हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में बवाल, बक्सर में ट्रेन पर पथराव

पटना  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को सेना में शॉर्ट कमीशन के लिए घोषित की गई अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में बवाल मच गया है। योजना का विरोध करते युवाओं ने बक्सर में ट्रेन पर पथराव किया तो मुजफ्फरपुर में सड़कों पर हंगामा किया जा रहा है। कई जगह चक्काजाम की भी खबर है।

सेना में भर्ती नियमों में बदलाव का बिहार के युवा कड़ा विरोध कर रहे हैं। सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं ने नई योजना का विरोध करते हुए पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पर बक्सर में पथराव किया। काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को रोके जाने की भी खबर है। मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों ने चक्कर मैदान व रेलवे स्टेशन के पास हंगामा किया। यहां चक्काजाम की भी खबर है। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते दिखे। यहां एनएच 28 चक्काजाम किया गया। पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध कायम है।
 
अग्निवीरों को केंद्रीय बलों व असम राइफल्स में प्राथमिकता देंगे : गृह मंत्रालय
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ के तहत चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPFs) और सेना की असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर बुधवार को यह बात कही।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अग्निपथ योजना, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी व स्वागत योग्य है। अग्निपथ योजना से प्रशिक्षित युवा आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में अपना योगदान दे पाएंगे। इस निर्णय पर विस्तृत योजना बनाने का काम शुरू हो गया ह

अग्निपथ योजना क्या है?
‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इसकी शुरुआत 90 दिन के भीतर हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा।
 
हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने तनख्वाह मिलेगी। इसमें से 70 फीसदी यानी 21 हजार रुपये उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी नौ हजार रुपये अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि सरकार भी डालेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36.5 हजार तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी।
और भी

5G स्पेक्ट्रम नीलामी को मिले केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में पांचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की दिशा में अहम फैसला किया है। मोदी मंत्रिमंडल ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी है। जानकारों के अनुसार सब सामान्य ढंग से चला तो इस साल दिवाली तक देशवासियों को 5जी दूरसंचार सेवाओं का तोहफा मिल सकता है।

20 साल तक ये सेवाएं संचालित करने के लिए जुलाई अंत तक सरकार कुल 72097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दूरसंचार विभाग के स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नीलामी में सफल बोली लगाने वालों को देश की जनता और उद्यमों को 5 जी दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम का लाइसेंस दिया जाएगा। इससे पहले आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को हरी झंडी दी थी। देश की टेलीकॉम कंपनियां लंबे समय से 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी इंतजार कर रही हैं।
 
नीलामी से 5 लाख करोड़ मिलने की उम्मीद
इसके साथ ही देश में नई दूरसंचार क्रांति की शुरुआत हो गई है। दूरसंचार मंत्रालय इसी सप्ताह से इच्छुक दूरसंचार कंपनियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करेगा। नीलामी प्रक्रिया जुलाई अंत में आरंभ की जाएगी। इसके लिए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 5 लाख करोड़ रखी गई है। इसके तहत सरकार नौ स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। यह नीलामी 20 साल के लिए होगी।
 
2500 मेगाहर्ट्ज बैंड तक के लिए कर सकेंगी आवेदन
इस नीलामी में टेलीकॉम कंपनियां, 600, से 1800 मोगाहर्ट्ज बैंड और 2100, 2300, 2500 मेगाहर्टज बैंड की नीलामी के लिए आवेदन करेंगी। भारत सरकार 5जी स्पेक्ट्रम की कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के साथ उन्नत सेवाओं को पहले ही परख चुकी है।

न अग्रिम भुगतान, न बैंक गारंटी : वैष्णव
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नीलामी में सफल रहने वाली कंपनियों को कोई अग्रिम भुगतान नहीं करना होगा। वे 20 समान किस्तों में भुगतान कर सकेंगी। उन्हें बैंक गारंटी से भी राहत दी गई है।
और भी

तय समय से पहले भर जाएंगे केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के खाली पद : धर्मेद्र प्रधान

नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरी देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एलान के तुरंत बाद ही केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने दोनों ही मंत्रालयों व संबंधित विभागों के खाली पड़े पदों को तय समय से पहले भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने किसी भी काम को तय समय से पहले पूरा करने में भरोसा रखती है। अकेले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छह हजार पद खाली हैं।

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों, केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में खाली पद भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस काम को मिशन मोड में पूरा करने के लिए कहा है। वैसे भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने पहले से मुहिम छेड़ रखी है। जिसमें सितंबर तक खाली पदों को भरने का लक्ष्य दिया गया है।
और भी

इटावा में भरत-श्रीकृष्ण के जिक्र से इशारों में दर्द बयां कर गए शिवपाल

इटावा  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मंच विशुद्ध धार्मिक समारोह का था। लिहाजा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल यादव अपने संबोधन में सीधे-सीधे राजनीतिक बातों से दूर रहे मगर, रामायण से लेकर महाभारत काल तक प्रसंगों के जरिये सबकुछ कह भी डाला। जिस तरह राम और भरत, कौरव-पांडव और कृष्ण के चुनिंदा प्रसंग उठाए, उसका राजनीतिक निहतार्थ और भतीजे पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भाई रामगोपाल यादव का नाम लिए बिना इन पर निशाना साफ था। शिवपाल इशारों में विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक की अपनी अनदेखी का दर्द बयान कर गए। वह पहले भी धार्मिक प्रसंगों के जरिये अपनी पीड़ा रख चुके हैं।

मंगलवार को सैफई तहसील क्षेत्र के ग्राम चौबेपुर में आयोजित धार्मिक समारोह में शिवाल ने कहा कि संकट से कोई बच नहीं सका है। संकट तो भगवान राम पर भी आया। राजतिलक होने जा रहा था, लेकिन कैकई के कारण उनको 14 साल वनवास का दिया गया। भरत ने राम की चरण पादुका रखकर 14 साल राजपाठ चलाया था, लेकिन किसी को भी सवाल उठाने होने का मौका नहीं दिया। माना जा रहा है, भरत के चरित्र से शिवपाल ने खुद को जोड़ा। वह यहीं नहीं रुके। महाभारत का जिक्र करते हुए बोले, कौरवों और पांडवों के बीच में महाभारत का युद्ध नहीं होता।
 
लेकिन, एक गलती के कारण युद्ध के हालात बन गए। पांडवों को जुआ नहीं खेलना चाहिए था। जुआ खेलना ही था तो दुर्योधन से खेलना चाहिए था, शकुनी से नहीं। पांडव तो केवल पांच गांव मांग रहे थे, जो उन्हें मिल गए होते तो युद्ध नहीं होता। जब युद्ध हुआ तो श्रीकृष्ण पांडवों के सारथी बने। युद्ध पांडवों ने जीत लिया। चर्चा रही कि इस प्रसंग के जरिये शिवपाल ने चुनाव के दौरान गठबंधन से लेकर सीटों की मांग की अनसुनी की पीड़ा व्यक्त की। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक धार्मिक समारोह में रहे प्रसपा प्रमुख चौबेपुर गांव के लोगो से दिल खोलकर मिले और उनकी बातों को सुना।
और भी

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 6 हजार से ज्याद नए मामले; एक्टिव केस 50 हजार के पार

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,594 नए मामले सामने आए हैं। कल यानि सोमवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में बड़ी संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि सोमवार को कोरोना के 8,084 मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले 50,548 हो गए हैं। डेली पाजिटिविटी दर 2.05 फीसद हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,21,873 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,54,30,752 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

और भी

ईडी के समक्ष लगातार दूसरे दिन पेश हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी द्वारा उनसे पूछताछ जारी है।

राहुल गांधी एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे। उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी उनके साथ थीं।

ईडी ने कांग्रेस नेता से सोमवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी से मंगलवार को दोबारा पेश होने के लिए कहा था। उधर, राहुल गांधी की पेशी पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार की तरह मंगलवार को भी प्रदर्शन किया और कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को भी कांग्रेस मुख्यालय से लगे इलाके में धारा 144 लगा रखी है।

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ईडी कार्यालयों के बाहर ‘सत्याग्रह’ किया और मार्च निकाला, जिसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि दिल्ली पुलिस की धक्कामुक्की के कारण पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम समेत उसके कई नेताओं को चोट आई हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि उसकी तरफ से कोई बल प्रयोग नहीं किया गया और पुलिसकर्मियों के कारण किसी के चोटिल होने की जानकारी उसके पास नहीं है।

ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत राहुल गांधी का बयान दर्ज कर रही है। इसी मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पेश होने के लिए कहा है। सोनिया गांधी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्वस्थ हैं और फिलहाल सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और गांधी परिवार से पूछताछ ईडी की जांच का हिस्सा है, ताकि ‘यंग इंडियन’ और ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) के हिस्सेदारी पैटर्न, वित्तीय लेन-देन और प्रवर्तकों की भूमिका को समझा जा सके। ‘यंग इंडियन’ के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं।

कांग्रेस का कहना है कि उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं तथा ईडी की कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति के तहत की जा रही है। उसने यह भी कहा है कि पार्टी और उसका नेतृत्व झुकने वाले नहीं है।

दिल्ली की एक निचली अदालत द्वारा ‘यंग इंडियन’ के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिए जाने के बाद एजेंसी ने पीएमएलए के आपराधिक प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस संबंध में 2013 में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर धोखाधड़ी की साजिश रचने एवं धन के गबन का आरोप लगाया था और कहा था कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने 90.25 करोड़ रुपये की वसूली का अधिकार प्राप्त करने के लिए केवल 50 लाख रुपये का भुगतान किया, जो एजेएल पर कांग्रेस का बकाया था।
और भी

प्रधानमंत्री ने अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती का निर्देश दिया : पीएमओ

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे मिशन मोड में काम करते हुये अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती करें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह निर्देश आया है।

बेरोजगारी के मसले पर विपक्ष की ओर से की जा रही लगातार आलोचना के बीच सरकार ने यह फैसला किया है। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और सरकार द्वारा मिशन मोड में अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया।
और भी

राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार मंगलवार को रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा की। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा।
 
इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती हो सकेंगे। इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है। इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना चीफ एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में सेना की अग्निपथ स्कीम की लॉन्चिंग मौके पर कहा कि अग्निपथ योजना का लक्ष्य सैन्य सेवा की प्रोफाइल को यूजफुल रखा जाए। इससे युवाओं की हेल्थ और फिटनेस लेवल भी अच्छा रहेगा। इस योजना के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराएगा। इससे जीडीपी ग्रोथ में सहायक होगी। बेहतर पैकेज, सेवा निधि पैकेज और डिसएबिलिटी पैकेज की भी घोषणा की गई है।

 
और भी

सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप से पैदा हुए बच्चे को भी पिता की प्रापर्टी में हक़दार माना

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अगर कोई पुरुष और महिला लंबे समय से साथ रहते हैं तो कानून के मुताबिक इसे विवाह जैसा ही माना जाएगा और उनके बेटे को पैतृक संपत्तियों में हिस्सेदारी से वंचित नहीं किया जा सकता।  ये आदेश सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने केरल उच्च न्यायालय के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि विवाह के सबूत के अभाव में एक पुरुष और महिला का नाजायज बेटा पैतृक संपत्तियों में अधिकार का हकदार नहीं है।


सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि विवाह के सबूत के अभाव में एक साथ रहने वाले पुरुष और महिला का ‘नाजायज’ बेटा पैतृक संपत्तियों में हिस्सा पाने का हकदार नहीं है। जस्टिस एस. अब्दुल नजीर और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने कहा कि यह साफ है कि अगर एक पुरुष और एक महिला पति और पत्नी के रूप में लंबे समय तक एक साथ रहते हैं, तो इसे विवाह जैसा ही माना जाएगा।  इस तरह का अनुमान साक्ष्य अधिनियम की धारा 114 के तहत लगाया जा सकता है।
और भी

गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की 39 गाड़ियों ने तीन घंटे में बुझाया…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार जूता बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में न तो कोई फंसा हुआ है और न ही किसी के हताहत की खबर है।

डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने बताया कि सुबह 4:30 बजे आग की खबर मिली थी।संकरी गली के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह चली गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की गाड़िया हैं।

और भी

अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 1 मरीज की मौत

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रोहिणी के विजय विहार स्थित ब्रह्मशक्ति अस्पताल में शनिवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। आईसीयू में आग लगने के बाद हर ओर धुआं फैल गया। अस्पताल कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल पर मौजूद 18 मरीजों को बाहर निकाल लिया, लेकिन वेंटिलेटर पर चल रहे किडनी रोगी होली (60) की दम घुटने से मौत हो गई।


एक डॉक्टर सुशील कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी से दूसरी मंजिल पर छलांग लगा दी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लगी है। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग को बुझाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था और बाहर निकलने वाले रास्ते के दरवाजे भी बंद थे। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं
दमकल विभाग के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 5 बजे ब्रह्मशक्ति अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तीसरी मंजिल पर धुआं फैला हुआ था और अफरातफरी मची थी। दमकल कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों की मदद से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन होली ने दम तोड़ दिया।
और भी

भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म मंत्र के साथ विश्व की सबसे तेज़ गति से विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा : मोदी


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म यानी सुधार, कार्य-निष्पादन और बदलाव के मंत्र के साथ विश्व की सबसे तेज़ गति से विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। अपनी वेबसाइट और नरेन्द्र मोदी ऐप के उद्धरणों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के सुधारों से व्यापार सुगमता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विकास की गति धीमी करने वाले कई पुराने कानूनों को हटा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्ष में व्यापार सुगमता और उद्यमिता बढाने के लिए किये गए सुधारों को साझा किया।

मोदी सरकार के लगातार सुधारों के कारण आज का भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में तेज़ी से विकसित हो रहा है। सुधारों के आठ वर्ष के बारे में नमो ऐप और वेबसाइट पर विकास यात्रा मॉड्यूल से और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 
और भी

स्वच्छ भारत, स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए मूल मंत्र : अनुराग सिंह ठाकुर

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री तथा युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि स्वच्छ भारत स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए मूल मंत्र है। लखनऊ में भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाड़ियों और नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हमें खेल संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। युवा कार्य और खेल मंत्री ने हजरतगंज से फिट इंडिया, क्लीन इंडिया रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण और नेहरू युवा केन्द्र के समारोह में शामिल हुए। स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा शुरू किये गए स्वच्छता अभियान से देश में बहुत बदलाव आया है और साफ-सफाई के प्रति लोगों का नजरिया बदला है।
और भी

अमनदीप सिंह गिल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रौद्योगिकी प्रतिनिधि नियुक्त

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारत के वरिष्‍ठ राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी संबंधी अपना दूत नियुक्‍त किया है। वह अंतर्राष्‍ट्रीय डिजिटल सहयोग में कार्यक्रमों का समन्‍वय करेंगे। श्री गुतेरस के प्रवक्‍ता स्‍टीफन दुजारिक ने कल यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि श्री गिल डिजिटल प्रौद्योगिकी के बारे में काफी विचारशील हैं और उन्‍हें डिजिटल प्रौद्योगिकी का फायदा लेने की ठोस जानकारी है।

अमनदीप सिंह गिल 2016 से 2018 तक जिनेवा में निरस्‍त्रीकरण सम्‍मेलन में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि थे। वे इस समय जिनेवा में अंतर्राष्‍ट्रीय और विकास अध्‍ययन के स्‍नातक संस्‍थान में अंतर्राष्‍ट्रीय डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अनुसंधान परियोजना के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी हैं।
और भी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अटल सुरंग रोहतांग का दौरा किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल सुरंग देखी। हिमाचल प्रदेश की दो दिन की यात्रा के अंतिम दिन राष्‍ट्रपति ये सुरंग देखने गये। अटल सुरंग कुल्‍लू और लाहौल स्पिति जिलों को जोडती है। लाहौल स्पिति की सिसु हवाई पट्टी पर राष्‍ट्रपति का पारम्‍परिक स्‍वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया और उन्‍हें थंका पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर राज्‍यपाल राजेन्‍द्र आर्लेकर और राज्‍य के मंत्री राम लाल मारकंडा भी उपस्थित थे।

राष्‍ट्रपति लाहौल घाटी के उत्‍तरी पोर्टल से कुल्‍लू जिले के दक्षिणी पोर्टल तक अटल सुरंग में गये। सुरंग देखने के बाद श्री कोविंद ने इसकी अत्‍यधिक उन्‍नत निर्माण पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के बुनियादी ढांचे के निर्माण से राष्‍ट्र ने और प्रगति की।
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 3 अक्‍टूबर 2020 को अटल सुरंग का उद्घाटन किया था। नौ किलोमीटर दो सौ मीटर लंबी ये सुरंग विश्‍व की सबसे बडी सिंगल ट्यूब राजमार्ग सुरंग है। यह समुद्र तल से दस हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
और भी

सोनिया और राहुल को ईडी की नोटिस के विरोध में 12 जून को देशभर में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को कड़ा विरोध जताएगी। इस मुद्दे पर पार्टी 12 जून को देशभर में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी। मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए ईडी ने राहुल को 13 जून और सोनिया गांधी को 23 जून को बुलाया है। इसके लिए ईडी ने दोनों नेताओं को समन भी जारी किए हैं। ईडी मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उनसे पूछताछ करेगी।

इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी समन जारी किया गया है। उन्हें 13 जून को ईडी के सामने पेश होना होगा। इस दिन कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहले ही रणनीति भी बना रखी है। उस दिन दिल्ली समेत देशभर में ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस कार्रकर्ता धरना-प्रदर्शन और रैली करने की तैयारी में हैं। वहीं इस केस को कांग्रेस ने भाजपा की बदले की कार्रवाई बताया है।

और भी

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के पूर्णिया भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। घटना अनगढ़ सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार के देर रात की है। किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतक सभी किशनगंज जिले के नुनिया गांव के रहने वाले थे।

शुक्रवार की देर रात 2 बजे बेटी की शादी का तिलक कर खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर स्कार्पियो गड्ढे में पलट गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्कॉर्पियो में सवार 10 में से 8 लोगों की मौत मौके पर हो गई। जबकि दो लोगों को जिंदा निकाल गया। लेकिन कुछ ही देर बाद एक और की मौत हो गयी। जिसके बाद मृतकों की संख्या 9 हो गयी। मृतक में महीनगांव के पूर्व मुखिया के एक पुत्र भी शामिल है।

मृतकों के नाम,गंगा प्रसाद यादव 60 वर्ष, संदीप लाल यादव 55 वर्ष, राम किशन यादव 70 वर्ष, मानिक शर्मा 65 वर्ष, गुलाब चन्द यादव 55 वर्ष, अमर चन्द्र यादव 25 वर्ष, कालो यादव 30 वर्ष, तनवीर आलम 25 वर्ष, करण कुमार यादव 25 वर्ष है।
और भी

देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर ध्यान नहीं दिया : मोदी

अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय तक देश की सत्ता में रहे, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं दिखाई क्योंकि इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है।

मोदी ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत वोट हासिल करने या चुनाव जीतने के लिए नहीं की है, बल्कि वह लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार चाहते हैं। नवसारी जिले के अदिवासी बहुत इलाके खुदवेल में 3,050 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद ‘गुजरात गौरव अभियान रैली’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, जिन्होंने लंबे समय तक देश पर शासन किया, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं ली क्योंकि इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा, पहले टीकाकरण जैसे अभियानों के वन क्षेत्रों में, जहां आदिवासी रहते हैं, पहुंचने में महीनों लग जाते थे। लेकिन अब उनके इलाकों में भी शहरी इलाकों के साथ-साथ ये लागू होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की खुराक मुफ्त में मिली है या नहीं?इस पर लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया। मोदी ने कहा कि गत दो दशक में गुजरात का तेजी से हुआ विकास राज्य के लिए गर्व की बात है।
और भी