 अलग-अलग गांवों में कुल 4 तेंदुए देखे गए हैं। तेंदुए सड़क किनारे बैठे रहे। राहगीरों ने तेंदुओं की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की है। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई है। बताया जा रहा है कि, तेंदुए अभी भी गांव के आस-पास में ही है।

दहशत की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दरअसल, कांकेर जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर नरहरपुर मार्ग में स्थित डुमाली गांव के पास सोमवार  की देर रात कुल 3 तेंदुए देखे गए हैं। जबकि, सिदेसर गांव के पास भी एक तेंदुआ नजर आया है। इन दोनों गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि, डुमाली गांव में सड़क किनारे तेंदुए बैठे हुए हैं। इस मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर को सड़क किनारे कुछ चहलकदमी होती हुई नजर आई तो उसने अपनी कार रोकी।

 

फिर कार की लाइट सड़क किनारे की तो वहां 3 तेंदुए बैठे हुए थे। जिसके बाद उसने तेंदुओं की फोटो अपने कैमरे में कैद की। फिर गांव के ग्रामीणों को सड़क किनारे 3 तेंदुओं के बैठे होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। इधर, गांव के नजदीक तेंदुओं के दल को देखकर ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

साथ ही महिला और बच्चों को घरों से बाहर निकलने से मना किया है। मवेशियों को भी घर के अंदर बांध लिया गया है। किसी भी ग्रामीण को पैदल, साइकिल या फिर दोपहिया वाहनों से सड़क से आने-जाने के लिए मना किया जा रहा है। इसके अलावा पास के ही एक गांव सिदेसर में भी तेंदुआ देखा गया है। वहां के ग्रामीण भी काफी डरे हुए हैं। फिलहाल इन दोनों गांवों में तेंदुओं के झुंड ने किसी भी ग्रामीण या मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे चेंबर संरक्षक से लेकर सलाहकार, प्रदेश प्रभारी आईटी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री, कार्यकारी सदस्य, उद्योग चेंबर, ट्रांसपोर्ट चेंबर, महिला चेंबर, युवा चेंबर एवं विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित पुरे प्रदेश के चेंबर पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।  

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने समारोह के शुभारंभ में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों सहित प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों तथा आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं समारोह में शामिल चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों ने संयुक्त रूप से दीप भी जलाये। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 
 
 

श्री पारवानी जी चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों को संबोधित कर दीपावली पर्व के महत्त्व को बताते हुए कहा कि रौशनी का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाती है, इस पावन अवसर पर आओ हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वयं के अन्दर की बुराई रूपी अँधेरे को इस दीपावली पर्व के रौशनी से हमेशा के लिए मिटाएँ।

 

 

और भी

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिले के कलेक्टर के दिशा-निर्देशन में बुधवार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन व  अपर कलेक्टर  ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव के व्यवस्थित आयोजन की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों की बैठक ली गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 1 नवंबर को हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे है।

बैठक उन्होंने में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, रेशम, श्रम, पशुधन, क्रेडा, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का आकर्षक ढंग से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग और खेल अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था करने, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पेयजल

 
 
 

व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित को विद्युत व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टाल व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को मंच डेकोरेशन सहित अन्य संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक में कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, श्रम, रोजगार, क्रेडा, पशुधन विकास, कृषि, मछली पालन, उद्यान, रेशम, वन, कृषि विज्ञान केंद्र, आदिवासी विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

सड़क किनारे मिले घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र मामला है जहां  बीते सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे सड़क किनारे एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा गया, राह से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसे उठाया और अस्पताल ले आए, युवक के चेहरे सहित शरीर पर चोट के गहरे निशान है, युवक नशे के हालात में था, ऐसा लग रहा था जैसेकुछ लोगो ने मिल कर बुरी तरह से मारपीट की है।

स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार दीपावली की देर रात तकरीबन 1.30 बजे कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुचेना बायपास लक्ष्मण नाला पुल से महज कुछ दूरी पर सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक पड़ा हुआ था, जिसे देख कर कुछ लोगो ने डायल 112 को कॉल किया, पर डायल 112 काफी देर तक वहां नहीं पंहुचा, जिस पर कुछ जागरूक युवाओं ने अपनी कार में घायल युवक को लिटा कर विकास नगर अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने ड्रेसिंग कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा रेफर कर दिया।

 

अस्पताल के एंबुलेंस से ही युवक को कोरबा पंहुचाया गया। बताया जा रहा है की युवक शराब के नशे में था, जिस वजह से वह होश में नहीं था,और ना ही किसी को अपना नाम व पता बता पा रहा था,परंतु और मारो और मारो जैसी बात दोहरा रहा था। लोगो ने उसके मोबाइल के माध्यम से उसके घरवालों से संपर्क साधने उसका मोबाइल उपयोग करना चाहा पर उसका मोबाइल टूटा हुआ और बंद था,जिसे उसके जेब में वापस रख दिया गया। मंगलवार की सुबह यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है की इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

 

फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा, खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस द्वारा सोशल मीडिया वाट्सप इत्यादि पर युवक की तस्वीर शेयर कर के युवक की पहचान हेतु परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

और भी

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस की दी शुभकामनाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को  26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।

इसे अन्नकूट के रूप में में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा रही है। गायों को सजा-धजा कर उनकी पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों के लिए श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार गोधन को सहेजने और उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में गौठान बनाये जा रहे इन गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठानों के माध्यम से पशुपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ने, लोगों को रोजगार दिलाने और जैविक खेती को बढ़वा देने के प्रयास किये गए हैं। गौ पालकों से गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट और दूसरे उपयोगी सामान बनाने की पहल की गई है।

इसके अलावा गौठान बनने से किसानों की फसल की सुरक्षा के साथ ही उन्हें दोहरी फसल लेने का अवसर भी मिल रहा है। इस साल से हमने गौ-मूत्र की खरीदी भी शुरू की है, जिसका उपयोग कीटनाशक बनाने में किया जा रहा है। इसका फायदा किसानों और पशुपालकांे को मिलने लगा है। बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा में खिचड़ी खिलाने की तरह ही गायों के लिये छाया, चारा और पानी की व्यवस्था में निरंतर सहभागिता से ही हम सही मायने में गौ-सेवा कर सकेंगे।

 

 

और भी

मॉल में लगी भीषण आग, लोगो में अफरा तफरी का माहौल

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी स्थित मैग्नेटो मॉल में भीषण आग लग गई ।बताया जा रहा है कि मॉल के तीसरे माले के फ़ूड प्लाजा में आग लगी है। आग लगने से अफरातफरी का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक मॉल में हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ी थी।

दिवाली के दूसरे दिन खरीदारी करने लोग पहुंचे थे।  मॉल में धुआं भर गया है. जहां पर दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. पुलिस और प्रशासन की टीम मॉल पहुंची है।

और भी

मंत्री लखमा ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाई दीपावली

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दीपावली पर अपनों से दूर क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के बीच पहुंचकर आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दिवाली का पर्व मनाया। मंत्री लखमा जवानों से मिलने कोर्रा कैंप पहुंचे।

उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई। इस दौरान अपने बीच मंत्री कवासी लखमा को देख जवान खुश हुए। सभी ने आभार जताते हुए मंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

 

और भी

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए सीएम बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री बघेल रात दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई संगठन पदाधिकारी भी शामिल हाेने पहुंच रहे हैं।


दिल्ली हवाई अड्‌डे से वे सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 10 बजे से होना है। इसका आयोजन कांग्रेस के मुख्यालय में किया गया है। इस समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित संगठन के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी इस समारोह में शामिल होने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है, एआईसीसी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  बुधवार राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में ज्योतिर्मठ उत्तराखंड के कार्यकारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  महाराज के रायपुर में प्रथम बार आगमन पर उनसे  मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

और भी

माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट दीपावली में जरूरतमंदों को वितरित करेगा दीया, तेल और मिठाई

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण) माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लिबास कार्यालय में 23 अक्टूबर को ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को दीया, तेल और मिठाई का वितरण किया जाएगा। उपरोक्त सेवा कार्य मे माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट की सदस्य डॉ. श्रीलेखा वेरूलकर, अभिषेक राय (मुबंई), अमन राय (बैंगलोर), डॉ. रिया (दिल्ली), देवतीरथ साहू, सी.ए. दिव्या रत्नानी, जी. आदित्य, ज्ञानप्रकाश साहू, सी. एम. ए. तेजस साहू, मृदु लखोटिया, अर्पूवा मिश्रा, डॉ. मि_ू, अमित श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, विकास जैन, हिमांशु पांडे, फजल फारूखी का विशेष सहयोग रहा। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली संस्था माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने लिबास कार्यालय के माध्यम से न केवल कपड़ो का वितरण किया जाता है वरन् जरूरत पडऩे पर बरसात में छातो, गर्मी में चप्पल, ठण्ड मे गर्म कपड़े, छात्रो को सायकिल आदि का वितरण किया जाता है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. संतोष राय ने बताया कि माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुये दीपावली का त्यौहार दियों के माध्यम से मनाने का प्रण किया है। माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य आने वाले समय में छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

और भी

डेंगू एवं मच्छर नियंत्रण के लिए बीएसपी दवा वितरण के साथ ही कर रही है फागिंग

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण) भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के तहत जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप में डेंगु तथा मच्छर नियंत्रण हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जिसमें डेंगू रोकथाम से लेकर लोगों में जागरूकता जगाने तक के विभिन्न कार्यों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। सर्वेक्षण के साथ ही दवा वितरण तथा फॉगिंग जैसे कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भिलाई टाउनशिप की हरियाली एवं आवासों के साथ लगी खाली भूमि लोगों को बेहतर आवास तो उपलब्ध कराता है, वहीं बारिश के मौसम में इन खुले स्थानों में पड़े पत्तों और गड्डों में जल जमाव होने के कारण साफ  पानी में पैदा होने वाले मच्छर की एडिस प्रजाति जो डेंगू का कारक है। इनके कारण डेंगु फैलने की संभावना भी बनी रहती है। विगत वर्षों में भिलाई टाउनशिप में डेंगू के अनेकों प्रकरण मिलने के कारण ऐतिहातन एवं रोकथाम हेतु जनमानस में जागरूकता लाने जिला मलेरिया विभाग, दुर्ग से भुगतान के आधार पर प्राप्त 48 ब्रीडिंग चेकर्स के माध्यम से माह जून के आरंभ से ही वृहद सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ब्रीडिंग चेकर्स द्वारा टाउनशिप के प्रत्येक आवास सहित सभी दुकानों एवं भवनों में जाकर जल-पात्रों एवं जल जमाव के स्थानों का निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा विनिष्टीकरण के साथ ही निरोधक उपायों हेतु लोगों को जानकारीयुक्त पॉम्पलेट एवं नि:शुल्क लार्वानाशी (टेमीफोस) का वितरण किया जा रहा है।

साथ ही मच्छरों के संख्या पर नियंत्रण हेतु नियमित रूप से ऐसे स्थान जहां पानी एकत्र होता है, को नाली बनाकर खाली करने के साथ ही रुके पानी पर आयलिंग किया जा रहा है। वेहिकल माउंटेड हाई प्रेशर पम्प द्वारा 4000 लीटर कीटनाशक घोल का छिडकाव भी किया गया है, ताकि मच्छर को लार्वा स्टेज में ही समाप्त कर मच्छर की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सके।

उल्लेखनीय है कि मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण जन सहयोग से ही कारगर होता है, घरों के अंदर पैदा हो रहे मच्छर पर बाहर का कोई व्यक्ति कितना भी प्रयत्न कर ले प्रयास तब तक अधूरा है जबतक रहवासियों का सहयोग ना मिले। इसके साथ ही सम्पूर्ण भिलाई में अगस्त माह से आरंभ होकर सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में थर्मल फॉगिंग का एक चक्र पूर्ण किया गया है एवं तय कार्यक्रम अनुसार बैकलेन एवं घरों में कीटनाशकों का छिड़काव नियमित रूप से किया जा रहा है।

सर्वेक्षण अभियान द्वारा अब तक किये गए कार्यों को एक नजर में इस प्रकार समझा जा सकता है। सर्वेक्षण आरंभ होने से अनेक चरणों में पुनरावृत्ति के साथ अब तक 93, 735 घरों में दस्तक दिया जा चुका है। इस दौरान 86, 669 कुलरों की जाँच की गयी, वहीं सभी चरणों को मिलाकर 6,633 घरों में लार्वा पाया गया, जिसका विनिष्टीकरण किया गया है।

और भी