SL vs BAN: डेब्यू मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज का कहर, पहले ही ओवर में झटके दो विकेट, मैदान पर किया सैल्यूट
दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर एवं जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, उद्घाटन एवं समापन भिलाई विद्यालय सेक्टर 02 के प्रांगण में 03 से 06 सितम्बर तक किया जायेगा।
प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सिंग बालक 17, 19 वर्ष, सायकल पोलो बालक/ बालिका 19 वर्ष, जुडो बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष, फेसिंग बालक-बालिका 19 वर्ष, नेटबाल बालक बालिका 17, 19 वर्ष, बैडमिंटन बालक बालिका 14, 17 19 वर्ष, लॉन टेनिस बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष एवं डाजबाल बालक-बालिका 19 वर्ष का आयोजन किया जायेगा। कुल 08 प्रतियोगिताओं में 05 खेल क्षेत्र मुख्यालय के संख्यानुरूप बालक 655, बालिका 535 कुल 1190 खिलाड़ी व 150 महिला/पुरूष ऑफिसियल्स सम्मिलित होंगे।
कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शालेय क्रीड़ा ड्यूस बॉल क्रिकेट का आयोजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का चयन जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन की उपस्थिति में किया गया।
खेल अधिकारी आबिद खान ने बताया कि इस वर्ष अलग-अलग संभागों में होने वाले राज्य स्तरीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक-बालिका 14 से 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के प्रतिभागियों का चयन किया गया। बस्तर संभाग के सभी जिलों से लगभग 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, बस्तर संभाग द्वारा आयोजन व चयन के लिए प्रभारी व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना के जोगिंदर ठाकुर, प्राथमिक शाला धरमपुरा जगदलपुर के प्रधानाध्यापक राजकुमार महतो, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल के व्यायाम शिक्षक रविंद्र ठाकुर, शासकीय उमावि आवरी के शिक्षक राजेश ठाकुर, शासकीय उमावि मरोड़ा पखांजूर के संतोष साह, शासकीय उमावि अंतागढ़ के उपकार कुंजाम, शासकीय उमावि मूली के उमा पटेल की ओर से पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों ने फुटबाल मैच खेलकर खेल भावना का दिया परिचय*
सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता सह-सम्मान समारोह कार्यक्रम खेलसाय सिंह विधायक प्रेमनगर के मुख्य आतिथ्य,नरेश राजवाड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष, संजय दोषी शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,बिहारी कुलदीप सभापति जिला पंचायत,सुनील अग्रवाल एवं अजय सिंह पार्षद के विशिष्ट आतिथ्य एवं रामकृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राजगीत "अरपा पैरी के धार से" हुई, तत्पश्चात् सभी अतिथियों ने स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इसके बाद सभी अतिथियों का जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों ने अपने - अपने उद्बोधन में मेजर ध्यानचंद जी के खेल जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला एवं सभी खिलाड़ियों को पूरी लगन, मेहनत व खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में बोरा दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम देवंती सिंह,द्वितीय लक्ष्मी सिंह, तृतीय चंद्रवती सिंह, बालक वर्ग में प्रथम निरंजन पैकरा, द्वितीय नानसाय,तृतीय देवमत,100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम कदम कुमारी, द्वितीय डिम्पल सिंह, तृतीय कामना सिंह, बालक वर्ग में प्रथम कैलाश सिंह, द्वितीय रोहन सिंह, तृतीय उदय देवांगन तथा फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम चन्द्रवती सिंह, द्वितीय गायत्री सिंह, तृतीय कामना सिंह रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया। इसके साथ ही जिले के खेल प्रशिक्षक प्रकाश सूर्यवंशी, सुनील साहू, दिनेश साहू, भरत देवदास, राजकुमार नायक व कुमारी श्रुति यादव तथा वर्ष 2021 - 22 में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ी जयप्रकाश साहू कराटे, अशोक कुमार साहू कराटे, कर्ण कुमार एथलेटिक्स, ब्रिकेश कुमार रेसलिंग व थांग ता,रनवीर सूर्यवंशी कराटे व वुशु, अभिज्ञान यादव तीरंदाजी, लालजी यादव कराटे व वुशु, कु.निकिता यादव थांग ता व किक बॉक्सिंग, बिजेन्द्र कुमार साहू कराटे व वुशु, कु.बबीता सिंह कराटे, रूद्रांश ताईक्वांडो, शौर्य प्रताप सिंह ताईक्वांडो, कु.सौम्या सिंह ताईक्वांडो, कु.रक्षा ताईक्वांडो तथा कु.सौम्या शर्मा ताईक्वांडो को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सद्भावना फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय खेलसाय सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और खिलाड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता शक्ति ठाकुर,शांतनु डोरी, परमेश्वर राजवाड़े एवं रेहान तथा संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा,एसडीएम सूरजपुर रवि सिंह,एसडीएम भैयाथान सागर सिंह,अमित केरकेट्टा तहसीलदार भटगांव,डीएसपी रामश्रृंगार यादव, पुलिस विभाग से एसडीओपी सूरजपुर गीता बाघवानी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सी ढिल्लों,प्रकाश राठौर आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत उद्बोधन एसडीएम रवि सिंह,आभार प्रदर्शन सबाबे हुसैन प्रभारी खेल अधिकारी एवं मंच संचालन सीमांचल त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गौतम शर्मा, पंकज डोंगरे, दिनेश साहू, राम सुभाष राजवाड़े, राजकुमार नायक ,मंदनेश्वर रवि,जनक, शिवमनोरथ आदि ऑफिशयल का सक्रिय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से गठित राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से जिले के समस्त ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में कबड्डी खो-खो, क्रिकेट, योगा, कुश्ती, भौंरा, पि_ुल, पारंपरिक खेल फुगड़ी सहित अन्य मनोरंजनात्मक खेल का आयोजन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर सिन्हा ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर महान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्पअर्पित कर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खेलों का जीवन में महत्व होने की जानकारी प्रदान करते हुए शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल की गतिविधियों को आवश्यक बताया। कलेक्टर ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इसमें हार-जीत होती रहती है। हारने वाले को निराश होने के बजाय अपनी जीत की तैयारी में जुट जाना चाहिए। आज जिले में धुमधाम से खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, पार्षद व सभापति विवेक सिसोदिया, क्रिकेट संघ व राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष राजेश राठौर, हॉकी संघ के गोपेश्वर कहरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा व विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
जिले में 714 राजीव युवा मितान क्लब का गठन :
छत्तीसगढ़ राज्य की युवा शक्ति को मुख्य धारा से जोड़कर, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब योजना प्रारंभ की गई। इसमें प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगरीय निकायों के वार्डों में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। जिले में अब तक कुल 714 राजीव युवा मितान क्लबों का गठन हो चुका है। जिसमें ग्राम पंचायत में 657 एवं नगरीय निकाय में 57 राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से जिले के लगभग 21 हजार युवा जुड़े हुए है। शासन की योजना के अनुरूप प्रति क्लब 25 हजार रुपए प्रति तिमाही दिए जाने का प्रावधान है। राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर युवा खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों एवं जन-जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजीव गांधी युवा मितान क्लब की ओर से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, समाजिक गतिविधियां जैसे - कोविड वैक्सीनेशन, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान व शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन में सहयोग करना है।
मेजर ध्यांनचंद के स्मृति में सुबह 7 बजे राजीव युवा मितान क्लब की ओर से रैली निकाली गई व विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिनमें हॉकी, फुटबाल, बास्केट बाल, कबड्डी खो-खो, कुश्ती, भौंरा, पि_ुल, मलखम्भ, योगा, पारंपरिक खेल फुगड़ी सहित अन्य मनोरंजनात्मक खेल का आयोजन किया गया।
रायपुर(छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में 25 से 28 अगस्त तक आयोजित "रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता (सीनियर/जुनियर)" हुयी| प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला थे| मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव श्री विनय बैसवाड़े, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी अरुण बावरिया उपस्थित थे|
आज खेले गये मुकाबले में पुरुष वर्ग में विशाल डेकाटे एवं करण मल्होत्रा, जूनियर (अंडर -19) बालक वर्ग में अर्जुन मल्होत्रा एवं विशाल डेकाट ने क्रमश: प्रथु एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
प्रतियोगिता के सभी वर्गों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-सीनियर (पुरुष) वर्ग - विजेता - विशाल डेकाटे,उपविजेता - करण मल्होत्रा सीनियर (महिला) वर्ग - विजेता - सुरभि हर्ष साहू ,उपविजेता - अंचल बरेठ, जुनियर (U-19) बालक वर्ग - विजेता - अर्जुन मल्होत्रा, उपविजेता - विशाल डेकाटे जुनियर (U-19) बालिका वर्ग - विजेता - अंचल बरेठ, उपविजेता - वेन्या सेंगोडे
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, अरुण बावरिया, एच.एन. पाण्डे थे। इस अवसर पर एन.आई.एस. कोच मिराज, आल इंडिया पावर सेक्टर के सीनियर खिलाड़ी बी. चंद्रा, रितेश मल्होत्रा, हेमराज डेकाटे,विकास मल्होत्रा, अनुप तांडी एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण, पालकगण उपस्थित थे|उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मेजर ध्यानचंद भारतीय फील्ड हॉकी के मजबूत खिलाड़ी थे। हॉकी स्टिक और गेंद पर इनकी मजबूत पकड़ के कारण इन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। इन्ही के जन्मदिवस 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
इसी तारतम्य में रुद्री के खेल मैदान में धमतरी में जिला खेल विभाग, यूनिसेफ, नेहरू युवा केन्द्र, फ्रीडम फिजिकल एकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रंजना साहू उपस्थित हुईं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी राय ने किया, विधायक ने अपने संबोधन में मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए कहा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन खेल को समर्पित रहा। ध्यानचंद जी का जीवन हमें बताता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने परिश्रम व समर्पण से विश्व पटल पर मां भारती का गौरव कैसे बढ़ाया जा सकता है और देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार को देश के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के नाम पर कर देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और यह खेल जगत से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक गर्व का निर्णय रहा, जिसके परिणामस्वरूप कॉमन वेल्थ गेम्स में भी हमारे खिलाडिय़ों ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाकर विभिन्न खेलों में अनेकों पदक जीत भारत का परचम लहरा रहे हैं।
जिस प्रकार मेजर ध्यानचंद जी ने इतने कम संसाधन और विपरीत समय में अपने जादुई खेल से तीन ओलंपिक मैडल जीते और लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी प्रतिभा कामयाबियां और मातृभूमि के लिए समर्पण आने वाली पीढिय़ों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगाएआज उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं। इस आयोजन में रस्सा खींच, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, रिलेरेश दौड़, दौड़, पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर उमा रावए नेहरू युवा केंद्र भूपेंद्र मानिकपुरीए वेद प्रकाश यूनिसेफ अधिकारी, नूपुर शर्मा, शेष नारायण, गजेंद्र, आकाश, गिरी गोस्वामी, स्काउट गाइड अधिकारी नेम लाल, कुश्ती संघ सचिव धमतरी विजय यादव, कराटे संघ गोविंद,कराटे टीम व फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग प्रशिक्षणार्थी, खेल विभाग धमतरी जिला की पूरी टीम उपस्थित थे।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन से ऋषभ पंत को बाहर कर सभी को हैरान कर दिया। पंत पिछले कुछ समय से तीनों ही फॉर्मेट में रन बना रहे हैं। एशिया कप के लिए टीम की पहली पसंद ऋषभ पंत को ही माना जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का एशिया कप 2022 में आगाज बेहद निराशाजनक रहा। राहुल पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। बड़ी बात यह है कि राहुल लंबे समय बाद भारत की जर्सी पहन मैदान पर उतरे थे, लेकिन इस मुकाबले में वह गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद का शिकार बन गए। राहुल को नसीम शाह ने आउट किया।
दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हुए राहुल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। केएल राहुल पहले ओवर की दूसरी ही बॉल पर बोल्ड हो गए। चोट के बाद भारतीय टीम की वापसी उम्मीद के बिल्कुल विपरित रही। फैंस को उम्मीद थी कि राहुल पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और राहुल बड़ी पारी तो दूर पहला रन बनाने में भी सफल नहीं हुए।
148 रनों का पीछा कर रहा है भारत
भारत को पाकिस्तान की ओर से 148 रनों का लक्ष्य दिया गया है। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। रोहित ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर केएल राहुल को स्ट्राइक दिया। लेकिन राहुल इस मौके का फायदा नहीं उठा सकें। राहुल के आउट होने के साथ ही ट्विटर पर केएल राहुल तेजी से ट्रेंड करने लगे।
पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई पाकिस्तान की टीम
इससे पहले पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और टीम 147 रन बनाकर आलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 43 रन बनाने का काम किया। इफ्तिखार अहमद ने भी टीम के लिए अहम 28 रन जोड़ने का काम किया। बता दें कि इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या माहाविद्यालय, धमतरी की छात्रा रागनी साहू, ओजल साहू, युक्ति सिन्हा, दुर्गा साहू ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सभी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। यह आयोजन जांजगीर-चॉपा व भिलाई में आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों को मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया।
क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. चन्द्रशेखर बांधे को भी बधाई दिया इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. मरकाम, डॉ. जे.एल. पाटले, ओ.पी. चन्दे, ग्रंथपाल चन्द्रकांति वर्मा, राजेश जांगड़े, हुकेश मारकण्डेय, दानेश्वर साहू, दामिनी ठाकुर, आकाश साहू, मधु माधव देव, रामचन्द सोनी, रोली जांगड़े व कार्यालयीन स्टॉफ ने बधाई दिया।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 25 से 28 अगस्त तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में चल रही रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को खेले गये मुकाबले में सीनियर महिला वर्ग में सुरभि हर्ष साहू तथा जुनियर (अंडर-19) बालिका वर्ग में अंचल बरेठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को दोपहर 01.30 बजे किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि रायपुर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला होंगे।
अब तक खेले गए मैचो के परिणाम :
महिला वर्ग-
सुपर लीग में सुरभि मोदी ने रेणुका सुब्बा, अंचल बरेठ एवं आरना खोटेले को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंचल बरेठ ने रेणुका सुब्बा एवं आरना खोटेले को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जुनियर बालिका (U-19) वर्ग -
अंचल बरेठ ने वेन्या सेंगोडे, प्रियांशी पुरोहित को 3-1, आहना सिंह को ३-2 एवं चारु व्यास, आरना खोटेले को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वेन्या सेंगोडे ने आहना सिंह, चारु व्यास,आरना खोटेले को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जुनियर बालक (U-19) वर्ग -
सुपर लीग में विशाल डेकाटे ने एंड्रयू विलियम्स को 3-0 से, यशवंत डेकाटे ने हर्षित केडिया को 3-0 से, कारन मल्होत्रा ने हर्षित केडिया को 3-0, अर्जुन मल्होत्रा ने यशवंत को 3-2 से हराया। अन्य मैच खेले जा रहे हैं।
पुरुष वर्ग-
ग्रुप A से लोकेश जांगडे एवं अर्जुन मल्होत्रा, ग्रुप B से प्रणय चौहान एवं हर्षित केडिया, ग्रुप C से करण मल्होत्रा एवं ऋषभ नागवानी, ग्रुप D से विशाल डेकाटे एवं कल्पेश जादवानी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सुपर लीग में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, अरुण बावरिया, एच.एन. पाण्डे हैं।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अक्टूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भी अब भारत में ही होगा। शुक्रवार को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) पर लगाया प्रतिबंध हटा दिया। इस फैसले के बाद अक्टूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भी अब भारत में ही होगा।
फीफा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, 'प्रशासकों की समिति (COA) को हटाने और अखिल भारतीय फुटबाल संघ (AIFF) के दैनिक कामकाज की जिम्मेदारी दोबारा उसे सौंपने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है। फीफा और एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) हालात पर नजर बनाए रखेंगे और एआइएफएफ (AIFF) के चुनाव समय पर कराने में सहायता करेंगे। इस फैसले के बाद अब 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाला अंडर-17 महिला विश्व कप तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही कराया जाएगा।'
फीफा परिषद ब्यूरो ने तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव के कारण 16 अगस्त को एआइएफएफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीओए को हटाने का फैसला किया था, जिसके बाद एआइएफएफ ने फीफा को पत्र लिखकर उस पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की थी। मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि वह फीफा द्वारा एआईएफएफ के निलंबन को रद्द करने और भारत में अंडर -17 फीफा विश्व कप आयोजित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत की टीमों की भागीदारी की अनुमति देने के लिए आदेश पारित कर रहा है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एशिया कप 2022 का श्रीगणेश होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं एशिया कप के दूसरे दिन यानी 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमें टी20 विश्वकप 2021 में भिड़ी थीं। 24 अक्टूबर 2021 को दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब दोनों ही टीमों में कई बदलाव आ चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान और कोच दोनों ही बदल चुके हैं। वहीं दोनों टीमों के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के दो सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से नामांकन भरा। पदम श्री से सम्मानित इस 45 वर्षीय फुटबॉलर के नाम का प्रस्ताव आंध्र फुटबॉल संघ ने किया जबकि राजस्थान फुटबॉल संघ ने उसका अनुमोदन किया।
भूटिया ने कहा, मैंने एआईएफएफ अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है और मुझे लगता है कि मैं इस पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हूं। उन्होंने कहा, मैंने देश के लिए और शीर्ष क्लबों के लिए इतने अधिक मैच खेले हैं तथा मैं प्रशासन के बारे में भी थोड़ा बहुत जानता हूं क्योंकि मैं खेल मंत्रालय थे मिशन ओलंपिक विभाग और कई अन्य समितियों में हूं। मैं चाहता हूं कि भारतीय फुटबॉल नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।
भूटिया ने इससे पहले भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। तब उनके नाम का प्रस्ताव उनके पूर्व साथी खिलाड़ी दीपक मंडल ने किया था जबकि प्रतिष्ठित महिला फुटबॉलर मधु कुमारी ने उसका अनुमोदन किया था। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर तथा पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता कल्याण चौबे को को भी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
चौबे के नाम का प्रस्ताव गुजरात फुटबॉल संघ ने किया जबकि उसका अनुमोदन अरुणाचल प्रदेश फुटबॉल संघ ने किया।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
