क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

भागवत के दौरान महिला ने पार किए जेवरात, गिरफ्तार…

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के करबला भाजपा कार्यालय में पास रहने वाली ज्योति देवांगन ने चोरी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में 25 मई से 30 मई तक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इसमें रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को आमंत्रित किया गया था। ज्योति ने 27 मई को अपने सोने चांदी के जेवर अलग डिब्बे में रखकर साड़ियों के नीचे छिपा दिया था। रात 10 बजे उनके जेवर गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की।

इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया। इसके अलावा रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जूना बिलासपुर में रहने वाली झुलु देवांगन(46) हर बार अलग-अलग बयान दे रही थी। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसमें महिला ने जेवर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से 12 तोला सोने के जेवर जब्त कर लिया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
और भी

राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया…

कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कवर्धा पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं पुलिस ने तलाशी के दौरान धारदार हथियार रखकर घूमने वाले 2 बदमाशों को भी दबोचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कवर्धा में प्रार्थी मनराज जांगड़े पिता नरेश जांगडे निवासी लक्ष्मी चौक पिपरिया थाना पिपरिया ने 1 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 29 जून को स्कूटी से सरोधा बांध घुमने के लिये गया था। सरोधा बांध में घुमने के पश्चात सरोधा बांध से दोपहर करीबन 12.30 बजे भोरमदेव मंदिर दर्शन करने जा रहा था। रास्ता में रामचुआ मंदिर के आगे लाल रंग के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल.जे. 9414 तथा काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 के. डी. 3739 में चार लोग भोरमदेव की ओर से आये जो जबरन रोककर फुलपैंट के जेब में रखे नगदी रकम 2,000 / रूपये को लूट लिया। लोग बातचीत में एक दूसरे का नाम टिल्लू, दिलीप, निपलेष तथा ईतलेष नाम ले रहे थे छत्तीसगढ़ी में बातचीत कर रहे थे। रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 487/2022 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक भुषण एक्का के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ हेतु चार टीम बनाकर सरोधा, मोरमदेव, बोड़ला के ग्रामों व सुनसान जगहों में जाकर ग्रामीणों से मिल मामले के आरोपियों की संबंध में पता तलाश कर मामले के आरोपी (1) टिल्लू उर्फ तुलेश्वर पिता खेमू साहू उम्र 21 साल (2) निपलेष पिता फेरू पटेल उम्र 21 साल (3) ईतलेष पिता गयाराम साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम खैरबना थाना कवर्धा (4) दिलीप पिता खेलावन साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम सरेखा थाना कवर्धा को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल.जे. 9414 तथा काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 के. डी. 3739 तथा लूट किये गये रकम में से 950 रूपये जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड तैयार किया गया। पूर्व में भी सरोधा, भोरमदेव क्षेत्र में सुनसान स्थानों पर छुटपूट घटनायें होने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचनाकर्ता द्वारा घटना की सूचना नहीं दिये जाने के कारण पुलिस स्वतः राहगीरों की सुरक्षा हेतु क्षेत्र में सादे कपड़ो में स्टाफ लगाकर व अतिरिक्त पेट्रोलिंग करावाकर घटना के रोकथाम के प्रयास के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में आरोपी (1) दिवाकर साहू पिता संतराम साहू उम्र 21 साल निवासी खैरबना कला थाना कवर्धा एवं ( 2 ) नरेन्द्र सिंह साहू पिता राजू साहू उम्र 21 साल साकिन खैरबना कला थाना कवर्धा को धारदार हथियार शरीर में पहने कपड़ो में छुपाकर रखे मिलने पर दोनो आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- भुषण एक्का, निरीक्षक चंद्रकांत राठौर, उप निरी. संतोष ठाकुर, सहा उप निरी. आशीष सिंह, सहा उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्र. आर. खुबीराम साहू, प्र. आर. ओमकार सिंह, प्र. आर. अनुप चंद्रवंशी, आरक्षक आकाश राजपूत, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सुनील चंद्रवंशी 1, आरक्षक संजय चंद्रवंशी, आरक्षक गोपाल धुर्वे, आरक्षक-विलकेश कोसरिया, आरक्षक – उमाशंकर साहू, आरक्षक सुमंत पण्डवार, आरक्षक – अमित ठाकुर, म. आरक्षक – अनिता सैय्याम, सैनिक अनिल पाण्डेय व सायबर टीम को सराहनीय योगदान रहा है।
और भी

पान दुकान में चोरी सहित बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रामपुर पुलिस ने आईटीआई चौक के पास स्थित पान दुकान में हुई चोरी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 2 नग स्कूटी जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रोहित भगत पिता दुर्योधन भगत निवासी पथरीपारा चौकी रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आईटीआई चौक के पास पान मसाले की दुकान चलाता है। 30 जून की रात्रि उसकी दुकान से कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, नगदी रकम सहित लगभग 30 हजार रुपए का समान चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस चौकी रामपुर में धारा 457 , 380 भादवि पंजीबद्ध का अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
 


2 जुलाई को मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी निलेश कुमार सोनी पिता बाबूलाल सोनी जो कि मूलतः बिलासपुर का निवासी है एवं राकेश शर्मा पिता अनिल शर्मा निवासी गोकुलनगर के द्वारा प्रार्थी के द्वारा पान दुकान में चोरी किया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने पान दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपीगण द्वारा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल के पास से एक स्कूटी एवं बिलासपुर से एक स्कूटी चोरी किया गया है। आरोपियों से पान दुकान में चोरी किया गया सिगरेट पान मसाला आदि एवं 2 स्कूटी एवम एक नग मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 

और भी

क्राइमगढ़ : उड़ते रायगढ़ में बुझ न जाये किसी का चिराग

गांजा, चरस और हुक्का आसानी से उपलब्ध, पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से बढ़े नशेड़ियों के हौसले

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उद्योग नगरी में प्रदूषण में ऐसे ही जानलवा बना है फिर ड्रग्स के आगमन ने तो और बेड़ागर्क किया हुआ है। पानठेले अब गिनती के हैं इनकी आड़ में पान मसाला और सिगरेट की दुकानों की भरमार है और इन सभी जगहों पर गांजा को रोल करने वाला पेपर, चीलम, हुक्का तम्बाकू और चरस के साथ मिलाने वाला सिगरेट मिल जाएगा। बाकी तोश, मलाना, चंबा, स्फीति के साथ नेपाल की क्रीम भी बाजार में मौजूद है। इतना खुलापन नशे के लेकर कभी नहीं था, यह कैसा विकास है रायगढ़ का! चरस-गांजे के धुएं में तो रायगढ़ के बच्चों को नशे में उड़ा तो दिया साथ ही कई घरों के चिराग को भी बुझा दिया।

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के मानसिक रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार अजगल्ले के अनुसार “गांजा सस्ता नशा है और आसानी से उपलब्ध है। वर्तमान में नाबालिग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं और कई मामलों में उनकी जान तक चली गई है। परेशानी वाली बात यह है कि शौक में हुक्का से शुरू हुआ सफर कब ड्रग्स में तब्दील होकर जानलेवा बन जाता है बच्चे को तो पता ही नहीं चल पाता। गांजा के सेवन करने वाले के पास जाने पर आपको पता चल जाएगा पर जो सोलुशन का नशा करते हैं उसका पता आपको शायद चले। बच्चा 5 घंटे के लिए मानों दूसरी दुनिया मे चला जाता है।” यह बातें किसी भी पालक को विचलित कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब से कहा है कि गांजे की एक पत्ती भी बिकी तो मैं कार्रवाई करूँगा तब से जिलों की सीमा पर चौकसी बढ़ी है और टनों अवैध गांजा पकड़ाया है। पर जब गांजा रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पकड़ा जा रहा है तो फिर शहर और जिले के छोटे से छोटे गांव में कैसे उपलब्ध है और फिर यह खुलेआम बिक रहा है यही बात समझ से परे है। गांजा परिवहन करते हुए कार्रवाई तो होती है पर रिहायशी इलाके में गांजा को बेचते हुए लोगों पर कार्रवाई न के बराबर है तभी इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र नशे के सौदागरों का अड्डा बना हुआ है कोई सुनसान या परित्यक्त जगह इनके लिए मुफीद है। बात अब गांजा से काफी ऊपर जा चुकी है। यहाँ अफीम, चरस, मेथ, क्रिस्टल जैसे महंगे ड्रग्स की भी एंट्री हो चुकी। नाबालिगों को हुक्का पिलाते कैफ़े हर दिशा में हैं इन पर कार्रवाई न होना इस नशे के सिंडिकेट को बढ़ावा देता है। गांजे के खेप की तस्करी को पकड़ने में इतिश्री लेने से बेहतर है बीच शहर में इसका धंधा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई।


 
बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था चाइल्ड लाइन के जिला कॉर्डिनेटर शोभेन्द्र डनसेना बताते हैं कि नाबालिगों में नशे की लत लगातार बढ़ती ही जा रही है। 7-8 साल के बच्चे सोलुशन पी रहे हैं और घर में पालकों से मारपीट तक कर रहे हैं। इसमें कोई कोई दो राय नहीं कि गांजा आसानी से उपलब्ध है और इसके साथ ड्रग्स भी अब रायगढ़ के बच्चों को अपने गिरफ्त में ले चुका है।

फिर सक्रिय हुआ सोलुशन गैंग
4 साल पहले रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस सिद्दार्थ तिवारी थे जिन्होंने सोलुशन के नशेड़ियों और उन तक इसे पहुंचाने वालों पर जबरदस्त कार्रवाई की थी। खौफ इतना कि साइकल वालों को भी सोलुशन मुश्किल से मिल रहा था। सर्वेश्वरी नगर से पहले की गली, भुजबंधान तालाब, नटवर स्कूल, भरत कूप, बावली कुआं,राजीव नगर मुक्तिधाम, दूध डेयरी, धांगरडीपा, संजय मैदान, चांदमारी, पचधारी, पटेल घाट, बाघ तालाब, कलेक्टर बंगला के पीछे, महिला चिकित्सालय वाली गली, गुजराती पारा के पीछे जैसे कई जगह नशेड़ियों की मनपसंद जगह हैं। नशेड़ियों की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने कई दफे की पर नतीजा सिफर ही रहा। तो सवाल साफ है कि पुलिस क्या कर रही है?


 
नशेड़ियों की टोली से सावधान
डॉ अजगल्ले बताते हैं “फिल्मों, ओटीटी और गानों में नशे को ग्लोरीफाई किया जा रहा है। बालमन में नशे के बीज यहीं से बोआ गए, फिर कई के पालक भी नशा करते हैं जिसकी नकल बच्चे करते हैं। मोहल्ले या टोलों में नशेड़ियों का समूह होता है और उसका लीडर जो बाकी लोगों को नशे के लिए प्रेरित करता है। ग्रुप के सभी लोग उसकी बात मानते हैं। गम-खुशी, अच्छा-बुरा सब में नशे करने की बात यहीं से घर कर जाती है। पहले तो ऐसे नशेड़ियों के ग्रुप की पहचान हो। फिर प्यार से समझाकर, बच्चों को दोस्त बनाकर उनकी इस आदत को हम छुड़वा सकते हैं। हमें अपने बच्चों पर बेहद ध्यान देना होगा। नशे को रोकने कौन जिम्मेदार है और कौन नहीं पर सबसे पहले शुरुआत घर से होती हैं। बच्चों की हरकतों पर नज़र रखें और उनसे दोस्ताना व्यवहार।”


 
नशेड़ियों पर नहीं होती कार्रवाई
बैकुंठपुर के लक्ष्मीकांत दुबे कहते हैं कि शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं होगा जो शराबियों और नशेड़ियों से परेशान न हो। ये ग्रुप में होते है इस कारण इनसे कोई उलझता भी नही है। गलती से कोई कुछ बोल दिया तो यह पहले गाली देते हैं और कई दफे मारपीट भी करते हैं। इन पर सख्त पुलिसिया कार्रवाई की जरूरत है। कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं और रायगढ़ क्राइमगढ़ बनता जा रहा है। जिले में आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं पुलिस महकमे को इसके कारणों की समीक्षा करनी चाहिए। बाकी अपराधियों की पुलिस से सेटिंग और पुलिस का छपास हो जाना किसी भी शहर के लिए खतरनाक है।

दवा दुकान पर भी इनायत है
सूखे नशे के साथ ही शहर में रासायनिक नशे ने अपना अलग भौकाल मचाया है। दवा दुकान में उपलब्ध नशे की गोलियां और इंजेक्शन युवाओं से लेकर अधेड़ में काफी लोकप्रिय है। कायदे से इनमें से कुछ दवाओं को बेचा ही नहीं जाना है और कुछ को बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बचा जाना है पर जब हिस्सा बांध ही दिया गया है तो डर काहे का। बीच शहर में आपको जहां-तहां सिरिंज मिल जाएंगे। समस्या विकट है पुलिस कप्तान को खुद आगे आकर इन समस्याओं को रायगढ़ को निजात दिलाना पड़ेगा।

ऐसा है प्रावधान
धारा चार : सभी सार्वजनिक स्थान (शिक्षिण संस्थान, होटल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सिनेमा हाल, बस स्टैंड) इत्यादि पर धूम्रपान करना निषेध हैं
धारा पांच : सभी तम्बाकू उत्पादनों के विज्ञापन, आडियो, प्रिंट मीडिया और विजुअल मीडिया के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाता है।
धारा छः (क) : धारा छः के अंतर्गत अठारह वर्ष से कम आयु के बच्चो पर तंबाकू बिक्री करना वर्जित है।
धारा छः (ख) : इस धारा के अंतर्गत आप किसी भी शैक्षिण संस्था के आसपास या 100 गज के दायरे मे तम्बाकू की बिक्री नही कर सकतें
धारा सात: इस धारा के अंतर्गत सभी तम्बाकू उत्पादनों पर स्वास्थ्य चेतावनी का लेबल लगाना जरुरी है।

लगातार कार्रवाई जारी है : एडिशनल एसपी
जिले के एडिशनल एसपी लखन पटले का कहना है कि ड्रग्स की खपत यहां नहीं है। फिर भी पुलिस की निगरानी कड़ी है। गांजा को बार्डर में ही रोक दिया जा रहा है कार्रवाई की जा रही है। फिर भी शहर में गांजा की पुड़िया बिकने के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ जारी है इनमें महिलाएं भी हैं। सोलुशन आसानी से मौजूद है तब भी पुलिस इस पर नकेल कस रही है। शाम ढलने के बाद नशेड़ियों के अड्डों पर पुलिस लगातार दबिश से रही है।
और भी

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाक़ू, गिरफ्तार…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में फिर चाकूबाजी हुई है। युवक पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक इलाके में शुभम साहू ने शराब पीने के लिए संतोष पटेल से पैसे मांगे। इस पर संतोष ने शुभम को पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर शुभम ने संतोष पर चाकू से हमला कर दिया। इससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और भी

निर्माण कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने फूंका…

गढ़चिरौली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्सल प्रभावित जगदलपुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में सड़क और पुल निर्माण में लगे 6 वाहनों को फूंक दिया। वहां काम कर रहे मजदूरों को काम बंद करने धमकी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा से लगे भामरागढ़ तहसील के एक अंदरूनी गांव में पिछले कई दिनों से सड़क और पुल निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी भी दी थी। काम बंद नहीं हुआ तो देर रात भारी संख्या में नक्सली मौके पर पहुंच गए। निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और मुंशी को बंधक बनाया। फिर सभी से मोबाइल फोन ले लिया। एक JCB, एक पोकलेन, दो ट्रैक्टर और दो बाइक का डीजल और पेट्रोल टैंक फोड़कर आग लगा दी। मजदूरों को काम बंद करने की धमकी भी दी है।
और भी

अवैध रूप से शराब परिवहन करते 1 गिरफ्तार, 30 पौवा शराब जब्त

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे।

इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को मिली मुखबिर सूचना कि एक व्यक्ति भरदा परसवानी रोड से मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करते ले जा रहा है कि तस्दीकी हेतु तत्काल वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किये मुखबीर के बताये अनुसार भरदा परसवानी रोड के तिरहा के पास घेराबंदी कर संदेहि किशुन साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 30 साल निवासी अरौद थाना मगरलोड को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी प्लेन शराब 10 लीटर 80 एमएल कीमती करीबन 5160 तथा 30 पौवा देशी मशाला शराब कुल रूपये एवं मोटर सायकल कीमती करीन 35,000 रूपये कुल टोटल जुमला 40160 रुपये जप्त कर थाना मगरलोड मे अप क्रमांक 148/2022 धारा 32(2)एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी राजेश जगत, सउनि धनीराम नेताम आरक्षक गोविंदा घृतलहरे, सैनिक महेश सिन्हा एवं धर्मराज निषाद का रहा विशेष योगदान।
और भी

सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर…

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कटेकल्याण थाना क्षेत्र में नक्सली और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक 5 लाख के इनामी नक्सली का शव बरामद किया गया है। मृत नक्सली की पहचान देवा एरिया कमेटी कटेकल्याण के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह मुठभेड़ कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हुई है। जंगलों में अब भी सर्चिंग जारी है।

 
और भी

थाना दुगली पुलिस ने 1 वर्ष पूर्व चोरी किए मोबाईल चोर को किया गिरफ्तार

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना दुगली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करैहा निवासी प्रार्थी घनश्याम सेन उम्र 33 वर्ष ने 3/08/21 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि 02/08/21 को ग्राम गट्टासिल्ली के साप्ताहिक बाजार से उसके मोटर सायकल के डिक्की से उसके जियो मोबाईल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप क्र 19/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान माल मशरुका व आरोपी की पतासाजी के लिए लम्बे समय से पतासाजी जारी था, कि आरोपी की ओर से चोरी किये गये मोबाईल को उपयोग करने का प्रयास किया गया। पुलिस तकनीकी साधनों के आधार पर पता करने पर चोरी हुए मोबाईल व आरोपी ग्राम जुनवानी थाना बागबाहरा, जिला महासमुद्र के होने का पता चला।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में व अति. पुलिस निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी नगरी मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी दुगली की ओर से पुलिस टीम तत्काल महासमुंद रवाना कर संबंधित स्थान से बहुत मेहनत व सूझबूस से जंगली क्षेत्र में आरोपी का पतासाजी कर उसके कब्जे से चोरी किये मोबाईल बरामद किया गया। आरोपी को सामान का पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही केलिए थाना दुगली लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम गजानन साहू निवासी जुनवानी, थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी ने पहले तो अपना मोबाईल होना बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर वह मोबाईल को गट्टासिल्ली के साप्ताहिक बाजार से करीब 10 माह पहले चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस के पकड़े जाने के डर से चोरी के मोबाईल को आरोपी की ओर से तोड़ने के प्रयास कर साध्य को नष्ट करने का भी प्रयास किया गया था। आरोपी दिगर जिला से आकर धमतरी जिला के दुगली थाना क्षेत्र से आकर चोरी किया था, जिसको पुलिस के लगातार प्रयास से आरोपी को एवं चोरी किये मोबाईल के साथ पकड़ने में कामयाब हुई है। आरोपी गजानन साहु पिता श्याम लाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जुनवानीखुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुद्र को 29/6/22 को विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय नगरी पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
और भी

ट्रैक्टर ईंजन व ट्राली चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रार्थी रोमन कुमार चंद्रवंशी ग्राम गाड़ाडीही ने 20/05/22 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि 18/05/22 को शाम 7 बजे घर के पास मेन रोड किनारे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 जी 2258 को ट्राली के साथ खड़ा किया था, जिसे 19/05/22 को देखा तो किसी अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर मय ट्राली कीमती लगभग 180000 की चोरी कर लिया है, की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 346/22 धारा 379 भादवि कायम किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में अनु अधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केसरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य व सायबर प्रभारी उनि नरेश बंजारे की ओर से संदेही आरोपी के पता साजी किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही हीरा दास मानिकपुरी, गौकरण साहू ग्राम उमरदा व दयानंद साहू सांधा चौक कुरूद को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि 18/05/ 22 को बस स्टैंड में तीनों शराब पिए और रात 12 बजे ग्राम गाड़ाडीह जाकर रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर सीजी 05 जी 2258 व ट्राली को तीनों चोर चोरी करने की योजना बना कर आरोपी हीरा दास अपने पास रखे मास्टर चाबी से ट्रैक्टर को चालू कर ले गये, तीनों आरोपी ग्राम चंदपुर नसर्री अंदर ट्रैक्टर को ट्राली के साथ झाड़ियों के बीच में छिपाकर कुरूद वापस आ गए ट्रैक्टर ट्राली को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर सीजी 05 जी 2258 व ट्राली को जप्त किया गया एवं तीनों आरोपियों को थाना कुरूद द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी गोकरण साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष ग्राम उम्र उमरदा, हीरा दास मानिकपुरी पिता राम दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष ग्राम उमरदा, दयानंद साहू पिता स्वर्गीय जागेश्वर प्रसाद साहू उम्र 39 वर्ष पता साधा चौक कुरूद।

 
और भी

तांत्रिक ने परिवार को पिलाई चाय, एक-एक कर सभी सो गए मौत की नींद…

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के सांगली जिले में कर्ज में डूबने से नौ लोगों द्वारा सामूहिक खुदकुशी के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। परिवार ने सामूहिक आत्महत्या नहीं की वरन तांत्रिक अब्बास मोहम्मद अली ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार तांत्रिक ने परिवार के लोगों को बारी-बारी से चाय पिलाई और सभी नौ लोग एक-एक कर मौत के मुंह में समा गए।

सांगली में कथित सामूहिक खुदकुशी के इस खुलासे से हडकंप मच गया है। यह मामला सामूहिक आत्महत्या के बजाए सामूहिक हत्याकांड में तब्दील हो गया है। पुलिस ने तांत्रिक अब्बास व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार तांत्रिक अब्बास व उसके सहयोगी ड्राइवर ने 20 जून को म्हैसल गांव में दो भाइयों के परिवार के खात्मे की इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। थोड़ी थोड़ी दूरी पर मौजूद दोनों भाइयों के घरों में नौ लोगों के शव मिलने से देशभर में सनसनी फैल गई थी। आरंभिक रूप से कहा गया था कि कर्ज में डूबे होने से सामूहिक खुदकुशी की गई है, लेकिन अब पुलिस ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया है। मृतकों में शामिल वनमोर भाइयों में से एक शिक्षक था और दूसरा पशु चिकित्सक। कोल्हापुर रेंज के आईजी मनोज कुमार लोहिया ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।

तांत्रिक ने 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे
आईजी लोहिया के अनुसार तांत्रिक अब्बास ने डॉ. माणिक वनमोरे और पोपट वनमोरे को उनके लिए गुप्त धन खोजने का झांसा दिया था। यह झांसा देकर उसने दोनों भाइयों से करीब 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद तांत्रिक ने धन खोजने के लिए खूब ड्रामेबाजी की और जब वह विफल रहा तो वनमोरे बंधु पैसा लौटाने के लिए उस पर दबाव डालने लगे। तांत्रिक रुपये नहीं लौटाना चाहता था, इसलिए उसने वनमोरे बंधुओं के पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची और खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अब्बास मोहम्मद अली बागवान 19 जून को ड्राइवर धीरज चंद्रकांत सुरवशे के साथ म्हैसल गांव में वनमोरे बंधुओं के घर पहुंचा। वनमोरे के घर पर उसने छिपे खजाने को खोजने के लिए तंत्र-मंत्र शुरू किया। तांत्रिक ने वनमोरे परिवार के लोगों को उनके घरों की छत पर भेजा। इसके बाद बारी-बारी से उन्हें नीचे बुलाया और उसके द्वारा तैयार चाय पीने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि चाय में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसे पीने के बाद वनमोरे परिवार के लोग बेहोश होकर दम तोड़ते गए।

इन लोगों के मिले थे शव, सुसाइड नोट भी मिले
शिक्षक पोपट वनमोर (54), पशु चिकित्सक डॉ माणिक वनमोर (49), 74 वर्षीय उनकी मां, दोनों भाइयों की पत्नियां और चार बच्चे दोनों घरों में मृत मिले थे। सांगली पुलिस को दोनों भाइयों के घरों पर शव मिलने के साथ ही वहां सुसाइड नोट भी मिले थे। एक शव के पास एक शीशी भी मिली थी। ये देखकर पुलिस को पहले शंका हुई कि यह सामूहिक खुदकुशी का मामला है। सुसाइड नोट में कुछ साहूकारों के भी नाम थे, जिन्हें वनमोरे बंधुओं ने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

आत्महत्या के उकसाने पर 19 को गिरफ्तार किया
पुलिस ने माना कि गड़ा या गुप्त धन पाने के चक्कर में वनमोरे बंधुओं ने लोगों से कर्ज लिया हुआ था। इस पर 19 लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटनास्थल पर मिली शीशियों में से एक शव के पास जहर की शीशी मिली थी।

पुलिस को इसलिए हुआ शक और हो गया भंडाफोड़
जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट में दर्ज विवरण पर शक हुआ। पुलिस का कहना है कि अक्सर सुसाइड नोट में खुदकुशी करने वाला पहले इसका कारण लिखता है। इसके बाद वह अपनी खुदकुशी के जिम्मेदार लोगों के नाम लिखता है। वनमोरे बंधुओं के केस में सुसाइड नोट में सबसे पहले कुछ लोगों के नाम लिखे थे। यह भी जिक्र नहीं था कि सामूहिक खुदकुशी क्यों की जा रही है? इसके बाद शक और गहराया और पुलिस ने तांत्रिक अब्बास पर शिकंजा कसा। पुलिस का मानना है कि वनमोरे भाइयों से तांत्रिक ने किसी बहाने से साहूकारों के नाम लिखवाए होंगे, ताकि इसी कागज का सुसाइड नोट का रूप देकर पूरे मामले को सामूहिक खुदकुशी साबित किया जा सके। सांगली पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेडाम के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्बास बागवान और ड्रावर सुरवासे को सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
और भी

शराब की तस्करी करते एक गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोलबाजार थाना पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, जिसकी सूचना पर गोलबाजार थाना प्रभारी ने तस्दीक कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन निवासी बांसटाल रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे लाल रंग की थैली की तलाशी लेने पर देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन से वैध दस्तावेज की मांग की गई परन्तु उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 35 पौवा देशी शराब एवं नगदी रकम 200/- रूपये जुमला कीमती 28,00/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 137/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

और भी

वाहन मालिक और आरटीओ कर्मी के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड की टीम और वाहन मालिक के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरसअल सरगुजा जिले में आरटीओ विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम अस्थाई चेक पोस्ट बनाकर रोजाना ट्रकों पर चलानी कार्रवाई करती है। इसी कड़ी में आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने 4 अप्रैल को अंबिकापुर के रहने वाले अरुण सिंह के वाहन की ई चालन की कार्रवाई की थी। जिसपर वाहन मालिक ने आरटीओ उड़नदस्ता टीम के प्रभारी अनुपम पटेल के घर जाकर चालन काटने को लेकर गालीगलौज किया गया था।

जिसके बाद बीती रात उड़नदस्ता टीम के प्रभारी और उनकी टीम के द्वारा वाहन मालिक से मारपीट कर गालीगलौज किया गया। इधर आक्रोशित वाहन मालिक द्वारा इसकी शिकायत लेकर गांधीनगर थाने का घेराव किया गया। जिसपर गांधीनगर पुलिस ने उड़नदस्ता प्रभारी और वाहन मालिक पर मारपीट व गालीगलौज का अपराध दर्ज कर किया है। वही गांधीनगर थाने का घेराव करने वाले लोगों पर पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न का भी अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
और भी

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, कई मामलों में थी तलाश

बलरामपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बलरामपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले ने शांतिनगर पत्थलगांव से मुख्य आरोपी मोहमद सद्दाम गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद सद्दाम पिता मोहम्मद हनीफ जिसकी उम्र 27 वर्ष है। इसके द्वारा जिला वर्ष 2020 बलरामपुर से 120 नग बकरी बकरा जिसकी कीमत ₹3 लाख 50 हजार तथा 23 लाख बैटरी कीमत ₹35 हजार अपने स्कॉर्पियो वाहन CG10 Z 2124 से अपने सभी साथियों के साथ चोरी किया करता था। जिस पर बलरामपुर जिले के कई थानों में अलग-अलग मामला पंजीबद्ध है।

इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पूर्व में सलमान उर्फ कलामुद्दीन निवासी बलरामपुर चंदन दास निवासी कासाबेल जशपुर अनीश खान उर्फ गोल्डन निवासी रायकेरा सीतापुर जब्बीर खान निवासी रायकेरा सीतापुर वाजिद दरबार निवासी रायकेरा सीतापुर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2020 से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके घर शांति नगर जशपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। सिटी कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र यूके ने जानकारी देते हुए बताया कि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशानुसार गंभीर मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए थे। तब से लेकर लगातार मामलों में चल रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। जहां 3 वर्षो से फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

और भी

कोतवाली पुलिस ने किया रिक्शा चोरी के आरोपियों को चंद घंटे में गिरफ्तार

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रार्थी दीपक डहरिया पिता स्व समारू राम डहरिया उम्र 55 वर्ष साकीन महिला सागर वार्ड धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 जून 22 को रात करीबन 8 बजे पुरानी इस्तेमाली रिक्शा सायकल को चलाने के बाद अपने घर के सामने महिमासागर वार्ड धमतरी में खड़े करके घर अन्दर चला गया कि 27 जून 22 के सुबह करीबन 7 बजे सोकर उठकर देखा तो घर के सामने मे रखे रिक्शा सायकल खड़ी नहीं था, जिसका फ्रेम नंबर है 16070503 कीमती करीबन 5000 रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जीसी पति के नेतृत्व में थाना प्रभारी की ओर से तत्काल मुखबिर लगाकर प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी पतासाजी दौरान बस स्टैण्ड धमतरी पास दो संदिग्ध व्यक्ति घुमते मिले जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर पुलिस लिस को इधर उधर की बाते करने पर थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर अपना अपना नाम आरोपीगण बिशेसर गांडा पिता जयलाल गांडा उम्र 36 वर्ष साध साल्हेवारपारा वार्ड धमतरी, प्रहलाद सतनामी पिता मेहतरू सतनामी उम्र 55 सा 0 साल्हेवारपारा वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी छग का निवासी बताया कि धमतरी शहर के महिमा सागर वार्ड धमतरी में 26.06.22 को अपने साथी प्रहलाद सतनामी के साथ साल्हेवार पारा धमतरी से महिमा सागर वार्ड धमतरी घुमने गया था, जहां महिमा सागर वार्ड में तालाब के किनारे एक सायकल रिक्शा खडा हुआ था, जिसको देखकर आरोपी और उसके साथी प्रहलाद सतनामी ने उक्त रिक्शा को चोरी कर बेचने का योजना बनाये और रात करीबन 1 बजे के आसपास मोहल्ले में पुरी तरह सुनसान होने से मैं और प्रहलाद दोनो मिलकर रिक्शा को चोरी कर साल्हेवारपारा धमतरी में अपने घर में छिपाकर रख दिये थे, आज सुबह आरोपी और उसका साथी प्रहलाद सतनामी उक्त चोरी कि रिक्शा सायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपी बिशसेर गाडा के घर से एक रिक्शा सायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
और भी

बुजुर्ग ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुनकुनी में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकी लाश मिली है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार मूलतः जांजगीर-चाम्पा, ग्राम-भांठा, मालखरौदा निवासी महावीर राठिया, हाल मुकाम ग्राम कुनकुनी खरसिया में विगत कई सालों से रहता है। जो उसका ससुराल भी है। बीती देर शाम मृतक का शव जलाशय बाड़ी पास स्थित झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना खरसिया थाना में दी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर, शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल खरसिया भेजा है। वहीं आगे की जांच की जा रही है।
और भी

पेंट कारखाने में चोरी के 7 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी की खमतराई थाना पुलिस ने पेंट कारखाने में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चुराया हुए सामान भी जब्त हुआ है। वहीं पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने की जुर्म में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

फरहत अब्बास पिता हामिद हुसैन उम्र 58 वर्ष निवासी। सेक्टर 31 अवति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रावाभाठा जार मेटामॉर्फस कम्बाईन प्राईवेट लिमिटेड पेट कारखाना में कोई अज्ञात चोर रॉ मटेरियल और तैयार पेंट कीमती 90,000 रूपये को चोरी कर ले गये कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 466/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान कारखाने में कार्यरत संदेही प्रिंस तिवारी, मुकेश साहू, इम्तियाजुद्दीन, पोषण नागरची, ईश्वर कुमार तुरकाने को पकड़कर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर संदेहियों द्वारा अपना अपराध कबूल किये जाने तथा आरोपियों द्वारा कारखाने का पेंट आरोपी एजाज अहमद और गणेश पाठक को बिक्री कर देना बताने पर आरोपी एजाज अहमद से रॉ मटेरियल और तैयार पेट डिस्टेंपर कीमती 54,000 रूपये का मशरूका एवं आरोपी गणेश पाठक से 20-20 लीटर के दो डिब्बा मैटेलिक पेंट किमती 14,600 रूपये कुल जुमला कीमती 68,600 रूपये जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी एजाज अहमद एवं गणेश पाठक द्वारा चोरी का माल खरीदने से धारा 411 भादवि जोड़ी गयी हैं।
 
नाम आरोपीगण
प्रिंस तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 22 साल साकिन बजारी मंदिर हॉस्टल थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.।
मुकेश साहू पिता शंकर साहू उम्र 35 साल साकिन ग्राम डूंडा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ.ग.
इम्तियाजुद्दीन पिता जमीलुद्दीन उम्र 45 साल साकिन डबरी स्कूल के पास नयापारा थाना गोलबाजार जिला रायपुर।
पोषण कुमार नागरथी पिता घनाराम नागरची उम्र 36 साल साकिन बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ.ग. ।
ईश्वर कुमार तुरकाने पिता प्रभुलाल तुरकाने उम्र 27 साल साकिन मठपारा बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.
एजाज अहमद पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 29 साल साकिन संजय नगर मदनी चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ.ग.
गणेश पाठक पिता हृदयानंद पाठक उम्र 26 साल साकिन शिवानंद नगर साई मंदिर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।
और भी

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती : 4 अभ्यर्थीयों ने दिया फर्जी सर्टिफिकेट, एफआईआर दर्ज

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अधीक्षक डाकघर रायगढ द्वारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिये अभ्यार्थी स्वाती कवंर निवासी चिरमिरी द्वारा फर्जी अंकसूची के जरिये नियुक्ति प्राप्त करने के संबंध में आवेदन दिया गया। कोतवाली थाने में उक्त आवेदन पत्र की जांच पर अभ्यार्थी स्वाती कवंर के अलावा 3 अन्य अभ्यार्थीयों द्वारा भी फर्जी सर्टिफिकेट के जरिये नियुक्ति पाये जाने पर चारों अभ्यार्थीयों पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

डाकघर से प्राप्त आवेदन अनुसार अभ्यार्थी स्वाती कवर आत्मज विरेन्द्र कुमार पो खम्हानिया थाना सीपत शाखा डाकपाल चिरमी (चिरमिरी) ऑनलाइन अपलोड अंकसूची के प्राप्तांक के आधार पर चयन हुआ, जिसके दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही हेतु चयनित अभ्यार्थी को अधीक्षक डाकघर रायगढ़ कार्यालय में उपस्थित होने हेतु इंटीमेशन लेटर जारी किया गया।
 
चयनित अभ्यार्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों (अंकसूची) के भौतिक सत्यापन उपरांत अंकसूची को संबंधित बोर्ड छ.ग. राज्य ओपन स्कूल रायपुर से सत्यापित के लिये पत्राचार किया गया जिसके जवाब में पंजीयक छ.ग. राज्य ओपन स्कूल रायपुर से प्राप्त पत्रानुसार सत्यापन हेतु भेजी गयी अंकसूची उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं की गयी है। अधीक्षक डाकघर रायगढ़ के पत्र अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति 10वीं के आधार पर होती है, अभ्यार्थी द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।

आवेदन जांच पर आरोपीगण
स्वाती कवंर पिता बिरेन्द्र कुमार साकिन खमहरिया थाना सीपत जिला बिलासपुर।
भोजराम सिदार पिता राधेलाल सिदार ग्राम साजापाली थाना खरसिया चौकी जोबी रायगढ़।
केश्वर पिता मनहरण सिंह ग्राम बड़पारा करगढी पोड़ी दलहा जांजगीर चांपा।
कृष्ण कुमार पिता शिवलोचन साकिन गौटिया पारा बम्हनपुरी जिला बलौदाबाजार।
इन सभी पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
और भी