हिंदुस्तान

बीएसएफ के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स की बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

बाड़मेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच जमीनी कमांडर स्तर की बैठक हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बैठक मंगलवार राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी एल मीणा ने किया और दूसरे पक्ष का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की बैठकें स्थानीय कमांडर (बटालियन) स्तर पर सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए होती हैं। बीएसएफ 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत-पाकिस्तान आईबी की रक्षा करता है जो देश के पश्चिमी हिस्से में जम्मू (जम्मू और कश्मीर), पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ चलती है।
और भी

बोल बम के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला जत्था…

जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करीब दो साल के लंबे अरसे के बाद बाबा अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर एक बार फिर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। महादेव के जयकारे लगाते हुए शिव भक्तों का पहला जत्था कश्मीर घाटी में स्थित पहलगाम के लिए रवाना हो गया। ये श्रद्धालु कल 30 जून वीरवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी शिव भक्तों को यात्रा पर जाने की बधाई देते हुए हरी झंडी दिखाकर जत्थे को भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम के लिए रवाना किया।

पहले जत्थे के साथ रवाना हुए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हर श्रद्धालु के चेहरे पर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन करने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। दिल्ली से आई दिव्या सेठी ने बताया कि वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ पिछले पांच वालों से लगातार अमरनाथ पर आ रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान करीब दो साल तक यात्रा बंद रहने की वजह से वह नहीं आ पांई परंतु उन्हें इस बात की खुशी है कि भगवान शिव ने इस साल उन्हें सबसे पहले दर्शन करने का मौका दिया। पांच सालों में यह पहली बार है कि वह पहले जत्थे में श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रही हैं। यही नहीं उन्होंने यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों को भी खूब सराहा।

 
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज रवाना होने वाले तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ भी सुरक्षाबलों का एक दल भेजा गया है, जो उन्हें सुरक्षित कश्मीर घाटी तक पहुंचाएगा। अमरनाथ यात्रा के दौरान लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए इस बार सीआरपीएफ के मोटर साइकिल स्कवाड को भी जत्थे में शामिल किया गया। इसके अलावा जम्मू से लेकर श्रीनगर तक हाईवे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
 
जम्मू से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का टिकरी काली माता मंदिर के पास पुलिस और प्रशासन ने स्वागत किया। डीसी ऊधमपुर कृतिका ज्योत्सना ने विधिवत पूजन के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहन के आगे नारियल फोड़ कर उनके वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर एसएसपी ऊधमपुर डॉ. विनोद कुमार सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य भी मौजूद थे। अमरनाथ यात्री को लेकर 56 वाहनों का जत्था सुबह 6.00 पर टिकरी पहुंचा। तकरीबन एक घंटे के अंतर यात्रियों का जत्था सुरक्षित जिला की सीमा को पार कर आगे निकल गया। ऊधमपुर जिला में अमरनाथ यात्रियों के ठहरने के लिए 36 लाजमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिला में 18 लंगर लगाए गए हैं।


 
आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंत्रोच्चारण के बीच पहले जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया। उनके साथ मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा, डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, डीसी जम्मू अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य मौजूद थे। उपराज्यपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ सहित विभिन्न एजेंसियों को लगाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी सीआरपीएफ का मोटर साइकिल स्कवाड जत्थे की अगुवाई कर रहा है।
 
30 जून को ये श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा केे पारंपरिक मार्ग बालटाल व पहलगाम से होते हुए बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन करेंगे। बाबा बर्फानी पवित्र गुफा में इस समय पूरे आकार में विराजमान हैं। भोले के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। टिकरी पहुंचने पर ऊधमपुर प्रशासन व शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।
और भी

कन्हैया लाल हत्याकांड : राजस्थान में धारा 144 लागू, एनआईए करेगी जांच

उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक महीने के लिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा ने बंद बुलाया है। मृतक कन्हैयालाल साहू का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आज ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक कन्हैयालाल का शव परिजनों के हवाले किया गया। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर सेक्टर 14 स्थित मृतक के निवास से श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं उनके घर पर काफी संख्या में लोग जमा हैं।

कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच के लिए गृहमंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को निर्देश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

बता दें कि हत्या के दो आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए और एसआईटी (SIT) इनसे पूछताछ के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है।

उधर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने उदयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा- सरकार का खुफिया तंत्र फेल है। अपराधियों में अब भय नहीं रहा।
इधर, कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार को लेकर उनके परिवार और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कहा कि घर के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। परिवार और समाज का कहना है कि हम शहर के सबसे बड़े अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार करेंगे। इसलिए शव अभी मोर्चरी में ही रखा हुआ है। पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

सीएम ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई
सीएम अशोक गहलोत भी तीन दिन के जोधपुर दौरे को बीच में छोड़ जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जयपुर पहुंचने के बाद सीएम ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रिव्यू करेंगे। बैठक में सीएस, डीजीपी, होम और पुलिस डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
 
सीएम गहलोत ने की शांति की अपील
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उदयपुर मामले में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बहुत चिंता वाली बात है। किसी का मर्डर करना चिंताजनक है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। माहौल ठीक नहीं है। गलियों-मोहल्लों में जहां जिसकी आबादी कम संख्या में है, वे ज्यादा चिंतित है। आपस में तनाव बढ़ गया है।
 
जानें- क्या है पूरा मामला
मंगलवार की दोपहर टेलर कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर निर्मम हत्या की गई थी। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और प्रधानमंत्री मोदी को भी धमकी दी। परिजनों ने हत्या के बाद कुछ मांग रखी थीं। इस पर सहमति बनने के बाद कन्हैयालाल का शव मोर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों को 31 लाख रुपए और दोनों बेटों को भी नौकरी का आश्वासन दिया गया है। लापरवाही बरतने के लिए धानमंडी थाने के एएसआई भंवरलाल को निलंबित कर दिया गया है।
और भी

उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख जारी, उसी दिन आएंगे नतीजे…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में अभी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच अब 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का भी चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भी 6 अगस्त को ही जारी कर दिए जाएंगे। अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होकर 19 जुलाई तक चलने वाली है।

बता दें कि 10 अगस्त को वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। फिर उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल दस अगस्त को पूरा होगा। उससे चार दिन पहले ही नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा हो जाएगी।
और भी

चार मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुंबई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है। नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 7 लोगों की हालत स्थिर है, 20 से 25 लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। इस बीच मंगलवार की सुबह एक और शख्स को जिंदा बचा लिया गया है। एनडीआरएफ(NDRF) के उप कमांडेंट आशीष कुमार का कहना है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बीएमसी के कल रात के आंकड़ों के अनुसार, मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की संभावना के साथ 7 लोगों को बचाया गया।

पार्षद प्रवीण मोराजकर ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया, ‘नाइक नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दमकल की टीम और पुलिस के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।’ पार्षद ने कहा, ‘मलबे के नीचे से बचाए गए सात लोगों की हालत स्थिर है। 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। बचाव अभियान जारी है।’

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने घटनास्थल पर आकर स्थिति का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अभी तक 5 से लेकर 7 लोगों को निकाला गया है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। चारों इमारत को खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन कई लोग अभी भी वहां रहते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि इमारत को खाली कराया जाए और बिल्डिंग को तोड़ा जाए।

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए…अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है…अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। पुलिस के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल से ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
और भी

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 11 हजार नए केस, 27 मौत

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में पांच हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में कोरोना के 11,793 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 27 लोगों की मौत भी हुई है।

गौरतलब है कि देश में एक दिन पहले ही कोरोना के 17,073 मामले सामने आए थे। इसके अलावा 21 मरीजों की महामारी के कारण मौत भी हुई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,73,717 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,14,89,400 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 
कल के मुकाबले एक्टिव मामले 2,280 बढ़े हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 96,700 हो गए हैं। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टिव केस कुल मामलों का 0.22 हो गया है। नेशनल रिकवरी रेट 98.57 हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 2.49 है जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 3.36 है।

रिपोर्ट में कहा गया कि बीते 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। केरल में 13 लोगों की मौत हुई है जबकि महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली और पंजाब में 3-3, मध्य प्रदेश, मिजोरम और उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 34 लाख 18 हजार 839 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 4 करोड़ 27 लाख 97 हजार 092 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कुल 5 लाख 25 हजार 47 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
और भी

दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी के ऑफिशियल बयान के मुताबिक, पालोनजी मिस्‍त्री का निधन मध्य रात्रि को उनके साउथ मुंबई स्थित निवास स्थान पर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी मृत्‍यु पर शोक प्रकट किया है। साल 2016 में पालोनजी मिस्‍त्री को भारत के मुख्य नागरिक सम्मान पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया था। पालोनजी मिस्त्री का जन्म गुजरात के एक पारसी परिवार मुंबई में हुआ था।

बता दें कि शापूरजी पालोनजी समूह भारत का बड़ा कारोबारी समूह है। यह समूह इंजीनियरिंग से लेकर कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर रियल एस्टेट, वाटर, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विस समेत कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। इस समूह में करीब 50,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। ग्रुप 50 देशों में एंड टू एंड सॉल्यूशन उपलब्ध कराता है।
 
टाटा ग्रुप में थी हिस्सेदारी
पालोनजी परिवार का टाटा सन्स में करीब 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी थी, जो कि टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। शापूरजी पालोनजी समहू की स्थापना साल 1865 में की गई थी। शपूरजी पालोनजी समूह की तरफ से मुंबई में कई सारे लैंडमार्क बनाए गए हैं, इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ताज महल पैलेस बिल्डिंग शामिल हैं। पिछले साल शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने अपने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बिजनेस को अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी एंड फंड एडवेंट इंटरनेशनल को बेच दिया था।
 
साइरस मिस्त्री से क्या है कनेक्शन
बता दें कि पालोनजी मिस्‍त्री, साइरस मिस्त्री के पिता है। पालोनजी मिस्‍त्री और उनका परिवार साल 2012 में उस वक्त चर्चा में आया, जब उनके छोटे बेटे साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप का नेतृत्व सौंपा गया थ। वो दिसंबर 2012 में रतन टाटा (Ratan Tata) के रिटायरमेंट के बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन बने। हालांकि, साल 2016 में उन्हें पद से हटना पड़ा। इसे लेकर टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड और साइरस मिस्त्री के बीच काफी विवाद भी हुआ था।
और भी

शुरू हुई जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक, राज्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

चंडीगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जीएसटी परिषद की मंगलवार से चंडीगढ़ में शुरू हो गई है। दो दिवसीय बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ कुछ वस्तुओं की कर दरों में बदलाव और छोटे ई-कॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकरण नियमों में राहत देने जैसे मुद्दों पर विचार हो सकता है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में राज्यों के वित्तमंत्रियों के समूह की ओर से दो रिपोर्ट पेश की जाएंगी। इसमें विपक्ष शासित राज्य दरों के तर्कसंगत बनाने के साथ राजस्व घाटे की क्षतिपूर्ति को जारी रखने की पुरजोर वकालत करेंगे। वहीं, केंद्र सरकार तंग राजकोषीय स्थिति का हवाला देकर इसे रोकना चाहेगी।

उपकर संग्रह में गिरावट के कारण राज्यों की क्षतिपूर्ति कोष में कमी को पूरा करने के लिए केंद्र ने 2020-21 में 1.1 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। लखनऊ में परिषद की 45वीं बैठक में सीतारमण ने कहा था कि राज्यों को राजस्व कमी के लिए मुआवजा देने की व्यवस्था जून, 2022 में खत्म हो जाएगी। चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में अधिकारियों की समिति या फिटमेंट समिति की ओर से प्रस्तावित कर दरों पर भी विचार किया जाएगा।

कृत्रिम अंगों और ऑर्थोपेडिक प्रत्यारोपण पर एक समान दर
छह महीने बाद हो रही जीएसटी परिषद की बैठक में कृत्रिम अंगों और ऑर्थोपेडिक प्रत्यारोपण पर एक समान पांच फीसदी जीएसटी लगाने पर फैसला हो सकता है। समिति ने इसके लिए सिफारिश की है। इसके अलावा, रोपवे यात्रा पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने की भी सिफारिश की गई है। वर्तमान में इस पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी देना पड़ता है।

ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो, घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी
28-29 जून को होने वाली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने पर विचार हो सकता है। इस पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों के समूह की ओर से पेश रिपोर्ट पर चर्चा हो सकती है। जीओएम ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि ऑनलाइन गेमिंग से होने वाली पूरी कमाई पर कर लगाया जाना चाहिए। इसमें खेल में भाग लेने पर खिलाड़ी की ओर से भुगतान किया जाने वाला प्रवेश शुल्क भी शामिल है। घुड़दौड़ के मामले में जीओएम ने सुझाव दिया है कि दांव लगाने के लिए जमा की गई पूरी राशि पर जीएसटी लगाया जाए।

बैठक में इन पर भी हो सकती है चर्चा
ई-वाहनों पर पांच फीसदी टैक्स : ई-वाहनों के लिए जीएसटी दरों पर स्पष्टीकरण जारी किया जा सकता है। इसमें बैटरी से लैस या बिना बैटरी के ई-वाहन पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने पर चर्चा हो सकती है।

सोने/कीमती पत्थरों के लिए ई-वे बिल जरूरी : परिषद दो लाख रुपये एवं उससे अधिक मूल्य के सोने/कीमती पत्थरों की राज्यों के बीच आवाजाही के लिए ई-वे बिल और ई-चालान अनिवार्य किया जा सकता है। यह व्यवस्था सालाना 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए होगी।

छोटे ई-कॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकरण में राहत : जीएसटी परिषद ई-कॉमर्स मंच का उपयोग करने के लिए छोटे व्यवसायों को अनिवार्य पंजीकरण मानदंडों से छूट दे सकती है। इसके साथ ही 1.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले ई-कॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं को कंपोजिशन योजना चुनने की अनुमति होगी, जो कर की कम दर और सरल अनुपालन की पेशकश करती है।
और भी

बड़ी खबर : शिंदे, बोले मुंबई जाऊंगा, फडणवीस शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे…

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी के होटल से बाहर आकर कहा कि मैं मुंबई जाऊंगा। शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे का नाम लिया और कहा कि मैं उन्हीं के रास्ते पर हूं। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे एक हफ्ते से असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। शिंदे और उनके खेमे के विधायक गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में रुके हैं। जानकारी के मुताबिक, शिंदे आज मुंबई जा सकते हैं। वह होटल से निकल गए हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि फडणवीस यहां पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ये भी जानकारी है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का फॉर्मूला तैयार हो गया है। बीजेपी अगर शिंदे गुट के विधायकों के साथ सरकार बनाती है तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। वहीं, एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

शिंदे गुट के विधायकों में से 11 को कैबिनेट मंत्री और 3 को राज्यमंत्री का दर्ज मिल सकता है। वहीं, बीजेपी से 16 कैबिनेट और 13 राज्यमंत्री समेत कुल 29 विधायक मंत्री हो सकते हैं।
और भी

30 जून 2022 से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोनमर्ग में अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। घाटी में दो साल बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 से शुरू हो रही है।

बालटाल आधार शिविर निदेशक एन. एस. जामवाल ने बताया, बालटाल में 1,200 टेंट और सोनमर्ग में 500 टेंट की टेंट सिटी बनाई जा रही है। परसों तक 581 टेंट लग चुके थे और टेंट सिटी में 365 टेंट लगे हैं। अमरनाथ यात्रा एक महोत्सव है और स्थानीय लोगों के लिए भी तरह-तरह का रोज़गार पैदा होता है।
और भी

शिंदे खेमा महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने दावा किया है कि एक से दो विधायक और आएंगे और हमारे साथ जुड़ेंगे। उनके समर्थन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ हमारी संख्या 51 हो जाएगी। हम 3-4 दिनों में किसी निर्णय पर पहुंचेंगे जिसके बाद हम सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे।

एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एकनाथ शिंदे समूह को मान्यता दी जानी चाहिए। हम महा विकास अघाड़ी सरकार के साथ नहीं जाएंगे।
और भी

राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने संसद में नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे। 

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को 17 से ज्यादा पार्टियों का समर्थन है और जिन लोगों को हमने संपर्क नहीं किया उन लोगों ने खुद हमारे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को फोन किया और उनसे बात की। अब शायद सभी पार्टियों के मिल जाने के बाद एक नजदीकी लड़ाई होगी।
और भी

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट…

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर भारत के मौसम में आज से एक बार फिर बदलाव दिखाई देगा। राजधानी दिल्ली में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 27 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून से 2 जुलाई तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 28 जून से दिल्ली में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, दिल्ली में आज, 27 जून को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून से दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं, 30 जून तक दिल्ली में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

यूपी में भी आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से चार-पांच दिन बदली और बरसात की संभावना जताई है। पारा में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। यह मानसून पूर्व की गतिविधियों का हिस्सा होगा। मंगलवार से मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुरुआत भारी बारिश से हो सकती है। पहले दिन हल्की और मध्यम, दूसरे दिन तेज बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में और आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम में बदलाव की ये हैं वजहें
स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। राजस्थान के पश्चिमी भाग में निम्न स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक्टिव है। जबकि उत्तर आंतरिक ओडिशा और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

हिमाचल में आंधी के साथ वर्षा की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी के साथ वर्षा की चेतावनी। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून दस्तक देगा। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है।

पंजाब में बदल सकता है मौसम का मिजाज
पंजाब में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्री मानसून फुहारों से मौसम खुशनुमा हो सकता है। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाएंगे और धूप भी निकलेगी। दिन के वक्त गर्मी बढ़ेगी और दोपहर का तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है।
और भी

भगवद्गीता में योग दर्शन का व्यापक रास्ता दर्शाया गया है : डॉ. लूसी गेस्ट

वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह के पांचवे दिन गांधी एवं शांति अध्‍ययन विभाग द्वारा ‘श्रीमद्गगवदगीता में योगदर्शन की व्‍यापकता और संपूर्णता’ विषय पर 25 जून को ऑनलाइन विशिष्‍ट व्‍याख्‍यान का आयोजन महादेवी वर्मा सभागार में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए चंद्रमौलि फाउंडेशन, वाराणसी की सहसंस्थापक, प्रख्यात संस्कृत साधक डॉ. लूसी गेस्ट ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया योग का मूलतत्व स्थित प्रज्ञा है। स्वयं साधना कर इसकी प्राप्ति की जा सकती है। गीता हमें योगदर्शन का व्यापक और संपूर्णता का रास्ता दिखाती है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि योग स्थित प्रज्ञता प्राप्त करता है, यह कर्म कौशल भी है। भगवद्गीता में योग को लेकर एकवाक्यता दिखाई देती है। भेद को समाप्त कर जोडने का उपक्रम ही योग है । इस अवसर पर कुलपति प्रो. शुक्ल ने संस्कृत साधक डॉ. लूसी गेस्ट का स्वागत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया । उन्होंने उनके लोकमंगल कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विशिष्ट अतिथि योग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि धर्म- दर्शन एक सनातन परंपरा है और इसमें योग दर्शन एक महत्वपूर्ण तत्व है। भगवद्गीता में ज्ञान, कर्म और भक्ति योग बताएं गयें हैं। भगवान कृष्ण और अर्जुन का संवाद योग शास्त्र के अंतर्गत आता है । योग का विस्तार 18 योग प्रकारों में किया गया है। उन्होंने कहा कि योग साधना एक सर्वोपरि संकल्पना है।

कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य संस्कृति विद्यापीठ के वरिष्ठ प्रोफेसर नृपेंद्र प्रसाद मोदी ने दिया । संचालन गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार राय ने किया। विभाग के सहायक प्रोफसर डॉ. राकेश मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। मंगलाचरण डॉ. वागीश राज शुक्ल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्‍यापक शोधार्थी एवं विद्यार्थी प्रत्‍यक्षत: तथा आभासी माध्‍यम से जुड़े थे।
और भी

रामपुर लोकसभा सीट भाजपा के उम्मीदवार धनश्याम सिंह लोधी ने जीती

आजमगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी लगातार जीत की ओर बढ़ रही है।  बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 11,598 वोटों से आगे चल रहे हैं।  वहीं सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव लगातार पीछे छूटते जा रहे हैं।  भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बढ़त बना ली है।  चुनाव आयोग के अनुसार, आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को अब तक 252872 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 241274 वोट मिले हैं। बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 186288 वोट प्राप्त हुए हैं।

और भी

आजमगढ़ उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे दिनेश लाल निरहुआ

आजमगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी लगातार जीत की ओर बढ़ रही है।  बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 11,598 वोटों से आगे चल रहे हैं।  वहीं सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव लगातार पीछे छूटते जा रहे हैं।  भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बढ़त बना ली है।  चुनाव आयोग के अनुसार, आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को अब तक 252872 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 241274 वोट मिले हैं। बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 186288 वोट प्राप्त हुए हैं।

और भी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपचुनाव में जीत हासिल की

अगरतला (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी  के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। साहा को 17,181 मत मिले, जो क्षेत्र में पड़े कुल वोटों का 51.63 प्रतिशत है।

वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत है। वाम मोर्चे की तरफ से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रघुनाथ सरकार तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 3,376 (10.15 फीसदी) वोट हासिल किए।

तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद माणिक साहा को पिछले महीने राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना था। नियमानुसार विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वह सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे।

आशीष कुमार साहा के भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा देने और फरवरी में कांग्रेस में शामिल होने के बाद टाउन बारदोवली सीट पर उपचुनाव हुआ था।
और भी

भारतीय संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री उनका ध्यान भटकाने में व्यस्त : राहुल

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘ध्यान भटकाने की कला’ में ‘महारत’ हासिल है लेकिन इससे सर्वकालिक उच्च बेरोजगारी दर, 30 साल के उच्च थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 17 अरब डॉलर के अवमूल्यन जैसी विपदाओं पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।

उन्होंने कहा कि जब भारतीय संघर्ष कर रहे हैं, तब मोदी ध्यान भटकाने की अगली योजना बनाने में व्यस्त हैं।  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री को ‘ध्यान भटाने की कला’ में हासिल महारत इन विपदाओं को छिपा नहीं सकता-डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 78 पर; एलआईसी का 17 अरब डॉलर का अवमूल्यन; डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 30 वर्ष के उच्चतम स्तर पर; बेरोजगारी दर सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर; डीएचएफएल द्वारा अब तक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी।

राहुल अर्थव्यवस्था को संभालने के मोदी सरकार के तौर-तरीकों की अक्सर आलोचना करते आए हैं। उन्होंने केंद्र से युवाओं को रोजगार देने का आह्वान भी किया है।
और भी