गुजरात टाइटंस को IPL का खिताब दिलाने वाला खिलाड़ी बाहर! फ्रेंचाइजी का Tweet देख टूटा फैंस का दिल
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। स्विट्जरलैंड के 41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर आज इसकी जानकारी दी। फेडरर ने कहा कि अगले सप्ताह होने वाला लेवर कप उनके करियर का आखिरी एटीपी टूर्नामेंट होगा। फेडरर पुरुष सिंगल्स में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। फेडरर ने करीब दो दशक लंबे करियर में सबसे ज्यादा 8 बार विंबलडन का खिताब जीता था, जबकि सिर्फ एक बार फ्रेंच ओपन में उन्हें सफलता मिली थी।
पंद्रह सौ से ज्यादा मैच खेलने वाले फेडरर ने 2003 में 21 साल की उम्र में विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। फेडरर ने अपने करियर में 103 एटीपी मुकाबले जीते।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय विद्युत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह की मौजूदगी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) ने भारत में खेलों के विकास के लिए आज नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों (पीएसयू), एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) फाउंडेशन और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) फाउंडेशन के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
अगले 5 सालों में एनटीपीसी द्वारा 115 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और इससे भारत में तीरंदाजी को समर्थन दिया जाएगा। आरईसी फाउंडेशन ने महिला हॉकी, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग को समर्थन देने के लिए 3 सालों में 100 करोड़ रुपये की राशि देने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। एनएसडीएफ को ये समर्थन कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से मिला है।
आरईसी के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन और एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान और तीरंदाजी, मुक्केबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स जैसे खेलों के एथलीट और कोच भी इस अवसर पर उपस्थित थे जिनमें अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी), सविता पूनिया (महिला हॉकी), अमित पंघाल (पुरुष मुक्केबाजी) और अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़) शामिल थे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजयी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन से शतरंज खेल को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेलप्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अवसर भी मिलेगा।
राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व के 15 देशों के 500 से भी ज्यादा शतरंज के खिलाड़ी 100 से अधिक अनुभवी मास्टर्स के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अलग अलग देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिनमें अब तक रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यू एस ए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है। इस टूर्नामेंट से देश, प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने, जी एम व आई एम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध होगा।
इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर विजेता ट्रॉफी दी जायेगी, इसके अलावा नगद राशि भी दी जायेगी। यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी मास्टर्स और चौलेंजर्स के रूप में होगा, इसमें मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये, ट्रॉफी और चैलेंजर्स कैटेगरी में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप प्रदान किए जायेंगे। इस टूर्नामेंट से जुड़े 50 गेम्स का लाइव प्रसारण विश्व स्तर पर किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस टूर्नामेंट को देख सकें।
चेस टूर्नामेंट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन देश में बहुत कम होते हैं, इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के हाई रेटेड खिलाड़ी एक प्लेटफॉर्म में खेल का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे आयोजनों के अभाव के कारण खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय उपाधि प्राप्त करने के लिए कठिनाई होती है और उन्हे यूरोपीय देशों में जाना पड़ता है। खिलाड़ियों को इस दौरान आर्थिक और मानसिक रूप से अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए किया जा रहा है।
इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में शामिल होने 6 ग्रैंडमास्टर्स,17 इंटरनेशनल मास्टर्स, 02 वीमेन ग्रैंडमास्टर्स, 08 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर्स , 05 फीडे मास्टर्स एवं 200 ईलो रेटेड खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, इस टूर्नामेंट में और भी खिलाड़ियों के आने की संभावना है। इस टूर्नामेंट के मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया एवं चौलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा वीआईपी रोड स्थित शगुन फॉर्म में होगी, जिसे 10 चरणों में कराया जायेगा और हर दिन 1 मैच अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा। वहीं चैलेंजर्स का मुकाबला शगुन फार्म में प्रति दिन दो-दो चरणों में सुबह 9 बजे एवं अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों के अनुभवी निर्णायक शामिल होंगे।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय विद्युत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह की मौजूदगी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) ने भारत में खेलों के विकास के लिए आज नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों (पीएसयू), एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) फाउंडेशन और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) फाउंडेशन के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
अगले 5 सालों में एनटीपीसी द्वारा 115 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और इससे भारत में तीरंदाजी को समर्थन दिया जाएगा। आरईसी फाउंडेशन ने महिला हॉकी, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग को समर्थन देने के लिए 3 सालों में 100 करोड़ रुपये की राशि देने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। एनएसडीएफ को ये समर्थन कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से मिला है।
आरईसी के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन और एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान और तीरंदाजी, मुक्केबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स जैसे खेलों के एथलीट और कोच भी इस अवसर पर उपस्थित थे जिनमें अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी), सविता पूनिया (महिला हॉकी), अमित पंघाल (पुरुष मुक्केबाजी) और अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़) शामिल थे।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। विनेश ने कल सर्बिया के बेलग्राद में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्वीडन की ईम्मा मामग्रेन को पराजित किया। तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता रही विनेश ने क्वालीफिकेशन दौर में अपनी पराजय के बाद शानदार वापसी की।
मंगलवार को पहले मैच में मंगोलिया की खुलान बतखुयाग से पराजित होने के बाद विनेश को रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य पदक मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला। चैम्पियनशिप में यह उनका दूसरा कांस्यपदक है। इससे पहले 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में उन्होंने पदक जीता था।
भारत की 23 वर्ष से कम आयु की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाली निशा दहिया 68 किलोग्राम महिला श्रेणी में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक विजेता रहीं नवीन मलिक भी आज मुकाबले में होंगी।
21 खेल स्पर्धाओं में दिखाएंगे जौहर
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लगभग 231 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल का दल भाग लेगा। यह स्पर्धा गुजरात राज्य के 5 शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत एवं बडोडरा में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगी। नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से डॉ अतुल शुक्ला को टीम का चीफ द मिशन नियुक्त किया गया है। नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का दल छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वहां जाएगा। नेशनल गेम्स के दौरान छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी लगभग 21 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने नेशनल गेम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि हमारे खिलाड़ी अपने खेल कौशल से छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लिकिथ वाईपी ने स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्डस्किल काम्पिटिशन 2022 में कांस्य पदक जीता है। लिकिथ ने टोयाटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से मेक्ट्रोनिक्स में अपना डिप्लोमा पूरा किया है और वे जनवरी 2022 से इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल में भारत की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता इंडियास्किल्स 2021 भी जीती है। उन्हें टोयोटा इंडिया के विशेषज्ञ श्री भास्कर सिंह ने प्रशिक्षित किया है, जो विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय मंच में प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल के मुख्य विशेषज्ञ भी हैं।
विश्व कौशल प्रतियोगिता वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल के सदस्य देशों के बीच कुशल युवाओं की एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। इससे पहले विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई में होने वाली थी, लेकिन वहां पर कोविड के प्रकोप के कारण, इसे 2 महीने की अवधि में आयोजित किए जाने के लिए 15 देशों में स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल की प्रतियोगिता पहले चरण में डब्ल्यूएससी 2022 की शुरुआत थी जो 7-10 सितंबर 2022 तक बर्न, स्विट्जरलैंड में आयोजित की गई है।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) देश में कौशल प्रतियोगिता आयोजित करने और अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्यान्वयन निकाय है।
गोल्ड जीतने के बाद संसदीय सचिव से की मुलाकात
महासमुन्द (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम नारा निवासी आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पादक जीतकर समाज व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। सोमवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर उन्होंने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जहां संसदीय सचिव चंद्राकर ने आकाश का सम्मान किया। सोमवार को आकाश चंद्राकर संसदीय सचिव निवास पहुंचे। जहां संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की।
इस दौरान आकाश ने बताया कि अर्बन गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 9 सितम्बर से कुश्ती प्रतियोगिता का काइट कॉलेज विधानसभा रोड नरदहा छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था। इसमें कुल 22 मैचेस खेले गए। जिसमें केरल, गुजरात, हरियाणा सहित पांच राज्य के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इसमें छत्तीसगढ़ से 22 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम नारा के कुश्ती खिलाड़ी आकाश चंद्राकर पिता प्रहलाद चंद्राकर ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश के साथ ही गांव परिवार का नाम रौशन किया। आकाश की इस उपलब्धि पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उनका सम्मान किया। साथ ही समाज को गौरवान्वित करने वाले आकाश भाई के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस खेल में आगे बढऩे के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
आकाश की इस उपलब्धि पर समाज के सेवनलाल चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, केशव चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, अमर चंद्राकर, चमन चंद्राकर, मगन चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, चुड़ामणी चंद्राकर, अमन चंद्राकर, राजू चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, धर्मेंद्र चंद्राकर, शंकरलाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, तारा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, शशि चंद्राकर, देवेन्द्र चंद्राकर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में एकबार फिर मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम केवल 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रिजवान की पारी भले ही पाकिस्तान के काम न आई हो लेकिन उन्होंने 55 रन की पारी के साथ इस टूर्नामेंट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ इस टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 281 रन बनाए।
एशिया कप 2022 में मो. रिजवान ने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 6 मैचों की 6 पारियों में 56.20 की औसत से 281 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ ये रन बनाए और 21 चौके व 6 छक्के भी लगाए। रिजवान का स्ट्राइक रेट 117.57 का रहा साथ ही उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 78 रन रहा। वहीं विराट कोहली इस टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर खिसक गए जो पहले नंबर पर थे। कोहली ने भारत की तरफ से 5 मैचों की 5 पारियों में 92.00 की औसत से 276 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक भी लगाया। कोहली इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे साथ ही उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन रहा।
चेस्टर ली स्ट्रीट (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उनकी टीम को नमी वाली परिस्थितियों में खेलने के लिए मजबूर किया गया जिसके कारण उन्हें नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने एक महीने पहले राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था लेकिन टी20 श्रृंखला की उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही।
हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, हम उतने रन नहीं बना पाए जितनी हमें उम्मीद थी। मुझे लगता है परिस्थितियां खेलने के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं थी और हमें ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए मजबूर किया गया। भारतीय कप्तान ने हालांकि अपने साथी खिलाड़ियों की सराहना की और कहा कि नमी वाली परिस्थितियों के कारण वे किसी भी समय चोटिल हो सकती थी लेकिन इसके बावजूद टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।
हरमनप्रीत ने कहा, जिस तरह से खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से प्रयास किए उससे मैं खुश हूं क्योंकि चोटिल होने का खतरा था लेकिन तब भी वह खेलने के लिए तैयार थी। उन्होंने कहा, आप अपनी टीम में ऐसे ही खिलाड़ियों को चाहते हैं जो किसी भी तरह की परिस्थिति में रन बनाने के लिए तैयार हों और मुझे खुशी है कि हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। इंग्लैंड की पारी के दूसरे ओवर में स्पिनर राधा यादव चोटिल हो गई जिससे भारत को एक गेंदबाज की कमी खली।
हरमनप्रीत ने कहा, मैं जानती थी कि परिस्थितियां क्रिकेट खेलने के लिए शत प्रतिशत सही नहीं है लेकिन इसके बावजूद हमने प्रयास किए। मैं जानती थी कि मैदान काफी गीला है और चोटिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा, हमारी एक खिलाड़ी चोटिल भी हो गई और वह हमारी मुख्य गेंदबाज थी जिसकी हमें कमी खली। हमारे पास एक गेंदबाज कम था, इसके बावजूद हमने चुनौती पेश की।
नारा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय गोल्फर अजितेश संधू ने अंतिम दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेलकर शिनहान डोंगहे गोल्फ टूर्नामेंट में 38वां स्थान हासिल किया। संधू ने चारों दौर में अंडर पार का स्कोर बनाया लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने उनसे भी अच्छा प्रदर्शन किया जिससे इस भारतीय को 38 वें स्थान से संतोष करना पड़ा।
कट में जगह बनाने वाले भारत के एक अन्य गोल्फर शिव कपूर ने अंतिम दौर में इवन पार 71 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 66 वें स्थान पर रहे। जापान के काजुकी हिगा ने खिताब जीता।
केयर्न्स (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां 25 रन से हराकर कप्तान आरोन फिंच को जीत के साथ विदाई दी। स्मिथ ने 131 गेंदों पर 105 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने मार्नस लाबुशेन (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकों से उतारा। स्मिथ ने एलेक्स कैरी (नाबाद 42) के साथ भी 69 रन की भागीदारी की। इससे आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 267 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 242 रन पर आउट हो गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला 30 से जीती। फिंच ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी वनडे होगा और इसके बाद वह इस प्रारूप से संन्यास ले लेंगे। वह हालांकि टी20 में कप्तान बने रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया उनकी अगुवाई में ही अगले माह से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भाग लेगा।
न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। उसकी तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। निचले क्रम में जेम्स नीशाम ने 36 और मिशेल सैंटनर ने 30 रन का योगदान दिया लेकिन इससे न्यूजीलैंड हार का अंतर ही कम कर पाया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में फिन एलन (35), डेवोन कॉनवे (21) और कप्तान केन विलियमसन (27) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने तीन जबकि कैमरन ग्रीन और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले फिंच अपने आखिरी वनडे में टॉस नहीं जीत पाए और इसके बाद उनकी खराब फॉर्म भी जारी रही जिसके कारण उन्होंने इस मैच से पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। वह पांच रन बनाकर तेज गेंदबाज टिम साउदी (57रन देकर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन इससे पहले ट्रेंट बोल्ट (25 रन देकर दो विकेट) ने जोश इंगलिस (10) के रूप में न्यूजीलैंड को पहला विकेट दिलाया था।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय दो विकेट पर 16 रन था। स्मिथ और लाबुशेन ने यहां से बखूबी जिम्मेदारी संभाली और शतकीय साझेदारी निभाई। लॉकी फर्गुसन ने लाबुशेन को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद स्मिथ ने सैंटनर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले वनडे में अपना 12वां शतक पूरा किया। यह पिछले दो साल में इस प्रारूप में उनका पहला शतक है। ग्लेन मैक्सवेल ने आठ गेंदों पर 14 और कैमरन ग्रीन ने 12 गेंदों पर नाबाद 25 रन का योगदान दिया।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
