हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों माफ करना रेवड़ी नहीं, रबड़ी है : भूपेश बघेल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। काँग्रेस की महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर हल्ला बोला। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये बघेल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग बेरोजगारी और महंगाई दूर करने के बजाए राहुल गांधी के खिलाफ लड़ाई में व्यस्त है। महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी, कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं रामलीला मैदान में देशभर से बड़ी संख्या में काँग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जुटे रहे।  


रैली को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है, दूसरी तरफ लोगों की आय में कमी होती जा रही है। देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ काँग्रेस लड़ाई लड़ रही है।

 



उन्होंने कहा कि एक तरफ काँग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों, गरीबों, मजदूरों के हक में आवाज उठाते हैं। वहीं, देश का दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे लोग बेरोजगारी और महंगाई दूर करने के बजाए राहुल गांधी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं।

 



सीएम बघेल ने कहा काँग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, किसानों के हक में फैसला करती है।  किसानों का ऋण माफ करना, गरीबों का मुफ्त में इलाज को रेवड़ी कहा जाता है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का बड़े उद्योगपतियों के लाखों करोड़ों रुपयों का ऋण माफ करना रेवड़ी नहीं रबड़ी है। उन्होंने कहा हम मेहनत और श्रम का सम्मान करते हैं, और वे श्रम का अपमान करते हैं।

 

 

 
और भी

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

 आगरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे से कैंसर से जूझ रहे थे और कल देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि रामवीर उपाध्याय को हाथरस की सियासत के पर्याय के तौर पर देखा जाता था।

 मिली जानकारी के अनुसार रामवीर उपाध्याय लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका उपचार लगातार चल रहा था। कल देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक व्यक्त किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

64 वर्षीय रामवीर उपाध्याय की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। वे उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। वे लगभग 25 साल तक हाथरस की अलग-अलग सीटों से विधायक चुने गए थे। रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय जिला पंचायत हाथरस की अध्यक्ष हैं। वे अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके एक और भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक हैं।

प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा की सरकार में चिकित्सा शिक्षा और परिवहन मंत्री भी रहे थे। उनका आगरा से गहरा जुड़ाव रहा। ब्राह्मण समाज में उनकी खासी पकड़ थी। वर्ष 2009 में उन्होंने पत्नी सीमा उपाध्याय को आगरा की फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। वह राजबब्बर को हराकर चुनाव जीती थीं।

मूलरूप से सादाबाद निवासी रामवीर उपाध्याय ने बसपा सरकार के दौरान ही आगरा को अपनी कर्मभूमि बना लिया था। उन्होंने शास्त्रीपुरम में आवास बनवाया। बसपा के कद्दावर नेता रहे रामवीर उपाध्याय का पार्टी से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोहभंग हो गया था। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय और भाई मुकुल उपाध्याय पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके थे। विधानसभा चुनाव से पहले उनके पुत्र चिराग भी आगरा में ही भाजपा में शामिल हो गए। हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सादाबाद से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह जीत नहीं सके।

आगरा समेत आसपास के जिलों में ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्वसमाज में उनकी गहरी पैठ थी। यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें न केवल पार्टी में शामिल किया बल्कि विधानसभा चुनाव में भी उतारा था। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

और भी

उल्फा के 16 ठिकानों पर एनआईए का छापा, हथियार व गोला-बारूद बरामद

 गुवाहाटी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम में उग्रवादी संगठन उल्फा (ULFA)के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एनआईए ने उल्फा के 16 स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान दौरान डिजिटल उपकरण और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।


जानकारी के अनुसार एनआईए ने असम के 7 जिलों में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) की गतिविधियों और युवाओं की भर्ती से जुड़े मामलों में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, एनआईए ने उल्फा के 16 स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान दौरान डिजिटल उपकरण और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

एनआईए ने शुक्रवार को बताया कि उल्फा भर्ती मामले में असम में कई स्थानों पर तलाशी ली गई है। एजेंसी ने कामरूप, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराईदेव और शिवसागर सहित असम के 7 जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि ये तलाशी अभियान उल्फा की गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें उल्फा में युवाओं की भर्ती, संगठन को मजबूत करने के लिए धन की जबरन वसूली और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और म्यांमार में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित शिविरों में उनका प्रशिक्षण शामिल है।

बता दें कि एनआईए ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, गोला बारूद के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और उल्फा से संबंधित साहित्य जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

और भी

ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 4 की मौत, 14 घायल

 बाराबंकी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी के बाराबंकी जिले में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार तड़के यह भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक डबल डेकर बस रुपईडीहा से गोवा जा रही थी। बस में 60 यात्री सवार थे। बस जब महंगूपुर गांव के पास पहुंची तो उसका टायर पंचर हो गया। बस चालक ने हाईवे के किनारे बस रोककर स्टेपनी बदलने लगा।

इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल 18 यात्रियों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया।

वहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी नॉर्थ पूणेंदु सिंह ने बताया कि सभी यात्री मजदूर वर्ग के हैं। शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाकी के यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेजा जा रहा है।

और भी

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उच्‍चतम न्‍यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट संदेश में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को शुभकामनाएं दी हैं।

1959 में जन्मे न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को 13 मई 2016 को उच्‍चतम न्‍यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले, वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

और भी

केन्‍द्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों को साठ दिन का विशेष अवकाश मिलेगा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्‍द्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों को साठ दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। यह अवकाश शिशु के जन्‍म के तुरंत बाद या प्रसव के दौरान मृत्‍यु हो जाने के मामलों में दिया जाएगा। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि शिशु के जन्‍म से पूर्व ही या जन्‍म के तुरंत बाद मृत्‍यु की मानसिक पीडा को ध्‍यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों में माता के जीवन पर दूरगामी प्रभाव पडता है।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि शिशु के जन्‍म होने के तुरंत बाद या  28 दिन के भीतर मृत्‍यु  हो जाती है तो माता विशेष मातृत्‍व अवकाश का पात्र होगी। यदि 28 सप्‍ताह या उसके बाद शिशु की गर्भ में मृत्‍यु हो जाती है तो भी माता को यह विशेष अवकाश मिलेगा। मंत्रालय के आदेश में यह भी कहा गया है कि विशेष मातृत्‍व अवकाश केन्‍द्र सरकार की उन्‍हीं महिला कर्मचारियों को मिलेगा जिनके दो से कम जीवित बच्‍चे हैं और प्रसव किसी अधिकृत अस्‍पताल में हुआ हो।

 

 

और भी

बैंक मैनेजर के 4 बच्चों ने एक साथ क्रैक की UPSC परीक्षा, बनें IAS और IPS ऑफिसर

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता जनाब, हौसलों से उड़ान होती है। ऐसे ही हौसलों की मिसाल पेश की है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले मिश्रा परिवार के बच्चों ने, जहां एक या दो नहीं बल्कि चारों भाई-बहनों ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेस की परीक्ष पास कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। जहां पूरे खानदान में कभी कभार कोई बच्चा यूपीएससी क्लियर करता है, वहां अनिल मिश्रा के चारों बच्चे (योगेश, माधवी, लोकेश, क्षमा) यूपीएससी क्रैक कर आईएएस और आईपीएस अधिकारी बन गए।

पिता के देखे सपने को बच्चों ने किया साकार :
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिलें के रहने वाले अनिल मिश्रा अपनी पत्नी के साथ दो कमरों के मकान में रहते थे। अनिल मिश्रा के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका नाम योगेश, लोकेश, माधवी और क्षमा है। मिश्रा प्रतापगढ़ के एक ग्रामीण बैंक में मैनेजर के तौर पर काम किया करते थे। उनका सपना था कि वे अपने बच्चों को सफलता के शिखर पर पहुंचते हुए देखें। यही कारण है कि उन्होंने कभी अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कोताही नहीं बरती। हालांकि, उनके चारों बच्चें पढ़ने में भी काफी होशियार थे। 

परिवार में बना पहला आईएएस :
अनिल मिश्रा की सबसे बड़ी औलाद और भाई-बहनों में सबसे बड़े भाई योगेश मिश्रा ने सबसे पहले यूपीएससी की तैयारी करने का फैलसा किया। योगेश ने इस परीक्षा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की और साल 2013 में एग्जामिनेशन की रिजर्व लिस्ट में चुने गए। परीक्षा पास करने के बाद उन्हें आईएएस अधिकारी का पद सौंपा गया। बड़ें भाई योगेश के सिविस सर्विसेस में सेलेक्शन के बाद बहन माधवी ने यूपीएससी देने का मन बनाया और अगले ही साल 2014  में 62वीं रैंक प्राप्त कर इस सिलसिले को आगे बढ़ाया। 

छोटे भाई और बहनों ने जारी रखा अधिकारी बनने का सिलसिला : 
माधवी के साथ छोटे भाई लोकेश ने भी यूपीएससी की सिविल सर्विसेस में अपना हाथ आजमाया और साल 2014 में ही एग्जामिनेशन की रिजर्व लिस्ट में अपनी जगह बनाई। हालांकि, उन्होंने दोबारा परीक्षा देने का निर्णय लिया और पहले के मुकाबले परीक्षा के लिए और अधिक मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अगले साल 2015 में ही यूपीएससी परीक्षा में 44वीं रैंक हासिल की और अपने परिवार की यूपीएससी क्रैक करने के नियम को आगे बढ़ाया। 

अंत में छोटी बहन भी बन गई IPS :
अब अंत में बारी आई सबसे छोटी बहन क्षमा मिश्रा की, जो अपने बड़े भाई-बहनों के नक्शे कदम पर ही चली और यूपीएससी की परीक्षा दी। बता दें कि क्षमा मिश्रा ने साल 2015 में यूपीएससी का अटेंप्ट दिया था, जिसमें उन्होंने 172वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन उनका सिलेक्शन डिप्टी एसपी के तौर पर हुआ था। क्षमा अपनी इस रैंक से संतुष्ट नहीं थीं, जिस कारण उन्होंने यूपीएससी का एक और अटेंप्ट दिया और इस बाद उनका चयन आईपीएस ऑफिसर के लिए हो गया। इस प्रकार मिश्रा परिवार के सभी भाई-बहनों आज आईएएस और आईपीएस के पद पर रह कर देश सेवा कर रहे हैं।

 

 

और भी

जल्द मायके से लौटेगी तुम्हारी पत्नी : तांत्रिक ने किया था वादा, नहीं हुआ पूरा, फिर...

 जाजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर एक तांत्रिक की शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जनकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की और गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

और भी

पांच तारीख को चार दिन की भारत यात्रा पर आएंगी शेख हसीना

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस महीने की पांच तारीख को चार दिन की भारत यात्रा पर आएंगी। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अर‍िंदम बागची ने बताया कि बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट करेंगी।

उन्‍होंने कहा कि सुश्री हसीना प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आपसी बातचीत करेंगी। उनके अजमेर जाने की भी संभावना है। हाल के वर्षों में भारत और बाग्‍लादेश ने सर्वोच्‍च स्‍तर सहित उच्‍चस्‍तरीय विचार-विमर्श जारी रखा है। प्रवक्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंधों को और बल मिलेगा तथा आपसी विश्‍वास तथा समझबूझ बढ़ेगी।

और भी

कार ने 7 लोगों को कुचला : 6 की मौत 1 घायल...

 अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के अरावली जिले में स्थित अंबाजी की ओर जा रहे सात लोगों को कार ने कुचल दिया जिससे छह की मौत हो गई। एक घायल को अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।


अधिकांश यात्री पंचमहल जिले के काकोल के रहने वाले बताये गए हैं और अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 
 
 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कार की स्‍पीड तेज रही होगी और अनियंत्रित होने के कारण सात लोगों को कुचलती चली गई होगी। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

 

 
और भी

छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित निशान नौसेना के ध्‍वज में लहराएगा : नरेंद्र मोदी

 कोच्चि (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के आजाद होने के बाद भारतीय सेना ने ब्रिटिश औपनिवेशक झंडे और बैज का ही इस्‍तेमाल होता रहा। 26 जनवरी 1950 को ध्‍वज के पैटर्न में सिर्फ भारतीयकृत में बदला गया था। ध्‍वज में यूनियन जैक को तिरंगे से बदल दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के ध्‍वज के नए निशान का अनावरण कर दिया है। इसके बाद भारतीय नौसेना को गुलामी के निशान से आखिरकार आजादी मिल गई है।

नौसेना के नए ध्‍वज से क्रास को हटा दिया गया है। साथ ही नौसैनिक क्रेस्‍ट को फिर से झंडे में शामिल किया गया है। इस पर लिखा है- शं नो वरुण:। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज नौसेना ने आज गुलामी का एक निशान अपने सीने से उतार दिया है। पीएम मोदी ने इस दौरान INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, 'भारत ने गुलामी के एक निशान को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्‍वज मिला है। अब तक नौसेना के ध्‍वज पर गुलामी का निशान था। अब से छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित निशान नौसेना के ध्‍वज में लहराएगा। आज में नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज को नया ध्‍वज समर्पित करता हूं।'

75 साल बाद भी कई चीजों में गुलामी के दिनों की छाप
पीएम मोदी ने हाल ही में 15 अगस्‍त को लाल किले की प्रचीर से कहा था कि औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त भारत का सपना वह देख रहे हैं। वहीं, सपना हकीकत में बदलता होता नजर आ रहा है। पीएम मोदी मोदी नए Ensign (निशान) का अनावरण कोच्चि में किया गया। भारत को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी कई चीजों में गुलामी के दिनों की छाप नजर आ जाती है। मोदी सरकार की कोशिश इसी छाप को मिटाने की है।

 


ये किया गया ध्‍वज में बदलाव
देश के आजाद होने के बाद भारतीय सेना ने ब्रिटिश औपनिवेशक झंडे और बैज का ही इस्‍तेमाल होता रहा। 26 जनवरी 1950 को ध्‍वज के पैटर्न में सिर्फ भारतीयकृत में बदला गया था। ध्‍वज में यूनियन जैक को तिरंगे से बदल दिया गया था। जार्ज क्रास को हूबहू छोड़ दिया गया था। अब इसी को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री जिस नए नौसेना ध्वज का अनावरण किया है उसमें झंडे के ऊपरी बाएं कोने में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ लगे सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है। इसके स्‍थान पर दाएं ओर मध्‍य में नौसैनिक क्रेस्‍ट को स्थान दिया गया है।

औपनिवेशिक अतीत को दर्शाता था पुराना चिन्‍ह
नौसेना के पुराने ध्वज में जार्ज क्रास का निशान औपनिवेशिक अतीत को दर्शाता था, जो भारतीय नौसेना के पूर्व-स्वतंत्रता ध्वज की अवधारणा से प्रेरित था। पुराने ध्वज के ऊपरी बाएं कोने पर यूनाइटेड किंगडम के यूनियन जैक के साथ सफेद आधार पर लाल जार्ज क्रास था, जिसे अब बदला गया है। बता दें कि देश के आजाद होने के बाद भारतीय सेना ने ब्रिटिश औपनिवेशक झंडे और बैज का ही इस्‍तेमाल होता रहा। 26 जनवरी 1950 को ध्‍वज के पैटर्न में सिर्फ भारतीयकृत में बदला गया था।

और भी

सुरक्षा मामलों से संबंद्ध कैबिनेट समिति ने तेजस मार्क-2 परियोजना को मंजूरी दी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुरक्षा मामलों से संबंद्ध कैबिनेट समिति ने तेजस मार्क-2 परियोजना को मंजूरी दे दी है। सी.सी.एस. ने प्रोटोटाइप्स के साथ तेजस मार्क-2 फाइटर जेट के डिजाइन और विकास, उड़ान परीक्षण और प्रमाणन के लिए साढे छह हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह धनराशि हिन्‍दुस्‍तान एरोनोटिक्‍स लिमिटेड को पहले दी गई दो हजार पांच सौ करोड़ रुपये की राशि से अलग है। 

हलके लड़ाकू विमान तेजस के अत्‍याधुनिक संस्‍करण में कई विशेषताएं शामिल की गई हैं जो इसकी युद्धक और मारक क्षमताओं में वृद्धि करती हैं। तेजस के दूसरे संस्‍करण में शक्तिशाली जी.ई-एफ 414 इंजन लगाया गया है जो इसकी फ्लाइट रेंज का विस्‍तार करेगा और उसे मौजूदा विमान की तुलना में अधिक पेलोड और हथियार ले जाने में सक्षम बनाएगा। तेजस मार्क-2 की पेलोड क्षमता मौजूदा विमान की तीन टन क्षमता की तुलना में चार टन होगी।

वायु सेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा कि तेजस मार्क-2 के आने से क्षमता संबंधी एक महत्‍वपूर्ण कमी दूर होगी। उन्‍होंने कहा कि इस विमान के भारतीय वायु में समय पर शामिल किए जाने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करने की आवश्‍यकता है। वायु सेना अध्‍यक्ष ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान के देश में डिजाइन और विकास को बढा़वा मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि इससे विमान वि-निर्माण के क्षेत्र में आत्‍म-निर्भर भारत के तहत किए जा रहे प्रयासों को भी बल मिलेगा।

और भी

विक्रांत विशाल है, विराट, विहंगम, विशिष्ट है : प्रधानमंत्री मोदी

 कोच्चि (छत्तीसगढ़ दर्पण)।देश को आज पहला स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस विक्रांत मिल गया है। पीएम मोदी ने आइएनएस विक्रांत को नौसेना को सौंप दिया है। नौसेना के बेडे़ में शामिल होकर विक्रांत समंदर में भारत की सुरक्षा घेरे को और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इसमें इतने केबल का इस्तेमाल किया है वो अगर कोच्चि से शुरू हो तो काशी तक पहुंच सकते हैं। ये जटिलता हमारी इंजीनियरर्स की जीवटता का उदाहरण है। अभी तक इस तरह के एयरक्राफ्ट कैरियर सिर्फ विकसित देश ही बनाते हैं, आज भारत ने इस लीग में शामिल होकर विकसित राष्ट्र की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय नौसेना, वैज्ञानिकों, श्रमिक भाई-बहनों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इस सपने को साकार किया है। देश को ये उपलब्धि ऐसे समय पर मिली है, जब ओणम का पवित्र पर्व भी चल रहा है। मैं सभी देशवासियों के इस अवसर पर ओणम की शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा : साथियों विक्रांत के हर एक भाग की एक खूबी और ताकत और विकास यात्रा है। ये स्वदेशी सामर्थ्य, स्वदेशी संसाधन और स्वदेशी कौशल का प्रतीक है। इसके एयरबैस में जो स्टील लगी है, वो स्वदेशी है। उसे डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। ये युद्धपोत से ज्यादा एक तैरता हुआ एयरफील्ड है, तैरता हुआ शहर है। इसमें इतनी बिजली पैदा हो सकती है, उससे पांच हजार घरों को रोशन किया जा सकता है।

भारत जब ठान लेता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है। आज भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो गया है जो स्वदेशी तकनीकों से विशाल एयरक्राफ्ट का निर्माण करता है।

 
 



आज विक्रांत ने देश को एक नए विश्वास से भर दिया है। देश में एक नया भरोसा पैदा कर दिया है। आज विक्रांत को देखकर समुंदर की ये लहरें आह्वान कर रही है।

विक्रांत विशाल है, विराट, विहंगम, विशिष्ट है। ये विशेष भी है। विक्रांत एक युद्धपोत नहीं है। ये 21 वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रितबद्धता का प्रणाम है।

केरल के समुद्री तट पर हर भारतवासी एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है : पीएम मोदी

 
 



पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के नए झंडे का अनावरण किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद हैं।

निर्माण में लगे 13 साल
आईएनएस विक्रांत को बनने में 13 साल लगे हैं। साल 2099 में इसका काम शुरू हुआ था। 2011 में इसका ढांचा बनकर तैयार हो गया था। इसके दो साल बाद इसे लांच किया गया। बीते साल अगस्त में इसे पहली बार समंदर में उतारा गया। अगले साल तक ये पूरी तरह आपरेशनल हो जाएगा।

INS विक्रांत की विशेषताएं

    विक्रांत से भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। विक्रांत से नौसेना की आक्रामक एवं रक्षात्मक क्षमताएं और मजबूत होंगी।
    विक्रांत की लंबी दूरी की सामरिक वायु शक्ति हिन्द महासागर क्षेत्र में 'फर्स्ट रिस्पांडर' के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगी।
    भारत का नाम भी उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो विमान वाहक पोतों को डिजाइन करने और इनके निर्माण की विशिष्ट क्षमता रखते हैं।
    विक्रांत की अधिकतम स्पीड 28 समुद्री मील यानी 52 किमी प्रति घंटा होगी।
    युद्धपोत को वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है।
    आईएसी विक्रांत 262 मीटर लंबा युद्ध पोत है।
    इसमें लगे विद्युत केबल की लंबाई 2500 किमी है।

और भी

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का टीका कुछ महीनों में किफायती दाम पर उपलब्ध होगा: पूनावाला

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेश विकसित ‘क्वाड्रीवैलेंट’ ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (एचपीवी) टीका जल्द ही 200 से 400 रुपये के किफायती दाम पर लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह टीकों की वैज्ञानिक प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए। सिंह ने कहा कि टीका किफायती होगा और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यह आमजन को उपलब्ध हो। वैज्ञानिक प्रक्रिया पूरी होने का अर्थ है कि टीके से संबंधित अनुसंधान एवं विकास कार्य पूरा हो चुका है और अब अगला चरण उसे आमजन के लिए उपलब्ध कराना है। सिंह ने समारोह में कहा कि कोविड ने स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाई है जिसके कारण गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी बीमारियों के टीके विकसित किए जा रहे हैं।

 
 
 

उन्होंने कहा, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने हमें निवारक स्वास्थ्यसेवा के बारे में सोचने पर मजबूर किया और अब हम इसे वहन कर सकते हैं। जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने इस मामले में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, वैज्ञानिक प्रयासों को कभी-कभी वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार होते हैं। यह समारोह वैज्ञानिक प्रक्रिया के पूरा होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया।

 
 
 

पूनावाला ने संवाददाताओं से कहा, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का टीका किफायती होगा और यह 200 से 400 रुपये में उपलब्ध होगा। बहरहाल, अंतिम कीमत अभी तय नहीं की गई है। पूनावाला ने कहा कि गर्भाशय ग्रीवा का टीका अन्य टीकों की तुलना में बहुत किफायती होगी। उन्होंने कहा कि टीका संभवत: इस साल के अंत में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले सरकार के माध्यम से टीका उपलब्ध कराया जाएगा और अगले साल से कुछ निजी भागीदार भी इसमें शामिल होंगे। पूनावाला ने कहा कि उनकी योजना 20 करोड़ खुराक तैयार करने की है और पहले भारत में टीका उपलब्ध कराया जाएगा और उसके बाद ही इसे अन्य देशों की जरूरतें पूरी करने के लिए उसे निर्यात किया जाएगा।

और भी

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हिमालय से सटे राज्यों के अलावा समीपवर्ती राज्यों में अगले चार दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम केन्द्र नई दिल्ली के मुताबिक सितंबर के दूसरे सप्ताह से ही सामान्य से कहीं अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिमी दक्षिणी हिस्सा, मध्यप्रदेश, उत्तरी व पूर्वी हिस्सा और राजस्थान पूर्वी व के हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश से अतिभारी बारिश हो सकती है।

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में चल रही है और अमृतसर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम से होते हुए नागालैंड की ओर जा रही है। केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, शेष मध्य प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।

और भी

स्पाइस जेट के ऑटो पायलट में गड़बड़ी, वापस लौटा विमान...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली से नासिक के लिए गुरुवार सुबह को उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को ऑटो पायलट में गड़बड़ी के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से यह जानकारी दी गई है। डीजीसीए की ओर से कहा गया है कि स्पाइसजेट की बोईंग 737 विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है।


डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान VT-SLP जो फ्लाइट एसजी-8363 के रूप में दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भर चुका था उसे ऑटो पायलट में गड़बड़ी आने के कारण वापस लौटना पड़ा।

बता दें कि बीते कुछ महीनों में ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये के मूल्यह्रास के बीच वित्तीय उथल-पुथल  के बीच  स्पाइसजेट के कई विमानों में गड़बड़ी की खबरें आईं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

 

 

और भी

NIA ने दाऊद पर घोषित किया 25 लाख का इनाम...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख का इनाम रखा है। दाऊद इब्राहिम पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर आतंकवादी हमले करने की भी प्लानिंग करता है।एनआईए ने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके 'डी' कंपनी गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए नकद इनाम राशि देने की घोषणा की है। अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के लिए एनआईए ने 25 लाख के इनाम की घोषणा की है।

एनआईए ने बुधवार को कहा कि दाऊद इब्राहिम ने अपने सहयोगियों के लिए 'डी' कंपनी, इब्राहिम के गिरोह से संबंधित जांच में, हथियारों, विस्फोटकों, ड्रग्स और नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) की तस्करी के लिए भारत में एक इकाई बनाए हैं। और पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर आतंकवादी हमले करने की भी प्लानिंग करता है।

दाऊद के अलावा इनके ऊपर भी इनाम घोषित
सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम उर्फ हाजी अनीस के लिए भी इनाम की घोषणा की है, करीबी सहयोगी जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना, शकील शेख उर्फ छोटा शकील, और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर मेमन के लिए भी इनाम की घोषणा की है। अधिकारी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम के लिए इनाम की राशि 25 लाख रुपये है, जबकि एजेंसी ने छोटा शकील के लिए 20 लाख रुपये और अनीस, चिकना और मेमन के लिए 15-15 लाख रुपये की घोषणा की है।

दाऊद पर मुंबई सीरियल ब्लास्ट सहित कई आरोप
बता दें कि एजेंसी का ऐसा दावा है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची में है। 1993 के मुंबई सीरियल विस्फोटों सहित भारत में कई आतंकी गतिविधियों के लिए वांछित दाऊद इब्राहिम पर पहले से ही $25 मिलियन का इनाम है। 2003 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस इनाम की घोषणा की थी।

इब्राहिम लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाहुद्दीन और उसके करीबी अब्दुल रऊफ असगर के साथ भारत के सबसे वांछित लोगों में शामिल है।

और भी

कांग्रेस अध्यक्ष के निष्पक्ष चुनाव के लिये प्रतिनिधियों की सूची वेबसाइट पर डाली जाए: तिवारी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी प्रतिनिधियों (डेलीगेट) की सूची सार्वजनिक नहीं किये जाने को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिये जरूरी है कि यह सूची पार्टी की वेबसाइट पर डाली जाए। तिवारी ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री के इस बयान पर आपत्ति जताई कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने वाले निर्वाचन मंडल यानी प्रतिनिधियों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी और जो चुनाव लड़ेंगे, उन्हें यह मुहैया करा दी जाएगी।

लोकसभा सदस्य तिवारी ने कहा कि ऐसा तो क्लब के चुनाव में भी नहीं होता। उन्होंने ट्वीट किया, मधुसूदन मिस्त्री जी से पूरे सम्मान से पूछना चाहता हूं कि निर्वाचन सूची के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हुए बिना निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कैसे हो सकता है? निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव का आधार यही है कि प्रतिनिधियों के नाम और पते कांग्रेस पार्टी की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से प्रकाशित होने चाहिए।

 
 
 

कांग्रेस के जी 23 समूह में शामिल रहे तिवारी ने कहा, यह 28 प्रदेश कांग्रेस कमेटी और आठ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का चुनाव नहीं है। कोई क्यों पीसीसी के कार्यालय जाकर पता करे कि प्रतिनिधि कौन हैं? सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसा क्लब के चुनाव में भी नहीं होता। उन्होंने कहा, मैं आपसे (मिस्त्री से) आग्रह करता हूं कि निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये सूची प्रकाशित की जाए।

 
 
 

तिवारी ने कहा कि अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है और यह नहीं जानता कि प्रतिनिधि कौन हैं तो वह नामांकन कैसे करेगा क्योंकि उसे 10 कांग्रेस प्रतिनिधियों की बतौर प्रस्तावक जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि 10 प्रस्तावक नहीं होंगे तो नामांकन खारिज हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।

और भी