दुनिया-जगत - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

दुनिया-जगत

ट्रंप-हैरिस प्रेजिडेंशियल डिबेट में माइक बंद रखने पर हुए राजी

 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ 10 सितंबर को होने वाली प्रेजिडेंशियल डिबेट के लिए माइक को बंद रखने का समझौता किया है। इस डिबेट में उन्ही नियमों के तहत आगे की चर्चा होगी, जो टीवी चैनल सीएनएन द्वारा आयोजित डिबेट में थे।

हालांकि कमला हैरिस ने एबीसी न्यूज द्वारा होस्ट की जाने वाली इस डिबेट की पुष्टि अभी तक नहीं की है। सोमवार को दोनों उम्मीदवारों में बहस को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टीम ने माइक्रोफोन को खुला रखने की मांग की। इसके अलावा ट्रम्प ने नेटवर्क के पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाते हुए डिबेट नहीं करने की धमकी दी।

ट्रंप ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि अगले महीने होने वाली प्रेजिडेंशियल डिबेट के नियम जून महीने में सीएनएन पर हुई राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ डिबेट वाले ही रहेंगे।

ज्ञात हो कि इसी डिबेट में कमजोर प्रदर्शन की वजह से राष्ट्रपति बाइडेन राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से बाहर हो गए थे, जिसके बाद कमला हैरिस को नया डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह डिबेट खड़े होकर होगी और किसी को भी कोई नोट्स रखने की इजाजत नहीं होगी।ट्रंप आगे कहते हैं कि एबीसी न्यूज चैनल द्वारा हमें पहले ही यह आश्वासन दिया जा चुका है कि यह डिबेट 'निष्पक्ष और न्यायसंगत' होगी, साथ ही किसी भी उम्मीदवार को पहले से ही प्रश्न रखने की इजाजत नहीं होगी।

इससे पहले हैरिस की टीम ने कहा था कि प्रसारणकर्ताओं को पूरे कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवारों के माइक्रोफोन को चालू रखने चाहिए, न कि जब उनका प्रतिद्वंद्वी बोल रहे हों, जैसा कि पिछली राष्ट्रपति बहस में हुआ था।

तथाकथित "हॉट माइक" राजनीतिक उम्मीदवारों की मदद या नुकसान कर सकते हैं, जो कभी-कभी उन टिप्पणियों को पकड़ लेते हैं जो कभी-कभी जनता के लिए नहीं होती हैं।

जबकि ट्रम्प की टीम ने कहा कि वह पहले से ही बंद माइक्रोफोन रखने के लिए सहमत हो गई थी, ट्रम्प ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह अपने माइक्रोफोन को चालू रखना पसंद करते हैं। ट्रम्प की टीम ने 4 सितंबर को फॉक्स न्यूज नेटवर्क पर एक अलग से बहस की योजना बनाई लेकिन हैरिस टीम ने इसे मना कर दिया।

 

 

और भी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बसों पर हमला: 23 यात्रियों की गोली मारकर हत्या

 पाकिस्तान में बलूचिस्तान के अशांत मूसाखेल जिले में सोमवार को हथियारबंद हमलावरों ने एक भयानक घटना को अंजाम दिया। बंदूकधारियों ने अंतर-प्रांतीय राजमार्ग पर यात्रा कर रही बसों को निशाना बनाकर 23 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।


जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले राजमार्ग को अवरुद्ध किया और फिर बसों को रोककर यात्रियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद यात्रियों से उनकी पहचान पूछी गई, और उनके आईडी कार्ड की जांच के बाद उन्हें गोलियों से भून दिया गया। सभी मृतक पंजाब प्रांत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मूसाखेल के सहायक आयुक्त नजीब काकर के हवाले से बताया गया कि हमलावरों ने 10 वाहनों में आग भी लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल ले जाने का कार्य शुरू किया।

सरकार की प्रतिक्रिया:
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्रूरता के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बलूचिस्तान सरकार हमलावरों को सख्त सजा दिलाएगी।

संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष यात्रियों को निशाना बनाना आतंकियों की क्रूरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी और उनके मददगार बच नहीं पाएंगे।

पृष्ठभूमि:
यह हमला पंजाब के लोगों को निशाना बनाकर किए गए एक पिछले हमले के लगभग चार महीने बाद हुआ है। अप्रैल में भी नोशकी के पास एक बस पर हमला कर नौ यात्रियों की हत्या कर दी गई थी। इस प्रकार की घटनाएं बलूचिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से हो रही हैं, जहां पंजाब और सिंध के लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

बलूचिस्तान में हिंसा और आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है, जिससे सरकार पर इस स्थिति से निपटने के लिए दबाव बढ़ रहा है।

 

 

और भी

रूस-यूक्रेन संघर्ष बच्चों के लिए विनाशकारी : नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है और इस दौरान उन्होने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ, रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत की।


प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रख उनसे गंभीर चिंतन किया।



रूस-यूक्रेन संघर्ष बच्चों के लिए विनाशकारी: मोदी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया। पीएम ने लिखा कि मैनें और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव में मार्टिरोलॉजिस्ट प्रदर्शनी में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष विशेष रूप से बच्चों के लिए विनाशकारी है। इस संघर्ष में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख को सहने की ताकत मिले।   

प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। मोदी की दो देशों की यात्रा का यह अंतिम चरण है।

 



युद्ध खत्म करने में मददगार होगा पीएम का यूक्रेन दौरा: संयुक्त राष्ट्र
पीएम नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से बयान जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में मददगार होगा। पीएम मोदी ने कीव में 200 भारतीयों से मुलाकात की।  

शांति और कूटनीति का संदेश दे रहे पीएम: हरदीप पुरी
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोलैंड और यूक्रेन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी का शांति और कूटनीति का संदेश इस यात्रा ही नहीं बल्कि अन्य देशों में गूंज रहा है।  

पीएम मोदी ने जून में इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में वह सब कुछ करेगा जो वह कर सकता है। उन्होंने कहा था कि बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही शांति लाई जा सकती है। बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को कीव आने का निमंत्रण दिया था।

 

 

 
और भी

नेपाल में हादसा: नदी में गिरी भारतीय यात्री बस, 15 की मौत, 10 लापता..

 मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस में 42 यात्री सवार थे। सभी महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई।

सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 15 शव बरामद किए गए हैं। 16 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 10 लोग अब भी लापता हैं।

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने जारी किया बयान
इस बीच उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

जुलाई में दो बसें नदी में बह गई थीं
इससे पहले इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। तब काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स की बस हादसे का शिकार हुई थीं। बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुई थी।

और भी

सूडान के अर्द्धसैनिक बल ने गांव पर किया हमला, 85 लोगों की मौत...

  सूडान के अर्द्धसैनिक बलों के हमले में 85 लोगों की मौत की खबर है। सूत्रों के अनुसार, सूडान की पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेस ने सूडान के एक केंद्रीय गांव पर हमला कर 85 लोगों की हत्या कर दी। सूडान में बीते 18 महीने से चल रहे संघर्ष में यह हिंसा की ताजा घटना है। घटना बीते हफ्ते की है। इससे पहले जुलाई में भी रैपिड सपोर्ट फोर्स ने सेन्नार प्रांत के गलगनी इलाके में भी हमला किया था।


महिलाओं का अपहरण रोकने की वजह से हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, सूडान की पैरामिलिट्री फोर्स रैपिड सपोर्ट फोर्स के कुछ जवान गांव पहुंचे थे और उन्होंने यौन शोषण के उद्देश्य से कुछ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण करने की कोशिश की। जिसका गांव के लोगों द्वारा विरोध किया गया। विरोध के चलते जवान मौके से भाग गए। हालांकि कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री के जवान कई वाहनों में सवार होकर गांव पहुंचे और उनके साथ बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार भी थे। पैरामिलिट्री के जवानों ने आते ही गांव वालों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें महिलाओं, बच्चों समेत 85 लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है।

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल आमने-सामने
सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हमले में 150 गांव वाले घायल भी हुए हैं। बता दें कि सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्स पर अक्सर नरसंहार, दुष्कर्म और हिंसा के आरोप लगते रहते हैं। सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हमले में 150 गांव वाले घायल भी हुए हैं। बता दें कि सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्स पर अक्सर नरसंहार, दुष्कर्म और हिंसा के आरोप लगते रहते हैं। सूडान की सेना और वहां के अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स यानी आरएसएफ के बीच बीते साल अप्रैल से टकराव चल रहा है। इस दौरान हिंसा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल में सूडान में नागरिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की मांग को लेकर 2021 से ही संघर्ष चल रहा है। मुख्य विवाद सेना और अर्द्धसैनिक बल आरएसएफ के विलय को लेकर है।

सेना प्रमुख और आरएसएफ प्रमुख की लड़ाई में जल रहा देश


अक्तूबर 2021 में सूडान में तख्ता पलट के बाद से ही सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान देश की कमान संभाल रहे हैं। वहीं अर्द्धसैनिक बल आरएसएफ के प्रमुख हमदान दगालो यानी हेमेदती देश के दूसरे नंबर के नेता हैं। सेना की कोशिश है कि आरएसएफ का सेना में विलय हो जाए। हालांकि करीब एक लाख की तादाद वाली आरएसएफ के विलय के बाद सेना का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ, जो हिंसा में बदल गया और बीते एक साल से हिंसा जारी है। 

 

 

 
और भी

अमेरिका में वाल्ज होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार

 अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए श्री वाल्ज के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह युद्ध-परीक्षित नेता हैं। सुश्री हैरिस ने श्री वाल्ज़ को एक वीडियो कॉल में व्यक्तिगत रूप से अपने फैसले की जानकारी दी। 

सुश्री अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने सुश्री हैरिस द्वारा श्री वाल्ज़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया है और इसे  एक उत्कृष्ट निर्णय करार दिया है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, उपराष्ट्रपति हैरिस ने गवर्नर वाल्ज़ को अपने साथी के रूप में चुनकर एक उत्कृष्ट निर्णय लिया है। वे अमेरिकी लोगों के लिए प्रभावी ढंग से समावेशी और साहसपूर्वक शासन करेंगे। वे कठिन परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटेंगे। गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री वाल्ज़ ने विद्यालयों में मुफ़्त नाश्ता और अपराह्न का भोजन प्रदान करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे।

और भी

हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या, ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने की पुष्टि

  हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई है। ईरान की सेना ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में स्थित इस्माइल हानिया के घर पर हमला हुआ, जिसमें एक अंगरक्षक समेत इस्माइल हानिया की मौत हो गई। ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि हमला बुधवार की सुबह हुआ और घटना की जांच की जा रही है।

बयान में इस्माइल हानिया की मौत पर दुख जताया गया और फलस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन जताया गया। हमास ने भी बयान जारी कर इस्माइल हानिया की मौत की पुष्टि की है और साथ ही हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाया है। हालांकि अभी तक इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में इस्माइल हानिया शामिल हुआ था और उसने ईरान के सुप्रीम लीडर से भी मुलाकात की थी। 

 
और भी

काठमांडू में सौर्य एयरलाइंस का विमान क्रैश,कई लोगों की मौत की आशंका

 नेपाल की राजधानी काठमांडू में सौर्य एयरलाइंस का एक विमान आज सुबह क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सुबह 10 बजे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। टेकऑफ़ के तुरंत बाद, विमान में तकनीकी खराबी आने की सूचना मिली और वह हवाई अड्डे के पास ही क्रैश हो गया। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।

घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलबे से यात्रियों को निकालने का कार्य तेजी से जारी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हालांकि, कितने लोग जीवित बचे हैं और कितने लोग मारे गए हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

 

 

और भी

पाकिस्तान में आटा-दाल की कीमतें आसमान छूने से जनता हलकान

 

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में जनता महंगाई से हलकान है। खाना पकाने के तेल, दालें, आटा, चीनी और दूध जैसी रोजमर्रा की 25 वस्तुओं की कीमतें आसमान

 

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में जनता महंगाई से हलकान है। खाना पकाने के तेल, दालें, आटा, चीनी और दूध जैसी रोजमर्रा की 25 वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। इन वस्तुओं के दाम बढ़ने से पाकिस्तान में महंगाई दर 23 फीसदी से अधिक हो गई है। जनता को राहत देने के सरकार के तमाम दावों के बावजूद पिछले दिनों में दालों की कीमत में पाकिस्तानी मुद्रा में 65 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है, जबकि खाद्य तेल 30-40 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए हैं।

चीनी 25-30 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। कराची निवासी अशरफ कहते हैं, सरकार को बढ़ती कीमतों को नियंत्रित कर गरीबों की मदद करनी चाहिए। लोग सड़कों पर रात-दिन कड़ी मेहनत करते हैं, फिर भी दो वक्त का भोजन जुटा पाना मुश्किल हो गया है। सरकार को गरीबों  व मध्यमवर्ग की कोई परवाह ही नहीं है। वहीं, सिकंदर कहते हैं कि महंगाई ऊपर से नीचे तक सभी को प्रभावित करती है।

 

 

और भी

ट्रंप की हत्या की साजिश से ईरान का इनकार

  ईरान ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश तेहरान में रची गई थी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने आज एक बयान में कहा कि जनवरी 2020 में शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के अपराध में सीधी भागीदारी के कारण ईरान ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेकिन तेहरान ने ट्रंप पर हाल में हुए हमले में किसी प्रकार का हाथ होने या ईरान का ऐसा कोई इरादा होने से साफ-साफ इनकार किया है। कनानी ने कहा कि इस तरह के दावों के पीछे पक्षपात पूर्ण राजनीतिक मंशा है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर पेनसिल्वेनिया प्रांत में गत शनिवार को चुनावी रैली के दौरान थॉमस मैथ्यू क्रूक (20) नामक के युवक ने गोली चलाई थी। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गये। गोली उनके कान को छूकर निकल गई। घटना में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

और भी

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए ट्रंप का रास्ता साफ

 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए पार्टी के प्रतिनिधियों का आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया है। गौरतलब है कि श्री ट्रम्प पर हाल ही में एक जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गये।

उन्होंने विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में प्रतिनिधियों का बहुमत हासिल किया है। श्री ट्रम्प अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के प्रतिनिधियों से हासिल बहुमत से ही राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में शामिल हुए हैं, जिसकी घोषणा उनके पुत्र एरिक ट्रम्प ने की।

और भी

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने गाया वंदे मातरम

 रूस के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने एक दिवसीय दौरे के लिए ऑस्ट्रिया पहुंच

 

रूस के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने एक दिवसीय दौरे के लिए ऑस्ट्रिया पहुंच गए। एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। वहां ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनका स्वागत करते हुए 'वंदे मातरम' गाया। पीएम मोदी के सामने वंदे मातरम गाने वाले कलाकारों ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने इसे एक अभूतपूर्व अनुभव और एक बड़ा सम्मान बताया। पीएम मोदी ने भी इस प्रदर्शन का वीडियो साझा किया।

 

कलाकारों ने साझा किया अनुभव

पीएम मोदी के सामने वंदे मातरम गाने वाले ऑस्ट्रियाई कलाकार इब्राहिम ने इस खास मौके पर अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से ऑर्केस्ट्रा इस प्रदर्शन की तैयारी कर रहा था। यह ऑस्ट्रिया और ऑस्क्रेट्रा के लिए सम्मान की बात है। 

 

मीडिया से बात करते हुए इब्राहिम ने कहा, "एक अभूतपूर्व अनुभव और हमारे लिए एक बड़ा सम्मान था। मैंने काफी तैयारी की। पिछले कुछ दिनों से हम ऑस्केस्ट्रा के साथ तैयारी कर रहे थे। घर पर भी, दरअसल, मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था। यह ऑस्ट्रिया के लिए, हमारे लिए और ऑस्केस्ट्रा के लिए बड़ा अवसर था। पीएम मोदी के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, यह अद्भूत था। आप देख सकते हैं कि उन्हें वास्तव में लोगों की फिक्र है। मैंने उस भावना को महसूस किया।"

 

 

और भी

रूसी सेना में फंसे भारतीय वापस आएंगे, पीएम मोदी के आग्रह पर पुतिन का फैसला...

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 9 जुलाई तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। सोमवार शाम को मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं।


यात्रा के पहले दिन, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने रूसी सेना में फंसे भारतीयों के मुद्दे को उठाया। तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए, रूस ने अपनी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को सेना से अलग करने का निर्णय लिया। यह निर्णय भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।

समस्या की शुरुआत

पिछले कुछ महीनों में कई भारतीयों को अच्छी नौकरी या पढ़ाई का झांसा देकर रूस भेजा गया, जहाँ उन्हें यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में शामिल कर लिया गया। युद्ध में अब तक कम से कम चार भारतीय नागरिक मारे जा चुके हैं। इसी वजह से भारत सरकार ने रूसी सेना में भारतीयों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा उठाया।

मामला कैसे सामने आया?
मई में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह नेटवर्क युवाओं को आकर्षक नौकरी या विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने का वादा करके रूस भेजता था, जहां उन्हें यूक्रेन में युद्ध के लिए मजबूर किया जाता था। सीबीआई ने बताया कि इस तरीके से लगभग 35 भारतीयों को ठगा गया था।

अन्य दक्षिण एशियाई देशों की स्थिति
भारत के अलावा, श्रीलंका और नेपाल ने भी ऐसे तस्करी नेटवर्कों का खुलासा किया है। श्रीलंका के सेवानिवृत्त सैनिकों और नेपाल के बेरोजगार युवाओं को भी इसी तरह के झांसे में फंसाया गया था।

भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयास
भारत ने कई कूटनीतिक प्रयास शुरू किए थे, लेकिन औपचारिक आश्वासन मिलना बाकी था। प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता थी। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि 30 से 40 भारतीय पहले से ही वहां सेवा दे रहे थे और 10 भारतीयों को पहले ही वापस लाया जा चुका है।

नतीजा और भविष्य की दिशा
दो दिवसीय रूस यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ निजी रात्रिभोज में यह मुद्दा उठाया। इस पर पुतिन ने अपनी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को सेना से अलग करने और उनकी भारत वापसी में मदद करने पर सहमति दी।

यह घटना भारत और रूस के लंबे समय के सहयोग और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

और भी

ब्रिटेन के पीएम बने कीर स्टार्मर, भारत के पीएम मोदी ने दी बधाई

 ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। उसने 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी 118 सीटों पर सिमट गई। वहीं, लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 71 सीटों पर जीत हासिल की। किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद कीर स्टार्मर आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। 


पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कीर स्टार्मर के साथ फोन पर बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने व लेबर पार्टी की जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की।

पीएम मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जल्द भारत का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों नेता लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने भविष्य में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

कीर स्टार्मर के मंत्रिमंडल में इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
लेबर पार्टी की नई सरकार में एंजेला रेन को उप प्रधानमंत्री, रचेल रीव्स को वित्त मंत्री, डेविड लमी को विदेश मंत्री, यिवेट कपूर को गृह मंत्री, जॉन हेली को रक्षा मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री, एड मिलिबैंड को उर्जा मंत्री, जोनाथन रेनॉल्ड को व्यापार और वाणिज्य मंत्री, लुई हेघ को परिवहन मंत्री और शबाना महमूद को न्याय मंत्री बनाया गया है।

 

 

और भी

पाकिस्तान में कई प्रांतों में आया जोरदार भूकंप, हिलीं इमारतें

  ईरान के बाद अब पाकिस्तान की धरती भी भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई है। राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।इससे लोग डर कर अपने घरों के बाहर निकल आए और देर तक दोबारा अंदर नहीं गए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 98 किलोमीटर की गहराई में था।


बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्वात, मलकंद, उत्तरी वजीरिस्तान, पाराचिनार, लोअर दीर, हांगू, चारसद्दा और स्वाबी सहित कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, क्योंकि मुल्क ‘इंडियन और यूरेशियन ‘टेक्टोनिक प्लेट' की सीमा पर स्थित है। दक्षिण एशिया का एक बड़ा हिस्सा भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय है, क्योंकि 'इंडियन टेक्टोनिक प्लेट' उत्तर की ओर 'यूरेशियन प्लेट' से टकराती हैं।
इस महीने कई बार लग चुके झटके

इस महीने की शुरुआत में कराची के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान के गदप, कटोहर और मालिर जिले के आसपास के इलाकों सहित कई हिस्सों में दो मई को 2.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों में 13 मार्च को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान में साल 2005 में आए 7.4 तीव्रता के घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं आज ही ईरान में भी भूकंप के जोरदार झटके लगे, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इसकी तीव्रता 4.9 रही।

 
और भी

इटली के पास भूमध्य सागर में बड़ा हादसा, दो नाव डूबा, 60 लापता

 इटली के दक्षिणी समुद्री तट पर दो नावों के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी प्रवासी थे। सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने यह जानकारी दी। एक नाव लीबिया से रवाना और दूसरी तुर्किये से रवाना हुई थी। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।

 

नाव के डेक में फंसे मिले 10 शव

नादिर बचाव नाव का संचालन करने वाले जर्मन सहायता समूह RESQSHIP ने जानकारी दी है कि उसने डूबती हुई लकड़ी की नाव से 51 लोगों को निकाला है। इनमें दो बेहोश थे। नाव के निचले डेक में 10 शव फंसे मिले। सहायता समूह ने बताया कि जीवित बचे लोगों को इतालवी तटरक्षक बल को सौंप दिया गया है।

 

यहां हुआ दूसरा हादसा

दूसरी नाव दुर्घटना इतालवी क्षेत्र कैलाब्रिया से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में हुई। यह नाव तुर्किये से रवाना हुई थी। मगर आग लगने के बाद समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 66 लोग लापता हैं। एक महिला का शव मिला है। वहीं 11 लोगों को इतालवी तटरक्षक बल ने बचा लिया।

 

 

और भी

पीसीबी के अध्यक्ष बनना चाहते हैं चाहत फतेह अली खान...

  इंटरनेट पर 'बद्दो बद्दी' गाने से सेंसेशन बनने वाले गायक चाहत फतेह अली खान ने नई इच्छा जाहिर की है। चाहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष बनना चाहते हैं ताकि वह पाकिस्तान टीम को सही रास्ते पर ला सकें। मौजूदा समय में मोहसिन नकवी पीसीबी प्रमुख हैं, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं। चाहत चाहते हैं कि नकवी उनके लिए पीसीबी अध्यक्ष पद छोड़ दें क्योंकि नकवी के पास पहले से ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों हैं। चाहत का यह बयान बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम के मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद आया है।


चाहत ने कहा- मैं पीसीबी और क्रिकेट टीम को सही रास्ते पर लाने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है तो मैं व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगरानी रखूंगा। साथ ही सप्ताह में चार दिन टीम को कोचिंग भी दूंगा। मैं टीम में अनुशासन पर ध्यान दूंगा और किसी भी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा, 'मैं नकवी की आलोचना नहीं कर रहा हूं। मैं बस चाहता हूं कि वह मेरे प्रस्ताव पर विचार करें। चूंकि वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ आंतरिक मंत्री भी हैं, मेरा मानना है कि उन्हें पीसीबी की अध्यक्षता मुझे सौंपनी चाहिए। यह मोहसिन नकवी का अपमान नहीं है, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष का पद उनके लिए नहीं है।

बाबर आजम के नाबाद 32 रन की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को रविवार को आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने निराशाजनक अभियान का अंत किया। पाकिस्तान ने 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष किया, लेकिन बाबर ने एक छोर संभाले रखा जिससे सुनिश्चित हो गया कि टूर्नामेंट में 2009 की चैंपियन अपने अभियान का अंत अच्छे से करे। आयरलैंड के खिलाफ रविवार को शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर 106 रन बनाए।

मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिए, जबकि हारिस रऊफ ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान और आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान को इस विश्व कप में अपने पहले ही मैच में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था। इस उलटफेर के बाद टीम भारत के खिलाफ 120 रन का पीछा करते हुए हार गई थी।

 

 

और भी

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से अब तक 2000 से ज्यादा मौतें

पोर्ट मोर्सबी/नई दिल्ली:  पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन से अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था ।

 


और भी