शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

लोइंग-महापल्ली में मुख्यमंत्री ने दी आईटीआई तथा मिनी स्टेडियम की सौगात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को भेंट-मुलाकात के दौरान रायगढ़ जिले के ग्राम लोइंग में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का सर्व समाज की ओर से बांस से निर्मित पारंपरिक टोपी पहनाकर उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर ग्राम लोइंग में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से चर्चा की और बैठक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए लोइंग-महापल्ली में आई टी आई एवं मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी। इसके अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पंडरीपानी में 132 के. व्ही. सब स्टेशन, आवागमन की सुविधा के लिए कोइलंगा नाला में पुलिया निर्माण और सिंचाई व्यवस्था के लिए बेलरिया में स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नवाखाई पर्व की बधाई दी। उन्होंने भंेट-मुलाकात के दौरान दोपहर का भोजन लोइंग निवासी बहादुर सिदार के घर ग्रहण किया। उन्होंने भोजन में षडरस सब्जी की विशेष प्रशंसा की। भोजन में लेखा खटाई, मखना भाजी विशेष रूप से परोसा गया। मुख्यमंत्री ने कुष्टु: गुरु समूह लोईंग कीर्तन मंडली की पदाधिकारियों की मांग पर वाईफाई-ब्लूटूथ वाला माइक और बॉक्स उपहार स्वरूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं का फीडबैक लेते हुए कहा कि मैं यहां मंत्री, विधायक और अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने आया हूं। उन्होंने ग्रामीणों से पीडीएस व्यवस्था, स्कूल संचालन, आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन आदि के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाकात के दौरान रायगढ़ की श्रीमती सायराबानो और श्रीमती अमृत बाई ने पीडीएस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्हें राशन दुकान से पात्रता अनुसार चावल, शक्कर समय पर मिलता है। राशन लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। मुलाकात के दौरान कृषक शिवराज पटेल ने किसान हितैषी योजनाओं के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें दूसरी किश्त के रूप में 20 हजार रुपए की राशि मिल गई है। वे गोधन न्याय योजना के तहत गांव के गौठान में गोबर भी बेचते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलता है। इसी प्रकार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के सहयोग से वे चार एकड़ में एपल बेर, केला, आम और पाम की खेती कर रहे हैं। घर में 10-12 गाय हैं, वे गोबर भी बेचते हैं। इसके अलावा वे छह एकड़ में धान की खेती भी करते हैं।

मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए श्रीमती जाह्नवी प्रधान ने बताया कि उनके समूह द्वारा  गौठान में वर्मी कंपोस्ट बनाया जाता है और मुर्गीपालन भी कर रहे हैं। शासकीय योजना के तहत स्व-रोजगार के लिए गौठान समिति को दो आटा चक्की भी मिला है। उन्होंने राज्य की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कोटाभर्री निवासी गुरुदेव प्रधान ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना से वे मधुमेह का निःशुल्क इलाज करवा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कल समाज की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें नुआखाई पर्व की बधाई भी दी।

भेंट-मुलाकात के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक प्रकाश नायक, त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

आईसीएटी ने उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और संबंधित उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उद्योग की आवश्यकता के अनुसार अल्पकालिक और मध्यावधि पाठ्यक्रमों और अनुसंधान का संचालन करने के लिए उद्योग-शैक्षणिक साझेदारी को संवर्धित करने के लिए नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी (एनसीडब्ल्यू) गुरुग्राम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर आईसीएटी की कार्यवाहक निदेशक श्रीमती पामेला टिक्कू और एनसीयू की कुलपति प्रो. नूपुर प्रकाश ने दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर श्रीमती पामेला टिक्कू ने अपने संबोधन में कहा कि हम सहयोग के माध्यम से इलेक्ट्रोनिक मोबिलिटी के उभरते क्षेत्र के लिए आवश्यक कौशलों के विकास के लिए दीर्घकालिक संबंधों की आशा कर रहे हैं और आईसीएटी के संसाधनों के कौशल में सुधार की भी अपेक्षा कर रहे हैं। प्रो. नूपुर प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा, ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कॉन्टेंट विकसित करने की एनसीयू की उत्कृष्ट दक्षता के साथ आईसीएटी की विशेषज्ञता के योग की परिणति इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लचीले पाठ्यक्रम पैकेज के रूप में होगी, इस प्रकार वे भारत में ऑटोमोटिव क्षेत्र के विविध क्षेत्रों के लिए तैयार होने में समर्थ हो सकेंगे।

इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एनएटीआरआईपी (एनएबी) इम्पलीटेशन सोसाइटी (एनएआईटीएस) के प्रभाग के रूप में 1996 से मानेसर में स्थित है।

 

 

और भी

कलेक्टर ने कॉलेज में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्रों को स्मार्टफोन किया प्रदाय

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विसाल सील पिता बलराम सील ग्राम रविन्द्रनगर पंचायत सुखीपुर, राय सिंह, पिता  शिवधारी सिंह, ग्राम-कोट, जनपद पंचायत-रामानुजनगर व परमेश्वर सूर्यवंशी पिता  दिलीप सूर्यवंशी, ग्राम-टमकी, जनपद पंचायत ओडग़ी की ओर से स्मार्टफोन के लिए समाज कल्याण विभाग जिला सूरजपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। 

विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विसाल सील पिता बलराम सील, राय सिंह, पिता शिवधारी सिंह व परमेश्वर सूर्यवंशी पिता दिलीप सूर्यवंशी को स्मार्टफोन कलेक्टर इफ्फत आरा ने प्रदाय किया। स्मार्टफोन प्राप्ति पर दृष्टिबाधित छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर व समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया है। ज्ञात हो कि दृष्टिबाधित छात्र कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। कलेक्टर ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य व अच्छी पढ़ाई की शुभकामनाएं दीं।

 
और भी

अंचल सहित शहरों में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ खेलों का आयोजन

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं राजीव युवा मितान क्लब कांकेर के तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव स्कूल के खेल मैदान में किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप मनाया जाता है, इसी तारतम्य में राजीव युवा क्लब एवं खेल युवा कल्याण विभाग के द्वारा फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल कराया गया तथा राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पारंपरिक खेल बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, खो-खो, कबड्डी, गेड़ी दौड़, वॉलीवाल आदि खेलों का आयोजन खेल दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राज्यकीय गीत अरपा पैरी के धार... से किया गया।

जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने चर्चा में बताया की फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कांकेर का रहा, जिन्होंने नरहरपुर की टीम को 03-0 से शिकस्त देकर जीत दर्ज करायी, वहीं बैडमिंटन में प्रथम स्थान अंकित खटवानी एवं गोविंद वर्मा की जोड़ी रही वंही दूसरे स्थान पर नरेश सहारे एवं कृष्णा हालदार की जोड़ी रही सभी विजेताओ को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हेतु नारायण पटेल, नवीस जैन, यशरफ पोटाई, छत्रेश जैन, अभिषेक कुंजाम आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीष सिन्हा, नीरज वट्टी, राहुल नाग, प्रभा जैन, देवी सिंह, रिशु गजबल्ला, आनंद यादव, कुशालानंद गजबल्ला सहित विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

और भी

चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक में शामिल हुए मंत्री सिंहदेव

 वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्राप्तियों-व्यय तथा 2022-23 के प्रस्तावित बजट पर हुई मदवार चर्चा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की सामान्य परिषद की बैठक का आयोजन रविवार को  महाविद्यालय के एनाटाॅमी हाल में किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वशासी समिति की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन के सुचारू रूप से संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्राप्तियों एवं व्यय तथा 2022-23 के प्रस्तावित बजट पर मदवार चर्चा की। सामान्य परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन के अति आवश्यक बजट प्रस्तावों एवं प्रावधानों का अनुमोदन भी किया।

 
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों के समय पर जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक दवाओं एवं रीएजेंट को सीजीएमएससी से एनओसी प्राप्त करने के उपरांत स्वशासी बजट से नियमानुसार क्रय करने के निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों के हित में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए स्वशासी बजट के बेहतर ढंग से व्यय करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सालय में लाइफ सपोर्ट सिस्टम एवं सर्व सुविधा युक्त एक नग नवीन एम्बुलेंस खरीदने की अनुमति प्रदान की।



बैठक में स्किल लैब हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा मेंटेनेंस एवं अन्य शिक्षण संबंधी सामग्रियों तथा उपकरण व मॉडल हेतु बजट प्रावधान, फायर फाइटिंग सिस्टम लगवाने के संबंध में, गर्ल्स हाॅस्टल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज के यूजी, पीजी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था, बी. ए. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम के वर्ष 2022-23 के प्रस्तावित बजट, शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर के वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्तावित बजट, महाविद्यालय के यू. जी., पी. जी., एम. एस. सी. बायोटेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में बाह्य शिक्षकों के मानदेय निर्धारण हेतु बजट का अनुमोदन किया गया।


 
विधायक कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल होने के नाते चिकित्सालय की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हरसंभव बनाये रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिये। चिकित्सालय में समय के साथ मरीजों एवं बिस्तरों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए विधायक द्वय ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से जांच की जाने वाली मशीनों की संख्या में वृद्धि किये जाने हेतु आग्रह किया।


 
बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ. सी. आर. प्रसन्ना, रायपुर संभागायुक्त यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डाॅ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डाॅ. तृप्ति नागरिया, संयुक्त सचिव वित्त अतीश पांडे, अधीक्षक अम्बेडकर अस्पताल डाॅ. एस. बी. एस. नेताम, चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनित जैन, सर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ. मंजू सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष डाॅ. हंसा बंजारा, विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डाॅ. पी. के. खोडियार, शासकीय फिजियोथेरेपी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. रोहित राजपूत, चिकित्सा महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. देवेन्द्र नायक, डीकेएस अस्पताल के उप अधीक्षक डाॅ. हेमंत शर्मा, संयुक्त संचालक वित्त श्रीमती सुषमा ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

और भी

विद्यालय शिक्षा का मंदिर, इसे स्वच्छ रखे : कलेक्टर

 कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सिन्हा ने आज जांजगीर में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में गंदगी और शौचालयों से आ रही बदबू पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा का वह मंदिर है, जहां ज्ञान प्राप्त होता है। विद्यालय चाहे कोई भी हो, हमेशा स्वच्छ और साफ-सुथरा होना चाहिए। इससे अध्ययन और अध्यापन का बेहतर माहौल बनता है। उन्होंने विद्यालय को और बेहतर बनाने तथा अध्यापन में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने तथा यहां व्याप्त समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यालय परिसर पर बारिश का पानी जाम रहने से हो रही गंदगी को दूर करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ का दिए। यहां कम्प्यूटर कक्ष में विद्युतीकरण नहीं होने से विद्यार्थियों की कक्षा नहीं लगने पर उन्होंने सीएमओ को विद्युतीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में सीपेज की समस्या को दूर करने वाटरप्रुफ  पेंट करने तथा शौचालय की नियमित सफाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे यहां होने वाले सभी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें और संबंधित ठेकेदारों को भी निर्देशित करें कि स्कूल में गुणवत्ता मूलक कार्य किया जाएं। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी तथा क्लास रूम का अवलोकन किया और संबंधित शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक है। समय पर आने के साथ अच्छे से अध्यापन कराए और यहां चल रहे कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दें। 

 

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। यह आने वाले कल का ऐसा भविष्य भी है, जो आसपास के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को एक नई दिशा देते हुए उनके कैरियर को संवारने के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनायेगा, इसलिए विद्यालय में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, प्राचार्य डॉ सुहासिनी शर्मा और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व पार्षद भी उपस्थित थे।

और भी

प्री इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए आवेदन अब 5 सितम्बर तक

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 12 उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति और 36 अनुसूचित जाति वर्ग के) जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से अब आवेदन 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में निर्धारित तिथि में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र का प्रारूप नियम तथा शर्तें विभागीय वेबसाइट व कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टोरेट जांजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

 

 

और भी

अब 31 अगस्त तक 9वीं से 12वीं तक प्रवेश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा छात्रहित में मण्डल की मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 तक कर दिया है। नियमानुसार प्रवेश के लिए संबंधित शालाओं के प्राचार्यों को अधिकृत किया गया है।  

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा पूर्व में मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव की अनुमति से 16 अगस्त 2022 तक प्रवेश दिया जाना था। जिसे छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2022 कर दिया गया है। 

और भी

हाईस्कूल बागतराई में विभिन्न कार्यक्रम हुए

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर घर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम विद्यालयों में कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागतराई में प्रतिदिन कार्यक्रम कराया जा रहा है। प्रथम दिवस जागरूकता अभियान, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी, द्वितीय दिवस देशभक्ति गीत, चित्रकला प्रतियगिता, तृतीय दिवस खेल (रस्साकसी, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़) प्रतियोगिता चौथे दिन गांधी जी की जीवन कथा को प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चो को दिखाया गया। शनिवार को नृत्य, भाषण प्रतियोगिता व संविधान की जानकारी भी बच्चो को दी गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सीमा दास, केशु राम बघेल, एन के कहार, ऋतु बाला मेश्राम, योगेश जटवर, बी एल आरणा, विजय साहू , डेमिन कंवर, अमर ज्योति सिन्हा, शांता राम पटेल, खूब लाल साहू, उमेश देशमुख, रेवेंद्र गोस्वामी, बेद राम ठाकुर उपस्थित थे।

और भी

अमृत महोत्सव-मेघा स्कूल में रेडक्रास ने बच्चों के साथ निकाली तिरंगा रैली

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में शिक्षकों ने बच्चों के साथ निकाली तिरंगा रैली, मानव शृंखला बनाई। इस अवसर पर रैली ग्राम के चौक चौराहों से होते हुए स्कूल प्रांगण में वापस आया स रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित तिरंगा रैली में शान देश की आन देश की मेरे भारत की आवाज तीन रंगों में रंगा तिरंगा मेरी यही पहचान, जब जब झोंका हवा का आता है मेरा तिरंगा लहराता है। नारे व जयकारे लगाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। 

इस अवसर पर प्राचार्य एसके साहू, रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू, व्यायाम शिक्षक दिलीप साहू, संकुल समन्वयक एचडी साहू, रेडक्रॉस वॉलिंटियर शाहिद खान, शैलेंद्र कुमार, ऋषभ सोनी, टोमन, लव कुमार, लाल, युगल किशोर, रामकरण, रोहित, मधुबाला, राकेशवरीसाहू, सुमन, कुंदन केसरी, रुकमणी शिक्षक दिलीप कुमार, रामानंद डहरिया भावना चावड़ा, किरण साहू, उषा निर्मलकर, प्रीतम साहू अमित कुमार व समस्त छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण जनों का भरपूर सहयोग रहा।

 
और भी

आईआईएफटी जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू करे: गोयल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) से जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों को संस्थान में पढ़ाई में मदद करने के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए कहा है। गोयल ने मंगलवार शाम यहां आईआईएफटी के 55वें दीक्षांत समारोह में कहा कि यह छात्रवृत्ति सुनिश्चित करेगी कि कोई भी प्रतिभाशाली और योग्य छात्र शुल्क या यहां रहने के खर्च के कारण संस्थान में पढ़ने से निराश ना हो।

उन्होंने कहा कि यह कदम देश के सभी हिस्सों से छात्रों को लाकर परिसर में अधिक विविधता लाने में मदद करेगा। गोयले ने आईआईएफटी बोर्ड से सभी परिसरों को अधिक जीवंत और अद्यतन बनाने के लिए छात्र परिषदों को अधिक धनराशि देने पर विचार करने का भी आग्रह किया।

और भी

शक्ति टीम ने दी माही नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्राओं को महिला अभिव्यक्ति एप की जानकारी

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में सारिका वैद्य उप पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध के नेतृत्व में 24 अगस्त को सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार व उसके इस्तेमाल को लेकर धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने माही नर्सिंग इंस्टीट्यूट धमतरी पहुंची, जहां वे नर्सिंग छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।

सायबर व एटीएम फ्राड के बारे में किया गया जागरूक :

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शक्ति टीम की ओर से लगातार ने महिला सुरक्षा के लिए बने अभिव्यक्ति एप के बारे में स्कूल कॉलेजों में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया जा रहा है।  अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियां। छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा से जुड़े कई अहम जानकारियां मौजूद है जिसे जरूर अध्ययन करें। शक्ति टीम की ओर से छात्राओं को सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई। साथ ही शक्ति टीम की ओर से सेल्फ डिफेंस के बारे में प्रैक्टिकली कर असामाजिक तत्वों से बचने के लिए स्वयं की सुरक्षा करने के अलग-अलग तरीके बताए गए। भीड-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में अवगत कराया गया। 

धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने धमतरी नगर के भीड़.भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप के बारे में अवगत कराया। टीम के महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। इस दौरान माही नर्सिंग इंस्टीट्यूट धमतरी के प्राचार्या  सहित महिला आरक्षक तनुजा कंवर,लक्ष्मी नांगवंशी,कौशल्या गावड़े सहित नर्सिंग के छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

और भी

पीएससी मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, देखें पात्र अभ्यर्थियों की सूची...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जारी परिणाम के अनुसार 509 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया गया है।

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए 26 नवंबर को प्रारम्भिक परीक्षा ली गई थी। 26, 27, 28, व 29 मई को मुख्य परीक्षा ली गई। 20 विभागों के 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरव्यू सितंबर माह के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।


 

और भी

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई बस सुविधा

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के अंतर्गत आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किए गए घोषणाओं एवं निर्देशों का पालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष फरसाबहार के पमशाला एवं मनोरा के आस्ता में हुए जन चौपाल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय आवागमन के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया था। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों की मांग को संवेदनशीलता से लेते हुए जिला प्रशासन को परिवहन हेतु बस व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में  कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद  द्वारा मनोरा एवं फरसाबहार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों की विद्यालय आवागमन की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत मनोरा में 25 एवं फरसाबहार में 35 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे है।साथ ही बच्चों को 50 प्रतिशत किराए में छूट भी प्रशासन द्वारा दी जा रही है।

 

 

बस की सुविधा मिल जाने से बच्चों के साथ साथ उनके पालकों को भी राहत मिली है। अब उन्हें अपने बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने की समस्या नहीं रह गई है। इससे उनके पैसे एवं समय की बचत हो भी रही है। सभी बच्चों ने बस सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल एवं  जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

 

 

 
और भी

शासकीय-निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देखी फिल्म गांधी

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को 5 छविगृहों में प्रसिद्ध फिल्म गांधी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने फिल्म देखी इस प्रदर्शन को लेकर विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह देखा गया।

बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पीवीआर सूर्या मॉल में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों के साथ फिल्म देखी तथा फिल्म समाप्ति पर उन्होंने बच्चों में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे गांधीजी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार अपना जीवन सफल बनाएं तथा खूब परिश्रम कर अच्छी शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें। उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सुरेंद्र पांडे, समन्वयक शहरी स्त्रोत केंद्र दुर्ग भिलाई के रघुनाथ, सी.ए.सी. खमरिया, अहमद सलीम खान एवं सेजस बालाजी नगर के शिक्षक उपस्थित थे।

पीवीआर में सेजस आज बालाजी नगर खुर्सीपार भिलाई के 155 बच्चों ने फिल्म को रुचि पूर्वक देखा तथा गांधी फिल्म के संबंध में अपने विचारों को विधायक देवेंद्र के समक्ष रखा। देवेंद्र यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल नई जानकारी देते हुए बताया कि कल 22 अगस्त को मिराज सिनेमा में सेजस सेक्टर 6 के, वेंकटेश्वर टॉकीज में कन्या उच्चतर माध्यमिक सुपेला के, पीवीआर सूर्या माल में हायर सेकेंडरी कुरूद के, स्वरूप टॉकीज दुर्ग में सेजस दीपक नगर दुर्ग के, तरुण मल्टीप्लेक्स दुर्ग में हायर सेकेंडरी बघेरा के, अप्सरा टॉकीज दुर्ग में हायर सेकेंडरी पुलगांव के, न्यू बसंत टॉकीज भिलाई में हाई स्कूल मुक्तिधाम के तथा बेबीलोन मुक्त सिनेमा भिलाई 3 में सेजस भिलाई 3 के विद्यार्थी फिल्म गांधी का प्रदर्शन देखेंगे।

और भी

भारतीय जैन संगठना ने 208 विद्यार्थियों का किया सम्मान

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जैन संघठना छत्तीसागढ़ की ओर से कुम्हारी स्थित विचक्षण जैन विद्यापीठ में राज्य स्तरीय जैन मेधावी छात्र रत्नसम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के सचिव आईएएस सुनील जैन उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में राज्य के 39 शहरों के 209 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। उसके बाद सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। स्वागत भाषण संगठना के प्रदेश महासचिव मनोज लुंकड़ ने दिया और सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के सचिव आईएएस सुनील जैन ने छात्रों से कहा कि किसी ऊंचाई को प्राप्त कर लेना कठीन काम है और उससे भी बड़ा काम है उसे बरकरार रखना। जब हम एक लेवल तय करते है तो हमारी असली परीक्षा वही से शुरू होती है। जिंदगी में सफलता बहुत जरूरी है। सफलता का मंत्र हार्ड वर्क है। हार्ड वर्क का कोई सप्स्टिट्यूट नहीं है। सफलता प्राप्त करने में बहुत लंबा समय और परिश्रम करना पड़ता है। लेकिन कोई आदमी किसी काम को लंबा समय देता है तो उसे बोरियत लगने लगती है और लगता है कया इसे छोड़ दूं। उसे आराम की आवश्यकता होती है और ऐसा लगता है कोई ऐसा आदमी आए जो उसे प्रेरित करें। छात्रों से कहा कि आप सभी एक लंबे रास्ते में चलने के लिए तैयार है इस बीच आपमें भावना आएगी कि कहां फंस गया। इसी दौरान आपको प्रेरणा की जरूरत होती है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे क्लास में एक बहुत बुध्दिमान बच्चा होता है उससे बात करने में भी हम संकाच करते है और सोचते है कि बहुत आगे जाएगा मेरा क्या होगा। लेकिन 20-25 साल बाद देखें तो वहीं उन्हें पीछे छोड़कर आगे निकल जाते है। कितना भी ज्ञानी हो यदि एकाग्रता नहीं है तो साधारण से साधारण व्यक्ति से पीछे हो जाएगे। एकाग्रता से ही कई लोगों ने सफलता हासिल की है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगघना के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ पंकज चोपड़ा ने बच्चों से मेढक की कहानी का उदाहरण दिया और बताया कि हमेशा नेगेटिव लोगों से दूर रहना चाहिए और हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए। आपकी सफलता को रोकने के लिए लोग कई सारे बातें कहेंगे लेकिन उसे नजरअंदाज करते हुए अपना काम करना चाहिए। आज स्टार्टअप का जमाना है नया सोचे और उसमें आगे बढ़ें। साथ ही उन्होंने बच्चो को नौकरी की जगह एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित किया जिससे वे लोगो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दे सकें। इस दौरान उन्होंने संगठना द्वारा किए जा रहे कार्यों खासकर शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के बारे में भी बताया।

विचक्षण जैन विद्यापीठ के ट्रस्टी महेश कोठारी ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने वाला बड़ा आदमी बनना चाहता है। लेकिन समाज देश चाहता है जीवन में बड़ा आदमी बनें लेकिन अच्छा आदमी बनें। लेकिन ये अपेक्षा धूमिल होती नजर आती।

समारोह के दौरान संत मनीष सागर का जोधपुर से खासतौर पर बच्चो के लिए भेजा गया वीडियो संदेश को भी दिखाया गया। म. सा. ने बताया कि आज बच्चों को हम मॉडर्न शिक्षा में जोड़ देते है जहां से हमें एक प्रोडक्ट मिलता है जो पूरा मॉडर्न होता है। उसमें केवल वही झलकता है। लेकिन बहुत बड़ी समस्या है। इससे बच्चों में संस्कृति नहीं दिखती। इसका जिम्मेदार परिवार है। आपके सामने आपके पीढ़ी ने संस्कृति को धक्का मार दिया। इसका नुकसान अपनाे के साथ आपका भी है जिसमें संस्कृति का ट्रांसफर नहीं किया। विद्यापीठ ऐसा संस्थान है जहां शिक्षा के साथ बच्चों को धर्म और संस्कार की भी शिक्षा मिल रही है। बच्चे 90 प्रतिशत ज्यादा प्रतिशत ला रहे है और पूजा व अपने संस्कार का पालन भी कर रहे है। पढ़ई के साथ बच्चे को यह एडिशनल गिफ्ट मिल गया। ये सोचे को बच्चो को किस दिशा में ले जा रहे है।

कार्यक्रम में विचक्षण जैन विद्यापीठ कुम्हारी के महासचिव सीए प्रकाश चंद्र मालू, हंसराज जैन, प्रकाश चंद चोपड़ा, एम सी जी, शांति बरडिया, उत्तम बरडिया, कांतिलाल जैन, रमेश चोपड़ा, गगन बरड़िया, नितिन जैन, विजय गंगवाल, विजय मालू, किशोर बरडिया, मंजरी जैन, फनेन्द्र जैन, प्रफुल्ल संचेती, अशोक पगारिया, मंजू कोठारी, वैभव गोलछा, सुशीला छाजेड़, भैरव सोसाइटी भारतीय जैन संगठना की सदस्यगण व पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आये विद्यार्थीगण, पालकगण एवं जैन समाज के गणमान्यजन विशेष रूप से मौजूद थे।

 

और भी

रिचर्ड एटनबरो की निर्देशित गांधी फिल्म से प्रेरणा लेते दिखे विद्यार्थी

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 से 30 अगस्त तक घोषित कार्यक्रम हमर तिरंगा के तहत आज जिले में समस्त हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास में  फिल्म ष्गांधीष् का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का मुख्य आयोजन सूर्या मॉल स्थित पीवीआर में गांधी फिल्म के प्रदर्शन के साथ हुआ। उक्त मल्टीप्लेक्स में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय खमरिया  तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुनवानी के 150 विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि अरुण वोरा, विधायक दुर्ग शहर तथा अन्य  अतिथि नरेंद्र दुग्गा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ तथा अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग की उपस्थिति में अत्यंत उत्साह के साथ रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित गांधी फिल्म देखी।अतिथियों ने फिल्म प्रदर्शन के पूर्व एवं पश्चात ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं से अत्यंत उत्साह पूर्ण माहौल में चर्चा की। अरुण वोरा ने इसे एक अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि नई जनरेशन के बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार करने में इससे अवश्य ही मदद मिलेगी। नरेंद्र दुग्गा ने बच्चों को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। अश्वनी देवांगन जी ने इसे एक सार्थक कदम बताया।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि 20 से 30 अगस्त के मध्य प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्तर तक विभिन्न आयोजन हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत संपादित कराए जाएंगे, इसमें फिल्म गांधी का प्रदर्शन मुख्य है । जिले के पूरे 9 थियेटरों में बच्चों के लिए फिल्म का निः शुल्क प्रदर्शन  कराया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सहायक संचालक अमित घोष, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षक सुरेंद्र पांडे, एपीसी विवेक शर्मा, बीआरसी दुर्ग ग्रामीण गोविंद साव की टीम द्वारा उक्त कार्यक्रम के संपूर्ण जिले में क्रियान्वयन की व्यवस्था की गई है।

गांधी फिल्म के प्रदर्शन पश्चात विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम , शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

और भी

होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 22 तक

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला रायपुर अंतर्गत सत्र 2022 - 23 में राज्य होटल प्रबंधन, खानपान तकनीकी एवं पोषण आहार, रायपुर छ.ग. में प्रवेश के लिए सामान्य , अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के छात्र / छात्राओ से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 22 अगस्त तक  आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए  योग्यता 12वीं और प्रशिक्षण अवधि 36 माह निर्धारित की गई है तथा डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन के लिए योग्यता 12वीं और प्रशिक्षण 18 माह निर्धारित की गई है। इसी प्रकार डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस के लिए  योग्यता12वीं और प्रशिक्षण अवधि 18 माह तथा डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग  के लिए योग्यता 12वीं तथा प्रशिक्षण 18 माह निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया की आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेण्डरी (10+2) 12वीं परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए एवं अंग्रेजी विषय अनिवार्य है। आवेदक की आयु (01 जुलाई 2022 को) 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट होगी)। आवेदक को छ.ग राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक स्थायी जाति प्रमाण पत्र रखता हो । आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वी व 12वी की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र की प्रति (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग) निवास प्रमाण पत्र, 02 फोटो, मूल शाला स्थानांतरण पत्र
एवं चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाठ्यक्रम हेतु दो दो छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा अभ्यर्थियों के चयन में बीपीएल वर्ग के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्वयं द्वारा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में  22 अगस्त तक जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते कार्यालयीन समय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

और भी