Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

खाना-खजाना : ताजे गुलाब का सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है ताजे गुलाब का सिरप:

 

सामग्री- 25 ग्रा. ताजे देशी गुलाब की पत्तियों, 500 मिली. पानी, 1 किलो. शक्कर, 2 ग्रा. साइट्रिक एटिड, 


विधि- गुलारब पत्ती व पानी मिलाकर कुकर में एक सीटी आने तक पकायें, ठण्डा करें, छानें, इसी पानी में शक्कर व साइट्रिक एसिड डालकर उबालें, छानें। ठण्डा कर बोतलों में भर लें। चाहें तो रंग मिलायें।

 

 

और भी

27 साल बाद भारत में कैमरे के सामने नजर आईं मीनाक्षी शेषाद्रि

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि हाल ही में एक सिंगिंग रियलिटी शो में दिखाई दीं और उन्होंने लगभग 27 साल बाद भारत में कैमरे का सामना करने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। 58 वर्षीय अभिनेत्री, जिन्हें हमेशा दामिनी, हीरो, दिलवाले और कई अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है, न केवल एक उत्कृष्ट अभिनेत्री बल्कि एक अद्भुत नर्तकी भी हैं।

शो में होने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, मैं शुरू से ही इंडियन आइडल की उत्साही प्रशंसक रही हूं। आज, यह बहुत खास महसूस हुआ क्योंकि मैं अतिथि नहीं थी, बल्कि इसलिए कि यह पहली बार है। मैं लगभग 27 साल के अंतराल के बाद भारत में कैमरे का सामना कर रही हूं। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो जब मैं सेट पर थी तो थोड़ी नर्वस थी लेकिन अंत में घर जैसा महसूस होता था।

मीनाक्षी ने आगे साझा किया कि वह हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी सहित सभी जजों की फैन हैं लेकिन वह मेजबान और गायक आदित्य नारायण की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। सभी जज बहुत सक्षम, स्मार्ट और अच्छे इंसान हैं। लेकिन मैं आदित्य का प्रशंसक हूं। शो में प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने कहा, हर एक दूसरे से बेहतर है। वे सभी इतने प्रतिभाशाली हैं और खूबसूरती से गाए गए हैं। ऐसा महसूस होता है कि देश के कोने-कोने से और एक घंटे के भीतर एक पैकेज में महान आवाजों की दावत हो रही है। इंडियन आइडल 13 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 
और भी

Kapil Sharma शो में बोनी कपूर ने जाह्नवी का सबके सामने खोला बाथरूम सीक्रेट, पिता पर जोर से चिल्लाईं एक्ट्रेस

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली को 4 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन एक्ट्रोस जोर-शोर से कर रही हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पिता बोनी कपूर के साथ पहुंची। शो में कपिल शर्मा ने पिता-बेटी के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान बोनी कपूर ने भरी महफिल में जाह्नवी कपूर को लेकर बड़े खुलासे किए।

बोनी कपूर ने कपिल शर्मा शो में खोला जाह्नवी कपूर का राज
सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बाप-बेटी की जोड़ी जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर की शानदार एंट्री होती है। इसके बाद कपिल शर्मा दोनों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसे सुनने के बाद आप भी खुद की हंसी रोक नहीं पाएंगे।

सुनकर पिता पर चीखीं जाह्नवी
बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर की पोल खोलते हुए उनकी आदतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, "सुबह-सुबह जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। भगवान का शुक्र है कि फ्लश खुद कर लेती है।" पिता के इस खुलासे से सरेआम जाह्नवी कपूर गुस्से से लाल हो गईं और वह चिल्लाई 'पापा'। वहीं बोनी कपूर की ये बात सुनकर कपिल शर्मा और मौजूद जनता भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई।

बोनी कपूर को लेकर जाह्नवी करेंगी बड़े खुलासे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान जाह्नवी कपूर भी बोनी कपूर को लेकर कई दिलचस्प राज खोलने वाली हैं। इसके अलावा शो के दौरान कपिल शर्मा श्रीदेवी से जुड़े भी बोनी कपूर से पूछ सकते हैं। कुल मिलाकर ये एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा। फिलहाल ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म मिली क्यों है जाह्नवी कपूर के लिए खास?
वहीं फिल्म मिली की बात करें तो ये मलयालम फिल्म 'हेलेन' का रीमेक है। जिसे माथुकुट्टी जेवियर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म जाह्नवी कपूर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसको प्रोड्यूस उनके पिता बोनी कपूर ने किया है। ये पहली बार होगा जब पिता और बेटी ने एकसाथ एक प्रोजेक्ट पर काम किया है।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म मिली 4 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके पास कई और प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं। मिली के बाद उनके पास फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इसके साथ ही एक्ट्रेस इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
और भी

Salman Khan ने कोर्ट में की गुजारिश- मेरा पड़ोसी लिख रहा अपमानजनक मैसेज, प्‍लीज उसे रोकें

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Salman Khan: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में अपने पड़ोसी को लेकर एक गुजारिश की है। एक्‍टर ने अपने पड़ोसी केतन कक्‍कड़ पर आरोप लगाया है कि "वो सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ अपमानजनक संदेश पोस्‍ट कर रहे हैं, कृपया इस पर प्रतिबंध लगाएं"।

भड़काउ सोशल मीडिया पोस्‍ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
दरअसल, सलमान खान ने अगस्‍त महीने में अपने पड़ोसी केतन कक्‍कड़ के खिलाफ केस दायर करते हुए भड़काउ सोशल मीडिया पोस्‍ट करने का आरोप लगाया था। वहीं अब कोर्ट में अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश पोस्ट करने के लिए उन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश की मांग कर रहे हैं।

कोर्ट ने सुरक्षित रखा है फैसला
सलमान खान ने आरोप लगाया था कि केतन ने उनके खिलाफ कई भड़काउ और अपमानजनक पोस्‍ट शेयर की थी। केतन ने सलमान खान पर फार्म हाउस में गैरकानूनी काम करने का झूठे आरोप लगाए थे जिस पर गुरुवार को बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने सुनवाई की और समय की कमी का हवाला देरक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जज ने कहा मामले की नए सिरे से होगी सुनवाई।

कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था
बता दें मार्च महीने में सलमान खान ने सिविल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए केतल कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान के पक्ष में कोई फैसला नहीं किया जिसके बाद सलमान खान ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में अपील की और सोशल मीडिया पर केतन द्वारा अपलोट किए गए वीडियो और फोटोज को डिलीट करवाने का आदेश दें।

सलमान खान ने केतन के वीडियो के बारे में बोली थी ये बात
सलमान खान के वकील ने आरोप लगाया था कि केतन के सारे वीडियो मनगढ़ंत है और सांप्रदायिक रूप से लोगों को सलमान खान के खिलाफ भड़काने वाले हैं।
और भी

खाना-खजाना : पाइन एपल सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है पाइन एपल सिरप:

सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 5 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. पाइन एपल इमल्शन, 5 मिली. पाइन एपल एसेंस

 
 


विधि- शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर लें

 
और भी

रुबीना दिलैक ने पहना 31 किलो का घाघरा और फिर मटकाई कमर, लोगों के मुंह से निकल गई ये बात


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Rubina Dilaik Video: टीवी के फेमस सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' और 'बिग बॉस 14' की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। रुबीना इस डांस रिएलिटी शो में धमाल मचाती हुईं दिख रही हैं। अपनी बुलंद आवाज और दिलकश अंदाज के लिए रुबीना दिलैक पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वह हर तरह के आउटफिट में नजर आती हैं और लोगों का दिल जीत लेती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' के सेट पर बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की हिंदी की क्लास ली थी। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह 31 किलो के घाघरा में घूमर करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

देसी घाघरा चोली में नजर आईं रुबीना दिलैक
आपको बता दें कि रुबीना दिलैक एक्टिंग करने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 31 किलोग्राम का लहंगा पहनकर घूमर करती दिखाई दे रही हैं।

रुबीना के डांस के लिए था ये खास लुक
रुबीना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में रुबीना काले रंग के घाघरा चोली और लाल चुन्नी में दिखाई दे रही हैं। इस एथनिक आउटफिट में रुबीना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये ड्रेस उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में अपनी परफॉरमेंस के लिए पहना था। इसी दौरान पैपराजी ने उनको स्पॉट किया। ऐसे में रुबीना ने कैमरे के सामने एक डांस स्टेप करके दिखाया। साथ ही उन्होंने इस घाघरे का वजन भी सबको बताया।

31 किलो का था रुबीना का घाघरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रुबीना दिलैक बता रही हैं कि उनका ये घाघरा 36 कली का है और 31 किलोग्राम का है। रुबीना के अनुसार यह इतनी भारी और घेरदार है कि इसमें वह अपने आप ही आराम से घूम जा रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग रुबीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों के अनुसार रुबीना दिलैक बहुत ही अच्छी डांसर हैं और सबको उनका डांस बहुत पसंद आता है।

करण जौहर की लगाई थी क्लास
कुछ दिनों पहले डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के सेट पर रुबीना दिलैक मस्ती करतीं नजर आई थीं। उनके इस मस्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक हिंदी टीचर बनी हुई थीं और शो के जज करण जौहर की जमकर क्लास ले रही थीं। रुबीना बोर्ड पर हिंदी के शब्द लिखकर उनके अर्थ जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और रोहित शेट्टी से पूछ रही थीं।

रुबीना को गरदन पर लगी थी चोट
वहीं कुछ समय पहले डांस रिहर्सल करते समय रुबीना दिलैक की गरदन में चोट लग गई थी। हालांकि चोट के बावजूद भी रुबीना दिलैक ने डांस किया था। उनका परफॉरमेंस सबको बहुत अच्छा लगा था। उनका डांस देखने के बाद न सिर्फ शो के जजों ने बल्कि लोगों ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी।
और भी

Ram Setu Box Office Collection: अक्षय कुमार की डूबी नैया, 8वें दिन इतने करोड़ में सिमटकर रह गई 'राम सेतु'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Ram Setu Box Office Collection: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक उनकी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में एक्टर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राम सेतु से काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने ओपनिंग डे में अच्छा खासा कलेक्शन भी किया। इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म अपनी लागत को आधा भी वसूल नहीं कर पाएगी। चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

'राम सेतु' का हुआ बुरा हाल
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म राम सेतू 200 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म राम सेतु ने पहले दिन 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का ग्राफ गिरता गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन कुल 2.50-3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 8वें दिन फिल्म की बेहद कमाई हुई है। फिल्म ने लगभग 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 61 करोड़ के आसपास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जो कि लागत से बेहद कम है। ऐसे में मेकर्स के लिए 200 करोड़ की लागत वसूल करना बेहद मुश्किल है।

कई फिल्में हुई फ्लॉप
इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, कटपुतली, रक्षा बंधन लगातार बुरी तरह फ्लॉप हुई। ऐेसे में एक्टर को उम्मीद थी कि फिल्म राम सेतु उनकी नैया पार लगाएगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। फिल्म लोगों को एंटरटेन करने में बुरी तरह से फेल हो गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है।
और भी

खाना खजाना : रोज सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है रोज सिरप:

सामग्री
1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 2 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 ग्रा.रेसबरी रेड कलर, 5 मिली. रोज एसेंस, 10 ग्रा. सूखी लाल गुलाब पत्तियाँ,

विधि
शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले, छानें। गर्म में ही गुलाब पत्तियाँ डालकर ढांक दें, ठण्डा होने पर रोज एसेंस व रंग मिलाकर सूखी बोतलों में भर लें।

और भी

Ayushmann Khurrana की पत्नी ताहिरा भूलीं अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, एक्टर से मांगनी पड़ी माफी



मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Ayushmann-Tahira Anniversary: आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप अक्सर फैंस को लव गोल्स देते हैं। दोनों के बीच कितनी भी मुश्किलें आई हों लेकिन इसके बावजूद दोनों हमेशा एक दूसरे की ढाल बनकर साथ खड़े रहे हैं। दोनों की इस प्यारी सी लव स्टोरी को काफी लंबा समय हो गया है और शादी को पूरे 14 साल हो चुके हैं। ऐसे में ताहिरा कश्यप अपनी शादी की सालगिरह ही भूल गईं।

ताहिरा कश्यप भूलीं वेडिंग एनिवर्सरी
आयुष्मान खुराना का ताहिरा कश्यप बचपन का प्यार है। उन्होंने ताहिरा को अपनी दिल की बात 12 कक्षा में कही थी। जिसके बाद दोनों ने अपनी लव स्टोरी को शादी का नाम दिया। 1 नवंबर 2008 को आयुष्मान खुराना और ताहिरा की शादी हुई थी और आज यानी 1 नवंबर 2022 को शादी को पूरे 14 साल हो गए हैं। ऐसे में ताहिरा ने जल्दबाजी में 31 अक्टूबर को ही शादी की सालगिरह की बधाई दे डाली।

पति आयुष्मान खुराना से मांगनी पड़ी माफी
ताहिरा कश्यप ने 31 अक्टूबर को आयुष्मान के साथ एक फोटो शेयर कर शादी की सालगिहर की बधाई दी थी। इसके बाद जब उनके इस पोस्ट पर उनकी दोस्त की नजर पड़ी तो उन्होंने याद दिलाया कि सालगिहर की तारीख आखिर क्या है। बस फिर क्या था ताहिरा को अपनी इस गलती की फिर माफी मांगनी पड़ी।

शादी की तारीख दोस्त ने दिलाई याद
ताहिरा ने माफी मांगते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किस दोस्त ने शादी की एनिवर्सरी याद दिलाई। पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'जिन भी लोगों ने मेरी गोल्डफिश मेमोरी पर डाउट किया था यहां है प्रूफ मेरी बेस्ट फ्रेंड ने मुझे याद दिलाया है कि आज नहीं कल है एनिवर्सरी। अभी पोस्ट डिलीट नहीं कर रही हूं क्योंकि कल भी विश करना पड़ेगा। सॉरी आयुष्मान।'

आयुष्मान खुराना ने ली चुटकी
ताहिरा के इस पोस्ट के बाद आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, 'Excuse! ताहिरा आज है एनिवर्सरी।' इसके अलावा आयुष्मान ने ताहिर कश्यप के माफी वाले पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 'अब क्या ही बोलूं 'हैप्पी एनिवर्सरी इन एडवांस।' इस तरह से आयुष्मान ने बड़े ही प्यारे अंदाज में पत्नी ताहिरा के मजे लिए।

आयुष्मान खुराना का वर्क्रफ्रंट
आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल में उनकी फिल्म डॉक्टर जी रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब इसके बाद एक्टर अगले साल फिल्म 2023 में फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
और भी

खाना खजाना : खस सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है खस सिरप:

सामग्री
1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 10 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. एपल ग्रीन रंग या पेस्ट, 5  मिली. खस या वर्टीवर्ट

विधि
शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले, छानें। ठण्डा करें। कलर एसेंस मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भरें।

और भी

मशहूर अदाकारा रंभा का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में भर्ती...

 टोरंटो/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड और टॉलीवुड की मशहूर अदलारा`अदकारा रंभा का कनाडा में एक्सीडेंट हो गया। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर करके दी है।

इस एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मैं और नैनी। हम सभी सुरक्षित हैं। मामूली चोटें आई हैं। मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है। इन तस्वीरों में एक रंभा ने कार और बेटी साशा की एक झलक दिखाई है। जो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है। उनके आसपास डॉक्टर नजर आ रहे हैं। वहींअन्य फोटो में उनकी कार नजर आ रही है, जो हादसे के बाद बुरी तरह डैमेज हो गई है।

और भी

नागार्जुन की एक्स बहू सामंथा रुथ प्रभु हुईं इस गंभीर बीमारी का शिकार, एक्स देवर ने ऐसे बढ़ाया मदद का हाथ


चेन्नई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी एक्टिंग के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। लोग न सिर्फ उनकी अच्छी एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि उनकी खूबसूरती के भी अलग चर्चे हैं। इसी बीच खबर है कि एक्ट्रेस सामंथा की तबियत थोड़ी खराब चल रही है और वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि उनके इस दुख के समय में उनके एक्स ससुराल वाले उनके साथ खड़े हैं। सामंथा को उनके एक्स पति नागा चैतन्य और उनके पूरे परिवार के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि उन्हें मायोसिटिस नामक एक गंभीर बीमारी हुई है। सामंथ ने इस बीमारी और अपनी तबीयत के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा था।

सामंथा के साथ खड़ी है पूरी साउथ इंडस्ट्री
आपको बता दें कि गत शनिवार को ही साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही सामंथा ने इस तस्वीर के साथ अपनी पोस्ट में लिखा था-उन्हें मायोसिटिस नामक एक गंभीर बीमारी हुई है जो कि एक ऑटोइम्यून डिजीज है। उन्होंने लिखा था कि उनका अभी भी इलाज चल रहा है और वह इस बीमारी को स्वीकार करने के साथ साथ इससे संघर्ष भी कर रही हैं।

एक्स पति ने किया सामंथा का सपोर्ट
सामंथा की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें अपना प्यार और समर्थन देने लगे हैं। साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी इस हालत में सामांथा का सपोर्ट किया है। वहीं नागार्जुन के बेटे और सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य और एक्स देवर अखिल अक्किनेनी ने भी सामंथा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

एक्स देवर ने बढ़ाया मदद का हाथ
अखिल अक्किनेनी जो कि नागा चैतन्य के सौतेले भाई हैं और सामंथा के एक्स देवर हैं ने उन्हें प्रोत्साहित करने और अपना समर्थन दिखाने के लिए सामंथा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- प्रिय सैम आपको बहुत सारा प्यार और ताकत। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु को बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, कृति सनोन, जाह्नवी कपूर, राशि खन्ना, निर्देशक नंदिनी रेड्डी, वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स ने 'गेट वेल सून' का मैसेज किया है।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर बताई अपनी हालत
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है- 'यशोदा' ट्रेलर पर आप लोगों का रिएक्शन जबरदस्त था। यह प्यार और जुड़ाव है जो मैं आप सभी के साथ शेयर करती हूं, जो मुझे जीवन में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है। कुछ महीने पहले मुझे मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून डिजीज का पता चला था। मैं इससे निपटने के बाद इसे शेयर करने की उम्मीद कर रही थी लेकिन इसे ठीक होने में मेरी अपेक्षा से थोड़ा अधिक समय लग रहा है।

सामंथा ने की जल्द सुधार होने की उम्मीद
सामंथा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा मजबूत बनने की जरूरत नहीं है। इस स्थिति को स्वीकार करना एक ऐसी चीज है जिससे मैं अभी भी जूझ रही हूं। डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी।

मेरे पास अच्छे और बुरे दोनों दिन हैं
सामंथा ने आगे लिखा- मेरे पास अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं ... शारीरिक और भावनात्मक रूप से ... और यहां तक कि जब ऐसा लगता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, तो किसी तरह वह पल बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के करीब एक दिन और हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं... यह भी बीत जाएगा।
 
और भी

कियारा आडवाणी ने डीप नेक ड्रेस में दिखाईं कातिलाना अदाएं, शादी से पहले ही किया ये काम

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Kiara Advani Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश हीरोइनों में से एक हैं। चाहे वह एक आम दिन हो या फिर सेलेब्स से भरा एक बड़ा इवेंट, कोई स्पेशल दिन हो या फिर षूटिंग पर जाना हो, कियारा हमेशा फैशन के लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश में लगी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद ही बोल्ड और फैशनेबल फोटो पोस्ट की है। कियारा की इस तस्वीर को देखने के बाद से लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग कियारा की इस तस्वीर को देखकर खुश हो गए हैं और जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

कियारा की फोटो हो रही है वायरल
कियारा आडवाणी ने आज अपने हालिया फोटोशूट की एक शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बोल्ड और रिस्क ब्लैक सी-थ्रू ड्रेस में कियारा बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। लोग इस तस्वीर को देखने के बाद कियारा के लिए क्रेजी हो रहे हैं। कियारा आडवाणी की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। ये फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

ब्लैक ड्रेस में कियारा ने ढाया कहर
कियारा आडवाणी अपनी लेटेस्ट तस्वीर में काफी ग्लैमरस लग रही है। ब्लैक डीप नेक आउटफिट में कियारा कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कियारा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- परी जैसी लग रही हो तुम, किसी की नजर न लगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- तेरे बिना भी क्या जीना..ओ कियारा।

अप्रैल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा से हो सकती है शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबरों के बीच लगातार सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि दोनों अप्रैल 2023 में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस कपल की ये शादी प्राइवेट होने वाली है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनकी शादी इस साल दिसंबर में भी हो सकती है। इस शादी की सेरेमनी काफी सिंपल होगी।

शादी होगी बिल्कुल प्राइवेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि ये शादी काफी प्राइवेट होने वाली है। इन दोनों की शादी में परिवार वालों के अलावा उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल नहीं होंगे। हालांकि रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सितारों की भीड़ लग सकती है।

लंबे समय से एक दूसरे डेट कर रहे कियारा-सिद्धार्थ
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म 'शेरशाह' में देखा गया था। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यही वजह थी कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आने लगीं। हालांकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबर भी आई थी जो कि बाद में अफवाह साबित हुई। अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा।
और भी

खाना-खजाना : रूह आफजा सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है रूह आफजा सिरप:

 

सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 2 ग्रा. साइट्रिक एसिड (दूध में पीने के लिये), या 4 ग्रा. साइट्रिक एसिड (पानी में पीने के लिए), 5 ग्रा. रेस्पबेरी रेड कलर, 5 मिली. रूह आफ्जा एसेंस, या 2 मिली. रोज एसेंस, 2 मिली. ख्स एसेंस, 1 मिली. केवड़ा एसेंस, 50 ग्रा. शहद,    

और भी

शादी के जोड़े में नजर आए विमल पांडेय और रितु सिंह, फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Akele Hum Akele Tum: बबली गर्ल नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह की ब्राइडल लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे अभिनेता विमल पांडेय के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को न्यूली मैरिड कपल के तौर पर देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन ये मामला रीयल नहीं, बल्कि रील लाइफ का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें दोनों की अपकमिंग फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' की हैं।

भोजपुरी एक्टर विमल पांडेय और रितु सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में फिल्म के सेट से ही दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमल पांडेय रितु सिंह से शादी कर रहे हैं। लेकिन ये शादी विमल पांडेय के सपनों की दुनिया में हो रही होती है।

खैर बात भले ही सपने की हो, लेकिन फैंस को ये तस्वीरें खूब भा रही हैं। शादी में संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह और सीपी भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हुए हैं। ऐसे में इससे साफ है कि फिल्म में ये कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

बताते चलें कि विमल पांडेय और रितु सिंह की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चल रही है। शूटिंग देखने के लिए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण बीएस इंटरप्राइजेज के बैनर तले किया जा रहा है। फैमिली ड्रामा पर बेस्ट इस मूवी में लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में विमल पांडेय और रितु सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी कर रहे हैं। वहीं इसके निर्माता प्रमोद तिवारी हैं।

फिल्म के लिए सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि दोनों स्टार्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्ट सौरभ मिश्रा और प्रोडक्शन मैनेजर अखिलेश परदेसी हैं।


दर्शक भी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विमल पांडे और रितु सिंह की फ्रेश और रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों ही फैंस का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
 
और भी

Shah Rukh Khan फैंस को देंगे डबल सरप्राइज, थिएटर में फिर रिलीज होगी किंग खान की ये आइकॉनिक फिल्म

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जल्द ही बर्थडे आने वाला है। 2 नवंबर 2022 को किंग खान पूरे 57 साल के हो जाएंगे। एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। शाहरुख अब 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए अब फैंस को एक बड़ा मौका मिलने वाला है। जी हां किंग खान को फिर से पर्दे पर देखने के लिए आपको उनके बर्थडे का इंतजार करना पड़ेगा।

शाहरुख खान के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर रिलीज होने वाला है। बर्थडे पर एक्टर की फिल्म का टीजर रिलीज होना फैस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है। लेकिन इसके अलावा किंग खान एक और सरप्राइज अपने फैंस को देने वाले हैं। ये तोहफा आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा। तो चलिए जानते हैं क्या होगा दूसरा सरप्राइज?

फिर रिलीज होगी ये आइकॉनिक फिल्म
शाहरुख खान के बर्थडे पर यश राज फिल्म्स मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा तैयार किया है। शाहरुख खान के करियर की सबसे आइकॉनिक फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर थिएटर में दस्तक देने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे उनके जन्मदिन पर 2 नवंबर को देशभर के कई थिएटर में रिलीज होगी। जिसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट 
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म पठान अगले साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होगी। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं।
 
और भी

खाना खजाना: ग्रेप सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध  रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है ग्रेप सिरप:

 सामग्रीकिलोशक्कर, 400 मिलीपानी (ग्रेप एसेंस), 10 ग्रासाइट्रिक एसिट, 5 मिलीलेमन इमल्शन या पेस्ट, 5 मिलीटोनोविन एसेंस,

 

विधिशक्कर पानी  साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने  1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग  एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर लें

 
 
और भी

अनुपम खेर को मां ने नंगा करके घर से निकाल दिया था बाहर, जहरीले पौधे की छड़ी से करती थीं पिटाई

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Anupam Kher's mother Dulari:अनुपम खेर बॉलीवुड के उन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं जिनकी शानदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। कैमरे पर हर किरदार में खोकर उसे बखूबी निभाने वाले अनुपम खेर ने ये मुकाम ऐसे ही नहीं हासिल किया है, इसके पीछे उनकी वर्षों का कड़ी मेहनत के साथ उनकी मां दुलारी की अच्‍छी परवरिश है। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैं और आए दिन अपनी मां दुलारी के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं जिससे पता चलता है कि वो अपनी मां के कितना करीब हैं। वहीं अब अनुपम खेर ने मां दुलारी और अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।


चैट शो 
चैट शो "मंजिल और भी हैं" में सेलिब्रिटी गेस्‍ट बनकर पहुंची मां दुलारी
दरअसल, अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी खेर को अपने चैट शो "मंजिल और भी हैं" में बतौर सेलिब्रिटी गेस्‍ट बुलाया और उनका इंटरव्‍यू लिया। इस शो में मां दुलारी ने अपने बचपन और जवानी के स्‍ट्रगल के बारे में बाते बताईं और साथ अपने और बेटे अनुपम के जीवन से जुड़े बड़े ही दिलचस्‍प किस्‍से शेयर किए।

अनुपम खेर ने किया ये खुलासा
वहीं शो में मां से बात करते हुए अनुपम खेर ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां दुलारी ने बचपन में पीटा था क्‍योंकि उनकी मां दुलारी ने स्कूल के खर्च के लिए कुछ पैसे दिए थे लेकिन बाद में उसे अपने बैग में 3 पैसे और 2 पैसे मिले। जिसको देखकर मां गुस्‍सा हुईं थी और ऐसी कड़ी सजा दी थी जिसे वो भूल नहीं पाए हैं।

अनुपम की गलती पर मां ने नहीं किया माफ
अनुपम खेर के ये कहने पर मां दुलारी ने वो वाकया याद करते हुए कहा जब मैं तुम पर गुस्‍सा हो रही थी तब तुम्हारे पिताजी ने मुझे इसे छोड़ने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा क्यों ? यदि आप पैसे चुराते हैं तो आपको पीटा जाएगा!

मुझे नंगा कर के घर से बहार निकल दिया था
मां दुलारी के ये बोलते ही अनुपम खेर ने याद किया कि इसके बाद आपसे मार पड़ी और आपने मेरे कपड़े उतारकर मुझे नंगा कर के घर से बहार निकल दिया था। बेटे के इस खुलासे पर शो में मां दुलारी ने अपने एक्‍टर बेटे से पूछा क्‍या मुझे नहीं करना चाहिए था?" अनुपम ने जवाब दिया "नहीं, नहीं। मैं कह रहा हूं कि तुमने सब कुछ ठीक किया।

जहरीले पौधे बिचू बूटी की छड़ी से मां ने पीट दिया था
शो में अनुपम खेर के इस खुलासे के बाद मां दुलारी ने और राज खुद ही खोल दिया और बताया कि वो अपने बेटों की परविश को लेकर कितनी शख्‍त थीं। दुलारी ने बताया उन्‍होंने अनुपम और उसके छोटे भाई राजू खेर को बिचू बूटी के साथ पीटती थी। यह एक ऐसा पौधा है जिसकी छड़ी से मारने पर पूरे शरीर में फोड़े फुंसी हो जाते हैं।

पिटने के बाद अनुपम खेर की बिगड़ गई थी तबीयत
मां ने बताया बिचू बूटी जहरीले पौधे से पिटने के बाद अनुपम खेर बीमार पड़ गए और जब उन्‍हें डॉक्‍टर को दिखाया तो उन्‍होंने दुलारी को समझाया कि वो पौधा जहरीला पौधा होता है उसे मारने के लिए नहीं इस्‍तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्‍टर ने दुलारी को ये सलाह दी थी कि बच्‍चों की गलती पर हाथ से मारो लेकिन ऐसे जंगली पौधे से कभी मत मारना।

दुलारी राक्‍स के जबरदस्‍त है फैन फॉलोइंग
अनुपम खेर की मां दुलारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और दुलारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबदस्‍त फैन हैं। कश्‍मीरी ब्राह्मण दुलारी वीडियो में अपने पुराने दिनों की बातें और कैसे कश्‍मीर से उनके परिवार को पलायन के लिए मजबूर किया, वो सारी पीड़ा भी बयां कर चुकी हैं। अनुपम खेर आए दिन घर में अपनी मां के वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसमें उनकी मां सामान्‍य बातों में ऐसी सीख देती है जिसकी जमकर तारीफ भी होती है।
 
और भी