दुनिया-जगत - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

दुनिया-जगत

जनरल बाजवा ने भारत से संबंध बहाल करने के लिए मुझ पर दबाव डाला : इमरान खान

 इस्लामाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने उन पर भारत के साथ दोस्ती बहाल करने के लिए दबाव डाला था। बाजवा भारत के साथ दोस्ती चाहते थे और उन्होंने इसके लिए उन पर दबाव बनाया। इमरान खान ने कहा, बाजवा एक दिन कुछ कहते थे और अगले दिन मुकर जाते थे।

आम चुनाव के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए पीटीआई अध्यक्ष ने कहा कि अगर 90 दिनों में चुनाव नहीं हुए तो देश में कोई संविधान नहीं बचेगा और फिर वह डायरेक्ट एक्शन लेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तान ने फिर से इनकार किया कि वह भारत के साथ कोई बैकचैनल वार्ता कर रहा है, हालांकि पाकिस्तान ने एक शांतिपूर्ण पड़ोस की अपनी इच्छा को दोहराया है। खबर के मुताबिक, विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने एक साप्ताहिक ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, इस स्तर पर, पाकिस्तान और भारत के बीच कोई बैक चैनल (बातचीत) नहीं है।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध पिछले कई सालों से ठप पड़े हुए हैं। पाकिस्तान ने न केवल राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड किया बल्कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को भी निलंबित कर दिया। हालांकि 2021 में जब दो देश बैकचैनल वार्ता में लगे हुए थे, तब संबंध सुधरने की आशा दिखाई देने लगी थी। संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान और भारत के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के बीच गुप्त बैठकों के कारण नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फरवरी 2021 में संघर्ष विराम का नवीनीकरण हुआ।

अगला कदम द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करना था लेकिन यह प्रक्रिया तब रुक गई जब तत्कालीन प्रधानमंत्री खान की सरकार ने भारत से चीनी और कपास आयात करने के फैसले को ठुकरा दिया। कुछ रिपोटरें में बाद में दावा किया गया कि पर्दे के पीछे की बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा की संभावना पर भी चर्चा हुई थी।

 

 

और भी

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पोप फ्रांसिस, बाहर आते ही कहा : मैं अभी जिंदा हूं

वेटिकन सिटी/नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पोप फ्रांसिस रोम के जेमेली अस्पताल से रवाना हो गए है। अस्पताल के बाहर उनका इंतजार कर रहे शुभचिंतकों और पत्रकारों उन्होंने पत्रकारों से चुटकी ली  और कहा : "मैं अभी भी जीवित हूं।

बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 30 मार्च को पोप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने बताया कि पोप फ्रांसिस ने हाल के दिनों में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वेटिकन के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्होंने मेडिकल स्टाफ के साथ पिज्जा खाया और बाल चिकित्सा वार्ड में एक बच्चे को बपतिस्मा दिया।

और भी

आसियान महासचिव ने चुनौतियों से निपटने को संवाद व परामर्श का किया आग्रह

बेंगकॉक (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आसियान महासचिव काओ किम होर्न ने थाईलैंड की अपनी पहली कार्य यात्रा के दौरान दिए गए भाषण में चुनौतियों का समाधान करने के लिए अधिक संवाद और परामर्श के लिए आग्रह किया है।

क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों के तहत, दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ (आसियान) सक्रिय रूप से दक्षिण पूर्व एशिया परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र पर संधि को बढ़ावा दे रहा है।

 

उन्होंने कहा, हम यह देखना चाहते हैं कि हमारा क्षेत्र पूरी तरह से शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित रहे, ताकि हम अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समृद्धि के एजेंडे पर अधिक समय, ऊर्जा और प्रयास करें।

 

महासचिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि आसियान अपनी केंद्रीय स्थिति बनाए रखने और संगठन द्वारा शुरू किए गए तंत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

और भी

मोजांबिक में सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत

मोजाम्बिक (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य मोजाम्बिक में एक घातक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। सरकारी रेडियो चैनल रेडियो मोजाम्बिक ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, सोफाला के राज्य सचिव, स्टेला दा ग्राका के हवाले से रविवार को कहा गया कि, सोफाला के मध्य प्रांत, नहामाटांडा जिले में एक यात्री मिनीबस और एक ट्रक के बीच हुए हादसे में अन्य तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि घायलों को नहामाटांडा ग्रामीण अस्पताल में इलाज के बाद प्रांतीय राजधानी बेइरा के बीरा केंद्रीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। ग्राका ने कहा, शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी सूचना है कि (मिनीबस का) एक टायर फट गया और वाहन सीमेंट ले जा रहे कार्गो ट्रक से टकरा गया। टक्कर जोरदार थी।

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यासी ने 17 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि विनाशकारी सामाजिक और आर्थिक परिणामों के साथ सड़क दुर्घटनाएं एक सार्वजनिक त्रासदी बनी हुई हैं। सत्तारूढ़ केंद्रीय समिति के एक सत्र के दौरान शनिवार शाम को न्यासी ने कहा, मापुटो के दक्षिणी प्रांत मटोला शहर में दुर्घटना का कारण अत्यधिक गति और टायर फटना था।

 

और भी

दहल की भारत यात्रा से पहले एडवांस टीम भारत भेजेगा नेपाल

 

काठमांडू (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की आगामी भारत यात्रा का रास्ता साफ करने के लिए एक एडवांस टीम नई दिल्ली का दौरा करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम द्विपक्षीय वार्ता के एजेंडे को तय करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से काम करेगी, हालांकि दहल की यात्रा की तारीखों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक नामित विदेश मंत्री की अनुपस्थिति में, प्रधानमंत्री दहल ने मुख्य सचिव शंकर दास बैरागी को एक एडवांस टीम भेजने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है।

कैबिनेट विस्तार में देरी के कारण, 15 अन्य मंत्रालयों के अलावा, प्रधानमंत्री स्वयं विदेश मंत्रालय के प्रभारी हैं। प्रधानमंत्री अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह के बीच भारत का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

प्रधानमंत्री के मुख्य निजी सचिव रमेश मल्ला ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि पीएम दहल ने पहले ही मुख्य सचिव को विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों की एक एडवांस टीम बनाने का निर्देश दिया है जो यात्रा के एजेंडे पर चर्चा करेगी ताकि इसे उपयोगी बनाया जा सके।

और भी

अमरीका-कनाडा के बीच अनधिकृत सीमा से शरणार्थियों को हटाने पर हुआ समझौता

वाशिंगटन  (छत्तीसगढ़ दर्पण)अमरीका और कनाडा के बीच अनधिकृत सीमा से शरणार्थियों को हटाने के बारे में एक समझौता हुआ है। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शनिवार को इस समझौते की घोषणा कर सकते हैं। इससे सीमा के दोनों ओर के अधिकारियों को किसी भी दिशा में जाने वाले शरणार्थियों को वापस लौटाने की अनुमति मिल जाएगी।

यह कदम न्यूयॉर्क राज्य और क्यूबेक प्रांत के बीच एक अनधिकृत क्रॉसिंग, रोक्सहैम रोड पर प्रवासियों का आवागमन सीमित करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस समझौते के माध्‍यम से दोनों देशों के बीच 2004 में हुए समझौते में एक संशोधन किया गया है जिसके जरिए प्रवासियों को पहले सुरक्षित देश अमरीका या कनाडा में शरण लेने की आवश्यकता होती है। 

 

 

और भी

वर्जीनिया सलाहकार बोर्ड में भारतीय-अमेरिकी नियुक्त

 न्यूयॉर्क (छत्तीसगढ़ दर्पण) वर्जीनिया के गवर्नर ग्लेन यंगकिन ने भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य पेशेवर श्रीलेखा पल्ले को वर्जीनिया एशियाई सलाहकार बोर्ड (वीएएबी) में नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में, पल्ले गवर्नर को एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर (वीएएबी) घटकों के सामने आने वाले मुद्दों पर सलाह और जानकारी देंगी, और समुदाय के हितों की वकालत करेंगी।

वह गवर्नर को वाणिज्य, व्यापार, कला, शिक्षा और सामान्य सरकार के क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ राष्ट्रमंडल और एशियाई देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुधारने के तरीकों पर भी सलाह देगी।

 

यंगकिन ने एक बयान में कहा,आज मैं श्रीलेखा पल्ले की नियुक्ति की घोषणा कर खुश हूं। मुझे विश्वास है कि उनकी मदद से हम वर्जीनिया की भावना को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रमंडल के लिए महान चीजें हासिल करने में सक्षम होंगे।

 

हेल्थकेयर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिकाओं में 23 से अधिक वर्षों के अनुभव वालीं डॉक्टर पल्ले 2019 में सुली जिला पर्यवेक्षक के लिए फेयरफैक्स रिपब्लिकन उम्मीदवार थीं।

वह स्वतंत्र महिला फोरम में एक विजिटिंग फेलो भी हैं, जहां वह लागत से लेकर सामथ्र्य और मूल्य पारदर्शिता तक, वर्तमान स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर नीतिगत कागजात लिखकर योगदान देती हैं।

 

 

और भी

अमेरिकी राजदूत ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के नेताओं के साथ अगले आम चुनावों पर चर्चा की

 

ढाका (छत्तीसगढ़ दर्पण)बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत पीटर हास ने ढाका में सत्तारूढ़ अवामी लीग के नेताओं के साथ अगले आम चुनावों पर चर्चा की। अवामी लीग के महासचिव और सड़क परिवहन और पुल मंत्री ओबैदुल कादर ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दोनों देशों के बीच महत्व के अन्य मुद्दों के साथ-साथ आगामी चुनावों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की।

ढाका में अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि राजदूत हास ने बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने अमरीका और बांग्लादेश के व्यापारिक संबंध और सुरक्षा सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

 

ढाका विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में ओबैदुल कादर ने कहा कि अवामी लीग ने अमेरिकी राजदूत को बताया है कि अगले आम चुनाव कराने के लिए देश में कार्यवाहक सरकार वापस लाना संभव नहीं है। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी ने घोषणा की है कि वह मौजूदा सरकार के तहत अगले आम चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।

 

बीएनपी इस साल के अंत तक या अगले साल जनवरी की शुरुआत में होने वाले चुनावों को कराने के लिए एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार की मांग कर रही है।  बांग्लादेश ने जून 2011 में 15वें संशोधन के माध्यम से आम चुनाव कराने के लिए कार्यवाहक सरकार की प्रणाली को निरस्त कर दिया। 

और भी

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने पाटीर्गेट कांड में संसद को गुमराह करने की बात मानी

लंदन  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने माना कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पार्टी आयोजित कर नियम तोड़े थे और अपने बयानों से संसद को गुमराह किया था।

जॉनसन ने मंगलवार को कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि हाउस ऑफ कॉमन्स मेरे बयानों से गुमराह हुआ था कि मैंने नियमों का पूरी तरह से पालन किया था।लेकिन जब बयान दिए गए थे, तो वे गुड फेथ में दिए गए थे और उस समय जो मैं ईमानदारी से जानता था उसे कहा, उन्होंने पाटीर्गेट स्कैंडल पर सांसदों द्वारा पूछताछ से एक दिन पहले प्रकाशित लिखित साक्ष्य में ये बात कही।

 

जॉनसन को पिछले साल जुलाई में कई घोटालों को लेकर इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इनमें पाटीर्गेट और यौन दुराचार के आरोपी क्रिस पिंचर की नियुक्ति शामिल थी। रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस को बहुत छोटी अवधि के लिए ब्रिटेन के पीएम के तौर पर याद किया जाएगा।

 

 

जब 2020 में डाउनिंग स्ट्रीट में शराब पार्टियों के खुलासे पहली बार 2021 में सामने आए, तो जॉनसन ने शुरू में कहा था कि कोई नियम नहीं तोड़ा गया। बाद में उन्होंने माफी मांगी और कहा कि गलतफहमी हुई थी।

 

और भी

पुतिन ने यूक्रेन के लिए चीनी शांति योजना की सराहना की

मॉस्को (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को आधिकारिक वार्ता के लिए क्रेमलिन में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग की मेजबानी की।आरटी के मुताबिक, शी के साथ बैठक के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से बात करते हुए हाल ही में बीजिंग द्वारा जारी यूक्रेन के लिए 12-बिंदु शांति रोडमैप की सराहना की।

पुतिन ने कहा, हम मानते हैं कि चीन द्वारा पेश की गई शांति योजना के कई प्रावधान रूसी रुख के अनुरूप हैं और इसे एक शांतिपूर्ण समाधान की नींव के रूप में लिया जा सकता है, जब वे पश्चिम और कीव में इसके लिए तैयार हों। हालांकि, अभी तक हमने उनकी ओर से ऐसी तत्परता नहीं देखी है।

 

दोनों नेताओं ने पहले बंद दरवाजों के पीछे मुलाकात की, जिसमें विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू सहित कई शीर्ष अधिकारियों ने रूसी पक्ष की वार्ता में भाग लिया।

 

 

आरटी ने बताया कि बैठक के बाद विस्तारित प्रतिनिधिमंडलों के साथ एक और दौर की वार्ता हुई, जिसमें अधिक सरकारी मंत्री और रूसी राज्य निगमों के प्रमुख शामिल थे। सोमवार को बंद कमरे में शी और पुतिन के बीच करीब पांच घंटे की अनौपचारिक वार्ता हुई।

 

 

मॉस्को-कीव संघर्ष के फैलने के बाद से राष्ट्रपति शी की रूस की पहली यात्रा है, और चीन के राज्य प्रमुख के रूप में एक अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा भी है।

 

दोनों देशों ने एक बहुध्रुवीय दुनिया बनाने और रणनीतिक साझेदारी के रूप में वर्णित अपने संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

 

 

और भी

नेपाल में रामसहाय प्रसाद यादव ने उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ ली

काठमांडू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेपाल में नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव को काठमांडू में एक विशेष समारोह में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, स्पीकर देवराज घिमिरे, नेशनल असेंबली के प्रमुख गणेश तिमिलसिना, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर रामबरन यादव और निवर्तमान उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन भी शपथ समारोह में उपस्थित थे। रामसहाय प्रसाद यादव मधेशी जन अधिकार मंच के संस्थापक महासचिव रहे हैं और 2007 में प्रथम मधेश अभियान में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। पिछले नवंबर में हुए चुनाव में वे प्रतिनिधि सभा के लिए बारा-2 क्षेत्र से चुने गए थे। यह नेपाल के बारा जिले के चार संसदीय क्षेत्रों में से एक है।

 

 

और भी

मशहूर क्रिकेटर की बेटी का निधन, इस बीमारी से थी पीड़ित.

 न्यूकैसल/नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  क्रिकेट की दुनिया से काफी दुखद खबर सामने आई है। इंग्लिश क्रिकेटर मैट डन की नन्ही बेटी फ्लोरेंस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दो साल की फ्लोरेंस मिर्गी (Epilepsy) बीमारी से पीड़ित थीं। फ्लोरेंस के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी शेयर की है।

 

 

 

इंस्टाग्राम पर एक अलग बयान में फ्लोरेंस के माता-पिता ने लिखा, 'हमारी बेटी ने खूबसूरत पंख प्राप्त किए और SUDEP (मिर्गी से मौत) से हार गईं। इस समय शब्दों को खोज पाना लगभग असंभव है। तुम हमें अविश्वसनीय रूप से काफी प्यार करती थी और तुमने इतने सारे जीवन पर जो छाप छोड़ी है, वह देखने लायक है। तुमने जिस भी कमरे में प्रवेश किया, उसे रोशन कर दिया। हमें तुमपर हमेशा गर्व रहेगा.' सरे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मैट डन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लोरेंस की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया, 'तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी।'

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान एलेक स्टीवर्ट ने बयान में कहा, 'फ्लोरेंस के निधन के बारे में सुनकर हम सभी पूरी तरह से टूट गए हैं और हमारी शुभकामनाएं पूरे डन परिवार के साथ हैं। हम मैट डन और जेसिका को वो सभी सहायता प्रदान करेंगे, जो हम कर सकते हैं।'
और भी

उत्‍तर कोरिया ने लंबी दूरी की नाभिकीय मिसाइल का प्रक्षेपण किया

 टोक्‍यो (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  उत्‍तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से लंबी दूरी की नाभिकीय मिसाइल का प्रक्षेपण किया। यह मिसाइल ऐसे समय में छोडी गई है जब कुछ घंटों बाद टोक्‍यो में दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं के बीच शिखर बैठक होनी है। इस बैठक में दक्षिण कोरिया की परमाणु धमकियों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

दक्षिण कोरिया ने बताया कि उत्‍तर कोरिया की मिसाइल सुनान क्षेत्र से छोडी गई। इस बीच जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह मिसाइल जापान के उत्‍तर में ओशिमा द्वीप से करीब 200 किलोमीटर पश्चिम में गिरी होगी।  इससे पहले मंगलवार को भी उत्‍तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से पन्‍डुबियों से दो सामरिक क्रूज मिसाइल छोडी थी।

 

और भी

एरिक गारसेटी भारत में अमरीकी राजदूत नामित किये गए

 वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमरीकी सीनेट ने राष्‍ट्रपति जो बाइडन की ओर से एरिक गारसेटी को भारत में अमरीकी राजदूत के रूप में नामित करने की पुष्टि कर दी है। सीनेट के 52 सदस्‍यों ने गारसेटी के नामांकन का समर्थन किया जबकि 42 सदस्‍यों ने इसका विरोध किया। रिपब्लिकन पार्टी के सात सदस्‍यों ने भी बहुमत वाली डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्‍यों के साथ गारसेटी का समर्थन किया। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने बताया कि अमरीका और भारत के संबंध अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण हैं।

 

 

और भी

इस शहर में कभी भी लग सकता है लॉकडाउन, ये है वजह...

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चीन के एक शहर में कोरोना नहीं बल्कि एक अन्य बीमारी की वजह से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। शीआन शहर ने इन्फ्लूएंजा फैलने की स्थिति में लॉकडाउन के उपयोग पर विचार करने का एलान किया है। घोषणा के बाद लोगों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।

महामारी के दौरान, चीन ने दुनिया के कुछ सबसे कड़े प्रतिबंधों को लागू किया था। कुछ शहरों में तो महीनों तक जारी रहने वाले लॉकडाउन लगाए गए थे।

 

चीन में इन्फ्लूएंजा के मामलों में पिछले एक हफ्ते में अचानक वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिमी शहर शीआन में देखने को मिला है। शीआन की आबादी लगभग 1.3 करोड़ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार छह हफ्तों से पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी जारी है।
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा कि फ्लू की पॉजिटिवीटी रेट पिछले सप्ताह के 25.1 फीसदी से बढ़कर इस सप्ताह 41.6 फीसदी हो गया है।

 

 

जब चीन में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, फ्लू के मामले बड़ी संख्या में लोगों को बीमार कर रहे हैं। बच्चों के बीमार पड़ने और एंटीवायरल दवा की कमी के कारण चीन भर के कई स्कूलों ने कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित शहर शीआन ने संक्रमण में वृद्धि को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

 

 

शीआन शहर में लगने वाला लॉकडाउन ठीक वैसा ही है जैस कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसमें स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार चरणों में पाबंदियों को लगाने की योजना है। सामुदायिक प्रसार खतरनाक स्तर पर पहुंचने की स्थिति में लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही गई है। हालांकि, लॉकडाउन कई मायनों में स्वैच्छिक भी होगा।

 

 

 

और भी

दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने महिलाओं के स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन को प्रोत्साहन के लिए श्रृंखला आयोजित की

दुबई  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष में महिलाओं के स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन को प्रोत्साहन देने के लिए एक श्रृंखला आयोजित की। यह आयोजन आठ मार्च से बारह मार्च तक किया गया। इसमें इंडियन पीपुल्स फोरम, डाबर इंटरनेशनल, लुलु ग्रुप और एन एम के पी समेत अनेक संगठनों ने भाग लिया।

दुबई और देश के उत्तरी हिस्से में दुल्सको लेबर कैम्प, ई एफ एस कैम्प और एस टी एस ग्रुप कैम्प समेत कई स्थानों पर महिला कर्मियों को विशेष स्वच्छता उत्पाद और सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य और प्रभावी वित्त प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। वाणिज्य दूत बिजेन्दर सिंह ने अपने वक्तव्य में महावाणिज्य दूतावास की अनेक सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

 

और भी

अमरीका की वित्‍तमंत्री ने दिवालिया सिलिकॉन वैली बैंक के लिए सरकार से बेल आउट से इन्‍कार किया

 वाशिंगटन  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमरीकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने कहा वित्तीय संकट के दौरान, प्रणालीगत बड़े बैंकों के निवेशकों और मालिकों को बेल आउट दिए गए थे, लेकिन ऐसा फिर से नहीं होगा।अमरीकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने दिवालिया सिलिकॉन वैली बैंक के लिए सरकार से बेलआउट करने से इनकार किया है। सीबीएस न्यूज पर कल एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट के दौरान, प्रणालीगत बड़े बैंकों के निवेशकों और मालिकों को बेल आउट दिए गए थे, लेकिन ऐसा फिर से नहीं होगा।

वित्तमंत्री ने कहा कि उन्हें जमाकर्ताओं की चिंता है और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश पर ध्यान दिया जा रहा है। सिलिकॉन वैली बैंक की असफलता से 2008 के वित्तीय संकट के दोहराए जाने के बारे में भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन सुश्री येलेन ने अमरीकियों को यह कहकर आश्वस्त करने की कोशिश की है कि वह अलग थलग घटना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमरीकी बैंकिंग प्रणाली वास्तव में सुरक्षित, अच्छी तरह से पूंजीकृत और लचीली है।

 

कैलीफोर्निया के नियामकों ने सिलिकॉन वैली बैंक शुक्रवार को बंद कर दिया क्योंकि चिंतित जमाकर्ता बैंक से अपनी रकम निकालने के लिए एक साथ पहुंचने लगे थे। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन को बैंक रिसीवर नियुक्त किया गया है और बैंक के लिए खरीदार खोजा जा रहा है। सिलिकॉन वैली बैंक को अमरीका का 16 वां सबसे बड़ा बैंक बताया गया था।

 

और भी

भारत का संसदीय प्रतिनिधिमंडल बहरीन में अंतर-संसदीय संघ की 15 मार्च तक चलने वाली बैठक में भाग ले रहा

 बहरीन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में भारत का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों बहरीन में अंतर-संसदीय संघ की 146वीं बैठक में भाग ले रहा है। यह बैठक बहरीन के शहर मनामा में 15 मार्च तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान, लोकसभा अध्‍यक्ष बिड़ला ने अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष डुआर्टे पचेको और बहरीन की स्पीकर फौजिया ज़ैनल से मुलाकात की और उनके साथ आपसी हित और सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता और आतंकवाद जैसे विषयों पर विभिन्न बैठकों में भाग लिया।

श्री बिड़ला ने अंतर संसदीय संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कोविड-19 का मुकाबला करने, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोकतंत्र को मजबूत करने में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्री बिड़ला ने बहरीन में भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत और बहरीन के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के महत्व पर विशेष जोर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि भारत में लोकसभा में सभी सदस्‍यों को अपने विचार व्यक्त करने की पूरी स्वतंत्रता है।

 

श्री बिड़ला ने बहरीन में अंतर-संसदीय संघ की 146 वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  भारत में एक मजबूत भागीदारी लोकतंत्र और जीवंत बहुदलीय प्रणाली है जहां नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से अभिव्यक्ति मिलती है। लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे वैश्विक संस्थानों में तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था की वास्तविकताओं के अनुरूप सुधार लाने के लिए कई देशों के बीच व्यापक सहमति बनी है।

 

 

 

और भी