हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

परिवहन विभाग में लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस से संबंधित सेवाएं फेसलेस

 प्रदेश में लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस से संबंधित अधिकांश सेवाएं फेसलेस प्रक्रिया के तहत प्रारंभ की गई है। अब इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिये आवेदक को परिवहन कार्यालयों में आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर तथा निर्धरित प्रक्रिया को पूर्ण कर अपना लर्निंग लायसेंस प्राप्त कर सकता है।

प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की सुविधा

वाहनों से उत्सर्जित होने वाली हानिकारक गैसों से होने वाले प्रदूषण के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदूषण जांच केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र वाहन पोर्टल पर इंटिग्रेट किया जाकर ऑनलाइन जारी किये जा रहे हैं। प्रारंभ में इस व्यवस्था को भोपाल जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस व्यवस्था को अब परिवहन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।

वाहनों मे मानव हस्तक्षेप रहित पारदर्शी तरीके से फिटनेस जांच किये जाने हेतु विगत 6 माह में प्रदेश में ग्वालियर, इंदौर एवं जबलपुर में आटोमेटड टेस्टिंग स्टेशन (ए.टी.एस.) स्टेशन स्थापित हो गये है, जिन्हें विभाग द्वारा पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किये गये हैं। 8 ए.टी.एस. के निर्माण के लिये प्राथमिक पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया गया है तथा एक अन्य ए.टी.एस. के निर्माण के लिये पूर्व में ही प्राथमिक पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है।

परिवहन विभाग ने जन-सामान्य को विभाग से जुड़ी लोक सेवा को पहुंचाने के मकसद से विभाग की 31 आवश्यक सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत लिया है। इसके साथ ही विभाग की 7 सेवाएं 'समाधान एक दिवस' योजना के अंतर्गत शामिल की गई हैं।

और भी

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सामने आया चंपई का बयान...

 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। मंगलवार सुबह उन्होंने दिल्ली में कहा कि मैं अपने निजी काम से दिल्ली आया था। मैंने यहां किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि न ही मैं किसी (भाजपा नेता) से मिलना चाहता हूं। चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि मुझे नहीं समझ आ रहा कि यह सब कौन और क्यों कह रहा है। चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात बोल चुका हूं। कुछ भी नया बोलना नहीं है।

दरअसल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कड़वे अपमान का अनुभव किया। ऐसे में उन्हें वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा।चंपई ने पोस्ट में कहा था कि पार्टी विधायकों की बैठक के दौरान उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। चंपई सोरेन ने कहा था कि उनके पास तीन विकल्प हैं। पहला राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा अलग संगठन बनाना और तीसरा अगर कोई सहयोगी मिल जाए तो उसे साथ लेकर आगे बढ़ना। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं।

 



वहीं झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि भाजपा में शामिल होने के संबंध में चंपई सोरेन से अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। चंपई मंझे हुए राजनेता हैं और वे अपना रास्ता खुद तय करेंगे। वह नुभवी राजनेता हैं और अलग झारखंड आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। जिस तरह उन्हें सीएम पद से हटाया गया है। इससे वह आहत हैं और अपमानित महसूस कर रहे हैं। अगर चंपई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ेंगे तो इसका असर पार्टी पर पड़ेगा।

 

 

 

 
और भी

कोलकाता रेप-मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स गठित करने का दिया निर्देश

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या को लेकर रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां डॉक्टर अपनी सुरक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं वहीं, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। इस बीच डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट बड़ी सुनवाई हो रही है। इस मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वत: संज्ञान लिया है और इस केस को आज लिस्ट में ऊपर रखा गया था। शीर्ष अदालत की बेंच में सीजेआई के अलावा जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं।

सीजेआई ने कहा है कि कोलकाता की घटना देश भर के डॉक्टरों के लिए सुरक्षा के मुद्दे उठाती है। हमें डॉक्टरों की चिंता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है की हम इस तथ्य से बेहद चिंतित हैं कि कोलकाता बलात्कार पीड़िता का नाम, फोटो और वीडियो क्लिप हर जगह प्रकाशित किया गया था। कानून पीड़ितों के नाम प्रकाशित करने पर रोक लगाता है। क्या यह वह तरीका है जिससे हम उस युवा डॉक्टर को सम्मान प्रदान कर सकते हैं जिसने जीवन खो दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेज के प्रिंसिपल से भी सवाल किया कि उन्होंने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की और माता-पिता को शव देखने की अनुमति नहीं दी गई।

सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसा लगता है कि अपराध का पता सुबह-सुबह ही चल गया था और कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस तथ्य से इनकार किया और कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देर रात तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी और कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जवाब दिया कि जांच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला था।

ज्ञात हो कि बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला था। वह पोस्ट ग्रेजुएट के दूसरे वर्ष की छात्रा थी और चेस्ट मेडिसिन विभाग में ड्यूटी करती थी। उसका शव इमरजेंसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर मिला था। महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ देश भर में रोष है और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।

 

 

और भी

UPSC की जगह RSS से हो रही भर्ती, छीना जा रहा आरक्षण : राहुल

 कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से निकाली गई भर्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार बड़े पदों पर भर्ती संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से कर रही है।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।

प्रतिभाशाली युवाओं के हक पर डाका
उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री द्वारा उन्हें शीर्ष पदों से और दूर किया जा रहा है। यह यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली युवाओं के हक पर डाका और वंचितों के आरक्षण समेत सामाजिक न्याय की परिकल्पना पर चोट है।'

इंडी गठबंधन मजबूती से विरोध करेगा
उन्होंने आगे कहा, 'चंद कॉरपोरेट्स के प्रतिनिधि निर्णायक सरकारी पदों पर बैठ कर क्या कारनामे करेंगे, इसका नया उदाहरण सेबी है, जहां निजी क्षेत्र से आने वाले को पहली बार चेयरपर्सन बनाया गया। प्रशासनिक ढांचे और सामाजिक न्याय दोनों को चोट पहुंचाने वाले इस देश विरोधी कदम का इंडी गठबंधन मजबूती से विरोध करेगा।'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आईएएस का निजीकरण आरक्षण खत्म करने की मोदी की गारंटी है।

 

 

और भी

रूस में भूकंप के बाद फटा ज्वालामुखी

 रूस में 7 रिक्टर स्केल तीव्रता के भूकंप से शेवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया है। ज्वालामुखी विस्फोट के चलते ज्वालामुखी से बड़ी मात्रा में राख निकली है, जिससे आठ किलोमीटर का पूरा इलाका राख से ढक गया है। ज्वालामुखी से बड़ी मात्रा में लावा भी निकला है। हालांकि इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शेवेलुच ज्वालामुखी रूस के तटीय शहर पेत्रोपावलोव्सक-कामचेत्सकी से 280 मील दूर स्थित है। इस शहर की कुल जनसंख्या करीब 1,81,000 है। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्सक-कामचेत्सकी शहर से 55 मील दूर और 30 मील की गहराई में स्थित था। भूकंप के चलते किसी बड़े नुकसान की अभी तक खबर नहीं है। हालांकि कई इमारतों को नुकसान हुआ है। भूकंप के चलते अमेरिका के सुनामी चेतावनी सिस्टम ने रूस के तट के करीब सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की है।

और भी

रेडियो एक्टिव एलिमेंट के लीक होने से एयरपोर्ट में हड़कंप...

 लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह रेडियो एक्टिव एलिमेंट के लीक होने से हड़कंप मच गया। यह एलिमेंट कैंसर रोधी दवाओं में था, जिसका कंटेनर लीक कर रहा था। जांच में लगे तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। मामला शनिवार का है।


अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल वाली साइड में कंटेनर की स्कैनिंग हो रही थी। इसी बीच मशीन ने बीप किया। जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।

 



मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कंटेनर को खोला जिसमें कैंसर रोधी दवाएं थीं। इन दवाओं में रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। कंटेनर लीक कर रहा था जिससे निकलने वाली गैस से कर्मियों के बेहोश होने की बात सामने आई। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने कर्मचरियों के बेहोश होने की बात से झनकार किया है। तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है साथ ही लीक हो रहे कंटेनर को सुरक्षित अलग रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। विमान सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

 



मामले पर सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि एक चिकित्सा खेप ने रेडियोधर्मी सामग्री के लिए अलार्म सक्रिय कर दिया। अलार्म के कारण का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया गया था जो जीवन या चोट के लिए कोई खतरा नहीं था। हवाई अड्डे के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई रिसाव नहीं हुआ है। इसे ठीक किया जा सकता है। अन्य तथ्य यह है कि यह अब परिवहन के लिए सुरक्षित है और विकिरण अनुमेय सीमा के भीतर है। 

 

 

 
और भी

कोलकाता कांड के विरोध में डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर, देशभर में हड़ताल

  पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान आपात सेवाएं जारी हैं, हालांकि ओपीडी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया जाएगा। आईएमए के इस हड़ताल का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। केरल, झारखंड, नगालैंड में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की खबरें आईं हैं।  


गुजरात में रेजिडेंट डॉक्टर्स का आईएमए में प्रदर्शन जारी

 


आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं।

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोकन ने कहा, देश के हर कोने से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अन्याय के खिलाफ डॉक्टर एकजुट होकर खड़े हैं। इमरजेंसी सेवाओं का ध्यान रखते हुए विरोध प्रदर्शन जारी है। हर जगह डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। हम सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की उम्मीद करते हैं, क्योंकि यह सुरक्षा का एक बुनियादी सवाल है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। न केवल डॉक्टर्स के लिए बल्कि दोश की सभी महिलाओं के लिए।

उन्होंने आगे कहा, अब सरकार को जवाब देना है। हम उनसे मौलिक अधिकार मांग रहे हैं, जीवन का अधिकार। हम प्रधानमंत्री को भी लिखेंगे। उनके हस्तक्षेप का समय आ गया है। प्रधानमंत्री को पत्र लिखना बहुत उचित रहेगा और आईएमए ऐसा करेगा।  

झारखंड में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
कोलकाता के सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से 24 घंटे की हड़ताल से झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होंने कहा, "हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं।

नागालैंड में भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी
नगालैंड में भी शनिवार को डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए जिससे राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। आईएमए नगालैंड स्टेट ब्रांच, नगालैंड इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन और इंडियन डेंटल एसोसिएशन नगालैंड स्टेट ब्रांच ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रखने की घोषणा की।

गोवा में भी हड़ताल जारी
गोवा में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों और प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर्स भी शनिवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। आईएमए गोवा के अध्यक्ष डॉ. संदेश चोडानकर ने कहा कि उनके सभी सदस्य शनिवार सुबह छह बजे से विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं जो 24 घंटे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईएमए के सदस्यों ने शनिवार को आजाद मैदान से ओल्ड गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भवन तक मौन विरोध मार्च की भी योजना बनाई है।

 

 

 
और भी

हिमाचल प्रदेश के डमराली में फटा बादल, कई इलाकों में आई बाढ़

  हिमाचल प्रदेश के डमराली में देर रात बादल फटने और तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। मामला रामपुर उपमंडल के  तकलेच उपतहसील का है। बादल फटने से तकलेच में करीब 30 मीटर सड़क का हिस्सा टूट गया। मोबाइल टावर को भी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि हुई है। सड़क और मोबाइल टावर को क्षति पहुंची है।

बिजली आपूर्ति और मोबाइल टावर बंद

 

जानकारी के अनुसार, डमराली और तकलेच में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई। जिसके कारण तकलेच के ऊपर वाले हिस्से डमराली में बादल फटने से पानी का भारी सैलाब साथ लगते नाले में आ गया। जिस वक्त यह सैलाब आया तकलेच वासियों ने इस नाले की गड़गड़ाहट साफ सुनीं। लोग घरों से बाहर निकल गए। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। डमराली स्थित मोबाइल टावर भी बंद हो गया। यहां की 6 पंचायत का मोबाइल सिग्नल प्रभावित हो चुका है।

 

कई जगहों पर टूटी सड़कें

 

एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि मौके पर टीम नहीं पहुंच पाई है क्योंकि एक जगह से  सड़क टूट गई है। लेकिन स्थानीय पंचायत प्रधान से फोन पर बात हुई  उन्होंने किसी भी प्रकार  से जान माल के नुकसान की सूचना को लेकर इंकार किया है।  

 

 

चार शव और बरामद

 

वहीं, हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 31 जुलाई को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ की घटना में चार और शव बरामद होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी पधर और शिमला के रामपुर उपमंडल में अचानक आई बाढ़ की घटना में कम से कम 23 लोग अब भी लापता हैं।

 

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि रामपुर के आसपास सुन्नी बांध और सतलुज नदी के किनारे से चार शव बरामद किए गए हैं। जिले में करीब 14 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया, जबकि पिछले छह दिनों में तीन शव बरामद किए गए हैं।

और भी

24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे देशभर के डॉक्टर्स

  कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, और इस घटना के बाद से विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस घटना के खिलाफ देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है, जो शनिवार (17 अगस्त) सुबह 6 बजे से रविवार (18 अगस्त) सुबह 6 बजे तक चलेगी।

इस दौरान, आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, देशभर में सभी एलोपैथी डॉक्टरों की सेवाएं बंद रहेंगी। इसका मतलब है कि ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, और पहले से तय किए गए ऑपरेशनों को स्थगित किया जा सकता है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई इस जघन्य घटना के बाद कोलकाता में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में गहरा आक्रोश है। बुधवार रात स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुई हिंसा के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने भी अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले, FORDA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद अपनी हड़ताल को वापस ले लिया था, लेकिन हालिया घटनाओं के बाद फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।



IMA ने इस हड़ताल के दौरान तीन मुख्य मांगें उठाई हैं: मृत महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की। IMA एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. विनय अग्रवाल ने सरकार से अपील की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।



इस हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के चलते मरीजों की परेशानियां बढ़ने की संभावना है, खासकर जो लोग अस्पतालों में इलाज के लिए पहले से निर्धारित तारीखों पर निर्भर थे। इस मामले ने देशभर में चिकित्सा समुदाय को एकजुट कर दिया है और सरकार पर दबाव बढ़ाया है कि वह स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

 

 

 
और भी

सुल्तानगंज में अगुवानी पुल का स्लैब और पिलर हुआ ध्वस्त

 बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में अगुवानी पुल का 9 नम्बर का पाया स्लैब और पिलर के साथ शनिवार की सुबह गंगा नदी में समा गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पुल तीसरी बार गिरा है. बावजूद इसके निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है.

 

गंगा नदीं में बाढ़ और तेज बहाव से पिलर संख्या 9 के ऊपर का स्ट्रक्चर का कुछ हिस्सा अचानक ढह कर पानी में समा गया.  स्ट्रक्चर जब पानी में गिरा तो लोग वहां पहुंचे. लोगों ने कहा कि यब पुल फिर गिर गया.

 

“फिर पुल गिर गया...”

 

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में अगुवानी पुल का 9 नम्बर का स्लैब और पिलर के साथ शनिवार की सुबह गंगा नदी में समा गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पुल तीसरी बार गिरा है. बावजूद इसके निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है

 

सुल्तानगंज में गिरा था पुल

 30 अप्रैल 2022 के रात में हवा के झोंके से पिलर संख्या पांच गिरा था. 4 जून 2023 को सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल के पिलर नंबर 10, 11 और 12 अचानक गिरकर नदी में बह गए थे. पुल गिरने की घटना बिहार में सियासी बवाल खड़ा कर दिया था. पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर सवाल खड़े किए थे.

और भी

अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर एकजुट

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हंगामा बरपा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच, बृहन्मुंबई मुन्सिपल (बीएमसी) महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने भयावह घटना पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया। साथ ही हड़ताल करने का एलान कर दिया है। बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस जघन्य कृत्य की पुष्टि हुई है।

बीएमसी एमएआरडी ने कहा, 'हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि अपराधियों की जल्द पहचान की जाए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए। हम फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के साथ हैं।

इसलिए 13 अगस्त 2024 यानी मंगलवार को सुबह आठ बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा वैकल्पिक/गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा करते हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल रहेगी।

 
और भी

यूथ सभा 2047: युवाओं और नीति-निर्माताओं ने भारत के भविष्य पर किया मंथन

 नेक्स्ट जेनरेशन इंडिया फेलोशिप के तहत यूएन फाउंडेशन और काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने नई दिल्ली में इंटर-जेनरेशनल टाउन हॉल ‘यूथ सभा 2047-शेपिंग इंडियाज फ्यूचर’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के भविष्य को आकार देने के लिए युवाओं, नीति-निर्माताओं, और सोशल इंफ्लुएंसर्स को एक मंच पर लाना था। यह आयोजन यूएन के "अनलॉक द फ्यूचर कोएलिशन" द्वारा समर्थित नेशनल टाउनहॉल सीरीज का हिस्सा है, जो सितंबर में यूएन के समिट ऑफ द फ्यूचर से पहले दुनिया भर के युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।


भारत के जी20 शेरपा और नेक्स्ट जेनरेशन इंडिया फेलोशिप के सलाहकार अमिताभ कांत ने अपने वीडियो संदेश में युवाओं की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी 25 साल से कम उम्र की है, और मैं युवाओं में निवेश का पूर्ण समर्थक हूं। युवा जिज्ञासु, बहादुर, और नए प्रयोग करने वाले हैं और किसी भी काम में वे जबरदस्त ऊर्जा लेकर आते हैं। इनमें से अधिकांश युवा भारत के 100 वर्ष पूरे होने के गवाह बनेंगे।”



यूएन फाउंडेशन की प्रेसिडेंट और सीईओ, एंबेसडर एलिजाबेथ कजंस ने युवाओं को भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में युवा एक अद्वितीय शक्ति हैं। एक सतत, समावेशी और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए उनकी आवाज और विचार अनिवार्य हैं।”

युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर
अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव की एसडीजी एडवोकेट, दीया मिर्जा ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर जोर देते हुए कहा, “संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) जीवन से जुड़े हैं। जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रदूषण और जैव विविधता की हानि, धरती के ऐसे संकट हैं, जो अब अमूर्त शब्द नहीं हैं।”

संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर, शॉम्बी शार्प ने कहा, “भारत के पास इतिहास की सबसे बड़ी युवा पीढ़ी है और हमें इस हिस्से को पकड़ना होगा। युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं को नीति निर्माण में शामिल करना एक शीर्ष प्राथमिकता है।”

यूथ सभा 2047 का महत्व
यूथ सभा 2047 ने 11 नेक्स्ट जेनरेशन इंडिया फेलो, छात्रों, नीति निर्माताओं, सरकारी अधिकारियों, नागरिक समाज के नेताकर्ताओं और राजनयिकों को एक मंच पर लाकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस सभा का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए युवाओं के नेतृत्व में विभिन्न

रणनीतियों पर विचार करना था।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, सीईईडब्ल्यू के सीईओ डॉ. अरुणाभा घोष, और यूएन यंग लीडर फॉर एसडीजी, रिचा गुप्ता भी शामिल रहीं।

डॉ. शमिका रवि ने कहा, “भारत में होनहार युवाओं के पास स्टार्ट-अप्स, विचार और आकांक्षाएं हैं। हमें उन्हें वास्तविकता से जोड़ने में मदद करनी होगी।”



नेक्स्ट जेनरेशन इंडिया फेलोशिप की लीड फेलो, प्राची शेवगांवकर ने कहा, “भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर भविष्य को प्रभावित करने की एक अनोखी और शक्तिशाली स्थिति में हैं।”

कला और नवाचार का प्रदर्शन
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के कलाकार और नेक्स्ट जेनरेशन इंडिया फेलो, गुरजीत सिंह ने "फैब्रिक ऑफ द फ्यूचर" नामक एक विजनरी आर्ट इंस्टालेशन प्रस्तुत किया। यह कलाकृति युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है और इसे भारत के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित कपड़ों का उपयोग कर बनाया गया है।

यूथ सभा 2047, भारत के भविष्य को आकार देने के लिए युवाओं के महत्व को रेखांकित करने वाला एक प्रमुख मंच साबित हुआ है। यह पहल न केवल भारत के लिए, बल्कि वैश्विक स्तर पर युवाओं की भूमिका को पहचानने और सशक्त बनाने का प्रयास है।

 

 

 
और भी

दूषित पानी पीने से 4 की मौत, गांव में हड़कंप

 गंगानगर सैदाबाद ब्लॉक के भदवा प्रजापति बस्ती में एक सप्ताह के अंदर चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि कुएं के दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई है। एक समाजसेवी की शिकायत पर स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है।

भदवा गांव में संजना (3), दिवाकर (10), चन्नर मुसहर (55) और मूटरी देवी (70) की दूषित पानी पीने के कारण मौत हो गई है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। दूषित पानी से मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। तब जाकर मरीजों को दवा और ओआरएस का घोल वितरित किया गया।

गांव में लोगों के बीमार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में पानी का मुख्य स्रोत एक कुंआ है। इसमें ब्लीचिंग पाउडर न डालने के कारण पानी दूषित होना बताया जा रहा है।  दूषित पानी पीने की वजह से सत्यम, सुंदरम, दिलखुश, दीपांशु, संगिता, सिंटू, शब्बू, आनंद, रितेश, रंजीत, कुसुम, लक्ष्मी, संजना, प्रकाश, गरिमा, संजीत, ललित, उर्मिला, जीत लाल, शिव, आकाश और आकांक्षा समेत कई लोग बीमार हैं। इन सभी का प्रयागराज के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

और भी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात

 नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत  दिवस सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट की।

और भी

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी को मिला बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार

गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी को अगले आदेश तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह कदम बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवार को उनके राज्य कैडर में वापस भेजे जाने के एक दिन बाद उठाया गया। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह ने इस साल जनवरी में एसएसबी महानिदेशक के तौर पर पदभार संभाला था। केंद्र सरकार ने 19 जनवरी को उन्हें एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया था। एसएसबी महानिदेश नियुक्त होने से पहले वह सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक पद पर तैनात थे।

केंद्र सरकार ने नितिन अग्रवार को तत्काल प्रभाव से हटाया

 


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल और उनके डिप्टी विशेष डीजी (पश्चिम) वाईबी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दोनों के मूल राज्य कैडर में वापस भेज दिया गया है। नितिन अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं, जबकि वाईबी खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं।

 

अग्रवाल ने पिछले साल जून में सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख का कार्यभार संभाला था। वहीं, विशेष डीजी (पश्चिम) के रूप में खुरानिया पाकिस्तान सीमा पर बल का नेतृत्व कर रहे थे। नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति (एसीसी) ने अलग-अलग जारी आदेशों में कहा कि उन्हें 'तत्काल प्रभाव से और समय से पहले' वापस भेजा जा रहा है। करीब 2.65 लाख कर्मियों वाले सुरक्षा बल बीएसएफ पर पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश के साथ लगने वाली भारतीय सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

 

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अफसरों को वापस राज्य कैडर में भेजने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब बीएसएफ के नियंत्रण वाली भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस साल ही राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, कठुआ और डोडा जिले में 22 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 11 सुरक्षाबलों के जवान हैं। हालांकि, सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात बीएसएफ ने घुसपैठ की किसी भी घटना से इनकार किया है।

और भी

वायनाड में भूस्खलन से तबाही : अब तक 256 की मौत

  केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 256पहुंच गई है। 300 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल क्षतिग्रस्त हो चुके घरों तक पहुंच रहे हैं और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू शामिल हैं। इन इलाकों के स्थानीय लोग जो किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, तबाही की भयावहता से बुरी तरह टूट चुके हैं।

सेना, वायु सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स और स्थानीय लोगों की बचाव टीमें बुधवार रात तक बचाव अभियान में जुटी रहीं और गुरुवार सुबह फिर से बचाव कार्य में लग गईं। बचाव दल अब जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

केरल के वायनाड में बचाव अभियान पर मेजर जनरल मैथ्यू ने कहा, "हम 30 तारीख की सुबह से केरल सरकार और वायनाड के लोगों की मदद के लिए यहां हैं। अब तक हमने 100 से ज़्यादा शव बरामद किए हैं, कुल मिलाकर शवों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा है। हमने इसमें 500 सैनिकों को शामिल किया है, अभी ऑपरेशन का यह तीसरा दिन है।

फंसे हुए सभी लोगों को बचा लिया गया है। अब हमें यह देखना है कि घर के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ तो नहीं है, इसके लिए हमें भारी उपकरणों की ज़रूरत है... हम बचाव अभियान में लगे हुए हैं। अभी हमारा ध्यान घर के अंदर फंसे लोगों की तलाश पर है... हम अपने डॉग स्क्वायड का भी उपयोग करेंगे

और भी

UPSC का बड़ा एक्शन: ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर का पद छीना

  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर पर कड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने पूजा खेड़कर से उनका आईएएस पद छीन लिया है और उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह जानकारी आयोग ने खुद दी है।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) में अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेड़कर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आयोग ने बताया कि पूजा खेड़कर की उम्मीदवारी को रद्द करते हुए उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दर्ज हुआ था मामला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को पूजा खेड़कर पर सिविल सेवा परीक्षा में अपनी उम्मीदवारी सुरक्षित करने के लिए विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) कोटा का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, खेड़कर की ओर से पेश एडवोकेट बीना माधवन ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल को कलेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के कारण निशाना बनाया जा रहा है।

प्रारंभिक आरोप
सबसे पहले, पूजा खेड़कर पर महाराष्ट्र में ट्रेनी अधिकारी के रूप में प्राइवेट गाड़ी में लाल बत्ती, वीवीआईपी नंबर की गाड़ी और खुद का कैबिन मांगने का आरोप लगा था। इसके बाद उनके चयन पर सवाल उठे और मामले की जांच में उनकी पोल खुल गई थी।

इस कार्रवाई से UPSC ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की धांधली या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम भविष्य के परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ ही किसी परीक्षा या चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

और भी

भूस्खलन में अब तक 143 की मौत, 128 घायल

 केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 128 घायल है। वहीं सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस ने बताया कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गई।

वह वायनाड की यात्रा कर रही थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। वायनाड भूस्खलन में 143 लोगों की मौत के बाद केरल में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वायनाड में आने वाले कुछ दिन और खराब हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि पड़ोसी मलप्पुरम, कोझिकोड और कनूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है।

और भी