हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

डॉ निशंक को रूस के राष्ट्रीय शोध विश्वविद्यालय पीटस्र्बर्ग ने सम्मानित किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को नवाचारयुक्र, समावेशी एवम गुणवत्तापरक एनईपी 2020 के लिए रूस के राष्ट्रीय शोध विश्वविद्यालय पीटस्र्बर्ग द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर सांसद पूर्व शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी के दूरगामी सोच का परिणाम है कि भारत में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। जिसमें भारत की शिक्षा नीति में व्यापक सुधार किए गए हैं, जो न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देता है बल्कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था को विश्व के पटल पर गौरव का अहसास कराता है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने और शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति हो उसका नेतृत्व भारत के हाथों में हो। इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति 2020 को फलीभूत किया गया। जिसे भारत के उस समय के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में लागू गिया गया। यह शिक्षा नीति विश्व के पटल पर भारत को अलग पहचान दिलाएगा।

निशंक के मुताबिक इस शिक्षा नीति का मकसद ही है कि शिक्षा कैसे सहज और सरल हो जिससे उसे ग्रहण करना किसी भी छात्र के लिए आनंददायक हो। साथ ही इसमें उन मूल्यों को ध्यान रखा गया है जिससे छात्रों का नैतिक जीवन उच्च हो सके।

सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रीय शोध विश्वविद्यालय परिसर की ओर से डॉ अन्ना टायशेत्सकाया ने रमेश पोखरियाल निशंक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सामयिक, सामरिक और वैश्विक प्रतिस्पर्धी नीति के लिए आपको बधाई देते हुए दुनिया के 100 से अधिक शीर्ष विश्वविद्यालयों की लीग ( के दल ) में शामिल होते हुए हमें अत्यंत खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि एनईपी-2020 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली की बेहतर समझ को विकसित करने में सक्षम करेगी।

 

और भी

भारत आर्थिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में आशा की किरण : पीयूष गोयल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत आर्थिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में आशा की किरण है। श्री गोयल मुंबई में लेखाकारों के वैश्चिक सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि आज पूरा विश्‍व आर्थिक बहाली और मार्ग दर्शन के लिए भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की ओर देख रहा है। वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि जी-20 की अध्‍यक्षता के लिए हमारा मूल मंत्र होगा- वसुधैव कुटुम्‍बकम। उन्‍होंने कहा कि भारत पूरे विश्‍व को एक परिवार मानता है और इसीलिए जी-20 की अध्‍यक्षता के लिए थीम रखी गई है- एक पृथ्‍वी, एक परिवार, एक भविष्‍य। उन्‍होंने कहा कि जहां पूरे विश्‍व का ध्‍यान उपभोग आधारित विकास पर है वहीं भारत प्रकृति का सम्‍मान करते हुए निरंतरता पर ध्‍यान केन्द्रित करता है। हमारा विश्‍वास समानता में है और भावी पीढि़यों को बेहतर संसाधन सौंपना हमारा दायित्‍व है।

 

 

और भी

तेज रफ़्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, महिलाओं और बच्चो समेत 12 लोगो की मौत

 पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में महिलाओं और बच्चो समेत 12 लोगो की मौत हो गयी है। ये घटना  बिहार के वैशाली जिले सरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है जहां एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार ट्रक ने नेवतन पूजा के बाद हुए भोज खाकर लौट रहे लोगो को कुचल दिया। 

जानकारी के अनुसार, इस घटना में हताहत हुए लोग सड़क के किनारे पैडल वापस लौट रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने सभी लोगो को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक आगे एक पेड़ से भी टकरा गयी।  इस दर्दनाक घटना के बाद के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गयी।  गाँव वालो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसकी बाद पुलिस और जिला प्रशासन सभी को अस्पताल पहुँचाया।  

 

इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल विधायक मुकेश रौशन भी मौके का दौरा किया और मीडिया को बताया की इस घटना में महिलाओं और बच्चो समेत 12 लोगो की मौत हुई है। 

इस घटना पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारों को 2 लाख रूपए और घायलों को 50000 रूपए की राहत राशि देने की बात कही है। 

 

वहीँ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने घटना पर संवेदना जताते हुए मृतक के परिवारों को 5 लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है वहीं घायलों कके उचित इलाज करने के निर्देश दिए है। 

 

 

और भी

सरकारी अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, लावारिस लाश की नोच ली आँखें...

 अयोध्या  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से जुडी एक चौकाने वाली घटना में सरकारी जिला अस्पताल परिसर में पड़े लावारिस शव की आंखें निकाल लीं। लावारिस लाश अस्पताल के वार्ड में दीवार के पास पड़ी थी। 

बीते गुरूवार को सरकारी अस्पताल परिसर में पिछले कई महीनों से घूम रहे एक लावारिस अधेड़ की मौत हो गयी थी। आवारा कुत्ते रातभर मृतक के शव को नोचते रहे और अगली सुबह तक कुत्तो ने मृतक की दोनों आँखे नोच ली थी।  लोगों जब लावारिस लाश को इस बुरे हाल में देखा तब आवारा कुत्तों के झुण्ड को हटाया और पुलिस को तुरंत इस मामले की जानकारी दी। 

 
 
 

अयोध्या के सीएमएचओ अजय कुमार राजा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और उन्हें बताया गया था कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वो परिसर में घूमता रहता था और कुछ दिन पहले ही अस्पताल परिसर छोड़ दिया था।

 

 

और भी

बाहुबली के बाद तैयार है महाबाहुबली समोसा, खाने वाले को मिलेगा 71 हजार का इनाम...

 मेरठ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समोसा किसे पसंद नहीं है। देशभर में सभी का प्रिय नाश्ता है समोसा। और अगर एक समोसा खाने के लिए इनाम मिले, और वो भी 71 हजार रुपय, तो हर कोई तैयार हो जाएगा। लेकिन जरा रुकिए... आपको पहले ये तो बता दें की जिस समोसे पर यह इनाम रखा गया है, वो कोई ऐसा-वैसा समोसा नहीं है। इस समोसे का नाम है महाबाहुबली समोसा। इस समोसे का वजह है 10 किलो, और इस बनाने में लगे है 6 घंटे। अब यह कढ़ाई में तलने के लिए तैयार है, लेकिन अब सवाल यह है कि इस समोसे को खायेगा कौन??


दरअसल यूपी में मेरठ के हलवाई ने इसे तैयार किया है। इससे पहले दिवाली के समय बाहुबली समोसा बनाया गया था, जो आठ किलो का था। यह समोसा डेढ़ सौ लोगों ने खाया था। उसके बाद अब शहर में 10 किलो का महाबाहुबली समोसा तैयार किया गया है। जिसे खाने वाले को 71 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। समोसे को बनाने में तकरीबन छह घंटे का वक्त लगा है और अब इसे कढ़ाई में  तला जाना बाकी है। वहीं महाबाहुबली समोसे को देखने के लिए दूर दराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं लोग यह भी सोच रहे हैं कि आखिर इस विशालकाय समोसे को आखिर कौन खा सकता है। वहीं दुकान संचालक के अनुसार समोसा बनाने के लिए तैयार की गई फिलिंग में काफी समय लगा है। जिसके लिए काफी कारीगरों को लगाया गया था।



लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के संचालक उज्जवल ने बताया कि महाबाहुबली समोसे में चार किलो पनीर, मटर और आलू भरा गया है। साढ़े तीन किलो की मैदा लगाई गई। इससे पहले भी दुकान पर आठ किलो का समोसा तैयार किया गया था। जिसे खाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। समोसा छह घंटे में तैयार किया गया है। 

दस किलो के महाबाहुबली समोसे को बनाने के लिए सबसे मुश्किल काम इसकी फिलिंग बनाना था। उन्होंने बताया कि फिलिंग बनाने के लिए पहले आलुओं को धोकर उबाला गया और फिर उन्हें ठंडा कर छीला गया और फिर मैश किया गया। इसके बाद मैश किए गए आलुओं को रिफाइड डालकर सूखे मसाले जैसे हींग, धनिया, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर के साथ फ्राई किया गया। इसमें उबले हुए मटर, कटी हरी मिर्च और कटा पनीर डाले गए। बाद में काजू भी एड किए गए। अच्छी तरह भूनने के बाद इस फिलिंग को एक ट्रे में निकाला गया और ठंडा होने के लिए रख दिया।

दो कारीगरों द्वारा तीन किलो मैदा से एक बड़ी रोटी टेबल पर रखकर बेली गई। इसे समोसे का तिकोना रूप देकर इस फिलिंग को भरा गया है।  समोसे को एक ट्रे में रखकर सेट किया गया, जिसके बाद इसे कढ़ाई रिफाइंड डालकर तला जाएगा। 10 किलो के इस समोसे को दो सौ लोग आराम से खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि  अब वह पांच किलो की जलेबी बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मेरठ से आठ किलो का बाहुबली समोसा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं कारीगर बताते हैं कि इसको तैयार करने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। इसका ऑर्डर दो दिन पहले ही लोग देते हैं। इसकी कीमत 1100 रुपये है।

 

 

और भी

शिक्षक ने इतना मारा... कि टूट गई बच्चे की रीढ़ की हड्डी...

 टोंक (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान में एक बार फिर शिक्षक की बेरहमी का मामला सामने आया है। इस बार एक शिक्षक ने छात्र को इतना मारा कि उसकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई।

टोंक में शिक्षक ने एक छात्र को इतना पीटा की बच्चे की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पीड़ित छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छात्र के पिता ने बनेठा थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छात्र के पिता ने बताया कि 18 नवंबर को उनके 15 साल के बेटे को शिक्षक ने बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन और आरोपी शिक्षक ने अन्य बच्चों को धमकाया कि मारपीट की बात स्कूल से बाहर नहीं जानी चाहिए।

 
 

रिपोर्ट के अनुसार मनीष उर्फ मनेष सैनी पुत्र श्योपाल माली रोजाना की तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में पढ़ने गया था। लंच के समय मनीष अपने दोस्तों के साथ बात करते हुए खाना खाने के लिए निकला। इसी दौरान शिक्षक नरेंद्र जैन पुत्र सूरजमल जैन वहां आया और चिल्लान लगा कि मेरा आज दिमाग खराब है। उसके बाद शिक्षक मनीष को लात-घूंसों से पीटने लगा। आरोपी टीचर तब तक मारता रहा, जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। होश आने पर मनीष अन्य साथियों के सहयोग से घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई।

 

परिजन मनीष को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि मनीष की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी बच्चे को इतना मारना कि वह अपाहित हो जाए, ये न्याय उचित नहीं है। शिक्षक को संस्पेंड कर दिया गया है।

 

इससे पहले जालोर में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत हो गई थी। आरोप था कि मटका से पानी पीने को लेकर शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारे, जिससे उसकी कान की नस फट गई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था। उसके बाद राजस्थान में शिक्षक के पिटाई के कई मामले सामने आए थे।

 

 

 
और भी

इस वजह से हाईकोर्ट ने 5 टीवी चैनलों को भेजा नोटिस

 नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पांच टीवी समाचार चैनलों को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 अक्टूबर को दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित तौर पर गलत रिपोर्टिंग के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस के साथ ही समाचार प्रसारण और डिजिटल मानक प्राधिकरण को यह जांच करने का निर्देश भी दिया कि चैनल आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करते हैं या नहीं। 

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा आप के पूर्व संचार प्रभारी और व्यवसायी विजय नायर के  दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें आरोप लगाया  कि मामले के बारे में संवेदनशील जानकारी ईडी और सीबीआई ने  मीडिया में लीक की थी।

 

सुनवाई के दौरान, अदालत ने मामले के प्रसारण पर असंतोष व्यक्त किया, जिसमें इंडिया टुडे और रिपब्लिक टीवी सहित समाचार चैनलों ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को आरोपित किया था। कथित गलत रिपोर्टिग को लेकर जी न्यूज और टाइम्स नाउ को भी नोटिस जारी किए गए। इससे पहले, अदालत ने जांच एजेंसियों से उनके जारी मामले से संबंधित सभी प्रेस विज्ञप्ति रिकॉर्ड पर रखने को कहा था। अदालत के आदेश के जवाब में, ईडी ने प्रस्तुत किया कि उसने कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है, जबकि सीबीआई ने कहा कि उसने जांच के संबंध में तीन विज्ञप्ति जारी की हैं। कोर्ट ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है, जहां कम से कम इस स्तर पर यह कहा जा सकता है कि जानकारी सामूहिक रूप से लीक हुई थी या जांच एजेंसियों से प्रदान की थी। मामले की अगली सुनवाई फरवरी में होगी।

 

 

और भी

महिला की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने फाड़े विधायक के कपड़े, पुलिस ने बचाया...

 चिक्कमगलूर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक में गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर विधायक के कपड़े फाड़ दिए, और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को हटाया। मामला कर्नाटक के हुलमने गांव है है।


जानकारी के अनुसार कर्नाटक के हुलमने गांव के लोगों ने हाथी के हमले में एक महिला की मौत के बाद मुदिगेरे विधायक एमपी कुमारस्वामी के कपड़े कथित रूप से फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विधायक ने हाथी के हमले का ठीक से जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

 
 
 

मुदिगेरे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक से मारपीट के आरोप में सोमवार को 10 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारियां मुदुगेरे तालुक के हुल्लेमाने कुंडुरु गांव से की गईं, जहां रविवार को यह घटना हुई थी।

 

सूत्रों के अनुसार हाथी के हमले में मृत महिला के शव को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। भाजपा विधायक कुमारस्वामी ने देर शाम घटनास्थल का दौरा किया था। हाथियों के खतरे के संबंध में कुछ नहीं करने और देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने भाजपा विधायक पर अपना गुस्सा निकाला। हालांकि, वे सुबह से विरोध कर रहे थे। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने विधायक के साथ गाली-गलौज की, उनके कपड़े फाड़े और पिटाई करने लगे। बाद में उनका पीछा किया। पथराव के बीच, विधायक को बचा लिया गया और पुलिस उनको उनके वाहन तक ले गई। ग्रामीणों ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
विधायक कुमारस्वामी के आसपास की भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हाथी के हमले में मारी गई महिला शोभा का अंतिम संस्कार किया जाना बाकी है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में और अधिक अस्थिर स्थिति पैदा हो सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

 

 

और भी

स्टेशन में बेपटरी हुई मालगाड़ी, 3 की मौत... कई घायल...

 भुवनेश्वर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओडिशा के जाजपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित मालगाड़ी बेपटरी हो गई और प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गई, जिससे वहां खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत बचाव कार्य में आरपीएफ पुलिस एवं दमकल वाहिनी की टीम नियोजित की गई है। भुवनेश्वर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर भेजी गई है। खुर्दा डीआरएम दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 
 
 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। मंत्रालय ने गंभीर रूप से घायलों में से प्रत्येक को 2 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए ₹25,000 देने की भी घोषणा की है।

 



ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कोरई मालगाड़ी दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को पर्याप्त उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना के बाद पूरा स्टेशन परिसर को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। हादसे के बाद आठ ट्रेन रद कर दी गई है। 12 ट्रेन को डायवर्ट किया गया है। 5 ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द की गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू ने कहा है कि 6:44 बजे यह दुखद हादसा हुआ है। किस वजह से यह दुर्घटना हुई है जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद भद्रक-कपिलास रोड रूट पर ट्रेन की अप और डाउन दोनों सेवा को बंद कर दी गई है। सभी स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोला गया है। हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी खड़गपुर से छत्रपुर जा रही थी। ट्रेन में कुल 54 डिब्बे थे। सभी डिब्बे खाली थे। जाजपुर कोरई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे प्लेटफार्म के ऊपर आ गए, जिससे यह हादसा हुआ है। हादसे की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोगी के पटरी पर आ जाने से स्टेशन मौजूद विश्राम घर टूट गया है।

और भी

सुप्रीम कोर्ट : चीफ जस्टिस की पीठ करेगी नान घोटाले की सुनवाई

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ‘नागरिक आपूर्ति निगम’ घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले को छत्तीसगढ़ से बाहर स्थानांतरित करने की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ को अवगत कराया कि ईडी की याचिका को न्यायमूर्ति एम आर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आज फिर सूचीबद्ध किया गया।

 
 
 

प्रधान न्यायाधीश ने उन परिस्थितियों के बारे में बताया जिनके तहत मामला सोमवार को फिर से उसी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया और कहा कि तीन-न्यायाधीशों की पीठ जिसमें वह, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट शामिल हैं, सुनवाई करेगी।

 

सीजेआई ने कहा, “मामले की सुनवाई क्योंकि सीजेआई ललित (अब सेवानिवृत्त) और दो सहयोगियों द्वारा की गई थी, मैं इसे अपने और दो सहयोगियों - न्यायमूर्ति भट और न्यायमूर्ति रस्तोगी द्वारा सुनवाई के लिए निर्देशित कर सकता हूं। मैं इसे किसी दिन रखूंगा।”

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में न्यायमूर्ति शाह की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा था कि वह मामले को आगे न बढ़ाए क्योंकि इसे तीन-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुना जाना चाहिए और फिर सिब्बल द्वारा प्रधान न्यायाधीश की पीठ के समक्ष इसका उल्लेख किया गया।

 

इसके बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने किसी राजनीतिक मामले में कोई आदेश मुकदमेबाजी करने वाले पक्ष को पसंद नहीं आने पर शीर्ष न्यायपालिका और न्यायाधीशों को बदनाम करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर खेद व्यक्त किया।

ईडी की याचिका को पहले तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश यू. यू. ललित, (अब सेवानिवृत्त) के पास समय की कमी के चलते, सीजेआई, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ द्वारा वाद सूची से हटा दिया गया था।

 

मामले को फिर न्यायमूर्ति शाह और न्यायमूर्ति कोहली की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था।

कथित घोटाला फरवरी 2015 में सामने आया, जब रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में थी।

एसीबी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रभावी कामकाज का दायित्व संभालने वाले नागरिक अपूर्ति निगम (एनएएन) के कार्यालयों पर छापेमारी की और कुल 3.64 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी।

 

प्राथमिकी में चावल और अन्य खाद्यान्नों की खरीद और परिवहन में व्यापक स्तर पर भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया गया, जिसमें राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, रायपुर से संबंधित अधिकारी और अन्य शामिल थे।

 

 

 

 

और भी

मैं जनता का सेवक हूं, मेरी कोई औकात नहीं : नरेंद्र मोदी

 सुरेंद्रनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस और खासकर के राहुल गांधी पर निशाना लगाया। मोदी ने जहां एक तरफ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथ भी लिया।

पीएम मोदी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर प्रहार किया। मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया गया है, वे सत्ता में वापस आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। मोदी ने कहा कि कुछ लोग राज्य में बना नमक खाकर भी गुजरात को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात देश के 80 फीसदी नमक का उत्पादन करता है।

 
 
 

मोदी ने बिना नाम लिए मेधा पाटकर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि बहुत पहले सत्ता से बेदखल किए गए लोग सत्ता वापस पाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन वे उनके साथ चल रहे हैं जिन्होंने नर्मदा बांध परियोजना को 40 साल तक रोके रखा। उन्होंने कहा, 'गुजरात की जनता ने उन लोगों को सजा देने का फैसला कर लिया है, जिन्होंने नर्मदा बांध परियोजना के काम को 40 साल तक रोककर रखा।'

 


मेरी कोई औकात नहीं- मोदी
मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान विकास की बात करने के बजाय विपक्षी कांग्रेस कह रही है कि वह उन्हें उनकी औकात दिखाएगी। मोदी ने आगे कहा, 'पहले कांग्रेस ने मेरे लिए 'नीच आदमी', 'मौत का सौदागर' और 'नाली का कीड़ा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब चुनाव के दौरान विकास की बात करने के बजाय कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि वे मोदी को उसकी औकात दिखाएंगे।' मोदी की कोई औकात नहीं है, वो जनता का सेवक है।

मधुसूदन मिस्त्री ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने विवादित बयान दिया था। मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी का घोषणापत्र लांच करने के बाद कहा कि वह गुजरात चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी को उनकी 'औकात' दिखाएंगे। पीएम मोदी कितनी कोशिश कर लें, वे सरदार पटेल नहीं बन सकते।

 

 

और भी

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरूण गोयल निर्वाचन आयुक्‍त नियुक्‍त

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरूण गोयल को निर्वाचन आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया है। इस साल मई में राजीव कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद खाली था। कानून और न्याय मंत्रालय ने कहा कि श्री गोयल की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

 

 

और भी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए एक हजार तीन सौ 49 उम्मीदवार मैदान में

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कुल एक हजार तीन सौ 49 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को  नाम वापसी का आखिरी दिन था और 67 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, मतों की गिनती सात दिसंबर 2022 को होगी।

इस बीच, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 42 केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। चिन्हित केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

 

और भी

कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा MCD चुनाव से पहले AAP में शामिल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली के दौरान आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कहा कि बहुत कम समय में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के हित में इतनी सारी योजनाएं शुरू की हैं कि उनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है इससे प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

महाबल मिश्रा वर्ष 2009 से 2014 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। उनके बेटे विनय मिश्रा 2020 में द्वारका विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए थे। तब महाबल मिश्रा को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

और भी

कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच मुठभेड़ में 4 की मौत, 6 घायल...

 धनबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोयला चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे सुरक्षाबलों पर भी हमला करने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के धनबाद का है, जहां कोयला चोरों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के भीमकनाली ब्लॉक दो क्षेत्र स्थित बेनीडीह कोयला साइडिंग में शनिवार देर रात 12.30 बजे सीआईएसएफ जवानों और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।



धनबाद की पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रीश्मा रमेशन ने कहा, “सीआईएसएफ को बेनीडीह कोयला साइडिंग पर बड़ी संख्या में कोयला चोरों के एकत्रित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीआईएसएफ जवानों ने कोयला चोरों को रोकने की कोशिश की। हालांकि, कोयला चोरों ने जवानों पर गोलीबारी और पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे वहां मुठभेड़ छिड़ गई।” रमेशन ने बताया कि मुठभेड़ में चार कोयला चोर मारे गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए, जिन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है। रमेशन के मुताबिक, चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से जिन चार युवकों की मौत हुई है, उन सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की है। सीआइएसएफ ने एक बयान जारी कर कहा, “कोयला चोरी रोकने के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों से राइफल छीनने की कोशिश की गई, जिसके कारण मुठभेड़ हुई और चार लोगों की मौत हो गई। घटना में हताहत चारों लोग कोयला चोर और असामाजिक तत्व थे।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में चार लोगों की मौत की हुई है और पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया जाएगा।

 

 

और भी

रायपुर एयरपोर्ट में बनेगा एक नया रनवे, सीएम ने प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बड़ी बैठक ली। बैठक में सीएम ने रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने दूसरे रनवे के लिए भूमि आरक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम ने कहा, राज्य सरकार नए रनवे के लिए केंद्र सरकार से अनुमति का प्रयास करेगी। रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

 

 

और भी

अपग्रेड होगा सैनिकों का कवच : स्टील कोर बुलेट्स से बचाव के लिए मिलेंगे नए जैकेट...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाने आतंकी अब आर्मर पियर्सिंग स्टील कोर बुलेट्स इस्तमाल कर रहे हैं। ये गोलियां मौजूदा बुलेटप्रूफ जैकेट्स को आसानी से भेद सकती हैं। इस खतरे को देखते हुए भारतीय सेना ने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के कवच को अपग्रेड करने का फैसला किया है। अब जो जैकेट सैनिकों को मिलेंगे, उनमे इन गोलियों को रोकने की पूरी क्षमता रहेगी।

भारतीय सेना ने अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के लिए 62,500 बुलेटप्रूफ जैकेट प्राप्त करने के लिए निविदा जारी की है। ये जैकेट उन्हें स्टील कोर गोलियों से बचा सकेंगे। रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया के तहत इन जैकेटों के लिए दो अलग-अलग निविदाएं जारी की हैं। जिनमें एक सामान्य मार्ग के तहत 47,627 जैकेटों के लिए और दूसरी आपातकालीन खरीद प्रक्रियाओं के तहत 15,000 जैकेटों के लिए है। जिसे अगले तीन से चार महीनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 

भारतीय सेना अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि 47,627 जैकेटों की दो खरीद चरणों में की जाएगी और इसके अगले 18-24 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। सेना द्वारा सूचीबद्ध विशिष्टताओं में कहा गया है कि बीपीजे एक सैनिक को 10 मीटर की दूरी से दागी गई 7.62 मिमी आर्मर-पियर्सिंग स्टील कोर गोलियों से बचाने में सक्षम होना चाहिए।

 
 
 
 
 

कश्मीर घाटी में कुछ घटनाओं में आतंकवादियों ने भारतीय सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अमेरिकी कवच-भेदी गोलियों का इस्तेमाल किया और सैनिकों की बुलेटप्रूफ जैकेट को तोड़ने में सफल रहे। इन दो निविदाओं के माध्यम से खरीदे जा रहे जैकेट स्तर 4 के होंगे जिन्हें स्टील कोर बुलेट के खिलाफ प्रभावी माना जाता है और सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी अभियानों में तैनात सैनिकों को प्रदान किया जाएगा। सेना के सूत्रों ने पुष्टि की कि बल यह सुनिश्चित करेगा कि जैकेट भारत में बनाई गई हैं और सामग्री किसी भी विरोधी से नहीं ली गई है।

 

 

 
और भी

अंबानी परिवार के घर आई खुशखबरी, नाना बने मुकेश...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बच्ची का नाम आदिया जबकि बच्चे का नाम कृष्णा रखा गया है। मालूम हो कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ईशा ने 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'

 
 
 

साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल से हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि आनंद पिरामल की मां स्वाति पिरामल पेशे से इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।

 

 

 
और भी