Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

मैं संयोग से एक्ट्रेस बन गई: सोनाली नाइक

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, यहां में घर घर खेली और गठबंधन जैसे शो में अपने दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनाली नाइक ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बात की।

सोनाली ने कहा, बचपन में मैंने एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था, मैं हमेशा घर बसाना चाहती थी और एक सामान्य जीवन जीना चाहती थी, लेकिन किस्मत मेरे लिए अलग योजना बना रही थी। इसलिए मैं कह सकती हूं कि मैं संयोग से एक्ट्रेस बन गई। यह सब तब हुआ जब मैंने एक स्थानीय थिएटर ग्रुप में परफॉर्म करना शुरू किया।

 

उन्होंने कहा, 1995 में, मैं स्टेट लेवल कॉम्पीटिशन के लिए एक अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए मुंबई आई थी। उसके बाद, मुझे एक कॉर्मेशियल प्ले में परफॉर्म करने का ऑफर मिला और यहां से मेरी एक्टिंग की शुरुआतद हुई। तब से कोई वापसी नहीं हुई है।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनका एक्टिंग करियर आगे बढ़ रहा है, उससे वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, आज, जब मैं चीजों को देखती हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है कि नियति मुझे इस प्रोफेशन में ले आई। भगवान की कृपा से, मुझे अपने करियर में अच्छे अवसर मिले हैं और मैंने हर बार अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, दर्शकों ने भी मेरे एक्टिंग को काफी सराहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं सालों तक स्क्रीन पर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देती रहूंगी।

 

 

और भी

इस वर्ष The Kashmir Files और RRR को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के से नवाजा

 कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उनके साथ हुई हिंसा पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को बड़ा अवॉर्ड मिला है। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Falke Award 2023) मिला है। द कश्मीर फाइल्स के साथ आरआरआर (RRR) को भी बेस्ट फिल्म का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। सोमवार को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा हुई, जिसमे द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन अभियन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। अनुपम खेर, रणबीर कपूर, रेखा, वरुण धवन, रिषभ शेट्टी और कई अन्य को भी अवॉर्ड दिया गया है। सोमवार को हुए इस अवॉर्ड समारोह में कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की।

कांतारा फिल्म के लिए रिषभ शेट्टी को मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मस्त्र के लिए सर्वेश्रेष्ट अभिनेत्री और अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। वहीं वरुण धवन की फिल्म भेड़िया के लिए क्रिटिक बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। जबकि अनुपम खेर को मोस्ट वर्सटाइल एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड द कश्मीर फाइल्स के लिए दिया गया है। फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री रेखा को आउटस्टैंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड मिला है। टीवी सीरीज अनुपमान, जैन इमाम, सैचेत टंडन और नीति मोहन को भी अवॉर्ड मिला है। वहीं अजय देवगन की फिल्म रुद्रा को बेस्ट वेबस सीरीज का अवॉर्ड मिला। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन प्रतिभा को सम्मानित करता है।

और भी

शीतल पेय से सिरप

इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है पाइन एपल सिरप:

सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 5 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. कोला इमल्शन, 5 मिली. कोला एसेंस

विधि- शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर ल

और भी

'घर में इसके लिए जगह कम पड़ गई क्या'? तैमूर को उल्टा लटकाकर सैफ ने करीना को किया kiss


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के लव बर्ड्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों अक्सर फैंस को लव गोल्स देते हैं। अक्सर ही सैफ अली खान और करीना कपूर अपने पूरे परिवार के साथ स्पॉट किए जाते हैं और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीच दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें एक दूसरे को सरेआम किस करते हुए नजर आए।


सैफ अली खान ने करीना को किया सरेआम किस
करीना कपूर खान और सैफ अली खान अक्सर अपने दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें सैफ अली खान बीच सड़क में सरेआम अपनी पत्नी करीना को किस करते हुए नजर आए।

बीच सड़क पर बरसाया प्यार
इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि, सैफ अली खान घर से निकल रहे थे। तभी करीना कपूर ने उन्हें बीच सड़क पर रोका और उन्हें गाल पर प्यारा सा किस किया। जिसके कुछ देर बाद सैफ अली खान आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन तस्वीर पर सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा वो है करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर।

कंधों पर लटके थे तैमूर
फोटो में देखा जा सकता है कि, जहां एक तरफ सैफ अली खान करीना कपूर को किस कर रहे हैं। वहीं तैमूर अली खान को अपने कंधे पर बोरे की तरह उठा रखा है। फोटो में तैमूर ने अपने हाथों में फोन लिया हुआ है। इस फोटो को देख फैंस की हंसी नहीं रूक रही है और लगातार फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली
कपल की इन तस्वीरों में कुछ यूजर्स ने लिखा कि, 'इसे कहते हैं संस्कार जब रोमांस करो तो बच्चों को दूर रखो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'घर में इसके लिए जगह कम पड़ गई थी क्या?' एक ने लिखा, 'किस ज्यादा जरूरी है बच्चा गिरे तो गिरे लेकिन किस ना टूटे'। एक ने यह तक लिख दिया 'सबके सामने छिछोरापन करना जरूरी है क्या'।

करीना-सैफ की आखिरी फिल्म
बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान फिलहाल अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों के पास अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है। वहीं करीना कपूर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। तो सैफ अली खान की आखिरी फिल्म विक्रम वेधा थी। जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।
और भी

'इससे अच्छा अर्चना को लेते', 3 घंटे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनें ट्रांसजेंडर, यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

 Nawazuddin Siddiqui Haddi Look

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर बेहतरीन विषय पर बनी फिल्म अपने फैंस के बीच लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'हड्डी' का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी महिला बने हैं और ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगे। हालांकि उन्होंने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत करनी की है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कैसे किया खुद को 'हड्डी' के लिए तैयार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म हड्डी में एक टांसजेंडर का किरदार निभाने के लिए कमर तोड़ मेहनत की है। जब से इस फिल्म पोस्टर रिलीज हुआ था तभी से एक्टर अपने लुक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। किसी ने उनकी अर्चना पुरन सिंह से तुलना की, तो किसी ने एक्टर की काफी सरहाना भी की। इस बीच फिल्म के सेट से एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक्टर ने खुद को ट्रांसजेंडर के लिए तैयार किया है।

मेकअप में लगते हैं पूरे 3 घंटे
वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन सिद्दी एक मेकअप रूम में हैं। कुर्सी पर बैठे एक्टर को मेकअप आर्टिस्ट तैयार कर रहा है। एक्टर के पहले चेहरे पर मेकअप किया जाता है और फिर उनकी हेयरस्टाइल बनाई जाती है। इस वीडियो में मेकअप के छोटे-छोटे क्लिप शेयर किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बालों में कई सारे क्लिप लगाए जाते हैं और बालों में विग लगाकर उनके हेयर स्टाइल सेट की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में एक्टर को लगभग 3 घंटे लगे। ऐसा मेकअप करके वह अपनी अगली फिल्म हड्डी के लिए तैयार हुए। वीडियो को देख ये साफतौर पर कहा जा सकता है कि, एक्टर ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सभी लोग उनकी तुलना एक बार फिर अर्चना पुरन सिंह से कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'इससे अच्छा तो सीधे अर्चना पुरन सिंह को ही ले लेते मेकअप का खर्चा बच जाता'। एक ने लिखा- 'नवाजुद्दीन से अर्चना सिर्फ 3 घंटे में, तालियां'। वहीं कुछ फैंस ने नवाजुद्दीन की जमकर तारीफ भी की।

कब रिलीज होगी फिल्म 'हड्डी'?
बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्मी करियर में ये पहली फिल्म होगी जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई दिए। हालांकि इस फिल्म का अब तक पोस्टर रिलीज किया गया है। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि ये फिल्म साल 2023 में रिलीज की जाएगी। देखना होगा कि, एक्टर की ये कड़ी मेहनत क्या रंग ला पाती है?

 

और भी

16 से घरौंदा सिनेमाघरों में

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। के डी फिल्म्स के बेनर तले बनी एवं राजा खान द्वारा निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म घरौंदा को खोब्रागडे फिल्म प्रेजेन्टस करने जा रही है जो आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश के लगभग सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इसके पोस्ट प्रोडक्शन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है और इसे प्रदर्शित करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। अब उक्त जानकारी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हेमनाथ खोब्रागड़े एवं मनीषा खोब्रागडे ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म शुद्ध रूप से पारिवारिक, इमोशन एवं रोमांस तथा कमेडी से भरपूर समाज को एक संदेशावाहक के साथ ही फूल कमेडी फिल्म है।

मनाीषा खोब्रागडे ने आगे बताया कि आज जिस प्रकार फिल्मों में अश्लीलता दिखाई जा रही है, उससे समाज में गलत संदेश जा रहा है, बॉलीवुड की फिल्में एवं टीवी में आने वाले अधिकांशतर  सीरीयल सहित कई छत्तीसगढी फिल्मों में भी वल्गर सीन दिखता है जिसे हम परिवार के साथ फिल्म नही देख सकते, इसके कारण परिवार में कई बार विघटन की स्थिति आ जाती है। इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना एक पारिवारिक फिल्म बनाई जाये। इस दौरान मेरी छॉलीवुड के राईटर एवं डायरेक्टर राजा खान से मुलाकात हुई और फिल्म के बारे में चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि मेरे पास एक बहुत अच्छी कहानी है जो शुद्ध पारिवारिक और समाज को संदेशवाहक तथा कमेडी से भरपूर है। उन्होंने मुझे कहानी सुनाई तो मैने फौरन इस फिल्म के निर्माण के लिए हामी भर दी और अब यह घरौदा  फिल्म के रूप में आगामी 16 दिसंबर को छत्तीसगढ के लगभग डेढ दर्जन सिनेमाधरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में छत्तीसगढी, उडिय़ा, बंगाली फिल्मों की सुप्रसिद्ध हिरोइन लवली खान के साथ छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के चाकलेटी हिरो रिंकू राजा रोमांस करते नजर आयेगे। इसके अलावा इसमें सेकेण्ड हिरो की भूमिका लालजी कोर्राम, एवं इसमें जहां पिता की भूमिका प्रसिद्ध छॉलीवुड एक्टर संजय जैन ने निभाई है तो उसमें हिरो के मां की भूमिका मैने निर्वहन किया हूं। इसके अलावा इसमें सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के अभिनेता शमशीर सिवानी ने अमृता के साथ कमेडी का तड़का लगाया है।

घरौंदा फिल्म की खासियत  

इस की प्रमुख खसियत है कि एलबम स्टार रिंकू राजा इस फिल्म से डेबू करने जा रहे हैं तो अब तक अलग अलग प्रकार के भूमिकाओं का निर्वहन करने वाले शमशीर सिवानी पहली बार इस फिल्म में कमेडी करते नजर आयेंगे। वहीं छॉलीवुड अभिनेता संजय जैन पहली बार पिता की भूमिका में इसमें नजर आयेंगे तो  मनीषा खोब्रागड़े इसमें पहली बार ममता मयी मां की भूमिका का निर्वहन किया है। इसके अलावा छॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री  पुष्पांजलि शर्मा का ये अंतिम फिल्म है। इसके अलावा इस फिल्म में एक और सबसे खास और अहम बात यह है कि आज किस तरह घर के बडे बुजुर्गोँ को प्रताडि़त किया जा रहा है और उनको वृद्धाश्रम भेज दिया जाता है, उसके पीछे क्या कारण है और किस प्रकार समाज में हम जागरूकता लाये कि सभी घरों में बुजुर्गों का परिवार के लोग सम्मान करें और उन्हे वृद्धाश्रम जाने की स्थिति नही आये।

इस फिल्म के प्रमुख कलाकार और  गीतकार,संगीतकार

हिरो रिंकू राजा, हिरोईन लवली अहमद, लालजी कोर्राम, संजय जैन, मनीषा खोब्रागड़े, अनिता यादव, शमशीर  सिवानी,  अमृता, डॉ. अजय सहाय, स्व. पुष्पांजलि शर्मा है। इसके प्रोडयूसर हेमनाथ खोब्रागड़े एवं मनीषा खोब्रागडे है।  इसके गीतकार धनराज साहू, सियाराम विश्वकर्मा तो संगीतकार मनोज तिवारी है। वही कर्णप्रिय गीतों को अपना स्वर इमरान , मनीषा खोब्रागड़े, विश्राम यादव, लक्ष्मण जगत, मुनमुन चटर्जी, प्रभा यादव एवं कुलदीप हर्षलता ने दिया है। फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया है राहुल वर्मा ने और प्रोडक्शन की पूरी जिम्मेदारी उठाई है संतोष नारायण गुप्ता ने तो इसके एडिटर छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक एवं एडियर शिवनरेश केशरवानी है।

 

 

और भी

शाहरुख खान पहुंचे मां वैष्णों दरबार, माथा टेक की प्रार्थना

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आधी रात मां वैष्णों के दरबार में माथा टेक प्रार्थना की है। इस दौरान वह चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाया था, जिससे कोई उन्हें पहचान न सके। इस समय उनके साथ कुछ दोस्त भी मौजूद थे। 

वीडियो हो रहा वायरल

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को लेकर बायकॉट अभियान चल रहा था, माना जा रहा है कि इस विरोध को शांत करने के लिए ही वह मां के दर पर पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2 दिसंबर को मक्का भी गए थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि मां वैष्णों देवी मंदिर का है। इसमें शाहरुख खान ने काले रंग की हुडी पहनी है और उन्होंने अपना सिर ढंक रखा है। उनका चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अभिनेता के साथ चल रही सिक्योरिटी की वजह से दावा किया जा रहा है कि वह शाहरुख खान ही हैं। 

अगले महीने शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर काफी समय से बायकॉट अभियान भी चल रहा है। ऐसे में शाहरुख खान का मां वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाना मायने रखता है।

बता दें कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्मों, 'पठान', 'जवान' और डंकी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में साउदी अरब में फिल्म 'डंकी' की शूटिंग खत्म की है। 

और भी

बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं अंशुला कपूर...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अर्जुन कपूर की बहन  अंशुला कपूर पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अंशुला की डेटिंग की खबरें इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अंशुला कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमे वह रोहन ठक्कर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

 

अंशुला कपूर इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान अंशुला ने सिंगर मरून का कॉन्सर्ट भी अटेंड किया और मस्ती की। इस दौरान उनके साथ रोहन ठक्कर नजर आए। अंशुला ने की तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि उन्होंने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। फोटो में दोनों ही एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। बता दें दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन ऑफिशियली किसी ने कुछ नहीं बोला है। अंशुला ने फोटोज शेयर कर कैप्शन दिया- मेरे जन्मदिन के महीने की मजेदार शुरुआत...बहुत डांस किया...रात के एक बजे फुट मसाज की जरूरत पड़ गई ताकि दर्द भूल सकूं... कभी मैंने अपने सबसे वाइल्ड सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी कॉर्सेट टॉप पहनूंगी... और उसमें इतनी मस्ती करूंगी..।

 

 

शुला की इस पोस्ट पर सेलेब्स और यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक्टर संजय कपूर ने लिखा- ऐसे ही हमेशा खुश रहो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- क्या यह आपका बॉयफ्रेंड है? वहीं दूसरे ने लिखा- क्या आप रोहन को डेट कर रही है। एक ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे। इससे पहले ही अंशुला रोहन संग कई तस्वीरे साझा कर चुकी हैं। 

 

 

और भी

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों पर बोले अनुराग कश्यप, कहा - इंडस्ट्री के सभी लोग एक ही गाड़ी में सवार है

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकार और डायरेक्टर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। कई बार उन्होंने हर एक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी है। अब इसी बीच अनुराग कश्यप ने फिल्म की सफलता और असफलता पर बात की है। उन्होंने पैनइंडिया फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि साल 2022 बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है।

बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जबकि साउथ की कई फिल्मों ने अच्छा कारोबार भी किया है। ऐसे फिल्मों के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि, फिल्म की सफलता मेकर को मजबूत करती है, वह आपको दो तरीके से प्रभावित कर सकते हैं या तो आप अपनी एक कहानी सुनाए या फिर उससे फिल्म की सफलता को दोहराने की कोशिश करें।

 
 

अनुराग कश्यप ने कहा कि, आपका पता है सैराट ने मराठी सिनेमा को बर्बाद कर दिया, लोगों को यह पता चल गया कि बहुत सारा पैसा कमाया जा सकता है, अचानक से उमेश कुलकर्णी और अन्य लोगों ने अपनी तरह की फिल्में बनाने बंद कर दी क्योंकि वह सब लोग सैराट की नकल करना चाहते थे।

 
 

अनुराग कश्यप ने कहा कि, पैनइंडिया फिल्मों के ट्रेंड को फॉलो करने का जोश बॉलीवुड में देर से आया है और खुद को नष्ट करने के लिए भी इंडस्ट्री के लोग इस गाड़ी में सवार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अनुराग कश्यप के अलावा और करण जौहर जैसे सेलेब्स बॉलीवुड और साउथ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 

 

और भी

छत्तीसगढ़ फिल्म नीति का लाभ जशपुर जिले को मिल रहा है : गौरव द्विवेदी

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में हिन्दी फिल्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पहली फिल्म नीति लागू क़ी  है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने रविवार को जशपुर के हॉकी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर फिल्म नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर और इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।

गौरव द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच और मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ में भी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति लागू क़ी  है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में फिल्म की शूटिंग की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के विकास के लिए सब्सिडी की घोषणा की छत्तीसगढ़ में बनी छत्तीसगढ़ फिल्मों के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी देगी। सरकार इसी प्रकार दूसरी भाषाओं की फिल्म के लिए और यहां के लोकेशन में बनती है तो 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है।

 
 
 

मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत ही सुन्दर जिला और यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही फिल्म शूटिंग के लिए अच्छी जगह है, इसी कारण यहां पर भी फिल्म की शूटिंग करने के लिए अनुमति दी गई  । उन्होंने बताया कि जशपुर में फिल्मों की शूटिंग करने सीआईडी के कलाकार आदित्य श्रीवास्तव और उषा जाधव, आकांक्षा पिंगले डारेक्टर अविनाश दास एवं कनिका वर्मा और प्रोड्यूसर अनीस रंजन शामिल हैं। 

 
 
 

गौरव द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों को भी इससे रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी फिल्म की शूटिंग किसी जगह होती है तो पूऱी  यूनिट आती  है, उनके रहने, खाने एवं अन्य चीजों की जरूरत पड़ती, इसका प्रत्यक्ष लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा। साथ ही जिस सीन भिड़ दिखाने की आवश्यकता रहती है तो बहुत ज्यादा मात्रा में लोगों की आवश्यकता पड़ती है। इससे जशपुर के स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

 
 
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ का नाम और काम को भी पहचान जा सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति के कारण ही बालीवुड के फिल्म निर्देशक आकर्षित हो रहे और छत्तीसगढ़ के विभिन्न सुंदर और प्राकृतिक सौंदर्य जगहों पर शूटिंग करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत माह जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार ने रायगढ़ में अपनी शूटिंग पूरी की। आगे भी बड़े बड़े कलाकार जशपुर में शूटिंग करने जशपुर आएंगे।

 
 
 

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बताया कि जशपुर जिले के बच्चों का भी फिल्म के लिए आडिशन लिया गया, इनमें 3 बच्चियां मुख्य किरदार में हैं और 20 से ज्यादा बच्चों का चयन किया गया है। साथ की कार्यशाला के माध्यम से भी फिल्म के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जशपुर जिले के युवाओं को जिनको फिल्म में जाने की विशेष रूचि है, उन बच्चों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आडिशन के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर की इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग हो रही है।

और भी

दोनों पत्नियां हुईं प्रेग्नेंट तो ट्रोल हो गए अरमान मलिक, यूजर ने कहा- एक तीर से कर दिए दो निशाने


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और एक बेटे को लेकर सुखी जीवन जी रहे हैं। इनका पूरा परिवार अपने वीडियोज और रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। फिलहाल ये लोग एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग इनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एकसाथ आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट हैं। लोग अब अरमान मलिक को उनकी दोनों पत्नियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने को लेकर चिढ़ा रहे हैं।

अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हुईं प्रेग्नेंट
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में घोषणा की है कि उनकी दोनों पत्नियां, पायल मलिक और कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें कि अरमान मलिक एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर लगभग 1.5 मिलियन की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी पर्सनल लाइफ में, उन्होंने दो खूबसूरत महिलाओं, पायल और कृतिका से शादी की है। इसके अलावा, अरमान और पायल का एक बेटा चिरायु भी है।

लोगों ने पैरेंटहुड पर उड़ाया मजाक
भले ही अरमान और उनकी दोनों पत्नियां इस पैरेंटहुड से बहुत खुश हैं लेकिन पायल और कृतिका की गर्भावस्था की घोषणा करने वाले उनके पोस्ट ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों ने यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अरमान मलिक पर गलत हरकत का आरोप लगाया तो वहीं कई लोगों ने इसे घटिया करार दिया है।

ये एक्शन टीम गेम की तरह है
कुछ लोगों ने इन तीनों के लाइफ स्टाइल के ऊपर भी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। लोगों नें इसके पाछे का वास्तविक उद्देश्य भी पूछा है। एक यूजर ने इस खबर के फैलने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि ये तीनों पैसों के लिए एक-दूसरे के साथ हैं। वहीं, एक अन्य नेटीजन ने उनके इस एक्शन को टीम गेम करार दिया है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि तीनों का भारत की बढ़ती आबादी में भी योगदान है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- एक तीर से दो निशाने।


सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरें
गत 4 दिसंबर, 2022 को यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया था कि वह पापा बनने वाले है। उन्होंने अपनी पत्नियों, कृतिका मलिक और पायल मलिक और अपने बेटे चिरायु मलिक के कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में उनकी दोनों पत्नियां मैचिंग को-ऑर्डिन सेट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।

साल 2011 में की थी पायल से शादी
इस तस्वीर में अरमान मलिक भी नजर आ रहे थे। इस फोटो में अरमान मलिक लाल टोपी के साथ नारंगी रंग की स्वेटशर्ट पहने हुए नजर आ रहे थे और उनके बेटे चिरायु हरे रंग के को-ऑर्ड सेट में प्यारे लग रहे थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी प्यारी फैमिली। जानकारी के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक ने साल 2011 में पहले पायल के साथ शादी की थी। जल्द ही, इस कपल को एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने चिरायु मलिक रखा है। हालांकि साल 2018 में अरमान ने एक बार फिर अपनी पहली पत्नी की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी कर ली। तब से ये चार लोग परिवार की तरह एक साथ रह रहे हैं।
और भी

बर्तन धोने वाले लिक्विड के विज्ञापन को लेकर फंस गए मिलिंद सोमन, लोगों ने कह दी ऐसी बात

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बढ़ती उम्र में मिलिंद सोमन और भी फिट होते जा रहे हैं। यही वजह है कि उनका लुक आज भी लोगों को हैरान कर देता है। यदि उनकी उम्र की बात करें तो उसका रत्ती भर भी असर उनके चेहरे पर अब तक दिखाई नहीं पड़ता। उम्र के इस पड़ाव पर आकर किसी का भी चेहरा लटक जाता है और जुर्रियां अपने आप उम्र बयां करने लग जाती हैं लेकिन उनकी फिटनेस ऐसी है कि उनकी उम्र का पता लगाना तक मुश्किल हो जाता है। मिलिंद सोमन की फिटनेस ही है जिसके जरिए आज भी वे लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्होंने बर्तन धोने वाले लिक्विड का विज्ञापन किया है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लेकिन यूजर्स को फिटनेस फ्रीक मिलिंद का यह विज्ञापन बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मिलिंद सोमन ने किया ऐसा काम
आपको बता दें कि मिलिंद सोमन अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अपनी शादी से लेकर न्यूड फोटोशूट तक, मिलिंद कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। मिलिंद सोमन हमेशा जो भी करते हैं कुछ हटकर ही करते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है जिस पर उनकी आलोचना हो रही है।

मिलिंद इस वजह से हो रहे हैं ट्रोल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि पुरुषों को बड़ी-बड़ी बातें करने की जगह घर का काम भी करना चाहिए। इस वीडियो में न सिर्फ जेंडर स्टीरियोटाइप है बल्कि काले रंग को भी पुरुषों से जोड़ा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का जिम में बताता है कि वह घर पर अपनी मां के साथ बर्तन धोने में मदद करता है, वो क्या है न कि कल सारे बर्तन मुझे ही धोने पड़े।

हिमाचल के CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, कितनी संपत्तियों के हैं मालिक ?

काले रंग का है बर्तन धोने का लिक्विड
इस पर मिलिंद कहते हैं- वाह कमाल है, कैसे खुद की तारीफ की जा रही है। अब यहां है विम ब्लैक। अब बर्तन धोओ और अपनी तारीफ करो। मिलिंद सोमन ने बर्तन धोने का जो लिक्विड लिया है वह पीले या हरे रंग का नहीं बल्कि यह काले रंग का है।
 
और भी

बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार एपिसोड से टीना दत्ता की छुट्टी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिग बॉस का 16वां सीजन धमाकेदार होने लगा है। इस टीवी रियलिटी शो को शुरू हुए 9 हफ्ते हो चुके हैं। अब आने वाले वीकेंड का पार में एलिमिनेशन होने वाला है। इससे पहले शो को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। सामने आ रहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार वीकेंड का वार पर उतरन स्टार टीना दत्ता की छुट्टी होने वाली है।

दावा किया जा रहा है कि टीना दत्ता की घर से छुट्टी हो चुकी है। वो वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के दौरान इविक्ट हो चुकी हैं। इस बारे में बिग बॉस के घर की जानकारी देने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी ने जानकारी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद टीना दत्ता के फैंस के बीच जरूर खलबली मच जाने वाली है।

और भी

11 साल के इस बच्चे के आगे अमिताभ बच्चन का चकराया सिर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स की शुरुआत हो गई है. अमिताभ बच्चन बड़ों के बाद अब बच्चों के साथ क्विज गेम शो खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अमिताभ बच्चन (के केबीसी जूनियर्स में एक ऐसा कंटेस्टेंट आने वाला है जो महानायक अमिताभ बच्चन की भी बोलती बंद कर देता है. जी हां... 11 साल का एक बच्चा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर विराजकर खूब सारी ऐसी बातें करता है जिसे सुनने के बाद बिग बी हैरान रह जाते हैं. 

केबीसी जूनियर में 11 साल के आदित्य ने सभी को हैरान कर दिया है. आदित्य के देश प्रेम और समझदारी को देखते हुए अमिताभ बच्चन उन्हें सैल्यूट भी करते हैं. फास्टेस्ट फिंगर जीतने के बाद जब आदित्य हॉटसीट पर आकर बैठते हैं तो अमिताभ बच्चन ऑडियंस से कहते हैं, मैं आपको बता दूं 11 साल के आदित्य अंतरिक्ष के सपने देखते हैं. ये बड़े होकर नासा नहीं जाना चाहते हैं, इन्हें ISRO ज्वाइन करना है. क्योंकि इन्हें देश और स्पेस दोनों से प्यार है. 

 

और भी

साथ निभाना साथिया 2 के एक्टर हर्ष नागर के वापसी से फैंस खुश

  मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साथ निभाना साथिया 2 के पॉपुलर एक्टर हर्ष नागर इन दिनों खबरों में हैं। वो कुछ समय के लिए शो से गायब थे। उनका किरदार हर किसी को खूब पसंद आया था। जब एक्टर कुछ कुछ समय के लिए शो से गायब हुए थे तो उनके फैंस काफी ज्यादा निराश थे। लेकिन उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है वो जल्द ही शो में नजर आएंगे। जिसके चलते उन्होंने हालही में एक इंटरव्यू दिया है। और कई सारे खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने  किस वजह से शो में ब्रेक लिया था। अब उनका यह इंटरव्यू फैंस तदादों में देख चुके हैं।

और भी

कौन है ये मच्छर जो जो कोमा में पहुंचाने के साथ ही जान भी ले सकता है

 एशियन टाइगर मच्छर को एडीज एल्बोपिक्टस के नाम से भी जाना जाता है। आक्रामक होने के कारण यह मच्छर दिन में काटता है। यह आमतौर पर इंसानों के खून पर और कभी-कभी कुछ जानवरों पर जीवित रहता है। इसका काटना इंसानों के लिए घातक साबित हो सकता है। इन्हें जंगल के मच्छर भी कहा जाता है, जो मूल रूप से दक्षिण पूर्व एशिया के हैं, लेकिन अब ये यूरोपीय देशों और अमेरिका में भी फैल गए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में रहने वाला 27 साल का एक शख्स इस मच्छर के काटने के बाद कोमा में चला गया। इससे हुए घाव को ठीक करने के लिए मरीज को स्किन ट्रांसप्लांट कराना पड़ा। ऐसे में एशियन टाइगर मच्छर के बारे में जानना और भी जरूरी हो गया है। यह मच्छर भारत में भी पाया जाता है और कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।

डेंगू

एडीज अल्बोपिक्टस एडीज एजिप्टी के बाद भारत में डेंगू बुखार का कारण बनता है, खासकर उत्तर पूर्वी राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में। यह डेंगू शॉक सिंड्रोम जैसे गंभीर डेंगू बुखार का कारण बनता है। जिसमें शॉक, ब्लीडिंग, मेटाबॉलिक एसिडोसिस जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

चिकनगुनिया

यह रोग रोगी को कमजोर जरूर कर देता है, लेकिन यह घातक नहीं है। यह भी एक वायरल बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। यह डेंगू बुखार के समान है। यह एडीज एजिप्टी और एडीज अल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है। इसमें जोड़ों का दर्द डेंगू की तरह आम है। चिकनगुनिया आमतौर पर अफ्रीका, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में अधिक देखा जाता है।

वेस्ट नाइल बुखार

इस संक्रमण में रोगी को बुखार के साथ-साथ सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, चकत्ते, गर्दन में अकड़न, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। रोग का एक गंभीर रूप है, वेस्ट नाइल एन्सेफलाइटिस, जो मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। इनमें भ्रम, थकान, दौरे, स्थानीय पेरेस्टेसिया जैसे लक्षण शामिल हैं। इस रोग से रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।

पूर्वी इक्वाइन एन्सेफलाइटिस

ईईई एक आर्थ्रोपोड-जनित अल्फावायरस के कारण होता है, जो मनुष्यों में बहुत कम देखा जाता है लेकिन घोड़ों में घातक होता है। इसके शुरूआती लक्षणों में बुखार के साथ पेट दर्द, सिरदर्द और कुछ मामलों में डायरिया की शिकायत होती है। ये लक्षण तेजी से भ्रम में बदल सकते हैं, गहरी नींद और कोमा की तरह महसूस कर सकते हैं।

 
और भी

खाना खजाना : नींबू का फलाहारी अचार

 अचार प्राय: प्रतिदिन उपयोग में आने वाला परीक्षित पदार्थ हैं। इसमें नमक की संतुलित मात्रा, हवा से बचाव व कुछ सब्जियों के अचार में एसिटिक एसिड का काम करता है। आम, नींबू, आंवला के अचार में नमक ही परिरक्षक होता है। याद रहे अचार में तेल ऊपर तक हो ताकि हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आज जानते है नींबू का फलाहारी अचार बनाने की विधि:

 

सामग्री- 1 किलो. नींबू के टुकड़े , 50 ग्रा. सेंधा नमक, 20 ग्रा. काली मिर्च कूटी हुई, 20 ग्रा. भूना पिसा जीरा, 1 किलो. शक्कर,

 

विधि- नींबू नमक मिलाकर 4-5 दिन धूप में रखें, फिर शक्कर मिलाकर 2-3 दिन धूप में रखें। चासनी बन जाने पर काली मिर्च पावडर जीरा पावडर मिलाकर जार में भर लें। आम के किस का आचार भी इसी तरह बना सकते हैें।

 

 

और भी

मोनालिसा ने कामुक कवयित्री का रोल निभाने पढ़े 30 उपन्यास

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए लोकप्रिय बिग बॉस 10 फेम मोनालिसा वेब सीरीज हसरतें में एक कामुक कवयित्री की भूमिका निभा रही हैं ।  उनका कहना है कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए काफी शोध किया है। वह कहती हैं, जब मुझे भूमिका की पेशकश की गई थी, तो मेरा पहला प्रभाव उस चरित्र के बारे में जितना संभव हो उतना ज्ञान हासिल करना था। मैंने अपना समय लिया, इस पर विचार किया और अपने शोध के साथ शुरुआत की।

अपना शोध करने के बाद, वह कहती हैं, जो निष्कर्ष सामने आए, वे मेरे लिए एक बड़े आश्चर्य के रूप में सामने आए क्योंकि केवल कुछ ही महिला लेखिकाएँ थीं जिन्होंने इरोटिका की शैली की खोज की। मोनालिसा ने कई भोजपुरी, हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें नज़र, नमक इस्क का, नच बलिए 8, स्मार्ट जोड़ी और कई अन्य टीवी शो में भी देखा गया था।

वह आगे अपने शोध के बारे में बताती हैं और बताती हैं कि शैली और उनके चरित्र की उचित समझ पाने के लिए उन्होंने लगभग 30 उपन्यास कैसे पढ़े। हसरतें में पांच महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो अपने आदर्श साथी को खोजने के अधिकार के लिए समाज और अपने परिवारों से लड़ती हैं।

शकुंतलम फिल्म्स द्वारा निर्मित इस सीरीज में मोनालिसा, अदा खान, कृष्णा मुखर्जी, रवि भाटिया, विन राणा, शिल्पा तुलस्कर, सना सैय्यद, सिद्धार्थ शर्मा, आयुष आनंद और साहिल उप्पल हैं। इसकी स्ट्रीमिंग हंगामा प्ले पर होगी।

 

 

और भी