खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

मैरीकॉम, सिंधु, मीराबाई और गगन भारतीय ओलिम्पिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य चुने गए

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओलिम्पिक पदक विजेता एम.सी मैरीकॉम, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानु और गगन नारंग उन दस प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय ओलिम्पिक संघ के एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। इस सर्वोच्च संस्था के सदस्य के रूप में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
 

शीत ओलिम्पिक के खिलाड़ी शिवा केशवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल और पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओमप्रकाश सिंह करहाना इस संस्था के अन्य छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सभी ओलिम्पिक खिलाड़ी हैं। 

 

और भी

टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरथ कमल को मिलेगा सर्वोच्च मेजर ध्यान चंद खेल पुरस्कार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरथ कमल को देश के सर्वोच्च खेल अवार्ड मेजर ध्यान चंद खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. हालिया सालों तक यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम के नाम पर था, जिसे सरकार ने महान दिग्गज खिलाड़ी ध्यान चंद का नाम दे दिया था. शरथ कमल देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार को नवंबर 30 को राष्ट्रपति भवन में ग्रहण करेंगे. जहां शरथ कमल को खेलरत्न अवार्ड मिलेगा, तो समारोह में अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ियों को भी मेडल से नवाजा जाएगा। 

चालीस साल के शरथ कमल भारतीय टेबल टेनिस में एक बड़ा नाम हैं और पिछले कई सालों में उन्होंने इस खेल में भारत का नाम रोशन दिया है. इसी साल राष्ट्रकुल खेलों में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था. वहीं, इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए ज्यादातर खिलाड़ियों ने देश के लिए  कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था. चलिए आप जान लीजिए कि अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं. 

 
 
 

1. अचंत शरत कमल 2. सीमा पुनिया 3. एल्धोस पॉल 4. अविनाश मुकुंद 5.  लक्ष्य सेन 6. प्रनॉय एस 7. अमित 8. निकहत जरीन 9. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी 10. आर. प्रग्गननंधा 11. सुशीला देवी 12. साक्षी कुमारी 13. नयन मोनी सैकिया 14. सागर कालिदास ओवहल्कर 15. एलावेनिवैलारिवन 1. अचंत शरत कमल 2. सीमा पुनिया 3. एल्धोस पॉल 4. अविनाश मुकुंद 5.  लक्ष्य सेन 6. प्रनॉय एस 7. अमित 8. निकहत जरीन 9. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी 10. आर. प्रग्गननंधा 11. सुशीला देवी 12. साक्षी कुमारी 13. नयन मोनी सैकिया 14. सागर कालिदास ओवहल्कर 15. एलावेनिवैलारिवन 16. दीप ग्रेस इक्का 17. ओमप्रकास मिथरवाल 18. श्रीजा अकुला 19. विकास ठाकुर 20. अंशु 21. सरिता 22. प्रवीन 23. मानसी गिरिशचंद्रा जोशी 24. तरुण ढिल्लन 25. स्वप्निल संजय पाटिल 26. जर्निल अनिका

 

 

और भी

दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज की टीम ने स्वर्ण पदक जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता, किरण अंकुश जाधव और रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल की टीम ने एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं महिलाओं में मेहुली घोष, इलावेनिल वलारिवान और मेघना सज्जनहार की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

 


और भी

दूसरी बार इंग्लैंड ने किया टी-20 विश्वकप पर कब्ज़ा...

पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

 मेलबर्न/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मेलबर्न में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड का यह दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप है। बेन स्टोक्स और मोइन अली की कमाल की पारी के दमपर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पटकनी दी।


इंग्लैंड की टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया जबकि पाकिस्तान की टीम का एक बार फिर से चैंपियन बनने का ख्वाब अधूरा रह गया। विश्व क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई टीम वनडे चैंपियन टीम टी20 चैंपियन बनी। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए सैम कुर्रन को प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड की सधी गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। इस टीम की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और इसका नतीजा रहा कि बाबर आजम की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बनाए और इंग्लिश टीम को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला था।

इस मुकाबले में इंग्लैंड को लक्ष्य बेशक कम स्कोर का मिला था, लेकिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अपनी  बल्लेबाजी से इस टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी थी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी के जरिए इंग्लैंड को मुश्किल में जरूर डाल दिया, लेकिन बेन की पारी ने सबकुछ बदल दिया और उनकी टीम चैंपियन बनी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 19 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाते हुए अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

इंग्लैंड की पारी, बेन स्टोक्स का अर्धशतक
इंग्लैंड के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को शाहीन अफरीदी ने एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप साल्ट ने 10 रन की पारी खेली और हैरिस राउफ ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। तीसरे विकेट के रूप में इंग्लैंड को बड़ा झटका जोस बटलर के तौर पर लगा। उन्हें हारिस रउफ ने रिजवान के हाथों कैच करवाया। बटलर ने 26 रन बनाए।

चौथे विकेट के लिए स्टोक्स और ब्रूक ने 39 रन जोड़े लेकिन 20 के निजी स्कोर पर ब्रूक शादाब खाना का शिकार बने। उनका कैच शाहीन अफरीदी ने पकड़ा। मोइन अली ने 19 रन की पारी खेली और मो. वसीम जूनियर की गेंद पर बोल्ड हो गए। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों पर एक छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए।

बाबर ने खेली 32 रन की पारी
मो. रिजवान ने 15 रन बनाए, लेकिन सैम कुर्रन की एक गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेती हुई विकेट से टकरा गई और वो बोल्ड हो गए। मो. हारिस को आदिल राशिद ने 8 रन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा दिया। कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाए और आदिल राशिद ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट कर दिया। इफ्तिखार अहमद खाता भी नहीं खोल पाए और बेन स्टोक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शान मसूद को सैम कुर्रन ने अपनी गेंद पर आउट किया। उन्होंने 28 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। शादाब खान ने 20 रन की पारी खेली और वो क्रिस जार्डन की गेंद पर आउट हुए। मो. नवाज 5 रन जबकि मो. वसीम 4 रन बनाकर आउट हुए जबकि शाहीन अफरीदी 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से सैम कुर्रन ने तीन, आदिल राशिद व जार्डन ने दो-दो जबकि बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, आदिल राशिद।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी बरसों बाद खेलीं और जीतीं भी : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बाल दिवस पर आयोजित भिलाई ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाल दिवस के अवसर पर भिलाई ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन देखा और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, अपितु विजय भी हासिल की। मोबाइल के दौर में लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से लोगों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ। हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया। आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया। मैं जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा करता हूँ। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।



विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई शिक्षा और खेल के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आरंभ किया तो हमें भी प्रेरणा मिली और इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भिलाई का समाज इतना विविध है कि हमेशा देश में होने वाली गतिविधि यहां होती है। हम लोग अनेकता में एकता को जीते हैं। महापौर नीरज पाल ने कहा कि भिलाई ओलंपिक में लगभग साढ़े पांच हजार खिलाड़ियों ने काफी उत्साह से भाग लिया। भिलाई शहर मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तेजी से तरक्की कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंडित नेहरू की स्मृतियों वाला एल्बम लोकार्पित किया और डॉक्यूमेंट्री भी जारी की। मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया। आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं अन्य अतिथि मौजूद थे।

और भी

पुरई में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला सह. केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू रविवार को जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड 2022 अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में जनपद स्तरीय खेल का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर तक किया गया। राजेन्द्र साहू ने कहा कि हमार राज्य कला एवं संस्कृति में अपनी अलग ही पहचान बनाने में सफल रहा है। इसे निरंतर बनाये रखने और संस्कृति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार का अहम योगदान है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड का शुभारंभ कर बड़ी पहल की। इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा और पहचान मिलने के साथ ही संरक्षण का काम किया जा रहा है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम में  गृह मंत्री ने शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं  के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने 01 नवंबर से हुए धान खरीदी का जिक्र किया। जिसकी राशि भी धान के विक्रय के पश्चात किसानों के खाते में जल्द ही राशि जमा होने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगिता चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

 

और भी

भारतीय टीम पर जमकर बरसे गौतम गंभीर, बोले - आप उनसे उम्मीद करते हैं ...

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  भारतीय टीम की उम्मीदों को एक बार फिर बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022  के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बाहर हो गई है. साल 2007 में टी20 का खिताब उठाने के बाद भारतीय टीम अबतक अपने दूसरे खिताब के लिए तरस रही है. ब्लू आर्मी ने टी20 का पहला खिताब साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में प्राप्त किया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के दृष्टिकोण पर कई सारे सवाल खड़ा हो रहे हैं. 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी गौतम गंभीर  ने निराशा हाथ लगने के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में टीम इंडिया के प्रशंसकों से कहा, ‘आप केवल उन लोगों से उम्मीद करते हैं जो उद्धार कर सकते हैं! चिन अप बॉयज 

 

 

और भी

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति कबड्डी टूर्नामेंट 13 से

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला अमेचर कबड्डी संघ के तत्वावधान में 13 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आयोजित राज्य की अधिकृत पुरूष/महिला अंतरजिला कबड्डी चैम्पियनशिप टूर्नामेंट की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। 13 नवम्बर को सुबह 11 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपालिका निगम रायगढ़ की महापौर श्रीमती जानकी काटजू की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के सभी 30 जिलों एवं 12 निगम क्षेत्रों के कबड्डी टीम के करीब 7-8 सौ महिला एवं पुरूष खिलाड़ी अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के पदाधिकारी, मैच के एम्पायर एवं अन्य अधिकारी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे। बाहर से आने वाले सभी टीम, संघ के पदाधिकारी तथा एम्पायर्स के लिये आवास एवं भोजन आदि की नि:शुल्क व्यवस्था रायगढ़ जिला अमेचर कबड्डी संघ की ओर से की गई है। खासतौर पर महिला खिलाडिय़ों के लिये स्थानीय आग्रोहा भवन में विशेष व्यवस्था की गई है।

जिनकी सुरक्षा के लिये पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया गया है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को प्रदान किये जाने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन्हें शासकीय सेवाओं, शैक्षणिक संस्थाओं में बोनस अंक प्राप्त होता है। इस प्रमाण पत्र का गुणांक स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंटर कॉलेज एवं इंटर यूनिवर्सिटी से ऊपर होती है। न केवल रायगढ़ जिला मुख्यालय बल्कि पूरे जिले में इस टूर्नामेंट के शुभारंभ की प्रतिक्षा बेसब्री से की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के दौरान जो कि स्थानीय रामलीला मैदान में होने जा रहा है, बड़ी संख्या में खेल, खासतौर पर कबड्डी प्रेमियों की उपस्थिति होगी।

 

 

और भी

एशियाई ईलाइट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शिव थापा फाइनल में पहुंच गए

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जॉर्डन के अम्मान में कल ए.एस.बी.सी. एशियाई ईलाइट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में छह बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा 63 दशमलव पांच किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 2019 के एशियाई चैंपियन ताजिकिस्तान के बाखुदुर उसमानोव को हराया। कल फाइनल में शिव थापा का मुकाबला उज़्बेकिस्तान के अब्दुल्लाएव रुसलान से होगा।

भारत के सुमित और गोविंद कुमार साहनी सेमी फाइनल में हार गये और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। एक अन्य मुक्केबाज नरेन्दर को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक ही मिल पाया। 57 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद हसमुद्दीन कल रिंग में उतर नहीं सके और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। पिछले मुकाबले में उनकी दाहिनी आंख में चोट लग गयी थी।

75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहाइन और 63 किलोग्राम वर्ग में परवीन सहित भारत की पांच महिला मुक्केबाज आज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी। फाइनल में पहुंचने वाली अन्य महिला मुक्केबाज हैं- 81 प्लस किलोग्राम वर्ग में अल्फिया पठान, 81 किलोग्राम वर्ग में साविटी और 52 किलोग्राम वर्ग में मीनाक्षी। साविटी का मुकाबला कजाखिस्तान की गुलसाया यरझान से होगा। आज महिलाओं के फाइनल मुकाबलों के बाद कल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

और भी

बाबर और रिजवान ही नहीं शाहीन अफरीदी भी कर रहे बैटिंग की प्रैक्टिस, जानें फाइनल जीतने की क्या है टीम की रणनीति ...

 सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है. विश्व कप का फाइनल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम मेलबर्न पहुंच गई है जहां यह हाइवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. बाबर आजम एंड कंपनी के लिए शुक्रवार को वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन रखा गया. पाकिस्तान टीम ने सुबह जमकर नेट प्रैक्टिस की. इस दौरान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बैटिंग की बजाए बॉलिंग का अभ्यास करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेंगी. शाहीन अफरीदी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गेंदों का डटकर सामना करते हुए शानदार स्ट्रोक्स लगा रहे हैं.

 

 

और भी

भारत को मिली महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक और बड़ी खुशी आई है क्योंकि भारत को 2023 IBA महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का होस्ट चुना गया है। इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उमर क्रिमलेव और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह के बीच समझौता साइन किया गया। वर्तमान विश्व चैंपियन निखत जरीन भी इस मौके पर वहां मौजूद थी। गौरतलब है कि IBA के प्रेसिडेंट क्रिमलेव पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं। 

क्रिमलेव ने कहा, यह मेरा पहला सफर है और यह अब तक काफी शानदार रहा है। भारत बॉक्सिंग के लिए काफी जोशीला देश है और यहां वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन कराना एक शानदार मौका होगा कि अधिक महिलाओं को इस खेल में आने के लिए प्रेरित किया जा सके और खेल को पहले से कहीं अधिक प्रसारित किया जा सके। BFI ने भारत में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए काफी ज्यादा काम किया है और मुझे भरोसा है कि वे ऐसा इवेंट होस्ट करेंगे जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

 

 

और भी

इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, अब फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से...

 एडिलेड/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की आस लगाए बैठे लोगों की आशाओं पर पानी फिर गया। गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर हुआ। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन का टारगेट दिया। जीत के लिए मिले लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।


इंग्लैंड की तरफ से टीम के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने 170 रन की पहले विकेट के लिए नाबाद साझेदारी करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया। अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। पाकिस्तान व इंग्लैंड की टीम ने एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं और अब उनके पास दूसरी बार ये खिताब जीतने का मौका होगा। इंग्लैंड की टीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

इंग्लैंड की पारी, हेल्स व बटलर के अर्धशतक
एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद जोस  बटलर ने 37 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं हेल्स ने 47 गेंदों पर 7 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन जबकि जोस बटलर ने 49 गेंदों पर 3 छक्के व 9 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर मैच में आसान जीत दर्ज की।

भारत की पारी, विराट कोहली व हार्दिक के अर्धशतक
केएल राहुल इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर क्रिस वोक्स की गेंद पर अपना कैच विकेट के पीछे जोस बटलर को थमा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए और जार्डन की गेंद पर कुर्रन के हाथों कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में निराश किया और उन्होंने 10 गेंदों पर एक छक्का व एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 40 गेंदों पर एक छक्का व 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों पर चौका लगता हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं रिषभ पंत ने 4 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 5 छक्के व 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए और हिट विकेट आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जार्डन ने तीन विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, इंगलैंड ने किए दो परिवर्तन
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया गया और रिषभ पंत को ही बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया। पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला था। वहीं इंग्लैंड की टीम की तरफ से दो बदलाव किए गए। चोटिल होने की वजह से मार्क वुड और डेविड मलान टीम से बाहर हुए तो वहीं उनकी जगह फिलिप साल्ट और क्रिस जार्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (विकेटकीपर व कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जार्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

टीमें :
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रुक, सैम कुर्रन, क्रिस जार्डन, लियाम लि¨वगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टापली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

a

 

और भी

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच आज, जानें कौन मारेगा बाजी ...

 सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी20 विश्वकप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने 5 मैचों में से 3 जीते थे और 2 हारे थे। पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने भारत के बाद ज़िम्बाब्वे से भी मैच हारा लेकिन अच्छी किस्मत के कारण टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान का सामना ग्रुप 1 की टॉप टीम न्यूजीलैंड के साथ है। न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में 3 में जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराया था।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अच्छी बात ये हैं कि यहाँ बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। ये एक अच्छे स्कोर वाली पिच है, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 180 से अधिक रन बनाने होंगे तभी टीम दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम पर अतिरिक्त दबाव बना पाएगी। यहाँ स्पिनर को भी मदद मिलेगी, इसका मतलब पाकिस्तान के शादाब खान और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे।

मैच  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1: बजे से शुरु होगा।  

 

 

और भी

रूद्री मिनी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत धमतरी के रूद्री स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार से आगाज हुआ। दो दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के तहत आज पहले दिन कबड्डी और खो-खो के प्रतिभागियां ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी विकासखण्ड के 12 जोन के 94 राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 55 टीम कबड्डी के और 65 टीम खो-खो के शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, खूबलाल ध्रुव, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती गूंजा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

 

और भी

प्रेमनगर ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूरदर्शी दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हुए छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक का बलॉक स्तरीय आयोजन 5 नवंबर से 8 नवंबर 2022 तक प्रेमनगर के शासकीय माध्यमिक शाला के प्रागण में आयोजित किया गया। जिसमें 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से उपर सभी महिला पुरूष के लिए खुली स्पर्धा का आयोजन हुआ।

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डण्डा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, रस्सा-कस्सी, बाटी, बिल्लस, फुगड़ी तथा गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता उपविजेता सकल विधा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त 670 खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्माईल खान सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी व सदस्य अल्प संख्यक आयोग थे। जिनके द्वारा मुख्यमंत्री के इच्छा छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक के उद्देष्य पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा आगे बताया गया अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कला को सामने लाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री जी सदैव दृढ़संकल्पित हैं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में परमेश्वर यादव जिला संयोजक छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक सूरजपुर, सिंगारो बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, तुलसी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, सावित्री सिंह, करियाम, जनपद सदस्य धनंजय जायसवाल, जनपद सी.ई.ओ निलेष कुमार सोनी, बी.ई.ओ आलोक कुमार सिंह खेल प्रभारी व खेल शिक्षक केवलापति साहू, बिफईया संरपंच संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, हरि बैगा उपस्थित थे।

और भी

खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ : बेहतर अधोसंरचना से मिल रही है बेहतर खेल सुविधाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ खेल की दुनिया में छाने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। यहां पर हो रहे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों के साथ ही पारंपरिक खेलों के आयोजनों से राज्य की एक नई पहचान बनी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में नई खेल अकादमियों का निर्माण, नए खेल मैदान का निर्माण एवं उन्नयन, खिलाड़ियों को मिल रही बेहतर सुविधाओं ने खेलों के लिए एक बेहतर महौल तैयार किया है। पिछले दिनों शतरंज और बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामंेट का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय  स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को यहां पर अपनी रैंकिंग मजबूत करने का मौका भी मिला। खिलाड़ियों ने यहां की व्यवस्थाओं की तारीफ की और दुबारा आयोजन होने पर फिर से शामिल होने की बात कही। इसके साथ ही राज्य में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़ के शामिल हो रहे हैं। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिलाएं सभी का अपनी लोक संस्कृति में रचे-बसे पारंपरिक खेलों में भाग लेने को लेकर उत्साह देखते ही बनता है।


बेहतर अधोसंरचना का निर्माण, बढ़ती सुविधाएं
राज्य में खेल अकादमियों के संचालन, खेल अधोसंरचनाओं का विकास एवं समुचित उपयोग तथा खेलों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। खिलाड़ियों को बेहतर वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिक खेल प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेल अकादमियों का निर्माण किया जा रहा है। इन अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अधोसंरचना, मानक खेल सामग्री के साथ बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक की आवासीय अकादमी की स्थापना की गई है, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की मान्यता दी गई है। इस अकादमी में हॉकी की आवासीय अकादमी संचालित है जिसमें 36 बालक एवं 24 बालिकाएं कुल 60 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत् है। तीरंदाजी तथा एथलेटिक खेल की अकादमी एवं आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों के चयन ट्रायल लिए जा चुके हैं। रायपुर में एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से आवासीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की गई है। इसी तरह प्रदेश में चार गैर अवासीय अकादमी संचालित हैै। जिसमें शिवतराई बिलासपुर में गैर अवासीय अकादमी तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र, रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी, रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में गैर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी और रायपुर के ही स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में गैर आवासीय बालक एवं बालिका एथलेटिक अकादमी संचालित है। टेनिस खेल के लिए लाभांडी रायपुर मंे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टेनिस स्टेडियम एवं अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में खेल अकादमियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत 07 लघु केन्द्र स्वीकृत है। जिसमें जशपुर में हॉकी, बीजापुर में तीरंदाजी, राजनांदगांव में हॉकी, गरियाबंद में व्हॉलीबॉल, नारायणपुर में मलखम्ब, सरगुजा में फुटबॉल एवं बिलासपुर में तीरंदाजी खेल की स्वीकृति मिली है। खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के माध्यम से स्थानीय सीनियर खिलाड़ी को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत जशपुर में सिंथेटिक टर्फ युक्त हॉकी मैदान, अम्बिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल, जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउण्ड विथ रनिंग ट्रैक ,महासमुंद में सिंथेटिक सतह युक्त एथलेटिक ट्रैक निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें जशपुर और जगदलपुर बस्तर में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।



छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने राज्य के पारंपरिक खेलों को दिया मंच
छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पारंपरिक खेलों में शामिल होने को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। 6 चरणों में आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लेवल-01 राजीव युवा मितान क्लब  एवं  लेवल- 02 जोन स्तर के सफल आयोजन के बाद लेवल-03 विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर और इसके बाद जिला, संभाग और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।



हो रहे अंतर्राष्ट्रीय आयोजन, मिल रही है ख्याति
राजधानी रायपुर में 19 से 28 सितंबर तक छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमे भारत के 21 राज्यों सहित विश्व के 15 देशों के 500 से भी अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टरर्स, इंटरनेशनल मास्टर्स, वीमेन ग्रैंडमास्टरस, वीमेन इंटरनेशनल मास्टरर्स, फीडे मास्टर्स एवं ईलो रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसी तरह छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला गया। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ट्राफी इंडिया  इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज के नाम से  आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत सहित 12 अन्य देशों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने सिरकत की। गुजरात में आयोजित 36 वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 13 मैडल जीते। जिसमें 02 गोल्ड, 5 सिल्वर और 06 सिल्वर मैडल शामिल है।

 

 

और भी

पांच दिवसीय जोन स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का सचिव राजवाड़े ने किया शुभारंभ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर में पांच दिवसीय जोन स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पारस नाथ राजवाड़े विधायक भटगांव व संसदीय सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा व रोजगार के कर कमलों द्वारा किया गया। शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर के प्राचार्य एन.के. बुआड़े ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट, बैडमिंटन, हैंडबाल शामिल है। 

इसमें बिलासपुर जोन के दस तकनीकी महाविद्यालय भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में वेटनरी पॉलीटेक्निक सूरजपुर के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश संस्था के खेलकूद प्रभारी अवधेश सिंह व समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट मैच किरोडीमल शासकीय पॉलीटेक्निक रायगढ़ व विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर के मध्य मुख्य अतिथि के उपस्थिति में आरंभ हुआ। जिसमें अम्बिकापुर की टीम विजेता रही साथ ही शा.पॉ. सूरजपुर तथा शा. पो. कोरिया के बीच हुए मैच में शा.पो. कोरिया की टीम व शा. पॉ. अम्बिकापुर व शा.पॉ, जॉजगीर के बीच हुये मैच में अम्बिकापुर की टीम विजयी रही। तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्वायज (सिंगल) में शा.पा. सूरजपुर, शा.प. रायगढ़, शा.पॉ. अम्बिकापुर, बिलासपुर की टीम, ब्वायज (डबल्स) में  बिलासपुर, शा.पॉ. सूरजपुर, शा.प. अम्बिकापुर. शा.पा. रायगढ़ की टीम गल्र्स (सिंगल) में शा.प. अधिकापुर  बिलासपुर, अम्बिकापुर बिलासपुर की टीम गल्र्स (डबल्स) में बिलासपुर, शा. पो. अम्बिकापुर,  बिलासपुर की टीम विजयी रही।

 
और भी

आर्यना सबलेंका ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयातेक को हराया

 फोर्ट वर्थ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आर्यना सबालेंका ने शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक के चोटी की 10 खिलाड़ियों के खिलाफ 15 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने तीन सेट तक चले मुकाबले में स्वियातेक को 6-2, 2-6, 6-1 से हराया। इगा स्वियातेक ने कैरोलिन गार्सिया को 6.3, 6.2 से हराया था। स्वियातेक ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

फाइनल में सबालेंका का सामना कैरोलिन गार्सिया से होगा, जिन्होंने मारिया सक्कारी को 6-3, 6-2 से हराया है। फ्रांस की छठी रैंकिंग की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया पांच साल में पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बना पाई हैं। गार्सिया ने दारिया कासातकिना को रोमांचक राउंड रॉबिन मुकाबले में हराकर हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। गार्सिया ने इस मुकाबले की शुरुआत अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर की थी। 

और भी