एनएमडीसी, बचेली में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों समेत अनेक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगणों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संसदीय सचिवों, विधायकों, आयोग- प्राधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।
बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बालोद जिले के नवपदस्थ जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने कलेक्टोरेट बालोद के जनसंपर्क कार्यालय में आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व ठाकुर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ थे। चंद्रेश ठाकुर राजनांदगांव जिले के मोहला विकासखंड के ग्राम मुरेर के निवासी है। इसके पूर्व वे 2013 से 2019 तक सहायक सूचना अधिकारी के पद पर जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ थे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2019 में सहायक संचालक के पद पर चयनित होने के उपरांत उनकी पहली पदस्थापना संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर में हुई थी। अभी हाल ही में ही राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क अधिकारियों के किए गए स्थानांतरण के फलस्वरूप उनका स्थानांतरण जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद के पद पर हुआ है।
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बरसात शुरू हो चुकी है और एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने तक जिले में शून्य केस थे लेकिन अब 10 कोविड पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। ऐसे में लापरवाही बरतना ठीक नहीं हैं बल्कि अभी भी लोगों द्वारा सतर्कता बरतते हुए कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करना आवश्यक है क्योंकि जिले में अभी भी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से गया नहीं है और अब जांच में लोग संक्रमित निकल रहे हैं।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने आज, 21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईडी की कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ सत्ता और संगठन का फिलहाल दिल्ली में जमावड़ा रहेगा। इंडी द्वारा 21 जून को फिर पूछताछ के लिए बुलावे के बाद सरगर्मियां बढ़ गई। इसके चलते भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिलहाल वापसी कौ संभावना नहीं है। इधर मंगलवार को कांग्रेस के सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन के निर्देशों के तहत अब सभी विधायक दिल्ली कूच करेंगे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का लाइव प्रसारण किये जाने की मांग पर भाजपा तिलमिला रही है तो इसका सीधा अर्थ यह है कि भाजपा के दबाव में ईडी विपक्ष को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस ने कुछ गलत नहीं किया और न कभी गलत को बर्दाश्त कर सकती। देश की जनता के सामने यह सच्चाई आ गई है कि मोदी सरकार हिटलर से भी आगे निकल गई है। भाजपा यह जान ले कि यह भारत है। यहां लोकतंत्र को कुचलने वालों के गलत इरादे रखने वालों को जनता उनके अंजाम तक पहुंचा देगी।
महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम सोनपुरी में संचालित मां भगवती बहुउद्देशीय गौशाला के अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने- नरवा गरवा घुरवा बारी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी का नारा दिया था। नरवा गरवा घुरवा बारी योजना बनायी। जहां संचालन समिति ने उनका तिलक लगाकर गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ स्वागत किया। उन्होंने संपूर्ण गौशाला परिसर का भ्रमण करके अवलोकन किया। यह गौशाला अत्यंत दुर्गम स्थान पर पहाड़ों एवं नालों से घिरे हुए हैं जहां छायादार एवं फलदार वृक्ष सघन रूप से लगाए गए हैं। यहां का वातावरण अत्यंत ही रमणीक है। संचालन समिति ने आवागमन के लिए बरसाती नाले में पुल निर्माण की मांग भी राजेश्री महन्त के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने ने कहा कि -जब से छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से गौ सेवा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है यह क्रम अभी भी जारी है गौ सेवा आयोग के द्वारा पूर्ववर्ती सरकार में पंजीयन के कार्य में आने वाली कठिनाइयों भी सरलीकरण किया है। जिससे अब पंजीयन काफी आसानी से हो जाता है।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 20 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.92 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7 हजार 477 सैंपलों की जांच में 69 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 38 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 463 मामले सक्रिय हैं।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। श्री शुभम शिक्षण व कला संस्थान की ओर से एलाइड लर्निंग सेंटर, टैगोर नगर में फादर्स डे के अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती महुआ मजुमदार और पदाधिकारियों ने 80 वर्षीय ओमप्रकाश बरलोटा का सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों से बरलोटा ने कहा कि हर व्यक्ति अपने पिता का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का प्रयास करे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई करने का आग्रह किया है।
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अतंराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को इस बार छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरात्ताविक, धार्मिक, एवं पर्यटन महत्व के स्थल भोमदेव मंदिर परिसर के आस-पास महोत्सव स्थल पर होगा। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के स्थल कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर को शामिल किया गया है। जहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगा, जिसका प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग भारत सरकार श्रीमती रेणुका सिंह होगी। मौसम और बरसात की स्थिति को देखते हुए यहां योग करने वालों को पानी से बचाने के लिए डोम एवं वाटरपु्रफ की व्यवस्था की जा रही है। योगा दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोरमदेव महोत्सव स्थल में आयोजित की तैयारियों के लिए अधिकरियों के साथ अवलोकन किया। कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने भी आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम पीसी कोरी, विनय सोनी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल उपमहाप्रबंधक एस पाठक, पर्यटन अधिकारी राकेश शर्मा सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर/नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के किसानों को सोलर सिंचाई पम्प के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश पर जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस क्षेत्र के मसाहती खसरे प्राप्त किसानों के खेतों में चार बोर मशीनों की मदद से लगातार बोर खनन का कार्य किया जा रहा है। अब तक इस क्षेत्र के 20 किसानों के खेतों में सोलर पम्प की स्थापना के लिए बोर खनन का कार्य पूरा किया जा चुका है। क्रेडा द्वारा यहां सोलर सिंचाई पम्प लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अबूझमाड़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन नारायणपुर को इस क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को सोलर सिंचाई पम्प के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए थे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने से मुंगेली के ठकुरीकापा गांव, बलौदाबाजार के रोहासी गांव तथा गरियाबंद के सहसपुर गांव में कुल तीन लोगों की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें दो पुरूष और एक महिला शामिल है। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।
भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूआबांधा स्थित झिरिया तालाब का पानी उपयोग करने लायक नहीं होने की सूचना मिलते ही आयुक्त आशीष देवांगन गंभीर नजर आए। वे 8 घंटे से अधिक समय तक शुक्रवार को तालाब में खड़े रहे और ट्रीटमेंट करने की योजना को मूर्त रूप देने कवायद की। आयुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के 200 कर्मचारियों से न केवल तालाब से गंदगी निकलवाया, बल्कि उसका ट्रीटमेंट करने समय सीमा का निर्धारण किया।
दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कि शुरुवात शुकवार को नगपुरा तीर्थ के दुग्गड़ भवन में हुई। उदघाटन सत्र में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व लाई हुई अनेकों विकास योजनाओं एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में उन योजनाओं को लेकर हुए कामों को सामने रखा तथा विकास कार्यो व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कि इन 8 सालो में देश की दशा व दिशा बदल गई है और लोगो का अब मोदी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है और इसे बनाए रखना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है।
भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई इस्पात संयंत्र के पांच मुख्य महाप्रबंधकों को कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था। इस्पात भवन में आयोजित समारोह में निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यपालक निदेशकगणों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पदोन्नति आदेश सौंपे।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
