हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे रोजगार मेला का शुभारंभ

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियुक्ति अभियान को लांच करने के साथ ही देश भर में 50 केंद्रीय मंत्री करीब 20 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रोजगार मेला के तहत विभिन्न प्रकार के लोगों को सरकारी नौकरियां मिलेंगीं। विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए चयनित लोगों में से कुछ को शनिवार को ही नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। जो लोग आयोजन स्थल पर उपस्थित नहीं होंगें, उन्हें डाक या ई-मेल के जरिये भी नियुक्ति पत्र भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि 50 केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार में नौकरी के लिए चयनित 19,692 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। शनिवार के लिए जारी सूची के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नियुक्ति पत्र देने के लिए जयपुर में होंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां भोपाल में, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में होंगे। सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार इंदौर, वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल मुंबई, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल गुवाहाटी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पटियाला और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में होंगी।

इसके अलावा, दिल्ली में केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह दिल्ली में नियुक्ति पत्रों का वितरण कर रहे होंगे। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को रोजगार मेला लांच कर रहे हैं। इसके तहत दस लाख लोगों को रोजगार दिया जाना है। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक समारोह में 75 हजार उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। बता दें कि पीएम ने इस अभियान के तहत दिसंबर 2023 तक 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था।

विभिन्न मंत्रालयों में होगी नियुक्ति
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को जिन चयनित 75 हजार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगे, वह अलग-अलग मंत्रालय और विभागों में कार्यरत होंगे। इनमें रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, श्रम व रोजगार मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), कस्टम, बैंकिंग आदि में रोजगार शामिल होगा।

एमपी में चार लाख से ज्यादा लोगों को मिलेंगे घर
आज धनतेरस के अवसर पर, पीएम नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश में PMAY-G के तहत 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के 'गृह प्रवेश' में भाग लेंगे। मप्र में इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है।

और भी

30 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को उभरती प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित किया जाएगा : जितेन्द्र सिंह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देशभर के तीस लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को अत्याधुनिक प्रौद्यौगिकी का इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रभावी प्रशासन और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकारी कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स और मशीन लर्निंग का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि ये प्रौद्योगिकी वस्तु और सेवाकर तथा आयकर के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उऩ्होंने कहा कि ब्लॉकचेन तकनीकी दस्तावेज और रिकार्ड सुरक्षित रखने में काफी सहायक है।

 

 

और भी

दिवाली पर 100 रेल कर्मचारियों का किया गया अभिनंदन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे वीमेन्स वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन (आरडब्लूडब्लूसीओ) की कल्याण गतिविधियों में योगदान देने पर रेल कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिये लिटिल किंगडम नर्सरी स्कूल, रेलवे क्वार्टर्स, सरोजनी नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 रेल कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया।

आरडब्लूडब्लूसीओ की अध्यक्ष श्रीमती मीना त्रिपाठी ने चयनित कर्मियों को स्मारिका और मिठाई वितरित की। रेलवे वीमेन्स वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन भारतीय रेल के तहत देशभर में फैले महिला कल्याण संगठनों की शीर्ष संस्था है, जो रेलकर्मियों तथा उनके परिवार वालों के कुशलक्षेम का काम करता है। इसके लिये यह संगठन आवश्यकता-आधारित सामाजिक/कल्याण गतिविधियों का संचालन करता है।

 
 
 

संगठन ने अपनी गतिविधियां भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में शुरू की थीं। वैसे तो संगठन का मुख्य कार्य रेल कर्मियों और उनके परिवार वालों का कुशलक्षेम है, लेकिन जब भी देश और समाज को आवश्यकता होती है, तो संगठन सेवा में जुट जाता है। संगठन पर्यावरण जागरूकता, पारिवारिक कुशलक्षेम अभियान, सीमा संकट या प्राकृतिक आपदाओं के समय सक्रियता से काम करता है। यह आज देश के अग्रणी स्वयंसेवी संगठनों में गिना जाने लगा है।

 

 

और भी

आयुर्वेद भारत की महाशक्ति, इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएं : सर्बानंद सोणोवाल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत जवाहर लाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इसे  दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रसास करना होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जेएनयू के स्‍कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्‍टडीज की ओर से किया गया था।

जेएनयू के केंद्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण आयुर्वेद को अब विश्‍व के हर कोने में पहचान मिली है। आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इस महाशक्ति को देश और विदेश में पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की हर घर में चर्चा हो, हर व्‍यक्ति आयुर्वेद की बात करे, तो आयुर्वेद का हर दिन, हर घर का अभियान सफल होगा। आयुर्वेद भरत की 5000 साल पुरानी परंपरा है और यह भारत के लिए स्‍वर्णिम अवसर है कि वह आगे आए और विश्‍व में भारत की इस प्राचीन परंपरा को स्‍थापित करे।

जवाहरलाल  विश्‍वविद्धालय के छात्रों से मुखातिब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सिद्धांत को अपनाकर जीवन में सफलता हासिल की है। छात्रों को याद रखना चाहिए कि जीवन में शिक्षा और दिक्षा गुरुओं का महत्‍व है और हमेशा इनका सम्‍मान करना चाहिए।

जेएनयू की कुलपति प्रोफसर शांतिश्री डी प‍ंडित ने कहा कि आयुर्वेद पूरी तरह से विज्ञान सम्‍मत और प्रामाणिक है और इसके वै‍ज्ञानिक पक्ष को उभारने के लिए जेएनयू महत्‍वपूर्ण शोध एवं अनुसंधान को महत्‍व दे रहा है। जेएनयू इस प्रयास को जारी रखेगा। स्‍कूल आफ संस्कृत एंड इंडिक स्‍टडीज की ओर से बताया गया कि स्‍कूल की ओर से आयुर्वेद बायोलॉजी को आगे बढ़ाते हुए अब स्‍नातकोत्‍तर पाठ़यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राकृतिक चिकित्‍सा पर भी सर्टिफि‍केट कोर्स शुरू किया जाएगा।

और भी

जक्षय शाह भारतीय गुणवत्ता परिषद के नए अध्यक्ष नामित किये गए

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष तथा सैवी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जक्षय शाह को 21 अक्टूबर, 2022 से तीन वर्षों की अवधि के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष मैकन्से इंडिया के पूर्व प्रमुख आदिल जैनुलभाई, जिन्होंने 2014 से 2022 तक आठ वर्षों की अवधि के लिए तीन कार्यकालों के माध्यम से क्यूसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का स्थान लेंगे।

जक्षय शाह को उनके विशाल उद्योग अनुभव के आधार पर नियुक्त किया गया है जो क्यूसीआई के पूर्व अध्यक्षों द्वारा स्थापित गुणवत्ता की विरासत के कार्य को और आगे बढ़ाने में योगदान देगे। श्री शाह ने 1996 में भारत के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा समूहों में से एक सैवी ग्रुप की स्थापना की और भारत में निजी रियल एस्टेट डेवेलपर्स के शीर्ष निकाय क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला।

इसके अतिरिक्त, वह एसोचैम पश्चिमी क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं  फार्मइजी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम, जो 1 लाख से अधिक दवा तथा स्वास्थ्य उत्पाद की पेशकश करता है, में सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं।

अपनी नई यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए, श्री शाह ने बताया ,  मैं माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  का मुझे क्यूसीआई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए आभारी हूं। मैं  आदिल जैनुलभाई को क्यूसीआई में उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व के तहत, इस संगठन ने प्रचुर विकास तथा प्रगति हासिल की है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि यहां से उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं। क्यूसीआई 1000 से अधिक लोगों का एक जीवंत संगठन है जो 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के जीवन में गुणवत्ता में सुधार ला रही है।

और भी

अपराध रोकने के लिए कन्वेंशनल जियो-ग्राफिक बॉर्डर से ऊपर उठकर सोचना होगा : अमित शाह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के समापन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर इंटरपोल के अध्यक्ष और सीबीआई के निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज 21 अक्टूबर का यह दिन भारतीय पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और भारत इस तिथि को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाता है।

उन्होंने कहा कि भारत की एकता और लोकतंत्र की रक्षा में 35 हजार पुलिसकर्मियों ने अपना सर्वोच्‍च बलिदान दिया है और हम भारतीय इस दिन इन अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की महामारी के बाद इंटरपोल की इस महासभा का आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण है। कोविड महामारी में दुनिया ने पुलिस के एक मानवीय चेहरे का अनुभव किया है और मानवीय चेहरे को देखकर पुलिस के लिए पूरी दुनिया ने अपनी सोच को बदला है।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 100 सालों में, इंटरपोल विश्व के 195 देशों का एक व्यापक और प्रभावी मंच बन गया है, जो पूरे विश्व में अपराधों पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री शाह ने कहा कि भारत इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में से एक है 1949 से भारत इंटरपोल के साथ जुड़ा हुआ है। आज के विश्व में इंटरपोल जैसा मंच कोऑपरेशन और मल्टीलेटरिज़्म के लिए बेहद ज़रूरी और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा विभिन्न भारतीय पुलिस बल सार्वजनिक सुरक्षा, विश्व शांति और स्थिरता के लिए, इंटरपोल के सार्थक प्रयासों और योगदान की सराहना करते हैं।

और भी

नड्डा व शाह ने की भाजपा नेताओं से मुलाकात

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने और राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने के लिए राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राज्य संगठन महासचिव चंद्रशेखर, ओम प्रकाश माथुर, राज्य सह प्रभारी विजया राहतकर और संघ मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा राज्य कोर कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

पार्टी नेताओं ने गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर उसे घेरने पर बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य के नेताओं से कहा गया कि, पार्टी के भीतर गुटबाजी के मुद्दे को सुलझाएं और अशोक गहलोत सरकार को घेरने के लिए एकजुट हों। कोर कमेटी की बैठक के बाद नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इसके बाद राज्य पदाधिकारियों की तीसरी बैठक हुई, जिसमें कोर कमेटी में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही उम्मीद है कि राजस्थान को लेकर पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पार्टी आलाकमान चाहे अशोक गहलोत या सचिन पायलट का पक्ष लें, लेकिन यह तय है कि राजस्थान कांग्रेस में खटपट जरूर शुरू हो सकती है और ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

और भी

पीएम मोदी ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का किया शुभारंभ

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पीएम मोदी ने रोजगार मेले कार्यक्रम के दौरान कहा कि आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता, इतनी क्षमता आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80,000 से अधिक हो चुकी है। आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।

बीते वर्षों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं। ये करोड़ों महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद देशभर में बिक्री कर रही हैं, अपनी आय बढ़ा रही हैं। रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। 

 

और भी

भगोड़े नीरव मोदी की 39 संपत्तियां होंगीं जब्त, ईडी को मिली अनुमति...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार को भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की 39 संपत्तियों को जब्त करने की अनुमति ईडी को दे दी। कोर्ट ने नीरव मोदी और उसकी कंपनियों द्वारा गिरवी रखी गई नौ संपत्तियों की मांग करने वाले पीएनबी के आवेदन को भी अनुमति दे दी है। नीरव को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने दिसंबर 2019 में भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम-2018 के तहत भगोड़ा घोषित किया था।


इससे पहले इस साल जुलाई में ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी की कंपनियों के समूह की करीब 253.62 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई इस संपत्ति में रत्न और आभूषण के अलावा 30.98 मिलियन अमेरिकी डालर और 5.75 मिलियन हांगकांग डालर शामिल थे।

बता दें कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से 6498. 62 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया था। फिलहाल वह लंदन की एक जेल में है। भारत सरकार उसे वापस लाने को प्रयासरत है। जांच के दौरान, पूर्व में ईडी ने भारत और विदेशों में नीरव मोदी और सहयोगियों की 2,396.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया था।

 

 

और भी

प्रदेश में होगी 29 हजार शिक्षकों की भर्ती, तैयारी जोरों पर

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार स्कूलों की स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दूसरे राज्यों की तुलना मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पाई गई है। प्रदेश में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या बहुत कम है।


लेकिन अब शिक्षकों की कमी का कलंक हटाने के लिए लोक शिक्षा संचालनालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत अब जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसके तहत उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रथमिक शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने आदेश दे दिए है। जिसके बाद लोक शिक्षा संचालनालय जोरो-शोरो से तैयारियों में जुट गया है।

नवंबर में शुरू होगी प्रक्रिया
सरकारी स्कूलों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत जल्द ही मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को नए शिक्षक मिलने जा रहे है। आगामी शिक्षा सत्र में 29 हजार नए शिक्षक मिलेंगे। जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिसके तहत हजारों शिक्षकों की रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।

सरकार ने शिक्षक और सरकारी स्कूलों तो देखते हुए फैसला लिया है। जिसके तहत उच्च-माध्यमिक शिक्षक के 11 हजार पदों पर भर्ती होगी। 18 हजार प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। आपको बता दें भर्ती की प्रक्रिया नवंबर से शुरू होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के तहत की ये भर्ती की जाएगी।
 

 

और भी

डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मुसम्बी का जूस, मौत के बाद हंगामा...

 प्रयागराज (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी में प्रयागराज शहर के झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर में प्लेटलेट्स चढ़ाने के दो दिन बाद मरीज की मौत से हंगामा मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स के नाम पर डॉक्टरों ने मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर सीएमओ अस्पताल को सील कर दिया। दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोप गलत हैं। मरीज को 16 अक्तूबर को ही रेफर कर दिया गया था। रेफर करने के दो दिन बाद मौत हुई है।

बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू के कारण 14 अक्तूबर को पीपल गांव के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। वहीं 16 अक्तूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर डॉक्टरों ने पांच यूनिट का इंतजाम करने को कहा। देर रात तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी।

इसके बाद 17 अक्तूबर की सुबह मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 19 अक्तूबर को प्रदीप की मौत गई। प्रदीप के साले सोहबतियाबाग के सौरभ त्रिपाठी ने जार्जटाउन में इस मामले की शिकायत की। उनका कहना था कि अस्पताल के ही कुछ लोगों ने उन्हें पांच हजार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से प्लेटलेट्स दी। यह भी कि प्लेटलेट्स के बैग पर एसआरएन अस्पताल का टैग लगा हुआ है।

सौरभ ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही देर में मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक भी पहुंच गया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. नानक सरन को कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ बृहस्पतिवार को अस्पताल को सील करते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बची हुई प्लेटलेट्स ड्रग विभाग की लैब में जांच के लिए भेजी गई है।

प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में तत्काल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है एवं प्लेटलेट्स पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है।
- ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

मुझे पैथोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. वत्सला मिश्रा ने बताया कि प्लेटलेट्स अस्पताल से नहीं ली गई है। यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। इसी तरह बेली का टैग लगा ब्लड कुछ दिनों पहले पकड़ा गया था।
- डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

मुझसे अस्पताल प्रशासन ने आठ यूनिट प्लेटलेट्स की मांग की थी। अस्पताल के संचालक सौरभ मिश्रा व उनके पुत्र ने प्रति यूनिट पांच हजार रुपये के हिसाब से पांच यूनिट प्लेटलेट्स दी। जब प्रदीप की हालत बिगड़ी तो उन्हें रेफर कर दिया गया।
- सौरभ त्रिपाठी, पीड़ित परिजन

मरीज पहले से हृदय रोगी था। प्लेटलेट्स स्वरूप रानी अस्पताल से मंगाई गई है। वहां के कागज व रसीद मेरे पास हैं। मरीज की मौत रेफर होने के दो दिन बाद हुई है। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।
- सौरभ मिश्रा, संचालक, ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर

मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सीएम के निर्देश पर तत्काल अस्पताल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा प्लेटलेट्स के सैंपल को जांच के लिए ड्रग विभाग की लैब में भेजा गया है।
- डॉ. नानक सरन, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज।

और भी

दिसंबर से जनवरी के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएगी केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि 16वीं केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा - सी.टी.ई.टी. दिसम्बर से जनवरी के बीच ऑनलाइन संचालित होगी। परीक्षा की निश्चित तिथि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्रक में दी जाएगी।

सी.बी.एस.ई. की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस महीने की 31 तारीख से शुरू होगी और अगले महीने की 24 तारीख तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट सीटीईटी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर आवेदन किया जा सकता है।

और भी

पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर में हिमाचली परिधान में नजर आये

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को  केदारनाथ मंदिर में पूजा की । इस मौके पर पीएम मोदी हिमाचली परिधान में नजर आये। ये परिधान पीएम को चंबा हिमाचल की एक महिला ने गिफ्ट किया था। साथ में हिमाचली टोपी पहने हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों में पूजा-अर्चना की। श्री मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए 34 अरब रुपये से अधिक की संपर्क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाएं शामिल हैं।

 
 
 

श्री मोदी लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी मौसम के अनुकूल सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। इन परियोजनाओं से गढ़वाल क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री चमोली जिले के माणा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

 

 

और भी

जून 2023 में चन्‍द्रयान-3 भेजने की तैयारी कर रहा है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो अगले वर्ष जून में चन्‍द्रयान-3 भेजने की तैयारी कर रहा है। चन्‍द्रयान भेजने का यह इसरो का तीसरा मिशन है। दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में इसरो के अध्‍यक्ष एस.सोमनाथ ने बताया कि चन्‍द्रयान-3 प्रक्षेपण के लिए बिल्‍कुल तैयार है। यह पहले भेजे गए चन्‍द्रयानों से ज्‍यादा बेहतर और मजबूत है।

श्री सोमनाथ ने बताया कि इसरो ने गगनयान के लिए 'एबोर्ट मिशन' की पहली परीक्षण उड़ान की तैयारी कर ली है। इसे अगले वर्ष के शुरू में अंतरिक्ष में भेजा जायेगा। यह देश का पहला अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद होगा। उन्‍होंने कहा कि इसरो ने वर्ष 2024 के अंत तक दो अंतरिक्ष यात्रियों को कक्ष में भेजने की तैयारी की है।  'एबोर्ट मिशनों' और अंतरिक्ष यात्री रहित परीक्षण प्रक्षेपण की सफलता के बाद इस योजना पर अमल किया जायेगा। 


 

और भी

फ्रांस के राष्ट्रपति सहित दस राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी की पहल मिशन-लाइफ का समर्थन किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैंक्रा सहित दस राष्‍ट्राध्‍यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अनूठी पहल मिशन लाइफ का समर्थन किया है। मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक जन-आंदोलन है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जबकि दुनिया को बढ़ते हुए भू-राजनीतिक तनावों का सामना करना पड़ रहा है, हमारे पास मतभेद भुलाकर सहयोग का रास्‍ता चुनने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं है। उन्‍होंने कहा कि कोई राष्‍ट्र अकेले वैश्विक चुनौतियों, और खासकर जलवायु परिवर्तन की समस्‍या से अकेले नहीं निपट सकता। उन्‍होंने कहा कि लाइफ पहल इस दिशा में सहयोग मजबूत बनाने का हिस्‍सा है।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी ऐसे ही विचार व्‍यक्‍त करते हुए कार्यक्रम का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लाइफ पहल में हिस्‍सा लेकर खुशी हो रही है। उन्‍होंने भारत के नेतृत्‍व की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्‍य पर्यावरण अनुकूल विकल्‍प अपनाने और जीवन को स्‍थायित्‍व प्रदान करने में लोगों की सहायता करना है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनके देश को लाइफ जैसे अग्रणी आंदोलन का समर्थन करने का अवसर प्रदान करने के लिए आयोजक का आभार व्‍यक्‍त किया।

 
 
 

मॉरिशस और जॉर्जिया के शासनाध्‍यक्षों और मालदीव तथा गयाना के राष्‍ट्राध्‍यक्षों ने भी लाइफ पहल का स्‍वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन लाइफ अर्थात पर्यावरण के लिए जीवनशैली का शुभारम्‍भ गुजरात के एकता नगर में स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी परि‍सर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की उपस्थिति में किया था।

और भी

इस वित्तीय वर्ष 900 मिलियन टन हो जाएगा भारत का कुल कोयला उत्पादन : प्रल्हाद जोशी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अगले दो वर्ष में कोयला आयात बंद करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। नई दिल्ली में एक समारोह में श्री जोशी ने कहा  कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान देश का कुल कोयला उत्पादन 900 मिलियन टन हो जाएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में कोयला और खनन क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि खनन अन्वेषण के नियमों में छूट इस दिशा में एक कदम है।

श्री जोशी ने नई दिल्ली में एक समारोह में खनिज और ऊर्जा संसाधनों के संपदा खातों का संकलन जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश में खनिज संपदा का अब तक का पहला संकलन है। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट  विभिन्न राज्यों में खनन संसाधनों की पूरी तस्वीर प्रदर्शित करेगी। रिपोर्ट के महत्व को उजागर करते हुए श्री जोशी ने कहा कि यह रिपोर्ट खनिज और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट आंकड़ों के अधिक प्रणालीबद्ध तरीके से उपयोग को सुचारू बनाने और हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ने में सहायक होगी।

और भी

खान मंत्रालय के सचिव ने एचसीएल के विशेष अभियान 2.0 पहल की सराहना की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एचसीएल के सीएमडी अरुण कुमार शुक्ला ने खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज के साथ निदेशकों, सीवीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आज कोलकाता स्थित एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय के पहले दौरे पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक विस्तृत प्रस्तुति में खान मंत्रालय के सचिव को कंपनी की चालू परियोजनाओं के साथ-साथ संपूर्ण गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस बैठक के दौरान विवेक भारद्वाज ने एचसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की और सभी से उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

 

इस समीक्षा बैठक के बाद विवेक भारद्वाज ने चालू सफाई अभियान, कबाड़ के निस्तारण और पुरानी फाइलों की छंटाई का जायजा लेने के लिए एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय- तामरा भवन के बेसमेंट क्षेत्र का दौरा किया। श्री भारद्वाज के साथ खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव उपेंद्र सी. जोशी भी थे। खान मंत्रालय के सचिव ने दशकों से जमा हुए कबाड़ के निस्तारण के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह न केवल राजस्व उत्पन्न करेगा, बल्कि कार्य स्थान को भी स्वच्छ करेगा, वातावरण में सुधार करेगा और सभी को प्रेरित करेगा। जैसा कि कहा जाता है, स्वच्छता, धार्मिकता के नजदीक है। 

 

विशेष अभियान 2.0 पहल के तहत एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय लगभग 7.5 टन धातु कचरे के निपटान की प्रक्रिया में है। इससे पहले कोलकाता स्थित एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय ने 2,248 पुरानी फाइलों को सावधानीपूर्वक हटाया था और 16,220 को आर्काइव किया था। इस कार्यालय ने जुलाई, 2022 में लगभग 4.6 टन वजन के बेकार कागज और प्लास्टिक आदि का निस्तारण किया था।

 

विवेक भारद्वाज ने खान मंत्रालय की ओर से प्रशासनिक, नीति और वित्तीय मामलों में हर संभव सहायता व सहयोग देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कंपनी के शानदार भविष्य के निर्माण के लिए एचसीएल कर्मियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर प्रोत्साहित किया। 

और भी

एनएसआईसी ने फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के साथ किया एमओयू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनएसआईसी ने फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे नई दिल्ली में एडिटिव ( योगशील ) प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड ( एनएसआईसी ) तथा फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन ( एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए जाने के अवसर पर उपस्थित थे। सचिव ( एमएसएमई ) बी. बी. स्वैन, एनएसआईसी के सीएमडी गौरांग दीक्षित तथा संयुक्त सचिव ( एसएमई ) सुश्री मर्सी इपाओ भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। एमओयू पर एनएसआईसी के सीजीएम -एसजी ( टेक/एमआईएस ) श्री नवीन चोपड़ा द्वारा हस्ताक्षर किया गया।

श्री राणे ने कहा कि एनएसआईसी और फिलिप्स इंडिया के बीच इस एमओयू पर हस्ताक्षर एडिटिव ( योगशील ) प्रौद्योगिकियों में कुशल श्रमबल तैयार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम होगा जोकि विनिर्माण का भविष्य है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकती हैं और इस आगामी क्षेत्र में एमएसएमई के लिए उत्कृष्ट अवसरों का सृजन कर सकती हैं।

और भी