छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

बृजमोहन के बाद कौन होगा साय कैबिनेट में शामिल, मंत्री नेताम ने किया इशारा...

  लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद से छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार की खबरें सामने आ रही है। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विधानसभा और कैबिनेट से इस्तीफे के बाद से कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है। कई विधायकों के नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अब मंत्रिमंडल विस्तार पर मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।


साय कैबिनेट के विस्तार की खबरों को लेकर जब मंत्री रामविचार नेताम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव सीएम का विशेषाधिकार है। नए को अवसर मिलेगा तभी वह सीनियर बनेगा। मंत्रिमंडल में नए और पुराने का सम्मिश्रण दिखेगा। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के बाद ये माना जा रहा है कि राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंदाकर सहित कई ऐसे नाम हैं, जिनमें से किसी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा सहित अन्य विभागों की जिम्मेदरी संभाल रहे थे। लेकिन सांसद बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जो पार्टी में बड़ा कद रखते हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि बृजमोहन अग्रवाल को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन बृजमोहन की जगह बिलासपुर सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

 

 

और भी

आज मनाया जाएगा विश्व सिकल सेल दिवस

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना को साकार करते हुए देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने के लिए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 0 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर पोर्टल में एंट्री की जा रही है। प्रतिवर्ष की भांति 19 जून 2024 को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाएगा। विष्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम प्रगति के माध्यम से आषाः विष्व स्तर पर सिकल सेल देख-भाल को आगे बढ़ाना घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो में सिकल सेल संबंधित जनजागरूकता, प्रचार-प्रसार, काउंसिलिंग तथा सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरण किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित संस्थाओं को पत्र जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन कार्यक्रम से संबंघित जानकारी देते हुए कहा कि किसी बीमारी का प्रभाव अकेले रोगी पर नहीं बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। सिकल सेल बीमारी के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शीध्र पता लगाने और उपचार सुनिशचित करने के लिए स्क्रीनिंग और जागरूकता दोनों रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होने बताया कि सिकल सेल (एस.सी.डी.) वंशानुगत रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है।  स्वस्थ लाल रक्त् कोशिकाए आमतौर पर गोल और लचीली होती है जिससे वे रक्त वाहिकाओं के माध्यम से आसानी से आगे बढ़ सकती हैं और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाती है। सिकल सेल एनीमिया में कुछ लाल रक्त कोशिकाएं दरांती या अर्धचन्द्राकार आकार की होती हैं । ये सिकल कोशिकाएं कठोर और चिपचिपी हो जाती हैं, जो रक्त प्रवाह को धीमा या अवरुद्ध कर सकती हैं। इस कारण असहनीय दर्द, अंग क्षति और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती  हैं।  सिकल सेल एनीमिया के लक्षण आमतौर पर 6 महीने की उम्र के आसपास दिखाई देते हैं। ये हर व्यक्ति में अलग- अलग होते है और समय के साथ बदल सकते हैं। उन्होंने इसके लक्षण के संबंध में बताया कि किसी बच्चे या गर्भवती महिला में एनीमिया(खून की कमी) से आंखों में पीलापन के साथ-साथ बदन मे तेज दर्द, कोहनी या घुटनों में सूजन व दर्द, बार-बार बुखार आना, बार -बार संक्रमण होना, थकावट, भूख ना लगना तथा उँचाई सामान्य से कम होना हो सकते हैं।

   सीएमएचओ ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिनो को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सिकल सेल एनिमिया के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा लोगों को बताएं कि शादी से पहले वर-वधु का सिकलिग जांच/ सिकल सेल टेस्ट कराना बहुत जरूरी है जिससे इस खतरनाक बिमारी से खुद को बचाया जाए तथा होने वाली संतान को इससे दूर रखा जा सके।

   कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि सिकल सेल के लक्षण ग्रस्त व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर सिकल सेल की निःशुल्क जांच अवश्य कराएं। 0 से 40 वर्ष के उम्र के सभी लोग सिकल सेल की निशुल्क जांच करा सकते हैं। इसका उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।

 

 

और भी

सभी नगरीय निकाय पानी के टंकी एवं नालों की सफाई सुनिश्चित करें: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह

 कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली और विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय के सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि उनके यहाँ पानी के टंकी की सफाई हो गई हो ताकि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले। बारिश में किसी भी प्रकार की महामारी या बीमारी ना फैले। इसका साथ ही टंकी सफाई के काम का प्रमाण पत्र प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी नालों-नाली की सफाई पूर्ण करलें ताकि जलभराव की स्थिति ना हो।

डॉ सिंह ने कहा कि आंधी-तूफान की स्थिति आने पर नगर निगम जिला पंचायत, विद्युत विभाग एवं अन्य अधिकारी फिल्ड में तत्काल निकलें और स्थिति पर नजर बनाएं रखें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान करें। इससे नागरिकों को समय में राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि एनजीटी ने 15 जून तक सारे रेत खदान बंद किए जाने के निर्देश दिए थे।  इसके बाद भी रेत उत्खखन पाए जाने पर खनिज विभाग तथा अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। आबकारी विभाग ओवर रेट की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करें। पौधरोपण के लिए तैयारी करें और स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभाग तत्काल जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि खाद्-बीज के स्टॉक पर नज़र रखें और इसकी कमी ना होने दें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग बारिश को मद्देनजन रखते हुए दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। 


मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।

मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।
और भी

जतमई माता मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी से चुरा ले गए पैसे...

 जिले में स्थित जतमई माता मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के पास स्थित महाकाल मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जहां चोर मंदिर में रखी दान पेटी उड़ा ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। इससे पहले भी चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है।


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चोर जतमई माता मंदिर पहुंचे और कांच से बनी दान पेटी उड़ा ले गए। कांच की दान पेटी में दानदाताओं की ओर से चढ़ाए गए रुपए साफ तौर पर दिखाई देते थे। मंदिर के अंदर खून फैला हुआ मिला। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दान पेटी को तोड़ते समय चोरों के हाथ में चोट लगी होगी। चोर जिधर से भागा है, वहां भी खून के छींटे फैले हुए मिले हैं। जिसके बाद चोरी जानकारी छूरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल टीआई अपने दल-बल के साथ पहुंचे।

हैरानी की बात तो यह है कि, मंदिर में 16 CCTV कैमरे लगे हैं। लेकिन उनमें से एक भी चालू नहीं है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर की गई व्यवस्था का कोई मतलब ही नहीं रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, चोर आस- पास के ही हो सकते है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टीआई ने दी मामले की जानकारी
बातचीत के दौरान टीआई दिलीप मेश्राम ने बताया कि, मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम आई थी और जांच की गई है। दान पेटी के कांच को पत्थर से तोड़ा गया है। अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। साथ ही संचालन समिति को CCTV कैमरे को जल्द ठीक करवाने कहा गया है।

 

 

और भी

पानी में मौज-मस्ती करता दिखा गजदल, नहा धोकर वापस जंगल लौटा...

 जिले में हाथियों का झुंड अठखेलियां करते हुए दिखाई दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सभी पानी भरे नाला में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश से पानी भरे नाले में प्यास बुझाने के लिए हाथी का झुंड का नजारा आप भी देख सकते हैं कि, किस तरह से वे मौज मस्ती कर रहे हैं।


बता दें, 2 घंटे तक पानी में हाथियों का झुंड मस्ती करता रहा है। नाले में नहाकर हाथियों का दल सतपुरिया के जंगल में लौट गया है। तीन महीने से क्षेत्र में 25 हाथियों का दल मौजूद है। यह पूरा मामला तपकरा वन परिक्षेत्र के महुआडीह गांव का है।

2 दिन पहले बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत नवापारा अभयारण्य, वन विकास निगम क्षेत्र, देवपुर और अर्जुनी परिक्षेत्र के जंगलों में दंतैल हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसे लेकर वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी किया है और लोगों से जंगल की तरफ न जाने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि, ये दंतैल हाथी महासमुंद और गोमर्डा अभयारण्य से आए हुए हैं। वे बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत नवापारा, वन विकास निगम क्षेत्र, देवपुर परिक्षेत्र और अर्जुनी के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। इसे लेकर वन विभाग ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है और गांव वालों से अपील की है कि, वे जंगलों में जाने से बचें। वहीं वन विभाग लगातार हाथियों को ट्रैक भी कर रहा है।

 

 

और भी

आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में न हो कोई परेशानी : कलेक्टर सोनी

 बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित  करने क़े निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय  अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479190629 तथा एम्बुलेंस  कॉल नंबर  को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों  क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं  मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी करने क़े निर्देश दिए।

 

 

और भी

महाराणा प्रताप के जीवन के संघर्षों-आदर्शों के रास्तों पर चलना चाहिए : डॉ. रमन सिंह

 भारत के शौर्य और  स्वाभिमान के प्रतीक, सनातन धर्म रक्षक, युग पुरुष महाराणा प्रताप की 484 वी जयन्ती कवर्धा नगर में मनाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युग पुरुष महाराणा प्रताप के तैल्य चित्र में दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज कवर्धा में महाराण प्रताप जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह और उप मुख्यमंत्री शर्मा के पहुंचने पर राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की स्मृति चिन्ह, शस्त्र भेटकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सियाराम साहू, अशोक साहू, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज 3738 अनिल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित पांचो परिक्षेत्र के अध्यक्षगण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महाराणा प्रताप जयंती की बधाई देते हुए कहा कि हमे उसी रास्ते पर चलना है, जो रास्ता भगवान राम और महाराणा प्रताप ने बताया है। उन्होंने कहा कि सम्मान उसका नही होता है जो राज सिंहासन पर बैठता है। सम्मान उसका होता है, जो राज सिंहासन को छोड़कर संघर्ष के लिए जंगल, झाड़ी, पर्वतों पर घूमते हुए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष का नाम ही महाराणा प्रताप है, जिन्होंने अकबर की दासता कभी स्वीकार नहीं की। महाराणा प्रताप ने इस देश के आजादी के लिए सात–सात बार हल्दी घाटी के युद्ध में अकबर की विशाल सेना के साथ संघर्ष करते रहे और इसी संघर्ष में उन्होंने अपना जीवन बिताया। महाराणा प्रताप भगवान राम के भक्त थे। जैसे भगवान राम ने जंगल में रहकर आदिवासियों, वानर सेना को संगठित कर रावण को पराजित किया वैसे ही महाराणा प्रताप ने अरावली की पर्वत में घूमते–घूमते भील और कोल के साथ मिलकर अकबर के दांत खट्टे किए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप अपने बच्चों के साथ घास की रोटियां खाई लेकिन कभी समर्पण और दासता स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप आजादी के पहले योद्धा है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए रास्ता बताया। आज इसी का परिणाम है कि हम देश के मान सम्मान के ऐसे क्षण में मौजूद है जब हिंदुस्तान में एक सांस्कृतिक परिवर्तन का शंखनाद हो चुका हैं। देश में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराज चुके है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है। जिसकी प्रयासों से आज पूरा देश विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर रहा हैं।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय क्षत्रिय समाज की ओर से प्रस्तुत सभी मांग पत्रों को स्वीकार करते हुए और सभी मांगों के लिए अपनी सैद्धान्तिक सहमति दी। उप मुख्यमंत्री ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत क्षत्रिय समाज वह समाज है जो सनातन परंपरा मान बिंदू के लिए अपना प्राण लगा देता है। आज समाज के सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर महाराणा प्रताप जयंती में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि जब–जब समाज देश में कोई विपत्ति आई है तब–तब राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप को स्मरण करते हुए सेवा के लिए उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को मानने वाले उनके बताए रास्तों पर चलने वाला पूरा समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने  इस आयोजन के लिए समाज को बधाई दी। इस अवसर पर सुबह महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण किया गया। दोपहर विशाल क्षत्रिय समागम सभा एवं शाम भव्य शौर्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मे समाज के नव युवको द्वारा शौर्य का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कवर्धा नगर अध्यक्ष, राजपूत क्षत्रिय समाज चंद्रिका सिंह ठाकुर और सिंह नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह ठाकुर, चंद्रिका सिंह ठाकुर, कैलाश चन्द्रवंशी, चंद्रप्रकाह चन्द्रवंशी, क्रांति गुप्ता, मनिराम साहू, योगेंद्र सिंह ठाकुर, हेमलाला सिंह ठाकुर, रामसिंह, कल्याण सिंह, केहर सिंह, ख़ुमान सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, अमन सिंह, दुर्गेश सिंह, सुमित सिंह, अमन सिंह, उदय सिंह,  सहित राजपूत समाज के पदाधिकारीगण और नागरिक उपस्थित थे।

 

 

और भी

पुलिस की रेड में 9 जुआरी गिरफ्तार, पौने 7 लाख बरामद...

 जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरी ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 6,81,500 रुपये नकदी बरामद हुई है। मामला अभनपुर थाना का है।


जानकारी के अनुसार 16 जून को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उइके एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा और जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,81,500/-रू. ताशपत्ती एवं 9 नग मोबाईल जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 227/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1861 धारा 13 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
01.    विनय जैन पिता अमर जैन उम्र 47 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।
02.    रमेश आहुजा पिता दिनेश आहुजा उम्र 50 साल निवासी चरौदा रेलवे कालोनी थाना चरौदा।
03.    प्रदीप कुमार जगपाल पिता अप्पु कुमार जगपाल उम्र 32 साल दलदल सिवनी मोवा रायपुर।
04.    राज कुकरेजा पिता भजन लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्रिन आहुजा थाना मोवा रायपुर।
05.    विक्की कुमार पंजवानी पिता प्रेमचंद पंजवानी उम्र 30 साल निवासी अवंति बिहार मोवा रायपुर।
06.    राम मेहवानी पिता जसराज मेहवानी उम्र 30 निवासी वसुन्धरा नगर भिलाई-3 दुर्ग।
07.    जनसन पिता तुलसी देवानी उम्र 48 निवासी मोवा रायपुर।
08.    अत्कथ जाम्पा पिता ओमप्रकाश उम्र 30 साल निवासी मोवा रायपुर।
09.    हरिश महेश्वरी पिता ईश्वरी महेश्वरी उम्र 33 साल निवासी स्टेशन चौक फुण्डर रायपुर।

कार्रवाई में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्रभारी ए.सी.सी.यू., सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा आर. महिपाल सिंह तथा थाना अभनपुर से उनि. सोमन लाल सिन्हा, धनश्याम सिन्हा, प्रआर दिलीप भतपहरी, आर. रामकृष्ण राठौर एवं हरिश चन्द्र कोसले की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

 

 

और भी

प्रदेश प्रभारी ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा

  भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोर कमेटी, भाजपा विधायक दल एवं सांसद दल की बैठक ली। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहे।

बैठक के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की अलग-अलग श्रेणियां की आवश्यक बैठक भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रथम बैठक कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक और सहसंयोजकों की हुई और दूसरी बैठक भाजपा विधायक दल की हुई जिसमें आगामी कार्य योजना को लेकर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का मार्गदर्शन सबको प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भाजपा की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सब की सहभागिता हो और संगठन की दृष्टि से भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि 21 जून को योग दिवस की कार्यक्रम को संगठन स्तर पर और साथ ही साथ सरकार के स्तर पर भी करने की योजना बनाई गई है। योग दिवस कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। योग दिवस के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी मंडल जिला एवं प्रदेश स्तर पर मनाएगी। इसके लिए कार्य योजना सुनिश्चित हो गई है और लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 10 में विजय प्राप्त की है और छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर फिर से भरोसा किया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। एक निश्चित कार्य योजना बनाकर बूथ के, मंडल के, जिले के, सभी कार्यकर्ताओं ने समन्वय बनाकर कार्य किया है।

बैठक में सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग,  संतोष पांडेय, रूपकुमारी चौधरी, राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, चिंतामणि महाराज, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल, क्लस्टर प्रभारी एवं विधायक अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती सहित सभी विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

और भी

रेल नेटवर्क से जुड़ेगा मुंगेली जिला: मुख्यमंत्री श्री साय

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आने वाले समय में मुंगेली जिला रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगा, इससे मुंगेली जिले में रेल की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि कटघोरा-डोंगरगढ़ विशेष रेल परियोजना के लिए राज्य शासन द्वारा 300 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दी जा चुकी है। शीघ्र ही भू-अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। इस परियोजना अंतर्गत मुंगेली जिले में 38.02 किलोमीटर रेल लाईन गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के लोग भी आने वाले समय में रेल सेवा से लाभान्वित होंगे। श्री साय आज मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर ग्राम फरहदा में साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, आदिवासी एवं सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 6-6 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में लगभग 25 करोड़ से अधिक की राशि के 19 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने ग्राम फरहदा में शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन और ग्राम भालापुर से अचानकपुर तक और हरियरपुर से टेढ़ाधौंरा तक सड़क नवीनीकरण कार्य के लिए भी घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने भक्त माता कर्मा प्राण-प्रतिष्ठा के लिए साहू समाज एवं उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की ग्राम फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर का निर्माण बिना किसी शासकीय सहयोग के सभी ग्रामवासियों ने मिलकर करवाया है। यह ग्रामवासियों के सामूहिक एकता को दर्शाता है। उन्होंने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से श्री तोखन साहू को सांसद के रूप में जिताने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रीमंडल में सांसद श्री तोखन साहू को आवास एवं शहरी मामलों के केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश एवं इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की हमारी सरकार विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के किसानों को हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत दे रहे है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-मुंगेली रोड से ग्राम फरहदा मार्ग जिसकी कुल लंबाई साढ़े पांच किलोमीटर है, बजट में इसे स्वीकृत किया गया है, जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार पानी, बिजली, आवास सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, विधायक रायपुर श्री मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, पूर्व विधायक श्री विक्रम मोहले, श्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, श्रीमती अम्बालिका साहू, श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश, जिला एवं तहसील साहू समाज के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बन्धु मौजूद रहे।

लोकार्पण और शिलान्यास

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें ग्राम पा. खम्हरिया में 1.89 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 33/11 व्ही सब स्टेशन, ग्राम कंतेली में 1.87 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित 33/11 के. व्ही सब स्टेशन और आगर व्यपवर्तन योजना के तहत 19 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपए की लागत से निर्मित 15 माईनर नहर में सी.सी. लाईनिंग व स्ट्रक्चरों के जीर्णाेद्वार के कार्य शामिल हैं। इसी तरह 01.37 करोड़ रूपए की लागत से नवागढ़ चौक से खैरवार बायपास रोड में 06 किलोमीटर तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, 34.35 लाख रूपए की लागत से देवरी से खेढ़ा कालोनी में एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, शासकीय हाईस्कूल फुलवारी एफ., जोता, भटगांव तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल खुड़िया, बैगाकापा, सुकली, देवरहट, मनोहरपुर, नगर पालिका मुंगेली, पदमपुर, जरहागांव, सिलतरा, लौदा और बैतलपुर में प्रत्येक में 07 लाख 63 हजार रूपए की राशि से कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

और भी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अपील, ईमानदारी से करें टैक्स का भुगतान

राज्य मे पिछले कुछ वर्षों मे जिलों मे डीएमएफ मद से बड़ी संख्या मे निर्माण कार्य और सामाग्री क्रय किया गया है परंतु जितना व्यय शासन द्वारा किया गया है उस अनुपात मे शासन को जीएसटी नहीं मिला है। स्टेट जीएसटी मे गठित किए गए बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट के द्वारा ए आई आधारित आई टी टूल्स का प्रयोग कर ऐसे व्यवसायियों का एनालिसिस किया जा रहा है जिनके द्वारा शासकीय सप्लाइ तो किया गया है पर जीएसटी नहीं पटाया गया है।

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य मे विगत दिनों कुछ व्यवसायियों की जांच कर उनसे टैक्स जमा करवाया गया । केशकाल के भारत इन्फ्रा नाम के व्यवसायी के प्रकरण मे  91 लाख रु. और रायपुर के श्री कृष्ण इंटर प्राइजेस मे  2.5 करोड़ रु की कर चोरी पकड़ी गई है इसमे से 1.75 करोड़ रु.टैक्स विभाग ने वसूल कर  किया है । इसी तरह का एक और मामला हार्टीकल्चर विभाग मे भी पकड़ा गया है जिसमे शेड नेट सप्लाइ करने वाली कंपनी किसान एग्रोटेक को विभाग ने नोटिस दिया है।

इस प्रकार की कर चोरी करने वाले व्यवसायी अक्सर अपनी टैक्स लाईबिलिटी  कम दिखाने के लिए बोगस बिलों पर आई टी सी क्लेम करते हैं परंतु यह भूल जाते हैं कि अब  विभाग के पास ऐसे कई आई टी टूल्स हैं जिनके कारण इस तरह के मामलों मे बच निकलना कठिन है। राज्य कर विभाग के द्वारा लगातार व्यवसायियों कि बैठक लेकर उन्हे जागरूक भी किया जा रहा है कि कर देयता से बचने का कोई शॉर्टकट न अपनाएं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी व्यापारियों से अपील की है की वो ईमानदारी से अपने टैक्स का भुगतान  करें ।

और भी

दुर्ग-विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

 दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे-भारत एक्सप्रेस इसी महीने से दौड़ने लगेगी। इसकी तैयारी में रेलवे मंडल जुटा हुआ है और रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। इस बीच आचार संहिता लगने से इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई। अब आचार संहिता हटने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मु्ख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रेलमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा था कि दुर्ग, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी और राजधानी  रायपुर में बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश के मूल निवासी रहते हैं।

अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं। वह अक्सर अपने पैतृक निवास और सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए विशाखापट्टनम और उसके आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते रहते हैं, लेकिन कम समय में सीधी रेल सुविधा का अभाव है।  साथ ही विशाखापट्टनम उच्च शिक्षा, पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र है। यहां के स्कूलों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दुर्ग-भिलाई और  रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक बच्चे पढ़ते हैं। यहां बंदरगाह होने के कारण कोयला, जिप्सम, कोक, अनाज और अन्य वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है।इसकी वजह से लोगों को विशाखापट्टनम बार-बार आना-जाना पड़ता है। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से सभी लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

दुर्ग से दूसरी सीधी ट्रेन,  रायपुर से गुजरेगी

विशाखापट्टनम के लिए वंदे-भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी।इन दिनों दुर्ग-विशाखापट्टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस चल रही है। यह ट्रेन 48 स्टेशनों में रुकती है। इसमें करीब 16 घंटे का सफर होता है। इस तरह वंदे-भारत एक्सप्रेस में लगभग आधे समय में यानी 8.30 घंटे में विशाखापट्टनम पहुंच सकेंगे और उसी दिन काम पूरा करके वापस लौट भी लौट सकेंगे। इसकी औसत गति 66.47 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

8.30 घंटे का सफर

दुर्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्ग से  रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन को महज साढ़े आठ घंटे का ही समय लगेगा।

दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे-भारत एक्सप्रेस इसी महीने से दौड़ने लगेगी। इसकी तैयारी में रेलवे मंडल जुटा हुआ है और रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। इस बीच आचार संहिता लगने से इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई। अब आचार संहिता हटने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मु्ख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रेलमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा था कि दुर्ग, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी और राजधानी  रायपुर में बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश के मूल निवासी रहते हैं।

अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं। वह अक्सर अपने पैतृक निवास और सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए विशाखापट्टनम और उसके आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते रहते हैं, लेकिन कम समय में सीधी रेल सुविधा का अभाव है।  साथ ही विशाखापट्टनम उच्च शिक्षा, पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र है। यहां के स्कूलों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दुर्ग-भिलाई और  रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक बच्चे पढ़ते हैं। यहां बंदरगाह होने के कारण कोयला, जिप्सम, कोक, अनाज और अन्य वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है।इसकी वजह से लोगों को विशाखापट्टनम बार-बार आना-जाना पड़ता है। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से सभी लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

दुर्ग से दूसरी सीधी ट्रेन,  रायपुर से गुजरेगी

विशाखापट्टनम के लिए वंदे-भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी।इन दिनों दुर्ग-विशाखापट्टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस चल रही है। यह ट्रेन 48 स्टेशनों में रुकती है। इसमें करीब 16 घंटे का सफर होता है। इस तरह वंदे-भारत एक्सप्रेस में लगभग आधे समय में यानी 8.30 घंटे में विशाखापट्टनम पहुंच सकेंगे और उसी दिन काम पूरा करके वापस लौट भी लौट सकेंगे। इसकी औसत गति 66.47 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

8.30 घंटे का सफर

दुर्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्ग से  रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन को महज साढ़े आठ घंटे का ही समय लगेगा।

 

 

 

और भी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रहे

 नवा रायपुर में विधानसभा भवन सहित विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास का हो रहा है निर्माण 

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी बैठक में उपस्थित हैं

और भी

विष्णु देव साय सरकार के छह माह में सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के ट्रैक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। बीते छह माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

 
विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए सुशासन की स्थापना की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अलग सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। यह विभाग कल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काम कर रहा है। सभी विभागों को सुशासन के लिए अधिक से अधिक आईटी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर 2023, सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। 
 
साय सरकार ने आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 13 लाख से अधिक किसानों को धान की बोनस राशि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना में 70 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रूपए देने जैसे अनेक निर्णयों पर क्रियान्वयन किया है। राज्य के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद उन्मूलन के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना जैसी कई अभिनव योजनाओं की शुरूआत हुई है। लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान निधि फिर से शुरू कर दी गई है। 
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जून से सभी विभागों में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए समीक्षा बैठक लेने का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जन कल्याणकारी कार्यक्रम का क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता रखें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि आम नागरिकों की दिक्कतें दूर करने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। लोकसभा निर्वाचन के बाद अब शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार तेजी से काम कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना जैसी अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्व प्रशासन को भी मजबूत किया जा रहा है। भूमि संबंधी विवादों और दिक्कतों को दूर करने के लिए भू-नक्शों की जियो रिफरेसिंग पर भी रणनीति तैयार कर ली गई है। 
 
18 लाख आवास स्वीकृत-
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने स्वीकृति दे दी। इसके लिए 12 हजार 168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
 
13 लाख किसानों को धान का बोनस-
 
मोदी जी ने प्रदेश के किसानों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर राज्य के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा किया है।
 
3100 रूपए में धान की खरीदी-
 
साय सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया और फिर 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की है। इस साल खरीफ सीजन में राज्य में 145 लाख मीटिरक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है।
 
70 लाख महिलाओं का वंदन -
 
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को हुआ। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। अब तक इस योजना की चार माह की राशि जारी की जा चुकी है। पिछली सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब फिर से उन्हें यह काम सौंप दिया है।
 
श्री रामलला दर्शन योजना-
 
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासकीय व्यय में अब तक हजारों दर्शनार्थी श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजे जा चुके हैं।  
 
तेन्दूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 रूपए-
 
राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। चालू तेंदूपत्ता सीजन से ही 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ मिल रहा है। संग्राहकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना भी शुरू की जाएगी, साथ ही उन्हें बोनस का लाभ भी दिया जाएगा। 
 
भर्ती में युवाओं को पांच वर्ष की छूट-
 
युवाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय भर्तियों में युवाओं को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में 05 वर्ष छूट का लाभ मिलेगा। 
 
यूपीएससी की तर्ज पर होगी पीएससी-
 
यूपीएससी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमेन श्री प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन कर दिया गया है। पीएससी की घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। 
 
पांच शक्तिपीठों का होगा विकास-
 
राज्य की 5 शक्तिपीठों के विकास के लिए बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है। शक्तिपीठों के विकास के लिए चारधाम की तर्ज पर 1000 किलोमीटर की परियोजना शुरू की जाएगी। ग्रामीण घरों को नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना-
 
राज्य में युवा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यम क्रांति योजना शुरू करते हुए बजट प्रावधान भी कर दिया है। इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।  
 
अधोसंरचना और कनेक्टीविटी पर जोर-
 
राज्य में सड़क, रेल और हवाई यातायात की सुविधाओं के विस्तार का काम भी शुरू हो चुका है। बिलासपुर और जगदलपुर से नयी उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। जशपुर और बलरामपुर हवाई पट्टी के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है। अंबिकापुर और जगदलपुर हवाई अड्डों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
 
गरीबों के लिए मुफ्त राशन-
 
छत्तीसगढ़ सरकार ने 68 लाख गरीब परिवारों को 05 साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में 34 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए भी बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है।
 
राजिम कुम्भ कल्प की पुनः शुरूआत-
 
राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजिम मेले का आयोजन पुनः उसके व्यापक स्वरूप में राजिम कुंभ कल्प के रूप में शुरू कर दिया गया है। बस्तर में प्राचीन काल से चले आ रहे अनेक ऐतिहासिक मेलों को भी शासकीय संरक्षण और सहायता दी जा रही है।
 
रायपुर में आईटी हब बनाने का काम शुरू-
 
रायपुर को आईटी हब बनाने का काम शुरू हो गया है। हाल ही में 2 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू हुआ है, उन्हें फर्नीस्ड बिल्डअप एरिया भी उपलब्ध करा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को बेंगलुरू की तर्ज पर आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। 
 
शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना-
 
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के दो बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर और छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर (सिम्स) में भवन के विस्तार और सुविधाओं के विकास का काम शुरू कर दिया गया है।
 
आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थान-
 
राज्य में उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का निर्णय लिया है। आईआईटी की तर्ज पर राज्य के जशपुर, बस्तर, कबीरधाम, रायपुर और रायगढ़ में प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण किया जाएगा। राज्य में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन की स्थापना की जाएगी। 
 
राज्य-राजधानी क्षेत्र का विकास (एससीआर)-
 
ऱाष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विकास योजना की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के विकास के लिए विस्तृत योजना बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे राज्य में शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। 
 
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर-
 
राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कोरबा-बिलासपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करने के लिए बजट में पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। खनिजों के परिवहन में पारदर्शिता के लिए खनिज परिवहन हेतु ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास जारी करने की व्यवस्था पुनः प्रारंभ की गई है। इससे राज्य को मिलने वाले राजस्व में वृद्धि होगी।
 
आर्थिक सलाहकार परिषद -
 
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ संस्थाओं से परामर्श करने तथा देश और दुनिया में चल रहे बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य की परिस्थिति के अनुरूप लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन करने का निर्णय लिया गया है।
और भी

राहुल गांधी की राह पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी हार की जिम्मेदारी लेने तैयार नहीं:संजय श्रीवास्तव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि विधानसभा के बाद प्रदेश की लोकसभा सीटों पर करारी हार के बाद भी कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है और सब या आपसी जुबानी जंग में लगे हैं, या फिर हार से बौखलाए कांग्रेस नेता स्तरहीन बयानबाजी करके अपने मानसिक दीवालिएपन का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर अब लगातार हार की समीक्षा के लिए बैठक बुलाने की मांग जोर पकड़ रही है, लेकिन कांग्रेस नेता सिर्फ हवा-हवाई बयानबाजी करके अपनी बची-खुची सियासी साख बचाने में लगे हैं।

 
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति ही यही रही है कि वहाँ ऊपर से लेकर नीचे तक कोई नेता जीत को पचा नहीं पाता और हार के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानता। कांग्रेस में राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल तक यही कर रहे हैं। तीन-तीन लोकसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में कांग्रेस के लगातार दयनीय प्रदर्शन के बाद भी राहुल गांधी  अहंकार और खुशफहमी में जी रहे हैं  श्री श्रीवास्तव ने कहा राहुल गांधी पहले यह तो बताएँ कि जब जीत जाने का इतना भरोसा था तो सोनिया गांधी रायबरेली सीट छोड़कर राजस्थान के रास्ते राज्यसभा में क्यों गईँ? और, अपनी ही अमेठी सीट छोड़कर राहुल गांधी ने दो बार केरल की वायनाड सीट क्यों चुनी? कुल जमा 99 सीट हासिल करने वाले राहुल गांधी कम-से-कम यह तो मानें कि 240 का आँकड़ा 99 से लगभग ढाई गुना ज्यादा बड़ा होता है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यही हाल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का है। विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया और अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को रसातल में पहुँचाने के बाद बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकारने के, इस खुशफहमी और अहंकार में हैं कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के पाजामे का नाड़ा काट दिया।
 
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बघेल विधानसभा चुनाव की करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव की हार के बाद अब राहुल, पाजामा और नाड़े से बाहर निकलकर राजनीतिक सच का सामना करने की आदत डाल लें। खुद बघेल राजनांदगांव में चुनाव हार गए, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई, राहुल गांधी, जिनके लिए भूपेश बघेल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2014, 2019 और 2024 में 3 लोकसभा चुनाव लड़े हैं और तीनों चुनाव की सीटों को मिलाकर भी कांग्रेस ने कुल 195 सीट मात्र जीती है जबकि भाजपा ने केवल 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीती है और इसकी तुलना में कांग्रेस की सीटें काफी कम है तो बघेल अपनी ही भाषा में खुद ही समझ लें कि किसने, किसका नाडा काटा है? आखिर बघेल मीडिया का सामना क्यों नहीं कर रहे और क्यों नहीं बता रहे कि वह खुद क्यों हारे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार क्यों हुई? श्री श्रीवास्तव ने तंज कसा कि न बघेल हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं, न प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज किसी एक को जिम्मेदार मान रहे हैं। बैज यह तो बताएँ कि कांग्रेस की हार के लिए अगर कोई एक नेता जिम्मेदार नहीं है तो जो-जो नेता जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही कब तक तय की जा रही है? कांग्रेस संगठन में फेरबदल की चर्चा चलाकर क्या हार का ठीकरा फोड़ने के लिए मत्था तलाशा जा रहा है?
और भी

जंगलों को आग से बचाने के लिए हुए व्यापक इंतजाम

 नों का अग्नि से बचाव अत्यंत आवश्यक है। इसके मद्देनजर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में आग से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत 15 जून 2024 तक वनों को अग्नि से बचाव वन विभाग की प्राथमिकता में है। 

 
वन विभाग द्वारा इसके अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय अरण्य भवन रायपुर में कन्ट्रोल रूम में टॉल फ्री नम्बर 18002337000 स्थापित किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अग्नि घटनाओं की सूचना दे सकते हैं। इसी तरह समस्त वनमंडलों में भी वनमंडल कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से अग्नि घटनाओं की सतत् निगरानी की जा रही है। 
 
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्नि सीजन 15 फरवरी से प्रारंभ हो गया है तथा 15 जून 2024 तक वनों को अग्नि से बचाना विभाग की प्राथमिकता में है। अग्नि से जहां एक ओर प्राकृतिक पुनरूत्पादन के पौधे नष्ट हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर वृक्षों की काष्ठ की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। अतएव वनों को अग्नि से बचाव अत्यंत आवश्यक है। अग्नि सुरक्षा हेतु समस्त वनमंडलों में अग्नि रेखाओं की कटाई, सफाई, जलाई की जा चुकी है। वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु कैम्पा मद से समस्त बीटो में एक-एक अग्नि रक्षक की नियुक्ति की गई है। वनों में लगने वाली आग को बुझाने हेतु कर्मचारियों को आधुनिक उपकरण फायर ब्लोअर उपलब्ध कराया गया है। 
 
इसी तरह फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफसीआई) से फायर एलर्ट रजिस्टर कराए गए हैं। कर्मचारियों के मोबाइल नम्बरों पर एसएमएस के माध्यम से अग्नि घटना स्थल का जीपीएस निर्देशांक सीधे प्राप्त होता है। इस सूचना का उपयोग अग्नि नियंत्रण में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। एफएमआईएस अरण्य भवन रायपुर द्वारा भी प्रतिदिन समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को एसएमस के माध्यम से अग्नि घटना स्थल का जीपीएस निर्देशांक सूचित किया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव द्वारा विभाग के समस्त अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 
 
इसके तहत उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं वन सुरक्षा समितियां, वन सुरक्षा श्रमिक, लगाये गये अग्नि प्रहरी वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु सतत् रूप से निरंतर सक्रिय रहेंगे। सुरक्षा में लगे अग्नि प्रहरियों तथा सुरक्षा श्रमिको को वनक्षेत्रों में जहां कहीं भी अग्नि या धुंआ दृष्टिगोचर हो तत्परता से वहां पहुंच कर सुलग रही अग्नि को तत्काल बुझाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। वन प्रबंधन समितियों को वनों की अग्नि सुरक्षा में सक्रिय जवाबदारी दी जाये। (फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफसीआई) देहरादून एवं एफएमआईएस अरण्य भवन रायपुर से प्राप्त अग्नि स्थलो की सूचना के आधार पर तत्काल अग्नि स्थल का निरीक्षण कर आग को बुझाया जाये। आमजनों के बीच वनों की अग्नि से सुरक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। यह ध्यान में रखें कि लोगों की जागरूकता अग्नि सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। 
 
उन्होंने निर्देशित किया है यदि कतिपय प्रकरणों में ऐसा पाया जाता है कि वन क्षेत्रों में आग जानबूझकर अथवा शिकार करने के उद्देश्य से लगाई गई है तो अपराधी का पता लगाकर सम्यक विधिक कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाये। तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2024 में शाखाकर्तन तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान फड़ो के वनक्षेत्रो में अग्नि घटनाऐं होने पर क्रेता करारनामा की शर्तों के तहत कार्यवाही की जाये। इस वर्ष अग्नि प्रकरणों की संख्या एवं अग्नि से प्रभावित रकबे को न्यूनतम रखने का पूर्ण प्रयास किया जाये।
और भी

रायगढ़ में पत्रकार घोष पर जानलेवा हमला, भाजपा राज में अपराधी गुंडे हो चुके बेलगाम - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

 रायगढ़ में पत्रकार सत्यजीत घोष के ऊपर हुये कातिलाना हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी है। अपराधी और गुंडे तत्व बेलगाम हो चुके है। सरकार का इकबाल समाप्त हो गया। सरेआम लूट, डकैती, चाकूबाजी, बलात्कार की घटनायें हो रही है। आम आदमी और पत्रकार कोई सुरक्षित नहीं है। 

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्रकार सत्यजीत घोष जो टीवी छत्तीसगढ़ नाऊ के रिपोर्टर के साथ रात के अंधेरे में अज्ञात तत्वों के द्वारा पीछे से उनके सर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया गया, जिनका उपचार जिला अस्पताल रायगढ़ में चल रहा है। सत्यजीत घोष अपने पूरे काम निपटाकर रात में अपने घर जाने के लिए घर के पास ही पार्किंग में गाड़ी खड़े कर घर की ओर जा रहे थे तभी अंधेरे का फायदा उठाकर उनके साथ यह घटना को अंजाम दिया गया। कांग्रेस मांग करती है कि अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिये।
और भी