खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

फीफा विश्व कप : जापानी खिलाड़ियों ने जीता मैच, दर्शकों ने जीता दुनिया का दिल...

 दोहा/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फीफा विश्व कप 2022 में बुधवार को बड़ा उलटफेर हो गया। दोहा खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को जापान ने ग्रुप E के मैच में जर्मनी को 2-1 से हराकर चौंका दिया। अर्जेंटीना पर सऊदी अरब की जीत के बाद कतर वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर है। जर्मनी ने 33वें मिनट पर पेनल्टी हासिल कर पहला गोल किया था। लेकिन दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए जापान ने पहले बराबरी की और फिर 83वें मिनट पर एक और गोल दाग कर बढ़त बना ली, जिसे उन्होंने अंतिम सिटी बजते तक कायम रखा। मैच में इलक्या गुंडोगं (Ilkay Gundogan) द्वारा स्कोरिंग की शुरुआत के बाद चार बार की चैंपियन टीम के लिए ये एक बड़ा झटका है।

इस मैच में पहले जापान के खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी का दिल जीता फिर जापानी फैंस ने अपनी अच्छी आदत से पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया। यह मैच खत्म होने के बाद सभी फैंस स्टेडियम से निकल गए, लेकिन जापान के फैंस रुके रहे। उन्होंने नीले रंग के कचरे के बैग निकाले और उनमें पानी की खाली बोतलों के साथ स्टेडियम में नीचे गिरा हुआ खाना और बाकी कचरा भरने लगे। चंद मिनट के अंदर पूरा स्टेडियम फिर से चमचमा रहा था और नए मैच की मेजबानी के लिए तैयार दिख रहा था।


वहीं, जापान के खिलाड़ियों ने भी अपना ड्रेसिंग रूम पूरी तरह से साफ किया। फीफा ने इसकी फोटो अपने ट्विटर पर शेयर कर बताया कि जापान के खिलाड़ियों ने अपना ड्रेसिंग रूम पूरी तरह से साफ और व्यवस्थित करके छोड़ा।

 



जापानी फैंस की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुनियाभर में जापान के फैंस और वहां की संस्कृति की तारीफ हो रही है। फीफा विश्व कप की मेजबानी के जरिए कतर अपनी संसकृति और धर्म को दुनियाभर में दिखाना चाह रहा है और अपनी अच्छी छवि बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जापान के फैंस ने कुछ मिनट की मेहनत कर अपनी संस्कृति की छाप पूरी दुनिया पर छोड़ी है।

जापान की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने कहा "हम कभी नहीं छोड़ते, जापानी कभी कचरा नहीं छोड़ते। हम जगह का सम्मान करते हैं।” यह वीडियो उमर फारूक नाम के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वे लाइमलाइट हासिल करने के लिए ऐसा नहीं करते हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए फारूक ने उरबी में लिखा "कुछ ऐसा जो आपने विश्व कप के उद्घाटन से नहीं देखा है।"

 

 

और भी

3 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, 1163 खिलाडी ले रहे हिस्सा

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का जिला स्तरीय तीन दिवसीय पारम्परिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुरू हुआ। चारों विकासखण्ड के 1163 खिलाड़ी हिस्सा लेकर आपने पारम्परिक खेल प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दन्तेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा ने मां दन्तेश्वरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की। विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जिन खेलों को हम भूल चुके थे, वे छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से फिर से खेले जा रहे हैं। खेल में हार जीत होता ही हैं इसे खेल भाव से खेलना चाहिए। इन खेलों में सभी वर्गों के लोगों में खेलने की उत्सुकता दिख रही है। तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को खेल के लिए शपथ भी दिलाया गया। विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने पिट्ठुल, गिल्ली-डंडा के खेल स्वयं खेल कर जिला स्तरीय खेल प्रारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलो को मंच दिया जा रहा है। जहां आज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से लोग उभर कर अपनी खेल में प्रतिभा दिखाने आगे आ रहे हैं। आज ग्राम स्तर से शुरू हुआ यह खेल जिला स्तर तक पहुंचा है, जहां खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों में जीत हासिल कर आज जिला स्तरीय छत्तीसगढि़या ओलंपिक में अपना जौहर दिखाएंगे। जिला स्तर खेल के पहले दिन खिलाड़ियों ने प्रदेश के 14 पारंपरिक खेलों जैसे-कबड्डी, रस्साकशी, बिल्लस, संखली, गिल्ली-डंडा, फुगड़ी, बांटी, भौंरा और पिट्ठुल खेलों पर प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। खिलाड़ियों के बीच जीत हासिल करने का उत्साह दिख रहा है। इन खेलों में विजेता प्रतिभागी अब संभाग स्तरीय खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज 26 को

दस टीमों के बीच होंगे मुकाबले, 28 को होगा फाइनल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 26 नवंबर से शुरू हो रही है। पॉवर कंपनी की वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धाओं के क्रम में फुटबाल प्रतियोगिता रायपुर क्षेत्र की मेजबानी में आयोजित की जा रही है।अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें रायपुर क्षेत्र , रायपुर सेन्ट्रल , बिलासपुर , दुर्ग , जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा ( पूर्व) , कोरबा ( पश्चिम), मड़वा एवं राजनांदगाँव की टीमें शामिल हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता के सभी मैच स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे। 26 और 27 नवंबर को टीमों के बीच ग्रुप मुकाबले होंगे। 28 नवंबर को सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे।  

 

 

और भी

राजकीय गीत के साथ हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

 कलेक्टर महोबे और जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल ने प्रतिभागियों को उत्साह बढ़ाया

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम और पीजी कॉलेज मैदान में एक दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। खेल के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल शामिल हुए और प्रतिभागियों को मनोबल बढ़ाया। छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक खेल में राज्य के 14 लोक पारंपरिक खेल को शामिल किया गया है। राजकीय गीत अरपा पैरी के धार.. महानदी हे अपार की स्तूति के साथ एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभांरभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी कवर्धा, बोडला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के प्रतिभागी शामिल हुए। इस खेल प्रतियोगिता में 14 खेलो को शामिल किया गया है, सभी खेलों के प्रतिभागियों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया हैं, जिसमें शून्य से 18 वर्ष बालक, बालिका, 18 वर्ष से 40 वर्ष युवक एवं युवती, 40 वर्ष से अधिक महिला एवं पुरूष शामिल है।

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पारंपरिक खेलों में शामिल होने को लेकर प्रतिभागियों को उत्साह देखते ही बनता है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। 6 चरणों में आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लेवल-01 राजीव युवा मितान क्लब  एवं  लेवल- 02 जोन स्तर के सफल आयोजन के बाद लेवल-03 विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर और इसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।

 


 
लगातार 42 मीनट तक फुगड़ी खेल कर स्नेहा ने सभी को चौका दिया
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में उस समय रोमांचक माहौल बन गया जब सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के स्नेहा ने फुगड़ी प्रतियोगिता में लगातार 42 मीनट तक फुगड़ी की। स्नेहा ने 42 मीनट फुगड़ी खेल कर इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पंडरिया के ग्राम कामठी की बैगा बच्ची अंचल मेरावी ने 41 मीनट 20 सेंकड तक फुगड़ी खेल कर दूसरे स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोति कें इसे अलावा दो और प्रतिभागीय शामिल हुए। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी दिप्ती गौते, कवर्धा एसडीएम पी.सी. कोरी, जिला शिक्षा अधिकारी एम. के गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, सर्व जनपद सीईओं सहित अधिकारी, खिलाडी उपस्थित थे।

और भी

इस खिलाड़ी के बारे में सवाल पर भड़के कप्तान हार्दिक पंड्या...

 न्यूजीलैंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी 20 विश्व कप में हार के बाद भारत इस समय न्यूजीलैंड के साथ टी 20 और वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और हार्दिक पांड्या इस सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 1-0 से टी 20 सीरीज अपने नाम कर ली है। 

पहले और तीसरे मैच का रोमांच बारिश ने बिगाड़ दिया जसकी वजह से पहला मैच रद्द करना पड़ा और तीसरा मैच में आधी पारी के बाद मैच टाई कर दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन एक भी मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने जिसके बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 

हार्दिक ने सीरीज जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किए और कहा, 'पहली बात तो बाहर कौन क्या बोल रहा है उससे हमारे लेवल पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि ये मेरी टीम है, कोच और मुझे जो ठीक लगेगा, जो साइड हमें चाहिए होगा, हम उसके साथ मैदान पर उतरेंगे। बहुत समय है सबको मौका मिलेगा और जब मौका मिलेगा लंबा मिलेगा। अगर बड़ी सीरीज होती, ज्यादा मैच होते तो मौके ज्यादा होते, लेकिन यह छोटी सीरीज थी। भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं ज्यादा बदलाव में विश्वास नहीं करता हूं और आगे भी नहीं करूंगा। '

 

हार्दिक ने टीम में ज्यादा गेंदबाजी के विकल्प पर बोलते हुए कहा, 'जैसे मुझे छह बॉलिंग ऑप्शन चाहिए थे और वह चीज इस टूर में आई है, जैसे दीपक हुड्डा ने गेंदबाजी की है. उन्होंने कहा कि थोड़ा-थोड़ा करके अगर ऐसे ही बल्लेबाज गेंदबाजी करेंगे तो आपके पास बहुत सारे मौके होंगे विरोधी टीम को सरप्राइज करने का.'

 

 

और भी

सॉफ्टबॉल नेशनल चैंपियनशिप में फिर दम भरेंगे बीजापुर के खिलाड़ी

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेशनल सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो कि 25 से 29 नवंबर आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आयोजित होगी जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्य की टीम हिस्सा लेगी। छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में बालक वर्ग से तेजस मोहित रायपुर, राकेश करती आशीष तेलम बीजापुर, साकेत चंद्रहास रायगढ़ से आर्यन चांपा सोनम भुवनेश्वर कबीरधाम से जयंत आयुष मुंगेली से संदीप नरेंद्र साहू बेमेतरा से एवं बालिका वर्ग में भोली रेशमा हीना यशोदा बेमेतरा से मीनू मनीषा ज्योति स्मिता बीजापुर से आनिया चंद्रकांता जांजगीर से चांदनी सुरभि कबीरधाम से और माधुरी शानू मीनाक्षी पद्मिनी रायपुर से राज्य की टीम में चयनित हुए हैं। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी से बालक और बालिका को मिलाकर राज्य की टीम में 6 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट  खेल के बदौलत टीम में जगह बनाई। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राकेश करती का यह सातवां नेशनल होगा।

विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष  विक्रम शाह मंडावी एकलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू और प्रभारी फागेश सिन्हा एवं हेड कोच श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टीम को हार्दिक बधाइयां दी है।

और भी

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, दो दिनों तक होगी प्रतियोगिता

जिले भर से चयनित होकर 8 सौ से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन के विशेष पहल पर पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संर्वधन हेतु छत्तीसढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश भर में हो रहा है। जिला बीजापुर में 23 एवं 24 नवंबर तक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टैडियम में शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राजगीत के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व स्कूली छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तत्पश्चात खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और जिले भर से चयनित होकर आए खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए निर्णायकों के दिशा.निर्देश का पालन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, कृषक कल्याण बोर्ड एवं जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया ने भी सभी खिलाड़ियों   का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।



तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे ने नियम अनुशासन एवं खेल भावना से खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। जिला खेल अधिकारी फागेश सिंहा ने बताया जिले भर में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिला स्तर का आयोजन चौथे चरण पर हो रहा है। सबसे पहले राजीव युवा मितान द्वारा क्लस्टर स्तर पर उसके बाद जोन स्तर पर, फिर विकासखण्ड स्तर पर अब जिला स्तर पर आयोजन हो रहा है, जिसमें 3 वर्गों में प्रतिभागी महिला एवं पुरूष शामिल हैं, सभी स्तर पर 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ राज्य के विलुप्त होते 14 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें एकल एवं सामूहिक खेल शामिल है। गिल्ली डंडा, भौरा, बाटी, बिल्लस, पिट्ठूल, गेड़ी दौड़, खो.खो, कबड्डी, रिलेरेस, लंबी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक जैसे प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के इस गरिमामयी आयोजन पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य इम्तियाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, उप संचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी.कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, खेल शिक्षक, खिलाड़ियों सहित नागरिक उपस्थित थे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : जिला स्तरीय खेलों का हुआ आगाज, 1500 से अधिक प्रतिभागी ले रहे है हिस्सा

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आज जिला स्तरीय तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आगाज़ हुआ। उक्त मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय,विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जीव जन्तु बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल , जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, हितेन्द्र सिंह ठाकुर,रूपेश ठाकुर, कलेक्टर रजत बंसल,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय ने कहा की सरकार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के माध्यम से हर वर्ग को राज्य की पारंपरिक खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी तरह अतिथि शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से आज हमारे राज्य के पारंपरिक खेलों को फिर से एक नयी पहचान मिली है। आज बच्चे हो या बुजुर्ग महिला हो या पुरूष सभी बड़े उत्साह से खेलो में हिस्सा ले रहे है।

उक्त मौके पर जनप्रतिनिधियों ने रस्सा कस्सी में जोर आजमाइश करते हुए खेलों का शुभारंभ किया। संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय सहित कलेक्टर रजत बंसल ने स्वयं गिल्ली डंडा खेलकर खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन किया। जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23,24 एवं 25 नवम्बर तक जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 14 विभिन्न वर्गाे के लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस मौके पर सभी जनपद सीईओ सहित खेल अधिकारी प्रीति बंछोर भी उपस्थित रही।

 

 

और भी

फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में अमरीका और वेल्‍स के बीच मुकाबला एक-एक गोल से ड्रॉ रहा

वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में ग्रुप-बी में अमरीका और वेल्‍स के बीच मुकाबला एक-एक गोल से ड्रॉ रहा। वहीं, नीदरलैंड ने ग्रुप ए में सेनेगल को 2-0 से और इंग्लैंड ने ग्रुप-बी में ईरान को 6-2 से हराया। प्रतियोगिता में आज चार मैच खेल जाएंगे। ग्रुप-सी में दोपहर साढे तीन बजे अर्जेंटिना का मुकाबला सऊदी अरब से और ग्रुप-डी में शाम साढ़े छह बजे डेनमार्क का सामना टिनिशिया से होगा। ग्रुप-सी में रात साढ़े नौ बजे मैक्सिको और पौलेंड तथा ग्रुप-डी में रात साढे 12 बजे फ्रांस और ऑस्‍ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।

 

 

और भी

IND vs NZ T-20 : बारिश के कारण ड्रॉ हुआ आज का मैच, भारत ने अपने नाम की सीरीज...

 नेपियर/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा मैच टाई घोषित कर दिया गया है। बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया था, जिसके बाद इसमें डकवर्थ लुईस नियम लागू किया गया। टीम इंडिया अब इस सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा चुकी है, तीन मैच की सीरीज में पहला मैच भी बारिश की वजह से धुल गया था।



बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब उसे शुरुआती झटके लगे और स्कोर 75-4 हो गया। इस बीच बारिश आई और उसने पूरा गेम पलट दिया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है और ऐसा ही यहां पर हुआ है। इसी वजह से मैच रद्द न होकर टाई घोषित किया गया। मैच जब रुका था, उस वक्त DLS के चार्ट के मुताबिक भारत को 75 रन चाहिए थे और टीम इंडिया का स्कोर इतना ही था, ऐसे में मैच टाई हुआ।

डीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

पहला मैच बारिश से पूरी तरह धुल गया था। तब टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 65 रन से अपने नाम किया था। तीसरा टी20 टाई रहा। टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड पर उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2020 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में कीवी टीम को उसके घर में टी20 सीरीज मे 5-0 से हराया था।

 

 

और भी

जिलास्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के दूसरे दिन संखली, फुगड़ी, बिल्लस व बाटी खेलों का हुआ आयोजन

 कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2022-23 के दूसरे दिन भी खिलाडिय़ों में बेहतर खेल का जज्बा दिखा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में विकासखंड बैकुण्ठपुर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में आयोजित किए जा रहे खेलों में क्लब, जोन और विकासखंड स्तरों में विजित खिलाडिय़ों में जिलास्तर पर भी जीत हासिल करने उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल अधिकारी ने बताया कि आज संखली, फुगड़ी, बिल्लस तथा बाटी (कंचा) का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला व पुरूष दोनों वर्ग में  0 से 18 वर्ष, 18-40 वर्ष व 40 से अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

खेलों में विजेताओं की सूची :

संखली में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड सोनहत, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर की टीम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार कंचा में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड सोनहत, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर की टीम विजित रही। फुगड़ी में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर ने प्रतियोगिता जीती, इसी प्रकार बिल्लस में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर के चरचा तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड सोनहत तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता के आगे चरण के लिए नाम दर्ज कराया।

 
और भी

आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर में देश विदेश के 72 खिलाड़ी भाग ले रहे

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के तत्वाधान में वर्ल्ड टेनिस टूर एम 15 भिलाई  का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि  भिलाई इस्पात संयंत्र के एम एम गदरे  ई डी (पी एंड ए)  के कर कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने देश विदेश से आए हुए सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुऐ सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कहा। इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 72 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमे   यूएसए ,सर्बिया, यूक्रेन,चेक रिपब्लिक,जापान , रुस और भारत के  शीर्ष क्रम के खिलाड़ी शामिल है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में  निशा सोनी सीजीएमपी  (पी एंड ए)  सूरज सोनी  जीएम  (पी एंड ए)  एच शेखर जीएम  (पी एंड ए) और जैकब कुरियन  जीएम पर्सनल, सुब्रत प्रहराज , सहीराम जाखड़ (डीजीएम एस सी एंड सी ए) एवम  बीएसपी टेनिस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर सौरव मुखर्जी, दुर्ग टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष  एस स्वामीनाथन जी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता का संचालन आईटी एफ ऑब्जर्वर अभिषेक मुखर्जी कर रहे हैं। टूर्नामेंट कॉर्डिनेटर रूपेंद्र सिंह चौहान और राजेश पाटिल, टूर्नामेंट अकाउंटेंट बि एल मौर्या, नेशनल चेयर अंपायर एंटोन डी सूजा, नेशनल चेयर अंपायर हिमांशु मालिक, नेशनल चेयर अंपायर सर्वानन पौलराज, नेशनल चेयर अंपायर व्रिटुराज बसंत, नेशनल चेयर अंपायर लवलीन रैजादा, नेशनल चेयर अंपायर भूषण जोशी, नेशनल लाइन अंपायर चिराग देशमुख  नेशनल लाइन अंपायर एस लोकेश नेशनल लाइन अंपायर एस सुमन  नेशनल लाइन अंपायर ए अखिल  चीफ फोटोग्राफर एस डी बर्मन भी ओपनिंग में शामिल थे। सोमवार  प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के क्वालीफाइंग मैच खेले गए जिसमें रंजीत विराली इंडिया ने मधवीं कामथ इंडिया इंडिया को 6-3 ,7-6 (2) से हराया। धीरज श्रीनिवासन इंडिया ने लक्ष्य गुप्ता को 6_2,2_1 से, अजय मलिक इंडिया ने तीर्थ शशांक इंडिया को 6_3,5_7,(10&6) से,अनुराग अग्रवाल इंडिया ने मानव जैन को 6-4 7-6 (11)से, यस चौरसिया इंडिया ने ध्रुव पारा इंडिया को 2_6,6_4,(10_3) से, राघव जय सिंघानि इंडिया ने चंद्रील सूद इंडिया को 6_2, 6_2 से ,शिवांग भटनागर इंडिया ने शिवम खन्ना को 6_1,6_3 से , इवान देनीसोव रुस  ने शहबाज खान इंडिया को 6_3,6_4  से हराया। सूरज और प्रबुद्ध इंडिया ने पार्थ अग्रवाल इंडिया को 6_2,6_2 से हराया। सुशांत दबास ने लक्षित सूद को 7-5,7-6 से हराया और मनीष गणेश ने चिन्मय देव चौंहान को 6-2,6-4 से हराया।  मंगलवार को  मैच ड्रॉ के मैचेस 9.30 बजे से चालू होंगे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिला स्तरीय आयोजन में हुए शामिल

 छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल विजेताओं को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन, मंत्री अग्रवाल दूसरे दिन के खेल का करेंगे शुभारंभ

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आज के खेल में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ओलंपिक में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अच्छा खेल प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी दिख रही है। सभी खिलाड़ी उत्साह के साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने प्रियदर्शनी स्टेडियम में 26 नवंबर तक चलने वाले जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की सफलता की शुभकामना की। इस अवसर पर महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, जनप्रतिनिधि सुरेंद्र प्रताप जायसवाल सहित नगर निगम कोरबा के पार्षदगण, एल्डरमैन एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मंत्री अग्रवाल दूसरे दिन के खेल का करेंगे शुभारंभ: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल दूसरे दिन 22 नवंबर को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत आयोजित  खेल का शुभारंभ करेंगे। मंत्री अग्रवाल टीपी नगर स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे खेल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत 22 नवंबर को 18 वर्ष तक बालिका वर्ग के खेल आयोजित किए जाएंगे।

 

 

और भी

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में रस्साकसी में विधायक पांडेय ने दिखाया दम

विजेता खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कार वितरण 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलों को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक आयोजन के चौथे दिन रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर जिले के 4 विकासखंडों व 1 नगर निगम से सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। आयोजन के आयोजन का समपान व पुरस्कार वितरण नगर विधायक शैलेष पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 

विधायक शैलेष पांडेय की ओर से पुरूष वर्ग के 18-40 आयु वर्ग के फायनल मैच में खिलाडिय़ों से भेंट करने के पश्चात सिक्का उछाल कर टॉस कराया गया। टॉस जीतकर नगर निगम के दल की ओर से अपने पाले का चयन किया गया, जिसके उपरांत व्यायाम शिक्षक पिंकूराम शर्मा की ओर से रस्साकसी का खेल प्रारंभ किया गया। फायनल मैच में मस्तुरी की टीम ने नगर निगम की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फायनल मैच के पश्चात नगर विधायक ने भी रस्साकसी में अपने दमखम का परिचय दिया, जिसमें नगर विधायक की ओर से सहायक संचालक ए. एक्का, जिला क्रीड़ा अधिकारी स्कूल शिक्षा प्रभात गुप्ते तथा अन्य व्यायाम शिक्षक तथा दूसरी ओर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अवधराम चन्द्राकर की टीम रही। इस मुकाबले में नगर विधायक शैलेष पांडेय की टीम विजयी रही। सभी मैच के पश्चात विधायक की ओर से खिलाडिय़ों को राज्य की लोक संस्कृति, लोक खेलों के इस मंच में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी लोक संस्कृति व खेलों को संजोकर रखने तथा नई पहचान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण किया गया। 

चौथे दिन के परिणाम निम्नानुसार हैं : 

रस्साकसी (समूह) - 

18 वर्ष महिला - नगर निगम बिलासपुर विरूद्ध मस्तुरी, विजेता नगर निगम बिलासपुर (2-0)

18 वर्ष पुरूष - कोटा विरूद्ध तखतपुर, विजेता तखतपुर (0-2)

 
 

18 वर्ष से 40 वर्ष महिला - तखतपुर विरूद्ध नगर निगम बिलासपुर, विजेता तखतपुर (2-0) 

 
 

18 से 40 वर्ष पुरूष - नगर निगम बिलासपुर विरूद्ध मस्तुरी, विजेता मस्तुरी (0-2) 

40 वर्ष से अधिक, महिला - विकासखंड बिल्हा (वॉकओवर)

40 वर्ष से अधिक, पुरूष - विकासखंड तखतपुर(वॉकओवर)।

इस अवसर पर सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभात गुप्ते, खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता कराने में स्कूल शिक्षा विभाग के व्यायाम अनुदेशकों का विशेष योगदान रहा। 22 नवंबर को संखली खेल का आयोजन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा।

 
और भी

नीरज चोपड़ा और तीन एथलीटों को मिली विदेश में ट्रेनिंग की मंजूरी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरकार ने स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और तीन अन्य एथलीटों की मदद के लिए बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के तहत इन खिलाडिय़ों को विदेश में ट्रेनिंग की मंजूरी दे दी है। नीरज चोपड़ा और तीन एथलीटों के ऊपर सरकार करीब 94 लाख रूपये खर्च करेगी। इसके लिए उसने फंड जारी कर दिया है। ये खिलाड़ी विदेश में अलग-अलग कैंपों में हिस्सा लेंगे।

नीरज इन दिनों अगले सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। नीरज ने 2022 सीजन शानदार अंदाज में खत्म किया। उन्होंने सितंबर में ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में 88.84 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह डायमंड लीग फाइनल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। नीरज ने चोट की वजह से इस साल हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।

 

नीरज का लक्ष्य 90 मीटर के आंकड़े को छूना है और वह इसी की तैयारी कर रहे हैं। अगले सीजन में नीरज को 2023 में वल्र्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 19 से 27 अगस्त के बीच हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में होगा। वहीं, इसके बाद चीन के ह्वांगझू में एशियन गेम्स खेला जाना है। 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफिकेशन प्रोसेस अगले साल शुरू होगा।

और भी

टी-20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर बनाई बढ़त...

 माउंट मॉन्गनुई/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 65 रन से जीत लिया है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के शतक के चलते न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली। इसके जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन बनाए। ईशान किशन ने 36 रन बनाए और हार्दिक-श्रेयस ने 13-13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए।

192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर ही गिर गया। फिन एलेन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कॉन्वे और विलियम्सन ने 56 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन सुंदर ने कॉन्वे को आउट कर कीवी टीम को दबाव में ला दिया। अगले ही ओवर में चहल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई। इसके बाद कीवी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंत में 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए और कॉन्वे ने 25 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और डेरिल मिशेल (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए।

भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। मोहम्मद सिराज और युजवेन्द्र चहल को दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और सुंदर को एक-एक विकेट मिला। अर्शदीप एकमात्र भारतीय गेंदबाज रहे, जिसे विकेट नहीं मिला।

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाया। टी20 क्रिकेट में भारत के लिए यह उनका दूसरा शतक था। पहला शतक भी उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। वह रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने एक साल के अंदर दो शतक लगाए हैं। वहीं, इस मैच में हैट्रिक लेने वाले टिम साउदी दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने, जिन्होंने टी20 में दो हैट्रिक ली हैं। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। लसिथ मलिंगा पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 में दो हैट्रिक ली हैं।

और भी

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 21 से

 कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूत बनाए रखने के साथ ही अपने अंचल के परंपरागत खेलों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत की है और इस प्रतियोगिता में लोगों का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में क्लब, जोन और विकासखंड स्तरीय ओलंपिक के आयोजन के बाद अब 21 से 26 नवंबर जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में निर्धारित 14 विधाओं में जिला स्तर पर कुल 944 प्रतिभागी भाग लेंगे। हर विधा में लगभग 3 टीम में मुकाबला होगा। हर दिन 3 से 4 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें विजेताओं का चयन किया जाएगा।

 

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के लिए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 जनवरी  तक चलेगा।

और भी

मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बैंकॉक में, क्‍वार्टर-फाइनल में मनिका ने चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हराया। सेमी-फाइनल में मनिका का मुकाबला कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

और भी