खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

PAK vs SA: शादाब खान ने अफ्रीकी गेंदबाजों को किया तहस नहस, महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ बनाया रिकॉर्ड

 

सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Mens T20 World Cup 2022 Highlights: दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से मात देकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर बल्लेबाज शादाब खान ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शादाब खान ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान की ओर से टी-20 में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने के मामाले में शादाब खान अब नंबर दो पर पहुंच गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाया दम
शादाब खान ने मुश्किल समय में टीम के लिए यह बहुमूल्य पारी खेलने का काम किया। यही वजह है कि शादाब खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 95 पर पांच विकेट गिरने के बाद शादाब खान मैदान पर उतरे। मैदान पर उतरने के साथ ही उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। शादाब खान ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

शादाब खान ने महज 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम दर्ज है। शोएब मलिक ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2020 टी-20 वर्ल्ड कप में शारजाह में महज 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी। 22 गेंद पर 52 रनों की पारी में शादाब ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। शादाब की इस बल्लेबाजी की हर कोई सरहना कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने 33 रनों से जीता मुकाबला
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। अफ्रीका के पास अब चार मैच में पांच अंक हैं। सेमीफाइनल में एंट्री पाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को अब नीदरलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। वहीं पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका को 14 ओवर में 142 रनों का टारगेट दिया गया। जिसे वह हासिल नहीं कर सकें।
और भी

अंतर्शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ 22 वीं राज्य स्तरीय अंतर्शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा के कक्षा 9वीं के छात्र पेखराज साहू ने अंडर 17, 45 कि.ग्रा. बालक वर्ग तथा गर्ल्स अंडर 17 में कक्षा दसवीं की छात्रा कु. श्वेता यादव ने 52 कि.ग्रा. बालिका वर्ग में बिलासपुर में 26 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले कराते चैंपियन में गोल्ड मेडल जीता साथ ही विद्यालय की कक्षा नवमी की छात्रा कु. आस्था धुर्वे ने महासमुंद में 19 अक्टूबर को हुए अंडर-17 बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है।


खेल शिक्षिका श्रीमती संगीता साहू ने बताया कि यह सभी विद्यार्थी नियमित रूप से खेल के प्रति समर्पित है एवं प्रतिदिन मैदान जाकर खेल का अभ्यास करते हैं। आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की घोषणा जल्द की जाएगी। जिस प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम लाने की उम्मीद भी जताई गई है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य आर.एस.  धुर्वे, श्री. पी. के. शुक्ला, एस के पांडेय, पीपी पांडे, तुषार सिंह ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष प्रकट करते हुए छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

और भी

T-20 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया

 एडिलेड/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड ओवल में अपना चौथा ग्रुप मैच खेला। बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया को 5 रन से जीत मिली और इस जीत के साथ 2 अंक अर्जित करके टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया। भारत के अब कुल 6 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में अब ग्रुप बी में पहले नंबर पर आ गई है।


इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल व विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए।


इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 66 रन बनाए और बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मैच को 16 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को जीत के लिए 151 रन का नया टारगेट दिया गया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए और भारत को 5 रन से जीत मिली। भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर ये जीत हासिल की।

बांग्लादेश की पारी, लिटन दास का अर्धशतक
बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने 21 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 3 छक्के व 6 चौके लगाए। इस मैच में पहला विकेट बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास का गिरा जो 27 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश का दूसरा विकेट शांतो के रूप में गिरा जो 21 रन बनाकर शमी की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। अफीफ हुसैन 3 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों लपके गए।

कप्तान शाकिब अल हसन को अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करवा दिया। यासिर अली को हार्दिक पांड्या ने एक रन पर अर्शदीप के हाथों कैच आउट करवा दिया। मोसादेक को हार्दिक पांड्या ने 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत की तरफ से हार्दिक व अर्शदीप सिंह को 2-2 जबकि मो. शमी को एक सफलता मिली।

भारत की पारी, राहुल व कोहली के अर्घशतक का अर्धशतक
भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने केएल राहुल और रोहित शर्मा उतरे लेकिन रोहित केवल 2 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए राहुल और कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन 50 रन पूरा करते ही केएल राहुल भी शाकिब की गेंद पर मुस्तफिजुर को कैच थमा बैठे। सूर्युकमार यादव ने 30 रन की पारी खेली और शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली ने 37 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दिनेश कार्तिक ने 7 रन बनाए और वो रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली तो वहीं अश्विन भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम में किया गया एक बदलाव
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया और दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया। वहीं दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा बने जो पिछले मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। बांग्लादेश की टीम ने भी एक बदलाव किया और सौम्या सरकार की जगह शरिफुल इस्लाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शरिफुल इस्लाम, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।

 

 

और भी

कोण्डागांव विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का विधायक ने किया शुभारंभ

 2 से 10 नवम्बर तक विकासखण्ड स्तरीय खेलों का आयोजन तीन वर्गों में किया जाएगा

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बुधवार को कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकासनगर स्टेडियम में कोण्डागांव विकासखण्ड के विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया खेल ओलंपिक में खेल स्पर्धाओं का छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप और  जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम द्वारा शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर श्री कश्यप ने भी लोगों के साथ आयोजन में शामिल होते हुए रस्सा खींच प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के मध्य रस्सा खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पश्चात् उन्होंने महिला वर्ग के रस्सा खींच और 100 मीटर दौड़ का भी आनंद लिया। ज्ञात हो कि विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक महोत्सव में 2 से 10 नवम्बर तक आयोजित 14 खेल प्रतिस्पर्धाओं में विकासखण्ड के 5568 लोगों तीन वर्गों के अंतर्गत हिस्सा लेंगे।

 

इस अवसर पर विधायक श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांवों के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देकर हमारी सांस्कृतिक विरासत के स्वरूप प्राप्त खेलों को जीवंत बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन का संकल्प किया था। जिसका परिणाम है कि राजीव मितान क्लबों का गांव-गांव में स्थापना कर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे गांव में छुपी हमारे ग्रामीणों की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल रहा है। इन खेलों में युवाओं के साथ हर वर्ग को शामिल होने का अवसर मिला है, जिसका परिणाम है कि आज यहां तीन पीढ़ियां कंधे से कंधा मिलाकर खेलों में भाग ले रही हैं। जिससे सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अग्रिम बधाइयां देते हुए खिलाड़ियों का प्रोत्साहन भी किया।

 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से पारम्परिक खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ गांव के युवा जो अवसर के अभाव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे उन्हें भी अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन खेलों को राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्रामीण युवा राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

 

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत् विकासखण्ड स्तरीय खेलों में 100 मीटर दौड़, लंगड़ी दौड़, रस्सा खींच, कबड्ड़ी, खो-खो, भंवरा, पिट्ठुल, फुगड़ी, संखली, गिल्ली-डंडा, बिल्लस, बांटी, लंबी कुद, गेड़ी दौड़ खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, तहसीलदार विजय मिश्रा, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा, सहायक खेल अधिकारी रामेश्वर राव, जनप्रतिनिधि तरूण गोलछा, गीतेश गांधी, मनीष श्रीवास्तव, झुमुक दीवान, डीईओ अशोक पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

और भी

लालबाग में शुरू हुई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की जोन स्तरीय प्रतियोगिता

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जगदलपुर के लालबाग मैदान में बुधवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की जोन स्तरीय प्रतियोगिता की शुरूआत हुई । महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधी इस अवसर पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ज्ञात हो  कि राजीव युवा मितान क्लब से शहर के 48 वार्ड में वार्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन किया गया था। इस खेल में बच्चे, महिलाएं व पुरुष वर्ग के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें वार्ड स्तर मे विजयी प्रतिभागीयों का जोन स्तर पर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। जोन स्तरीय  प्रतियोगिता में 48 वार्ड के लिए प्रति जोन में 8 वार्ड को शामिल कर 6 जोन बनाए गए हैं। साथ ही नगर पंचायत बस्तर का 2 जोन बनाया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली डंडा, दौड़, कबड्डी, पिट्टुल, खो खो, लंगडी दौड़, रस्साकशी, लंबी कूद जैसे पारम्परिक खेल शामिल किए गए हैं ।

तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सभी छत्तीसगढ़िया खेल प्रतियोगिता किया जाएगा लाल बाकिग मैदान में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने प्रदेश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा पारंपरिक खेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से बच्चे महिलाएं व पुरूष सभी वर्ग के लोग इस खेल में भरपूर इन खेलों में भाग लेकर शामिल हुए। 

वार्ड स्तरीय खेलों के आयोजन के बाद अब जोन स्तरीय खेलों की शुरूआत हो गई है। निगम अध्यक्ष  कविता साहू ने कहा राजीव युवा मितान क्लब से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिसमें पारंपरिक खेलों का सभी वर्ग के लोगों ने वार्ड स्तर से लेकर जोन स्तर तक पहुंचकर इस खेल प्रतियोगिता का आनंद उठाया। छत्तीसगढ़ शासन की पहल के कारण अब हमारे पारम्परिक खेल न केवल जीवित रहेंगे, बल्कि इनमें प्रतिस्पर्धा की भावना के कारण खिलाड़ियों की प्रतिभा भी निखरेगी और खेलों की रोचकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, राजीव मितान जिला समन्वयक सुशील मौर्य, पार्षद बी ललिता राव, श्वेता बघेल, यशवंत ध्रुव, सूर्या पानी, नगर पंचायत बस्तर पार्षद अंकित पारेख उपस्थित थे।  

 
और भी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जहीर खान को समझ नहीं आई रोहित शर्मा की कप्तानी, बताई बड़ी खामी

 

सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Zaheer Khan Questions Rohit Sharma: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से भारतीय टीम को करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद टीम पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्वकप में यह भारत की पहली हार है। ऐसे में इस हार के बाद ना सिर्फ टीम के प्रदर्शन बल्कि कप्तान रोहित शर्मा के फैसलों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपने संसाधनों का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वह अपनी योजना को ठीक से बना नहीं पा रहे हैं।

भारत ने मौका गंवाया
जहीर खान ने कहा कि आप मैच में ऐसी स्थिति में थे जहां से आपको मैच को लीड करना चाहिए था और मैच को जीतना चाहिए था। इसी वजह से मैं निराश हूं, बाकी सब चीजें ठीक हैं। जब आपको पता होता है कि आपने क्या किया। आपने मैच को खुद हाथ से जाने दिया। आपने वहां से मैच को हाथ से जाने दिया, दक्षिण अफ्रीका को मैच में आने का मौका दिया और अंत में वह मैच जीते।

अच्छी स्थिति में होकर भी छोड़ा मैच
10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 94 रन बनाने थे, दक्षिण अफ्रीका की टीम पर अच्छा खासा दबाव भी उस वक्त था। मिलर और मारक्रम बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसे में इस हालात में इस तरह की पिच पर कोई भी टीम जो गेंदबाजी कर रही है वह आगे होगी। इस जगह से किसी भी टीम को मैच को बचाना चाहिए थे। टीम इंडिया ने शुरू के 10 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने ना हर क्षेत्र में निराश किया। दक्षिण अफ्रीका को हमने मैच में आने दिया, हमे इसपर सच में सोचने की जरूरत है।

रोहित सहज नहीं दिखे
ऐसी स्थिति में खास तौर पर किसी गेंदबाज पर भरोसा दिखाना काफी अहम होता है। मुझे ऐसा लगा कि रोहित अपने संशाधनों को सही से इस्तेमाल नहीं कर सके, वह गेंदबाजो को एक खास मौके पर इस्तेमाल करने को लेकर फंसते नजर आए। अर्शदीप सिंह को शुरू में ही तीन ओवर कराने चाहिए थे, लेकिन रोहित को लगा आखिर के ओवर में कौन गेंदबाजी करेगा। लिहाजा मुझे लगता है कि कुछ चीजों में रोहित शर्मा सहज नहीं दिखे। वह सही फॉर्मूला तलाशते नजर आए।
 
भारत को मिली थी हार
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन भारतीय टीम महज 133 रन ही बना सकी। वहीं जब दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने के लिए आई तो 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के 40 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए थे। बावजूद इसके भारत को इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। क्रिकबज के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व क्रिकेट अजय जडेजा ने कहा कि भारतीय टीम 133 रन ही बना सकी, ऐसे में मैच को जीतने का बेहतरीन मौका भारत के पास था जब 40 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरे। बतौर कप्तान आपको बता होता है कि आपका बेहतर खिलाड़ी कौन है उस दिन का, अर्शदीप जब गेंदबाजी में वापस आए तो उस वक्त तक मैच निकल चुका था।
और भी

T20 World cup 2022: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल कर दी सेमीफाइनल की राह, बाहर होने का मंडराया खतरा


सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। T20 World Cup 2022 में सेमीफाइनल की रेस हर दिन रोमांचक होती जा रही है। इस वक्त कांटे का मुकाबला ग्रुप ए में देखने को मिल रहा है, जहां से न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल में जाने के लिए मजबूत दावेदारी ठोक रही हैं। इनमें से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब जंग दिलचस्प हो चुकी है। आज इंग्लैंड के हाथों न्यूजीलैंड की हार के बाद ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में जो स्थिति बनी है, वो ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंताजनक है। जी हां, इंग्लैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को मुश्किल कर दिया है और अगर इंग्लैंड ने अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया तो ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकता है।

समझिए ग्रुप ए का समीकरण

ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के लिए लड़ाई दिलचस्प इसलिए हो गई हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों ही टीमों के 5-5 अंक हैं। हालांकि पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर है और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर है। श्रीलंका का चौथा स्थान है। न्यूजीलैंड नेट रन रेट की वजह से अभी भी टॉप पर बनी हुई है और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खराब नेट रनरेट की वजह से ही तीसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया कैसे हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर?

ग्रुप ए में अब हर किसी टीम का 1-1 मैच बचा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान से खेलेगी और इंग्लैंड श्रीलंका से अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मैच में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराती है तभी वो इस टूर्नामेंट में जिंदा रह सकती है। ऐसे में फिर उसे यह दुआ करनी होगी कि श्रीलंका की टीम इंग्लैंड को अच्छे अंतर से हरा दे, लेकिन अगर मामला उल्टा हुआ या फिर ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप से बाहर हो जाएगा। फिर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए लगभग तय हो जाएंगी।

इंग्लैंड कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में?

बात करें अगर इंग्लैंड की तो अभी उसका भी सेमीफाइनल में जाने का पक्का नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वो नेट रन रेट में काफी पीछे है। अगर इंग्लैंड का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर होगा तभी ब्रिटिश टीम सेमीफाइनल में जा पाएगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इंग्लैंड को भी यही दुआ करनी होगी कि उसका आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट न चढ़ जाए। अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच से घमासान तगड़ है। वहीं न्यूजीलैंड अपने आखिरी मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी, जिसे जीतते ही वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
और भी

T-20 वर्ल्ड कप के नए कप्तान होंगे हार्दिक पंड्या

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. सोमवार  को बीसीसीआई द्वारा इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया गया है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जबकि टी-20 टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में दी गई है।वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथ में रहेगी।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

 

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी जैसे बड़े प्लेयर्स टीम का हिस्सा नहीं हैं. यानी ये सभी प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अपने घर लौटेंगे। 

भारत और न्यूजीलैंड शेड्यूल

 18 नवंबर, शुक्रवार: पहला टी-20, वेलिंगटन

20 नवंबर, रविवार: दूसरा टी-20, माउंट माउंगनुई

22 नवंबर, मंगलवार: तीसरा टी-20, ऑकलैंड

25 नवंबर, शुक्रवार: पहला वनडे, ऑकलैंड

 27 नवंबर, रविवार: दूसरा वनडे, हैमिल्टन

30 नवंबर, बुधवार: तीसरा वनडे, क्राइस्टचर्च

 

 

और भी

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पुरुष डबल्स का खिताब जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में इस जोड़ी ने चीन-ताइपेई के लू चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को लगातार सेटों में 21-13, 21-19 से हराया। फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में पहली बार भारतीय जोड़ी ने पुरुष डबल्स का खिताब जीता है। 

पुरुष सिंगल्स के फाइनल में मौजूदा विश्व और ओलिम्पिक चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन ने अपने ही देश के रास्मस गेम्के को 21-14, 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत से एक्सेल्सन 21 फाइनल मुकाबलों में से  16 मुकाबले जीतकर पुरुषों के वर्ल्ड टूर के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जापान के केन्तो मेमोटा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 21 में से 15 फाइनल मुकाबले जीते हैं।

 

 

और भी

फुटबॉल मैच के दौरान ईस्ट बंगाल के फैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत

 

कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  ISL: कोलकाता में फुटबॉल मैच के दौरान फुटबॉल फैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट बंगाल टीम के फैन की शनिवार को डर्बी मैच के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय जॉयशंकर साहा को मैदान में मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। जॉयशंकर कोलकाता के बगुहाटी के रहने वाले हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें सॉल्ट लेक अमरी अस्पताल में रात तकरीबन 8.35 बजे लाया गया, वहां वह बेहोश अवस्था में पहुंचे थे। डॉक्टरों का मानना है कि जयशंकर की अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी रात 9.07 बजे मृत्यु हो गई।

जॉयशंकर के दोस्त उन्हें आईसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। मृत्यु के बाद जॉयशंकर के शव को सॉल्ट लेक अमरी अस्पताल में ही रात में रखा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ईस्ट बंगाल ने अभी तक आईएसएल में कोई भी मैच नहीं जीता है। लेकिन जिस तरह से टीम के फैन की मृत्यु हुई है उसने फुटबॉल प्रेमियों को निराश कर दिया है। कोलकाता के युवा भारती स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आईएसएल का यह मुकाबला अपने तय समय से कुछ देर से शुरू हुआ था। ईस्ट बंगाल ने पहले हाफ में काफी अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन दूसरे हाफ में लगातार एक के बाद एक दो गोल के चलते टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

ईस्ट बंगाल के अधिकारी भी जॉयशंकर को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, यहां पहुंचकर उन्होंने जॉयशंकर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। जिस तरह से फुटबॉल प्रेमी की मृत्यु हुई उससे कोलकाता मैदान में हर कोई दुखी नजर आया। वहीं पुलिस की ओर से कहा गया है कि जॉयशंकर साहा को एएमआरआई अश्पताल में आपातकाल में लाया गया। उन्हें शनिवार रात को 8.30 बजे यहां लाया या था। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने साहा को हो
और भी

IND vs SA: भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में मिली पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हराया

 

ऑप्टस स्टेडियम (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  Group 2 Highlights: पर्थ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। डेविड मिलर ने 46 गेंदों में नाबाद 59 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। यह इस साल भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में मिली पहली हार है। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं इस हार के साथ ही भारत के लिए आने वाले मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी हो गया है। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। अफ्रीका को जीत के लिए 134 रनों की जरूरत थी, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।


एडन मार्करम ने जड़ा अर्धशतक
एडन मार्करम ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। डेविड मिलर के साथ मिलकर एडन मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका अस मुकाबले में वापस लाने का काम किया। एडन मार्करम पंड्या की गेंद पर 41 गेंदों में 52 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को अपना कैच थमा बैठे। वहीं बाउंसर को रोकने के प्रयास में दिनेश कार्तिक चोटिल हो गए। कार्तिक को मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह ऋषभ पंत विकेट कीपिंग करने मैदान में आए।

डिकॉक और रुसो का बल्ला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पारी के दूसरे ओवर अपनी पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेजने का काम किया। इसी ओवर में रिली रुसो को अर्शदीप सिंह ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। रिली रुसो को को लेकर एलबीडब्ल्यू की अपील की गई, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद रोहित ने डीआरएस लिया और रिली रुसो आउट पाये गए।
 
कोहली-रोहित से हुई बड़ी गलती
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा एक बार फिर फ्लॉप रहे। टेंबा बावुमा सिर्फ 10 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे। इसके अश्विन की गेंद पर विराट कोहली एडन मार्करम का एक आसान सा कैच छोड़ बैठे। इसके बाद शमी की गेंद पर रोहित शर्मा एडन मार्करम को एक आसान सा रन आउट नहीं कर सके। भारतीय टीम की फील्डिंग बेहद साधारण नजर आई।

सूर्य़कुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
इससे पहले सूर्य़कुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। सूर्यकुमार यादव भारतीय पारी को मुश्किल से निकालकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

साउथ अफ्रीकाः टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, राइली रूस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगीडी और एनरिख नॉर्खिया।
और भी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का चौंकाने वाला खुलासा, मैं कोकेन का आदी हो गया था


इस्लामाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपने जीवन से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वसीम अकरम ने बताया है कि उनके जीवन में एक वक्त ऐसा आया था कि जब वो कोकेन के आदी हो गए थे। वसीम अकरम ने यह चौंकाने वाला खुलासा टाइम्स को दिए एक ताजा इंटरव्यू में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1992 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे वसीम अकरम ने यह खुलासा अपनी नई ऑटो बायोग्राफी में किया है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। 


क्या कहा वसीम अकरम ने?

इस बायोग्राफी में वसीम अकरम ने खुलासा किया है कि जब वो एक टेलिविजन एक्सपर्ट के रूप में काम काम कर रहे थे तो उस वक्त उन्होंने कोकेन का सेवन करना शुरू कर दिया था। वसीम अकरम ने कहा कि साउथ एशिया की प्रसिद्ध उपभोग करने वाली संस्कृति मोहक और भ्रष्ट कर देने वाली है, उस संस्कृति में आप रात में 10 पार्टियों में जा सकते हैं। वसीम अकरम ने बताया कि यह वह वक्त था, जब उनकी पहली पत्नी हुमा की 2009 में संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

इंग्लैंड में लग गई थी यह लत

रिपोर्ट के मुताबिक, वसीम अकरम ने कहा कि जब उन्होंने संन्यास लेने के बाद कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नई पारी की शुरुआत की थी तो उसी वक्त उन्हें कोकेन की लग लग गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें यह लत इंग्लैंड में लगी थी और इसी दौरान साल 2009 में उनकी पहली पत्नी हुमा की मौत हो गई थी। हुमा ने आखिरी बार होश में जो काम किया था, वह निस्वार्थ था। उसी ने मुझ कोकेन की लत से बाहर निकलने में मदद की और फिर मैं जीवन के उस अध्याय से बाहर आ गया।
और भी

आकांक्षा ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में भारोत्तोलन के 40 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आकांक्षा व्यवहारारे ने 40 किग्रा वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। भारोत्तोलक आकांक्षा, जो लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना का भी एक हिस्सा रही हैं, ने सभी 3 स्कोर - स्नैच, क्लीन और जर्क के साथ कुल योग में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। यह उपलब्धि नोएडा, गाजियाबाद में चल रहे खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट फेज 2 के पहले दिन (शुक्रवार) को हासिल की गयी है।

आकांक्षा ने 60 किग्रा भार उठाकर अपने मौजूदा स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा रिकॉर्ड किया और इस प्रक्रिया में, कुल 131 किग्रा का भार दर्ज किया। उन्होंने 40 किग्रा युवा महिला वर्ग में भाग लिया था।

इस बीच, टोक्यो 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू उद्घाटन समारोह के पहले दिन उपस्थित थीं। खेलो इंडिया महिला लीग के महत्व के बारे में मीराबाई ने कहा, लीग बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कई लड़कियां भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह अवसर आने वाले भविष्य में सभी लड़कियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

यह एक बड़ा मंच है, विशेष रूप से युवा पीढ़ी और भारोत्तोलकों की नई प्रतिस्पर्धिओं के लिए, जिन्होंने अभी शुरुआत की है। कई लड़कियां बहुत अच्छा कर रही हैं। राष्ट्रीय खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, “यह भारत को आने वाले वर्षों में दिखाएगा कि भारोत्तोलन में राष्ट्र को कौन गौरवान्वित करता है।


 मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया भारोत्तोलन टूर्नामेंट के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं शुरू

कबड्डी, भौंरा, खो-खो, फुगड़ी, रस्साकसी, गेड़ी दौड़ का हुआ आयोजन 

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राज्य सरकार के विशेष पहल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न 6 स्तरों में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में आज तीसरे स्तर, विकासखंड/नगरीय क्लस्टर की प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब और दूसरे चरण में जोन स्तर पर खेलों का सफल आयोजन हुआ। तीसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भाग ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर खेलों का आयोजन 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसमे आज 28 अक्टूबर को रायपुर के सुभाष स्टेडियम में भौंरा, फुगड़ी, कबड्डी, खो-खो, गेड़ी दौड़, रस्साकसी का आयोजन किया गया। इसी तरह 29 अक्टूबर को सुभाष स्टेडियम में बिल्लस, बांटी (कंचा), पिट्टूल, संखली, गिल्ली डंडा की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और कोटा स्टेडियम में लंगड़ी दौड़, 100 मी. दौड़, लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों और आमजनों में इन खेलों में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रायपुर में विकासखंड/ नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं के आरंभ दिवस पर  नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर ऐजाज़ ढेबर, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, और एमआईसी सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान पर जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों की मौजूदगी के कारण खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक में खुशी की झलक दिखी।

 

 

और भी

पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान होगी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। BCCI ने अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति के कार्यान्वयन की घोषणा की। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान होगी। भारतीय महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट के लिए INR 15 लाख, ODI के लिए INR 6 लाख और T20I के लिएINR 3 लाख मैच फीस होगी।

और भी

जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम ने जापान को पांच -एक से हराया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मलेशिया में सुल्‍तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कल जापान को 5-1 से हरा दिया। भारत के लिए कप्‍तान उत्‍तम सिंह, रोहित, जोनसन पुर्ति, बॉबी सिंह धामी और अमनदीप लाकडा ने गोल किये। जापान के लिए इकुमी साएकी ने एकमात्र गोल दागा। भारत आज अपने चौथे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया से खेलेगा।

 


और भी

T-20 वर्ल्ड कप : आयोजकों से नाराज हुई टीम इंडिया, प्रैक्टिस करने से भी किया मना...

  सिडनी/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया सिडनी में है। उसे वहां नीदरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-12 मैच में खेलना है। यह मैच 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया सिडनी में टूर्नामेंट के आयोजकों से नाराज हैं। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के बाद ठंडा खाना परोसा गया। वहीं, उसे अभ्यास के लिए 42 किमी दूर जाने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों ने इतनी लंबी यात्रा करने से मना कर दिया।

बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि टीम इंडिया सिडनी में अभ्यास के बाद दिए जाने वाले खाने से खुश नहीं थी। भारतीय खिलाड़ियों को उनके अभ्यास सत्र के बाद गर्म भोजन नहीं दिया गया। खाने के मेन्यू में सैंडविच भी शामिल था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ''टीम इंडिया को जो खाना दिया गया वह अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया। उन्होंने आईसीसी को भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा था और अच्छा नहीं था।''

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भोजन उपलब्ध करा रही है। हैरानी की बात है कि आईसीसी दोपहर के भोजन के बाद कोई गर्म भोजन नहीं दे रही है। द्विपक्षीय सीरीज के दौरान खाने का इंतजाम मेजबान की ओर से होता है। बीसीसीआई सूत्र ने यह भी बताया कि टीम इंडिया अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले रही है क्योंकि उन्हें होटल से लगभग 45 मिनट की दूरी पर ब्लैकटाउन (सिडनी से सटे छोटा शहर) में अभ्यास करने की जगह दी गई है। आईसीसी के सूत्र ने इस मामले पर कहा कि सभी टीमों को खाने का मेन्यू पहले ही बता दिया गया था।

भारत ने 23 अक्तूबर को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने रोमांचक मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया था। भारत के ग्रुप-2 में एक मैच में दो अंक हैं। उसका नेट रनरेट +0.050 है। वह ग्रुप-2 में दूसरे पायदान पर है। बांग्लादेश एक मैच में दो अंक के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रनरेट (+0.450) भारत से ज्यादा है।

 
और भी

हॉकी इंडिया ने स्पेन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की

 भुवनेश्वर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर में होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-2023 के सीजन में स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी डबल हेडर मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का मंगलवार को ऐलान किया है । भारत 28 अक्टूबर 2022 को अपना अभियान शुरू करने के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और 30 अक्टूबर को स्पेन से मुकाबला करेगा। अगले सप्ताह, भारत 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगा और 6 नवंबर को स्पेन से वापिस भिड़ेगा।

सभी मैच प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में शाम 19:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे, जो जनवरी 2023 में सबसे प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम का नेतृत्व कप्तान हरमनप्रीत सिंह करेंगे और अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह उनकी मदद करेंगे। टीम में मो. राहील मौसीन जैसे कुछ नए चेहरे देखेंगे, जो इस साल की शुरूआत में एफआईएच हॉकी 5 में भारत के विजयी अभियान का हिस्सा थे और एस कार्थी, जिन्होंने एशिया कप जकार्ता में भारत के लिए अपना पहला टूर्नामेंट खेला था।

टीम में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और पीआर श्रीजेश शामिल हैं। डिफेंडरों में जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मनदीप मोर और नीलम संजीव जेस को चुना गया है।

मिडफील्डर सुमित, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल और मो. राहील मौसीन को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। फारवर्डलाइन में एस कार्थी को इस साल की शुरूआत में जर्काता में आयोजित एशिया कप में उनके प्रदर्शन का श्रेय दिया गया है। वह अनुभवी फॉरवर्ड मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक और सुखजीत सिंह के साथ खेलेंगे।

टीम के बारे में बात करते हुए, मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, हमने भुवनेश्वर में इस सप्ताह के अंत में प्रो लीग के पहले दो राउंड खेलने के लिए एक अनुभवी टीम को चुना है। इसे देखते हुए, हमारे पास प्रो लीग में खेलने वाले दो नए खिलाड़ी भी हैं।

रीड ने टीम के नेतृत्व कौशल को बढ़ाने पर भी जोर दिया और इस तरह इन मैचों के लिए हरमनप्रीत को टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना। रीड ने कहा, हम ग्रुप के नेतृत्व कौशल का विस्तार करना जारी रखेंगे, हरमनप्रीत सिंह को इन पहले चार मैचों के लिए कप्तान के रूप में चुना गया है।

भारतीय टीम:

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परत्तु रवींद्रनी।

डिफेंडर्स : जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मंदीप मोर और नीलम संजीव जेस।

मिडफील्डर: सुमित, मनप्रीत सिंह (उपकप्तान), हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल और मो. राहील मौसीन।

फॉरवर्ड : एस. कार्थी, मनदीप सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह।

और भी