हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

राज्य सरकार से नाराज चल रहे हैं राज्यपाल, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला...

 रांची (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे हैं। इसके चलते वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दरअसल राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने विश्वविद्यालयों में नियुक्ति से संबंधित नियमावलियों (स्टैच्यूट) के गठन में हो रही देरी पर एक बार फिर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में नियमावलियों के गठन की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि नियमावलियों के गठन में देरी होने से विश्वविद्यालयों में नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

राज्यपाल ने बैठक में कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कार्यप्रणाली में गति लाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता शिक्षा जगत एवं राज्य के विकास में बाधक है। वर्ष 2010 एवं 2018 के स्टैच्यूट निर्माण की समीक्षा करते हुए नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि अबतक इसके निर्माण नहीं होने से विश्वविद्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया काफी लंबे समय से लंबित है।

राज्यपाल ने बैठक में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिए जा रहे आरक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगों को चार प्रतिशत का आरक्षण सुनिश्चित किया जाय। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने बताया कि पूर्व के प्रविधान के अनुसार पर एक ही श्रेणी के दिव्यांग को लाभ मिलने की संभावना बनी रहती थी, जिसे दूर करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग के उल्लेखित श्रेणी में किसी एक श्रेणी का अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर दिव्यांग के अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने पर चर्चा हुई, ताकि पद रिक्त न रहे।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग को दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने के बारे में सोचें जिससे कि उनकी बैकलॉग पदों पर नियुक्ति हो सके। बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष डा. मेरी नीलिमा केरकेट्टा, राज्यपाल के प्रधान सचिव डा. नितिन कुलकर्णी, उच्च शिक्षा निदेशक सूरज कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब नहीं करें घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति

राज्यपाल ने घंटी आधारित शिक्षकों के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता हो ताकि शिक्षकों को अधिक से अधिक शिक्षण का अवसर प्राप्त हो। इस अवसर पर घंटी आधारित शिक्षकों के प्रति घंटी मानदेय में वृद्धि के संदर्भ में चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति भविष्य में न की जाय। राज्यपाल ने बैठक में झारखंड प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की। कहा कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में ज्ञान-विज्ञान का ऐसा बेहतर माहौल बने जिससे अधिक-से-अधिक विद्यार्थी यहां उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति रुचि रखें।
 

 

और भी

शालीमार एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप...

 नासिक (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट में आग लग गई। इससे आगे वाले डिब्बे में सवार में यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना शनिवार सुबह 8.45 बजे की है। हालांकि, आनन-फानन में पहुंचे बचाव दल ने कंपार्टमेंट को ट्रेन से अलग कर दिया।


सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

 

 

और भी

अफसर रह गए दंग, जब सामने खड़ा हुआ मुर्दा... जानें क्या है मामला...

 झारखण्ड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखण्ड के बोकारो  जिले में अधिकारी उस समय दंग  रह गए जब एक मृत व्यक्ति ने साक्षात उनके सामने आकर अपने जीवित होने का प्रमाण दिया। सरकारी दस्तावेजों में बुजुर्ग को मृत घोसित कर दिया गया है।  यह मामला  जिले के गोमिया प्रखंड के होसिर मध्य विद्यालय मैदान का है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में 64 वर्षीय बुजुर्ग घमु प्रजापति ने कहा कि साहब मैं तो जिंदा हूं। सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर मेरी पेंशन रोक दी गई है। कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुका हूं, लेकिन कोई नहीं सुनता है। बुजुर्ग ने अधिकारियों के सामने प्रमाण के तौर पर दस्तावेज भी दिखाया, जिसे देखते ही अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि नए सिरे से पेंशन के लिए आवेदन दें तो शीघ्र ही राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

इस मामले में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा  कि ये सिर्फ एक ही मामला नहीं है। इस तरह के लगभग हजार मामले गोमिया विधानसभा क्षेत्र में है, जहां जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर वृद्धा और विधवा पेंशन बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वे लोग इस संबंध में सरकार और  जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित गति से इसका संशोधन करें, जिससे पुनः ऐसे लाचार व्यक्तियों का पेंशन चालू हो सके।

 
और भी

दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओ की मौत, 11 घायल...

 बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक के बीदर में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हैं। घटना चिटगुप्पा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं। वे काम ख़त्म कर ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थीं।

इसी दौरान एक ट्रक ने बेमलाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार सभी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) शामिल हैं। घायलों में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर समेत 11 लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है। 

और भी

एनआईए ने पीएफआई नेताओं के यहां मारा छापा, 3 गिरफ्तार...

 बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक के कई शहरों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई नेताओं के यहां छापेमारी की। एनआइए की यह छापेमारी भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेट्टारे की हत्या के सिलसिले में की गई। एनआइए ने कर्नाटक के मैसूर, हुबली और दक्षिण कन्नड़ जिलों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नेताओं के यहां तलाशी अभियान चलाया।


सूत्रों ने पुष्टि की कि इस मामले में एनआइए ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मैसूर के मंडी मोहल्ला एक्सटेंशन स्थित पीएफआई के जिला महासचिव मोहम्मद सुलेमान के आवास पर भी छापेमारी की गई। सुलिया से शफी बेल्लारे, इकबाल बेल्लारे और इब्राहिम शाह को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को एनआइए ने गिरफ्तार किया है। इकबाल बेल्लारे बेल्लारे गांव के ग्राम पंचायत सदस्य हैं, जबकि शफी बेल्लारे सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव हैं।

एनआइए अधिकारियों ने कहा कि सुलिया, उप्पिनंगडी, मैसूर और हुबली में छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार एनआइए की टीम ने हाल ही में लापता हुए चार आरोपियों के सुराग के लिए लाखों रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी।

 

 

और भी

छापे के बाद ईडी ने सिसोदिया के पीए को हिरासत में लिया...

 नई दिल्ली(छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पीए के घर छापा मारा। ईडी ने बताया कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए को हिरासत में लेकर बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए  दावा किया कि उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया ने ट्विटर पर बताया कि आज मेरे पीए के घर ईडी ने छापेमारी की, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। फिर भी मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया।


मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, 'इन्होंने झूठी एफआईआर कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे पीए के घर पर ईडी की रेड कराई वहां भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ्तार कर के ले गये हैं। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर।

इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गाँव में जाँच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ़ कहीं कुछ नहीं मिला

 

 

और भी

बिलासपुर जोन रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में मोनिल जैन ने रखी जरूरी मांगे

सतपुड़ा एक्सप्रेस के पुनः परिचालन सहित कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

 बालाघाट (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन रेलवे की एक अति आवश्यक बैठक में शामिल हुए। जहां उनके द्वारा रखे गए प्रमुख मांगें, प्रस्तावों पर बैठक में सहमति बनी। जिसमे बालाघाट जिले में रेलवे की समस्याएं, सुविधाएं और विकास पर प्रमुख बल दिया जाने का उठाया मुद्दा। पुर्वत सतपुडा एक्सप्रेस का परिचालन, लामटा में रीवा-इतवारी एवं जबलपुर-चांदाफ़ोर्ट का स्टॉपेज। जबलपुर से गोंदिया ट्रेनों में बढ़ोतरी। बरौनी एक्सप्रेस को परिवर्तित कर  बालाघाट  से जबलपुर पर चलने। झारसुगड़ा, जन शताब्दी एक्सप्रेस को नैनपुर तक बढ़ाने। टाटानगर पैसेंजर का इतवारी, बालाघाट से गोंदिया तक विस्तारित मार्ग से , इतवारी से तिरोड़ी पैसेंजर ट्रैन को गोंदिया तक और तिरोड़ी कटंगी से गढ़ा जबलपुर तक कुछ ट्रैनों का विस्तार। मोनिल जैन के प्रस्तावित प्रस्तावों को स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड को भेजे जाने का सर्व सम्मत निर्णय लिया गया। जिसके लिए जैन काफी दिनों से प्रयासरत थे। जिसे अब लिए गए फैसलों के आधार पर सफलता मिलती दिखाई पड़ रही है, जो जिले वासियों के लिए सुखद खबर है। जिसके लिए आम जनमानस ने मोनिल जैन के प्रति हार्दिक आभार जताया है। इस बैठक में महाप्रबंधक आलोक कुमार सचिव, हिमांशु जैन उप महाप्रबंधक, बालाघाट सांसद प्रतिनिधि अजय सुखदेव सहित सभी क्षेत्रीय समिति सदस्य गण, रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे ।


रिसाइक्लिंग प्लांट की  स्थापना
सीएसआर की राशि का उपयोग वाटर रिसाइक्लिंग प्लान्ट, शौचलय निर्माण नवीन ब्राडगेज के स्टेशनों में प्राथमिकता के आधार पर करने। जिसमे बालाघाट में पर्यवरण संरक्षण हेतु वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट सिस्टम की  स्थापना की जाए। यह बात रखते भी मोनिल जैन आगे कहा, ब्राडगेज परियोजना गोंदिया- जबलपुर, नैनपुर-मंडला, नैनपुर-सिवनी से छिन्दवाड़ा और बालाघाट- तिरोड़ी -तुमसर रुट के इन  सभी स्टेशनों में 2 एवं 3 नंबर  स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर शौचालय, वाटर फ़िल्टर एवं महिला/ पुरुष फर्स्ट क्लास वातानुकूलित प्रतीक्षालय भी बनाया जाए। जिसमे बालाघाट, कटंगी, तिरोड़ी, तुमसर व डोंगरगढ़ और लामता आदि स्टेशनों भी शामिल किया जाए ।

कॉर्ड लाइन का निर्माण: मोनिल जैन
अपने प्रस्ताव में मोनिल जैन कहा ब्राडगेज परियोजना नागपुर मंडल जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-चंदरपुर लाइन में खनिज, व्यापार, किसानो के माल लदान में  सर्वधिक आय वाला क्षेत्र  है।  मालगडियो व यात्री गाड़ियों के उत्तर से दक्षिण के 250 किमी शार्टकट रुट में दोहरीकरण व कॉर्ड लाइन (बायपास) की जनता व व्यापारी समितियों की मांग भी है। मालगड़ियो के लिए कुशल संचालन व किसानों ,व्यापारीयो, छात्रों, नौकरी पेशा व आम जनता को  यात्री गाड़ियों चलाने हेतु निम्न जगह पर आवश्यकता अनुसार कॉर्ड लाइन का निर्माण। मालगडियो के परिचालन स्टेशनो के बायपास कॉर्ड लाइन बनाकर निकाला जाए। ताकि चंदरपुर, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर और छिन्दवाड़ा स्टेशन में मलागड़ियो का ठहराव से वयस्था से बचा जा सके। साथ ही प्रताबाग से गुदमा, गोंदिया, वारासिवनी, समनापुर, बालाघाट में कॉर्ड लाइन का निर्माण जरूरी है।

अतिरिक्त टिकट काउंटर: मोनिल जैन
बालाघाट, गोंदिया स्टेशन में अतिरिक्त आरक्षित टिकट काउंटर की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही आरक्षण का समय मे भी पूर्व की तरह 10 बजे रात तक विस्तारण की आवश्यकता है। बालाघाट, नैनपुर, कटंगी, तुमसर रोड स्टेशनों को आदर्श स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किया जाए। रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन ने कहा बालाघाट, तुमसर रोड सेक्शन के सभी पैसेंजर हाल्ट स्टेशन में यात्रियों के बैठने के लिए अच्छी चेयर एंव पी एच स्टेशन में अच्छी लाइटिंग, जंक्शन में कोच डिस्प्ले की व्यवस्था की जाए। सभी स्टेशन को फेंसिंग करके सुरक्षित किया जाए। जिससे असामाजिक तत्व गाडियां लेकर अंदर न आ पाये। चरेगांव, बालाघाट स्टेशन में विगत दिनों ऐसी रेल पटरी लूट की घटना हो चुकी है । इसीलिए बालाघाट को आरपीएफ चौकी को थाना  के रूप में विकसित किया जाए। ब्राडगेज परियोजना गोंदिया-जबलपुर, गोंदिया-तिरोड़ी और नैनपुर-छिन्दवाड़ा मार्ग के मध्य में पिट एवं स्टेबलिंग लाइन की बहुत आवश्यकता है। भविष्य में गाड़ियों के आवागमन में वाशिंग एवं मेंटेनेंस पॉइंट के साथ ट्रैन यार्ड की अत्यंत आवश्यकता पड़ेगी। गोंदिया से जबलपुर के बीच मे नैनपुर या गर्रा के पास में इसका निर्माण किया जा सकता है।

हेरिटेज स्पेशल ट्रेन चलाए : मोनिल जैन
गोंदिया-तिरोड़ी  तिरोड़ी -इतवारी उप डाउन पसेंजर ट्रैनो को आपस मर्ज कर गोंदिया से इतवारी वाया बालाघाट बना कर चलाया जाए।  तुमसर- तिरोड़ी व तिरोड़ी-गोंदिया को मर्ज कर तुमसर गोंदिया वाया बालाघट बनाकर चलाया जाए। जिससे सीधी ट्रैन भी मिलेगी और अतरिक्त रेक भी नही लगेगा। वही इसी ट्रैन को पैसेंजर की कमी को देखते हुए तुमसर तिरोड़ी को गढ़ा की और चलाया जा सकता है। यह महत्व सुझाव देते हुए मोनिल जैन ने नवीन ब्राडगेज परियोजना नागपुर मंडल का विधिवत लोकार्पण कर राष्ट्र का समर्पित किया जाए। छोटी लाइन के समय चल रही सभी ट्रेनों को रीस्टोर किया जाए। वही 1001 व 1002 सतपुड़ा एक्सप्रेस को पुनः चलाकर महाकाल कॉरिडोर नगरी उज्जैन-बिलासपुर वाया जबलपुर बालाघाट गोंदिया से बनाकर हेरिटेज स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाई जाए। सर्वविदित हो कि, उज्जैन महाकाल को इस रूट से बिलासपुर से जोड़ने की बात प्रधमंन्त्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखी थी। जिसका उन्होंने अपनी हामी दी थी। पेंच और कान्हा किसली नेशनल पार्क, मॉयल भरवेली, मलाजखण्ड, भिलाई स्टील प्लांट जैसे प्रसिद्ध पर्यटन एवं उधोग स्थान भी इस ट्रेन के रूट में ही आयंगे। ओल्ड ट्रैन क्रमांक 08874/ 08875 गोंदिया से दल्ली राजहरा ट्रैन बालाघाट तक किया जाए। ताकि डोंगरगढ़, राजनादगांव और दुर्ग के यात्रियों जिसमे अधिकांश बालाघाट में निवास करते है को तीर्थयात्री व मॉयल कर्मचारियों को  घर आने जाने में सुविधा हो सके।। ओल्ड ट्रैन क्रमांक 68714/ 68715 बालाघाट से इतवारी को पुनः चालू किया जाए।

लामता और बरगी में हो ठहराव
यात्रियों की समस्या को देखते हुए मोनिल जैन ने अपने प्रस्ताव में कहा रीवा- इतवारी एक्सप्रेस 11753/ 11754 ट्रेन का ठहराव लामता, बरगी एवं तुमसर स्टेशन में किया जाए। वही पूरी अजमेर एक्सप्रेस 20823/ 20824 का ठहराव तुमसर एवं आमगांव किया जाए। गाड़ी संख्या 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगड़ा एवं जनशताब्दी एक्सप्रेस 12069/ 12070 को रुट विस्तार कर बालाघाट -तिरोड़ी- तुमसर तक या बालाघाट-नैनपुर-गढा तक बढ़ाया जाए।  इसी प्रकार ट्रैन 15231/ 15232 गोदिया-बरौनी व  ट्रैन का रुट परिवर्तन कर बालाघाट- जबलपुर -कटनी होते हुए रुट से चलाया जाए। ज्ञात हो इंटरलॉकिंग के समय ट्रैन  इस रूट से सफलतापूर्वक चल रही थी। जिसकी बहुत मांग हो रही है और वर्तमान रुट में यही समय पर सारनाथ एक्सप्रेस भी चल रही है। जिसके कारण गोंदिया बरौनी में पैसेंजर की संख्या बहुत ही कम  है।

आउटर पर  लेटलतीफी बंद हो
आगे जैन ने बालाघाट में एक नया एफओबी स्टेशन की एंट्री के  नजदीक दाएं तरफ,  तुमसर में अतरिक्त एफओबी का निर्माण करावाए जाने की बात कही। जहाँ स्वीकृत है समनापुर, लामता, तिरोड़ी में  वहां शीघ् काम चालू करा कर पूरा किया जाए। गोंदिया, बालाघाट, भंडारा, लामता  आदि स्टेशनों में रेलवे की भूमि में अतिक्रमण हो गया है। अतः ऐसा स्थान चिन्हित कर ततकाल जिला प्रशासन एवं रेल के द्वारा सयुंक्त करवाही कर हटाया जाए। वही गोंदिया में अतिक्रमन हटा कर अतरिक्त प्लेटफार्म निर्माण कराया जाए। पलटफॉर्म न. 5 एवं 6 बाकी लंबाई बड़ाई जाए। ताकि जबलपुर से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 6 लाइन नंबर 8 पे लिया जाए। आउटर पर ट्रेनो को मैन लाइन क्रास करने की लेटलतीफी की समस्या बंद हो। वही गोंदिया में रामनगर गेट का अतिक्रमण हटा कर शीघ्र आर ओ आर ब्रिज का निर्माण किया जाए ताकि जबलपुर से आने वाली गाड़ियों को विस्तार गोंदिया से आगे किया जा सके ।

ट्रेनों का हो रूट विस्तार व परिवर्तन
मोनिल जैन ने प्रस्तावों में तर्क दिया कि नैरोगेज लाइन गोंदिया-जबलपुर  जो अब ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो गया है जिससे उत्तर दक्षिण की दूरी बहुत कम हुई है । इसलिए इस रूट से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड भेजा जाए। जिसमे देश की राजधानी दिल्ली से हैदराबाद, दिल्ली से बंगलोर, वही मध्यप्रदेश की उद्योगिग शहर इंदौर, राजधानी भोपाल,  जबलपुर से नैनपुर बालाघाट होते हुए तिरोड़ी -इतवारी, गोंदिया, दुर्ग- बिलासपुर तक चलाया जाये। ताकि इस छोटे रुट का यात्रियों को भी लाभ मिले एवं सीधी कनेक्टिव ट्रैन चले। जिसमे 22181/ 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस, 12189 /12190 महाकोशल एक्सप्रेस, 14611/ 14612 कटरा गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 12159/ 12160 जबलपुर नागपुर जनशताब्दी, 11039/ 11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 12106/ 12107, विदर्भ एक्सप्रेस, 19343/ 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस, 14623/ 14624 पातालकोट एक्सप्रेस, आदि ट्रेनो का रूट विस्तार व परिवर्तन  कर इस नवीन रेल मार्ग से चलाया जाए। इसी प्रकार इंदौर-भोपाल -जबलपुर -बालाघाट से नैनपुर-बालाघाट -कटंगी- इतवारी  और  नैनपुर- गोंदिया- दल्लीराजहरा, नैनपुर-रायपुर -बिलासपुर आदि रुट बार नवीन पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट आदि ट्रेनों को चलाया जाए।

वंदे भारत ट्रेन चलाया जाए: मोनिल जैन
मोनिल जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा अनुरूप आदिवासी क्षेत्र के जबलपुर- गोंदिया- रायपुर रुट पर एस ई सी आर की पहली वंदे भारत ट्रैन चलाए जाने की पुरजोर मांग की। ताकि राष्ट्रीय नेशनल पार्क, सतपुड़ा की वादियों से होते हुए यह ट्रेन विदर्भ में रेल सेवा की पहचान दे सके। बिलासपुर जोन के नागपुर मंडल को प्राथमिकता देने व रेल सुविधाओ में बेहतर किया जाए। इस मंडल से मात्र 2 एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है व कुछ गिनती की पैसेंजर छोटे छोटे रुट के रूप में चलाने मिल रही है। वही नागपुर मण्डल किराया की बिल्डिंग में संचालित है व आर्थिक रूप से भी सीएसआर योजना का भी लाभ मंडल को प्राथमिकता से दिया जाए। जहाँ बिलासपुर मंडल में केवटी जैसे छोटे स्टेशन पर सीधी रेल सेवा उपलब्ध है। वही गोंदिया जबलपुर भविष्य की मैन लाइन में सीधी ट्रेनो की भारी कमी है। नागपुर मंडल में रेल सुविधाओ को बेहतर करने के अत्यंत आवश्यकता है। चुंकि पूर्व में यह मैन लाइन के स्टेशन ही आते थे। परन्तु ब्रॉडगेज परिवर्तन के बाद जबलपुर गोंदिया, नैनपुर, छिन्दवाड़ा, मंडला, बालाघाट, तिरोड़ी और तुमसर रुट में ट्रेन परिचालन एवं यात्री सुविधओं युक्त रेलवे स्टेशन की मांग उठ रही है। अतः नागपुर मंडल की विशेष पैकेज के रूप में रेल सेवा का विस्तार किया जाए।

 

 

और भी

तस्करों के चंगुल से बीएसएफ ने पक्षियों को किया रेस्क्यू...

 कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के चंगुल से वन्य पक्षियों को रेस्क्यू कर संबंधित वन विभागों को सौंप दिया। दक्षिण बंगाल सीमांत (नदिया जिला) के अंतर्गत सीमा चौकी बेताई, 84वीं वाहिनी के जवानों ने दो अलग-अलग जगह से वन्य पक्षियों (कई रंगों के तोतों और लव बर्ड्स) को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की रात 128 वन्य पक्षियों को तस्करों के चंगुल से छुड़वाया, जिन्हें तस्कर लोहे के पिंजरों में भरकर बांग्लादेश से भारत ला रहे थे।


रात को जवानों ने देखा कि बांग्लादेश की तरफ से कुछ तस्कर तारबंदी के ऊपर से कुछ सामान फेंक रहे थे। उसी समय जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन तस्कर घने अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेकर भाग गए। जवानों ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो वहां पिंजरों में हरे, पीले और सफेद रंग के कुल 128 तौते रखे हुए थे।

उसी तरह से रात सीमा चौकी रांगियापोटा, 82वीं वाहिनी के जवानों ने 93 लवबर्डस (छोटे प्रकार के तोते) जब्त किए। तस्कर इन वन्य पक्षियों को भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। जब्त किए गए वन्य पक्षियों को क्रमशः वन विभाग मुर्शिदाबाद और कृष्णानगर को सौंप दिया गया है।

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे जवान सीमा पर होने वाली किसी भी प्रकार की तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की हम किसी भी सूरत में अपने इलाके से तस्करी नहीं होने देंगे।

 

 

और भी

किचन में घुसा तेंदुआ : बैठकर गुर्राता रहा, कमरे में बंद पति-पत्नी चिल्लाते रहे

 नईदिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के कोटा में एक घर पर शनिवार सुबह तेंदुआ घुस गया। वह किचन में जाकर बैठ गया। रसोई में तेंदुए को देख घर में रहने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वे अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे और तेंदुआ किचन में बैठा गुर्राता रहा।  पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज करके तेंदुए को काबू किया। उसे अभेडा बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया। लेकिन, तब तक वह चार लोगों को पंजा मारकर घायल कर चुका था।

 

स्थानीय लोगों ने बताया- सुबह 5 बजे महावीर नगर कॉलोनी के शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आसपास के इलाके में तेंदुआ देखा गया था। उसने यहां अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों पर हमला किया। लोगों का शोर सुनकर वह एक घर की छत पर चढ़ गया था। यहां से सीढ़ियों के सहारे उतरकर घर के किचन में पहुंचा। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो तेंदुआ किचन में ही था। टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया, इसके बाद डंडे में कपड़ा बांधकर उसकी आंखों के पास ले जाकर यह श्योर किया कि वह बेहोश हो गया है। इसके बाद उसे वहां से ले जाया गया।

 

जिस घर में तेंदुआ घुसा था, उसमें रहने वाली ऊषा नंदवाना ने बताया- हम करीब ढाई घंटे तक कमरे में कैद रहे। मैं घर का काम कर रही थी। पति दूसरे कमरे में थे, तभी गुर्राने की आवाज आई। देखा तो वहां तेंदुआ था। वह सीधा किचन में घुस गया। हम पति-पत्नी एक कमरे में गए और दरवाजा बंद लिया। मदद के लिए आवाज लगाई फिर पड़ोसियों और रिश्तेदारों को फोन किया। ऊषा के पति गिरजा शंकर ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे तेंदुआ घुसा था।

 

 

और भी

बड़ा हादस : भिड़ंत के बाद कार में लगी आग, 4 की मौत...

 मथुरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी के मथुरा जिले में शुक्रवार/शनिवार सात बड़ा हादस हो गया। यहां दो कार आपस में भिड़ गईं। भिड़ंत के बाद एक कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। मामला जिले के सूरीर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर शुक्रवार/शनिवार रात दो कार आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक महिला ,एक बच्चा और दो पुरुष है।

 

 

और भी

बस और कार की भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत 11 मजदूरों की मौत

 बैतूल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के बैतूल में झाल्लर थाने के पास एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है एक व्यक्ति घायल भी है जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी बैतूल के एसपी सिमला प्रसाद ने दी। बता दें कि बैतूल जिले के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी की एक खाली बस से टक्कर हो जाने से उसमें सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 

बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। 

 

 

और भी

दिल्ली की हवा में घुली जहर, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला ...

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली की हवा में जहर घुल गई है जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनवाई के लिए राजी हो गया है। प्रदूषण के मामले में 10 नवंबर को अदालत में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि पिछल कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषण के कारण जहरीली हो गई है। कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 600 के आसपास है।

वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी जोन में पहुंचते ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू कर दिया। सीएक्यूएम की बैठक में सामने आया है कि अगले दो-तीन दिन वायु की गुणवत्ता गंभीर या बहुत गंभीर श्रेणी में रह सकती है। इस दौरान हवा की गति शांत रहेगी और पराली का धुआं भी बढ़ेगा।

और भी

प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे : कृषि मंत्री

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की राष्ट्रीय संचालन समिति की पहली बैठक कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री तोमर ने एनएमएनएफ के पोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से आगे बढ़ा जाएगा।

उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को राज्य सरकारों व केंद्रीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने व मार्केट लिंक को सक्षम बनाने को कहा, ताकि किसानों को उनके उत्पादों की बिक्री में और ज्यादा आसानी हों। बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, केंद्रीय कृषि सचिव मनोज अहूजा एवं विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

लोकार्पित पोर्टल को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इसमें मिशन, कार्यान्वयन रूपरेखा, संसाधन, कार्यान्वयन प्रगति, किसान पंजीकरण, ब्लॉग आदि के बारे में सभी जानकारी शामिल हैं, जो किसानों के लिए उपयोगी होगी। साथ ही, यह वेबसाइट देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल की गई है। उन्होंने इस संबंध में अपने सुझाव भी बैठक में दिए। जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गंगा किनारे प्राकृतिक खेती के लिए काम किया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय ने सहकार भारती के साथ एमओयू करके पहले चरण में 75 सहकार गंगा गांवों को चिन्हित कर रोडमैप बनाया और किसानों को ट्रेनिंग दी गई है।

उ.प्र. के कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना प्रारंभ किया गया है। हर विकासखंड में काम करने का लक्ष्य रखा गया है और मास्टर ट्रेनिंग कराई जा चुकी है। बैठक में बताया गया कि दिसंबर-2021 से 17 राज्यों में 4.78 लाख हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र प्राकृतिक खेती के तहत लाया गया है। 7.33 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती में पहल की है। किसानों के सेनेटाइजेशन और प्रशिक्षण के लिए लगभग 23 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। चार राज्यों में गंगा नदी के किनारे 1.48 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती को लागू किया जा रहा है।

 

 

और भी

कृषि और कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत: तोमर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान परिवेश देश में बदला हुआ है और भारत के लिए दुनिया में भी बदला हुआ है। आज हमारे पास देश को हर दृष्टि से मजबूत बनाने की अनुकूलता है और इस दिशा में हम सबको मिलकर आगे बढऩे की आवश्यकता है। श्री तोमर ने यह बात प्रगति मैदान, नई दिल्ली में इंडिया केम-2022 (12वां द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी, विजन-2030- भारत निर्माण में रसायनों व पेट्रोरसायनों की भूमिका) में कही।

केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय और फिक्की द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कि देश के समस्त क्षेत्रों में समन्वय से हम सब निश्चित अवधि में अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। सरकार, किसान, इंडस्ट्री सभी का एक ही उद्देश्य है कि हमारे काम के सकारात्मक परिणाम आएं। यहीं भावना एक-दूसरे को और देश को आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड की मार से दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अभी तक नहीं उबर पाई हैं लेकिन आज हमारा देश अच्छी अवस्था में खड़ा हैं। इसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय पर उठाए गए जरूरी कदम हैं।

केंद्र सरकार ने एमएसएमई सहित अन्य इंडस्ट्री के लिए तथा खेती-किसानी व आम गरीब आदमी के लिए भी एक के बाद एक अनेक प्रयत्न किए। समय पर वैक्सीन बनाने, पीएलआई जैसी स्कीम सहित अर्थव्यवस्था को इंजेक्शन देने का काम किया गया। श्री तोमर ने भारत में कृषि की प्रधानता के संदर्भ में कहा कि किसी भी व्यक्ति का और देश का मूल पिंड कभी नहीं बदलता है। हमें आगे बढऩा है तो मूल पिंड को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। अपनी प्रधानता को पहनान कर उसे मजबूत बनाएंगे तो देश भी मजबूत बनेगा। कृषि, देश का व्यापक क्षेत्र है व कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत भी है।

कृषि फायदे में हो, उत्पादन-उत्पादकता बढ़े, केमिकल-फर्टिलाइजर का समुचित उपयोग हो, इसके लिए जागरूकता आए, सॉइल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़े, यह सब कृषि के विकास के लिए जरूरी है। एक समय था जब खेती के बारे में खाद-बीज की उपलब्धता या सिंचाई के साधन खड़े करने तक ही विचार किया जाता था। बीज वाला बीज की सोचता था, फर्टिलाइजर वाला अपना फायदा देखता था, हमेशा एकांकी विचार किया जाता था, समुच्चय विचार का अभाव था, लेकिन अब किसी भी सेक्टर के बारे में जब विचार हो तो समग्र रूप से विचार करने की जरूरत है। जब ऐसा होता है तो इसका फायदा सभी को मिलता है। किसानों को फायदा मिलेगा और देश को भी तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार गत आठ वर्षों से काम कर रही है।

 

 

और भी

अमित चौधरी को विप्रो ने मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेक दिग्गज विप्रो ने अमित चौधरी को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी और विप्रो कार्यकारी बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की है। चौधरी संगठनात्मक परिचालन दक्षता में सुधार और सतत विकास को चलाने में मदद करने के लिए जिम्मेदार होंगे। वह ग्राहक-केंद्रितता में सुधार के उद्देश्य से परिवर्तन की पहल पर विप्रो की नेतृत्व टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि चौधरी वैश्विक व्यापार संचालन, वितरण उत्कृष्टता, सीआईओ, सीआईएसओ और उद्यम जोखिम प्रबंधन कार्यों का प्रबंधन करेंगे। विप्रो लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक थियरी डेलापोर्टे ने कहा, अमित चौधरी रणनीतिक सोच और विश्वसनीय निष्पादन का एक अविश्वसनीय मिश्रण लाते हैं।

अपने अनुभव और अनूठी समझ के साथ, विप्रो एक ऐसे व्यवसाय का निर्माण करना जारी रखेगा जो हमारे हितधारकों की जरूरतों को पूरा करता है। अमित हमारे परिवर्तन का विस्तार करने और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे, जो हमारी कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। 

और भी

धरने पर बैठे शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या...

 अमृतसर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंजाब के अमृतसर में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दअरसल सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिलने के विरोध में धरने पर बैठे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन पर गोली चलाई। गोली की आवाज से वहां हड़कंप मच गया।  शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से इस दौरान हवाई फायरिंग की गई। लोग सुधीर को हॉस्पिटल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।

सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं। उन पर दो से तीन गोलियां चलाई गई हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से सुधरी सूरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया था।

और भी

अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, 2 आरक्षकों की मौत, 3 घायल

 दमोह (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा-दमोह मार्ग पर एक जीप और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन आरक्षक्ष और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो आरक्षकों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा दमोह मार्ग पर एक कॉलेज के समीप कल रात्रि हटा थाना में पदस्थ आरक्षक राजीव शुक्ला निवासी ग्राम चंदेरा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ एवं दूसरा आरक्षक नरेश अहिरवाल निवासी ग्राम राजा बिलहरा चौकी बिलहरा थाना सुरखी जिला सागर अपने तीन अन्य साथियों जिसमें आरक्षक विमलेश और राजेंद्र शुक्ला निवासी बाजना और शशांक गर्ग निवासी हटा के साथ खाना खाने के लिए हटा के समीप ही एक ढाबा में आए हुए थे। वहां लौटते समय यह हादसा हो गया।

 

दुर्घटना में जीप सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा इन सभी पांचों को पहले सिविल अस्पताल हटा फिर इसके बाद दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर आरक्षक राजीव शुक्ला एवं आरक्षक नरेश अहिरवाल की हालत गंभीर होने पर इन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। वहीं आरक्षक विमलेश एवं दो अन्य की दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

 

और भी

MCD चुनाव 2022 : 250 सीटों पर 4 दिसंबर को होगा मतदान...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं।  लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।

बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।  

चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी जोन के सहायक आयुक्त जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के उप निदेशक मेन पावर के लिए सब-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।  

पूर्वकालिक तीनों निगम (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए सभी जिलो में पर्यवेक्षक तक नियुक्त कर दिए थे। चुनाव कराने के लिए बिहार के 12 जिलों से 30 हजार ईवीएम मंगाई गई थीं।

और भी