हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की तारीफ की

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में संचालित मिलेट मिशन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मिलेट मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर में मिलेट कैफे शुरू करें। इस दौरान श्री बघेल ने उन्हें केन्द्र के पास लंबित छत्तीसगढ़ की राजस्व राशियों के बारे में भी अवगत कराया और शीघ्र प्रदायगी का अनुरोध किया। श्री बघेल ने राज्य में विभिन्न नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए केन्द्र से सहायता का भी अनुरोध किया। 


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। राज्य में कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रुपये क्विंटल घोषित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जानकारी दी देश का पहला मिलेट बैंक की शुरूआत छत्तीसगढ़ में की गई है। जहां 22 प्रकार के मिलेट का उत्पादन होता है। प्रधानमंत्री ने मिलेट मिशन की सराहना करते हुए रायपुर में मिलेट कैफे शुरू करने की सलाह दी। 

मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बताया कि जी.एस.टी. लागू होने के बाद अन्य उत्पादक राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ को भी वाणिज्यिक कर राजस्व में कमी का सामना करना पड रहा है। जी.एस.टी. लागू होने के दिनांक से 30 जून, 2022 तक छत्तीसगढ़ राज्य को देय जी.एस.टी. क्षतिपूर्ति राशि में से 1375 करोड़ रूपए राज्य को प्राप्त होना शेष है। यह राशि राज्य को शीघ्र प्रदाय की जाए। 

श्री बघेल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा 2014 में निरस्त कोल ब्लाकों से एडीशनल लेवी की वसूली केन्द्र शासन द्वारा प्राप्त की गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य के कोल ब्लाकों से इस मद से की गयी वसूली की राशि लगभग 4170 करोड़ रूपए राज्य को अंतरित करने के लिए केन्द्र शासन से अनेक बार अनुरोध किया गया है, किन्तु राशि अप्राप्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि राशि शीघ्र राज्य को अंतरित की जाए। 

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्पंज आयरन और स्टील उद्योगों का ईंधन आवश्यकता के लिये साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से कोयले की आपूर्ति में विगत 06 माह में लगातार समस्या आ रही है। इस कारण से राज्य के उद्योगों के संचालन में लगातार कठिनाई बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के उद्योगों को कोयला प्रदाय के लिए SECL को राज्य नोडल एजेंसी से शीघ्र अनुबंध तथा कोयला आबंटन करने के निर्देश देवें। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिये हावड़ा-मुम्बई ट्रेन रूट जीवन रेखा की तरह है, परन्तु इस वर्ष रेलवे द्वारा समय-समय पर बहुत अधिक संख्या में यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद किया जाता रहा है। इस प्रकार के ट्रेनों का परिचालन बंद करने के पूर्व कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जाती हैं। ट्रेनों का परिचालन बंद करने के कारण मध्यम एवं निम्न वर्ग के लोगों को बहुत ज्यादा असुविधा का सामना करना होता है तथा रोजगार व्यवसाय के लिए उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। शीत ऋतु के दौरान यात्रा के लिए आम नागरिकों के लिए रेल माध्यम ही सहज तथा सुगम है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में प्रदेश में पर्याप्त और समुचित वैकल्पिक व्यवस्था के बिना ट्रेनों को निरस्त नहीं करने के संबंध में संबंधितों को आदेश देने की कृपा करें।
और भी

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 दिसम्बर को रायपुर पहुंचेगी

मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण 

 

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगा स्वागत समारोह 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। 

हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनवारण भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आ रही है। इसके पूर्व 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी को सौंपा जाएगा। 

श्री अंसारी बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे, जहां बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। सभी खिलाड़ी तथा खेल संघ के पदाधिकारी वहां से ट्रॉफी को लेकर सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे। कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहाँ से शहर के एक बड़े मॉल और तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आम जनता के लिये प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद यह ट्रॉफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा ‘छत्तीसगढ़ हॉकी‘ ने सभी खिलाड़ी और खेलप्रेमी जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात की।

झारखंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर 'क्रिसमस' पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को 'क्रिसमस' पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आर्चबिशप हाउस परिसर में उपस्थित प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'क्रिसमस' का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के बीच 'क्रिसमस' को लेकर काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। सभी के चेहरे पर मुस्कान है। सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। मैं 'क्रिसमस' के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
और भी

वंदे मेट्रो ट्रेन भी शुरू करेगा भारतीय रेल : अश्विनी वैष्णव

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है जो 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई मेट्रो ट्रेन का स्थान लेगी। रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू होगी। वैष्णव ने कहा, "हम डिजाइन कर रहे हैं और डिजाइन मई या जून तक आ जाना चाहिए। हम एक विश्वस्तरीय वंदे मेट्रो डिजाइन कर रहे हैं, जो एक बड़ी छलांग होगी।" उन्होंने कहा, "ये वंदे मेट्रो ट्रेन इतनी बड़ी संख्या में निर्मित की जाएंगी कि देश भर में 1950 और 1960 के दशक की डिजाइन वाली सभी ट्रेनों को बदल दिया जाएगा।"

केंद्र सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि रेलवे हर भारतीय के जीवन में बड़ा परिवर्तनकारी बदलाव लाए। हाइड्रोजन आधारित ट्रेनों पर एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वंदे भारत की तरह भारतीय इंजीनियर इसे डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "डिजाइन की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और हमें दिसंबर 2023 तक देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने में सक्षम होना चाहिए।"



वैष्णव ने रेलवे के निजीकरण से इनकार करते हुए कहा, "रेलवे एक रणनीतिक क्षेत्र है और यह सरकार के पास रहेगा।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे वंदे भारत-3 डिजाइन पर काम कर रहा है, जिसमें स्लीपर क्लास भी होगी। इन ट्रेनों का इस्तेमाल लंबी यात्रा के लिए भी किया जाएगा। वर्तमान में, रेलवे एक दिन में 12 किमी रेलवे ट्रैक निर्माण कर रहा है, जो 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान केवल चार किमी प्रतिदिन हुआ करता था।



मंत्री ने कहा कि अगले साल, रेलवे एक दिन में 16 किमी से 17 किमी ट्रैक बिछाने का लक्ष्य हासिल कर लेगा, हालांकि प्रधानमंत्री ने 20 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा है। वैष्णव ने कांग्रेस और जद (एस) पर आरोप लगाया, जिन्होंने कर्नाटक के लिए कुछ खास नहीं किया। उनके अनुसार, यूपीए शासन के दौरान राज्य को 835 करोड़ रुपये का आवंटन मिलता था जबकि वर्तमान में 6,091 करोड़ रुपये मिल रहा है। नई तकनीकों को प्राप्त करने के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे ने एक नई स्टार्टअप पहल शुरू की है।



"लगभग 800 स्टार्टअप्स ने आवेदन किया और उनमें से 50 को शॉर्टलिस्ट किया गया। अब हम इन स्टार्टअप्स को आइडिया से प्रोडक्ट स्टेज तक सपोर्ट करेंगे। उत्पाद के सफल होने के बाद, हम उन्हें चार साल के लिए धन देंगे और उन्हें चार साल तक व्यवस्थित रखेंगे ताकि वे वास्तव में स्थिर हो सकें और पहले रेलवे के भीतर उन उत्पादों का उपयोग कर सकें, और फिर विश्व स्तर पर वे उन उत्पादों को लेने में सक्षम हों।"



मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि यह पूरी गति से चल रहा है। वैष्णव ने दावा किया कि इससे पैदा होने वाले कंपन को देखते हुए बुलेट ट्रेन संचालन की तकनीक इतनी जटिल है, लेकिन भारतीय इंजीनियरों ने तकनीक में महारत हासिल कर ली है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सफल समापन के बाद रेलवे देश में 11 या 12 और कॉरिडोर अपने हाथ में लेगा।

और भी

भारत करेगा क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी, जापान ने जताई ख़ुशी...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत अगले साल क्वाड देशों के विदेश मंत्री की बैठक की मेजबानी करेगा। भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने रविवार को कहा कि जापान के विदेश मंत्री इस अवसर पर भारत का दौरा करेंगे। जापान के दूत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी भारत करने जा रहा है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण ढांचा है जिस पर भारत और जापान मिलकर काम कर रहे हैं।

बता दें कि क्वाड एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है, जिसमें चार राष्ट्र अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। जापानी राजदूत ने कहा, 'हमने पहला शिखर सम्मेलन टोक्यो में आयोजित किया था, पिछले साल वाशिंगटन डीसी में। मुझे खुशी है कि अगले साल भारत विदेश मंत्री की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है और मुझे खुशी है कि इस पर भारत और जापान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'



जापान-भारत संबंधों और भारत के साथ प्रशिक्षण और अभ्यास के साथ-साथ रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जापान की नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के बारे में बात करते हुए जापानी राजदूत ने कहा कि दोनों देश एक विशेष रणनीतिक साझेदारी निभा रहे हैं और हम अपने विस्तार का प्रयास करेंगे। सभी क्षेत्रों में सहयोग, सुरक्षा महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग आगे बढ़ रहा है।



बता दें कि भारत ने इस महीने G20 की अध्यक्षता का कार्यभार संभाल लिया है। जनवरी में जापान G7 की अध्यक्षता संभालेगा। इसलिए, G20 और G7 की अध्यक्षता के तहत भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'मैं अपने भारतीय दोस्त के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

और भी

राहुल सिर्फ सेना पर सवाल उठाते हैं : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तवांग पर हमसे सवाल करने से पहले, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या वह चीनी अधिकारियों के साथ थे, जबकि भारतीय सेना डोकलाम मुद्दे पर चीन के सैनिकों से लड़ रही थी? उस समय उन्होंने हमारी सेना से सवाल किया था? क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनी अधिकारियों से धन लिया?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आतंकवाद व पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि बिलावल भुट्टो का बयान और पाकिस्तान के मंत्री की धमकी से पता चलता है कि भारत के सख्त कदम और जांच ने आतंकवाद पर दबाव डाला है। पाकिस्तान को आतंकवाद और टेरर फंडिंग का समर्थन करना बंद करना चाहिए वरना वे खुद इसका सामना करेंगे।

 



अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्वोत्तर में 2014 के बाद शांति का दौर शुरू हुआ है। उग्रवाद की हिंसा में 80 फीसद की कमी, नागरिकों की मृत्यु में 89 फीसद की कमी और वामपंथी उग्रवाद में 265 फीसद की कमी आई है। उन्होंने बताया कि साल 2014 के बाद 6 हजार मिलिटेंट ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 168% की कमी आई है और टेरर फाइनेंसिंग के मामलों में 94 फीसद दोषसिद्धि दर रही है।

उन्होंने बताया कि एक ओर भारत दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कर रहा है, वहीं हमारे कुछ पड़ोसी देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और जोर-शोर से इसके पक्ष में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका असली चेहरा सामने आ गया है। अगर आप टेरर फंडिंग में कन्विक्शन रेट देखें तो यह 94 फीसद है। यह सिर्फ अपनाई गई नीतियों, नए कानून और भारत में आयोजित अन्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के कारण हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले एक संगठन (PFI) पर प्रतिबंध लगाने में भी संकोच नहीं किया, हमने संगठन के खिलाफ गहन जांच की और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया। कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

और भी

खाद्य वस्तुओं में पोषकता का समावेश होना अत्यंत आवश्यक : तोमर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि गेहूं व चावल के साथ मोटे अनाज का भी भोजन की थाली में पुनः सम्मानजनक स्थान होना चाहिए। पोषक-अनाज को देश-दुनिया में बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही भारत की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष 2023 में मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी व 72 देशों ने भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात एग्रीकल्चर लीडरशिप एंड ग्लोबल न्यूट्रिशन कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि कोविड महामारी ने हम सभी को स्वास्थ्य व पोषण सुरक्षा के महत्व का काफी अहसास कराया है। हमारी खाद्य वस्तुओं में पोषकता का समावेश होना अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष मनाए जाने से मिलेट्स की घरेलू एवं वैश्विक खपत बढ़ेगी, जिससे रोजगार में भी वृद्धि होगी एवं अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा, संस्कृति, चलन, स्वाभाविक उत्पाद व प्रकृति द्वारा जो कुछ भी हमें दिया गया है, वह निश्चित रूप से किसी भी मनुष्य को स्वस्थ रखने में परिपूर्ण है, लेकिन कई बार समय निकलता जाता है और आधुनिकता के नाम पर, व्यस्तता के कारण अनेक बार हम अच्छी चीजों को शनैः शनैः भूलते जाते है तथा प्रगति के नाम पर बहुत-सारी दूसरी चीजों को अपने जीवन में अपनाते जाते है।

 

प्रगति तो आवश्यक है लेकिन प्रकृति के साथ अगर प्रगति का सामंजस्य रहें तो यह हम सबके लिए, मानव जीवन व देश के लिए ज्यादा अच्छा है। आज हम बहुत-सारी चीजों को ढूंढते हैं व महंगे दामों पर भी खऱीदते हैं, उनमें कई ऐसी हैं, जिनके बीज कोई संजोकर नहीं रखता या जिन्हें किसान बोते भी नहीं है लेकिन आज भी प्राकृतिक रूप से, मौसम के अनुसार वे पैदा होती है, जिन लोगों को उनकी गुणवत्ता मालूम हो गई, वे उन्हें उपयोग करते है। ईश्वर ने भी संतुलन का ध्यान रखा है।

और भी

बिना परीक्षा दिए आयकर विभाग में शामिल 9 अफसर गिरफ्तार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने महाराष्ट्र में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित अनिवार्य परीक्षा में शामिल हुए बिना आयकर विभाग में शामिल हुए 9 अधिकारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। 

सीबीआई ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि विभाग की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने सोमवार को 9 आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया  है।  साल 2018 में ये मामला प्रकाश में आने के बाद इस मामले में शिकायत दर्ज की थी कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शामिल हुए बिना ही आयकर विभाग में शामिल हो गए थे। इस सिलसिले में एक जांच शुरू की गई जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने इन अधिकारियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। बीते वर्षों में इनमें से कुछ अधिकारियों को पदोन्नति भी मिली थी। 

और भी

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल

 फ़िरोज़ाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर  बस और डीसीएम की जबरदस्त टक्कर में छह यात्रियों की मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

ये सड़क हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह 4:30 हुई है।  सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

 

पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भरी एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी जिसमे कुल 45 यात्री सवार थे।  बस की डीसीएम से टक्कर हो गई और  खाई में गिर गई।   इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। 

 

 

और भी

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री सुश्री केमी बडेनोच से मुलाकात की

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार विदेश मंत्री सुश्री केमी बडेनोच, एमपी ने भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं और द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों के दायरे पर चर्चा की गई। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान में जारी भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जो दोनों देशों के बीच रोजगारों, निवेशों और निर्यात को बढ़ावा देने की पूरी क्षमता को प्रकट करेगी। यह दर्ज किया गया कि भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं का छठा दौर वर्तमान में नई दिल्ली में जारी है।

बातचीतों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए इस पर सहमति जताई गई कि वार्ता को अति शीघ्र संपन्न करने के उद्वेश्य से इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। दोनों मंत्रियों ने वार्ताकारी टीम से पारस्परिकता और एक दूसरे की संवेदनशीलताओं के सम्मान के लिए तथा एक संतुलित, आपसी रूप से लाभदायक, निष्पक्ष और न्यायसंगत परिणाम के सिद्धांत पर आधारित परस्पर समायोजन की भावना से मतभेदों को दूर करने के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।

 

 

और भी

छात्रा पर लड़के ने फेंका एसिड

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक लड़के ने स्कूली छात्रा पर बुधवार को एसिड फेंक दिया है।  ये  घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीँ अस्पताल में मामले की जांच के पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। 

 
और भी

जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने से अब तक 14  लोगों की मौत हो गई है वहीं कई गंभीर रूप से बीमार हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कई बीमार लोगों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही। साथ ही नकली शराब बनाने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई है। 

बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है। 5 अगस्त 2022 को बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोगों ने अपनी आंख की रोशनी को खो दी थी। 

वहीं 21 मार्च 2022 को बिहार के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें भागलपुर जिले में हुईं, जहां 22 लोगों की मौत हुई थीं। 

इसके अलावा बांका जिले में 12 और मधेपुरा में 3 लोगों की जान चली गई। 5 नवंबर 2021 में मुजफ्फरपुर के बेतिया में 8 और गोपालगंज में 16 लोगों की मौत हो गई। 

और भी

संसद सत्र : तवांग मामले पर सदन में हंगामा, विपक्षी दलों ने राज्यसभा से किया वॉकआउट

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसद के शीतकालीन सत्र में अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सेना के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 9 दिसंबर को हुई झड़प को लेकर सरकार पर चर्चा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 17 विपक्षी दलों ने बुधवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी, एमडीएमके, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भाकपा, जनता दल-यूनाइटेड, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी उन 17 पार्टियों में शामिल थीं, जो शून्य काल के दौरान सदन से बाहर चली गईं।


संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई। बैठक में डीएमके, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिवसेना, कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, जेडीयू समेत करीब 15 दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की ये अहम बैठक हुई।

मंगलवार को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा थी कि, चीनी सेना ने तवांग सेक्टर में घुसपैठ के जरिए यथास्थिति बदलने की कोशिश की, इसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब देते हुए उन्हें वापस खदेड़ दिया। उन्होंने कहा था कि इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन किसी भी भारतीय जवान को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और ना ही किसी की शहादत हुई है।

मंगलवार को ही सदन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन के आक्रमक रवैये को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सरकार कि सरकार मूकदर्शक बनकर रह गई है। उसकी तरफ से लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी की जा रही है। खड़गे ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया था कि चीन ने डेपसांग वाले इलाके में भी घुसपैठ करने की कोशिश की थी।

 

 

और भी

संसद में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसद ने ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पारित कर दिया है। कल राज्‍यसभा ने इस विधेयक का अनुमोदन कर दिया। लोकसभा में यह पहले ही पारित हो चुका है। इस विधेयक के माध्‍यम से ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 में संशोधन किया गया है। इसका उद्देश्‍य ऊर्जा की क्षमता और इसके संरक्षण को बढ़ावा देना है। विधेयक के जरिए केंद्र सरकार को कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग प्रणाली निर्धारित करने का भी अधिकार दिया गया है। इसमें यह भी व्‍यवस्‍था की गई है कि कुछ विशेष उपभोक्‍ता अपनी ऊर्जा आवश्‍यकता के कुछ भाग की पूर्ति गैर जीवाश्‍म स्रोतों से कर सकते हैं। भवनों के लिए ऊर्जा संरक्षण संहिता उन कार्यालयों और आवासीय मकानों पर लागू होगी, जहां एक सौ किलोवाट या अधिक ऊर्जा का उपयोग होता है।

विधेयक पर चर्चा का उत्‍तर देते हुए केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि भारत ने ऊर्जा स्रोतों में परिवर्तन किया है और नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाया है। उन्‍होंने बताया कि भारत की यात्रा पर आए विभिन्‍न देशों के ऊर्जा मंत्री देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि किसी भी विकसित देश ने ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु संबंधी मामले में भारत की तरह किसी ने प्रगति नहीं की है। उन्‍होंने सदन को यह जानकारी दी कि 2015 में जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन के दौरान भारत ने 2030 तक गैर जीवाश्‍म ऊर्जा स्रोतों से 40 प्रतिशत बिजली बनाने की उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्‍य रखा था। उन्‍होंने बताया कि देश ने नवंबर 2021 में, तय समय से नौ वर्ष पहले ही यह लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया है।   

और भी

रक्षा मंत्रालय ने तीन डेयर टू ड्रीम प्रतियोगिताओं के लिये 52 व्‍यक्तियों और 34 स्‍टार्ट अप का चयन किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रक्षा मंत्रालय ने तीन डेयर टू ड्रीम प्रतियोगिताओं के लिये 52 व्‍यक्तियों और 34 स्‍टार्ट अप का चयन किया है। इनके लिये पिछले तीन साल में 5 हजार छह सौ 37 आवेदन मिले थे। प्रतियोगिता में विजेता स्‍टार्ट अप्‍स को सात परियोजनाओं की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसका उद्देश्‍य रक्षा और वैमानिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए व्‍यक्तियों और स्‍टार्ट अप्‍स को बढ़ावा देना है। राज्‍य सभा में एक लिखित उत्‍तर में रक्षा राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने यह जानकारी दी।

रक्षा राज्‍य मंत्री ने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन 2019 से प्रत्‍येक वर्ष डेयर टू ड्रीम प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्‍य रक्षा और वैमानिकी के क्षेत्र में नई खोज करने वालों, उद्यमियों और 18 वर्ष से अधिक व्‍यक्तियों तथा मान्‍यता प्राप्‍त स्‍टार्ट अप्‍स को एक साथ लाना है।

 

और भी

अब तीन कलर कैटेगरी कलर में मिलेगा ट्विटर का ब्लू टिक

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ट्विटर ने अपना अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है। अब सभी वेरिफाइड अकाउंट्स को न सिर्फ ब्लू टिक मिलेगा बल्कि उनमें तीन कलर कैटेगरी को बांटा गया है। कंपनियों को सोने के चेक मिलेंगे, सरकारों को ग्रे चेक मिलेंगे और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेंगे। इसके अलावा एक्टिवेट होने से पहले सभी चेक को मैनुअली चेक किया जाएगा।

इससे पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फेक अकाउंट्स की बढ़ती लिस्ट को देखते हुए ट्विटर ने ब्लू टिक सर्विस को बंद कर दिया था। ट्विटर की ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस अब कंपनी की पेड सर्विस बन गई है। हालांकि इस सर्विस को अमेरिका समेत कुछ ही देशों में लॉन्च किया गया है। जब यह सर्विस भारत में लॉन्च होगी तो इसके लिए हर महीने 700 रुपये देने पड़ सकते हैं।

 

 

और भी

ब्रिटेन की व्यापार मंत्री पहुंचीं नई दिल्ली , वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से करेंगी मुलाकात

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बदेनोच मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गई हैं और वह वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगी। भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते-एफ. टी ए के छठे चरण की वार्ता में वस्तुओं और यात्री वाहनों के व्यापार तथा अन्य मुद्दों के बारे में चर्चा होने की संभावना है। एफ. टी. ए का लक्ष्य 2030 तक भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को दोगुना करना है।

एफ. टी. ए से चमड़ा, वस्त्र, आभूषण और प्रसंस्कृत कृषि उत्पाद क्षेत्र में भारत का निर्यात बढ़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, आयुष और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सेवाओं का निर्यात बढ़ने की भी उम्मीद है

 

 

और भी

असम में 1,179 ब्रू उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।असम के हैलाकांडी जिले में सोमवार को दो संगठनों के 1,179 ब्रू आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) हिरेन चंद्र नाथ ने कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट ऑफ बराक वैली (यूडीएलएफ-बीवी) और ब्रू रिवोल्यूशनरी आर्मी ऑफ यूनियन (बीआरएयू) से जुड़े उग्रवादियों ने 18 एके सीरीज के राइफल, एम16 राइफल सहित 350 हथियार और 400 से अधिक कारतूस भी सौंपे।

दोनों संगठन ज्यादातर असम-मिजोरम सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में राजेश चर्की के नेतृत्व वाले ब्रू के 634 सदस्य और धन्यराम रेंग के नेतृत्व वाले यूडीएलएफ-बीवी के 545 सदस्य हैं।अधिकारी ने कहा कि इन दोनों समूहों के साथ 2017 से शांति प्रक्रिया चल रही थी। कुछ मतभेद थे।

 

 

और भी