क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

बंद फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा, मिला लाखों का गुटखा...

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने यह छापा बंद पड़ी फैक्ट्री में मारा, जहां लाखों का माल बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई कोपेडीह मार्ग में पुलिया के पास एक बंद फैक्ट्री में जर्दा गुटखा बनाने का काम होता था। इसकी सूचना मिलते ही सीएसपी अमित पटेल के साथ सोमनी, कोतवाली, लालबाग और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर छापामार कार्रवाई की। यहां करीब 82 लाख 14 हजार 819 रुपये की सामग्री पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने राजस्थान नागोर के डेगाना थाना के ग्राम मांजी निवासी फैक्ट्री के सुपरवाइजर भंवर लाल चौधरी को नोटिस जारी कर फैक्ट्री को सील किया है।

खबर है कि बंद फैक्ट्री में दिन के उजाले में कोई काम नहीं होता था। फैक्ट्री बंद रहती थी, लेकिन भीतर सामान की लोडिंग-अपलोडिंग का काम होता था। यही नहीं रात होते ही यहां जर्दा गुटखा बनाने का काम शुरू हो जाता था। अवैध तरीके से यहां मार्केट में बिकने वाले कई कंपनियों का गुटखा बन रहा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री के बाहर की गतिविधियों को देख लोगों ने संदेह जताया और पुलिस को खबर दी थी।

नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि सूचना मिलते की तीन थानाें के प्रभारी और साइबर की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर फैक्ट्री के भीतर छापा मारा गया। जहां सुपरवाइजर भंवर लाल चौधरी से जर्दा गुटखा बनाने व सामग्रियों डंप करने के दस्तावेज मांगे, लेकिन सुपरवाइजर के पास किसी तरह का दस्तावेज मौके पर नहीं था। फैक्ट्री के संचालन संबंधी कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने यहां से गुटखा केमिकल, कटिंग सुपारी, बीड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परफ्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ के साथ सितार पाउस का प्लास्टिक रोल, पैकिंग गुटखा बरामद किया। जिसकी कीमत पुलिस ने 82 लाख 14 हजार 819 रुपये बतायी है।

 
और भी

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान अध्यापक निलंबित

 कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल के विरुद्ध छात्राओं से छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में विगत दिनों शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर कलेक्टर दीपक सोनी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच समिति को दिया था।

उक्त जांच समिति के प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर छात्राओं के विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की पुष्टि करते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तरने  इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार मानते हुए प्रधान अध्यापक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रानापाल हन्नु राम बघेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन- निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 

 

 

और भी

बड़ी खबर : जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, दीवार फांदकर दो कैदी हुए फरार ...

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां जेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से दो कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं।  फरार कैदियों में विकास कुमार यादव 302 का तो वहीं शिव कुमार 376 का विचाराधीन कैदी है। जानकारी के अनुसार लगातार कैदियों की संख्या बढ़ने के बाद बैरक क्रमांक 4 और 5 के सामने दो नए बैरक का निर्माण किया जा रहा था, जिसके लिए सीढ़िया रखी हुई थी। 

 

इसी का फायदा उठा कर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीम बनाकर कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले में बालोद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 23 फीट की दीवार आरोपियों ने कैसे फांद ली और फरार होने में सफलता प्राप्त कर ली है।

 

 

और भी

फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता को बताने पहुंची तो वो भी करने लगा गंदा काम ...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीते महीने दो युवतियां घर से भाग गई थी जिसके बाद हाल ही में पुलिस ने दोनों लड़कियों को रायपुर से बरामद किया है। बताया जा रहा था कि ये लड़कियां किसी प्रेमजाल में फंसकर गई हैं लेकिन बाद में जब लड़कियों ने पुलिस को इसकी सच्चाई बतायी तब जो उन्होंने बातें कहीं वह सुन कर हर किसी का खून खौल उठेगा।

 

लड़कियों ने बताया कि वे अपने पिता और फूफा से अपनी आबरू बचाने के लिए भागी थीं। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसका सगा फूफा उनकी इज्जत लूटता था। जब उन्होंने पिता को ये सच्चाई बताई तो वो अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

 

जानकारी के मुताबिक, गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय शख्स ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है।

 

उधर, पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां रायपुर में पाई गईं। वो वहां किराए का कमरा लेकर रह रही थीं और वहीं काम भी खोजा था। पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो वो फफक फफक रोने लगीं। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर भागी थीं। फूफा उनकी इज्जत लूटता था तो वहीं पिता उन्हें अपने साथ सुलाता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

 

युवतियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुलाहिजा रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। 

और भी

नाबालिग को अपहरण कर किया दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

 बलरामपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में लगातार बढ़ते ही जा रहे है  दुष्कर्म के मामले वहीं  जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 3 लोगों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खबरे और भी : फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता को बताने पहुंची तो वो भी करने लगा गंदा काम ...

वहीं 2 आरोपी फरार हैं। कुल 3 आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। शंकरगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

 

 

और भी

फर्जी ट्रैफिक पुलिस बनकर काटा चालान, आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के कुम्हारी वार्ड 10 में रहने वाले प्रेम सिंह उर्फ रामबेला को नकली ट्रैफिक पुलिस बनना काफी महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रामबेला ने एक युवक की बाइक को किनारे खड़ा कराया। उसने फर्जी ट्रैफिक पुलिस का सिपाही बनकर उसका चालान काटा और फिर बाद में उससे रुपए व मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस को उसकी कई सालों से तलाश थी।

कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम सुपेला निवासी अंकित चक्रवर्ती ने 2019 में रामबेला के खिलाफ कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कुम्हारी टोल नाका ढाबा के पास उसकी बाइक खड़ी थी। वह बाइक के पास जैसे ही पहुंचा वहां एक आदमी आया।

उसने खुद को ट्रैफिक पुलिस बताया। इसके बाद उसने उसकी गाड़ी का 8 हजार रुपए का चालान काट दिया। साथ ही साथ वह युवक को तत्काल चलान चुकाने का दबाव बनाने लगा। उसने उसे धमकी कि यदि रकम नहीं चुकाओगे तो वो उसे बड़े मामले में फंसा देगा। इसके बाद उसने युवक से दबाव बनाते हुए 4 हजार रुपए गूगल पे करवाया और शेष 4 हजार रुपए के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

और भी

भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगा कांग्रेस ने भाजपा नेता पर कराई FIR

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस नेता व वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पकिस्तान जुंदाबाद नारे के बाद बवाल मचा हुआ है जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस लीगल सेल ने मध्यप्रदेश भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स थाना में इस मामले को लेकर आवेदवन दिया था जिसके बाद भादवि की धारा 120-बी, 153-ए, 504, 505 (1) और 505 (2) के तहत पुलिस ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

और भी

शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई : 5200 किलोग्राम लहान एवं 290 लीटर महुआ शराब बरामद

 जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़ दर्पण)।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक द्वारा गठित विशेष संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इस विशेष टीम में विशेष टीम में आबकारी विभाग के 04 अधिकारी, प्रधान आरक्षक 02 व पुलिस विभाग से निरीक्षक 02, उप निरीक्षक 01 सहायक उपनिरीक्षक 01, आरक्षक 13, महिला आरक्षक 05 शामिल है। 



आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रोकथाम लगाने एवं कार्यवाही हेतु विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कर कड़ी कार्रवाई की गई। दल द्वारा आज कुल कुल 5200 किलोग्राम लहान बरामद कर उसे मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से 290 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् 02 आरोपियों के विरूद्धकार्यवाही करते हुये  न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रोकथाम लगाने एवं कार्यवाही हेतु आज विशेष टीम का गठन कर थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार सबरिया डेरा से दो अलग-अलग स्थानो से 25ली. महुआ शराब व 3200kg महुआ लाहन तथा 45ली. महुआ शराब व 2000kg  महुआ लाहन बरामद कर छ.ग. आबकारी अधिनियम की 34(2) 34(1)च के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम हडहा में आरोपी रामकुमार यादव के कब्जे से परिवहन करते व दुकान मे धारण किये हुए कुल 165 लीटर महुआ शराब, व देवरी सबरिया डेरा से आरोपी चंदराम गोंड से 55 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

      

अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक गौरव दुबे, महेश राठौर, दिलीप प्रजापति, घनश्याम प्रधान, अनु.अधि.पुलिस निकोलस खलखो, नि लखेश केंवट, जी एस राजपूत, उनि नागेश तिवारी व गठित दल के सभी कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा।

 

और भी

पैसे के लेनदेन पर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने शुक्रवार को पैसे के लेनदेन पर हत्या करने वाले बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि खरगहनी गांव के निवासी नंद कुमार केवट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गुरूवार शाम को पैसे के लेन-देन की बात पर आरोपी ने अपने पड़ोसी मृतक लाला राम यादव की लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी पुलिस ने हत्या मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई जारी है।

और भी

राजधानी में हुई लूट का खुलासा, पीड़ित ही निकला मास्टरमाइंड...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में गुरुवार देर शाम सेल्समैन के साथ हुई लूट का खुलासा हो गया है। घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि सेल्समैन ही निकला। अधिक कर्ज हो जाने के कारण उसने लूट की झूठी कहानी रच डाली। 92 हजार रूपए से भरे बैग को खुद ही गबन कर दिया और बॉस को फोन कर कहा कि 2 अज्ञात लोग आए और आंख में मिर्ची पाउडर छिड़ककर पैसे से भरे बैग को लूटकर भाग गए।


लेकिन पुलिस के सामने उसकी कोई भी चालाकी काम नहीं आई। पुलिस के सवाल जवाब के आगे वह टूट गया और हर बार अलग-अलग बयान देता रहा है। चंद घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरापी को गिरफ्तार कर सच स्वीकार ​करवा लिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी दीपेश कोड़वानी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रावाभांठा मेटल पार्क में उसकी बिस्किट की फैक्ट्री है। निखिल वलेचा प्रार्थी जून 2022 से सेल्समैन का कार्य कर रहा है, जो कंपनी में ग्राहकों से वसूली तथा आर्डर का काम देखता है। निखिल वलेचा कल 92 हजार रूपये वसूली किया था जिसकी जानकारी फोन पर दिया था। इसी दौरान कुछ समय बाद निखिल वलेचा ने फोन कर बताया कि एक्सप्रेस-वे फुण्डहर चौक के आगे दो अज्ञात व्यक्ति उसे रोककर मारपीट कर उसके आंख में मिर्ची का पावडर डालकर बैग में रखा नगदी 92 हजार रूपये और उसके हाथ में पहने चांदी की अंगूठी को लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया।

लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रार्थी ने पुलिस टीम को बताया कि 2 व्यक्ति पहले प्रार्थी को रोके फिर उसके साथ मारपीट कर नगदी रकम एवं चांदी की अंगूठी को लूट कर फरार हो गये थे। आसपास सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया, लेकिन घटनास्थल तक प्रार्थी के साथ इस प्रकार का कोई घटना होना नहीं दिख रहा था। प्रार्थी निखिल वलेचा से पूछताछ करने पर बार – बार वह अपना बयान बदल कर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था, जिस पर टीम को प्रार्थी के उपर गहरा शक हुआ। पूछताछ करने पर प्रार्थी ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः उसने योजना बनाकर लूट की झूठी घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी निखिल वलेचा ने पूछताछ में बताया कि उस पर अधिक कर्ज होने से उसने लूट की उक्त फर्जी घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 92 हजार रूपये, 1 चांदी की अंगूठी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व 1 मोबाइल को जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
निखिल वलेचा पिता जयराम बलेचा उम्र 25 साल निवासी माता देवालय भाटापारा जिला बलौदा बाजार।

 

 

और भी

आबकारी अमले ने 30 लीटर महुआ शराब जप्त की

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  आबकारी वृत्त चारामा के अमले द्वारा चन्द्रहास, पिता बरतू सागिया ग्राम सिरसिदा के मकान से 30 लीटर  प्लास्टिक जेरीकीन में भरी हुई अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई ।

इसके अलावा 25 लीटर एवं चार प्लास्टिक के ड्रम में भरी हुई महुआ लाहन 160 किलोग्राम और शराब निर्माण सामग्री बरामद कर आरोपी चन्द्रहास के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-34(1) (क), 34 (1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षक दयालू राम कश्यप, आरक्षक दिलीप खोब्रागढे़ एवं महिला आरक्षक सरिता मण्डावी और सरस्वती गावड़े का योगदान रहा।

 

 

और भी

विवाद के चलते की पत्नी की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मामूली विवाद के चलते गमछे से गाला घोटकर अपनी पत्नी की  हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार प्रार्थी दुर्लभ वर्मन थाना गांधीनगर उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि मृतिका सविता सिंह साकिम सुभाष नगर गांधीनगर सब्जी बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करती है जो आज सब्जी बेचने नहीं आई थी। प्रार्थी सविता सिंह को खोजने उसके घर गया और उसकी पुत्री से सविता के बारे में पूछताछ की। बेटी ने अपनी मां को घर के अंदर होना बताया, जो मौके पर जाकर देखने पर सविता सिंह जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी, प्रार्थी की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच किया गया जो मृतिका की मौत हत्यात्मक प्रकृति का होना पाए जाने से तत्काल सदर धारा 302 भा.द. स. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  राम गोपाल गंर्ग  के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता  के निर्देशन मे तत्काल आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श स्मृतिक राजनाला थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान व परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच कर आरोपी के शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सतत प्रयास किया जा रहा था।



जो दौरान विवेचना सरगुजा पुलिस को घटनास्थल के जांच पड़ताल एवं परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामले के संदेही की पहचान किया जा कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास एवं मुखबीर सुचना पर संदेही के परिचित ग्राम पिपरौल जिला बलरामपुर जाकर धरपकड़ का प्रयास किया गया जो संदेही द्वारा जंगल में लुकने छिपने का प्रयास किया जा रहा था, जो मौके पर ही संदेही कुंजलाल साकिन ककनेशा बेदरिपारा थाना बसंतपुर को पुलिस टीम के सतत प्रयास से पकड़ा गया।



मामले के आरोपी कुंजलाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक महिला मेरी पत्नी के रूप में पिछले दो माह से रह रही थी, एवं मृतिका मोबाईल पर अपने एक अन्य परिचित से बातचीत करती थी जिस कारण अक्सर मृतिका से विवाद होता रहता था इसी कारण से मृतिका के साथ  रंजिश भी रखता था, जो आरोपी द्वारा मृतिका को गमछे से गला दबाकर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया एवं घटना पश्चात आरोपी कुंजलाल मौक़े से भागकर पूर्व मे अपने जेल की सजा काटने के दौरान बने दोस्त के घर ग्राम पिपरौल चला गया, और जंगल में लुक छुप कर बचने का प्रयास कर रहा था, जो सरगुजा पुलिस की तत्परता से आरोपी को घटना के 48 घंटे मे पकड़कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, आरोपी द्वारा घटना के बाद मृतक महिला का मोबाईल भी लेकर भाग गया था जिसे भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया,आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।



पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  राम गोपाल गर्ग .द्वारा घटना के 48 घंटे के भीतर खुलासा करने वाले विशेष गठित टीम को नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

संपूर्ण मामले में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी गांधी नगर निरीक्षक कलीम खान,उपनिरीक्षक विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडे, प्रधान आरक्षक  संतोष कश्यप ,प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह आरक्षक सत्येंद्र दुबे, बृजेश राय ,विकास मिश्रा  अरविंद उपाध्याय व बलरामपुर पुलिस के स्टाफ शामिल रहे।

 
और भी

शराब की अवैध बिक्री, परिवहन सहित 10 चखना दुकानों पर हुई कार्रवाई

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों, चखना दुकानों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में माह अक्टूबर, 2021 तक 289 प्रकरणों के विरूद्ध वर्तमान वर्ष माह अक्टूबर, 2022 तक 353 प्रकरण कायम किया गया है जो कि इस वर्ष 22 प्रतिशत अधिक है। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निरन्तर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश भी दिए है। जिला आबाकारी अधिकारी जी.पी.एस. दर्दी ने बताया कि आगे भी आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही जारी रहेगा।


जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.एस. दर्दी ने बताया कि 23 नवंबर को वृत्त-कवर्धा के द्वारा राजनांदगांव-रायपुर बाईपास मार्ग में स्थित 10 चखना दुकानों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् 36(सी) का प्रकरण बनाया गया तथा पूर्व में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चखना सेंटर व ढाबा मालिकों के खिलाफ इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक 60 प्रकरण बनाएं गए है, जो गत वर्ष के 46 प्रकरणों के विरूद्ध 30 प्रतिशत ज्यादा है। बिलासपुर रोड में स्थित मवेशीबाजार शराब दुकान के पीछे संचालित चखना दुकान जो शराब दुकान से 50 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित थी, उसके विरूद्ध गत माह धारा 36(क) का प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर वृत्त-पण्डरिया में आबकारी विभाग के टीम के द्वारा ग्राम-अमेरा, थाना-कुकदूर के शिवकुमार मेरावी, पिता बजरी मेरावी के रिहायशी मकान से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् प्रकरण कायम किया जाकर एक आरोपी को रिमांड में जेल भेजा गया है साथ ही ग्राम-बदना, थाना-कुकदूर में टलीराम कुसराम पिता अंतरा सिंह कुसराम रिहायशी मकान से 3.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर कुल 12 प्रकरण कायम किया गया है। जिनमें कुल 13.5 लीटर महुआ शराब, 02 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, योगेश सोनी एवं तुलेश कुमार देशलहरे तथा आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, छोटे लाल आर्मो, विद्या सिंह परमार एवं जगदीश उइके तथा वाहन चालक डायमंड साहू एवं संजय कोसले तथा नगर सैनिक राजेश धुर्वे, शेखरनाथ योगी एवं श्रीमती भूनेश्वरी धुर्वे शामिल थे।

 

 

और भी

भिक्षा मांगने की आड़ में घूम-घूमकर चोरी, 2 महिला समेत 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिक्षा मांगने की आड़ में घूम-घूमकर चोरी करने वाले 2 महिला समेत 4 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के संबंध में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद घटना में संलिप्त सुंदरगढ़ ओडिसा निवासी राहुल मल्हार को पकड़ा गया। पूछताछ में गैंग का पर्दाफाश हुआ।

 पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी लखपति सिंदूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह सुंदर विहार टीचर्स कालोनी कोटा में रहता है। 20 नवंबर को उसके घर के आलमारी में रखे 80 हजार रुपए एवं पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस व गाड़ियों का आरसी बुक, बैंक चेक बुक चोरी हो गया। वारदात की जानकारी 21 नवंबर को हुआ। आलमारी में सामान नहीं मिलने पर सीसीटीवी फुटेज देखा, इसमें नकदी एवं दस्तावेजों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिये। इस रिपोर्ट पर सरस्वती नगर थाना में अपराध दर्ज किया गया।

 
 
 
 
 
 
 

घटना को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा हाल ही में रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में भी पतासाजी कर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त सुंदरगढ़ ओडिसा निवासी राहुल मल्हार को पकड़ा गया।

 
 
 
 
 
 
 

आरोपी राहुल मल्हार को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपनी पत्नी अंजू मल्हार एवं साथी रूपा मल्हार के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी कर अंजू मल्हार एवं रूपा मल्हार को पकड़ा गया। इसी दौरान महिलाओं के साथ एक अन्य व्यक्ति उदय मल्हार जो रूपा मल्हार का पति है को भी पकड़कर तलाशी लिया, उसके पास 1 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी का पायल होना पाया गया। जिस संबंध में उदय मल्हार से कड़ाई से पूछताछ करने पर चांदी का पायल एवं सोने के अंगूठी को चोरी का होना बताया गया।

 

और भी

महासमुंद में 65 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महासमुंद पुलिस ने 13 लाख रुपये मूल्य की 65  किलोग्राम जप्त  किया है और गांजा की तस्करी ओडिशा से महाराष्ट्र करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद राजिक मंसूरी पिंजारी है। पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान आरोपी के मालवाहक को रोककर तलाशी ली और मालवाहक के अंदर 13 बोरियों में गांजा रखा मिला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ये गांजा उड़िसा से लिया और महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहा है।  पुलिस ने गांजा की खेप और घटना में इस्तेमाल मालवाहक को जब्त किया और आरोपी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

 

और भी

लाखों रूपए का गबन करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते शराब दुकान के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गबन के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आडिट प्रक्रिया के दौरान राशि गबन का खुलासा हुआ था। आरोपी ने शासकीय देशी मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हुए ₹5,52,120 का गबन किया था।

खबरे और भी :- महिलाओं ने आबकारी अधिकारियों पर किया हमला, वाहन को भी तोडा

 

जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र कुमार घृतलहरे पिता मन्नू लाल घृतलहरे उम्र 29 साल साकिन गदहीडीह चौकी लवन बताया। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
खबरे और भी :-  महासमुंद में 65 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

और भी

थाने के अंदर घुसकर कांग्रेस नेता को मारा चाकू....

 बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के कसडोल में कल रात दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान थाने के अंदर भी जमकर बवाल हुआ। यहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और जनपद सदस्य योगेश बंजारे को चाकू मार दिया गया। पूरी घटना पुलिस की आंखों के सामने पुलिस थाना में होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखते रही। दरअसल कल कसडोल जनपद पंचायत में अध्य्क्ष पद के लिए उपचुनाव सम्पन्न कराया जा रहा था, यहां निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धांत मिश्रा और बीजेपी से ईश्वर पटेल के लिए मतदान होना था। चुनाव का परिणाम में सिद्धान्त मिश्रा के जनपद अध्यक्ष के जीत की घोषणा की गई। इसके बाद युवा 

कांग्रेस के लोग जमकर सिद्धान्त के पक्ष में नारे बाजी करने लगे। वहां मौजूद बीजेपी गुट के लोगों ने नारेबाजी को लेकर पुलिस प्रशासन से शिकायत की। इतने में दोनों गुटों के बीच गाली गलौज और धक्का मुक्की जैसे हालात निर्मित हो गए। जैसे तैसे जनपद परिसर में पुलिस ने दोनों गुटो को शांत कराया। इधर मामले की शिकायत को लेकर बीजेपी गुट के लोगो ने घटना के तुरंत बाद थाने के सामने चक्काजाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। घंटो थाने में हंगामे के बाद बलौदाबाजार एसडीओपी के समझाइश के बाद सभी थाने से चले गए। लेकिन दोनो गुटो के बीच विवाद यहां रुकने वाला नही था। देर शाम नगर पंचायत के सामने दोनो गुट के कुछ लोगो के बीच फिर से कहा सुनी हुई और मारपीट भी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। एक बार फिर दोनों गुटों के बीच थाने परिसर के अंदर ही जमकर मारपीट हुई और इतने में कुछ लोगो ने योगेश बंजारे के पेट पर चाकू से हमला कर दियाa

और भी

पुलिस हिरासत से भागा कबाड़ सरगना, खोजबीन जारी

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा जिले में कबाड़ चोर गिरोह का सरगना पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। ये मामला शहर के सीएसईबी चौकी का है। 

पुलिस ने आरोपी सरगना राजा खान को बुधवार रात को पकड़ा था और सीएसईबी पुलिस के हवाले किया था जहाँ से वो हथकड़ी से हाथ निकालकर भागने में कामयाब रहा। 

 

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार रात लगभग दो दर्जन आरोपियों ने सीएसईबी पावर प्लांट में धावा बोला था और मेटल हाउस से 7 टन वजनी तांबा चोरी किया था। 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुछ आरोपियों को पकड़ा था जिसके बाद कब्बड गिरोह के सरगना को भी पुलिस ने इसी मामले में हिरासत में लिया था और सीएसईबी चौकी में आरोपी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस आरोपी के हिरासत से भाग की घटना की जांच कर रही वहीँ उसकी तलाश जारी है। 

और भी