खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच आज, जानें कौन मारेगा बाजी ...

 सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी20 विश्वकप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने 5 मैचों में से 3 जीते थे और 2 हारे थे। पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने भारत के बाद ज़िम्बाब्वे से भी मैच हारा लेकिन अच्छी किस्मत के कारण टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान का सामना ग्रुप 1 की टॉप टीम न्यूजीलैंड के साथ है। न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में 3 में जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराया था।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अच्छी बात ये हैं कि यहाँ बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। ये एक अच्छे स्कोर वाली पिच है, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 180 से अधिक रन बनाने होंगे तभी टीम दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम पर अतिरिक्त दबाव बना पाएगी। यहाँ स्पिनर को भी मदद मिलेगी, इसका मतलब पाकिस्तान के शादाब खान और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे।

मैच  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1: बजे से शुरु होगा।  

 

 

और भी

रूद्री मिनी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत धमतरी के रूद्री स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार से आगाज हुआ। दो दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के तहत आज पहले दिन कबड्डी और खो-खो के प्रतिभागियां ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी विकासखण्ड के 12 जोन के 94 राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 55 टीम कबड्डी के और 65 टीम खो-खो के शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, खूबलाल ध्रुव, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती गूंजा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

 

और भी

प्रेमनगर ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूरदर्शी दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हुए छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक का बलॉक स्तरीय आयोजन 5 नवंबर से 8 नवंबर 2022 तक प्रेमनगर के शासकीय माध्यमिक शाला के प्रागण में आयोजित किया गया। जिसमें 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से उपर सभी महिला पुरूष के लिए खुली स्पर्धा का आयोजन हुआ।

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डण्डा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, रस्सा-कस्सी, बाटी, बिल्लस, फुगड़ी तथा गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता उपविजेता सकल विधा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त 670 खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्माईल खान सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी व सदस्य अल्प संख्यक आयोग थे। जिनके द्वारा मुख्यमंत्री के इच्छा छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक के उद्देष्य पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा आगे बताया गया अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कला को सामने लाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री जी सदैव दृढ़संकल्पित हैं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में परमेश्वर यादव जिला संयोजक छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक सूरजपुर, सिंगारो बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, तुलसी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, सावित्री सिंह, करियाम, जनपद सदस्य धनंजय जायसवाल, जनपद सी.ई.ओ निलेष कुमार सोनी, बी.ई.ओ आलोक कुमार सिंह खेल प्रभारी व खेल शिक्षक केवलापति साहू, बिफईया संरपंच संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, हरि बैगा उपस्थित थे।

और भी

खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ : बेहतर अधोसंरचना से मिल रही है बेहतर खेल सुविधाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ खेल की दुनिया में छाने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। यहां पर हो रहे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों के साथ ही पारंपरिक खेलों के आयोजनों से राज्य की एक नई पहचान बनी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में नई खेल अकादमियों का निर्माण, नए खेल मैदान का निर्माण एवं उन्नयन, खिलाड़ियों को मिल रही बेहतर सुविधाओं ने खेलों के लिए एक बेहतर महौल तैयार किया है। पिछले दिनों शतरंज और बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामंेट का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय  स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को यहां पर अपनी रैंकिंग मजबूत करने का मौका भी मिला। खिलाड़ियों ने यहां की व्यवस्थाओं की तारीफ की और दुबारा आयोजन होने पर फिर से शामिल होने की बात कही। इसके साथ ही राज्य में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़ के शामिल हो रहे हैं। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिलाएं सभी का अपनी लोक संस्कृति में रचे-बसे पारंपरिक खेलों में भाग लेने को लेकर उत्साह देखते ही बनता है।


बेहतर अधोसंरचना का निर्माण, बढ़ती सुविधाएं
राज्य में खेल अकादमियों के संचालन, खेल अधोसंरचनाओं का विकास एवं समुचित उपयोग तथा खेलों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। खिलाड़ियों को बेहतर वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिक खेल प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेल अकादमियों का निर्माण किया जा रहा है। इन अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अधोसंरचना, मानक खेल सामग्री के साथ बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक की आवासीय अकादमी की स्थापना की गई है, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की मान्यता दी गई है। इस अकादमी में हॉकी की आवासीय अकादमी संचालित है जिसमें 36 बालक एवं 24 बालिकाएं कुल 60 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत् है। तीरंदाजी तथा एथलेटिक खेल की अकादमी एवं आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों के चयन ट्रायल लिए जा चुके हैं। रायपुर में एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से आवासीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की गई है। इसी तरह प्रदेश में चार गैर अवासीय अकादमी संचालित हैै। जिसमें शिवतराई बिलासपुर में गैर अवासीय अकादमी तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र, रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी, रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में गैर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी और रायपुर के ही स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में गैर आवासीय बालक एवं बालिका एथलेटिक अकादमी संचालित है। टेनिस खेल के लिए लाभांडी रायपुर मंे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टेनिस स्टेडियम एवं अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में खेल अकादमियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत 07 लघु केन्द्र स्वीकृत है। जिसमें जशपुर में हॉकी, बीजापुर में तीरंदाजी, राजनांदगांव में हॉकी, गरियाबंद में व्हॉलीबॉल, नारायणपुर में मलखम्ब, सरगुजा में फुटबॉल एवं बिलासपुर में तीरंदाजी खेल की स्वीकृति मिली है। खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के माध्यम से स्थानीय सीनियर खिलाड़ी को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत जशपुर में सिंथेटिक टर्फ युक्त हॉकी मैदान, अम्बिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल, जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउण्ड विथ रनिंग ट्रैक ,महासमुंद में सिंथेटिक सतह युक्त एथलेटिक ट्रैक निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें जशपुर और जगदलपुर बस्तर में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।



छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने राज्य के पारंपरिक खेलों को दिया मंच
छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पारंपरिक खेलों में शामिल होने को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। 6 चरणों में आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लेवल-01 राजीव युवा मितान क्लब  एवं  लेवल- 02 जोन स्तर के सफल आयोजन के बाद लेवल-03 विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर और इसके बाद जिला, संभाग और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।



हो रहे अंतर्राष्ट्रीय आयोजन, मिल रही है ख्याति
राजधानी रायपुर में 19 से 28 सितंबर तक छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमे भारत के 21 राज्यों सहित विश्व के 15 देशों के 500 से भी अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टरर्स, इंटरनेशनल मास्टर्स, वीमेन ग्रैंडमास्टरस, वीमेन इंटरनेशनल मास्टरर्स, फीडे मास्टर्स एवं ईलो रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसी तरह छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला गया। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ट्राफी इंडिया  इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज के नाम से  आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत सहित 12 अन्य देशों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने सिरकत की। गुजरात में आयोजित 36 वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 13 मैडल जीते। जिसमें 02 गोल्ड, 5 सिल्वर और 06 सिल्वर मैडल शामिल है।

 

 

और भी

पांच दिवसीय जोन स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का सचिव राजवाड़े ने किया शुभारंभ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर में पांच दिवसीय जोन स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पारस नाथ राजवाड़े विधायक भटगांव व संसदीय सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा व रोजगार के कर कमलों द्वारा किया गया। शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर के प्राचार्य एन.के. बुआड़े ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट, बैडमिंटन, हैंडबाल शामिल है। 

इसमें बिलासपुर जोन के दस तकनीकी महाविद्यालय भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में वेटनरी पॉलीटेक्निक सूरजपुर के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश संस्था के खेलकूद प्रभारी अवधेश सिंह व समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट मैच किरोडीमल शासकीय पॉलीटेक्निक रायगढ़ व विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर के मध्य मुख्य अतिथि के उपस्थिति में आरंभ हुआ। जिसमें अम्बिकापुर की टीम विजेता रही साथ ही शा.पॉ. सूरजपुर तथा शा. पो. कोरिया के बीच हुए मैच में शा.पो. कोरिया की टीम व शा. पॉ. अम्बिकापुर व शा.पॉ, जॉजगीर के बीच हुये मैच में अम्बिकापुर की टीम विजयी रही। तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्वायज (सिंगल) में शा.पा. सूरजपुर, शा.प. रायगढ़, शा.पॉ. अम्बिकापुर, बिलासपुर की टीम, ब्वायज (डबल्स) में  बिलासपुर, शा.पॉ. सूरजपुर, शा.प. अम्बिकापुर. शा.पा. रायगढ़ की टीम गल्र्स (सिंगल) में शा.प. अधिकापुर  बिलासपुर, अम्बिकापुर बिलासपुर की टीम गल्र्स (डबल्स) में बिलासपुर, शा. पो. अम्बिकापुर,  बिलासपुर की टीम विजयी रही।

 
और भी

आर्यना सबलेंका ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयातेक को हराया

 फोर्ट वर्थ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आर्यना सबालेंका ने शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक के चोटी की 10 खिलाड़ियों के खिलाफ 15 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने तीन सेट तक चले मुकाबले में स्वियातेक को 6-2, 2-6, 6-1 से हराया। इगा स्वियातेक ने कैरोलिन गार्सिया को 6.3, 6.2 से हराया था। स्वियातेक ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

फाइनल में सबालेंका का सामना कैरोलिन गार्सिया से होगा, जिन्होंने मारिया सक्कारी को 6-3, 6-2 से हराया है। फ्रांस की छठी रैंकिंग की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया पांच साल में पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बना पाई हैं। गार्सिया ने दारिया कासातकिना को रोमांचक राउंड रॉबिन मुकाबले में हराकर हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। गार्सिया ने इस मुकाबले की शुरुआत अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर की थी। 

और भी

फाइनल के पहले रोहित शर्मा ने बढ़ाई टेंशन, प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल...

 स्पोर्ट्स (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंग्लैंड के खिलाफ दस नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. एडिलेड में प्रैक्टिस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में चोट लगी है. हालांकि यह चोट कितनी गंभीर है, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

 

 
 

 

और भी

किरण अग्रवाल बनीं भारतीय शतरंज टीम की कोच

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम का कोच नियुक्त किया है। किरण आगामी 13 नवम्बर से 23 नवम्बर तक श्रीलंका में आयोजित होने जा रही कामनवेल्थ चेस चौम्पियनशिप में शामिल होने वाली 16 सदस्यीय भारतीय टीम में बतौर कोच शिरकत करेंगी।


कोच बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके खेल कौशल और अनुभव का लाभ भारतीय टीम को मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने उन्हें बधाई दी और कहा की नई खेल प्रतिभाओं को तराशने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय शतरंज टीम अपना अच्छा प्रदर्शन अवश्य करेगी। इससे पूर्व 2004 में दुर्ग जिले के भिलाई की किरण अग्रवाल ने भारतीय शतरंज टीम की कोच बनने का गौरव हासिल किया था।

किरण अग्रवाल को कोच बनाये जाने पर प्रदेश के शतरंज खिलाडियों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि शतरंज ओलंपियाड के समय छत्तीसगढ़ में टॉर्च रिले लाया गया था तथा टॉर्च थामने का सौभाग्य भी किरण को मिला था। किरण के अलावा प्रवीण थिप्से, व्ही रविचंद्रन एवं प्रसन्नजीत दत्ता भी भारतीय शतरंज टीम के कोच बनाए गए हैं।

किरण अग्रवाल प्रदेश की एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी है, जिन्हें वीमेन फीडे मास्टर का टाइटल विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदत्त किया गया है। किरण ने लंदन, दुबई, जर्मनी, यूगोस्लाविया, बांग्लादेश, दोहा (कतर) जैसे लगभग 15 से अधिक प्रमुख देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंदियों को लोहा मनवा चुकी हैं। इनकी उपलब्धियों को देखते हुए तात्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने 1986 में उन्हें विक्रम एवार्ड से नवाजा था।

 

 

और भी

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले 'हिटमैन' को सुनिल गावस्कर ने दी खास सलाह, ऐसा किया तो होगी रनों की बौछार

 

India vs England T20WC 2022 2nd Semi final (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक को छोड़ दें तो अधिकतर मुकाबलों में रोहित का बल्ला खामोश ही रहा है। लेकिन सेमीफाइनल में रोहित शर्मा के बल्ले से रनों की जरूरत होगी। टीम को अपने कप्तान से एक ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा खुद भी इस मुकाबले में एक बडी पारी खेलना चाहेंगे। 

वर्ल्ड कप में दबाव में नजर आए रोहित शर्मा
टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। कुछ मुकाबलों में वह बेहद दबाव में नजर आए। यही वजह है कि जैसी शुरुआत टीम को मिलनी चाहिए अब तक वैसी देखने को नहीं मिली है। टीम के लिए रोहित का आउट ऑफ फॉर्म होना चिंता का कारण बना हुआ है। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ पांच मैचों में 17 की औसत से 89 रन बनाए हैं।

सुनिल गावस्कर ने बताया कहां हो रही है गलती
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनिल गावस्कर ने कुछ बातों का जिक्र किया है। सुनिल गावस्कर ने बताया कि रोहित शर्मा टीम को तेज शुरुआत दिलाने के प्रयास में गलत शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। उनकी ताकत पुल शॉट ऑस्ट्रेलिया में रोहित की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। वह पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार पुल लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवाते रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर रखना होगा ख्याल
सुनिल गावस्कर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर फील्डरों को ध्यान में रखकर शॉट खेलने की जरूरत है। गावस्कर ने इंडिया टूडे के हवाले से कहा कि हमने देखा कि दो साल पहले भी वह 40-50 रन बनाकर इस तरह के शॉट खेलकर अपना विकेट खोते रहे हैं। रोहित को पावरप्ले के दौरान फील्डरों को ध्यान में रखते हुए अपने शॉट्स का चयन करना होगा। गुरुवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा से टीम को खासी उम्मीदें होंगी।
और भी

नीदरलैंड से मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कही ये बड़ी बात ...

 स्पोर्ट्स (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम टी-20 विश्व 2022 से बाहर हो गई, लेकिन टीम के लिए सबसे चिंतनीय विषय यह हो गया कि उन्हें ये हार नीदरलैंड से मिली। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच टी-20 विश्व कप सुपर 12 का 40वां मुकाबला कल रविवार एडिलेड ओवल में खेला गया। इस मैच के शुरु होने से पहले सभी को यह लग रहा था कि साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल का टिकट आसानी से जीत लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, डच टीम ने प्रोटियाज को 13 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।

नीदरलैंड से मिली इस हार के बाद साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गई। इस हार के बाद अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा है अब वह कप्तानी और टीम में अपनी भूमिका को लेकर सोचेंगे। साथ ही आपको बता दें कि टेम्बा बावुमा टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहे थे।

कप्तान टेम्बा बावुमा ने बयान में कहा कि, यह काफी मुश्किल समय रहा है। इस पर विचार करना है कि टीम के भीतर कप्तान के रूप में मेरी भूमिका क्या है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मुझे सोचना है। मैं इसके बारे में संबंधित लोगों से बात करूंगा।

इसके अलावा बावुमा ने कहा कि हमें देखना होगा कि साउथ अफ्रीका के कोच के रूप में कौन आता है। आम तौर पर, जब आपके पास इस तरह के बदलाव एकाएक करते हैं तो इसके परिणाम अलग हो सकते हैं। हो सकता है कि वे कोई नया लीडर ढूंढे, जो उनके विजन और खेल शैली को आगे ले जा सके। लेकिन इस समय अगर मैं इन सबके बारे में सोचूं तो अब यह इमोश्नल हो जाएगा।

 

 

और भी

रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स से हारा दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप से हुआ बाहर...

 स्पोर्ट्स (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण अफ्रीकी टीम को ओवल मैदान पर रविवार सुबह खेले गए सुपर-12 राउंड के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने हराकर टी20 वर्ल्ड कप-2022 से बाहर कर दिया. नीदरलैंड्स भी हालांकि इस वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर हो गया. फायदा भारतीय टीम को मिला और उसने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. फैंस को अब फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत भी देखने को मिल सकती है. 

एडिलेड में हारा अफ्रीका

तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम सुपर-12 राउंड का अपना आखिरी मैच हार गई. उसे नीदरलैंड्स ने छका दिया और उसका सफर भी खत्म कर दिया. बावुमा ने टॉस जीता और नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. कोलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली. 

और भी

T20 WC : राहुल-सूर्यकुमार की तेज तर्रार पारी ने जिम्बाब्वे को किया ढेर...

 मेलबोर्न/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मैदान मेलबोर्न क्रिकेट मैदान में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी ने जिम्बाब्वे को ढेर कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत सुपर-12 के आखिरी मैच में एमसीजी के मैदान पर जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 8 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टेबल टॉपर के तौर पर खत्म किया है।

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम केवल 115 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की 61 रन की तेज तर्रार पारी के दम पर 186 रन बनाए थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
वेस्ले मधेवीरे, क्रेग इर्विन (कप्तान), रेजिस चकाबा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, टोनी मुनयोंगा, रियान बर्ल, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

हेड टू हेड में भारत और जिम्बाब्वे
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे पहली बार एक दूसरे से खेलेगी। लेकिन T20I मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार T20I में भिड़ी है। 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है जबकि केवल 2 बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है।

और भी

15 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की रोलर स्केटिंग टीम बंगलुरू में 11 से 22 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रविवार को राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि राज्य में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड बनाने का प्रस्ताव है।

डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि देश के सी.बी.एस.सी. स्कूलों में केवल कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में 200 मीटर का बैंड टैªक स्केटिंग के लिए उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्ष से स्कूली खेलों में शामिल किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्केटिंग का उचित वातावरण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास जारी है, जिसमें-दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड का निर्माण प्रस्तावित है।



मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इसी वर्ष स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तर की ओपन चैलेंज स्पीड रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। जिसमें देश के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह भी गर्व का विषय है कि लगातार 5 वर्षों से सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही हैं।

डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रायपुर के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को स्केटिंग में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष का गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस खेल में लड़कियां भी पीछे नहीं है, स्केटिंग प्रतियोगिता में एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी लावण्या जिंदल ने इनलाइन स्केटिंग में तीन गोल्ड मैडल जीते। इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में एनएच गोयल स्कूल कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी हेमिका जिंदल ने सिंगल्स और डब्बल दोनों कैटेगरी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 4 से 6 नवंबर तक 15वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इनलाइन तथा क्वाड कैटेगरी में 5 वर्ष से 17 वर्ष से अधिक लड़के एवं लड़कियों के लिए विभिन्न 6 आयु समूहों में रिंग तथा रोड में 120 पदकों के लिए आयोजित की गई।

 यह प्रतियोगिता भारतीय रोलर स्केटिंग खेल महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से छत्तीसगढ़ के टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 60वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2022 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। इस वर्ष यह राष्ट्रीय प्रतियोगता 11 से 12 दिसम्बर 2022 तक बंगलुरू में आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष रोलर स्केटिंग खेलों का प्रचार-प्रसार करने टेनासिटी और टॉय स्केट्स में कुछ प्रतियोगिताएं रखी गई थी, जिससे नए उदीयमान खिलाड़ियों को 75 पदकों का वितरण किया गया। इससे उन्हें रोलर खेलों की बेहतर जानकारी हो सकीं। इसके लिए 3 से 5 वर्ष के इनलाइन तथा क्वाड खिलाड़ियों तथा टेनासिटी और टॉय स्केट्स में 4 आयु वर्ग बनाए गए थे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव किशोर भंडारी, स्कूल के संचालक राकेश मिश्रा, दलजीत सिंह, सुप्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सीमा जिंदल सहित प्रतिभागी खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

 

 

और भी

Sachin-Virat के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में सड़क, जानिए और किन-किन क्रिकेटरों को मिला सम्मान

 

Cricketers Street named in Melbourne: वैसे सड़कें और सर्किल के नाम आमतौर पर नेता, हस्तियां या फिर महापुरुषों के नाम पर रखे जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और भारतीय दिग्गज क्रिकेट स्टार विराट कोहली के नाम पर सड़कों का नामकरण किया गया है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न ऐसा शहर है, जहां भारतीय दिग्गजों के अलावा दुनिया के और भी क्रिकेटरों के नाम पर सड़कों के नाम रखे गए हैं।

विराट कोहली के नाम पर कोहली क्रिसेंट
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए केरल के रहने वाले आईटी पेशेवर एस जगत ने कहा कि जब कोई मुझसे पूछता है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में कहां रहता हूं, तो मैं गर्व से अपना पता देता हूं। एस जगत कोहली क्रिसेंट के पास रहते हैं। दरअसल, मेलबर्न के उपनगर रॉकबैंक में एक सड़क का नाम कोहली क्रिसेंट है, जिसका नामकरण विराट कोहली के नाम पर किया गया है।

सचिन-विराट सहित इन दिग्गजों को भी सम्मान
मेलबर्न की सड़कों को लेकर इंडियन एक्सप्रेस में छपि रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न के उपनगर रॉकबैंक की पड़ोसी सड़कों और भी ज्यादा हैरान करने वाली हैं। कोहली क्रिसेंट से लगभग 600 मीटर की दूरी पर तेंदुलकर ड्राइव नाम की एक सड़क है। इस कॉलोनी की सभी सड़कों के नाम एम एस धोनी, कपिल देव, वी वी एस लक्ष्मण, इंजमाम-उल-हक, कर्टली एम्ब्रोस, इमरान खान, गैरी सोबर्स और जोएल गार्नर सहित टॉप इंटरनेशनल क्रिकेटरों के नाम पर रखे गए हैं।

प्रॉपर्टी डेवलेपर रखते हैं नाम
रिपोर्ट के मुताबिक यहां की सड़कों के नाम आमतौर पर डेवलपर्स द्वारा रखे गए हैं, जो सिटी काउंसिंल द्वारा अप्रूव होते हैं। बशर्ते वे भौगोलिक नामों की गाइडलाइन को पूरा करते हों। जैसे की रॉकबैंक उपनगर, जो मेल्टन काउंसिल के अंतर्गत आता है, भारतीय समुदाय के घर खरीदारों के बीच लोकप्रिय है।

कोहली क्रिसेंट पर रहने वाले जगत ने क्या कहा?
जगत ने कहा कि जब हमें जमीन मिली, तो हमें नहीं पता था कि हमारा पता 18 होगा, कोहली क्रिसेंट। उन्होंने आगे बताया कि एक दिन भारत के मेरे मित्र ने न्यूज क्लिपिंग भेजकर मुझसे पूछा कि क्या मैं इस नई जगह को जानता हूं, जहां सड़कों का नाम क्रिकेटरों के नाम पर रखे गए थे। मैंने कहा कि मैं वहां रहता हूं। अपने पते के साथ कोहली की जर्सी नंबर (18) से मेल खाते हुए जगत ने कहा कि उनके दोस्त पहले क्रिकेटर के खराब फॉर्म के लिए उन्हें दोषी ठहराते थे।

तेंदुलकर ड्राइव के पास इंजमाम-उल-हक सड़क
वहीं तेंदुलकर ड्राइव के ठीक बगल में सड़क का नाम इंजमाम-उल-हक के नाम पर रखा गया है। ऐसे में जब भी भारत-पाक का मैच होता है तो उसका असर भी यहां देखने को मिली है। हाल ही में भारत ने मेलबर्न में अपने टी20 मैच में पाकिस्तान को हराया, तो कोहली-तेंदुलकर गली में रविवार रात को जमकर पटाखे चलते हुए देख गए थे।
और भी

सेमीफाइनल में पहुंचाने वाली जीत से ज्यादा खुश नहीं हैं जोस बटलर, इंग्लैंड से और बेहतर की उम्मीद


सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) का कहना है कि उनकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीतने के लिए रास्ता ढूंढना था। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुआ ये मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी खराब गया क्योंकि जीत के बावजूद इंग्लिश टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उनके गेंदबाजों ने श्रीलंका को 141 रनों पर समेट दिया और फिर जोस बटलर व एलेक्स हेल्स की पारी ने उनकी जीत भी सुनिश्चित कर दी। लगा की मैच 15 ओवर तक किसी भी हाल में खत्म होना चाहिए लेकिन अंग्रेजों ने एक के बाद एक विकेट गिराए और अंतिम ओवर में किसी तरह जीत दर्ज की।

यहां पर इंग्लैंड को एक चौंकाने वाली हार का सामना भी करना पड़ सकता था अगर बेन स्टोक्स एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका में ना होते। स्टोक्स अंत तक टिके रहे और 36 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।

जाहिर है जीत के लिए किए गए संघर्ष ने जोस बटलर को नाखुश किया है और उन्होंने मैच के बाद कहा कि उन्होंने मैच का लुत्फ नहीं उठाया क्योंकि यह बाद में बहुत करीबी मामला हो गया था।

इंग्लिश कीपर ने बेन स्टोक्स की तारीफ की और कहा कि ऐसी मुश्किल परिस्थितियां बेन स्टोक्स के लिए ही बनी हैं। उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियां उनके लिए बनी हैं, वे इस टी20 टीम में हमारे लिए बहुत सारे रोल निभा सकते हैं। श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की लेकिन आदिल रशीद ने हमारी वापसी कराई। उन्होंने इस विकेट पर शानदार गेंदबाजी की।

विराट कोहली के लिए स्पेशल प्लान बनाने से जिंबाब्वे के कप्तान का इंकार, वजह का भी कर दिया खुलासाविराट कोहली के लिए स्पेशल प्लान बनाने से जिंबाब्वे के कप्तान का इंकार, वजह का भी कर दिया खुलासा

बटलर ने युवा ऑलराउंडर सैम करन की भी तारीफ की और कहा कि वह आने वाले समय में इंग्लैंड की टीम के अहम सदस्य बन सकते हैं। कप्तान ने कहा कि यह एलेक्स हेल्स की पारी थी जिसने श्रीलंका से गेम छीनना सुनिश्चित कर दिया।

इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के बाद वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। दूसरे ग्रुप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम चार में जाती दिख रही हैं। तो वही पाकिस्तान के लिए यह सफर यहीं समाप्त होता नजर आ रहा है।
 
और भी

टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप में कल भारत ने बांग्‍लादेश को पांच रन से हराया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एडिलेड में टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप में भारत ने बांग्‍लादेश को पांच रन से हरा दिया। भारत ने विराट कोहली और के एल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच कोहली ने 64 और राहुल ने 50 रन की पारी खेली।

बारिश के कारण बांग्‍लादेश को 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्‍य दिया गया। बांग्‍लादेश की टीम छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। इस जीत से भारत अंक तालिका में ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच गया है। 

 

 

और भी

खेल सिखाता हैं अनुशासन : संसदीय सचिव सिंह

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के अंतर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज यहां स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम बहतराई में हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक  रश्मि सिंह ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है। आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। खेल हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाता है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धरोहर, परम्परा को बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक इसी का हिस्सा है, जिसमें सभी वर्ग और उम्र के लोग अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे है। दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन के खिताब पर दुर्ग संभाग का कब्जा रहा। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल वास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  राजेन्द्र धीवर, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पांडेय, कलेक्टर सौरभ कुमार, सीईओ जिला पंचायत जय जैन और विजय केशरवानी, सत्येन्द्र कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद शिक्षा पर बहुत ध्यान दिया गया है। उसके सुखद परिणाम आज मिल रहे हैं। कोरोना महामारी के समय जब लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी और बच्चों की फीस देने के लिए पैसे का अभाव था। ऐसे समय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना एक वरदान साबित हुई। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी डी.के. कौशिक ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 5 संभाग के खिलाडिय़ों ने 8 खेल विधाओं एथलेटिक्स, बेडमिंटन, बॉलीबाल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल और फुगड़ी में अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। स्पर्धा के विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लिंगियाडीह, चकरभाठा और चिंगराजपारा उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक  आर.एन. हीराधर, विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद थे।

और भी

खत्म नहीं हो रहा 'Fake Fielding' विवाद, अब बांग्लादेश करेगा इसकी शिकायत


ढाका (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में जिस तरह की अंपायरिंग हुई उसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह विवादित अंपायरिंग की शिकायत आधिकारिक तौर पर सही मंच पर करेगी। बांग्लादेशस का कहना है कि मैच के दौरान अंपायरों ने उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की लिहाजा वह अंपायरों के खिलाफ सही मंच पर शिकायत दर्ज कराएंगे। बांग्लादेश के विकेट कीपर नूरुल हसन ने आरोप लगाया था कि विराट कोहली ने मैच के दौरान फेक फील्डिंग की थी लेकिन अंपायर्स ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया।


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशनल चेयरमैन जलाल यूनिस ने कहा कि अंपायर मरेस इरेस्मस और क्रिस ब्राउन इस वाकये को देख नहीं पाए जोकि सातवे ओवर में हुआ, जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। बांग्लादेश का कहना है कि सातवे ओवर में जब गेंद अर्शदीप सिंह थ्रो कर रहे थे इस दौरान विराट कोहली ने फेक फील्डिंग की लेकिन अंपायर्स ने इसपर ध्यान नहीं दिया। अगर अंपायर इसपर ध्यान देते तो बांग्लादेश को इसके पांच रन पेनाल्टी के रुप में मिलते और मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। लेकिन इस घटना पर ना तो दोनों बल्लेबाजों का नजर गई और ना ही अंपायर्स की। उस वक्त लिटन दास और शांतो बल्लेबाजी कर हे थे।

जलाल ने कहा कि हमने इसके बारे में बात की। आपने इसे टीवी पर देखा, सबकुछ आपके सामने हुआ। एक फेक फील्डिंग की घटना हुई, हमने इसकी जानकारी अंपायर्स को दी, लेकिन उन्होंने कहा कि हमने नहीं देखा यही वजह है कि उन्होंने इसे रिव्यू नहीं किया। शाकिब ने इसके बारे में अंपायर से चर्चा की, यहां तक कि मैच के बाद भी उनसे इस बारे में बात की। आईसीसी के नियम 41.5 के अनुसार अगर अगर बल्लेबाज को जानबूझकर बाधित किया जाता है, उसका ध्यान भटकाया जाता है तो अंपायर इस गेंद को डेड बॉल करार दे सकते हैं और 5 रन पेनाल्टी के तौर पर दे सकते हैं।

मैच के दौरान दूसरी घटना का जिक्र करते हुए जलाल ने कहा कि शाकिब ने गीली आउटफिट को लेकर चर्चा की, उन्होंने अंपायर से कहा कि आप कुछ समय और ले सकते हैं, मैदान सूख जाए उसके बाद मैच शुरू कीजिए। लेकिन इसमे अंपायर का फैसला अंतिम होता है, लिहाजा इसमे बहस की कोई बात नहीं है। उस वक्त सिर्फ एक ही फैसला लिया जा सकता था कि आप खेलना चाहते हैं या नहीं। अंपायर के फैसले हमारे दिमाग में हैं और हम इस मुद्दे को सही मंच पर उठाएंगे।
और भी