शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए निर्धारित की गई फीस इस वर्ष मात्र 5 प्रतिशत वृद्धि की गई

 प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों क्रमशः बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड. बी.टेक, एम.टेक, एम.बी.ए., एम.सी.ए., डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, एम. फार्मेसी, बी.एस.सी. नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पी.एच.डी., बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में फीस का अंतिम निर्धारण शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए विस्तृत संकल्प पारित कर किया गया है। 

 
प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष श्री प्र्रभात कुमार शास्त्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों फीस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पूर्व में लगभग तीन से पांच वर्ष पूर्व इन शिक्षण संस्थाओं की फीस निर्धारित हुई थी, इतने वर्षों के पश्चात इस बार फीस में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भिन्न-भिन्न शिक्षण संस्थाओं की भिन्न-भिन्न फीस उनके मूल्यांकन के आधार पर समिति द्वारा निर्धारित की गई है। फीस के निर्धारण के समय पड़ोस के राज्यों की फीस, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रति व्यक्ति आय आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए समिति ने उपरोक्त निर्णय लिया है। समिति की 10 अगस्त 2023 को आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष के अलावा संचालक तकनीकी शिक्षा, सदस्य (पदेन), संचालक चिकित्सा शिक्षा, सदस्य (पदेन), सदस्य (वित्त) श्री योगेश वर्ल्यानी एवं सदस्य (विधि) श्री सैयद अफसर अली शामिल हुए। 
 
प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति निर्धारित शुल्क में समस्त अन्य तथ्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें यूनिफार्म, आई.डी. कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मद में अतिरिक्त राशि शिक्षण संस्थाएं नहीं ले सकेंगी। केवल छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्राफिट, नो लॉस‘ के आधार पर अतिरिक्त राशि ली जा सकती है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित फीस इस प्रकार है- बी.एड.-अधिकतम फीस 34,697 रूपए, न्यूनतम फीस 31,670 रूपए प्रति वर्ष, एम.एड.-अधिकतम फीस 53,850 रूपए, न्यूनतम फीस 52,850 रूपए प्रति वर्ष, बी.पी.एड.-अधिकतम फीस 34,140 रूपए, न्यूनतम फीस 33,840 रूपए प्रति वर्ष, एम.पी.एड.-अधिकतम फीस 46,500 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। 
 
इसी तरह बी.टेक-अधिकतम फीस 40,200 रूपए, न्यूनतम फीस 38,300 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.टेक- अधिकतम फीस 37,500 रूपए, न्यूनतम फीस 32,400 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.बी.ए.-अधिकतम फीस 34,500 रूपए, न्यूनतम फीस 33,750 रूपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।
 
इसी तरह एम.सी.ए.- अधिकतम फीस 31,950 रूपए प्रति सेमेस्टर, डी. फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,750 रूपए, न्यूनतम फीस 56,700 रूपए प्रति वर्ष, बी.फार्मेसी- अधिकतम फीस 39,600 रूपए, न्यूनतम फीस 35,150 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,300 रूपए, न्यूनतम फीस 56,070 रूपए प्रति सेमेस्टर, बी.एस.सी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक)- अधिकतम फीस 52,950 रूपए, न्यूनतम फीस 46,450 रूपए प्रति वर्ष, बी.एस.सी. नर्सिंग-अधिकतम फीस 63,900 रूपए, न्यूनतम फीस 58,022 रूपए प्रति वर्ष, एम.एस.सी नर्सिंग- अधिकतम फीस 95,200 रूपए, न्यूनतम फीस 92,111 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की है।
 
पी.एच.डी (इंजीनियरिंग)- अधिकतम फीस 35,000 रूपए से 26,500 रूपए-प्रथम सेमेस्टर हेतु एवं द्वितीय सेमेस्टर से 20,000 रूपए से 17,000 रूपए, बी.एच.एम.एस.- अधिकतम फीस 70,000 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।
और भी

विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है - श्री विश्वभूषण हरिचंदन

 विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है ताकि छत्तीसगढ़ के छात्र बाहर के बड़े शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। हमारे छात्र उच्च अध्ययन के लिए महानगरों में न जाएं बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में पाठ्यक्रमों के मामले मेें समान गुणवत्ता, समान बुनियादी ढांचा और समान सुविधाएं मिले यह प्रयास होना चाहिए।

 
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज आंजनेय विश्वविद्यालय के उदघाटन अवसर पर यह उदगार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि समय की मांग है कि ऐसे माहौल को बढ़ावा दिया जाए जहां नवाचार फलता-फूलता हो।   विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान न बने बल्कि एक यह एक ऐसी जगह हो जहां विद्यार्थियों के सपनों को पोषित किया जाए, संम्भावनाओं को साकार और भविष्य को आकार दिया जाए। विश्वविद्यालय केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का संग्रह नही होना चाहिए। इसमें दुनिया और समाज को बेहतर बनाने के लिए नए-नए रिसर्च कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रतिबद्धता होनी चाहिए। 
 
राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे समाने बहुत बड़ी चुनौती है। गरीब, पिछड़े और वंचित लोगों के बारे में सोचना और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा कर उन्हे विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। राज्यपाल ने कोविड-19 महामारी के दौरान हेल्थ वर्कर, डॉक्टर, नर्स एवं उन सभी फ्रन्ट लाइन वर्कर के योगदान को रेखांकित किया जिन्होने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की सेवा की और महामारी को नियंत्रित करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए अत्यन्त गर्व विषय है कि हमारा देश विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।
 
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक उत्सव ‘उड़ान‘ के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों को यह ऊंची उड़ान के लिए प्रेरित करेगी । 
 
कार्यक्रम को विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विश्वविद्यालय अपने नाम के अनुरूप विद्यार्थियों को बल, बुद्धि, ज्ञान देने के साथ-साथ देश सेवा का रास्ता भी दिखाएगा।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन कुलपति श्री टी.रामाराव ने किया। इस अवसर पर विश्विद्यालय की पत्रिका का विमोचन श्री हरिचंदन के हाथों किया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विजेता क्रिकेट टीम को ट्राफी प्रदान की और संस्था के प्राचार्य  और प्राध्यापकों को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष ड़ॉ उमेश मिश्रा, विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्री बी.सी जैन अन्य अधिकारी, फैकल्टी मेम्बर, डीन, प्राचार्य, प्राध्यापक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
 
और भी

स्कूली छात्राओं ने खास सहेलियों को बांधी स्वीप फ्रेंडशिप डे का धागा

 सारंगढ़-बिलाईगढ़:  भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के सभागार में स्कूली छात्राओं ने जिले में 6 अगस्त को मनाए जा रहे स्वीप फ्रेंडशिप डे का कार्यक्रम शनिवार को मनाया। जहां छात्राओं ने स्कूल में अपने खास सहेलियों को स्वीप फ्रेंडशिप डे का धागा बांधी। इस धागा के माध्यम से अपने दोस्तों, परिवार और दैनिक दिनचर्या से जुड़े सभी लोगों को जानकारी देकर जन जन तक मतदान के लिए जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।

और भी

सीबीएसई स्कूलों को मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने का विकल्प

नई दिल्ली: सीबीएसई स्कूलों को प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक क्षेत्रीय व मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का विकल्प दिया गया है। अब तक, राज्य बोर्ड स्कूलों के विपरीत, सीबीएसई स्कूलों में केवल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम का विकल्प था। सीबीएसई का कहना है कि उनका यह कदम यह एनईपी के के अनुरूप है। इस संबंध में सीबीएसई ने देशभर के अपने स्कूलों से संपर्क किया है।

सीबीएसई ने अपने सभी संबंधित स्कूलों से कहा है कि जब भी संभव हो सके तो पांचवीं कक्षा तक क्षेत्रीय भाषा या फिर मातृभाषा में पढ़ाई के विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। पांचवीं से बढ़ाकर इसे आठवीं तक ले जाने का प्रयास करने को भी स्कूलों से कहा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाई जाने वाली एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन पाठ्य पुस्तकों को भारत की 22 विभिन्न भाषाओं उपलब्ध कराए जाने की योजना बनाई गई है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों को विकसित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य देशभर के छात्रों को उनकी ही क्षेत्रीय अथवा मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराना है।

पुस्तकों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के विषय पर मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक भी हो चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी। नई राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और एनईपी 2020 पर आधारित नई पाठ्यपुस्तकों पर व अन्य कई कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों को विकसित करने के लिए कहा है।

यह बहुभाषा शिक्षा प्रदान करने के राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य के अनुरूप होगा। यह भी कहा कि एनसीईआरटी द्वारा विकसित शिक्षण-शिक्षण सामग्री 'जादुई पिटारा' को खुले शिक्षा संसाधनों के रूप में हर स्कूल तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है।

और भी

जब स्कूल यूनिफार्म में शिक्षिका पहुंची स्कूल

 शिक्षिका को नए रूप में पाकर बच्चों ने पढ़ाई में दिखाया उत्साह

रायपुर; स्कूली बच्चों की मनोदशा और उनकी मानसिक स्तर को समझते हुए यदि शिक्षक कक्षा में किसी विषय को पढ़ाते हैं तो वह बच्चों के दिमाग में सीधे उतर जाता है। कुछ ऐसी ही पहल शिक्षिका श्रीमती जान्हवी यदु ने की है। बच्चों ने शिक्षिका को स्कूल यूनिफार्म में देखा तो बच्चे बहुत खुश हुए। नए रूप में शिक्षिका को देखकर बच्चों ने पढ़ाई में अधिक उत्साह दिखना शुरू कर दिया। बच्चों को लगा कि शिक्षिका उनकी एक अच्छी मित्र और मार्गदर्शक है। सोशल मीडिया में इसकी बड़ी चर्चा हो रही है।

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनमें अनुशासन का भाव जगाने के उद्देश्य से शिक्षिका श्रीमती जान्हवी यदु ने स्कूली बच्चों जैसा स्कूल यूनिफार्म पहन कर आना शुरू किया। इससे ऐसे विद्यार्थी जो यूनिफार्म मेें स्कूल नहीं आते थे उन बच्चों ने स्कूल में यूनिफार्म पहन कर आना शुरू कर दिया। यह नजारा राजधानी रायपुर के रामनगर स्थित शासकीय गोकुलराम वर्मा प्राथमिक स्कूल का है। बच्चे कक्षा में पढाई जा रही विषय वस्तु कितना समझते है इसके आकलन के लिए शिक्षिका ने स्कूल यूनिफार्म में बच्चों के बीच बैठकर आकलन किया। जिन बच्चों को समझने में कठिनाई आ रही थी उन्हें फिर से उनके बीच बैठकर सीखने में सहयोग किया।  

शिक्षिका जान्हवी यदु का कहना है कि स्कूली बच्चों के प्रेरणा के स्त्रोत शिक्षक होते हैं। बच्चों को शिक्षकों को देखकर ही उनमें अनुशासन आता है। यदि शिक्षक स्कूल के नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो बच्चे भी उनका अनुशरण करते हैैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने नए गैट-अप में स्कूल आना शुरू किया तो इसके कई रोचक अनुभव भी हुए। कई बार उन्हें उनके सहकर्मी पहचान नहीं पाए तो कई बार बच्चों ने भी उनसे बच्चों जैसा बर्ताव किया।

और भी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भरतपुर विकासखंड मुख्यालय जनकपुर में निःशुल्क विशेष कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कोचिंग कक्षा का संचालन सोमवार से शासकीय महाविद्यालय जनकपुर में अपरान्ह 4.30 से प्रारंभ किया गया। निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ लेने के लिये कुल 332 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था जिसमें से प्रथम दिन 88 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मार्गदर्शन कक्षा के आरंभ में तहसीलदार भरतपुर विप्लव श्रीवास्तव ने विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अपने अनुभव साझा किये। परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारत एवं छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी के साथ-साथ गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी, हिन्दी एवं अन्य कुछ विषयों का ज्ञान आवश्यक है। इसके अलावा मेन्स की तैयारी के लिए लेखन कौशल को विकसित करना ज़रूरी है। आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए परीक्षा में सफल होने के लिए 6 से 8 घण्टे की नियमित तैयारी आवश्यक है। इसके लिए लगन, इच्छा–शक्ति, मेहनत, जुनून और प्रतिस्पर्धा की भावना अपने अंदर जगाना होगा, जिससे सफलता अवश्य मिलेगी। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों की तार्किक एवं गणितीय क्षमता परखने के लिए कुछ सवाल जवाब किया।

दूरस्थ वनांचल भरतपुर विकासखंड में निःशुल्क कोचिंग कक्षा के संचालन से छात्रों को बहुत लाभ होगा। इस नवीन पहल से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं में ख़ुशी की लहर है। छात्रों ने निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ज़िला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

और भी

स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में अधिकारियों ने किया पौधारोपण

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिला प्रशासन के तत्वावधान में फलदार पौधों का वृक्षारोपण स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी किया गया। मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस को 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मानंद स्कूलों में फलदार पौधारोपण के माध्यम से की जा रही अनूठी पहल निश्चित रूप से जन मानस और स्कूली छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता तो लाएगी ही, साथ ही उन्हें प्रकृति, वनों, विविधता, वन्य प्राणी तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत विकास और सदुपयोग के प्रति कर्तव्य-बोध भी करायेगी। पौधारोपण कार्यक्रम में आत्मानंद इंगलिश स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर एसडीएम मनेंद्रगढ़ अभिषेक कुमार, डीएफ़ओ एलएन पटेल, प्रभारी अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत औ प्रीतेश राजपूत तथा वन विभाग के अधिकारियों ने सभी ने पौधारोपण कर आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

और भी

एजुकेशन कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण) कलेक्टर  की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षण को बेहतर बनाने और जांजगीर-चांपा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा की एक शिक्षक अपने जीवन का काफी लंबा समय स्कूल में देता है, इसलिए जरूरी है कि वह रुचि के साथ बच्चो को पढ़ाए। 

जिला के वार्षिक अकादमिक योजना निर्माण के संदर्भ में किए गए एजुकेशन कॉन्क्लेव में प्रत्येक विकासखंड ने अपनी वार्षिक अकादमिक योजना के प्रस्तुति के साथ ही साथ सत्र 2022-23 में क्रियान्वित कुछ प्रभावी कामों का भी प्रदर्शन किया । इस एजुकेशन कॉन्क्लेव में कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक बच्चों को कक्षा के लिए निर्धारित दक्षताओं को हासिल करवाने के लिए शिक्षकों को अपने सिखाने के तरीकों में अपेक्षित बदलाव लाना होगा । स्वयं अध्यन में आईसीटी (इनफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नॉलजी) का बहुत बड़ा भूमिका हो सकता है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों के संदर्भ में और अवधारणों को पुख्ता करने के लिए शिक्षकों द्वारा अपनाए गए शिक्षण प्रक्रिया में अपेक्षित बदलाव लाना बहुत जरूरी है ।उ न्होंने कहा की रुचि के साथ अगर किसी काम को किया जाता है तो वह हमेशा बेहतर परिणाम लेकर आता है । उन्होंने कहा की अधिकांश शिक्षक पुरानी शिक्षण पद्धति के तहत सीधे अक्षरों को सिखाते हुए भाषा शिक्षण की शुरुआत करते हैं और बहुत कम ही शिक्षक बच्चों के अनुभवों को जोड़ते हुए भाषा, गणित एवं पर्यावरण सीखते सिखाते हैं, जिसकी संख्या अभी भी बहुत सीमित है । समझ आधारित शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शिक्षक को एससीईआरटी द्वारा निर्मित एवं समग्र शिक्षा की तरफ से वितरित पाठ्य पुस्तकों का विश्लेषण करने के साथ-साथ पाठ्य पुस्तकों में सुझाए गए प्रक्रियाओं को बच्चों की संदर्भ से जोड़ते हुए कार्य करना होगा । उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं में छोटे-छोटे समूह में गोल आकृति में बैठा कर एक दूसरे से सीखने का अवसर जरूर प्रदान करने कहा । उन्होंने कहा की स्कूल के बेहतर संचालन एवं बच्चों के नियमित उपस्थिती सुनिश्चित करने के लिए एसएमसी की मदद से सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनको शिक्षण प्रक्रिया में भी शामिल करना होगा ।  

इस कॉन्क्लेव में विकासखंड द्वारा बनाए गए प्रत्येक कार्यक्रम की योजना को प्लान गैलरी के रूप में भी प्रदर्शित किया गया । प्रत्येक स्टॉल में शिक्षक एवं बच्चों द्वारा बनाए गए शिक्षण अधिगम सामाग्री के अलावा विभाग द्वारा वितरित संसाधनों का भी प्रदर्शनी किया गया जिसका इस्तेमाल योजाना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सार्थक हो सकता है । इस प्रदर्शनी में समर कैंप, 100 दिन 100 कहानियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति(2020) के साथ-साथ भारतीय शिक्षा नीति का इतिहास, कबाड़ से जुगाड़, आंगनबाड़ी, खंड विकास की योजना, एफएलन, लर्निंग लॉस की भरपाई, अंगना म शिक्षा आदि को शामिल किया गया था । तदुपरांत जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम ने कार्यक्रम का संदर्भ और विकासखंड वार्षिक योजना निर्माण के महत्व पर बात करते हुए, जांजगीर की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और असर रिपोर्ट के विश्लेषण को सबसे साझा किया । इसके साथ ही उन्होंने बुनियादी शिक्षा को मजबूत किए जाने के लिए शिक्षकों को विशेष ध्यान देने , समर कैंप में बच्चों के प्रदर्शन और स्वतंत्र लेखन के मद्देनजर उसे और निखारने की बात रखी। इसके बाद जिला मिशन समन्वयक आर के तिवारी ने असर रिपोर्ट को पुनः रेखांकित करते हुए शिक्षा के मूल उद्देश्यों और शिक्षकों, अधिकारियों के दायित्वों के विषय में चर्चा किए । साथ ही पूरे दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। 

इसके बाद जिले के विभिन्न विकासखंड द्वारा बनाए गए योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। जिसमें पामगढ़ ब्लॉक के बीईओ बीआरसी ने 100 दिन 100 कहानी, नवागढ़ से बीईओ विजय कुमार लहरे सहित अन्य ने संकुल बैठक, बम्हनीडीह बीआरसी हिरेन्द्र कुमार बेहार सहित अन्य ने मेरी स्कूल डायरी और शाला प्रबंधन समिति का सुदृढ़ीकरण, बलौदा से बीआरसी अर्जुन सिंह क्षत्रिय सहित अन्य ने विकासखंड योजना निर्माण की प्रक्रिया और एफेलेन, अकलतरा ब्लॉक से बीआरसी शैलेंद्र बैस सहित अन्य ने विकासखंड की वार्षिक अकादमिक योजना पर अपनी जानकारी प्रस्तुत किया । सबसे अंत में एपीसी पेडागोजी हरीराम जैसवाल ने प्रथम तिमाही में किए जाने वाले मुख्य कार्यक्रमों पर अपनी बात राखी ।

जांजगीर-चांपा जिले में अगले तीन महीने का विशेष ध्यान शाल प्रवेश उत्सव, एससीईआरटी के निर्देशानुसार 100% शिक्षकों को एफ़एलएन एवं लर्निंग रिकवरी को ध्यान में रखते हुए वार्षिक शिक्षण योजना बनाने हेतु तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला, वार्षिक शिक्षण योजना के अनुसार मासिक पाठ्य योजना बनाने हेतु जरूरत आधारित विषयवार मासिक संकुल बैठक के बारे में चर्चा की गई । इन तमाम प्रयासों की मानीटरिंग हेतु संकुल समन्वयक एवं संकुल प्राचार्य का मासिक समीक्षा बैठक भी नियमित रूप से किया जाने के निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर नवागढ़ से बीईओ विजय कुमार लहरे, बीआरसी ऋषिकांता राठौर पीएलसी सदस्य शालिनी शर्मा, शारदा राठौर, पामगढ़ से बीईओ जगदीश कुमार शास्त्री, बीआरसी दुष्यंत भर्तुहरी, अकलतरा से बीईओ सी के धृतलहरे, बीआरसी शैलेन्द्र सिंह बैस, बलोदा से बीईओ श्याम रतन सिंह खांडे, बीआरसी अर्जुन सिंह क्षत्री, बम्हनीडीह से बीईओ मेहन्द्रधर दीवान, बीआरसी, हिरेन्द्र बेहार, शिक्षक गुलजार बारेठ, शरद चतुर्वेदी, धर्मदत्त मणिकपुरी प्रत्येक विकासखंड से आमंत्रित एक-एक एबीईओ, जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी, जिले के कुछ शिक्षक और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे ।

 
और भी

शाला छोड़ चुके विद्यार्थी शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़कर प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण

छह किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आती थी ऋतु कोर्राम, 84 प्रतिशत अंकों से हुई कक्षा 10वीं उत्तीर्ण

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण) शिक्षक यदि ठान ले तो असंभव को संभव कर सकता है। गुरू-शिष्य के संबंधों का मिसाल पेश करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारांदुल के शिक्षकों ने शाला छोड़ चुके विद्यार्थी को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया और उसे कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने की सीख देकर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण भी करवाया। इस सफलता से विद्यार्थी भी अचंभित लेकिन प्रफुल्लित हैं।

भानुप्रतापपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारांदुल में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र सन्तलाल पिता कमलसिंह पारिवारिक कारणों से स्कूल आना छोड़ दिया था, विद्यालय के शिक्षक कई बार उनके घर जाकर उन्हें पढ़ाई करने के लिए समझाने का प्रयास किया। समझाने के लिए अपने घर आये हुए शिक्षकों को देखकर वह घर से भाग जाता था। शिक्षकों के बार-बार घर आने पर उनसे बचने के लिए वह घर से भागकर भानुप्रतापपुर के होटलों में प्लेट धोने का काम करने लगा। छात्र की प्रतिभा और घर की परिस्थिति को देखकर विद्यालय का हर शिक्षक चाहता था, कि यह बालक किसी भी तरह शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ जाएं और पढ़ाई कर अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण हो। इसी दौरान विद्यालय के एक शिक्षक को इसकी जानकारी प्राप्त हुई, कि छात्र संतलाल भानुप्रतापपुर के होटलों में काम कर रहा है, उन्हांने उसे ढूढ़ा और उसे बहुत समझाया व आश्वासन दिया कि जितने रुपए तुम इस होटल में काम करके कमाते हो, उतने रूपये मैं तुम्हे दूंगा, दो महीना परीक्षा बाकी है, तुम लगन से पढ़ाई करो और परीक्षा में पास हो जाओ। 

शिक्षक की बात मानकर छात्र संतलाल अपने गांव वापस लौट आया और पुन: पढ़ाई शुरू की, लेकिन फिर उसका ध्यान भटक गया और वहां नेटवर्क बिजनेस करने कवर्धा चला गया। परन्तु शिक्षकों ने हार नहीं मानी और उन्हें समझाया कि नेटवर्क बिजनेस से तुम जितने रुपए कमाते हो उतनी राशि हम तुम्हे देंगे, तुम पढ़ाई करो और अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण हो। उसके बाद यदि तुम चाहो तो हमारे रुपए हमें वापस कर देना। शिक्षकों की इस शर्त पर संतलाल पुन: स्कूल आया और मन लगाकर पढ़ाई करने लगा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी छात्र-छात्राओं के साथ उसे भी पिछले वर्षों के बोर्ड पेपर, प्री बोर्ड, मासिक परीक्षा इत्यादि के माध्यम से लगातार अभ्यास कराया गया। जिसके परिणाम स्वरूप संतलाल विज्ञान संकाय में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 66.02 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुआ है। छात्र संतलाल की सफलता विद्यालय के शिक्षकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, जो छात्र पढ़ाई से अपने को दूर कर चुका था, वह पुन: शिक्षा से जुड़कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण हुआ है।

शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय तरांदुल में अध्ययनरत बालिका कुमारी ऋतु कोर्राम पिता बिरजू राम ने भी उपलब्धि हासिल की है। वह अपने गांव धनेली पटेलपारा से प्रतिदिन 6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आती थी। सरकार की ओर से उन्हें सरस्वती सायकिल योजनांतर्गत नि:शुल्क सायकिल प्रदाय किया गया है, लेकिन उसके बिगडऩे के कारण उन्हें पैदल ही स्कूल आना पड़ता था। इस वर्ष उन्होंने कक्षा 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 84.06 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा में प्रथम स्थान बनाया है। घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह स्थान बनाया है। भानुप्रतापपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी सदेसिंह कोमरे और हायर सेकेण्डरी स्कूल तरांदुल के प्राचार्य चन्द्रकांत साहू ने उनकी सफलता पर अपनी बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए हमर लक्ष्य अभियान चलाया गया तथा विद्यालय छोड़ चुके छात्र-छात्राओं को स्कूल से जोडऩे के लिए अनुरोध कार्यक्रम भी चलाया गया, जिसके परिणाम स्वरूप संतलाल जैसे विद्यार्थी स्कूल से पुन: जुड़कर उपलब्धि हासिल की है।

 
और भी

बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के प्रयोगशाला सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) कलेक्टर ने बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक बताया। कलेक्टर विजय ने 24 मई को जगदलपुर स्थित जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रयोगशाला सहायकों को प्रयोगशालाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक शिक्षा के साथ ही साथ प्रायोगिक शिक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विजय ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना एवं जिज्ञासा तभी जागृत होगी, जब विद्यार्थी स्वयं प्रयोगों को निरंतर करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को एक दिन सैद्धांतिक पाठ पढ़ाने के दूसरे ही दिन उसका प्रयोग करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की गई है तथा इसके उद्देश्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान विषय के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला सहायकों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा नवमीं से लेकर बारहवीं तक सभी प्रयोगों का प्रदर्शन के साथ ही विद्यार्थियांे से अभ्यास कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा के लिए निरंतर प्रयोगशाला से जुड़ा रहना आवश्यक है तथा प्रयोगशाला प्रबंधन का कार्य प्रयोगशाला सहायकों की जिम्मेदारी है। सभी प्रयोगशाला सहायक यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ लें तथा किसी प्रयोग को ठीक ढंग से नहीं समझ पाने की स्थिति में पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने सभी प्रयोगशालाओं में आवश्यकता अनुसार उपकरण एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत भी बताई। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रयोगशाला सहायक एक दूसरे से संवाद कर दूसरे विद्यालयों में किए जा रहे प्रयोगों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करें तथा एक दूसरे से सीखने का प्रयास भी करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रयोगशाला सहायक यहां बेहतर प्रशिक्षण लेकर स्वयं को प्रशिक्षक के तौर पर तैयार करें, ताकि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों के बेहतर प्रायोगिक प्रशिक्षण में सहयोग किया जा सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, संस्थान के प्राचार्य बीएस रामकुमार सहित प्रयोगशाला प्रशिक्षकगण एवं प्रशिक्षु प्रयोगशाला सहायक उपस्थित थे।

और भी

ओपन स्कूल 10-12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक...

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए। छात्र अपने परीक्षा परिणाम वेबसाईट http://www.sos.cg.nic.in और http://www.result.cg.nic.in में प्राप्त कर सकते हैं एवं अनुत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।


हाई स्कूल का परीक्षाफल प्रतिशत 54.09 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परीक्षाफल प्रतिशत 65.46 रहा। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 37 हजार 471 छात्रों का पंजीयन हुआ था। इस 34 हजार 161 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 34 हजार 132 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 18 हजार 465 रहे। 29 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। हाई स्कूल परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में 4 हजार 13 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी में 7 हजार 320 विद्यार्थी तथा तृतीय श्रेणी 6 हजार 923 विद्यार्थी से उत्तीर्ण हुए। कुल 18 हजार 465 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 65 हजार 557 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था। इसमें 62 हजार 51 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 57 हजार 105 परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इनमें 9 हजार 653 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 15 हजार 180 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से तथा 11 हजार 801 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कुल 37 हजार 383 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 4 हजार 883 विद्यार्थी आरटीडी योजनांतर्गत अवसर परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 63 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है।

 

 

और भी

बोर्ड परीक्षा में छात्रावास के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निवासरत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिले में कुल 55 प्री मैट्रिक छात्रावासों से 533 विद्यार्थी 10वीं एवं 14 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों से 197 विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 10 वीं में 94 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमे 41 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में 93 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमे 25 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त किये।

छात्रावासी विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं में मान सिंह प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पंछीडाँड़ विकासखण्ड प्रतापपुर ने 90.16 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है तथा कक्षा 12वीं में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास बिश्रामपुर की नातिशा सिंदरी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है। सभी छात्रावासों में सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग के साथ साप्ताहिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन अधीक्षकों की निगरानी के नियमित रूप से किया जाता था। जिसका लाभ विद्याथियों के परीक्षा परिणाम में मिला है। कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

 

 

और भी

पी.ई.टी., पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा 25 जून को

ऑनलाईन आवेदन 17 मई से

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. में प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है।पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. में प्रवेश हेतु परीक्षा 25 जून को होगी।ऑनलाईन आवेदन 17 मई से 8 जून तक लिए जाएंगे। त्रुटि सुधार की तिथि 9 जून से 11 जून तक निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र 19 जून को जारी किए जाएंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

 

और भी

संस्कार स्कूल का शानदार रिजल्ट, 10वीं में सभी छात्र पास, 12वीं में 95 प्रतिशत

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले की शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता अर्जित की है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं में कोई भी छात्र असफल नहीं हुआ। जबकि कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया है। 12वीं कक्षा में संस्था के छात्र अक्षत शर्मा ने 94.4 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि हितेन्द्र देवांगन, गरीमा शर्मा, प्रांजलि बेहरा व अनूप चौधरी ने साईंस में उच्च स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कामर्स विषय में वर्णिका जायसवाल ने 93.4 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इसके अलावा रानी पटेल, निधी शर्मा, हनी अग्रवाल एवं यास्मीन पटेल ने 12वीं कामर्स में उच्च स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 10वीं में उच्च स्थान पर सुबोध नायक, तीर्थराज सिंह, खिलेश्वर देवांगन, पल्लवी चौधरी, समीर तिर्की, वागिशा स्वर्णकार, हर्षवर्धन पटेल, सुमीत गिडवानी, भूपेन्द्र साहू व आकाश साहू ने प्रथम से लेकर 10वें पोजिशन तक स्थान बनाया है। संस्था की प्राचार्या रश्मि शर्मा और एक्टिंग डायरेक्टर चंद्रप्रकाश देवांगन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

और भी

CG Result : टॉप 48 में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल के

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सीएम भूपेश बघेल ने बढ़ाए दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया, कक्षा 10वीं में टॉप 10 में 48 छात्रों में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं, रैंक 1 और रैंक 2 पर आने वाले छात्र भी स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। साथ ही कक्षा बारहवीं में टॉप 10 में 30 छात्रों में से 5 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं।

 

और भी

हाईस्कूल में 75 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए

 माशिमं ने जारी किए परिणाम, मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री ने उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस परीक्षा में जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों यह देखें कि कहां कमी रह गई है, लगन और मेहनत से पढ़ाई कर फिर से प्रयास करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष भी हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी।


मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर भी प्रसन्नता जताई। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट के टॉप टेन स्थान में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 5 विद्यार्थी शामिल हैं, इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10 विद्यार्थी शामिल हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित करते हुए सफल छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी और जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, वे हौसला बनाए रखें और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल सहित मण्डल के सदस्यगण, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।  

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन में कुल 48 विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में 30 विद्यार्थी हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल जशपुर के राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर के सिकंदर यादव ने 98.67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं की मेरिट लिस्ट में ट्राईबल क्षेत्र के 19 विद्यार्थियों में जशपुर के 12, कांकेर के 4, सरगुजा के 2, सूरजपुर के एक विद्यार्थी शामिल है। मेरिट लिस्ट में 28 छात्राएं, 20 छात्र शामिल हैं, इनमें शासकीय स्कूल के 23 और निजी स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है।

12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अभिनव व्ही.एम. हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर रायगढ़ की विधि भोसले ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ती जांजगीर-चांपा के विवेक अग्रवाल ने 97.40 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 12 की मेरिट लिस्ट में 18 छात्राओं और 12 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। टाईबल क्षेत्र के 2 विद्यार्थियों में एक कांकेर और एक जशपुर का विद्यार्थी शामिल हैं। मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में 11 शासकीय तथा 19 निजी विद्यालयों के छात्र शामिल हैं।

शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा के परिणाम गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बेहतर आए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 75.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि गत वर्ष की तुलना में 0.82 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि गत वर्ष की तुलना में 0.66 प्रतिशत ज्यादा हैं। हाई स्कूल में 70.26 प्रतिशत बालक एवं 79.16 प्रतिशत बालिका उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि हायर सेकेण्डरी में 75.36 प्रतिशत बालक एवं 83.64 प्रतिशत बालिका उत्तीर्ण हुई हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,559 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 1,77,790 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,47,721 है अर्थात् कुल 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1.19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 17,923 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 626 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 16 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 281 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 324 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 05 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

वर्ष 2022 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,63,301 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,71,539 बालक तथा 191,762 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 74.23 था इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 179,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.84 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25.377 (7.85 प्रतिशत) है 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22.751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

कुल 359 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 30 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 279 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 43 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 07 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

वर्ष 2022 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,87,673 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 129,213 बालक तथा 1,58,460 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.30 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2,418 एवं हायर सेकण्डरी में 2,308 परीक्षा केन्द्र तथा 29 समन्वय केन्द्र बनाये गये थे।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल परीक्षा में 1,286 एवं हायर सेकण्डरी में 1,913 कुल 3,199 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं। वर्ष 2022 में हाईस्कूल परीक्षा में 1571 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा में 1643 कुल 3,214 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया गया था। मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट https://www.results.cg.nic.in  तथा वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in  पर उपलब्ध है।

 

 

और भी

12वीं में रायगढ़ की विधि ने किया टॉप, मिले सबसे ज्यादा अंक

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण) पुसौर स्थित अभिनव विद्या मंदिर की छात्रा विधि भोसले ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। मेरिट लिस्ट में विधि ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधि की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और जिले वासी हर्षित हैं।


विधि भोसले को बधाई देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा रायगढ़ की बेटी ने अपनी इस उपलब्धि से रायगढ़ का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। पुसौर क्षेत्र सदैव रायगढ़ जिले के नाम रोशन करता रहा और यह रिकॉर्ड बेटी विधि ने भी जारी रखा। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए जिला भाजपा की ओर से बधाई देते हुए माता पिता शिक्षको के प्रति भी आभार जताया जिनकी मार्गदर्शन व प्रेरणा से विधि ने इस मुकाम तक पहुंचने में सफलता पाई है।

 

 

और भी

10-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी होगा, यहां करें चेक...

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा परिणाम तारीख की घोषणा कर दी है।

माशिमं ने बताया कि 10 मई को दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट माशिमं की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

 
और भी