Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

फिल्म अल्मा एंड ऑस्कर से होगी आईएफएफआई 53 की शुरुआत

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की शुरुआत ऑस्ट्रियाई फिल्म ‘अल्मा एंड ऑस्कर’ से होगी। विएना समाज के ग्रैंड डेम अल्मा महलर (1879-1964) और ऑस्ट्रियाई कलाकार ऑस्कर कोकोस्चका (1886-1980) के बीच भावनात्मक और उथल-पुथल भरा रिश्ता इस बायोपिक का विषय है। डाइटर बर्नर द्वारा निर्देशित फिल्म कुल 110 मिनट की है।

फिल्म महोत्सव सिनेमा की कला को सम्पूर्णता के साथ मनाने का प्रयास करता है, इसलिए यह उचित है कि आईएफएफआई 53 की शुरुआत एक संगीतकार और एक कलाकार के बीच प्रेम संबंध की भावपूर्ण फिल्म से होती है। एक उभरते हुए चित्रकार, ऑस्कर कोकोस्चका की मुलाकात संगीतकार अल्मा से उस समय होती है, जब वह अपने पहले पति गुस्ताव महलर की मृत्यु के बाद, वास्तुकार वाल्टर ग्रोपियस के साथ अपना रिलेशनशिप शुरू कर चुकी होती है। अल्मा नहीं चाहती है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहे, जिसकी छाया में वह अपनी कलात्मक क्षमता को हासिल न कर पाए। यह सोचते हुए अल्मा ने ओस्कर कोकोस्चका के साथ भावनाओं से ओतप्रोत संबंध शुरू किया।

उनके सम्बन्ध की प्रकृति ऐसी है कि कोकोस्चका ने अपनी सबसे प्रसिद्ध रचना को इस थीम पर चित्रित किया। फिल्म उनके रिश्ते की पड़ताल करती है, जिसे 'तूफानी' और 'उथल-पुथल' भरा कहा गया है। निर्देशक डाइटर बर्नर एक प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई फिल्म व थिएटर निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक हैं। उन्हें ऑस्ट्रिया में पुरस्कार विजेता ‘अल्पेन्सगा’ की छह फिल्मों के साथ एक निर्देशक के रूप में देश भर में प्रसिद्धि मिली, जिसमें 1976-1980 तक की अवधि के दौरान एक परिवार और गाँव के इतिहास को दिखाया गया है। उन्हें श्निट्ज़लर के थिएटर-नाटक, डेर रेगेन पर आधारित उनकी फिल्म बर्लिनर रेगेन (2006) के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिली। अल्मा और ऑस्कर रविवार, 20 नवंबर को आईनॉक्स, पणजी में प्रदर्शित की जाएगी।

 

 

और भी

दिशा पटानी को इस फिल्म से दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजह ...

  मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।बॉलीवुड की खूबसूरत  एक्ट्रेस में से एक दिशा पटानी कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर सलमान खान के साथ वे स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। कई फिल्में करने के बाद भी उनकी फिल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं कर प् रही है। कुछ समय से दिशा की आई बड़ी फिलमें फ्लॉप हुई है और कोई ख़ास कलेक्शन नहीं कर पाई है।

 

अब इसका असर प्रोड्यूसर्स पर भी दिखता पड़ रहा है। शायद इसी वजह से दिशा को एक बड़ी प्रोडक्शन हाउस से फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया है। साथ ही मेकर्स अब दिशा की जगह किसी और अभिनेत्री को लेने के लिए पूछताछ कर रहे है। 

खबर के अनुसार, दिशा पटानी और एकता कपूर में यह तय हुआ था कि यह दोनों 2019 में साथ में एक फिल्म करेंगी। फिल्म का नाम ‘केटिना’ होगा। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर अभिनेत्री सलमान खान के साथ ‘राधे’ की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन अब अचानक दिशा को एकता ने फिल्म से बाहर कर दिया है। साथ ही एकता दिशा की जगह किसी बड़ी एक्ट्रेस को लेने का मन बना चुकी हैं। ‘हालांकि इसकी वजह  दिशा और एकता कपूर के बीच अनबन होना बताया जा रहा है। ‘केटिना’ फिल्म को लेकर दोनों में काफी समय से बातचीत चल रही थी। 2019 में लॉकडाउन से पहले ये मीटिंग हुई थी। फिल्म की शूटिंग चार से पांच दिनों तक की गई थी।’

रिपोर्ट के अनुसार, दिशा ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू की थी। लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। इसके बाद दिशा और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बीच मतभेद हो गए। कहा जाता है कि रचनात्मक मामलों पर सहमत न होने के कारण उनके बीच मतभेद होता है। प्रोडक्शन हाउस ने दिशा के इस बर्ताव के चलते एकता को मजबूर होकर फिल्म के लिए दूसरी एक्ट्रेसेस की तलाश करनी पड़ी। इतना ही नहीं अब एकता कपूर ने फिल्म में दिशा को रिप्लेस करने के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और तारा सुतारिया से संपर्क किया गया है।

 

 

और भी

सर्दियों में पिगमेंटेशन से बचाव के घरेलू उपाय

 सर्दियों में धूप का आनन्द उठाने की परम्परा बहुत पुरानी है। महिलायें छत , पार्क में बैठ कर धूप सेकती  हुई घरेलू कार्य करती हैं।सर्दियों में धूप सेकने के अनेक फायदे हैं इससे शरीर में  गर्माहट के साथ ही विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलता है जोकि  हड्डियों के लिए बहुत जरुरी माना जाता हैं। सर्दियों में हलकी धूप की बजह से  ज्यादातर महिलायें धूप की किरणों के त्वचा पर प्रभाब के प्रति लपरबाह रहती हैं जबकि धूप में ज्यादा देर तक रहने  तथा प्रदूषण  से त्वचा में कालापन आ जाता है। जिससे चेहरे पर काले दाग ,धब्बे उभरने शुरू हो जाते हैं इन्हीं काले धब्बों को पिगमेंटेशन या हाइपर पिगमेंटेशन भी  कहते हैं। किसी के चेहरे पर यह निशान  बड़े होते हैं जबकि किसी के चेहरे पर यह निशान छोटे होते हैं  तथा कुछ मामलों में यह मेडिकल समस्या के लक्षण भी हो सकते हैं 

स्वास्थ्य बिशेष्ज्ञों की माने तो शरीर में बिद्यमान  मेलेनिन नाम का  पिगमेंट   आपकी त्वचा को रंगत देता है और ज्यादा देर धूप में बैठने से यह मेलेनिन बढ़ जाता है। जोकि पिगमेंटेशन का कारण बन जाता है । त्वचा के कालेपन से बचने के कई घरेलू उपाय हैं ।यदि कई तरह के बाजारी स्क्रब और क्रीमों के उपयोग के बावजूद भी फर्क नहीं पड़ रहा तो इन कुछ घरेलू असरदार नुस्खों को अपनाएं।

त्वचा पर स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा की मृत कोशिकाएँ  हटती है। यह काले धब्बों  को धीरे.धीरे हल्का करने में भी मदद करता है। आपको अपनी त्वचा की बाहरी देखभाल भी करनी चाहिए। इससे भी स्किन पिगमेंटेशन नहीं होती है। 

कुछ घरेलू उपाय:  स्क्रब के लिए आपको आधा कप दही में 2 बड़े चम्मच पीसे  बादाम डालें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर गर्दन पर लगा लें। अब इसे धीरे से चेहरे पर रगड़ लें। इसस न केवल धब्बे हट जाएंगेए बल्कि कालापन  भी दूर हो जायेगा । शुष्क  त्वचा  के लिए थोड़े से दूध में आधा चम्मच तिल मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद गीली रूई से अपना चेहरा पोंछ लें। 

ठंडे दूध को चेहरे पर लगाने से जलन नहीं होती है और इससे त्वचा मुलायम हो जाती है। इससे रंग भी हल्का हो जाएगा। त्वचा पर रूई की मदद से ही दूध लगाएं।

पिगमेंटेशन  के लिए चुटकी भर कोर्स नमक के साथ क्रीम मिलाएं। इसे केवल काले धब्बों  वाली जगह पर ही लगाएं। हल्के से रब करके त्वचाको साफ कर लें। इसके बाद ठंडा दूध लगाएं और 15 मिनट फिर से स्किन क्लीन कर लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें।

काले धब्बों  के  लिए दही में एक चुटकी हल्दी मिला लें। अब रोजाना इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद मुंह धो लें। मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच ओटमील, पके पपीते के पल्प को एक चम्मच दही में मिला लें। इससे गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। इसे चेहरे पर लगाएं। इस मास्क का इस्तेमाल ड्राई और ऑयली स्किन वाली महिलाएं कर सकती हैं। 

बार.बार सूरज के संपर्क में आने से काले धब्बे  अधिक स्थायी हो जाते हैं।  सर्दियों में तेज ठण्डी  हवा की बजह से  त्वचा नमी खो देती है और शुष्क  हो जाती है। इसकी वजह से धब्बे  ज्यादा दिखाई देते हैं। ऐसे में आपको स्किन को धूप से बचाना चाहिए। जितना हो सके धूप में बाहर न निकलें। दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए घर से बाहर निकलती बार  अपने  साथ छाता और टोपी लेकर जरूर जाएं।

सके अलावा सनस्क्रीन लगाना से भी यह समस्या कम होगी। आपको ऐसे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए जो 20 या 25 के एसपीएफ वाला हो। धूप में जाने से कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। अगर आप लंबे समय के लिए धूप में रहते हैं तो आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल दोबारा करना चाहिए। यहां तक कि जब पिगमेंटेड पैच गायब हो जाते हैं , तब भी सनस्क्रीन का उपयोग करना जारी रखना चाहिए

खासतौर पर अगर आपकी सामान्य  या शुष्क त्वचा   है तो सर्दियों के दौरान त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर रखें। रात को क्लींजिंग करने के बाद पौषक  क्रीम लगाएं। क्रीम में पानी की कुछ बूंदें मिला लेंए फिर इसे अपने चेहरे पर मसाज करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने की  क्षमता में सुधार होगा।

 

 

और भी

शरीर में दिन भर थकान रहती है तो करें ये काम, दिखने लगेगा असर ...

 अगर आप हमेशा थकान महसूस करते हैं और काम करने का मन नहीं करता तो ये बड़ी चिंता की विषय है। डॉक्टर का मानना ​​है कि ऐसा तब होता है जब आपकी जीवनशैली पूरी तरह से खराब हो। आप अपने आहार का ठीक से पालन नहीं करते हैं और न ही आप अपनी नींद ठीक से ले रहे हैं। ऐसे में शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सोने से पहले पानी पिएं

डॉक्टरों का कहना है कि समय पर सोने की कोशिश करनी चाहिए। जब भी आप रात को सोने जाएं तो सबसे पहले अपने फोन, लैपटॉप, टीवी को खुद से दूर रखें, क्योंकि एक बार जब आप फोन खोलकर स्क्रॉल करना शुरू कर देंगे तो आपकी नींद उड़ जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गलती से भी देर रात की चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। अब सवाल यह है कि क्या किया जाए? इस पर डॉक्टर कहते हैं, 'हमें रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए।' सवाल उठता है कि ठंडा या गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं। दरअसल, कई डॉक्टरों का कहना है कि पानी पीने से अच्छी नींद आती है। अगर आप रात को पानी पीकर अच्छी नींद लेते हैं तो यह आपकी त्वचा, पेट और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है

रात को सोने से पहले पानी पीना एक औषधि के समान माना जाता है। डॉक्टर कहते हैं, 'अगर आप सोने से पहले कमरे के तापमान के हिसाब से पानी पिएंगे तो सुबह आप देखेंगे कि आपकी त्वचा दमक रही है। इतना ही नहीं पेट भी साफ रहता है और आप दिन भर एनर्जी और तरोताजा महसूस करेंगे।

और भी

खाना खजाना : नींबू स्क्वैश

 इसमें पल्प 25 प्रतिशत व शक्कर होती है इसमें कलर एसेंस व परिरक्षक मिलाया जाता है। इसमें प्राकृतिक रंग और सोडियम

वेंजोएट मिलाया जाता है और जिस स्क्वैश में रंग मिलाया जाता हैं, यदि प्राकृतिक रंग वाले स्क्वैश में सोडियम वेंजोएट

मिलाया तो वह रंग थोडा देता है। आज बनाते है नींबू स्क्वैश:

 

सामग्री- 1 ली. नींबू का रस, 1 ली. पानी, 10 मिली. लेमन एसेंस, 2 किलो. शक्कर, 5 मिली. लेमन यलो कलर, 2.8 ग्रा.

्य.रू.स्. (पो.मे.बो.)

 

विधि- शक्कर व पानी एक उबाल लें नींबू का रस डालकर चासनी साफ करें, छानें। ठण्डा करे फिर नींबू का रस, एसेंस, कलर

व 1 चम्मच पानी में के.एम.एस. घोलकर डालें। तुरंत ही बोतलों में भर कर सील कर लें।

 

 

और भी

दर्शकों को नहीं आकर्षित कर पा रही कटरीना की फोन भूत ...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज को एक हफ्ता होने वाला है। चार नवंबर को सिनेमाघरों में ये फिल्म मिली और डबल एक्स एल के साथ टकराई। हालांकि जाह्नवी कपूर की 'मिली' और सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्स एल' की अपेक्षा कटरीना कैफ की 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई कर रही है। लेकिन इसके बावजूद ये हॉरर कॉमेडी मूवी दर्शकों की उम्मीदों के अनुसार कलेक्शन नहीं कर पा रही है और बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही सुस्त रफ्तार से ये फिल्म आगे बढ़ रही है।

पांचवें दिन मंगलवार को 'फोन भूत' की बस हुई इतनी कमाई

कटरीना कैफ की फिल्म पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को हॉलिडे होने के बावजूद भी दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाने में नाकामयाब रही। पहले दिन जहां फिल्म ने 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वही दूसरे दिन इस फिल्म ने छलांग लगाई और 2.75 करोड़ की कमाई की। वीकेंड तक इस फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार रहा, क्योंकि तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन चौथे ही दिन यानी कि सोमवार को कटरीना कैफ की 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी और फिल्म ने 1.34 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें दिन भी ये फिल्म केवल 1.52 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर पाई और फिल्म ने अब तक टोटल लगभग 10.71 करोड़ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया।

 

 

और भी

बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही तो इन भोजन को अपनी डाइट में करें शामिल ...

 हेल्थ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अक्सर शॉर्ट या छोटी हाइट वाले बच्चे दूसरे लंबी हाइट वाले बच्चों को देखकर दुखी होते हैं। देखा जाता है कि माता-पिता को कम हाइट होने की वजह से बच्चों की हाइट भी कम रह जाती है लेकिन कभी-कभी मां-बाप की हाइट अच्छी होने के बावजूद भी उनकी हाइट छोटी रह जाती है। ऐसे में बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ किन चीजों को बच्चों की डाइट में शामिल किया जाता है।

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल-

साबुत अनाज: साबुत अनाज में विटामिन बी और मैग्नीशियम पाया जाता है। दोनों हड्डियों, त्वचा और मांसपेशियों के लिए आवश्यक हैं। अपने बच्चे के आहार में साबुत अनाज शामिल करें। इससे न सिर्फ बच्चे की हाइट बढ़ेगी, बल्कि उसकी मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।

दूध: हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी है। वहीं दूध को कैल्शियम का भंडार माना जाता है। बच्चे को रोजाना कम से कम एक और तीन गिलास से ज्यादा दूध न दें। जिससे आपके बच्चे की हाइट बढ़ने के साथ-साथ उसकी हड्डियां भी मजबूत होंगी।

सोयाबीन: सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती है। जो शरीर के विकास में मदद करता है। बच्चे की हाइट बढ़ाने के साथ-साथ बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसलिए सोयाबीन को बच्चे के आहार में शामिल करें।

आंवला : आंवला बच्चों की हाइट बढ़ाने में काफी मददगार होता है. यह शरीर में हार्मोंस को संतुलित रखने के साथ-साथ दिमाग को भी तेज करता है।

और भी

खाना खजाना : ठण्डाई शरबत

 इन शरबतों में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है ठण्डाई शरबत:

सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 500 मिली. पानी, 2 ग्रा. साइट्रिक एसिड, 50 ग्रा. बादाम, 50 ग्रा. ठण्डाई का पेकेट, 30 मिली. गुलाब जल, .10 ग्रा. ्य.रू.स्.

विधि- 30 ग्रा. रोज वाटर में ठण्डाई भीगाकर पीसें छानकर दूध निकालें इसी दूध के साथ भीगी छीली बादाम पीसें। चासनी बनाकर साइट्रिक एसिड डालें, छानें बादाम पेस्ट व के.एम.एस. मिलाकर सूखी बोतलों में भर लें। 

 

नोट- इसी तरह बादाम की जगी पिस्ता लेकर केसर पिस्ता इलायची पिस्ता या पिस्ता शरबता बनाया जा सकता हैं।

 

 

और भी

KBC में इस अभिनत्री के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे अमिताभ बच्चन...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लंबे अरसे से कौन बनेगा करोड़पति 1को होस्ट करते आ रहे हैं और आज उस शो का 14 वां सीजन चल रहा है। इसी शो के आगामी एपिसोड में अमिताभ बच्चन चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे, जिनके साथ उन्होंने आगामी फिल्म ऊंचाई और अलविदा में काम किया है, जो पिछले हफ्ते रिलीज हुई। 

टेलीविजन शो के हाल ही में जारी प्रोमो में बिग बी ने अपने उंचाई के सह-कलाकार अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ हॉट-सीट पर हैं। शो होस्ट के रूप में नीना उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछती हैं। गेम खेलते समय वह बिग बी से पूछती है, अगर आपको अपने जीवन में कुछ बदलने का मौका मिले तो वह क्या होगा? दीवार के अभिनेता हैरान और कुछ विचारों में खोए हुए लग रहे थे, जबकि अनुपम और बोमन भी हैरान हैं कि उनका जवाब क्या होगा। इसके अलावा, बिग बी बचपन की दोस्ती और उसके महत्व पर एक खूबसूरत कविता भी सुनाते हैं। उनकी कविता यह संदेश देती है कि जीवन में दोस्ती से ज्यादा कीमती कुछ नहीं हो सकता और स्कूल के दिनों में सबसे यादगार यादें बनाने में सिर्फ दोस्त ही मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, मुझे बचपन में ही इन सवालों का जवाब मिल गया, जहां कुछ दोस्तों के रूप में पुरस्कार मिल गया। बोमन भी उन्हें एक कविता के साथ जवाब देते हैं जो कहते है कि नौकरी और करियर के सभी तनावों के बावजूद, एक सच्चा दोस्त हमेशा समर्थन और ताकत देने के लिए होता है। फिर आया दौर जवानी का, सोचा अब खुल के जीएंगे, जवानी के जोश में घुल के जीएंगे, तब दोस्त ने कहा टेंशन मत ले तेरा भाई है ना। प्रोमो का अंत अनुपम की शायरी और नीना के उनके साथ होने के साथ होता है। केबीसी 14 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 

 

और भी

आलिया - रणबीर के माता - पिता बनने पर महेश बाबू ने दी बधाई, लिखा -बेटियां...

 मनोरंजन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर और आलिया पेरेंट्स बन गए हैं जिसके बाद कपूर खानदान में काफी उत्साह का माहौल है। कपल को लगातार बधाइयां मिल रही है। अब साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने भी उन्हें बधाइयां देते हुए लिखा - बेटियां वाकई में खास होती हैं’ ।

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने पोस्ट शेयर कर आलिया को मां बनने पर बधाई दी है. एक्टर ने आलिया की ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और एक प्यार कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने आलिया-रणबीर को ढेरों शुभकामनाएं दी है और लिखा कि ‘बेटियां वाकई में खास होती हैं’. महेश बाबू के साथ-साथ अन्य कई सेलेब्स ने भी उन्हें ढेरों बधाई दी है. इसमें अक्षय कुमार, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, कपिल शर्मा, राखी सावंत, अनुष्का शर्मा, कृति सेनन, करण जौहर और मौनी रॉय जैसे स्टार्स ने भी शुभकामनाएं दी है.

 

 

और भी

आगे बढ़ गई 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट, मेकर्स के बताई यह वजह...

 हैदराबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज छह महीने के लिए टाल दी गई है। निर्देशक ओम राउत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है कि "आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है।" बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली था। हालांकि, आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


आदिपुरुष के मेकर्स द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दर्शकों के एक अद्भुत अनुभव देने के लिए, आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। आदिपुरुष अब जून 16, 2023 को प्रदर्शित होगी। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर संपूर्ण भारत को गर्व होगा। इस रामराज में आपका सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद हमें सदैव प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा।'

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संक्रांति के जिस हफ्ते में 'आदिपुरुष' रिलीज होने वाली थी, उसी हफ्ते में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' और नंदमुरी बालकृष्णन स्टारर 'वीरा सिम्हा रेड्डी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म 'वारिसू' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'आदिपुरुष' को उतना रिस्पॉन्स और स्क्रिन्स नहीं मिल पाएंगे।

गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

 

 

और भी

Mili: 'फोन पर रोने लगे थे पापा और मुझसे कहा..', Janhvi Kapoor का खुलासा, बताई 'मिली' साइन करने की वजह

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Janhvi Kapoor Mili: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को इस वक्त फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाह्नवी कपूर ने ये फिल्म अपने पिता बोनी कपूर की वजह से साइन की थी। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया और बताया कि उन्होंने खुद को कैसे इस फिल्म के लिए तैयार किया।

फिल्म मिली को लेकर जाह्नवी कपूर का खुलासा
जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्म मिली के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि उन्हें इस बात आशंका थी कि यह फिल्म सुपरहिट होगी भी या नहीं। जाह्नवी कपूर ने बताया कि फिल्म बनाने से पहले उन्होंने इस बारे में अपने पिता बोनी कपूर से भी बात की थी। लेकिन वह चाहते थे कि जाह्नवी इस फिल्म को साइन करें।

पिता बोनी कपूर की वजह से साइन की फिल्म
जाह्नवी कपूर ने दिए इंटरव्यू में जिक्र किया फिल्म बनाने से पहले उन्होंने इस बारे में पिता बोनी कपूर से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि, 'पापा, मुझे नहीं लगता कि हमें एक और रीमेक बनाना चाहिए। 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जैरी' दोनों ही बड़ी फिल्में थीं। मैं सिर्फ मानसिक रूप से शांत होना चाहती थी।"

फोन पर रोने लगे थे पापा
जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि, उनके पिता बोनी कपूर फिल्म मिली को लेकर काफी भावुक हो गए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'पापा फोन कॉल में ही रोने लग गए थे और कहा कि, अगर तुम ये फिल्म नहीं करोगी तो मैं इस फिल्म को जरूर बनाउंगा। फिल्म में पिता और बेटी की कहानी है, जो कि बिल्कुल मेरी और आप की तरह है।' पिता जैसे इस फिल्म को लेकर इमोशनल हुए तो जाह्नवी कपूर ने तभी फैसला किया कि वह ये फिल्म जरूर करेंगी।

फिल्म मिली से हुआ मेंटल हेल्थ पर असर
इससे पहले जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया था कि फिल्म मिली की शुटिंग के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा उनकी मेंटल हेल्थ पर असर हुआ। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मुझे सपने में भी मैं खुद को फ्रीजर में देखती थी। इस वजह से मैं बीमार पड़ गई थी और दो-तीन दिनों तक मुझे पेन किलर भी लेनी पड़ी थी। इतना ही नहीं फिल्म डायरेक्टर की भी इस दौरान तबीयत खराब हो गई थी'।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में 4 नवंबर को उनकी फिल्म मिली रिलीज हुई है। इस फिल्म वह ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि कई घंटे फ्रीजर में बिताती है। ये फिल्म एक्ट्रेस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं।
और भी

KGF 3: 'केजीएफ 2' के बाद तीसरे पार्ट के लिए एक्साइटेड हैं फैंस, 'रॉकी भाई' ने किया खुलासा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। KGF 2: कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' और 2 दोनों ने ही धमाल मचा कर रख दिया था। फिल्म में यश की एक्टिंग को भी लोगों की जमकर सराहना मिली थी। यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। ऐसे में सभी को 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के स्टार यश ने फिल्म को लेकर दर्शकों को कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली है।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 में यश ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। अपने काम को लेकर उड़ रही तमाम तरह की अफवाहों के बीच एक्टर ने काफी बातें कही हैं। यश ने केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर भी कहा कि अगर ऐसा कुछ भी होगा तो फैंस को बता दिया जाएगा। लेकिन ऐसी बातों पर फिल्हाल ध्यान नहीं देने की जरूरत है।

बताते चलें कि इससे पहले भी केजीएफ-2 के डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी फिल्म के बारे में बात की थी। डायरेक्टर ने बताया था कि फिल्म को बनाने की संभावना जरूर है। दर्शकों ने केजीएफ को खूब प्यार दिया है। हम इसे आगे लेकर जाएंगे।

बताते चलें कि केजीएफ 2 की शानदार सक्सेस के बाद से ही फैंस केजीएफ 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते दिनों यश की एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई, जिसमें एक्टर ने पोनी वाला हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। यश ने अपने बेटे यथार्थ को जन्मदिन की बधाई देते हुए पैन इंडिया स्टार ने अपने शानदार बदले हुए लुक की तस्वीरे फैंस के साथ साझा कीं, तो फैंस कयास लगाने लगे कि यश ने ये लुक केजीएफ 3 के लिए बदला है। हालांकि, अब फिल्म को लेकर मेकर्स और खुद यश ने ये साफ कर दिया है कि फिल्हाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।
और भी

खाना खजाना : केसर बादाम शरबत

 इन शरबतों में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है केसर बादाम शरबत:

सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 500 मिली. पानी, 100 ग्रा. बादाम, 5 मिली. पीला रंग, 20 केसर के धाग,े 30 मिली. गुलाब, 2 ग्रा. साइट्रिक एसिड, 1 ग्रा. सोडियम बेंजोएट,


विधि- बादाम 7-8 घंटे में भीगाकर छिलका उतार लें, बाकी पानी फेंक दें। शक्कर व 500मिली. एक उबाल लें साइट्रिक एसिड डालकर उबालें। छानें। 1 चम्मच गुलाब जन में केसर भीगा दें। बादाम छीलकर 2 चम्मच शक्कर के साथ पीसें। सूख पीस जाने के बाद गुलाब जल डालकर महीन पेस्ट बना लें। छनी चासनी में उबाल आने के बाद भीगी केसर व बादाम पेस्ट डालकर गैस बंद करे, ठण्डा करें, रंग ्य.रू.स्. मिलाकर सूखी बोतलों में भरें।

 
और भी

कपूर खानदान के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया में बधाइयों की बाढ़...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कपूर खानदान के घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। जी हां, आलिया भट्ट मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। कपूर और भट्ट परिवार में सब एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बढ़ सी आ गई है। फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि रविवार सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।


आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस मौके पर हॉस्पिटल में सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और नीतू कपूर मौजूद थीं। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली इस खबर से जहां काफी खुश है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

आलिया और रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी-अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। कोई आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर कर गेस कर रहा है कि शायद 'नन्ही परी' एक्ट्रेस जितनी ही क्यूट होगी। तो किसी का कहना है कि वो रणबीर की तरह प्यारी होगी।
फैंस दे रहे बधाई

रणबीर चाहते थे बेटी
बता दें कि शमशेरा के प्रमोशन के समय रणबीर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बेटियां पंसद हैं। इस दौरान अवॉर्ड शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने भी उन्हें एक डॉल देकर बच्चे को संभालने की ट्रेनिंग दी थी। रणबीर के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पंसद आया था।

बच्चे संभालने की मिली थी ट्रेनिंग

इसके आलावा परेंटिंग पर बात करते हुए रणबीर ने बताया था कि वो कैसे अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। एक्टर ने कहा था कि अब हमारा झगड़ा हो रहा है क्योंकि इस टॉपिक पर एक किताब है हमारे पास, जिसे पहले आलिया ने पढ़ा। अब मैं भी उस किताब को पढ़ना चाहता हूं। रणबीर का मानना था कि किताबें पढ़कर कैसे बच्चों की परवरिश की जा सकती है।

 

 

और भी

खाना खजाना : कोको कोला सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है पाइन एपल सिरप:

सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 5 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. कोला इमल्शन, 5 मिली. कोला एसेंस

 

विधि- शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर ल

 

 

और भी

वायु प्रदूषण के कारण ,दुष्प्रभाव ,बचाव और होमियोपैथिक चिकित्सा

 -डॉ एम डी सिंह

देश इस समय भयंकर बायु प्रदूषण से जूझ रहा है । हवा का स्तर बार बार गंभीर श्रेणी में पहुंच रहा है और दिवाली के बाद बाताबरण  में लगातार बढ़ते प्रदूषण की बजह से आम जन मानस साँस से जुड़ी अनेक बिमारियों का सामना कर रहे हैं । बायु प्रदूषण  दिल ,फेफ़ड़ों , किडनी आदि समस्यायों से जूझ रहे मरीजों के लिए  जान लेबा साबित हो रहा है और बच्चों में भी साँस की अनेक बीमारियाँ देखने में आ रहीं है । बायु में  प्रदूषण अनेक तरह से पैदा होता है । दिवाली में बड़े स्तर पर पटाखों की बजह से  पुरे बाताबरण  की हवा जहरीली हो जाती है जिससे देश भर में प्रदूषण पर बहस छिड़ जाती है लेकिन इसकी बजाय सड़कों पर चलने बाले बाहनों , खनन ,तेज आंधी ,ईंट भटों की चिमनियों, जनरेटर  डीजल पम्प , वनों में आग और केमिकल उद्योगों से भी लगातार हवा जहरीली होती है लेकिन इनका प्रभाब स्थानीय स्तर पर ही होता है जिससे यह राष्ट्रीय बहस का हिस्सा नहीं बन पाते  जबकि सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होते है 

वायु प्रदूषण से उत्पन्न होने वाले रोग-

1- एलर्जी- धूल ,धुआं, जहरीली गैसों एवं गंध से किसी को, किसी भी उम्र में असहिष्णुता संभव है। जो निम्नवत हैं

A- स्वसन तंत्र की एलर्जी

एलर्जिकल कफ एंड कोराइज़ा, एलर्जिकल राइनाइटिस, बार बार छींक आना नाक से पतला या गाढ़ा पानी निकलना, ब्रोंकाइटिस,ऐस्थमा, इंफाइसेमा,और न्यूमोनिया इत्यादि।

B-त्वचा संबंधी एलर्जी

एलर्जीकल डर्मेटाइटिस, अर्टिकेरिया, एग्जिमा, त्वचा का सूखा, रूखा और  धब्बेदार हो जाना, पानी भरे फफोले निकल आना, त्वचा और म्यूकस मेंब्रेन में दरारें पड़ जाना, और शोथ इत्यादि।

2 पाचन संबंधी गड़बड़ियां

बुखार के साथ उल्टी ,मिचली, पेट दर्द, दस्त लग जाना, भूख की कमी इत्यादि।

3  न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ियां

जहरीली गैसों के कारण विभिन्न प्रकार की तंत्रिका तंत्र संबंधी गड़बड़ियां उत्पन्न हो जाती हैं जिनमें चक्कर आना, बेहोशी किसी एक अंग या पूरे शरीर की लकवा ग्रस्तता, घ्राण और श्रवण शक्ति का समाप्त हो जाना, और सुस्ती बेचैनी इत्यादि।

4 नेत्र संबंधी रोग

आंखों में जलन और गड़न ,कंजेक्टिवाइटिस, दूर या नजदीक दृष्टि दोष ,आंख से पानी निकलना, पलकों का सूज जाना , मोतियाबिंद और ग्लाकोमा इत्यादि।

होमियोपैथिक औषधियां

वायु प्रदूषण और एलर्जी से बचाने के लिए

ऐमब्रोसिया ए 10 M,पोथास फोटिडा30,सालिडैगो वर्गा 200,सल्फर 1M, बैसिलिनम 1M, स्कूकम चक 30,सैंगुनेरिया कैन200,अमोनियम कार्ब 200,कैली बाईक्रोम, आर्सेनिक एल्बा,यूकेलिप्टस जी Q,नक्स वोमिका200, इपीकाक30, कार्बोवेज200, ब्यूफो राना 200, रोबीनिया30, ऐसपीडोस्पर्मा Q,ऐंटीपाइरिन 200,रेडियम ब्रोम 200 ,यूफ्रेशिया Q और 30 या मेन्था पिपराटा इत्यादि होम्योपैथिक औषधियां पूर्णतया कारगर सिद्ध होती हैं।

इनका होमियोपैथिक चिकित्सक की राय पर सफलतापूर्वक प्रयोग किया जा सकता है।

 

 

और भी

सपना चौधरी को लगा बड़ा झटका, लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में तय किए आरोप...

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मनोरंजन। हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को एक बड़ा झटका लगा है। लखनऊ की एक अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप तय किए हैं। सुनवाई के समय चौधरी और अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर तय की है।

और भी