खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

आईपीएल 2023: आरसीबी ने एलएसजी को 18 रनों से हराया

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 में लखनऊ सुपरजायंट्स से हिसाब बराबर कर लिया है। टीम ने लखनऊ को उसी के होमग्राउंड पर 18 रनों से हराया। मौजूदा सीजन की पिछली भिड़ंत में लखनऊ ने बेंगलुरु को उसी के घर चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक विकेट से हराया था।

यह बेंगलुरु की लखनऊ पर तीसरी जीत है। दोनों के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं। इस सीजन में बेंगलुरु की यह 5वीं जीत है। टेबल में आरसीबी के 10 अंक हो गए हैं।  

लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई।

बेंगलुरु ने इस सीजन सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया है। इससे पहले सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड गुजरात के नाम था। गुजरात टाइटंस ने 22 अप्रैल को लखनऊ के ही खिलाफ 135 रन का स्कोर डिफेंड किया था।

आईपीएल में ओवरऑल सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। टीम ने 2009 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 116 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए उन्हें 92 रन ही बनाने दिए थे।

चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने 118 और पंजाब किंग्स ने 119 रन डिफेंड किए हैं।

कृष्णप्पा गौतम का रनआउट 65 रन पर लखनऊ ने 6 विकेट गिर चुके थे, लेकिन कृष्णप्पा गौतम शानदार बैटिंग कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि गौतम मैच को नजदीक लेकर जाएंगे।

गौतम 12 बॉल में 22 रन बना चुके थे। इसके बाद 12वें ओवर की पहली बॉल पर गौतम ने एक रन लिया और दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए।
नवीन ने छोड़ा डु प्लेसिस का कैच मैच की पहली इनिंग के दूसरे ओवर में स्टोइनिस गेंदबाजी कर रहे थे। डु प्लेसिस स्ट्राइक पर थे। मार्कस की तीसरी बॉल पर डु प्लेसिस ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेला, बॉल हवा में थी।

नवीन बॉल कैच करने के लिए आए, लेकिन कैट छूट गया। तब फाफ 2 रन पर खेल रहे थे, बाद में प्लेसिस ने 44 रन की अहम पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच भी बने।

और भी

आईपीएल 2023: जीटी और डीसी के बीच 2 को मुकाबला

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मैच खेला जाएगा।

मुकाबला अहमदाबद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात 7:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप और दिल्ली 6 हार के बाद आखिरी स्थान पर है।

दिल्ली को इस स्टेज से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी मुकाबले जीतने होंगे, वहीं गुजरात को फिर से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए महज 2 जीत चाहिए।

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम ने कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ ही अब तक 2 मैच गंवाए हैं।

दिल्ली के खिलाफ होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर टीम पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।

दिल्ली के खिलाफ उनके 4 विदेशी खिलाड़ी राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल और डेविड मिलर हो सकते हैं। साई सुदर्शन ने सीजन के पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी, लेकिन उन्हें सिलेक्ट करने के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या को विजय शंकर या अभिनव मनोहर में से किसी एक को बैठाना होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइंटस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी।
​​​​​इम्पैक्ट प्लेयर्स: नूर अहमद, साई सुदर्शन, आर साई किशोर, शिवम मावी और अल्जारी जोसेफ।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ललित यादव/रिपल पटेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार।​​​​​​
इम्पैक्ट प्लेयर्स: पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, चेतन साकरिया, अमन

और भी

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार : रॉबिन उथप्पा

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)  (पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को लगता है कि आईपीएल 2023 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार में से एक हैं।

मुंबई इंडियंस ने रविवार रात यहां वानखेड़े स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर में राजस्थान रॉयल्स पर छह विकेट से सनसनीखेज जीत दर्ज की और आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी ने 124 रन (62 गेंद, 16 चौके, 8 छक्के) बनाकर इस सीजन में एक मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा और ऑरेंज कैप हासिल की।

रॉयल्स ने 213 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की 55 (29 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के) रनों की पारी और टिम डेविड के शानदार प्रदर्शन से हासिल कर लिया। डेविड ने केवल 14 गेंदों में 45 रनों की धुआंधार तेज पारी खेली जिसमें उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए।

यशस्वी जायसवाल की 124 रन की पारी इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज का सबसे शानदार स्कोरिंग प्रदर्शन था, साथ ही यह उनका पहला आईपीएल शतक भी था।

 

और भी

पोलार्ड की कमी पूरी कर सकते हैं डेविड : मांजरेकर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण) पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड टिम इस फ्रेंचाइजी में रिटायर हो चुके कीरोन पोलार्ड की कमी पूरी कर सकते हैं।

पोलार्ड 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और इस टीम को पांच बार चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 171 पारियों में 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाने वाले पोलार्ड ने मुंबई के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं, लेकिन 2022 में उनकी खराब फॉर्म टीम के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गई।

आईपीएल 2022 मुंबई में बतौर खिलाड़ी पोलार्ड का आखिरी सीजन साबित हुआ, हालांकि टीम को डेविड के रूप में एक नया फिनिशर मिल गया है।

 

 

और भी

आईपीएल 2023: केकेआर और जीटी के बीच मुकाबला 29 को

दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से होगा।मैच दोपहर बाद 3.30 बजे से शुरू होगा।  

इस मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि वह अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पिछले दोनों मैच जीतकर यहां पहुंची है।

उसके गेंदबाज एक बार फिर से वापसी कर रही केकेआर की टीम की उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

बता दें कि, गत चैंपियन गुजरात का यह 8वां मैच होगा और इसे जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष-4 में अपने स्थान को और मजबूत करना चाहेगी।

फिलहाल वह पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे स्थान पर है। केकेआर ने लगातार चार मैच गंवाने के बाद पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को हराकर वापसी की थी।

ऐसे समय में जबकि केकेआर के कैरेबियाई धुरंधर आंद्रे रसेल और सुनील नारायण नहीं चल रहे हैं, तब उसे जेसन रॉय के रूप में नया ट्रंप कार्ड मिला है।
वहीं इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने पिछले मैच में आक्रामक अर्धशतक जड़कर केकेआर के लिए मजबूत मंच तैयार किया था जिसका फायदा उठाकर कप्तान नितीश राणा, रिंकू सिंह और डेविड वीसे ने आरसीबी के खिलाफ टीम का स्कोर 201 रन पर पहुंचाया था।

आरसीबी के खिलाफ इस मैच में जीत से केकेआर 10 टीमों की अंक तालिका में 7वें स्थान पर है लेकिन प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए अभी उसे लंबी राह तय करनी होगी।

गुजरात के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और कुशल बल्लेबाज है। उसके पास मोहम्मद शमी के रूप में अनुभवी तेज गेंदबाज है जबकि स्वयं हार्दिक पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। केकेआर के बल्लेबाजों को हालांकि अफगानिस्तान के दोनों स्पिनरों राशिद खान और नूर अहमद की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. यह दोनों स्पिनर बीच के ओवरों में विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बल्लेबाजी में गुजरात के पास शीर्ष क्रम में शुभमन गिल हैं। उसके पास निचले मध्यक्रम में डेविड मिलर, अभिनव मनोहर और राहुल तेवतिया जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। केकेआर के पास वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा स्पिन विभाग में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में केकेआर अभी तक उचित संयोजन तैयार नहीं कर पाया है जो उसके लिए चिंता का विषय है।

दोनों टीमें की संभावित-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : नितीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, सुयश शर्मा, डेविड विसे।
गुजरात टाइटन्स : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, रिद्धिमान साहा, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

 

 

और भी

आईपीएल 2023: डीसी और एसआरएच के बीच मैच 29 को

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) के इस सीजन में शनिवार को फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन के 34वें मैच में दोनों का सामना हुआ था तब दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया था।

वहीं अगर आज दिल्ली को जीत मिलती है तो यह उसकी हैदराबाद पर लगातार छठी जीत होगी। हैदराबाद ने दिल्ली को साल 2020 में आखिरी बार हराया था, उसके बाद लगातार पांच मुकाबलों में उससे हार मिली है। वहीं दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच होगा जो कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अब तक सात मैच खेली है। जिनमें उसे सिर्फ दो में जीत और पांच मैचों में हार मिली। DC के अभी केवल चार अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।

हैदराबाद के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी डेविड वार्नर, फिल सॉल्ट, एनरिक नॉर्त्या और मिचेल मार्श हो सकते हैं। इनके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद को भी इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास चार पॉइंट्स हैं। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।

दिल्ली के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी ऐडन मार्करम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन हो सकते हैं। इनके अलावा मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

दिल्ली अब तक टूर्नामेंट का एक भी ख़िताब नहीं जीत सकी है। वहीं हैदराबाद एक बार चैंपियन बना है। हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें 22 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें 11 बार दिल्ली और इतने ही बार हैदराबाद को जीत मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अमन खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्त्या, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीन दुबे, चेतन साकरिया और यश धुल।
सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक और मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर : नीतीश रेड्‌डी, विव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर और राहुल त्रिपाठी।

 

 

और भी

आईपीएल 2023: पीबीकेएस और एलएसजी के बीच मैच 28 को

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा।

मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले इस सीजन के 21वें मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब पंजाब को दो विकेट से जीत मिली थी।

तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है। वुड 15 अप्रैल के बाद से एक भी मैच नहीं खेल सके हैं और टीम को उनसे जल्दी वापसी की उम्मीद है। वुड तीन मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं । दूसरी ओर पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं। जिनमें उसे चार में जीत और तीन मैचों में हार मिली। टीम के आठ अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और नाथन एलिस हो सकते हैं। इनके अलावा शिखर धवन, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को स्ट्रॉन्ग बना रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में 4 जीत और 3 में हार मिली है। टीम के पास आठ पॉइंट्स हैं। पंजाब के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और नवीन उल हक हो सकते हैं। इनके अलावा केएल राहुल, रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स का यह लीग में दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में टीम ने सभी को चौंकाते हुए क्वालिफायर तक का सफर तय किया था। हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक दो बार भीड़ चुकी हैं। जिसमें एक-एक मैच में दोनों को जीत मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायड़े, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, सैम करन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह/नाथन एलिस।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सिंकदर रजा, शाहरुख खान, ऋषि धवन और गुरनूर बरार।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान और रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़।

और भी

दिल्ली कैपिटल्स को अपनी रणनीति पर काम करने की जरूरत : मोहम्मद कैफ

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत का स्वाद चखने के बाद, डेविड वार्नर अपने अगले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। वार्नर - जो पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स का हिस्सा रहे हैं - को उप्पल में समर्थन की कोई कमी नहीं होगी। उन्हें उम्मीद होगी कि उनकी टीम पिछले गेम से गति बनाए रखेगी और एडन मर्कराम के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपनी रणनीति पर फिर से काम करना होगा। स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए कैफ ने कहा, दिल्ली को अपने टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना होगा। इस टीम को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा। टीम में काफी समस्याएं हैं और खिलाड़ियों का मनोबल गिरा हुआ है। अब दिल्ली कैपिटल्स को सब कुछ भूलकर लगातार जीत पर ध्यान देना होगा, जो असंभव काम नहीं है।

सनराइजर्स को अपने पिछले कुछ मैचों में बैक-टू-बैक हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस टीम के पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो खेल को कभी भी पलट सकते हैं। हैरी ब्रूक एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विरोधी टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने शॉट्स की विस्तृत श्रृंखला के लिए ब्रूक की सराहना की। पठान ने कहा, हैरी ब्रूक के पास शॉट्स की कोई कमी नहीं है, उन्होंने टाटा आईपीएल में अब तक काफी परिपक्वता दिखाई है। जितना अधिक वह टाटा आईपीएल में खेलेंगे, स्पिन के खिलाफ उनके खेल में भी सुधार होगा।

 

 

और भी

स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर लगा जुर्माना

हैदराबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की जो इसकी लगातार दूसरी जीत है।

इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार ने एसआरएच के अंतिम ओवर में 13 रनों का बहुत शानदार बचाव किया। वाशिंगटन सुंदर (4-0-28-3) और भुवनेश्वर कुमार (4-0-11-2) ने शानदार स्पैल से डीसी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी और 20 ओवरों मेंदिल्ली कैपिटल्स को 144/9 पर रोक दिया था। आईपीएल ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।

इसमें कहा गया, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत ये इस सीजन की उनकी पहली गलती थी, इसलिए वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के अपने अगले मैच में 29 अप्रैल यानि शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

 

 

और भी

आईपीएल 2023: केकेआर और आरसीबी के बीच मैच 26 को

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को टूर्नामेंट का 36वां मैच खेला जाएगा। मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की चुनौती होगी।

लगातार चार मैचों में हार से आहत केकेआर की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर अपना अभियान वापस पटरी पर लाने का प्रयास करेगा।

नीतीश राणा की अगुवाई वाला केकेआर अभी तक सात मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है और वह 7वें स्थान पर काबिज है। अगर टीम यह मैच हार जाती है तो टूर्नामेंट में उसके आगे बढ़ने की राह मुश्किल हो जाएगी।

केकेआर को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उसे नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी भी खल रही है।

उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, कप्तान राणा और एन. जगदीशन दबाव की परिस्थिति में अपना विकेट गंवा देते हैं। केकेआर पिछले सात मैचों में अब तक सलामी जोड़ी नहीं ढूंढ पाया है।

उसने अभी तक सुनील नारायण, जगदीशन, लिटन दास, जेसन रॉय और रहमानुल्लाह गुरबाज को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया है।

पिछले मैच में जेसन रॉय और रिंकू सिंह ने अर्धशतक जमाए लेकिन इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया।

हालांकि, आरसीबी का पिछले मैच में जीत से मनोबल बढ़ा होगा और वह अपना विजय अभियान जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम ने अभी तक सात में से चार मैच जीते हैं और वह 5वें स्थान पर है।

उसकी तरफ से कुछ खिलाड़ियों ने अभी तक इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। डुप्लेसिस अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने विराट कोहली तथा ग्लेन मैक्सवेल के साथ उपयोगी साझेदारियां निभाई हैं जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल के वर्तमान क्षेत्र में अभी तक सर्वाधिक विकेट लिए हैं।

सिराज का वेन पर्नेल और हर्षल पटेल अच्छा साथ दे रहे हैं। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा के आने से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिली है।

आरसीबी की टीम इस सत्र के शुरू में केकेआर के स्पिनरों के सामने लड़खड़ा गई थी. केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और नारायण फिर से वही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच में जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी तो उसमें केकेआर ने बाजी मारी थी।

केकेआर और आरसीबी अब तक 31 बार आमने-सामने हो चुकी है. इसमें 17 बार केकेआर ने जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी को 14 मैचों में सफलता मिली है। 

हालांकि, इस सत्र में केकेआर की टीम को आरसीबी पर 81 रन से जीत का फायदा होगा। लेकिन, पिछले कुछ मैचों के प्रदर्शन को देखा जाए तो आरसीबी का पलड़ा भारी लग रहा है।

इस मैच में डुप्लेसिस, कोहली और मैक्सवेल का बल्ला चलता है तो फिर आरसीबी के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसानी नहीं होगा। 

दूसरी ओर केकेआर को भी अपने बल्लेबाजों से मोहम्मद सिराज और हसरंगा की गेंदबाजी को संभलकर खेलना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेयन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, डेविड विली।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव, टिम साउथी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह, जेसन रॉय।

 

 

और भी

गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में खेलेगी ऊना के किसान की बेटी

ऊना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात में होने वाली 6 वीं भारतीय राष्ट्रीय वूमेन लीग में ऊना के किसान की बेटी अपना दमखम दिखाएगी। जिला ऊना के खड्ड स्थित वूमेन फुटबॉल अकादमी की पौध में से निकली रिया शर्मा का करार गोवा के मशहूर चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के साथ हुआ है। इस क्लब की ओर से खेलने वाली रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की इकलौती बेटी है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है। रिया ने अब तक चार सीनियर तथा तीन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिताएं खेली हैं।

जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की मूल निवासी रिया शर्मा के माता-पिता को आंखों से कम दिखाई देता है। गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर रिया ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है। रिया फुटबॉल खेलने के साथ-साथ बीए फाइनल में पढ़ाई भी कर रही है। रिया शर्मा ने ग्रामीण परिवेश से बाहर निकल खड्ड स्थित फुटबॉल अकादमी को ज्वाइन किया। जहां फुटबॉल कोच दीपक शर्मा ने रिया शर्मा की प्रतिभा को निखारते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनाया। अभी हाल ही में गोवा में हुई वूमेन सीनियर नेशनल के हर मैच में रिया शर्मा ने गोल किया।

इस प्रतियोगिता में रिया ने कुल पांच गोल किए। इससे पहले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जब हिमाचल की लड़कियों की टीम ने सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता में तब भी यह टीम में थी। रिया के फुटबॉल कोच और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि रिया शर्मा में फुटबॉल प्रतिभा को देखते हुए इसे यह खेल चुनने को प्रेरित किया गया।

धीरे-धीरे रिया ने अपनी प्रतिभा और तकनीक के जरिये फुटबॉल के मक्का गोवा जैसे प्रदेश को एक छोटे से प्रदेश हिमाचल की इस लडक़ी को अपने बहुचर्चित चर्चिल ब्रर्दस् क्लब में चुनने का निर्णय लिया। रिया एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। रिया मेहनती, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ खिलाड़ी है। 

 

 

और भी

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनो से रौंदा

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में 49 रन से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई की टीम ने अब इस सीजन में अपनी 5वीं जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

इस मैच में चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट केवल 1 के स्कोर पर गंवा दिए।

सुनील नारायण जहां शून्य पर पवेलियन लौटे, वहीं नारायण जगदीशन 1 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद वेंकटेश अय्यर के साथ कप्तान नीतीश राणा ने पारी को संभाला और पहले 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर स्कोर 38 रन तक पहुंचाया।
इस मैच में कोलकाता की टीम को तीसरा झटका 46 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा। 20 गेंदों में 20 रनों की धीमी पारी खेलने के बाद अय्यर को मोईन अली ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद 70 के स्कोर पर केकेआर को कप्तान नीतीश राणा के रूप में चौथा झटका लगा, जो 20 गेंदों में 27 रन की पारी खेलकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।

यहां से जेसन रॉय ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर केकेआर की पारी को संभालने की कोशिश की और तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। रॉय और रिंकू के बीच 5वें विकेट के लिए 37 गेंदों में 65 रन की पार्टनरशिप हुई। जेसन रॉय 26 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

135 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी कोलकाता की टीम के लिए इस मैच को जीतना पूरी तरह नामुमकिन हो गया था। टीम को आखिरी 4 ओवर में 80 रन बनाने थे और लगातार रन बनाने के दबाव में केकेआर विकेट गंवाती नजर आई। रिंकू सिंह ने 53 रन की पारी जरूर खेली लेकिन वह इस मैच में टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके।

केकेआर की टीम इस मैच में 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और महेश तीक्ष्ण ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आकाश सिंह, मोइन अली, रवींद्र जडेजा और मथिषा पथिराना को 1-1 विकेट मिला।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो मैदान पर डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे का बेहतरीन प्रदर्शन सभी को देखने को मिला। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए कॉनवे ने इस मैच में 40 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 71 रनों की नाबाद पारी खेली। सीएसके के लिए शिवम दुबे ने भी 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे टीम 4 के नुकसान पर 235 के स्कोर तक पहुंच गई।

 

 

और भी

पहलवानों ने जंतर मंतर पर बिताई रात,पुनिया बोले -कोई भी पार्टी आए, सभी का स्वागत

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, सखी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने रविवार की रात दिल्ली के जंतर-मंतर में फुटपाथ पर बिताई। पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (कुश्ती संघ - डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सुबह WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा अभी शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया मगर अभी तक FIR नहीं हुई है...इस बार सभी का स्वागत है। कोई भी पार्टी(भाजपा, कांग्रेस, AAP) आए, सभी का स्वागत है।

सूत्रों ने बताया, यह कठिन था, सभी पहलवान देर रात तक जागते रहे। वे सोशल माडिया पर संदेश साझा कर रहे थे, दूसरे पहलवानों और लोगों से सोमवार को जंतर-मंतर पर आने का अनुरोध कर रहे थे। विनेश ने फुटपाथ पर सोते हुए पहलवानों की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, पोडियम से फुटपाथ तक? आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में?

इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सरकार और डब्ल्यूएफआई प्रमुख की आलोचना की। एक ने लिखा, हमारे ओलंपियन को इस तरह देखना निराशाजनक है। इससे पहले रविवार को एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़ीं। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित कई पहलवानों ने यहां जंतर-मंतर पर धरना दिया।

 

 

और भी

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 29वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को चेन्नई ने बड़ी आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है।

इस जीत के साथ चेन्नई ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की है। जहां गेंदबाजी में जडेजा की फिरकी का जादू देखने को मिला। वहीं टारगेट को चेस करते हुए ड्वेन कॉन्वे का बल्ला एक फिर बोला। कॉन्वे ने शानदार 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मैच जिताया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने चेन्नई के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 35 रनों की पारी खेली।

वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनर ऋतुराज और कॉन्वे ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की।

लेकिन 11वें ओवर के आखिरी गेंद पर ऋतुराज रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज ने 35 रनों का योगदान दिया हालांकि, कॉन्वे एक छोर पर डटकर सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

वहीं अजिंक्य रहाणे 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रायडू भी 9 रन बनाकर मार्कंडे का शिकार हुए। वहीं अंत तक खेलते हुए कॉन्वे ने अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस मुकाबले में कॉन्वे ने मात्र 57 गेंदोंल पर 77 रनों की तेज तर्रार पारी खेली वहीं हैदराबाद की ओर से मयंक मार्कंडे ने 2 विकेट चटकाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही।

इस मैच में मयंक अग्रवाल की जगह हैरी ब्रूक के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए थे।  इस सीजन पहला शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 18 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई।

जडेजा ने अभिषक को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने राहुल त्रिपाठी को आकाश सिंह के हाथों कैच कराया।

त्रिपाठी 21 गेंदों में 21 रन बना सके। इसके बाद महीश तीक्षणा ने कप्तान एडेन मार्करम को चलता किया। फिर जडेजा की फिरकी का जादू देखने को मिला और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल को धोनी के हाथों स्टंप कराया।

वह एक बार फिर फेल रहे और दो रन बना सके। हेनरिक क्लासेन 16 गेंदों में 17 रन बनाकर महीश पथिराना की गेंद पर आउट हुए।

मार्को यानसेन 22 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पारी की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर रन आउट हुए। चेन्नई की ओर से जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश सिंह, तीक्षणा और पथिराना को एक-एक विकेट मिला।

और भी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से दी मात

 दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण) पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 27वां मुकाबला खेला गया।  इस मुकाबले को आरसीबी ने 24 रनों से जीत लिया है। आरसीबी ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है।

इस मुकाबले में कोहली और फाफ डुप्लेसी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके बदौलत आरसीबी ने मैच अपने नाम किया।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब ने पावरप्ले में ही 3 गवां दिए।

हालांकि, ओपनर प्रभसिमरन एक छोर पर डटकर बैटिंग करते रहे। लेकिन उनको किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

ऐसे में रनों की गति बढ़ाने के चक्कर में प्रभसिमरन भी 30 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली हालांकि, अंत में जितेश शर्मा ने 27 गेंदों पर 41 रनों की तूफानी पारी खेली।

लेकिन बड़ा शार्ट मारने के चक्कर में आउट हो गए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आकड़ा भी पार नहीं कर सका। वहीं आरसीबी की ओर से सबसे अधिक सिराज ने 4 विकेट चटकाए। हसरंगा के हाथ भी 2 सफलता लगी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कोहली और डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर डुप्लेसिस ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। गेंद हवा में टंग गई।

विकेटकीपर जितेश शर्मा इसके पीछे भागे लेकिन गेंद उनके दस्तानों में नहीं समा पाई।

गेंदबाजी कर रहे कप्तान सैम कुरेन इस दौरान थोड़े से नाखुश नजर आए।

आरसीबी को पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। कप्तान कोहली ने 47 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। कोहली ने इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया। स्वीप लगाने के प्रयास में वह विकेटकीपर जितेश को कैच दे बैठे। हरप्रीत बरार ने पंजाब को पहली सफलता दिलाई।

अगली ही गेंद पर बरार ने अपने खाते में एक और विकेट जोड़ा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक का शिकार हुए। बरार ने उन्हें अथर्व तायड़े के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए।

अगले ही ओवर में आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज डुप्लेसिस 56 गेंदों पर 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। नाथन एलिस की गेंद पर कप्तान कुरेन ने उनका कैच पकड़ा। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक पांच गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने मुकाबले का पहला विकेट अपने नाम किया। नाथन ऐलिस ने 2 विकेट अपने नाम किए।

 

 

और भी

पीबीकेएस-आरसीबी और डीसी-केकेआर के बीच मुकाबला 20 को

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा, जो 3.30 बजे से चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे दो में जीत और तीन में हार मिली है। अभी उसके चार अंक हैं। वहीं पंजाब ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे तीन में जीत मिली है। अभी उसके छह अंक हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल 2023 में अपना खाता भी नहीं खोल पाया है। टीम ने 5 मैच खेले हैं। इसमें उन्हें एक में भी जीत नहीं मिली।

अब तक सीजन में दिल्ली को लखनऊ, गुजरात, राजस्थान, मुंबई और बेंगलुरु ने हराया है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल पर 0 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। अगर दिल्ली जीत भी जाता है तो 2 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर ही रहेगा। दिल्ली के ऊपर हैदराबाद 4 पॉइटंस के साथ है।

पंजाब और बेंगलुरु का पॉसिबल प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, मोहित राठी, ऋषि धवन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजयकुमार वैशाख।
इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड विली, आकाश दीप, कर्ण शर्मा और अनुज रावत।

डीसी और केकेआर  का पॉसिबल प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद और कुलदीप यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: राइली रूसो, मुकेश कुमार, अमन हकीम खान और यश धुल।

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और लाॅकी फर्ग्यूसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज, टिम साउदी, डेविड वीजा, वैभव अरोड़ा।

और भी

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला 19 को

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लीग का 26वां मुकाबला खेला जाएगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

आईपीएल के मौजूद सीजन में दोनों टीमों ने अब तक 5-5 मैच खेले हैं। पॉइंट्स टेबल में 4 जीत और 1 हार के साथ राजस्थान टॉप पर है। जबकि, लखनऊ 3 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच पहले नंबर पर आने की जंग होगी।

अब तक खेले 5 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स को 1 मैच में हार मिली है। टीम की इकलौती हार पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में आई। पिछले 3 मैच में राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस को हराया है।

राजस्थान के ही खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है। उन्होंने 5 मैच में 11 विकेट लिए हैं। टॉप स्कोरर की बात करें तो जोस बटलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 204 रन बनाए हैं।

अब तक हुए 5 मुकाबलों में लखनऊ को 3 जीत मिली है। पिछले मुकाबले में पंजाब ने नजदीकी मुकाबले में टीम को 2 विकेट से हराया था। हालांकि, लखनऊ शानदार फॉर्म में है। मार्क वुड टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 4 मैच खेले और 11 विकेट लिए हैं। पर्पल कैप की रेस में वुड चहल की बराबरी पर है।

बल्लेबाजी की बात करें तो कैरेबियाई ऑलराउंडर काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 168 रन बनाए हैं। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल 155 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर हैं।

स्टेडियम में पहली पारी का औसत 157 रन रहा है। लेकिन, आंकड़े दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में रहे हैं। यहां खेले गए 47 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 में ही जीत दर्ज कर सकी है। पिच बॉलिंग फ्रेंडली रहती है। आज तक इस पिच पर 200 रन नहीं बने। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना ही पसंद करेगी।

तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं है। रात के समय ओस के कारण बॉल गीली हो सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में बॉलिंग करते हुए दिक्कतें हो सकती हैं।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, नवदीप सैनी, डोनेवन फरेरा और जो रूट।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्क वुड, आवेश खान, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह चरक।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़।

 

 

और भी

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हरा दिया।

आरसीबी ने टॉस जीतकर सीएसके को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। चेन्नई की तरफ से शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 52 रन बनाए, जबकि डेवोन कॉनवे ने 80 रन की पारी खेली।

सीएसके ने आरसीबी के सामने धोनी की टीम ने 227 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम निर्धारित ओवरों में 218 रन ही बना सकी।

ये मैच से बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बैंगलोर के लिए इस मैच में कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 33 गेंदों में 62 और ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों में 76 रन बनाए, लेकिन दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

यह उसकी सीजन में तीसरी जीत है। चेन्नई के अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं वहीं आरसीबी के चार अंक ही हैं।

आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की आवश्यकता थी। सुयश प्रभुदेसाई और वनिंदु हसरंगा टीम को जीत नहीं दिला सके।

प्रभुदेसाई ने एक छक्का लगाकर उम्मीद तो जगाई लेकिन वह हसरंगा के साथ मिलकर सिर्फ 10 रन ही जोड़ सके। अंतिम गेंद पर प्रभुदेसाई आउट भी हो गए।

आरसीबी का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स से होगा।  वहीं, चेन्नई की टीम 21 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ी सफलता 13वें ओवर में मिली। महीश तीक्षणा की पहली गेंद को ग्लेन मैक्सवेल बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन गेंद ऊपर चली गई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार कैच लिया।

मैक्सवेल ने अपनी तूफानी पारी में चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 36 गेंद पर 76 रन बनाए। मैक्सवेल ने तीन चौके और आठ छक्के लगाए।चेन्नई सुपरकिंग्स को पहली सफलता पहले ही ओवर में मिली। आकाश सिंह की गेंद पर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। आकाश की चौथी गेंद को कोहली ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद उनके पैर से लगकर विकेट से जा लगी। आरसीबी ने एक ओवर में एक विकेट पर छह रन बना लिए ही बनाए थे।

 

और भी