Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

दिवाली में लाएं चेहरे पर सोने सा निखार

-शहनाज़ हुसैन टिप्स

 दिवाली का  त्यौहार शुरू हो चूका है। स्वभाभिक है की दीपों के इस त्यौहार में आप भी  रंगों की तरह दमकना चाहती है। दिवाली में हम घर बाहर सभी जगह को सुन्दर  बनाने  तथा सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दिवाली के त्यौहार में घर की सफाई , डेकोरेशन ,लाइटिंग तथा शॉपिंग की ज्यादा जिम्मेदारी महिलाएं ही निभाती हैं।


रौशनी और उल्हास के इस त्यौहार की घरों को सजाने तथा नए परिधान खरीदने की   तैय्यारियाँ  हालाँकि एक महीना पहले से ही करना शुरू कर देते हैं।लेकिन बाकि तैयारियों की बजह से महिलाएँ  अपने सौन्दर्य की अनदेखी कर बैठती  हैं  जिसकी बजह से  पावन दिन पर आप बूझे तथा थके से दिखते हैं। लेकिन अगर आप बाकि  तैयारियों के साथ ही अपनी त्वचा, बालों तथा बाहरी लुक पर ध्यान दें  तो  इस  पावन  त्यौहार का मजा कई गुणा बढ़ जायेगा तथा इस पावन दिन को पूरे  उत्साह के साथ आप  बाकी लोगों के साथ  खुशनुमा माहौल में  हँसते खेलते मनाएंगी जिससे यह दिन  यादगार बन जायेगा। आपको महज कुछ सौन्दर्य साब्धानियाँ अपनानी होंगी तथा बाजार के महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू ऑर्गनिक प्रसाधनों का उपयोग करना होगा जोकि आपकी बाटिका तथा किचन कैबिनेट में मौजूद हैं। इस अबसर पर परम्पारिक घाघरा-चोली, साड़ी , कुर्ता , सलवार के साथ  आर्गेनिक सौन्दर्य प्रसाधनों से आपके सौन्दर्य को चार चाँद लग जायेंगे तथा आप इस खास दिन आकर्षण का केंद्र बन जाएँगी।

घरेलु आर्गेनिक नुस्खे अपनाकर न केवल आप त्यौहार में अपनी रंगत निखार कर  इस उत्सव की आभा बढ़ा सकती हैं बल्कि आपके चेहरे का आकर्षण त्यौहार में चार चाँद लगा सकता है।

दिवाली के साथ साथ मौसम भी करवट लेता है। इस मौसम में ठंडक बढ़ जाने से दिनों दिन बाताबरण में आद्रर्ता की कमी  आनी शुरू हो जाती है जिससे   त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है। आपके होंठ ,चेहरे ,त्वचा तथा बालों पर ठंडक की मार साफ़ झलकने लगती है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फ़बारी के साथ ही त्वचा का प्रकृति संतुलन बिगड़ना  शुरू हो गया है तथा त्वचा में रूखापन आने के साथ ही त्वचा में चकते, फोड़े, फुन्सिया, मुहांसे पैदा हो जाते हैं तथा बाल रूखे सूखे होकर बेजान तथा निर्जीव लगने लगते है। इसलिए त्वचा में नमी बनाए रखना अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है। इस मौसम में सामान्य तथा सूखी त्वचा को जैल के साथ दिन में दो बार साफ करना चाहिए। क्लीनजर से त्वचा की हल्के तरीके से मालिश कीजिए तथा विषैले एवं गन्दे पदार्थो को गीले काॅटन वूल से हटा दीजिए।इसके बाद त्वचा पर काॅटनवूल के मदद से गुलाब जल तथा त्वचा टानिक का प्रयोग कीजिए।



आज कल  बाताबरण में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर रहा है  तथा  वातावरण में रासायनिक वायु प्रदूषण, गन्दगी तथा कालिख एवं मैल विद्यमान रहती है। इन सबसे त्वचा सम्बन्धी  विकार पैदा होते है। शहरों में रहने वाली महिलाओं को रात्रि में अपने अंगों की सफाई  आवश्यक रूप से करनी चाहिए। रात्रि में सभी प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन शरीर में हटा देने चाहिए क्योंकि इनसे त्वचा में रूखापन आ जाता है तथा त्वचा का प्राकृतिक अम्लीय-क्षारीय संतुलन भी बिगड़ जाता है जिससे त्वचा में चकते, मुंहासे, पफोड़े, पफुन्सियों आदि पैदा हो जाती है।

हालाँकि मौसम में ठण्डक जरूर आ गई है लेकिन दिन का तापमान 30  डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। यदि आप कामकाजी महिला हैं तथा दिन भर खुले बाताबरण में सफर करती हैं तो सुबह  घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए तथा यदि आप घर के अन्दर रह रही है तो त्वचा पर माइस्चराईजर का उपयोग कीजिए। आज कल बाजार में माइस्चराईजर क्रीम तथा तरल रूप में उपलब्ध् है। रूखी त्वचा के लिए रात्रि में क्लीजिंग के बाद नरीशिंग/पौषक लगाकर इसे पूरे चेहरे पर मल लीजिए तथा बाद में काॅटनवूल की मदद से इसे साफ कर लीजिए। जिसके बाद आप त्वचा पर सीरम लगा लीजिए। तैलीय त्वचा को भी माइस्चराईजर की जरूरत होती है। अगर तैलीय त्वचा पर क्रीम लगाई जाए तो कील मुंहासे उभर आते है। तैलीय त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए एक चम्मच शुद्ध  गलीसरीन में 100 मिली लीटर गुलाब जल मिलाऐं। इस मिश्रण को फ्रिज  में एयरटाईट जार में रखे। इस मिश्रण को क्लीनजिंग के बाद उपयोग कीजिए। उससे त्वचा में तैलीयपन की बजाय नमी का प्रभाव आता है। त्वचा को साफ  करने के लिए दूध् या फेसवॉश  का उपयोग करें।



फेसिअल  स्क्रब से चेहरे की त्वचा में लालिमा तथा चमक आती है। हफ्रते में दो बार फेसिअल  स्क्रब का उपयोग करना चाहिए। पीसे हुए बादाम या चावल पाऊडर को दही तथा थोड़ी सी हल्दी में मिलाईए। आप इसमें सूखा तथा पाऊडर संगतरा व नींबू के छिलके मिला लीजिए। इसे चेहरे पर लगाकर चेहरे की हल्की अहिस्ता से मालिश कर लीजिए तथा बाद में कुछ समय बाद चेहरे को ताजे पानी से धे डालिए। दिन में घर में बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगा लीजिए। आप अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार सनस्क्रीन लोशन या क्रीम को उपयोग में ला सकती है। आपको दिन में क्रीम, पौषाहार तथा रात्रि में भी रात्रि क्रीम तथा सीरम का उपयोग करना चाहिए।

दीवाली त्यौहार अपने साथ सर्द ऋतू  की सौगात लाती है।प्रतिदिन चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाईए तथा बाद में इसे ताजा स्वच्छ जल से धो  डालिए। यदि आप के घर में घृतकुमारी या एलोवेरा का पौधा  लगा है तो इसकी  आन्तरिक हिस्से की पत्तियों में विद्यमान जैल को चेहरे पर नमी तथा ताजगी प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। गाजर को रगड़कर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक  लगाऐ। गाजर विटामिन ‘ए’ में भरपूर मानी जाती है तथा सर्दियों में त्वचा को पौषाहार प्रदान करने में काफी  सक्षम होती है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक मानी जाती है।

आधा  चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाब जल तथा एक चम्मच सूखा दूध् का पाऊडर मिलाईए। इन सबका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लीजिए तथा 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो  डालिए। यह मिश्रण सूखी तथा सामान्य दोनों प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक साबित होता है मेयोनेज या अण्डे का योक चेहरे पर लगाने से सभी प्रकार की त्वचा में सूखेपन से राहत मिलती है।

सप्ताह में दो बार बालों की  तेल से ट्रीटमेंट करें। जैतून के तेल को गर्म करके इसे बालों तथा खोपड़ी पर मालिश करें। इसके बाद तौलिए को गर्म पानी में डुबोए तथा पानी को निचोडने के बाद तोलिए को सिर पर पगड़ी की तरह पांच मिनट तक लपेट लें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं तथा इस प्रक्रिया से बालों तथा खोपड़ी पर तेल को सोखने में आसानी होती है।

अण्डे का सफेद हिस्सा तैलीय बालों को प्राकृतिक क्लीनजर का अदभुत  कार्य करता है था इसके प्रोटिन तत्वों से शरीर को सुदृढ करने में प्रभाव मदद मिलती है। अण्डे में सफेद हिससे को बालों को शैम्पू करने से आधा  घण्टा पहला लगा लीजिए। बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अण्डे के योक से खोपड़ी को हल्की-हल्की मालिश कीजिए तथा इसे आध घंटा तक रहने दीजिए तथा बाद में बालों को ताजे स्वच्छ पानी से धो  डालिए। इससे बाल मुलायम हो जाते है। यदि आप दीवाली त्यौहार को यादगार बनाने के लिए घर में कड़ी मेहनत कर रही है तो आपको कुछ टिप्स कापफी मददगार साबित हो सकते है। त्यौहार में पहले आप नरव प्रसाध्न तथा पादचिकित्सा अवश्य कर लीजिए।

वास्तव में हाथ तथा पांवों को गर्म पानी में डुबोने के बाद क्रीम से मसाज कर लीजिए ताकि त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाए। हाथों के सौंदर्य के लिए उन्हें चीनी तथा नींबू जूस से रगड़ लें। दीवाली त्यौहार से पहले वैक्सिंग तथा थ्रेडिंग की ओर भी हल्का सा ध्यान देना न भूले।

शहद को अण्डे के सफेद पदार्थ में मिलाइए तथा इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ताजे स्वच्छ जल  से धो  डालिए। जिनकी त्वचा अत्यध्कि खुशक है वह आधा  चम्मच शहर में  बादाम तेल तथा ड्राई मिल्क पाऊडर मिला ले तथा इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को आध घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दे तथा बाद में पानी से धो  डाले। चेहरे को धोने  के बाद गुलाब जल में काटनवूल पैड को भिगो कर चेहरे को काटनवूल पैड से साफ कर लें।

हाथों तथा नाखूनों के सौंदर्य के लिए बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों तथा क्यूटीकल की मालिश करें। इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद गीले तौलिए से धे डाले।

तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच गलीसरीन तथा नींबू जूस बना लीजिए। इसे हाथो तथा पांवों पर लगाकर आध घंटा तक लगा रहने दीजिए तथा इसके बाद ताजे सादे जल से धो  डालिए।

यदि आपके बाल नीरस पड गए है तो उनकी शैम्पु से पहले कंडीशनर कर लें। एक चम्मच सिरके को शहद में मिलाकर एक अंडे में मिला लीजिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लीजिए तथा इस मिश्रण को अपनी खोपड़ी में लगा लीजिए तथा बाद में सिर को गर्म तोलिए से 20 मिनट तक ढांप लीजिए तथा इसके बाद बालों को ताजे ठण्डे पानी से   धो  डालिए। इससे आपके बाल चमकदार तथा सुन्दर दिखेंगे। प्रयोग में लाई जा चुकी चाय पत्तियों को उबालकर कम से कम 4 कम चाय पानी बना लीजिए तथा इसे ठण्डा करने के बाद इसमें नींबू जूस मिलाकर इसका उपयोग कर लीजिए।
और भी

Mili Teaser Out: फिल्म 'मिली' का टीजर रिलीज, दहशत में नजर आईं जाह्नवी कपूर

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Mili Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकिंग फिल्म 'मिली' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी। लोगों को फिल्म के पोस्टर में उनका लुक बहुत ही पसंद आया था। अब फिल्म मेकर्स ने फिल्म 'मिली' का टीजर रिलीज कर दिया है। जाह्नवी कपूर के फैंस टीजर में उनकी एक्टिंग को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म के कई पोस्टर शेयर कर इसके रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म को जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह पहली बार है जब दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मलयालम फिल्म की रीमेक है 'मिली'
फिल्म 'मिली' के डायरेक्टर मथुकुट्टी जेवियर हैं। ये फिल्म मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा भी नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के बारे में जानने के लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'मिली' का पोस्टर और टीजर शेयर करते हुए लोगों को बहुत ही खुश कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है टीजर
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 1 घंटे में बदलने वाली है उसकी जिंदगी... #मिली। वहीं दूसरे पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने सिर्फ 'मिली' लिखा है। वहीं टीजर शेयर कर उन्होंने बताया है कि कैसे खुशमिजाज मिली की जिंदगी एक पल में बदल जाती हैं। टीजर में इस बात को बखूबी दिखाया गया है।

पोस्टर में ऐसे नजर आ रही हैं जाह्नवी कपूर
पहले पोस्टर में जाह्नवी काफी खुशमिजाज नजर आ रही हैं। पोस्टर में उन्हें एक बैगपैक लिए हुए दिखाया गया है। पोस्टर में उनका लुक काफी सिंपल नजर आ रहा है। पोस्टर में जाह्नवी नेवी ब्लू टॉप पहने और बालों में पोनीटेल की हुईं नजर आ रही हैं। दूसरे पोस्टर में उन्हें डरी सहमी लुक में दिखाया गया है जो बर्फ से ढकी हुई दिख रही हैं। तीसरे पोस्टर में दोनों को मिली के किरदार से अच्छी तरह से रूबरू करवाया गया है।

जाह्नवी फिल्म में बनी हैं नर्स
पहले पोस्टर में बताया गया है कि जाह्नवी इस फिल्म में एक नर्स के रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके रोल का नाम मिली नौदियाल, उनकी उम्र और उनके क्वालिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। वहीं दूसरे पोस्टर में फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई है।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में
फिल्म 'मिली' के बाद जल्द ही जाह्नवी कपूर एक्टर राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' मूवी में नजर आने वाली हैं। इससे पहले जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव एकसाथ फिल्म 'रूही' में नजर आए थे। इसके अलावा जह्नावी कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगी। पहली बार वरुण और जाह्नवी एकसाथ काम करेंगे।
और भी

Iran Hijab Controversy: कौन हैं एलनाज नोरौजी, जिसने हिजाब के विरोध में हद पार कर दी सारी हदें

 

तेहरात (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Iran Hijab Controversy:महिलाओं के हिजाब को लेकर ईरान में बवाल मचा हुआ है। ईरान में 22 साल की महसा अमिनी को राजधानी तेहरात में हिजाब ठीक से ना पहनने पर वहां की मोरल पुलिस 13 सितंबर को ले गई और उसकी ऐसी पिटाई की जिसके कारण अस्‍पताल में कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ईरान से शुरू हुआ हिजाब NO MORE का शोर अरब देशों से लेकर पूरी दुनिया में पहुंच चुका है। वहीं अब कई सेलिब्रेटीज भी इस पर अपना विरोध जता रही हैं लेकिन ईरानी-जर्मन एक्‍ट्रेस और मॉडल एलनाज ने हिजाब पर विरोध जताते हुए सारी हदें ही पार कर दी हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये एक्‍ट्रेस और उन्‍होंने विरोध जताने के लिए क्‍या किया जिसके कारण वो सुखियों में आ चुकी हैं।

एलजान का अपने शहर में हुई इस घटना पर फूंटा गुस्‍सा
9 जुलाई 1992 को जन्‍मी 30 वर्षीय एलजान ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली हैं जहां उनका जन्‍म हुआ था। तेहरान वो ही जगह हैं जहां पर 22 साल की महसा को इस लिए मार दिया गया क्‍योंकि वो जब अपने रिश्‍तेदारों से मिलने अपने परिवार के साथ राजधानी तेहरान पहंची तो उसने हिजाब तो पहना था लेकिन उसके बाल नजर आ रहे थे। जिसके बाद महसा को पुलिस सबक सिखाने के लिए ले गई और पुलिस स्‍टेशन से आखिरी बार बस महसा की चीखने चिल्‍लाने की आवाज उसके भाई ने सुनी, उसके बाद वो अस्‍पताल पहुंची और कुछ दिन बाद मौत हो गई।

एलनाज नोरौजी ने पार की सारी हदें, उतार दिए सारे कपड़े
हिजाब आंदोलन के समर्थन में एलनाज नोरौजी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्‍ट्रेस शुरूआत में काले रंग बुर्का पहने नजर आ रही हैं। उसके बाद वो अपने कपड़े उतारना शुरू करती हैं। एक्‍ट्रेस ने बुर्के की नीचे जींस, टी शर्ट , सलवार सूट, स्‍कर्ट सब कुछ पहन रखा था। धीरे- धीरे करके वो सारे कपड़े उतार देती हैं और अंत में एलानाज केवल टू पीस यानी बिकिनी में नजर आती हैं।

मेरा मकसद अश्‍लीलता फैलाना नहीं, ये विरोध का एक तरीका है
एलजान नोरैजी ने ये वीडियो शेयर कर मैसेज दिया कपड़े ना पहनना हर किसी की अपनी पसंद होता है इस पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता।
एलनाज नौरेजी ने कैप्‍शन में लिखा पूरी दुनिया में हर जगह पर हर महिला को ये अधिकार मिलना चाहिए कि उसके कहां क्‍या पहनना है। किसी को ये अधिकार नहीं कि वो किसी भी महिला को बताए कि उसे क्‍या पहनना चाहिए। इकसे अलावा उन्‍होंने साफ किया कि ये वीडियो शेयर करना कोई अश्‍लीलता फैलाना नहीं बल्कि ये विरोध जताने का एक तरीका मात्र है। अभिव्‍यक्ति की आजादी की बात है।

जानें कौन हैं एलजान
एलजान इस कंट्रावर्सी में कूद पड़ी है वो ईरानी जर्मन एक्‍ट्रेस और मॉडल हैं जो हिंदी फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी है और एक्टिंग कर रही हैं। एलजान नेटफ्लिक्‍स इंडिया के शो सेक्रेड गेम्‍स में जोया के किरदार में नजर आ चुकी हैं।

मेड इंडिया में आ चुकी हैं नजर
एलजान की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं वो मशहूर मेड इंडिया म्युजिक वीडियो में गुरु रंधवा के साथ नजर आई थी। एक्‍ट्रेस ने निरहुआ चचल लंदन फिल्‍म से डेब्यू किया है।
और भी

अमिताभ बच्‍चन को सुपरहीरो बताते हुए रजनीकांत ने लिखी ये प्‍यारी बात, बिग बी ने दिल जीतने वाला दिया जवाब

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन 10 अक्‍टूबर को 80 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अमिताभ को इस मौके पर उनके दोस्‍त और साउथ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार रजनीकांत ने बड़े ही स्‍पेशल अंदाज में विश किया है। रजनीकांत ने ट्टीटर पर एक दिल जीतने वाला मैसेज लिखकर बिग बी को विश किया है। जिस पर अमिताभ बच्‍चन ने बहुत ही प्‍यार और दिल जीतने वाला जवाब दिया है।

रजनीकांत अमिताभ बच्‍चन ने साथ की थी ये फिल्‍म 
रजनीकांत अमिताभ बच्‍चन ने साथ की थी ये फिल्‍म
याद रहे अमिताभ बच्‍चन की सुपर डूपर हिट फिल्‍म हम फिल्‍म में रजनीकांत उनके को-एक्‍टर थे । इसके अलावा गिरफ्तार फिल्‍में में भी दोनो साथ नजर आए थे। दोनों ही फिल्‍म जगत के ऐसे दिग्गज एक्‍टर हैं जो तमाम बीमारियों को मात देने के बाद उम्र के अंतिम पड़ाव में भी अपने एक्टिंग करियर में सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक फिल्‍में कर रहे हैं।

एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन भी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं - जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किए गए मैसेज में एक-दूसरे के प्रति सम्‍मान साफ नजर आया।

रजीनकांत ने विश करते हुए लिखा "जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया"
रजनीकांत ने लिखा - दिग्‍गज अभिनेता.. जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया है ... हमारी गौरवशाली भारतीय फिल्म बिरादरी की एक सच्चे सेनसेशनल और सुपर हीरो को उनका 80 जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे और सबसे सम्मानित अमिताभ जी .. हमेशा मेरा बहुत प्यार और शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्‍चन ने दिल जीतने वाला दिया ये जवाब
अमिताभ बच्‍चन ने जवाब देते हुए लिखा- रजनी .. सर .. आप मुझे बहुत अधिक क्रेडिट देते हैं .. मैं आपकी अपार उपस्थिति, कद और महिमा से अपनी तुलना नहीं कर सकता .. आप केवल मेरे को-स्‍टार नहीं, बल्कि सबसे प्रिय मित्र रहे हैं .. आपकी कृपा मैं अपनी कृतज्ञता के लिए आभारी हूं। हाथ जोड़ते हुए और हार्ट इमोजी के साथ अमिताभ बच्‍चन ने रजनीकांत को प्‍यार भेजा
और भी

करवा चौथ पर चाँद की तरह दमकता चेहरा पाएं

 शहनाज हुसैन

करवा चौथ _  महिलाओ का सबसे पसंदीदा त्यौहार करवा चौथ नज़दीक आ गया है और ऐसे में खूबसूरत दिखने का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।अगर ये आपका पहला करवा चौथ है तो आपका उत्साह और उमंग  हिलोरे  मार रही होगी  और जाहिर है  आप ने त्यौहार की तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी | 

करवा चौथ के दिन सभी सुहागन महिलाएँ 16 श्रृंगार करती हैं / उस दिन उनका चेहरा बिलकुल चाँद की तरह खिला नज़र आता है। करवा चौथ  के पवित्र दिन सभी बिबाहित महिलाएं अपने हाथों में  मेहंदी , बिन्दी और पूरे श्रृंगार  के साथ दिन भर अपने जीवन साथी की लम्बी उम्र और   सुखी दाम्पत्य  जीवन के लिए  निर्जल  व्रत, पूजा करती हैं। इस तयौहार में महिलाएं पुरे उत्साह से संजने संबरने के बाद अपने पति के लम्बी उम्र, स्वस्थ्य के लिए  पुरे बिधि बिधानों के साथ ब्रत और पूजा करती हैं। इस पवित्र दिन  महिलाएं श्री गणेश ,माँ गौरी, चन्द्रमा  की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाओँ  में सजने संवरने  का बहूत क्रेज होता है कहा जाता है की इस दिन व्रत रखने से महिलाओं के सौन्दर्य में चाँद जैसा  निखार उभरता है। हालाँकि आजकल महिलाओं में  सजने संवरने में ब्यूटी पार्लर और मॉल का प्रचलन शुरू हो गया है लेकिन अगर आप सचमुच सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस त्यौहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले कर लें तथा ब्यूटी पार्लर के  महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू  हर्बल प्रसाधनों  के उपयोग से आप हुसन  की मलिका बन सकती हैं और  आप  दमकी दमकी नज़र आएँगी चाहे मौसम का मिज़ाज़ कूछ भी हो ।

 इस बार कोरोना के डर का साया आपके उत्साह पर भी पड़ सकता है इसलिए सभी तैयरियां समय से पहले ही पूरी कर लें । वैक्सिंग ,थ्रेडिंग ,मैनीक्योर ,पेडीक्योर और फेसिअल आदि मेहंदी लगाने से पहले ही कर लें ताकि बाजार में उत्स्व के रश से बच सकें  तथा सामाजिक दुरी आदि के सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन कर सकें। करवा चौथ में हाथों /पांवो पर मेहँदी लगाने की सदियों पुरानी समृद्ध परम्परा है। आप को मेहंदी त्यौहार से एक दो दिन पहले लगानी चाहिए ताकि ब्रत के दिन मेहँदी सुख कर डार्क कलर की हो जाए । मेहँदी लगाने के बाद इसे प्रकृतिक तौर पर सूखने दें। आपके हाथ में मेहँदी जितनी देर ज्यादा लगी रहेगी उतना ही बह सुर्ख रंग ग्रहण करेगी /सुख जाने पर मेहँदी को रगड़ रगड़ कर हटाएँ और हाथों को पानी से ना धोएं /मेहंदी लगाने के बाद हाथों को पानी से बचा कर रखें अन्यथा मेहँदी का रंग फीका पड़ सकता है। जब महिलाएं मेहँदी लगे हाथों से धार्मिक संस्कार करती हैं तो इसे शुभ माना जाता है   

  हालाँकि महिलाएं इस त्यौहार की खरीद दारी काफी पहले से ही कर देती हैं लेकिन फिर भी जरूरी सौंदर्य प्रसाधन छूट ही जाते है । इसलिए त्यौहार की तैयारियों में ब्यस्तता के बीच आप  लिप कलर , आई मेक  अप , नेल कलर आदि जरूरी सौन्दर्य प्रसाधन  समय रहते ही ले लें । अगर आप बालों में मेहँदी /रंग लगाती हैं तो भी  हेयर कलर , हेयर स्टाइल ,हेयर कट ,नेल आर्ट आदि कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट दो तीन दिन पहले ही करबा लें ताकि गलती, गड़बड़ी आदि को समय रहते ठीक किया जा सके। इस दिन लाल रंग की कांच की चूड़ियां आप के सौन्दर्य  को निखारने में अहम भूमिका अदा करेंगी ।

  इस त्यौहार में हम ज्यादातर अपने चेहरे पर ज्यादा फोकस करते हैं  लेकिन अगर आप बास्तब में  दमकती त्वचा पानी चाहती हैं  तो आपको  अपने चेहरे तथा शरीर दोनों  की सुन्दरता पर फोकस करना पड़ेगा। चेहरे की बजाय पुरे शरीर की त्वचा की उचित देखभाल आप के सौन्दर्य को प्रकृतिक निखार देगी ।   

इस पावन त्यौहार में ज्यादातर अपने पुराने सौन्दर्य प्रसाधनों, ट्रीटमेंट  पर भरोसा रखें तथा कोई नया सौन्दर्य प्रसाधन टेस्ट करने से परहेज करें क्योंकि अगर नया सौन्दर्य प्रसाधन आपकी त्वचा या ब्यक्तित्व पर खरा नहीं उतरा तो आप का मूड खराब हो जाएगा।

बालों को अलग करके मांग के बीच में सिन्दूर लगाना बिबाहित महिला की निशानी माना जाता है और करवा चौथ के त्यौहार में इस परम्परा का वहन करना चाहिए। गोल्ड सेटिंग में काले मनकों से जड़ित मंगलसूत्र आपके पवित्र प्यार को दर्शाने के साथ ही बुरी नज़र से भी बचाएगा ।

 इस दिन अपनी खूबसूरती को निखारने में ब्यूटी सैलून्स की बजाय अपने पर ज्यादा भरोसा रखें । अपनी त्वचा को नियमित रूप से एलो वेरा ,ग्रीन टी ,शहद का पोषण दें। आप नहाती बार दूध का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा । 

करवा चौथ  में अपने शरीर की नमी बनाये रखने के लिए आप पहले से ही रोजाना  नियमित रूप से आठ दस गिलास पानी पिएं। अपनी दिनचर्या में जूस ,निम्बू पानी , नारियल पानी , सूप और  मौसमी फलों  आदि को जरूर शामिल करें । यह सुनिश्चित करें की आपकी त्वचा पूरी तरह से मॉइस्चरीज़ड  रहे / मेक अप से पहले अपनी त्वचा पर उपयुक्त मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें । आजकल  पुरे देश में प्रदूषण खतरनाक  स्तर को पार कर रहा है तो ऐसे में जहां आप कोरोना वायरस से बचने के लिए फेस मास्क का उपयोग करें तो  दूसरी और अपनी त्वचा, शरीर की सुन्दरता को हानिकारक धूल ,मिटटी  और प्रदूषण की मार से बचाने के लिए घर से बाहर जाते समय अपने चेहरे तथा खुले भागों को स्कार्फ़ /कपड़े से ढक लें  ताकि आपकी त्वचा को शील्ड मिल सके।

करवा चौथ  से  तीन दिन  पहले हाथों और  पावों  की सुंदरता पर फोक्स  करने के बाद मेहंदी लगाएं , मेहंदी  लगाने के दो घण्टे बाद नीम्बू  और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें ।

शहद और दूध का फेस मास्क आपकी त्वचा की नमी बरकरार रखते हुए भी आपकी  त्वचा  को मुलायम , आकर्षक बना देते हैं। आप  दूध  में शहद मिलाकर बने फेस मास्क को त्वचा पर दस मिनट तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालिये ।  

 

और भी

जानें मसालेदार, तीखे चटपटे व्हाइट सॉस बनाने का तरीका...

 सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ों के लिए तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आइए आज व्हाइट सॉस के बारे में जानें :

सामग्री -

1 टेबल स्पून मक्खन, 1 टेबल स्पून मैदा, 1 टी कप दूध, 1 चुटकी नमक, 

विधि -

1. एक कांच के बाऊल में मक्खन रखें। इसे 100त्न पर 15 सेकेंड माइक्रोवेव करें।

2. मैदा डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलायें और 15 सेकेंड माइक्रोवेव करें।

3. दूध डालकर अच्छे से चलायें और 20 सेकेंड माइक्रोवेव करें। 

4. गाढ़ी हो जाने पर नमक व काली मिर्च मिक्स करें। ठंडा कर उपयोग करें।

और भी

साइनस के लक्षण हैं तो आहार का रखें ध्यान : डॉ.अंजली चौधरी

 साइनस एक ऐसी बीमारी है जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस बीमारी का इलाज अगर शुरूआत में ही कर लिया जाए साथ ही डाइट पर ध्यान दिया जाए तो बीमारी को क्रॉनिक अवस्था में जाने से रोका जा सकता है। सर्दी में साइनस के मरीज़ों की परेशानी बढ़ जाती है, ठंडी हवाएं नाक को जाम कर देती है जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। साइनस इंफेक्शन नाक से जुड़ी एक ऐसी परेशानी है जो एलर्जी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या कोल्ड की वजह से हो जाती है। साइनस की वजह से सीने में बलगम जमने लगता है जिससे सिर में दर्द रहता है और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होती है। कई बार इसकी वजह से जबड़ा और आंखों के आस-पास की जगह में भी दर्द महसूस होता है।

साइनस एक ऐसी बीमारी है जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस बीमारी का इलाज अगर शुरूआत में ही कर लिया जाए, साथ ही डाइट पर ध्यान दिया जाए तो बीमारी को क्रॉनिक अवस्था में जाने से रोका जा सकता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कुछ फूड परेशानी पैदा कर सकते हैं। जिन लोगों को साइनस की परेशानी है उन्हें कुछ चीज़ों से परहेज़ करने की जरूरत होती है। आहार विशेषज्ञ अंजली चौधरी ने बताया कि साइनस के मरीज़ों को डाइट में किन चीज़ों से परहेज़ करने की जरूरत है।

आलू और मैदा से परहेज़ करें:
जिन लोगों को साइनस की परेशानी है वो डाइट में रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेड का सेवन कम करें। रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेड में आलू और मैदा ऐसे फूड है जो सूजन को बढ़ाने में जिम्मेदार है।

ओमेगा-6 फैटी एसिड से परहेज़ करें:
डाइट में ओमेगा-6 फैटी एसिड से परहेज़ करें। ओमेगा-6 फैटी एसिड में सनफ्लावर, कॉर्न, बादाम का तेल शामिल है।

प्रोसेस्ड शुगर नहीं खाएं:
अगर आपको साइनस की शिकायत है तो आप पेस्ट्री, सोडा, फ्रूट जूस, डेजर्ट, चॉकलेट से परहेज़ करें। इन सभी चीज़ों का सेवन साइनस की परेशानी को बढ़ा सकता है।

फास्ट फूड बढ़ा सकते हैं मुश्किल:
फास्ट फूड में मोनो सोडियम ग्लूटामेट होता है जो साइनस के मर्ज़ को बढ़ा देता है। अगर आप फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो इसे डाइट से निकाल दीजिए इनके सेवन से बीमारी बढ़ सकती है।

परहेज:
डेयरी प्रोडक्ट से! डेयरी प्रोडक्ट्स यानि दूध और दूध से बने पदार्थों से परहेज़ करें। डेयरी प्रोडक्ट और सोयाबीन एलर्जी बढ़ाने में जिम्मेदार है इसलिए इनसे दूरी बेहतर है।

अंजली चौधरी ने आगे बताया कि क्या खाना इस हालत में अच्छा होता है! ताजे फल और सब्जियां- इनका सेवन नियमित तौर पर करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने के साथ-साथ एनर्जी भी भरपूर मात्रा में मिलती है।

 
 



पानी- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कंजेस्शन होने की संभावना कुछ हद तक कम हो जाती है।

 
 



एप्पल साइडर विनेगर- सलाड ड्रेसिंग आदि में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से शरीर को पोटाशियम और मिनरल दोनों मिल जाएगा, जिससे म्यूकस का उत्पादन भी कम हो जाएगा।

 
 



अनानास- इस फल में ब्रोमेलिन प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है, जिसका एंटी-इफ्लामेटरी गुण कंजेस्शन को रोकने में मदद करता है।

हर्बल टी– क्या आपको पता है कि हर्बल टी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इसके कारण सूजन और म्यूकस का प्रोडक्शन भी कम होने लगता है। अदरक, कैमोमाइल, ग्राउंड आइवी या पेपरमिंट, म्यूकस या बलगम को नैचुरल तरीके से निकालने में मदद करते हैं।

 
 



ग्रीन टी- ग्रीन टी का सेवन करने से साइनस के कारण जो सिर दर्द होता है, उससे जल्दी आराम मिलने के साथ-साथ सर्दी और छींक की समस्या से भी आराम मिलता है।इसलिए साइनस में डायट फॉलो कर रहें हैं, तो ग्रीन टी का सेवन करें।

खट्टे फल या साइट्रस फ्रूट- संतरा, अंगूर और बेर विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होते हैं, जो साइनस के लक्षणों से आराम दिलाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा टमाटर, ब्रोकली ओर स्ट्रॉबेरी में भी विटामिन सी होता है। विटामिन ए– इस विटामिन को मेमब्रेन कंडिशनर भी कहते हैं। यह छाती, सिर और गले के म्यूकस मेमब्रेन को हेल्दी रखने के साथ-साथ त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। विटामिन ए (Vitamin A) मूल रूप से गाजर, स्क्वाश, पीली और लाल शिमला मिर्च, गहरे हरे रंग के सब्जियों, पत्तेदार सब्जियों आदि में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

और भी

बच्चे की देखभाल के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगे रणबीर, आलिया पूरे करेंगी अपने प्रोजेक्ट

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में नजर आए थे। इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट की गोदभराई की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में कपूर परिवार समेत कई सितारे नजर आए। बीतें दिनों आलिया प्रेग्नेंसी के दौरान काम में व्यस्त थीं। अब खबर आई हैं कि रणबीर फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

आलिया की डेलीवरी के बाद उनका और बच्चे का ख्याल रखने के लिए वह काम से ब्रेक लेने वाले हैं। रणबीर अपनी अगली फिल्म 'ऐनिमल' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने नई फिल्मों के ऑफर लेने बंद कर दिए हैं। रणबीर चाहते हैं कि डेलीवरी के बाद आलिया अपने प्रोजेक्ट्स आराम से पूरा कर सकें, इसलिए उन्होंने घर पर रहने का फैसला लिया है।

बता दें कि आलिया, रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' में अपने बचे हुए काम पूरे करेंगी। इसके बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग करनी है। वह हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन्स' में भी नजर आने वाली हैं। इन अहम फिल्मों का हिस्सा होने के कारण बच्चे के आने के बाद आलिया को काम में व्यस्त होना होगा। ऐसे में रणबीर का पैटरनिटी लीव लेने की सराहना हो रही है।

रणबीर 'ऐनिमल' की शूटिंग जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में रणबीर पहली बार ग्रे कैरेक्टर में नजर आएंगे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म में उनका ऐसा किरदार देखने को मिलेगा जिसकी उनसे कोई उम्मीद नहीं करता। 'ऐनिमल' में रणबीर के अलावा अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली है।

और भी

'अब सैफ...' फैमिली के बाद अब करियर पर फोकस करेंगी करीना कपूर, बच्चों की परवरिश को लेकर कही ये बात

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करीना कपूर बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस का लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री ने जिस तरह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच बैलेंस बनाए रखा है, वो अपने आप में किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। फैमली के साथ वक्त बिताने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपना फोकस काम पर रखने का फैसला लिया है। वैसे तो करीना अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करती हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह की परवरिश और अपने काम को लेकर कई बातें कही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि सैफ और वे दोनों ही अपने काम में काफी बिजी हैं और ऐसे में वे हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि पेरेंट्स में से एक हमेशा बच्चों के साथ घर पर ही रहे।

काम पर लौटेंगी करीना
पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच तालमेल किस तरह बैठाना है, ये कोई करीना कपूर खान से सीखे। एक्ट्रेस अपने करियर की तरफ तो ध्यान दे ही रही हैं। साथ ही साथ फैमिली के साथ टाइम स्पेंट करना भी नहीं भूलतीं।

'सबसे पहले है परिवार'
हाल ही में एक्ट्रेस को उनके छोटे बेटे जेह के साथ लंदन में स्पॉट किया गया, जहां करीना निर्देशक हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि मेरी प्राथमिकता निश्चित रूप से मेरा परिवार है।

'अब काम का समय या गया है'
एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरे बच्चे, मेरा पति, माता-पिता और बहन मेरे लिए सबसे ऊपर हैं अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों बच्चों के पास एक वक्त पर कोई न कोई रहता ही है। सैफ ने आदिपुरुष की शूटिंग खत्म की है। अब मेरा काम करने का वक्त आ गया है।

'सैफ और मैं बारी-बारी से...'
एक्ट्रेस ने कहा कि हम बारी-बारी से ऐसा करते रहते हैं। लेकिन मुझे पता है कि ये सब मुश्किल है और मेरे लिए ऐसा करना सबसे कठिन काम है।

बेबो ने जीता फैंस का दिल
करीना कपूर दो दशक से भी ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में चमेली, कभी खुशी कभी गम, जब वी मेट, रावन और हाल ही में लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी आदाकारी से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

"नहीं है कोई पछतावा"
करीना कहती हैं कि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें अपनी प्राथमिकताओं की वजह से अच्छी स्क्रिप्ट्स को भी छोड़ना पड़ जाता है। लेकिन उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि फिर बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल जाता है।

ओटीटी डेब्यू करेंगी करीना
बताते चलें कि करीना कपूर जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी करने जा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग की प्रोड्यूसर रिया कपूर के साथ एक बार फिर नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगी।
और भी

'बायकॉट कंगना के लिए तालियां' एक्ट्रेस का नाम सुनकर हंसी नहीं रोक पाए सलमान खान, कुर्सी से उठे और फिर...

 


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फैंस के बीच कितने मशहूर हैं, ये सभी जानते हैं। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में एक पुराने अवॉर्ड फंक्शन से 'भाईजान' का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शो को होस्ट कर रहे कृष्णा अभिषेक ने कुछ ऐसा कह दिया, कि सलमान खान अपनी हंसी ही नहीं रोक सके। सलमान खान को ये हंसी कंगना रनौत के नाम पर आई। अब एक्टर का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में इस अवॉर्ड शो के होस्ट कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह हैं। सलमान खान चुपचाप बैठे अवॉर्ड शो को देख रहे होते हैं। तभी कृष्णा अभिषेक हंसी मजाक शुरू कर देते हैं। वीडियो में कृष्णा कहते हैं कि बायकॉट कंगना रनौत के लिए जोरदार तालियां। इतना सुनकर सलमान खान की हंसी नहीं रुकती और एक्टर लोट-पोट हो जाते हैं। हंसते-हंसते सलमान अपनी सीट पर से भी उठ जाते हैं।

सलमान खान की हंसी बेहद ही अजीबोगरीब है, जिसकी वजह से एक्टर के वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कपिल शर्मा के शो में भी कई बार सलमान खान के ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं, जिनमें भाईजान हंसते-हंसते अपनी सीट पर से जमीन पर ही गिर गए।

कई ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें सलमान खान फर्श पर बुरी तरह से हंसते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि, अवॉर्ड फंक्शन में भले ही सलमान खान कंगना रनौत को किए उस मजाक को लेकर हंसे हों, लेकिन एक्टर का संबंध कंगना रनौत से अच्छा ही रहा है।

जब कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' रिलीज हुई थी तो, एक्टर ने उनकी फिल्म का टीजर भी साझा किया था। इसके लिए कंगना रनौत ने सलमान खान का धन्यवाद भी किया था। कंगना ने भाईजान की जमकर तारीफ भी की थी। उन्होंने ये भी कहा कि वे बॉलीवुड में खुद को अब 'अकेला' नहीं कहेंगी।
और भी

'हमारे देवी देवताओं का मजाक मत उड़ाओ', आदिपुरुष पर भड़के 'भीष्म पितामह', बोले- CBFC माई बाप नहीं है


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में रावण बने सैफ अली खान भी चर्चा में हैं और लोग इसका टीजर देखने के बाद फिल्म को जमकर बायकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं। अब इसे लेकर मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान का रिएक्शन सामने आया है। दोनों एक्टर्स ने आदिपुरुष फिल्म में किए गए बदलावों को लेकर बात की है। इसके साथ ही हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाए जाने पर भी मुकेश खन्ना बुरी तरह से भड़के हैं।

'आदिपुरुष' पर भड़के 'भीष्म'
मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान ने महाभारत जैसे शानदार टीवी सीरियल्स में काम किया है। मुकेश खन्ना महाभारत में भीष्म के किरदार में नजर आए, वहीं गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर के रोल में दर्शकों का दिल जीता।

क्या बोले मुकेश खन्ना?
अब टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने कलयुग को महाभारत की व्याख्या के रूप में बनाया लेकिन कभी ये नहीं कहा कि वे इसे दोहरा रहे हैं। रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को टेक्नोलॉजी से नहीं बनाया जा सकता।

'सेंसर बोर्ड माइ बाप नहीं है'
एक्टर कहते हैं कि कई लोग कहते हैं आप कौन होते हैं आपत्ति करने वाले। जब इसे सेंसर बोर्ड ने पारित किया है। एक्टर ने कहा कि सेंसर बोर्ड हमारा माई बाप नहीं है। हजार कहानियां बनाओ लेकिन हमारे देवी-देवताओं का मजाक मत उड़ाओ। तभी आपकी फिल्म चलेगी।

"इस्तेमाल करना है तो सम्मान भी करिये"
एक्टर ने आगे कहा कि अगर आप हिंदू कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करते भी हैं, तो कम से कम उनका सम्मान करिये। जैसे दक्षिण की फिल्मों में करते हैं।

महाभारत के युधिष्ठिर को आया गुस्सा
गजेंद्र चौहान कहते हैं कि जब भी राम लीला होती है तो राम को राम के रूप में ही दिखाया जाता है। इसलिए अगर अभिव्यक्ति की आजादी है, तो आप किसी की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते। ऐसा ही डायरेक्टर्स कर रहे हैं और हर बार असफल भी हो रहे हैं।

रावण का है अहम इतिहास
एक्टर ने कहा कि मैंने अपने करियर में करीब 150 किरदार निभाए हैं। मेरा मानना है कि भगवान शिव को शिव की तरह दिखाया जाना चाहिए। भगवान विष्णु को विष्णु की तरह दिखाया जाना चाहिए। इसी तरह रावण का चरित्र भी हमारा अहम इतिहास रहा है।

'दर्शक स्वीकार नहीं करेंगे'
एक्टर ने कहा कि ऐसे में अगर आप रावण को लुक और माहौल को बदलने की कोशिश करेंगे, तो दर्शक इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। बताते चलें कि आदिपुरुष का टीजर आउट होने के बाद से ही फिल्म हॉट टॉपिक बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी गुस्से में हैं।
और भी

Sahar Afsha कौन हैं जिन्‍होंने सना खान के बाद इस्‍लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्‍ट्री, पकड़ी अल्‍लाह की राह

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Sahar Afsha: चकाचौंध से भरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को अब तक कई एक्‍ट्रेस छोड़ चुकी है, इसमें अब एक और एक्‍ट्रेस का नाम शुमार हो चुका है। ये एक्‍ट्रेस हैं सहर अफशा, जिन्‍होंने एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया है। भोजपुरी एक्‍ट्रेस सहर अफशा ने भी इस्‍लाम का हवाला देते हुए शानदार एक्टिंग करियर को छोड़ने का ऐलान किया है।

सहर अफशा ने इंस्‍टग्राम पर पोस्‍ट लिखकर किया खुलासा
सोशल मीडिया के इंस्‍टाग्राम प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट लिखकर सहर अफशा ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ने का खुलासा किया है। सहर अफशा पहली एक्‍ट्रेस नहीं हैं जिन्‍होंने इस्‍लाम के लिए अपना शानदार करियर छोड़ा है। इससे पहले एक्‍ट्रेस सना खान, जायरा वसीम समेत अन्‍य कई एक्‍ट्रेस है जिन्‍होंने अपने करियर के चरम पर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

अब मेरा इससे कोई ताल्‍लुक नहीं होगा
बता दें सहर अफशा भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्‍ट्रेस हैं। सहर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे भोजपुरी एक्‍टर के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर जब ये ऐलान किया तो उनके फैंस हैरान हो गए हैं। सहर अफशा ने अपनी पोस्‍ट में लिखा मैंने ये फैसला किया कि मैं फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ने जा रही हूं। अब मेरा इससे कोई ताल्‍लुक नहीं होगा।

अब मैं अल्‍लाह के बताए रास्‍ते पर ही चलूंगी
इसके साथ ही सहर अफशा ने लिखा मैं इत्‍तेफाक से फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आई अब सब खत्‍म करने का इरादा कर लिया है। उन्‍होंने आगे लिखा मैंने अब अल्‍लाह की इबादत करने का फैसला किया है। मैं अब अपनी बाकी जिंदगी इस्‍लाम की शिक्षा और अल्‍लाह के अल्‍हम के अनुसार गुजारना चाहती हूं। मैं अपनी गुजिश्‍ता जिंदगी से तौबा करती हूं, अल्‍लाह से तौबा करती हूं। मैं अल्‍लाह से माफी की तलबगार हूं। अब मैं अल्‍लाह के बताए रास्‍ते पर ही चलूंगी।

सहर अफशा ने डिलीट किए अपने पुराने वीडियो और फोटो
सहर अफशा जो भोजपुरी फिल्‍मों और म्‍युजिक एलबम में अब तक बोल्‍ड अवतार में नजर आती रहीं हैं। उन्‍होंने इस्‍लाम की राह पकड़ते ही सना खान की ही तरह इंस्‍टाग्राम से अपनी सारी फोटो और पुरानी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। अब उनके ऑफिशियल अकाउंट पर केवल हिजाब पहने ही तमाम फोटो मौजूद है।

सना खान ने 2020 में इस्‍लाम के लिए छोड़ दी थी इंटस्‍ट्री
बिग बॉस में सुर्खियों में आई सना खान ने 2020 में अचानक इस्‍लाम का हवाला देते हुए ऐसे ही हमेशा के लिए बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को अलविदा करते हुए गुजरात के मौलवी मुफ्ती अनस से निकाह कर लिया था। सना ने भी तब करियर छोड़ा तब वो बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस की लिस्‍ट में शुमार थी। उन्‍होंने शादी करते ही अपनी सभी हॉट तस्‍वीरें भी इंस्‍टाग्राम से हटा दी थी।

जायरा वसीम ने इस्‍लाम के लिए छोड़ी थी इंडस्‍ट्री
सना खान से पहले दंगल फिल्‍म में नजर आई जायरा वसीम ने जून 2019 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। तब उन्‍होंने ग्लैमरस वर्ल्ड को अल्लाह की राह में खलल पैदा करने वाला बताया था। अपने इस ऐलान के बाद जायरा वसीम काफी दिनों तक सुर्खियों में बनी रहीं।

सोफिया हयात और अन्‍नू अग्रवाल भी ऐसे ही धर्म की राह पकड़ी थी
ऐसे ही बिग बॉस के सीजन-7 साल 2013 की कंटेस्‍टेंट मॉडल-एक्ट्रेस सोफिया हयात ने भी अचानक फिल्‍म इंडस्‍ट्री को धर्म के नाम पर अलविदा कह दिया था। वहीं आशिकी फिल्‍म से खूब उपलब्धि हासिल करने वाली अन्‍नू अग्रवाल ने अचानक इंडस्‍ट्री छोड़ दी थी। अनु अवस्‍थी ने जो अपनी जिंदगी में खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी में जानलेवा हादसा हुआ था जिसमें वो वह बच गई और अब वह सिर्फ योग करती हैं। वह खुद को आध्यात्म (रूहानी) और योग के लिए समर्पित कर चुकी हैं।
और भी

पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल ने संगीत उद्योग में दो दशक पूरे किए

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमी जे तोमार, बहरा और चिकनी चमेली जैसे हिट गानों के लिए पहचान रखने वाली जानी मानी पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल संगीत उद्योग में दो दशक पूरा करने का जश्न मनाएगी। घोषाल दुनिया भर में संगीत कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की शुरूआत करेंगी।

और भी

अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय अभिनय जगत के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का मुंबई में निधन हो गया है। 79 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन जब एक मात्र चैनल हुआ करता था और दौर के कई बड़े और सफल धारावाहिकों में इस वरिष्ठ अभिनेता ने अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके साथ ही मुंबई फिल्म जगत की कई छोटी बड़ी फिल्मों में भी अभिनय अरुण बाली कर चुके थे।

वरिष्ठ अभिनेता अरुण बाली ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, जिनमें कई सारी हिट सुपर हिट फ़िल्में शामिल हैं। गुडबाय उनकी आखिरी फिल्म है जिसमें वो अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ अभिनय करते दिखाई दिए थे, यह फिल्म इसी वर्ष 2022 में बनाई गई थी । 

 

 

और भी

आखिरकर बिलखकर क्यों रो पड़े अमिताभ बच्चन? पत्नी जया बच्चन ने बिग-बी को लेकर खोले कुछ ऐसे राज

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के पूरे हो जाएंगे। इसी मौके पर एक्टर का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी उस दिन काफी खास होने वाला है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ा खुलासा होने जा रहा है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर ही कुछ ऐसा हुआ कि सदी के महानायक की आंखों में ही आंसू आ गए। अब ये कौन सी बात है, जिसने अमिताभ बच्चन को ही रुला दिया, ये तो 5 दिन बाद ही पता चल पाएगा। एक्टर के बर्थडे के दिन उनके शो में खास मेहमान बनकर उनकी पत्नी जया बच्चन भी आने वाली हैं।

80 साल के होंगे बिग-बी
अमिताभ बच्चन आज से 5 दिन बाद 80 साल के होने वाले हैं। ऐसे में सदी के महानायक के जन्मदिन को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। शो में इस बार कुछ ऐसा होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल, इस बार केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आने वाली हैं।

आंखों से छलके आंसू
इसके अलावा शो में कुछ ऐसा भी होने वाला है, जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू छलक पड़े। एक्टर के आंसू ही थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पत्नी का इस तरह किया वेलकम
दरअसल, सेट पर अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन का शानदार तरीके से वेलकम करते हैं। ऐसे में बिग बी काफी इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद जया बच्चन एक्टर को लेकर कुछ ऐसी बात बताती हैं कि बिग-बी भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू नहीं रोक पाते।

भावुक हुए बिग-बॉस
अब ये कौन सी बात है, जिसने बिग-बी को ही रुला दिया, ये तो शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चल पाएगी। शो का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही फैंस इसे देखने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

जन्मदिन को लेकर एक्साइटेड फैंस
'बिग बी' जल्द ही 80 साल के होने वाले हैं। ऐसे में दर्शक भी महानायक के जन्मदिन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। शो की बात करें, तो इसके प्रोमो ने जबरदस्त तरीके से बज क्रिएट कर दिया है।

हिंदी सिनेमा में दिया योगदान
अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में अपना काफी योगदान दिया है। अपने करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बिग बी अपने फैंस के लिए अपने आप में किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं।
 
और भी

'महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे आदिपुरुष', मेकर्स को भाजपा नेता राम कदम ने दी चेतावनी

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रभास और कृति सेनन की स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई। फिल्म में दिखाए भगवान राम, हनुमान और रावण के दिखाए गए किरदारों को लेकर हर तरफ बवाल मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद भाजपा नेता राम कदम ने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है।

राम कदम ने किया ट्वीट
भाजपा विधायक राम कदम ने इस फिल्म का विरोध करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, 'आदिपुरुष फिल्म को महाराष्ट्र की भूमि पर प्रदर्शित नहीं होने देंगे। आदिपुरुष फिल्म में फिल्म निर्माताओं ने एक बार फिर ओछी पब्लिसिटी पाने के लिए, हमारे देवी-देवताओं का विडंबन करके कराड़ों हिंदू लोगों की श्रद्धा और आस्था को आहत किया है। अब समय आ गया है... केवल माफीनामा या विडंबन का।'

#आदिपुरुष फिल्म को महाराष्ट्र के भूमी प्रदर्शित नही होने देंगे#आदिपुरुष फिल्म मे पुनः एक बार फिल्म निर्माताओ ने ओछी पब्लिसिटी पाने के लिये हमारे #देवी #देवताओ विडंबन करके कराडो करोडो हिंदू लोगो की श्रद्धा और आस्था को आहत किया.

अब समय आ गया है .. केवल माफीनामा या विडंबन का

— Ram Kadam (@ramkadam) October 6, 2022
ऐसे शुरू हुआ 'आदिपुरुष' पर बवाल
ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है। इस फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को रामनगरी अयोध्या में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ये बवाल शुरू हुआ और सभी किरदारों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि, इसमें भगवान राम, हनुमान और राक्षस राजा रावण को गलत तरीके चित्रित किया गया है।
और भी

Hot अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने लगाए शॉट पे शॉट

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Jahnvi Kapoor बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। जाह्नवी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हैं। एक्ट्रेस से जुड़े हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में जाह्नवी का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस जाह्नवी की अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही फैंस इस वायरल वीडियो को देखकर ये भी कयास लगा रहे हैं कि शायद जाह्नवी जल्द ही किसी बायोपिक में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए वे क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं।

जाह्नवी ने सीखे क्रिकेट के गुर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर क्रिकेट सीख रही हैं। बता दें कि जाह्नवी किसी की बायोपिक नहीं, बल्कि क्रिकेट पर बन रही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों ही क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।

क्रिकेट खेलती दिखीं जाह्नवी
वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर क्रिकेट खेलती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस अपने ट्रेनर के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और एक्ट्रेस को देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं।

6 महीने तक की मेहनत
बताते चलें कि जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के लिए तकरीबन 6 महीनों तक ट्रेनिंग ली है। एक्ट्रेस ने क्रिकेट की काफी सारी बारीकियों को सीखा है।

एक्साइटेड हैं फैंस
फिलहाल जाह्नवी का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। जाह्नवी को बल्लेबाज की भूमिका निभाते देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
 
और भी

14 अक्टूबर को रिलीज़ होगी अनिल सिंह चंदेल की फिल्म मिड डे मील

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी अनिल सिंह चंदेल  ने अभिनय के क्षेत्र में बड़ी उड़ान भरी है। अनिल सिंह ने न केवल वॉलीवुड में पहुंचकर काम समय में अपनी पहचान बनाई है बल्कि खुद का प्रोडक्शन हॉउस भी शुरू कर दिया  है। इस प्रोडक्शन हॉउस का नाम उन्होंने चंदेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रखा है। बचपन से ही अनिल सिंह की इक्च्छा अभिनेता बनने की रही। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपने ही प्रोडक्शन हाउस से डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म मिड डे मील बनाई है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म के प्रोडूसर, डायरेक्टर और एक्टर अनिल सिंह ही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म मिड डे मील में उन्होंने इस योजना की खामियों को अभिनय के जरिए शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अनिल सिंह चंदेल ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म मिड डे मील दर्शकों को पसंद आएगी। 

 

 

और भी