क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। इस अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.सी.सी.यू. अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कांग्रेस भवन के सामने स्थित गांधी मैदान पास एक व्यक्ति अपने पास ब्राउन शुगर रखा है तथा ब्राउन शुगर बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी ए.सी.सी.यू. तथा थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर ए.सी.सी.यू. की नारकोटिक्स सेल व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 यासिन निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब में ब्राउन शुगर रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोह0 यासिन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 3 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 8,000/- रूपये, नगदी रकम 1500/- रूपये एवं घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/22 धारा 21(ए) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
मोह0 यासिन पिता शेख मोईनुद्दीन उम्र 26 साल निवासी गौसिया चैक संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

 

 

और भी

पत्नी ने ही की थी रामकुमार दीवान की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छतीसगढ़ के महासमुन्द जिले में रहस्यमय तरीके से हुई रामकुमार दीवान की हत्या के मांमले का खुलासा  पुलिस ने कर दिया है । प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने बताया की रामकुमार दीवान की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी  । 

जाने घटना का विवरण 

दिनांक 25.09.2022 को अस्पताल मेमो द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तमोरा का रहने वाला रामकुमार दीवान पिता स्व. लिखन सिंग दीवान उम्र 55 वर्ष सा. तमोरा थाना खल्लारी की मृत्यु हो गई है जिसके शरीर मे गहरे चोट है जिसपर थाना खल्लारी में मर्ग क्रमांक 49/22 दर्ज कर जांच प्रारंभ किया गया  जाॅच उपरान्त यह बात सामने आई कि मध्य रात्रि में मृतक रामकुुमार दीवान की पत्नि ने मोबाईल से अपने परिजनों को सूचना दिया कि मृतक रामकुमार का तबियत खराब है।

उसका शरीर अपने आप फट रहा है खून निकल रहा है जब पड़ोसी और परिजन जाकर देखे तो रामकुमार दीवान अपने घर के परछी बिस्तर में लहु लुहान हालत में पडा था जिसके बांये गाल, बांये सीना, बांये हाथ की कलाई, बांये की हाथ भुजा, तथा बांये हाथ की हथेली में चोट था जिसे जिला अस्पताल महासमुन्द में ईलाज वास्ते मृतक रामकुमार दीवान को लेकर गये। जो डाक्टर साहब द्वारा चेक कर धारदार हथियार से वार के कारण हत्या होना लेख किया गया है जिस पर थाना खल्लारी में अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 153/22 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक  के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लते हुये मामला संदेहास्पाद होने से अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी पुलिस  मंजूलता बाज तथाअनु0 अधिकारी पुलिस बागबाहरा प्रतिभा वर्मा  अनु0 अधिकारी पुलिस आजाक अजयशंकर त्रिपाठी थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटना स्थल पहुच कर बारिकी से जाॅच करने हेतु निर्देशित किया। 

चार टीम का किया गया था गठन 

पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीम का गठन किया गया। जिसमें टीम 01 का निरीक्षक आशोक वैष्णव  थाना प्रभारी खल्लारी, टीम 02 का उनि0 संजय राजपूत प्रभारी सायबर सेल , टीम का 03 सउनि प्रकाश नंद टीम 04 का सउनि0 ललित चन्द्रा  द्वारा अलग-अलग कार्यो में लगाया गया। सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकि सहायता के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया एवं  पुलिस टीम के द्वारा मृतक के मृत्यु के संबंध में मृतक के पत्नि द्वारा घटना दिनांक मृतक का शरीर फट जाने से मृत्यु होना बताई जिससे पुलिस टीम को मृतक के पत्नि पर पर्याप्त संदेह व्याप्त होने पर पुलिस टीम के द्वारा पुनः मृतक के पत्नि से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर मृतक पत्नि के द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

पुलिस की टीम द्वारा मृतक की पत्नि भुनेश्वरी दीवान से सख्ती ,से पूछताछ किया गया जो पुलिस पुछताछ में टीक नही सकी और अपराध स्वीकार कर बताई कि उसकी 08 माह पुत्री है और और जब से दोनों की शादी हुई है तब से इनके बीच वाद विवाद होता रहता था और अन्य निजी कारणों को लेकर भी इनके आपस मे टकराव था घटना दिनांक के रात्रि को दोनों के बीच पुनः आपस मे बहस बाजी हुई जिससे मृतक को उसने बिस्तर में धक्का दे कर गिरा दिया तथा बाजू कमरे में जाकर सिलाई मशीन की कैंची को लाकर जोर जोर से सिने में गले मे मारा और 3-4 बार शरीर के अन्य जगहों में ताबड तोड कैंची मार कर हत्या करना स्वीकार की।

 

और कैंची को पानी से धोकर उसी कमरे में छुपाकर रख देना बताई इसका पति मृतक रामकुमार दीवान उस समय जिन्दा था घटना कर भयभीत हो जाना अपने किये हुये कर्म पर पश्चताप करने लगी ऐसा करते उसे 30 मिनट लगभग हो गया तभी दूसरे कमरे में सो रहे उनके नौकर गेन्दू भी उठ गया तब तक रामकुमार दीवान अचेत हो गया था फिर भुनेस्वरी अन्य परिजनों को बुलाई और सभी को की इनका शरीर फट रहा है और तबीयत खराब होने कि झुठी बात फैलाई और लोगों को गुमराह की। आरोपिया भुनेश्वरी दीवान पति रामकुमार दीवान उम्र 25 वर्ष सा. तमोरा के विरूध्द अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपिया को गिरफ्तार कर तथा घटना में प्रयुक्त कैंची को जप्त कर थाना खल्लारी में आरोपियां के विरूध्द थाना खल्लारी में धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

यह अधिकारी टीम में रहे 

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द  मंजूलता बाज,  अनु0अधिकारी (पु) बागबहरा प्रतिभा वर्मा,  अनु0अधिकारी (पु) आजाक अजय शंकर त्रिपाठी  के निर्देशन मे थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, सउनि ललित चन्द्रा, सउनि प्रवीण शुक्ला प्रआर. सतीश पाण्डेय मप्रआर. साईमा खान आर. रवि यावदव, अजय जांगडे, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, संतोष सावंरा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, शशि साहू, मआर. हेमलता साहू, दुर्गा बोईहार तथा थाना खल्लारी पुलिस की टीम द्वारा की गई।

 

 

और भी

फ़िल्मी स्टाइल में बैरिकेड तोड़ते निकली ट्रकें, पुलिस ने पकड़ा तो...

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में रविवार रात को नेशनल हाइवे 930 शिवलोक मंदिर के पास, मानपुर में बैरिकेड लगाकर जिला पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रकें फ़िल्मी स्टाइल से बैरिकेड तो तोड़ते हुए भाग निकलीं। पुलिस की टीम ने पीछा किया और कोहका और मानपुर के बीच घने जंगल में ट्रकों को पकड़ा। इस दौरान एक ट्रक क़ा  ड्राइवर फरार हो गया। दूसरे ड्राइवर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में मवेशी भरे हुए थे, जिन्हे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।


पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार रविवार रात धमतरी से मवेशियों से भरी दो ट्रक इस रूट में आने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसपर एसपी अक्षय कुमार ने तुरंत एक टीम तैयार की तथा मानपुर के पास घेराबंदी की, लेकिन मवेशियों से भरी दोनों ट्रकों के चालकों ने फिल्मी स्टाइल से बेरीकेट तोड़ते हुए ट्रकों को पार करने की कोशिश की और वाहन को भगाने लगे। लेकिन पुलिस ने भी उन ट्रकों का पीछा किया और कोहका और मानपुर के बीच घने जंगल के पास मवेशियों से भरी ट्रकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जिसमे एक ट्रक का चालक फरार बताया जा रहा है। दोनों ट्रकों में कुल 64 मवेशी थे। मानपुर पुलिस ने छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11घ पशु क्रूरता निवारण अधि0 1960, मो0 व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चालक शेख ईमरान खान पिता शेख नुर खान उम्र 38 साल  साकिन पीली नदी वार्ड नं0-10 यशोधरा नगर टीपु सुल्तान चौक यतिन किराना स्टोर्स के पास नागपुर थाना यशोधरा जिला नागपुर शहर(महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय अं0 चौकी ज्युडिशियल रिमांड भेजा है। दूसरे ड्राइवर की तलाश जारी है। लेकिन यह समझ से परे है कि आखिर यह मवेशियों से भरी ट्रके तीन जिलों से कैसे पार हो गई?

 

 

और भी

पिस्टल ले कर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की डीडी नगर थाना पुलिस ने लोगों को पिस्टल दिखाकर आतंकित करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का है।

दरअसल एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत बाजार चौक, चंगोरा भाठा के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है, और जाने वालो लोगो को डरा-धमका रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम आचिन्त दुबे उर्फ कल्लू निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आचित दुबे की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल को जबलपुर, मध्यप्रदेश से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी आचिन्त दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 1 पिस्टल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 565/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
आचित दुबे स्व. शिव कुमार दुबे उम 32 साल निवासी ड्रीम लैण्ड सिटी दमो नाका के पास थाना मड़ोतल जिला जबलपुर मध्य प्रदेश।

और भी

नशे का सौदागर गिरफ्तार, नशीली दवाइयां बरामद

कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीरधाम पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 8,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के कब्जे से 09/ नग नशीली इंजेक्शन व 15/ नग दवाई बिक्री रकम 1500/ रुपये, कुल जमुला किमती 2087.15/ रुपये को पुलिस ने जप्त किया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को 12 नवंबर को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुघरी रोड से अटल आवास जाने के रास्ते पर पढ़ने वाले नाला के पुलिया में एक व्यक्ति जिसका नाम गयासुद्दीन उर्फ छोटू पिता मोहम्मद शब्बीर खान उम्र 26 वर्ष, साकिन कसाई पास कवर्धा का रहने वाला है, जो नशीली दवाई का बिकी कर रहा है। मुखबिर के सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक भूषण एक्का के द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने तत्काल रवाना किया गया। जिस पर उक्त टीम के द्वारा तस्दीक हेतू घुधरी रोड से अटल आवास जाने वाले नाला के पुलिया उपर पहुंचकर देखा कि पुलिया में एक आदमी काले रंग का छोटा थैला लेकर खड़ा था, जो पुलिस को देखकर हैण्ड बैंग को छिपाने लगा तथा भागने की कोशिश करने लगा जिस पर उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया। जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गयासुद्दीन उर्फ छोटू पिता मोहम्मद शब्बीर खान उम्र 26 वर्ष साकिन कसाई पारा कवर्धा का होना बताया, तथा उसके पास रखें काले रंग का छोटा थैला को गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उक्त बैग में 09/ नग नशीली इंजेक्शन, व 15/ नग दवाई बिक्री रकम 1500/ रुपये कुल जमुला किमती 2087.15/ रुपये को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक भूषण एक्का के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक हीरेंद्र प्रताप, बन्दे  मेरावी, आरक्षक शशांक तिवारी विकास यादव एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

और भी

चाक़ू से कर रहा था एटीएम तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा...

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की कबीरनगर थाना पुलिस ने पैसे चुराने के लिए चाक़ू से एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने वहां लहे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12-13 नवंबर की दरम्यानी रात्रि थाना कबीर नगर पुलिस की रात्रि गश्त टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रहीं थी, कि गश्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर गणपत चैक स्थित एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. बूथ में कोई अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर ए.टी.एम. मशीन को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की रात्रि गश्त टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि उक्त ए.टी.एम. बूथ का शटर बंद था। पुलिस टीम द्वारा ए.टी.एम बूथ के शटर को उठाकर देखने पर पाया गया कि एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन को चाकू से तोड़फोड़ कर रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राकेश गौतम निवासी बालाघाट मध्य प्रदेश का होना बताया। राकेश गौतम को थाना लाकर ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ए.टी.एम. मशीन को तोड़कर नगदी रकम चोरी करने का प्रयास करना तथा स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से ए.टी.एम. बूथ के अंदर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया।

आरोपी राकेश गौतम को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 208/22 धारा 379, 427, 511 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपी
 राकेश गौतम पिता के. प्रसाद उम्र 23 साल निवासी ग्राम तारण्डी थाना बारासिवनी बालाघाट (म.प्र.) हाल पता सरोरा, उरला, रायपुर।

और भी

राजधानी में एक ही जगह से दो बच्चों का हुआ अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मामला ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में आपराधिक घटनाओं का दौर अब भी जारी है। राजधानी रायपुर में कल एक ही जगह से दो बच्चों का अपहरण हो गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और बच्चों की छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक, पहले मामले में वृद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके 16 साल के नाती  को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। वहीँ दूसरा मामला भी टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहां अज्ञात व्यक्ति 03 साल 11 माह के बच्चे को बहलाकर फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने दोनों मामले में धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु का दी है। 

और भी

कंपनी का मैनेजर उठाईगिरी का हुआ शिकार, रास्ते में रुक कर जूस पी रहा था, इधर पार हो गए लाखों रुपए ...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर उठाईगिरी  की घटना हो गई है। राजधानी रायपुर में दो वारदातें होने के बाद अब बिलासपुर में भी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। दरअसल,  प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बैंक से 5 लाख 68 हजार निकाल कर जा रहा था। इस दौरान जूस पीने के लिए रुका तभी यह घटना हुई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित राधेश्याम इंटरप्राइजेज में विक्की पैगवार मैनेजर मैनेजर का काम करता है। वह कंपनी के बाहरी क़ाम निपटाने के अलावा बैंक से रकम निकालने व जमा करने का क़ाम भी करता है। आज वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बावली कुआं स्थित सेंट्रल बैंक से चार लाख रुपये निकाल कर तोरवा थाना क्षेत्र के तितली चौक स्थित स्टेट बैंक पहुँचा। यहां से भी उसने 1 लाख 68 हजार रुपये निकाले। और काले रंग की बैग में भर कर सिरगिट्टी की तरफ जा रहा था।

 

इस बीच वह तोरवा थाने के पास स्थित बंगाली स्कूल रोड में एक फल दुकान में जूस पीने रुका था। तभी एक व्यक्ति ने आकर विक्की से सामान्य बात चीत की। फिर उसके कपड़ों में कीड़ा लगे होने की जानकारी देकर कीड़ा निकालने के बहाने उसे बातों में उलझा कर रखा। इस बीच उसने बैग नीचे उतार कर रख दिया था। तभी दो बाइक सवार आये और बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। विक्की ने उन्हें दौड़ाया, इस बीच पहले बात करने वाला युवक भी फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

 

और भी

सोशल मीडिया से युवक की दोस्ती पड़ी भारी, आबरू लूटा फिर किया पैसे की मांग

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज के समय में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को सोशल मीडिया की लत लग चुकी है। लोग सोह्सल मीडिया पर बिना कुछ सोचे समझे ही अनजान लोगों को अपना दोस्त बना लेते है। लेकिन जब सचाई सामने आती है तो उनके भी होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ भिलाई की रहने वाली एक युवती के साथ।

यहां, एक युवती को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती ने जिस युवक से दोस्ती किया वही उसकी इज्जत का दुश्मन निकला और युवती की आबरू लूट ली। इतना ही नहीं युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर युवती को धमकी देने लगा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपए की मांग की।

 

जब युवती ने उसे पैसे नहीं दिए तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इन सब चीजों से परेशान होकर युवती भिलाई के खुर्सीपार थाना पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने इस पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

और भी

चरित्र संदेह में पत्नी को पहाड़ी से दिया धक्का, गिरफ्तार

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के  खल्लारी पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी भोजराम पटेल के मुताबिक चित्ररेखा की मौत फोटो लेते समय पहाड़ी से फिसलकर गिरने से नहीं, बल्कि धक्का देने से हुई है। चरित्र पर शक के कारण पति सोनूराम चक्रधारी ने खल्लारी पहाड़ी से धक्का दे दिया। उसके बाद में सेल्फी लेने के फेर में पहाड़ी से गिरने की कहानी बनाई थी और पुलिस को गुमराह किया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ख़बरें और भी :-कंपनी का मैनेजर उठाईगिरी का हुआ शिकार, रास्ते में रुक कर जूस पी रहा था, इधर पार हो गए लाखों रुपए ...

7 नवंबर को चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी और भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पुलिस ने सोनूराम और भांजी से पूछताछ में दोनों की बातें मेल नहीं खा रहे थे। पति के मुताबिक मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी से नीचे उतरते वक्त पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर पत्नी की मौत होना बताया था।

ख़बरें और भी :- सोशल मीडिया से युवक की दोस्ती पड़ी भारी, आबरू लूटा फिर किया पैसे की मांग

भांजी ने बताया कि मृतिका खल्लारी मंदिर पहाड़ के ऊपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आई और फिर से मृतिका का पति उसे पहाड़ के ऊपर भीम पाव पहाड़ी तरफ ले गया था। मृतिका की ओर से पैर में दर्द होना और दोबारा सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाने से इंकार करने के बाद भी मृतिका को उसके पति ने जबरस्ती हाथ खींचकर ऊपर ले गया।

ख़बरें और भी :-राजधानी में एक ही जगह से दो बच्चों का हुआ अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मामला...

 

 

और भी

चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद से लगातार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गरिमा रियल स्टेट चिटफंड कंपनी के फरार 2 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।

खबरे और भी :-क्लर्क ने मांगी रिश्वत, कलेक्टर ने किया निलंबित

 तेलीबांधा पुलिस ने गरिमा रियल स्टेट चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर बनवारी और विजेन्द्र पाल सिंह को राजस्थान से रायपुर लेकर आई है। बताया जा रहा कि यह चिटफंड कंपनी साल 2014-15 में पैसे डबल करने के नाम पर प्रदेश के लोगों का करीब 50 करोड़ से ज्यादा की रकम वसूलकर फरार हुए थे।

खबरे और भी :-पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई झंडी, नादप्रभु केम्पेगौड़ा की मूर्ति का किया अनावरण

 

 

और भी

शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी मे एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोपी लगातार एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। 

दरअसल  भाटागांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती आरोपी शेख अमीन ने शादी का झांसा दिया और साल 2019 से 2020 तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती बार-बार उसे शादी के लिए कहती रही लेकिन युवक उसे टाल देता था जिसके बाद युवती ने गुरुवार को  आरोपी युवक के खिलाड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई।  पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी शेख अमीन के खिलाफ धारा 376, 376-2-एन के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

 

 

और भी

दुष्कर्म का आरोपी जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी हुआ फरार

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जेल का विचाराधीन कैदी जेल प्रहरी और स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर वो अस्पताल से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। कैदी को 31 अक्टूबर को कुकदूर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदी सन्नी चौरसिया (20 वर्ष) की तबियत 7 नवंबर को अचानक से खराब हो गई थी। बीमार होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसे सामान्य वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रखा गया था। जेल प्रहरी उसकी निगरानी कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार शाम करीब 6.40 बजे वो टॉयलेट के बहाने दीवार फांदकर अस्पताल से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। जेल प्रहरी ने उच्चाधिकारियों को कैदी के भागे जाने की सूचना दी है। पुलिस कैदी को पकड़ने के लिए चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की भी तलाशी कर रही है।

कुकदूर पुलिस ने विचाराधीन कैदी सन्नी चौरसिया को करीब 12 दिन पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद से ही वह कवर्धा जेल में बंद था। फिलहाल कैदी की तलाश के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। बॉर्डर इलाकों पर भी पुलिस की नजर है।

5 हजार का इनाम 

इधर पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम का घोषणा किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिस किसी को भी ये बंदी दिखे, तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। आरोपी के खिलाफ कुकदूर थाने में IPC की धारा 363, 366, 376(2)N, 342, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। सन्नी चौरसिया मूल रूप से सारंगपुर, थाना फतेहाबाद, जिला आगरा (यूपी) का निवासी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने फेसबुक से कुकदूर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की से पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाकर ले गया था। नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अभी वो न्यायिक हिरासत में कवर्धा जिला जेल में बंद था।

 

 

और भी

प्रेमी युगल ने होटल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक  युवक शादीशुदा था। वहीं युवती अविवाहिता थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोहका निवासी अफरोज खान (36 वर्ष) अपनी प्रेमिका तापसी (31 वर्ष) के साथ क्रिश होटल में रुका हुआ था। अफरोज पहले भी इस होटल में अपनी प्रेमिका के साथ रुक चुका था। घटना वाले दिन तीसरी मंजिल में अफरोज ने रूम लिया था। बुधवार को जब काफी देर तक प्रेमी जोड़े कमरे से बाहर नहीं आये तो होटल के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी, जिसके बाद बाहर से दरवाजा काफी देर तक खटखटाया गया। दरवाजा नहीं खोलने पर मास्टर चाबी से कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और कमरे के अंदर देखा तो प्रेमी जोड़े का शव पंखे से लटके फंदे पर झूल रहा था।

इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक और युवती में लंबे समये प्रेम संबंध होने की जानकारी पुलिस को मिली है। फिलहाल दोनों ने किन परिस्थितियों में होटल के कमरे में फांसी लगाई इसकी जांच दुर्ग पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

 

और भी

नक्सलियों ने जनअदालत में अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के बॉर्डर से 4 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। गढ़चिरौली जिले के गरदेवाड़ा थाना गट्टा में नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली दिलीप हिचामी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

 

और भी

राहगीरों से फोन छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राहगीरों से मोबाइल छीनकर उन्हें बेचने की फिराक में घुम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की शुक्रवारी बाजार के पास दो व्यक्ति चोरी की मोबाईल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे है। पुलिस पार्टी पहुंची तो उन्हें देख कर दोनों भागने लगे। पुलिस पार्टी ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने अलग-अलग चोरी और छीना झपटी के मामले को अंजाम देना बताया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल कीमती लगभग 60 हजार रूपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
अमरदीप वैधे पिता दिलीप वैधे उम्र 18 साल साकिन त्रिमूर्ति चौक उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.
विधि से संघर्षरत बालक

 

 

और भी

मारपीट और लूट के मामले में आदतन अपराधी सहित 4 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की टिकरापारा थाना पुलिस ने मारपीट और लूट के मामले में एक आदतन अपराधी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी केवल सिंह ठाकुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुरानी बस्ती में रहता है तथा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा फीटिंग/रिपेयरिंग का काम करता है। प्रार्थी 6 नवंबर की रात्रि अपने दोस्त आशीष शर्मा के साथ मोटर सायकल में जा रहा था। रात्रि करीबन 11.30 बजे मठपुरैना स्थित हल्का तालाब के पास पहुंचे थे, उसी समय सामने से आ रही एक काले रंग की सोल्ड कार के चालक द्वारा कार को प्रार्थी के मोटर सायकल के करीब लाकर टिका दिया। कार का चालक बाहर निकलकर कैसे गाड़ी चलाते हो कहते हुये अश्लील गाली गलौच करने लगा। प्रार्थी द्वारा गाली देने से मना करने पर कार चालक एवं कार में बैठे उसके अन्य साथी कार से बाहर निकल कर प्रार्थी एवं उसके साथी को अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा प्रार्थी का 1 मोबाईल फोन एवं नगदी 4,000/- रूपये को लूट कर फरार हो गये। मारपीट करते समय कार का चालक अपना नाम मनीष साहू ऊर्फ गोलू बोल रहा था। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 675/22 धारा 294, 506, 323, 394, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों को चिन्हांकित कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी मनीष साहू उर्फ गोलू, रोहित नेताम उर्फ दिलवाले, अमित कुमार साहू एवं तुलेश्वर टण्डन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 3,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी मनीष साहू उर्फ गोलू आदतन अपराधी है जो पूर्व में भी धारा 327, आर्म्स एक्ट, मारपीट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के प्रकरणों में कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी
मनीष साहू उर्फ गोलू पिता बल्ला साहू उम्र 32 साल निवासी मठपुरैना टिकरापारा रायपुर।
रोहित नेताम उर्फ दिलवाले पिता चेकू नेताम उम्र 19 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास मठपुरैना टिकरापारा रायपुर।
अमित कुमार साहू पिता तोषण साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम छोटे उरला अभनपुर रायपुर।
तुलेश्वर टण्डन पिता केशव टण्डन उम्र 23 साल निवासी ग्राम छोटे उरला अभनपुर रायपुर।

 

 

और भी

सरकारी नौकरी का लालच देकर की 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार ...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में बेटे और बेटी की नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। स्मृति नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी, लेकिन वह कई महीनों से फरार थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि निमाई देवनाथ ने ठगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 

उसने आरोप लगाया था कि, फरवरी 2021 में श्रेयांस यादव और अभिजीत सिंह ने उसकी बेटी और बेटा को सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया था। उसने बेटी को नायब तहसीलदार और बेटे को एम्स अस्पताल में जॉब दिलाने की बात कही थी। उसने बड़े बड़े अधिकारियों से राजनीतिक लोगों से पहचान का हवाला दिया, जिससे निमाई देवनाथ उनके झांसे में आ गया। उसने इसके लिए आरोपियों को 15 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने न तो नौकरी लगवाई और न उसके रुपए वापस किए। स्मृति नगर पुलिस ने 30 अगस्त 2022 को दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। तब से दोनों फरार थे।

 

और भी