क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

वाहन चालकों और शराबियों पर चला पुलिस का डंडा...

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर में दुपहिया वाहनों के अमानक साइलेंसरो और शासकीय शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अंबिकापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल में अमानक साइलेंसर लगाने वालों का चालान काटा, तो वहीं सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी नहीं बख्शा।

अतिरिक्त पुलिस यूअधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे प्रशिक्षु उप पुलिस डा. प्रशांत देवांगन एवं यातायात प्रभारी  जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान शहर के घड़ी चौक, गांधी चौक, चौपाटी के आसपास संयुक्त पुलिस टीम ने 14 बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी, जिसमें से 5 साइलेंसर अमानक पाए गए। अवैध साइलेंसरो को निकलवाकर जप्त किया गया और नियमों के आधीन सामान्य साइलेंसर लगाने के पश्चात  चालानी कार्यवाही कर सख्त हिदायत दी गई।

 

संयुक्त पुलिस टीम ने शासकीय शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के विरुद्ध 2 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई  की।

 



कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी गांधी नगर निरीक्षक कलीम खान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको, उप निरीक्षक आर. पी. साहू, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक विनोद बारी, आरक्षक  असलम, रिंकू गुप्ता, अनिल परिहार, उमाशंकर साह, रितेश गोस्वामी, रामजी खलखो, विजय सिंह, प्रेमचंद राजवाड़े, देवेंद्र पाठक शामिल रहे।

 

 

और भी

नंबर बदलकर बेचते थे ट्रक, शातिर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दूसरे राज्यों से चोरी किए, किराए पर लिए ट्रकों के नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय है, और इस गिरोह में आरटीओ एजेंट की शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 20 ट्रक भी (कीमत 5 करोड़) बरामद किया गया है। शातिर आरोपी लीज पर लिए ट्रक या फिर चोरी किये गए ट्रकों की डेंटिंग पेंटिग और परिवहन विभाग के कर्मचारियों से फर्जी दस्तावेज तैयार कर इन ट्रकों को रायपुर सहित कई अन्य राज्यों में बेच दिया करते थे। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बिहार, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद के रहने वाले है।

जानकारी के मुताबिक, खमतराई थाना क्षेत्र में उत्तरप्रदेश मऊ निवासी अनुज कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करता है और 15 अक्टूबर को पटना बिहार निवासी ट्रांसपोर्टर नागेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा उसके ट्रक को 80,000 रूपये प्रतिमाह किराया पर लिया था। इसी दौरान 14 नवंबर को शाम 5.38 बजे किसी शेख मकसूद निवासी बिलासपुर का फोन आया। उसने फोन पर उसके ट्रक वाहन के संबंध में पूछा और बताया कि उसके ट्रक को ट्रांसपोर्टर एनके सिन्हा द्वारा परिचालन करना बताया गया। शेख मकसूद द्वारा प्रार्थी को बताया गया कि भनपुरी स्थित यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा उसके ट्रक को बेचने आया है। शेख मकसूद द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगने पर यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा आनाकानी कर रहा है।

इस बात की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक पीड़ित अनुज कुमार सिंह 16 नवंबर को रायपुर आया और भनपुरी स्थित उपेन्द्र शर्मा के यार्ड जाकर देखा तो प्रार्थी के वाहन टाटा मोटर्स क्रमांक यूपी 54 टी 9806 का डेंटिंग पेटिंग किया अजा रहा है। पीड़ित ने देखा उसके वाहन का डाला को काटकर लगभग आधा कर दिया गया और नंबर प्लेट भी बदल दिया गया।

ट्रक मालिक द्वारा अपने वाहन के संबंध मे यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा से पूछताछ की तो यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा ने ट्रक को गाड़ी को अशोक अग्रवाल, सुब्बू काजी उर्फ सोनू खान से खरीदना बताया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक ने अनुज कुमार सिंह, ट्रांसपोर्टर नागेन्द्र कुमार सिन्हा, भनपुरी स्थित यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, सुब्बू काजी उर्फ सोनू खान द्वारा षडयंत्र कर कूटरचित कर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया। थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 988/22 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इधर एस मामले को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और ASP अभिषेक माहेश्वरी, खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए।

उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के नेतृत्व मे निरीक्षक रोहित मालेकर सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना खमतराई पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। इस बीच भनपुरी स्थित रिंग रोड 2 मे उपेद्र शर्मा और अशोक अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शाहबुद्दीन काजी उर्फ सब्बू काजी उर्फ सोनू खान एवं अन्य उनके साथीगणों के साथ मिलकर चोरी व फर्जी तरिके से दस्तावेज तैयार कर सस्ते में ट्रक को बेच देते थे। आरटीओ एजेण्ट से मिली भगत कर चोरी की ट्रकों को छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन कराकर यहां के स्थानीय ट्रांसपोटर्स को विक्रय कर मोटा लाभ कमाते थे।

आरोपी ने पूछताछ में ये भी बताया कि इन ट्रकों को वे मुजफ्फरपुर बिहार के कुछ बड़े ट्रांसपोटर्स, एजेण्टों व दलालो के माध्यम से खरीदते थे। मुजफ्फरपुर बिहार के ट्रांसपोटर्स व दलाल के द्वारा ट्रकों को उत्तर प्रदेश व बिहार के ट्रक मालिकों से लीज पर ली जाकर एवं कुछ चोरी के ट्रको का महाराष्ट्र ,बिहार व छत्तीसगढ़ के ट्रक के चेचीस नम्बर बदलने मे माहिर व्यक्तियों के द्वारा चेचीस नम्बर बदलवाया जाता था। जिसके बाद नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश, बिहार व उत्तर प्रदेश के स्थानीय आरटीओ एजेण्ट के माध्यम से ट्रक वाहनों का फर्जी दस्तावेज तैयार किया जाता था और उक्त ट्रकों को छत्तीसगढ़ व आस-पास के प्रदेशो के आर.टी.ओं. में रजिस्ट्रेशन कराकर छत्तीसगढ़ लाकर ट्रक के बाॅडी में परिवर्तन कर, डेंटिंग पेटिंग कर उसका हुलिया बदलकर तथा आर.टी.ओं. में नाम ट्रांसफर करा कर यहां के स्थानीय ट्रांसपोटर्स को बेचा जाता था। इस काम के लिये पूर्व में परिवहन विभाग में आर.टी.ओ. एजेण्ट के रूप में कार्यरत् अशोक अग्रवाल के माध्यम से पूर्ण दस्तावेज तैयार कराया जाता था।

आरोपियों के कब्जे से 20 से अधिक ट्रक (पांच करोड़ बीस लाख रूपये) से भी अधिक राशि को बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
उपेन्द्र शर्मा पिता रामनाथ शर्मा उम्र 43 साल निवासी कृषक नगर जोरा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
अशोक अग्रवाल पिता हरीशचंद्र अग्रवाल उम्र 65 साल निवासी वसुंधरा नगर भिलाई थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग।
शाहबुद्दीन अहमद काजी उर्फ सब्बू काजी उर्फ सोनू खान पिता महरूम डाॅक्टर सईउद्दीन काजी उम्र 44 साल निवासी रजा मस्जिद के सामने स्टेशन पारा वार्ड नं.13 महासमुंद जिला महासमुंद।
राजेश यदु उर्फ ओमप्रकाश पिता बलदाउ राम यदु उम्र 40 साल निवासी आजाद मार्केट, अंगोरी बार के पीछे भिलाई जिला दुर्ग।
नारायण दास रोहरा पिता टिल्लू मल रोहरा उम्र 61 साल निवासी सेक्टर 04 देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर।
सत्येन्द्र कुमार पिता एकनाथ सिंह उम्र 42 साल निवासी यादव नगर गली नं. 01 भगवानपुर थाना लहर जिला मुजफ्फरपुर बिहार।

और भी

पुलिस को महादेव एप के खिलाफ मिला करोडो के लेनदेन का हिसाब, दिल्ली से 16 हुए थे गिरफ्तार

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग पुलिस ने  महादेव एप से आनलाइन सट्टा खेलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार करके दुर्ग  ले आयी है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह गिल, सर्वजीत सिंह, चंद्रभूषण साहू, आकाश चौधरी,नवीन कुमार बंजारे, मोनिश सोनवानी, मोह.गुलरेज, जयंत सेन, अभिषेक साहू, मोहम्मद सोहेल खान, रोशन सिंह, रविंदर सिंह, आनंद ठाकुर, राहुल मांझी, महावीर सिंह और करन धनकर के रूप में की है। 

 
 
 

 पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित साकेत नगर में महादेव एप के दो दफ्तरों से इन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 नग लेपटॉप, 30 नग मोबाईल, 5  नग ब्रॉडबैण्ड , 2 नग एटीएम कार्ड, 13 नग सिम कार्ड, 3 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 1 नग पासबुक, 5 नग चेकबुक, 1 नग टेबलेट, क्रेडिट कार्ड, 2 नग वाईफाई ब्राडबैंड जप्त किया है। पुलिस ने कहा कि विभिन्न बैंकों के 27 से अधिक खातों के माध्यम से सट्टे के करोडो रूपए का लेने-देन किया जा रहा था।

 

 

और भी

जाली नोट खपाने वाले 2 गिरफ्तार, 500-200 के नोट बरामद...

 कोंडागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में लगातार जाली नोट मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने ओडिशा और कांकेर से पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 500 रुपए का 13, 200 रुपए का एक नकली नोट, 3 मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है। दरअसल 500 रुपए के जाली नोट मिलने पर थाना इरागांव में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। न्यायालय के आदेश पर आरोपी असगर अली निवासी ओडिशा एवं नब्बू खान निवासी कांकेर को जेल भेजा गया।

प्रार्थी रोहित कुमार कौषिक पिता सुखनंदन कौशिक ने थाना धनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दीपावली के समय ग्राम बिंझे स्थित उसके फनीर्चर दुकान में 500 के 2 नोट नकली जैसा मिला तब वो गांव में अन्य लोगों से चर्चा किया। गांव के अनिल आंचले के किराना दुकान में 500 के 2 नोट नकली जैसा, जुनू राम मरापी के किराना दुकान में 500 के 1 नोट नकली जैसा एवं साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचने का धंधा करने वाले नरसू नाग के पास 500 के 2 नोट नकली जैसा मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति ने सामान खरीदने के बदले में असली नोट के साथ नकली नोट देकर खरीदीकर ठगी की थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ईरागांव में अपराध दर्ज किया गया था।

 
 
 

जिले में जाली नोट मिलने की गंभीर घटना को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जाली नोट गिरोह के सदस्यों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। एडिशनल एसपी कोंडागांव शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। पतासाजी के दौरान मुखबीर ने नकली नोट के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना दी, जिस पर आरोपी असगर अली पिता सज्जाद अली, कोरापुट ओडिशा एवं नब्बूखान पिता अब्दुल हाकिम खान कांकेर को गुरुवार को गिरप्तार किया गया। मौके पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 500 और 200 रुपए का नकली नोट जब्त किया गया।

 

 

 
और भी

90 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आबकारी विभाग  ने अवैध शराब  रखने और बेचने  वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा हैं।    

वृत्त कांकेर के अमले ने आरोपी लीलेश जैन, पिता शिवलाल जैन ग्राम सरंगपाल के मकान की तलाशी ली। तलाशी में 50 लीटर और 40 लीटर के जरकीन में 90 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिली। आरोपी लीलेश जैन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेताम, मुख्य आरक्षक उत्तम नाग, आरक्षक दुर्गा प्रसाद पटेल एवं नारायण कुलदीप का योगदान रहा।

 

 

और भी

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , क्षेत्र में मची हडक़ंप

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के विवेकानंद स्कूल के सामने बस्ती में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मूलत: बालोद के डौंडीलोहारा की रहने वाली युवती के घातक कदम उठाए जाने से मोहल्ले में हडक़ंप मच गया। युवती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं पिछले दिनों टीईटी भी पास किया था।

खबरे और भी :- जंगल में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार  रूपेश्वरी सोम नामक युवती एक साथी युवक के संग पिछले डेढ़ माह से विवेकानंद स्कूल के सामने बस्ती के एक मकान में किराए में रह रही थी। वह प्रतिभागी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आज सुबह उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा गया।

खबरे और भी :-युवती ने पंखे में फांसी लगाकर दी जान ,क्षेत्र में सनसनी

घटना के बाद उसके संग रहने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इसकी जानकारी मृतका और हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों को जानकारी थी।

खबरे और भी :-युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी सगाई करने की तैयारी में थे। संभवत: दो दिन बाद सगाई होने वाली थी। माना जा रहा है कि सगाई करने वह राजी नहीं थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

और भी

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सट्टा खिलाते 9 सटोरिए गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान एक तहत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नगदी 5,965/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है। सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली, गंज, टिकरापारा, गोलबाजार एवं मुजगहन में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम
घनश्याम शर्मा पिता गुप्तेश्वर शर्मा उम्र 43 वर्ष साकिब पचपेड़ी नाका सर्वाेदय नगर थाना न्यू राजेंद्रनगर रायपुर।
राकेश कनौजे पिता दुर्याेधन कनौजे उम्र 40 वर्ष साकिन काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
मुकेश सागर पिता बलवंत सागर उम्र 35 वर्ष साकिन आमानाका कुकुरबेड़ा थाना आमानाका रायपुर।
अशोक जाल पिता तरुण जाल उम्र 38 वर्ष साकिन नेहरू नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
जय तांडी पिता स्व. सुखराम तांडी उम्र 40 साल साकिन नेहरू नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
महेन्द्र ध्रुव पिता कार्तिक ध्रुव उम्र 32 साल निवासी साहूपारा भाला चौक के पास थाना गंज रायपुर।
मनोज बेहरा पिता रवि बेहरा उम्र 30 साल निवासी कुशालपुर संतोषी चौक थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
होमलाल जांगड़े पिता हेमंत जांगड़े उम्र 26 साल निवासी ग्राम तूता थाना राखी रायपुर।
शिवचरण चेलक पिता सुरेश चेलक उम्र 26 साल निवासी ग्राम बनरसी थाना माना कैम्प रायपुर।

और भी

दुर्गन्ध ने खोला हत्या का राज, हत्यारा गिरफ्तार...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलासपुर में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को 2 दिन तक छुपा कर रखा। लेकिन दुर्गन्ध ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष साहू ने दो दिन पूर्व दयालबंद के सिटी फार्मेसी में भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह की हत्या कर उसके शव को अपने ऑफिस में छुपा रखा था। शव से दुर्गन्ध आने के कारण आरोपी अपनी हुंडई सैंटरो कार में भर कर कस्तूरबा नगर अपने घर ले आया कार के पीछे में शव को रखा था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आरोपी युवक आशीष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ जारी है, प्रारंभिक बातचीत में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, जल्द ही इसका खुलासा होगा।

 

 

 
और भी

शादी का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले  45 साल की महिला से दोस्ती कर रेप करने वाले 28 साल के शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पत्नी उसकी बच्ची को छोड़कर चली गई, जिसकी देखरेख करने के लिए उसने महिला को काम करने के लिए रखा था। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने महिला से बोला कि तलाक के दस्तावेज दिखाओ तब, तुमसे शादी करूंगा। इससे परेशान होकर महिला ने केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में रहने वाला पूरन साहू (28) लिंगियाडीह में रहता है और पान ठेला चलाता है। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसकी एक बच्ची हुई। करीब साल भर पहले उसकी पत्नी दूधमुंही बच्ची को छोड़कर गायब हो गई। तब उसने अपनी बच्ची की देखरेख करने के लिए सरकंडा क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला को बतौर आया काम पर रखा।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह युवक के घर काम करने जाती थी और उसकी बच्ची की देखरेख करती थी, तब युवक ने दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने शादी करने का वादा किया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद से वह शादी करने के लिए झांसा देता रहा और शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला ने जब उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब वह मुकर गया।

और भी

प्रेमिका की ख्वाहिश पूरी करने युवक ने चाचा को उतारा मौत के घाट

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक युवक ने अपने वृद्ध चाचा के पहले हाथ पांव बांध दिए और उसके बाद उसके सिर पर पत्थर के कुचल कर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात में युवक की नाबालिग प्रेमिका ने भी पूरा-पूरा साथ दिया। इस पूरी वारदात महज तीन हजार रुपए के लिए हुई। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

खबरे और भी :- तालाब में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी

 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीताम्बर चौहान पिता धरम चौहान उम्र 22 वर्ष ग्राम मेढऱमार थाना लैलूंगा का निवासी है। वह बीते दिनों लैलूंगा क्षेत्र की लड़की को भगाकर साथ रखा था। उसका चाचा रामकुमार गांव मेढऱमार घर में आया तो बोला कि लड़की को इंदिरा नगर तमनार के पुराने मकान में रखो और रामकुमार के कहने पर तीनों तमनार इंदिरा नगर मकान में आए। 15 नवंबर घटना की रात को चाचा के साथ शराब पिया। वहीं युवक ने बताया कि उसका चाचा रामकुमार तीन हजार रुपए चोरी कर छुपा लिया था।

 

काफी पूछने पर भी नहीं बताया। तब प्रेमिका के साथ मिलकर चाचा का हाथ पैर को रस्सी से बांधकर मारपीट करते हुए पूछताछ किए। इसके बाद भी नहीं बताने पर दोनों ईट से रामकुमार के सिर में कई बार मारे तब वह मर गया। घर में सब तरफ खून बिखरा पड़ा था। ऐसे में वे एक कपड़ा से खून के निशान को साफ किए और उस कपड़े को पॉलीथिन में डालकर तमनार से लैलूंगा भागते समय इंदिरानगर के तालाब में फेंक दिए।

जब्त किए गए कपड़े और रस्सी

आरोपी के मेमोरेंडम पर थाना प्रभारी तमनार द्वारा स्थानीय युवकों की मदद से तालाब में खोजबीन कर कपड़ा को तालाब से सुरक्षित बरामद किया गया है और आरोपी के घर में घटना के समय पहने कपड़े शर्ट, जींस और स्वेटर, पीले रंग की दो रस्सी जब्त किया गया है। आरोपी पीताम्बर चौहान पिता धरम चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मेढऱमार थाना लैलूंगाव उसकी नाबालिग प्रेमिका को हत्या के अपराध में पकड़ा गया है।

 

 

और भी

तालाब में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का  करीब 3 किलो मीटर दूर धनेली गांव के होटल धनराज के सामने लाश मिली है। हाइवे के दूसरी तरफ स्थित तालाब में डेडबॉडी देख इलाके में सनसनी फैल गई। सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित बंधवा तालाब में सर्वप्रथम मजदूरी करने जा रही महिलाओं ने शव को देखा. सूचना मिलते ही सीएसपी उरला राजीव शर्मा मौका मुआयना करने पहुंचे।

खबरे और भी :- अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत...

 

उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतका के पिता दुलेश्वर साहू ने बताया कि उनकी चार बेटियों में मृतका दूसरे नम्बर की थी।पढ़ने में भी अच्छी थी, कोई टेंशन भी नहीं था. धनेली तो उसका आना जाना भी नहीं था। मंगलवार शाम जब वह किराना सामान लेने गये तभी से छात्रा गायब थी। बुधवार को मृतका के दादाजी के दशगात्र में सभी व्यस्त रहे. बंजारी चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी।

 

गुरुवार को गांव से 3 किलो मीटर दूर तालाब में शव मिला, चूंकि मामला एक नाबालिग छात्रा से संबंधित है। इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

और भी

बड़ी खबर : एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गिरफ्तार, युवती ने लगाया यह आरोप...

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीजी कालेज की एक छात्रा ने एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कोतवाली थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रुहाब मेमन को भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया था।

 

 

और भी

कारोबारी ने नाबालिग का दो बार करवाया अबॉर्शन...

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश की राजधानी दिल्ली में आफताब और श्रद्धा के वाकये ने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी है। यह बहस इसलिए भी क्योंकि श्रद्धा के साथ जो कुछ हुआ, वह गंभीर मसला है, लेकिन करने वाला एक मुस्लिम युवक है, इसलिए यह ज्यादा गंभीर हो गया। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ के जशपुर की अनुसूचित जाति की एक लड़की के साथ रायगढ़ के एक कारोबारी ने दुष्कर्म किया। लिव इन रिलेशनशिप में रहा। उसका दो बार एबॉर्शन कराया। दूसरी शादी भी कर ली। जब पीड़िता थाने गई तो जान से मारने की धमकी देने लगा। 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है, जबकि पीड़िता के मोबाइल में आरोपी हर दिन फोन कर रहा है और धमकी दे रहा है कि वह पीड़िता के टुकड़े टुकड़े कर नाले में बहा देगा। पुलिस की यह लापरवाही दुष्कर्म, एट्रोसिटी और पॉक्सो के मामले में है। आलम यह है कि पीड़िता खुद की सलामती के लिए यहां-वहां छिप रही है। सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या पीड़िता को टुकड़े टुकड़े कर जब नाले में बहा दिया जाएगा, तब पुलिस आरोपी को पकड़ेगी?


पीड़िता जशपुर की रहने वाली है और बैटमिंटन खिलाड़ी रही है। 24 जनवरी 2009 में उसकी मुलाकात मनोज अग्रवाल से हुई। मनोज का मूल पता पुसौर है। वर्तमान में पता कालिंदी कुंज मिट्‌ठूमुड़ा रायगढ़ है। वह एफआईआर के बाद गायब है। पीड़िता के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान उसकी मुलाकात मनोज से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 2012 में उसने पीड़िता को पुसौर बुलाया। अपने घरवालों से मुलाकात कराई और यह आश्वासन दिया कि वह शादी करेगा। इसके बाद जयपुर, दिल्ली पहाड़गंज, पुरी आदि जगहों पर ले गया और जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच 2018 में पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने यह कहकर गर्भपात कराया कि वह जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएगी। इस तरहदो बार पीड़िता का गर्भपात कराया गया।

दूसरी लड़की से कर ली शादी
यह सबकुछ चलता रहा और अचानक 9 फरवरी 2019 को मनोज ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब पीड़िता ने सवाल जवाब किया तो वह कहने लगा कि उसने मजबूरी में शादी की है। पत्नी किच-किच करती है। उसे छोड़ देगा। इस बीच यह आश्वासन दिलाने के लिए मनोज ने एक मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के दिन रायगढ़ के कनकतूरा के आगे शिव मंदिर में मांग भर दी। इस दौरान दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी बीच एक बार फिर पीड़िता गर्भवती हुई तो यह कहकर अपनाने से इंकार कर दिया कि वह छोटी जाति की है। साथ ही दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने अपना हक मांगा तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने एक घर किराये पर लिया था, जिसमें पीड़िता रहती थी और किराया आरोपी दिया करता था। 12 अक्टूबर 2022 को आरोपी की दूसरी पत्नी से बच्चा हुआ तो उसने घर का किराया भी नहीं देने की बात कह दी। यह बात पीड़िता ने आरोपी की बड़ी बहन चंदा को बताई। यह जानकारी जब मिली तो आरोपी नशे की हालत में आया और मारपीट की। साथ ही, पीस पीस कर नाले में बहाने की धमकी दी।

 

 

और भी

ऑनलाइन सट्टा : पांच आरोपी गिरफ्तार

 ▪️मोबाइल पर लाखों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का हुआ खुलासा

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आन लाइन सट्टा को लेकर पुलिस लाख सख्ती बरत रही है, लेकिन यह कारोबार रूकने का नाम नहीं है। पुलिस ने एक बार फिर धरमजयगढ़ के दुर्गापुर कालोनी में छापामार कर आन लाइन सट्टा पर कार्रवाई की है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल जब्त की गई है। जांच के दौरान मोबाइल से लाखों रुपए आनलाइन ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई धरमजयगढ़ पुलिस ने की है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गापुर कॉलोनी में रहने वाला राकेश ढाली नाम के युवक अपने मकान में ऑनलाइन सट्टा खिला खिला रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल दुर्गापुर राकेश ढाली के मकान पर रेड की। इस दौरान पांच व्यक्ति मकान मालिक राकेश ढाली, धरमजयगढ़ का जयदेव हलदार और उनके दोस्त पवन नाथ, सुंजन कुमार सिन्हा और भगवाननाथ मिले जो लैपटॉप मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा गेम साइट/लिंक आईडी में जनरेट कर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए मिले। आरोपियों के मोबाइल में लाखों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मैसेज पाया गया मौके पर आरोपी पवन नाथ से 1 एचपी कंपनी का लैपटॉप, सुंजन कुमार सिन्हा से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, आरोपी भगवान नाथ, जयदेव हवलदार और राकेश ढाली से अलग-अलग 3 रेडमी कंपनी के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

▪️आरोपियों पर अपराध दर्ज

 

आरोपियों से कुल 1 लाख 15 हजार कीमत की सम्पत्ति जब्त की गई है। आरोपियों पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 4 (क) सार्वजनिक द्यूत के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा के साथ सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार तथा अर्जुन एक्का शामिल थे। इसके पूर्व भी धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई की है।

और भी

वन्यप्राणियों के शिकार करने विद्युत तार बिछाते 2 गिरफ्तार

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)।अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत सतत् रूप से बीटगस्त किया जा रहा है। बीटगस्त के दौरान सिरमाल परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 336 सलिहा नाला के पास रोहिना छापर (स्थानीय नाम) स्थान पर 2 व्यक्ति प्रेमलाल पिता चौतराम सिदार ग्राम बिलाड़ी (ज), राजेन्द्र पिता दासो निषाद ग्राम बिलाड़ी के द्वारा विद्युत तार से वन्यप्राणियों के शिकार करने लगा रहे थे। जिसे परिसर रक्षी ने पकड़ा और वन्यप्राणि (संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायलयीन कार्यवाही करते हुए 14 दिन के लिए जेल दाखिला करवाया गया।

 

 

और भी

धारदार चाक़ू के साथ युवक गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मौदहापारा थाना पुलिस की टीम ने थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत समवेत शिखर काम्प्लेक्स के सामने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी कविराज साहू पिता चम्पेश्वर साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम भुरकुनी थाना अभनपुर रायपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 288/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

और भी

कर रहे थे अवैध गैस रिफिलिंग का काम, पुलिस ने 2 को पकड़ा...

 रायपुर रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 गैस सिलेंडर भी जब्त किए हैं।


थाना मंदिर हसौद के अपराध क्रमांक 504/22 धारा 379, 411, 34 भादवि मे आरोपी नेमीचंद मारकण्डे (पिता संतु राम मारकण्डे उम्र 24 वर्ष) साकिन पंचायत भवन के पास कुरूद थाना मंदिर हसौद और अमित साहू (पिता दौलत राम साहू उम्र 30 वर्ष) साकिन गांधी नगर दुर्गा चौंक के पास पंडरी थाना सिविल लाईन जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड के लिए न्यायालय रवाना किया।

 

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 गैस सिलेंडर भी जब्त किए हैं।


थाना मंदिर हसौद के अपराध क्रमांक 504/22 धारा 379, 411, 34 भादवि मे आरोपी नेमीचंद मारकण्डे (पिता संतु राम मारकण्डे उम्र 24 वर्ष) साकिन पंचायत भवन के पास कुरूद थाना मंदिर हसौद और अमित साहू (पिता दौलत राम साहू उम्र 30 वर्ष) साकिन गांधी नगर दुर्गा चौंक के पास पंडरी थाना सिविल लाईन जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड के लिए न्यायालय रवाना किया।

 

 

और भी

ठगी के पैसों से उड़ा रहा था मौज, पुलिस के कराई जेल की सैर...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ठगी के पैसों से मौज उड़ाने वाले शख्स को पुलिस ने जेल की सैर करा दी। दरससल सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने लाखों रूपए ठग लिए, और उन्ही पैसों से गोवा में मौज उड़ा रहा था। शिकायत के बाद रायपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी सुरेंद्र हरपाल(45) ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात विपिन कुमार अग्रवाल(28) से हुई थी। उस वक्त विपिन ने कहा था कि मेरी शिक्षा विभाग में अच्छी पहचान है। मैं तुम्हारी नौकरी रायपुर के ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगवा दूंगा।

ये सुनने के बाद सुरेंद्र उसकी बातों में आ गया। इसके बाद सुरेंद्र ने विपिन से संपर्क किया। तब विपिन ने बताया कि कि आपका काम हो जाएगा। और उसने सुरेंद्र से 11 लाख रुपए मांग लिए। सुरेंद्र ने भी अलग-अलग किश्त में विपिन के खाते में 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन काफी दिन बीत जान के बाद भी नौकरी के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया। ये सब कुछ सितंबर महीने में हुआ था। विपिन भी बात नहीं कर रहा था।

इसके बाद सुरेंद्र को एहसास हुआ कि उससे ठगी हो गई है। जिसके बाद उसने कुछ दिन पहले पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया था। सायबर पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया, तब पता चला कि वह गोवा में है।

इस पर एक टीम को गोवा भेजा गया। जिसके बाद पुलिस ने गोवा से ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी के पैसे उसने गोवा घूमने और खाने पीने में खर्च कर दिए हैं। आरोपी मुख्य रूप से जशपुर जिले के बागीचा का रहने वाला था। मगर कुछ समय से वह रायपुर में ही रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

और भी