दुनिया-जगत
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कोविड-19 से संक्रमित
वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण हल्के हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने की अपील की। अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति रहे क्लिंटन अक्टूबर 2021 को मूत्र नली के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे। क्लिंटन ने बुधवार को ट्वीट किया, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं लेकिन मैं कुल मिलाकर ठीक हूं और अपने आप को घर पर व्यस्त रख रहा हूं।
उन्होंने कहा, शुक्र है कि मैंने टीके की खुराक और बूस्टर खुराक ले रखी है जिसने मेरे लक्षणों को हल्का रखा और मैं सभी से टीका लगवाने की अपील करता हूं खासतौर से जब सर्दियां करीब आ रही हैं। जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, करीब तीन साल पहले कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से अमेरिका में संक्रमण के 9.86 करोड़ मामले आए और 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन के शाही महल में नस्लवाद का मुद्दा फिर गरमाया, प्रिंस विलियम की गॉडमदर को देना पड़ा इस्तीफा
दो महिला PM जैसिंडा अर्डर्न और सना मारिन से रिपोर्टर ने पूछ दिया सेक्सिस्ट सवाल, जवाब सुन हो गई बोलती बंद
अमेरिकी सेना ने ISIS प्रमुख अबू इब्राहिम अल-हाशिमी को मार गिराया
वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की तरह अब अमेरिकी सेना ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबू इब्राहिम अल हाशिमी अल कुरैशी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 30 नवंबर 2022 को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात मैंने अपनी सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हमारी बहादुर सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया और ISIS नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी सेना ने उत्तर पश्चिमी सीरिया में आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान चलाया, जिसमें आतंकवादियों का सरगना मारा गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों और हमारे सहयोगियों की सुरक्षा और दुनिया को एक सुरक्षित जगह बनाने के लिए सैन्य कर्मियों ने यह कार्रवाई की। उन्होंने सफल अभियान चलाने के लिए अमेरिकी सेना के जवानों की तारीफ की। कहा कि ऑपरेशन को अंजाम देकर सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित लौट आए।
500 साल पुरानी चिट्ठी को वैज्ञानिकों ने किया डीकोड! किंग चार्ल्स पंचम ने लिखा था ये खूफिया खत
पेरिस (छत्तीसगढ़ दर्पण)।फ्रांस की क्रिप्टोग्राफर सेसिली पियरोट ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस कोड को ब्रेक किया। 3 पन्नों की इस चिट्ठी में 70 लाइनें हैं। इसके साथ ही 120 अबूझ चिन्ह हैं, यानी वो शब्द खास तरह के कैरेक्टर से बने हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की प्रतिबद्धता दोहरायी
ब्रिटेन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए में अपने देश की वचनबद्धता दोहराई है, जिसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र के साथ सम्बन्ध बढ़ाने पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने के लिए भारत शामिल होगा। लॉर्ड मेयर ऑफ लंदन बैंक्वेट में ब्रिटेन की विदेश नीति पर कल श्री सुनक ने व्याख्यान दिया। उन्होंने अपनी विरासत का उल्लेख करते हुए विश्वभर में ब्रिटेन के स्वतंत्रता और खुलेपन के मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने चीन के साथ अलग तरह से काम करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चीन ब्रिटेन के मूल्यों और हितों के समक्ष चुनौती बना हुआ है। श्री सुनक ने कहा कि भारत-प्रशांत 2050 तक विकास में आधे से अधिक योगदान देगा, जबकि यूरोप और उत्तर अमरीका दोनों, विश्व के विकास में एक-एक चौथाई का योगदान देंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्रशांत के अनुकूल पहलुओं पर विचार करते हुए ब्रिटेन ट्रांस-पेसिफिक व्यापार समझौते, सीपीटीपीई में शामिल हो रहा है और भारत के साथ नया मुक्त व्यापार समझौता कर रहा है और इंडोनेशिया के साथ ऐसे समझौते पर विचार कर रहा है।
श्री सुनक ने इस बात की पुष्टि की कि ब्रिटेन की विदेश नीति से सम्बन्धित और विवरण नए वर्ष में अद्यतन समेकित समीक्षा में शामिल होगा जिसमें राष्ट्रमंडल के साथ निकट सहयोग का उल्लेख भी होगा।
Twitter में हो सकता है बड़ा बदलाव, 280 से बढ़कर अब इतनी हो जाएगी कैरेक्टर लिमिट, एलन मस्क ने दिया संकेत
ट्विटर पर केवल 5 फीसदी यूजर ही ट्वीट करते समय 190 कैरेक्टर से अधिक वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सिर्फ 12 फीसदी लोग हैं जो ट्वीट के लिए 140 से अधिक अक्षरों का इस्तेमाल करते हैं।
चीन में, कोविड पाबंदियों का विरोध कई बड़े शहरों में फैला
पेइचिंग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चीन में कोविड के कारण लगाए गए लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पेइचिंग और शंघाई सहित कई बड़े शहरों में फैल गए है। राष्ट्रपति षी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ सोमवार की रात सैकड़ों प्रदर्शनकारी पेइचिंग में एकत्र हुए। शंघाई में सप्ताहांत में दूसरी बार प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये और लॉकडाउन समाप्त करने की मांग की।
चीन में सोमवार को 40 हजार से अधिक कोविड के नये मामलों की पुष्टि हुई। इस बीच, स्टेट कांउसिल ने हाल ही में घोषित शून्य कोविड नीति के 20 बिंदुओं को सही ढंग से लागू नहीं करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को दोषी ठहराया है।
चीन में उठ रही राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पद से हटाने की मांग
शिनजियांग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चीन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की जीरो कोविड नीति और तिब्बत विरोधी नीतियों को लेकर कई बार देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। हाल ही में शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी में आधी रात को जो प्रदर्शन हुआ उसकी भी वजह यही दोनों मुद्दे थे।
तिब्बत के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रपति शी के खिलाफ होने वाले ये विरोध प्रदर्शन इस बात का भी सबूत हैं कि तिब्बत में चीन से अलग होकर अपनी पहचान बनाने की चिंगारी अब भी सुलग रही है। शनिवार रात को शिनजियांग में राष्ट्रपति शी का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने जो बैनर और पोस्टर लिए हुए थे उन पर शी को राष्ट्रपति पद से हटने और जीरो कोविड नीति के चलते लगे लाकडाउन को समाप्त करने के स्लोगन लिखे थे।
पहले पुलिस ने पीटा... फिर पहनाई हथकड़ी... अब आमने सामने हुए दो देश...
चीन में कोविड नीति के विरोध-प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहा ब्रिटिश पत्रकार गिरफ्तार
शंघाई/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चीन में जीरो कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। इस दौरान शंघाई में जीरो कोविड नीति के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने बीबीसी के एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। अपने पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने की बीबीसी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। बीबीसी ने चीन के प्रशासन द्वारा पत्रकार के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर भी चिंता जताई है। बीबीसी का कहना है कि उसके पत्रकार को प्रशासन ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो शंघाई में विरोध प्रदर्शन की रिपार्टिंग कर रहा था। उसके हाथों में हथकड़ी पहनाई गई और उसके साथ बदसलूकी की गई।
आमने सामने हुए ब्रिटेन और चीन
ब्रिटेन के मंत्री ग्रांट शेप ने कहा है कि ये घटना बेहद निंदनीय है। इस पर चीन की तरफ से किसी भी बहाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। न ही चीन की माफी ही मानी जाएगी। वहीं चीन ने इस मामले में टिप्पणी देते हुए कहा कि पत्रकार ने अपनी पहचान को उजागर नहीं किया था। इस वजह से ये सब कुछ हो गया। चीन की तरफ से ये बयान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया है।
बीबीसी ने इस घटना के बाबत एक बयान जारी कर इस पूरी घटना पर चिंता जताई है। बीबीसी का आरोप है कि उसके पत्रकार Ed Lawrence को रिपोर्टिंग करने से रोकने के लएि पहले लात मारी और फिर उसकी पिटाई की, बाद में उसको गिरफ्तार कर लिया गया। अपने पत्रकार के साथ हुए इस तरह के दुर्व्यवहार से चिंतित बीबीसी ने कहा है कि उसको पुलिस ने कई घंटों तक अपनी गिरफ्त में रखा और फिर बाद में छोड़ दिया।
माफी से काम नहीं चलेगा
बीबीसी ने कहा है कि जिनके साथ ऐसा हुआ वो एक प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ा है। अपने पत्रकार के साथ हुए इस दुर्व्यवहार पर बीबीसी ने यहां तक कहा है कि उनके पत्रकार पर उस वक्त हमला किया गया जब वो अपने आधिकारिक काम को अंजाम दे रहे थे। बीबीसी ने ये भी साफ कर दिया है कि वो इस घटना के लिए किसी भी तरह की माफी या चीन की तरफ से किसी भी आधिकारिक टिप्पणी को नहीं मानने वाली है। ये संस्था इस घटना की कड़ी निंदा करती है।
कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक इस बीच चीन के कई शहरों में सरकार की जीरो कोविड नीति के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है। इन सभी में राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पद से हटाने की मांग की जा रही है। शिनजियांग के अपार्टमेंट में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद यहां की प्रांतीय राजधानी में भी व्यापक स्तर पर इस जीरो कोविड नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
लोगों का भड़का गुस्सा
शिनजियांगा की इस घटना ने लोगों का गुस्सा भड़काने में मदद की है। वीडियो फुटेज में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि लाकडाउन की वजह से फायरफाइटर्स को आग वाली जगह पर पहुंचने में काफी देरी हुई थी। चीन के फाइनेंशियल हब कहे जाने वाले शंघाई में सैकड़ों लोगों ने इस आग में मरने वालों के प्रति श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला था।
आतंकियों ने होटल पर किया कब्ज़ा... रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी... 4 की मौत...
मोगादिशु/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के होटल पर आतंकियों ने कब्ज़ा कर लिया है। आतंकियों ने रविवार रात होटल पर हमला कर वहां अपना कब्जे जमा लिया है। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन के करीब स्थित विला रोज होटल (Villa Rose hotel) पर रविवार को अल कायदा से जुड़े अल शबाब के आतंकियों ने हमला किया था। इनके पास बंदूकें और विस्फोटक थे। हमला होने के बाद बचाव के लिए कुछ सरकारी अधिकारी होटल की खिड़कियों से बाहर निकले। सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। आज भी होटल में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रहीं हैं। यह जानकारी होटल के करीब रहने वाले शख्स और पुलिस अधिकारी ने दी।
इस होटल में अक्सर सरकारी अधिकारी बैठकें करते हैं। होटल के करीब रहने वाले इस्माइल हाजी ने बताया, 'अभी तक होटल के अंदर भारी गोलीबारी हो रही है और हम लगातार विस्फोटों की आवाजें सुन रहे हैं। बीती रात से अब तक हम अपने घरों में हैं।'
होटल के भीतर सुरक्षाबलों व हमलावरों के बीच जारी है जंग
नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ' गाशान और हरमकैड (Gaashaan and Haramcad) के नाम से मशहूर स्पेशल फोर्स यूनिट ने यह ऑपरेशन अपने हाथ ले लिया।' अधिकारी ने आगे बताया, होटल के भीतर अब तक हमलावरों के साथ संघर्ष जारी है। होटल पर हमला होने के बाद वहां से कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया और कितने हताहत हुए हैं, इस बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मोगादिशु के सरकारी अधिकारी अधिकतर इस होटल में मीटिंग्स करते रहे हैं।
अल शबाब (Al Shabaab) सरकार पर अपना कब्जा चाहता है। कट्टरपंथी इस्लामिक कानून के आधार पर यह गुट मोगादिशु में अपनी सत्ता लागू करना चाहता है। मोगादिशु व अन्य इलाकों में इस आतंकी गुट के हमले होते रहते हैं। राष्ट्रपति हसन शेख महमूद (Hassan Sheikh Mohamud) ने इसी साल सत्ता संभाली है। उन्होंने इस गुट के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंद महासागर में घुसने के लिए चीन ने 19 देशों के साथ की 'सीक्रेट मीटिंग', भारत को नहीं बुलाया
सोना समझकर जिस पत्थर को वर्षों तक सहेजकर रखा, वह और भी अनमोल और दुर्लभ निकला
एलन मस्क ने ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट बहाल किया
वॉशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्रंप की वापसी से जुड़ा एक पोल ट्विटर पर कराया। इस पोल में ज्यादातर लोगों ने कहा है कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया जाए। 6 जनवरी 2021 को अमेरिका के कैपिटल हिल पर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हमला किया था।
ऐसा तब हुआ था जब अमेरिका में चुनाव के परिणाम आ गए थे और जो बाइडन को बहुमत मिला था। लेकिन ट्रंप लगातार चुनावों में धांधली की बात करते रहे। एलन मस्क ने एक पोल ट्विटर पर डाला और लिखा, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहाल करें? इसके साथ उन्होंने हां और न का विकल्प भी रखा। एलन मस्क ने पोल रिजल्ट की घोषणा करते हुए खाते की बहाली का ऐलान किया। एलन मस्क ने बताया कि 51.8 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है और ट्रंप के अकाउंट बहाली का समर्थन किया है।
बेट्सी शावेज बनी पेरू की नई प्रधानमंत्री
लीमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो कैस्टिलो ने एनीबल टोरेस की जगह बेट्सी शावेज को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। टोरेस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व में संस्कृति मंत्री और श्रम और रोजगार प्रोत्साहन मंत्री के रूप में काम कर चुकी शावेज को शुक्रवार को राजधानी लीमा के गवर्नमेंट पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई गई।
टोरेस के इस्तीफे से उत्पन्न कार्यकारी और विधायी शाखाओं के बीच नए तनाव के बीच वह प्रधान मंत्री बनीं, जिन्होंने विधायिका द्वारा एक विधेयक के अनुमोदन के लिए विश्वास मत के उनके अनुरोध को अस्वीकार करने के बाद पद छोड़ दिया था।
स्वीडनः ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ही देश के खिलाफ ठोक दिया केस, जानें क्या है मामला
मलेशिया में विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम बने नए प्रधानमंत्री
मलेशिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मलेशिया में विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शाह अल-सुल्तान अब्दुल्ला ने उन्हें प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया। देश में हाल में सम्पन्न संसदीय चुनाव में श्री अनवर और उनके प्रतिद्वंदी पूर्व प्रधानमंत्री मुहीदीन यासिन में से किसी को भी सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला। कई संविधान विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद शाह अब्दुल्ला ने 75 वर्षीय अनवर इब्राहिम अब्दुल्ला को देश के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।

