खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

जिले में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चौंपियन

 चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पांचों संभाग के 749 प्रतिभागियों ने टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, गतका और फुटबॉली खेल में दिखाए जौहर

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में चार दिवसीय 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 27 से 30 सितंबर तक चले खेल प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के 749 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, गतका और फुटबॉली खेल में अपने जौहर दिखाए। समापन समारोह में शामिल अतिथियों ने खिलाडिय़ों के मार्च पास्ट को सलामी दी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा शामिल हुए। 

उन्होंने कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा, प्रतिस्पर्धा, एकता और अनुशासन की भी सीख मिलती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ के युवाओं को खेलकूद के माध्यम से भी आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक केरकेट्टा ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बराबर समय दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय खेल और स्थानीय खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल बाटी भंवरा, कबड्डी, खो-खो, गिल्ली डंडा व गेड़ी आदि खेल का प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी। समापन समारोह में शामिल नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने खिलाडिय़ों को खेल के हर विधा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

कार्यक्रम मेंकलेक्टर संजीव झा ने राज्यभर से आए हुए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने जिलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। खेल के माध्यम से आत्मानुशासन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि जितना अनुशासन के साथ काम करेंगे उतना अच्छा प्रदर्शन प्राप्त होता है। कलेक्टर झा ने संभागों से आए हुए खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के खेलो में भी शामिल होकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए  प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पांडे सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक गण मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की चार दिन तक चले राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में 749 प्रतिभागियों के साथ 98 कोच और 53 मैनेजर भी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में चारों खेल विधाओं में प्राप्त नंबर के अनुसार बिलासपुर संभाग ने सर्वाधिक 243 अंकों के साथ ओवरऑल चौंपियन का दर्जा प्राप्त किया। 187 अंकों के साथ रायपुर संभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 174 अंकों के साथ दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान, 109 अंकों के साथ सरगुजा संभाग ने चौथा स्थान और 93 अंकों के साथ बस्तर संभाग ने पांचवा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग खेल में अंडर-14 किक बॉक्सिंग बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 और अंडर 19 किक बॉक्सिंग बालिका वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 14, अंडर-17 और अंडर-19 किक बॉक्सिंग बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। गतका खेल प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष और बालिका 19 वर्ष वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर-17 बालिका वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

इसी प्रकार अंडर-17 बालक और अंडर 19 बालिका टेनिस क्रिकेट में सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉली प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालक और अंडर 19 बालिका वर्ग में सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 
और भी

'सर 300 रुपये दे दो गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है', क्रिकेटर ने दिखाई दिलदारी और भेज दिए 500

 
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्रिकेट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हमारे देश में क्रिकेट खेल से कहीं बढ़कर है। फैंस क्रिकेट से लेकर प्लेयर्स तक की निजी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। वहीं कई क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ चीजों को शेयर करते रहते हैं। कई क्रिकेट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा। वह अपने एक ट्वीट के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फैंस ने मांगे 300 रुपये
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सुरेश रैना ने एक शानदार कैच लपका। रैना की फुर्ती देखकर हर कोई हैरान था। अमित मिश्रा ने रैना के कैच का यह वीडिया ट्वीट किया। ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा, क्या डाइव थी, क्या कैप पकड़ा। मिश्रा के इस ट्वीट पर उनके एक फैन ने उनसे ऑनलाइन 300 रुपये मांग लिए। फैन ने ट्वीट पर कमेंट किया, सर 300 रुपये जी पे कर दो, गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है। इस पर क्रिकेटर ने दिलदारी दिखाते हुए 500 रुपये भेज दिए। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मुकाबले का हाल
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में इंडिया लीजेंड्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए और 5 विकेट से मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट को दूसरा सेमीफाइनल 30 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 1 अक्टूबर को फाइनल में इंडिया लीजेंड्स से भिड़ेगी। यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा।
और भी

होप्स बालक वर्ग में कविश तथा बालिका वर्ग में लावण्या ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक  सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक खेले गए मैचों में होप्स बालक वर्ग में कविश काला एवं होप्स बालिका वर्ग में लावण्या पांडे ने प्रथम स्थान  प्राप्त किया । प्रतियोगिता में अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्नानुसार हैं-

होप्स बालक  (U-11) वर्ग  -
कविश काला ने प्रथम स्थान एवं राघव तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

होप्स बालिका  (U-11) वर्ग  -
लावण्या पांडे ने प्रथम स्थान एवं समाया पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 
जुनियर बालिका (U-19) वर्ग -
अंचल बारेठ ने आहना सिंह को  3-1, चारु व्यास, अवनि शर्मा को ३-०, आहना ने वेण्या, आरना खोटेले, चारु व्यास को ३-0 से, अवनि को ३-१ से हराकर आगे चल रहे हैं।

सब जुनियर बालिका (U-15) वर्ग -
समाया पांडे ने युक्ता बैसवाड़े को 3-2, आन्या काला, प्राप्ति केडिया को 3-0 से, युक्ता बैसवाड़े ने प्राप्ति केडिया को ३-० से हराया |
 
सीनियर महिला वर्ग-

 अंचल बारेठ ने वेन्या सेंगोडे को 3-2, कौशिकी खाखरिया, उपासी धनगर को 3-0 से,  वेन्या सेंगोडे ने आरना खोटेले, रेणुका सुब्बा, उपासी धनगर को 3-1 से तथा रेणुका सुब्बा ने  आरना खोटेले, उपासी धनगर को 3-0 से, आरना खोटेले ने कौशिकी खाखरिया को 3-2, उपासी धनगर को 3-0 से हराया ।

पुरुष वर्ग (ग्रुप A) -  
 हर्षित केडिया ने कल्पेश जादवानी को ३-२, सिद्धा धूपर को ३-१  से हराया।

ग्रुप से हर्षित केडिया ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप B ) -
अरिंदम देबनाथ ने वत्सल खाखरिया, शिवम सिंह, रितेश मल्होत्रा को ३-0 से हराया।

ग्रुप से अरिंदम देबनाथ ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप C) -
राजीव साहू ने एंड्र्यू, अविनाश तिवारी को ३-०  हराया।

ग्रुप से राजीव साहू  ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप D) -
प्रणय चौहान ने गिरिराज बागड़ी को ३-०, आलोक मिश्रा, नामित कोठारी को ३-१ से हराया।

ग्रुप से प्रणय चौहान  ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप E) -
करण मल्होत्रा ने मानस पोद्दार, शैलेश डागा को 3-0 से हराया

ग्रुप से करण मल्होत्रा  ने सुपर लीग में प्रवेश किया

पुरुष वर्ग (ग्रुप F) -
रामजी कुमार ने गौरव शर्मा को ३-१, सुरेश सादीजा, यशराज गोयल को ३-०  से हराया।

ग्रुप से रामजी कुमार ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप G) -
 ऋषभ नागवानी ने सागर दासगुप्ता, यशवंत डेकाटे को 3-2, परिवेश मिश्रा को ३-०  से हराया।

ग्रुप से ऋषभ नागवानी  ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप H) -
अर्जुन मल्होत्रा ने अंशुमान शर्मा को ३-०, राजेश अग्रवाल को ३-१ से हराया।

ग्रुप से अर्जुन मल्होत्रा ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

 
 



प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, तरुण राठौड़, एच.एन. पांडे हैं।

और भी

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने जिला मुख्यालय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में राज्य भर से आए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक कोरबा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य भर के 14 से 19 वर्ष के स्कूली बच्चे टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, फुटबॉल, गतका खेल में भाग ले रहे है।

राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल कर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग विधाओं में भाग ले रहे है। उद्घाटन समारोह में नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कलेक्टर संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर एवं नगर निगम कोरबा के सभापति  श्याम सुंदर सोनी, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  जी.पी. भारद्वाज सहित नागरिक उपस्थित थे।

और भी

संसदीय सचिव ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभांर

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण) ।ग्राम पंचायत मुनगाशेर में युवा स्पोटर्स क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ग्राम पंचायत मुनगाशेर में युवा स्पोटर्स क्लब द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर प्रतियोगिता के शुभांरभ में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, खिलावन साहू, सीटू सलूजा, दिलीप चंद्राकर, मयाराम टंडन, राजा गंभीर, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक मौजूद थे। अतिथियों के पहुंचने पर आयोजकों व ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बाद इसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। भूपेश सरकार परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने हरसंभव प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की गई है। इस साल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस ओलंपिक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो लेकर टेनिस बाल क्रिकेट जैसे खेल प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कीर्ति कोसरिया, गज्जू ध्रुव, दुष्यंत ध्रुव, यशवंत ध्रुवंशी, संतराम ध्रुव, राधेश्याम साहू, पवन दीवान, जोहत निषाद, ललित पटेल, समीर खान, ईश्वर यादव, शेखर चंद्राकर, रविकांत ध्रुवंशी, दिनेश्वर ठाकुर, युवराज ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, राजू पटेल, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, गोलू चंद्राकर, तोष निषाद, देवसिंग मांझी, हेमीन रात्रे, तोरण सिंह ठाकुर, विनय खड़िया, बलराम खड़िया सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

और भी

रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता- आरंभ

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक आयोजित रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आरंभ हुयी|  उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट  सौरभ शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी  पंकज शुक्ला जी ने किया एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी श्री भरत पारेख जी थे। मंच पर सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक श्री अरुण बावरिया विशेष रूप से उपस्थित थे| मंच संचालन प्रदीप जोशी ने किया | 

                  प्रतियोगिता सीनियर पुरुष एवं महिला एकल, जुनियर बालक एवं बालिका एकल (U-19), जूनियर  बालक एवं बालिका एकल (U-17), सब जूनियर  बालक एवं बालिका एकल (U-15), कैडेट  बालक एवं बालिका एकल (U-13), होप्स  बालक एवं बालिका एकल (U-11) हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है |    
अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्न हैं - 

होप्स बालक (U-11) वर्ग- 
कविश काला ने राघव तिवारी को ३-१ , अद्विक सिंह, विराज शर्मा, राघव अग्निहोत्री को ३-०, राघव तिवारी ने विराज शर्मा को ३-० से हराकर   आगे चल रहे हैं|  

होप्स बालिका (U-11) वर्ग-
वेदी कच्छवाहा, लावन्या पांडे एवं समाया पांडे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| 

जुनियर बालक (U-19) वर्ग (ग्रुप A) - 

रामजी कुमार, अर्जुन मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| 

जुनियर बालक (U-19) वर्ग (ग्रुप B) - 

 करण मल्होत्रा, हर्षित केडिया  अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|

         जुनियर बालिका (U-19), सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं | 
       प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे,  तरुण राठौड़,  एच.एन. पांडे हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव  विनय बैसवाड़े ने दी। 
और भी

ऑस्ट्रेलिया को टी20 श्रंखला में हराकर भारत का आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से हराकर आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब 268 अंक के साथ पहले पायदान पर है, भारत ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड पर 7 रनों की बढ़त बना ली है।

और भी

28 सितंबर को होगा इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट का समापन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर में आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट के 8 वें दिन लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच शतरंज का महामुकाबला जारी है। शह और मात के इस खेल मे नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी पूरी जोर आजमाईस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल है।

अभी तक खेले गए टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंडियन गैंडमास्टर मोहम्मद नूबैरशाह शेख और जर्जिया के ग्रैंडमास्टर पनसूलिया लेवन सर्वश्रेष्ठ पोजीशन बरकरार रखे हुए हैं। 28 सितंबर को प्रतियोगिता का अंतिम चक्र पूरा होगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी के बी केटेगरी चैलेंजर्स वर्ग का अंतिम मैच 23 सितंबर को खेला गया था।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने होटल ग्रैंड इंपीरिया हॉटल पहुंचकर वहां आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आयोजकों को बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के के उपाध्यक्ष सुश्री किरण अग्रवाल, महासचिव विनोद राठी भी मौजूद थे।

खेले गए टूर्नामेंट में बोर्ड नंबर दो पर अजय कार्तिकेन इंटरनेशनल मास्टर तमिल नाडु ने मंगोलिया की ग्रैंड मास्टर वटचुलून तसेग्मेद के साथ ड्रॉ बाजी खेली। इंटरनेशनल मास्टर सम्मेद जयकुमार सेटे ने ईरान के इंटरनेशनल मास्टर तहबाज अर्स के साथ क्वीन गेम विट डिक्लाइन ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट मास्टर रवि कुमार को क्रोउत्सक कुंडू (2358 रेटिंग) से पराजय का सामना करना पड़ा।

फीडर मास्टर वेदांत पनेशर के साथ इंटरनेशनल मास्टर अरुण्यक घोष के साथ क्वीन गेम विद एक्सेट्रेट ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ा। एल. श्री हरि पांडिचेरी और कोउत्सव चटर्जी पश्चिम बंगाल को इटालियन ओपनिंग करते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के एस धनंजय ने केरला के जिनान जोमोन को काले मोहरों से खेलते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय खिलाड़ी विनोद कुमार शर्मा ने काले मोहरों से खेलते हुए श्रीलंका के प्रियंका रा-चामिन को तीसरी चाल में पराजित कर दिया।

और भी

खेल मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को बेहतर ढंग से आयोजित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बलौदाबाजार जिले के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और आम जनता के काम को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल ने आगामी 6 अक्टूबर से राज्य में शुरू होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की तैयारियों की जानकारी ली और इसका बेहतर ढंग से आयोजन करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री उमेश पटेल ने बिजली विभाग के हाफ बिजली बिल योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, लंबित राशनकार्ड के आवेदनों का शीघ्र निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्य को तेजी से पूर्ण कर पंचायत को हैंडओवर करने एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर का सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल ने कलेक्टर को स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने एवं खेलकूद को प्रोत्साहित करने को कहा।

श्री पटेल ने बैठक में राजस्व, पंचायत, लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी विभाग के तहत जल जीवन मिशन, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, वन विभाग,स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास, शिक्षा, नगरीय निकाय सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गौठानों में पशुधन के चारे-पानी का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही वहां संचालित आयमूलक गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन जिले में 6 से प्रारंभ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बीते 6 सितम्बर को कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का खाका तैयार किया गया है। इस संबंध में खेल व युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बनाई है, जिसे जारी कर दिया गया है। छह स्तरों में होने वाले छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व पंचायत व ग्रामिण विकास और नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को सौंपा गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक की शुरूआत सूरजपुर जिले में कलेक्टर इफ्फत आरा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के निर्देशन में आगामी 6 अक्टुबर से शुरू होगी, जिसका समापन राज्य स्तर पर 6 जनवरी 2023 को होगा। दलीय व एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों में फिलहाल शामिल किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामिण व नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आयोजन को लेकर ग्रामिण क्षेत्रों में पंचायत व ग्रामिण विकास विभाग व नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

दो श्रेणी में 14 तरह के खेल होंगे :

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक को लेकर जारी मार्गदर्शिका व कार्ययोजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंगे। इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी- गील्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाटी (कंचा) जैसी खेल विधांए शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद शामिल है।

गांव के क्लब से लेकर राज्य तक छह स्तरों पर होंगे आयोजन :

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण होंगे। इनमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा। वही दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोंगिताएं आयोजित होंगी।

इन तिथियों में होंगे विभिन्न स्तरों के आयोजनरू छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जायेंगे। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर से 6 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

बच्चों से बुजूर्ग तक ले सकेगें हिस्सारू छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गो में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष  आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।

 
और भी

2002 के राष्ट्रीय खेलों के बाद ही मेरा अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू हुआ था: सानिया मिर्जा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सानिया ने कहा, मैं सिर्फ 16 साल की थी जब मैंने 2002 में राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया था। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और सुर्खियों में आई। ये मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए एकदम सही प्रोत्साहन साबित हुआ। इस ट्रेंडसेटर और पथ-प्रदर्शक हैदराबादी खिलाड़ी ने बाद में अपने शानदार करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते।

लेकिन इससे पहले उन्होंने भारत में खूब टेनिस खेली जिसकी शुरुआत लगभग दो दशक पहले हुई। इनमें दिल्ली में जूनियर नेशनल से लेकर नेशनल गेम्स और फिर उसके बाद हैदराबाद में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट तक शामिल हैं। उनकी ये यात्रा तकरीबन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा साबित हुई है जिसमें गुजरात की अंकिता रैना भी शामिल हैं।

ये सुपर मॉम इस बात से उत्साहित हैं कि राष्ट्रीय खेल अब गुजरात में हो रहे हैं, वो भी सात साल के अंतराल के बाद। उन्होंने कहा, इसके आयोजकों की सफलता की कामना करती हूं और प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देती हूं कि उनकी आकांक्षाएं पूरी हों। न सिर्फ टेनिस खिलाड़ियों के लिए बल्कि सारे प्रतियोगियों के लिए उनके पास एक सरल सा संदेश है। उन्होंने कहा, ये खुद को परखने और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरने का एकदम सही मंच है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल बड़े अद्वितीय हैं। ये उन खिलाड़ियों का फ्यूजन है जो अनुभवी हैं, जिन्होंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शिखर छू लिए हैं और साथ ही साथ उभरते सितारों का भी। हाल ही में यूएस ओपन से पहले कलाई की चोट से उबर रही सानिया मिर्जा ने घोषणा की, राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष एथलीटों की उपस्थिति उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।

और भी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, शृंखला 2-1 से जीती

 हैदराबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत ने सूर्यकुमार यादव (69) और विराट कोहली (63) के दमदार अर्द्धशतकों के बाद हार्दिक पांड्या (25 नाबाद) की विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में रविवार को छह विकेट से मात देकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीती। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की बदौलत ताबड़तोड़ 69 रन बनाये जबकि कोहली ने 48 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों के साथ 63 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 104 रन की विशाल साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचाया और हार्दिक ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलायी।

ऑस्ट्रेलिया को 186 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के लिये कैमरन ग्रीन (52) और टिम डेविड (54) ने विस्फोटक अर्द्धशतक जड़े थे लेकिन सूर्यकुमार-विराट की जोड़ी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रीन ने 21 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 52 रन बनाये जबकि टिम डेविड ने 26 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान रोहित शर्मा ने जॉश हेजलवुड को छक्का लगाकर आक्रामकता दिखायी लेकिन वह भी दो चौकों और एक छक्के के साथ 17(14) रन बनाकर आउट हो गये।

इसके बाद सूर्यकुमार और विराट ने भारतीय पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी से कंगारुओं के हौसले पस्त कर दिये। सूर्यकुमार ने 13वें ओवर में ऐडम ज़ैम्पा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 14वें ओवर में छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गये। इसके बाद कोहली और हार्दिक ने चौथे विकेट के लिये 32 गेंदों पर 48 रन की साझेदारी की। भारत को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिये थे। विराट पहली गेंद पर छक्का लगाकर दूसरी गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गये, जिसके बाद हार्दिक ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत की विजय पताका लहराई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डैनियल सैम्स ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये जबकि हेजलवुड और पैट कमिंस ने अपने-अपने चार ओवर के कोटे में 40 रन देकर एक-एक विकेट लिया। कैमरन ग्रीन ने तीन ओवर में 14 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान रोहित शर्मा ने जॉश हेजलवुड को छक्का लगाकर आक्रामकता दिखायी लेकिन वह भी दो चौकों और एक छक्के के साथ 17(14) रन बनाकर आउट हो गये।

इसके बाद सूर्यकुमार और विराट ने भारतीय पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी से कंगारुओं के हौसले पस्त कर दिये। सूर्यकुमार ने 13वें ओवर में ऐडम ज़ैम्पा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 14वें ओवर में छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गये। इसके बाद कोहली और हार्दिक ने चौथे विकेट के लिये 32 गेंदों पर 48 रन की साझेदारी की। भारत को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिये थे। विराट पहली गेंद पर छक्का लगाकर दूसरी गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गये, जिसके बाद हार्दिक ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत की विजय पताका लहराई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डैनियल सैम्स ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये जबकि हेजलवुड और पैट कमिंस ने अपने-अपने चार ओवर के कोटे में 40 रन देकर एक-एक विकेट लिया। कैमरन ग्रीन ने तीन ओवर में 14 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

और भी

पूरे क्षेत्र में बढ़ रही है कबड्डी खेल की लोकप्रियताःडीपेंद्र साहू

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम तरसींवा में एक दिवसीय डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जय बजरंग कबड्डी दल एवं बोल बम कबड्डी समिति के तत्वाधान में किया  गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक कबड्डी टीम ने भाग लेकर अपनी कबड्डी प्रतिभा दिखाते हुए हार एवं जीत के इस खेल में अपने प्रदर्शन से आगे बढ़े। अंतिम मुकाबला देवरी एवं झिरिया के मध्य खेला गया, इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू उपस्थित होकर हौसला बढ़ाएं। श्री साहू ने सर्वप्रथम फाइनल में पहुंचे खिलाड़ी टीम के मध्य सिक्का उछाल कर टाश किए, उसके उपरांत खिलाड़ियों का तिलकुट करते हुए अग्रिम जीत की बधाई  दी।

देवरी कब्बड्डी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झिरिया की टीम को पराजीत कर प्रथम स्थान हासिल किए, झिरिया की टीम को द्वीतीय स्थान एवं तृतीय स्थान घुघवा की टीम ने हासिल किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू ने कहा कि लोक पारंपरिक खेल कबड्डी निरंतर क्षेत्र के अनगिनत अंचलों में आयोजित की जा रही है, जिससे क्षेत्र के हुनरमंद खिलाड़ी अपना कौशल दिखाते हुए जीत कर आगे बढ़ रहे हैं, वास्तविक में कबड्डी का खेल संगठित होकर  खेलने का खेल है, क्योंकि एक साथ मिलकर खेल खेलने से पूरी टीम जीत जाती है, खिलाड़ियों के खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से पूरी टीम जीत जाती है, हमेशा जीत की ओर अग्रसर होने के लिए अपनी टीम को एक साथ लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक साथ मिलकर प्रयास करते हुए तत्परता दिखानी चाहिए, जिससे जीत का मार्ग प्रशस्त होता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कबड्डी खेल का आनंद लेने आमदी मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, फलेश साहू, सरपंच दीपेश्वरी साहू, उपसरपंच अजब नेताम, सरोज यादव, नेतराम ध्रुव, ओमप्रकाश ढीमर, सुमित हिरवानी, ललित यादव, मुकेश हिरवानी, मनुपुरी गोस्वामी, मुकेश विश्वकर्मा, धनंजय नेताम, सोमन, सोमनाथ ढीमर, संतु हिरवानी, चित्रसेन यादव, राकेश नेताम, महेश यादव, विनोद हिरवानी, चंद्रकांत साहू, निक्की यादव, छबि लाल पटेल, सलीम ओझा, नोमन पटेल, खेमराज ध्रुव, भानु यादव, पवन सिंह, खोमन सिन्हा, प्रवीण यादव विकास पटेल, भोला यादव सहित  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

और भी

संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में सुकमा के होनहारों ने लहराया परचम

राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में हुए चयनित 

सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुकमा जिले के स्कूली विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न खेलों में मेडल प्राप्त किया। इस जीत के साथ ही सभी विजेता खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। 

इस प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में मुड़ा प्रथम, अंडर 19 बालक वर्ग लंबी कूद में रितेश प्रथम, अंडर 14 बालिका वर्ग गोला फेंक में कुमारी मीनल प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग तवा फेंक में गंगा प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग भाला फेंक में सोड़ी देवा द्वितीय स्थान, और अंडर 14 बालक वर्ग ऊंची कूद में मुड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह अन्य खिलाडिय़ों उमदा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। राज्य स्तरीय शालेय खलेकूद प्रतियोगिता पेण्ड्रा में 12 अक्टूबर 2022 को होना संभावित है, जिसमें सुकमा जिले से चयनित खिलाड़ी भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

 
और भी

इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में 15 देशों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।छत्तीसगढ़ में इन दिनों शतरंज की बिसात पर शह-मात का खेल जारी है। शतरंज के मोहरों के साथ यह खेल मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में चल रही है। वहीं चैलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा का समापन हो चुका है। छत्तीसगढ़ में शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट के टाइटल से यह आयोजन बीते 19 सितम्बर से शुरू हुआ है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों समेत 15 देशों के 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में शामिल हो  रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।


इन देशों के खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत 

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भारत के अनेक राज्यों के शतरंज खिलाड़ियों के साथ ही रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल से शतरंज के महारथी और खिलाड़ी पहुंचे हैं। यहां सभी खिलाड़ी बोर्ड पर हर एक चाल में प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को मात देकर अपनी रैंकिंग सुधारने की कवायद में लगे हैं।

 

और भी

बैडमिंटन : फाइनल आज, समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के फाइनल मैच आज 25 सितम्बर को खेले जाएंगे। इसके साथ ही इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह भी होगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन विजेता गोपी चंद होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके विशेष प्रयास से हो रहा है। उक्त टूर्नामेंट के सभी मैच राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बीते 20 सितम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में भारत समेत श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल श्रेणियों में मैच खेले जा रहे हैं। यहां 20 व 21 सितम्बर को क्वॉलीफाईंग मैच हुए। फिर मुख्य ड्रा के मैच हुए। आज सेमीफाइनल के मैच खेले गए, कल सभी श्रेणियों में फाइनल मैच खेले जाएंगे।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम : 

मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे। इसमें पुरूष एकल वर्ग सेमीफाइनल में शुभंकर डे (भारत) ने आदित्य जोशी (भारत) को 21-15, 11-21, 21-11 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रियांशु राजावत (भारत) ने यू इगारशी (जापान) को 21-16,21-15 से पराजित कर फाइनल में पहुंचे। इधर महिला एकल सेमीफाइनल के मैच में सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने पूर्व बर्वे (भारत) को 22-20, 21-15 से हराया तो तसनीम मीर (भारत) ने मालविका बंसोड़  (भारत) को 21-16, 14-21, 22-20 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

पुरुष युगल सेमीफाइनल के मैचों में कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला (भारत) की जोड़ी ने चालोएम्पोन चारोएनकिटामोर्न और नंथकर्ण योर्डफाइसोंग (थाईलैंड) को 12-21, 21-18, 21-14 से हराया और ईशान भटनागर और साई प्रतीक. के. (भारत) की जोड़ी ने सिद्धार्थ एलंगो और टी. हेमा नागेंद्र बाबू (भारत) को 15-21, 21-12, 21-13 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया है। इधर महिला युगल सेमीफाइनल मैच में पूजा दंडु और आरती सारा सुनील (भारत) की जोड़ी ने नव्या कांडेरी और रक्षित संतोष रामराजा सुब्रमण्यम (भारत) को 21-15, 13- 21, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

मिश्रित युगल सेमीफाइनल के मैचों में रत्चापोल मक्कासासिथोर्न और चासिनी कोरपैप (थाईलैंड) की जोड़ी ने ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) को 21-15, 22-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है। रोहन कपूर और रेड्डी एन. सिक्की (भारत) की जोड़ी ने गौस शेख और मनीषा के (भारत) को 21-17, 21-13 शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

टूर्नामेंट मुख्यमंत्री के सहयोग से ही संभव हुआ :

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके फाइनल मुकाबले कल 25 सितम्बर को होंगे। यह इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 बहुत बड़ी स्पर्धा है। यह टूर्नामेंट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और सहयोग के बिना संभव नहीं था।

 

 

और भी

समूह में रहकर परस्पर समन्वय, तालमेल से रहना सिखाता है कबड्डी : आनन्द पवार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम तरसिंवा में एकदिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जय बजरंग कबड्डी दल व बोलबम कबड्डी दल एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसन्दी पर युवा नेता आनंद पवार विराजमान थे, अध्यक्षता के रूप में जिला पंचायत सभापति कविता बाबर उपस्थित थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष गुंजा साहू उपस्थित रही।

आनंद पवार ने अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि कबड्डी का खेल हमारे गांव गौरव और परम्परा से जुड़ा है कबड्डी का खेल। हमें जीवन जीने का कला भी सिखाता है, यह खेल हमें सिखाता है कि कैसे अनुशासन और सयंम में रहकर सारे रुकावटो को पार करके विजयी हासिल किया जाता है। उसी प्रकार जीवन में अनुशासन और सयंम रहकर अपने लक्ष्य को हासिल किया जाए। कबड्डी के खेल से शारारिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक कौशल का विकास होता है उदबोधन के अंत मे प्रतिभागी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्यरूप से योगेश बाबर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष धमतरी, दीपेश्वरी साहू  सरपंच ग्राम तरसिंवा, दीपक सोनकर पार्षद धमतरी, गुरुगोपाल गिरी गोस्वामी पूर्व युंका अध्यक्ष धमतरी, तुषार जैश, भुनेश्वर सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, धरम नवरंग, हजारी साहू, फलेश साहू, नरेंद्र साहू,सरोज यादवएनेतराम ध्रुव, विवेक यदु, सुमित हिरवानी, जालंधर धीवर, सोमू धीवर, जनक चंद्राकर, संतु हिरवानी, मनु गोस्वामी, भोला यादव, प्रवीण यादव बड़ी संख्या में ग्रामवासी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 
और भी

श्रीलंका-इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी RSWS के लिए पहुंचे रायपुर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 सिंतबर से खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। रविवार को रायपुर एयरपोर्ट में चार्टर्ड प्लेन से श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीमें आईं। इन टीमों के प्रमुख सितारे जयसूर्या और जीवन मेंडिस, इयान बेल एयरपोर्ट पर नजर आए।

यहां से बसों के जरिए खिलाड़ियों को मेफेयर लेक रिसॉर्ट ले जाया गया है। रिसॉर्ट में फूलों की पंखुड़ियां छिड़ककर उनका स्वागत किया गया। अब 1 अक्टूबर तक टीमों का ठिकाना यही होगा। क्रिकेटर्स की डाइट के मुताबिक यहां वेज और नॉनवेज पकवानों को तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ी जिम और गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा भी लेंगे।

खिलाड़ियों के रायपुर आते ही एक वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी क्रिकेट का आयोजन सड़क सुरक्षा काे लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से किया जा रहा है। खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में भी मैच खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा 5 लाख हादसे भारत में होते हैं, इसमें डेढ लाख मौतें होती हैं और हर चार मिनट में एक मौत होती हैं। इसमें कमी लाने की जरूरत है। रोड सेफ्टी जागरूकता का संदेश पहुंच रहा है। जागरूकता के प्रचार में छत्तीसगढ़ भी भागी दार है। यहां नागरिकों की ओर से मैं आपका छत्तीसगढ़ में स्वागत करता हूं।

खिलाड़ी देहरादून ये यहां पहुंचे हैं। इससे पहले के मुकाबले देरहादून, कानपुर जैसे शहरों में हुए। अब दो मैच के अलावा दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला रायपुर में ही खेला जाएगा। खिलाड़ी जब रायपुर पहुंचे तो रिसॉर्ट में उनका स्वागत नारियल पानी से किया गया। श्रीलंका के खिलाड़ी जीवन मेंडिस ने रिफ्रेशिंग नारियल पानी का लुत्फ लिया। इसके बाद अपने लग्जरी कमरों में सभी खिलाड़ी आराम करने चले गए

रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में 27 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज शुरू हो रही है। रायपुर में 27 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स-बांग्लादेश लीजेंड्स का मैच दोपहर 3.30 बजे होगा। इसी दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7.30 बजे होगा। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच 28 सितंबर को शाम 7.30 बजे, दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को 7.30 बजे होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

और भी